Iftar Party in Ganga : गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले युवक गिरफ्तार, गंगा में बिरयानी पार्टी कर मजहब का उड़ाया मजाक

Iftar Party in Ganga : उत्तर प्रदेश। वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने और कथित रूप से चिकन बिरयानी खाने के बाद अवशेष गंगा में फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन अब सभी आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके नाम FIR में जोड़ दिए गए हैं। इसके साथ ही मोटरबोट के मालिक और चालक विनोद के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। Hindu Nav Varsh 2026 : हिंदू नववर्ष पर नीम-मिश्री खाने की परंपरा क्यों? जानिए वैज्ञानिक कनेक्शन चिकन बिरयानी खाते वीडियो वायरल यह मामला 16 मार्च को वायरल हुए एक वीडियो के बाद सामने आया, जिसमें कुछ युवक गंगा नदी में नाव पर सवार होकर इफ्तार करते नजर आ रहे थे। वीडियो में उन्हें चिकन बिरयानी खाते हुए भी देखा गया, जिसके बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने किया मामला दर्ज इस घटना के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—298, 299, 196(1)(b), 270, 279, 223(b) और जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत केस दर्ज किया। Sarke Chunar Teri Song Controversy : ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बैन, संसद में अश्विनी वैष्णव ने उठाया मुद्दा क्या बोले डीसीपी गौरव बंसवाल गौरव बंसवाल (डीसीपी काशी) के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से हैं, जिनमें मदनपुरा, औसानगंज, आदमपुर और राजापुरा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस घटना की निंदा अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने भी की है। समिति ने इस कृत्य को धर्म का मजाक उड़ाने वाला बताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें किसी भी समुदाय के लिए उचित नहीं हैं।
Hindu Nav Varsh 2026 : हिंदू नववर्ष पर नीम-मिश्री खाने की परंपरा क्यों? जानिए वैज्ञानिक कनेक्शन

Hindu Nav Varsh 2026 : नई दिल्ली। भारतीय परंपरा में गुड़ी पड़वा और उगादी के साथ हिंदू नववर्ष की शुरुआत बेहद खास मानी जाती है। इस वर्ष 19 मार्च से नवसंवत्सर का आरंभ हो रहा है। इस दिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद नीम की पत्तियां और मिश्री या गुड़ खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसका धार्मिक, दार्शनिक और वैज्ञानिक महत्व माना जाता है। जीवन के संतुलन का प्रतीक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नववर्ष के पहले दिन नीम और मिश्री का सेवन जीवन के संतुलन का प्रतीक है। नीम का कड़वा स्वाद जीवन की चुनौतियों, संघर्ष और कठिनाइयों को दर्शाता है, जबकि मिश्री की मिठास सुख, सफलता और खुशियों का संकेत देती है। यह परंपरा हमें सिखाती है कि जीवन में सुख-दुख दोनों को स्वीकार करते हुए संतुलन बनाए रखना जरूरी है। Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोया जाता है जौ? जानिए पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता ब्रह्मा ने की थी सृष्टि की रचना पौराणिक दृष्टि से भी इस दिन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ब्रह्मा ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को सृष्टि की रचना की थी। इसी कारण इस दिन को नई शुरुआत और नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। लोग इस दिन भगवान की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। नीम का सेवन लाभकारी आयुर्वेद के अनुसार भी नीम का सेवन इस समय लाभकारी माना जाता है। मौसम बदलने यानी बसंत से गर्मी के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। नीम की पत्तियों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, जबकि मिश्री शरीर को ऊर्जा देती है और कड़वाहट को संतुलित करती है। कई जगहों पर नीम की कोमल पत्तियों को मिश्री, गुड़, इमली या कच्चे आम के साथ मिलाकर खाया जाता है। इसे नववर्ष की शुभ शुरुआत और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा क्या है ज्योतिष मान्यता ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जिस दिन नववर्ष शुरू होता है उसी दिन का ग्रह उस वर्ष का राजा माना जाता है। इस बार नववर्ष गुरुवार को पड़ रहा है, इसलिए गुरु ग्रह को वर्ष का राजा माना गया है, जबकि मंगल ग्रह मंत्री होंगे। इसके अलावा चंद्र देव को सेनापति, मेघाधिपति और फलधिपति माना गया है। गुरु ग्रह नीरसाधिपति, धनाधिपति और सस्याधिपति भी रहेंगे, जबकि बुध धान्याधिपति और शनि रसाधिपति माने गए हैं।
Iran-Israel War : भारत ने जंग के बीच ईरान को भेजी मेडिकल मदद, इजराइल का दावा- ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत

Iran-Israel War : तेहरान। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने मानवीय पहल करते हुए ईरान को मेडिकल सहायता की पहली खेप भेजी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सहायता ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंपी गई, जिसमें जरूरी दवाइयां और मेडिकल सप्लाई शामिल हैं। ईरानी दूतावास ने दिया धन्यवाद भारत में स्थित ईरान के दूतावास ने इस मदद के लिए भारतीय जनता का आभार जताया है। दूतावास ने कहा कि यह सहायता सफलतापूर्वक पहुंचा दी गई है और इसे “भारत के लोगों की ओर से मिला सहयोग” बताया। इस पूरी प्रक्रिया का एक वीडियो भी साझा किया गया है। Embassy of the Islamic Republic of Iran in India says, “The first shipment of medical aid from the esteemed people of India has been delivered to the Iranian Red Crescent Society. We sincerely thank the kind people of India.” (Video source: Embassy of the Islamic Republic of… pic.twitter.com/6LobbWCdmY — ANI (@ANI) March 18, 2026 ईरान के खुफिया मंत्री की मौत इजराइल ने एक बड़ा दावा किया है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि हाल ही में हुए एयरस्ट्राइक में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब मारे गए हैं। हालांकि इस दावे की अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Afghanistan Pakistan War : काबुल एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव, क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान टकराव बनेगा बड़ा युद्ध? गुजरात पहुंचा जग लाडकी इसी बीच, भारत के लिए एक अहम ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी खबर भी सामने आई है। भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ मुंद्रा पोर्ट, गुजरात पहुंच गया है। यह टैंकर फुजैराह पोर्ट से होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके आया है और इसमें करीब 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा है। गौरतलब है कि भारत में प्रतिदिन लगभग 5.5 से 5.6 मिलियन बैरल तेल की खपत होती है। लेबनान के गृह मंत्री ने की निंदा उधर, लेबनान में भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। लेबनान के गृह मंत्री अहमद अल-हज्जार ने इजराइली हमलों की निंदा करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस कर्मियों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने दक्षिणी शहर सैदोन में हुए हमले में मारे गए एक सिविल डिफेंस कर्मी के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत राहत और सिविल डिफेंस कर्मियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए, क्योंकि वे कठिन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने का काम करते हैं।
Sarke Chunar Teri Song Controversy : ‘सरके चुनर तेरी’ गाने पर बैन, संसद में अश्विनी वैष्णव ने उठाया मुद्दा

Sarke Chunar Teri Song Controversy : नई दिल्ली। विवादों में घिरे गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर अब सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी दी कि इस गाने पर बैन लगा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी असीमित नहीं होती और इसे समाज व संस्कृति के सम्मान के दायरे में रहकर ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लोकसभा में इस मुद्दे को आनंद भदौरिया ने उठाया था और सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। जवाब में वैष्णव ने कहा कि “हमें बोलने की आजादी के तहत तय की गई उचित पाबंदियों के हिसाब से ही काम करना चाहिए।” #WATCH | Speaking in Lok Sabha, on the ban on Bollywood film song ‘Sarke Chunariya’, Union Minister for Information & Broadcasting, Ashwini Vaishnaw says,” A ban has been imposed on the song. We must operate according to the reasonable restrictions under the Freedom of Speech.… pic.twitter.com/TMSBaiLVke — ANI (@ANI) March 18, 2026 क्या है पूरा विवाद? यह गाना फिल्म केडी : द डेविल का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे। गाने के रिलीज होते ही इसके बोल और कुछ दृश्यों को लेकर विवाद शुरू हो गया। कई दर्शकों ने इसे अश्लील और दोहरे अर्थ वाला बताते हुए आपत्ति जताई। गाने का हिंदी वर्जन इस हफ्ते की शुरुआत में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, लेकिन विरोध बढ़ने के बाद इसे हटा लिया गया। हालांकि, इसके कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन अभी भी कुछ प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होने वाली है। TMC Candidate List : 74 के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका, मैदान में उतारे 47 मुस्लिम कैंडिडेट गीतकार ने विवाद से बनाई दूरी गाने के हिंदी वर्जन के गीतकार रकीब आलम ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल मूल कन्नड़ गाने का अनुवाद किया था। उनके अनुसार, मूल बोल फिल्म के निर्देशक प्रेम ने लिखे थे और उन्होंने पहले ही ऐसे बोल लिखने से मना कर दिया था। NHRC ने लिया संज्ञान, कई संस्थाओं को नोटिस विवाद बढ़ने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है। इन सभी संस्थाओं से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल अश्लील और दोहरे अर्थ वाले हैं, जो खासकर बच्चों और किशोरों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। आयोग ने यह भी कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह नाबालिगों के अधिकारों के उल्लंघन का मामला बन सकता है। Afghanistan Pakistan War : काबुल एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव, क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान टकराव बनेगा बड़ा युद्ध? राजनीति और फिल्म जगत से भी प्रतिक्रिया इस विवाद पर कई नेताओं और हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा सांसद रवि किशन ने गाने को अश्लील बताते हुए इसका विरोध किया। वहीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडस्ट्री में अश्लीलता की सारी हदें पार की जा रही हैं। नए वर्जन की तैयारी विवाद के बीच अब फिल्म की टीम ने गीतकार से साफ-सुथरे बोलों वाला नया वर्जन तैयार करने को कहा है। माना जा रहा है कि नया गाना माफी या स्पष्टीकरण के साथ रिलीज किया जा सकता है। IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले डिजिटल कंटेंट पर फिर उठे सवाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की निगरानी और जिम्मेदारी को लेकर बहस छेड़ दी है। गाने को यूट्यूब से हटाए जाने के बावजूद यह देखना अहम होगा कि जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या इस तरह के मामलों के लिए नए नियम बनाए जाते हैं।
Dhoni Jersey Number : धोनी ने छोड़ा नंबर 7! IPL 2026 से पहले थाला का मिस्ट्री पोस्ट, क्या ये आखिरी सीजन का इशारा?

Dhoni Jersey Number Change : आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जर्सी नंबर में बदलाव कर क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। लंबे समय तक नंबर 7 के साथ अपनी पहचान बनाने वाले धोनी अब नंबर 8 की जर्सी में नजर आ सकते हैं। हालांकि यह नई जर्सी चेन्नई सुपर किंग्स के पारंपरिक येलो रंग में नहीं है, जिससे इस बदलाव को लेकर और ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर किया पोस्ट धोनी ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कुछ नंबर आपके साथ हमेशा रहते हैं, लेकिन अब वह 8 नंबर पर स्विच कर रहे हैं और जल्द ही इसकी वजह सामने आएगी। इस पोस्ट के बाद से फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले सिर्फ एक प्रमोशनल स्टंट! सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह बदलाव सिर्फ एक प्रमोशनल स्टंट है या इसके पीछे कोई खास भावनात्मक या रणनीतिक कारण छिपा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह बदलाव टीम के भीतर जर्सी नंबर के प्रबंधन से जुड़ा हो सकता है, जबकि कुछ इसे ब्रांडिंग और मार्केटिंग का हिस्सा भी मान रहे हैं। रवींद्र जडेजा से जुड़ा कनेक्शन एक दिलचस्प थ्योरी यह भी सामने आई है कि धोनी का यह फैसला रवींद्र जडेजा से जुड़ा हो सकता है। जडेजा पहले नंबर 8 की जर्सी पहनते थे, लेकिन अब वे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में नंबर 8 खाली हो गया था और धोनी का इसे अपनाना एक तरह का ट्रिब्यूट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। KKR New Jersey 2026 : IPL 2026 से पहले KKR ने लॉन्च की नई जर्सी, ‘Lines of Legacy’ थीम से ताजा हुई पुरानी यादें हो सकती है CSK की नई रणनीति कुछ क्रिकेट जानकारों का यह भी कहना है कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर जर्सी नंबर बदलना फैंस की दिलचस्पी बढ़ाने और मर्चेंडाइज की बिक्री को बढ़ावा देने का एक तरीका भी हो सकता है। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट आने वाले सीजन के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका को नए अंदाज में पेश किया जा सकता है। फिलहाल धोनी या फ्रेंचाइजी की ओर से इस बदलाव की असली वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट गौरतलब है कि साल 2023 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने धोनी की 7 नंबर की जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया था। इससे पहले 2017 में सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर जर्सी भी रिटायर की जा चुकी है। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था, इसलिए उन्होंने अपने करियर में 7 नंबर की जर्सी को अपनाया था और यही नंबर उनकी पहचान बन गया।
IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले

IPL 2026 : मुंबई। ठीक 10 दिन बाद यानी 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार शुरू होने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन इस बार अपने सबसे भव्य और लंबे रूप में सामने आ रहा है। इस सीजन में 10 टीमों के बीच कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बनाता है। इससे पहले अधिकतम 74 मैच खेले जाते थे। 64 दिनों तक देश के 13 अलग-अलग वेन्यू पर चौके-छक्कों का रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार सभी टीमें जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं और प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के जरिए खिलाड़ी खुद को मैच के लिए तैयार कर रहे हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने के सिर्फ 20 दिन बाद ही लीग शुरू हो रही है, इसलिए बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के वर्कलोड पर भी खास नजर रख रही हैं। धोनी, रोहित और विराट का हो सकता है आखिरी सीजन आईपीएल के इस सीजन की एक बड़ी खासियत यह भी हो सकती है कि यह एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी सीजन हो सकता है, जब तीनों दिग्गज एक साथ मैदान पर नजर आएं। इन तीन खिलाड़ियों ने पिछले 18 सालों में आईपीएल को एक अलग पहचान दी है। KKR New Jersey 2026 : IPL 2026 से पहले KKR ने लॉन्च की नई जर्सी, ‘Lines of Legacy’ थीम से ताजा हुई पुरानी यादें धोनी का विदाई सीजन माना जा रहा चेन्नई टीम के साथ जुड़े एमएस धोनी ने नवेलूर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है। 44 साल की उम्र में यह उनका विदाई सीजन माना जा रहा है, हालांकि उनकी फिटनेस और लंबे शॉट्स को देखकर अब भी वे युवा खिलाड़ियों को चुनौती देते नजर आते हैं। खबर है कि इस बार वे ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की भूमिका में ज्यादा दिखाई दे सकते हैं। आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे रोहित वहीं रोहित शर्मा भी मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ चुके हैं और नेट्स पर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर पुल शॉट और बड़े शॉट्स पर काम किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस सीजन से पहले करीब 11 किलो वजन कम किया है। इस बात पर भी चर्चा है कि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के बजाय फुल-टाइम बल्लेबाज के तौर पर खेलना चाहिए। IPL Tickets Price 2026 : 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मैच, जानिए कब और कैसे मिलेंगे टिकट RCB पर खिताब बचाने का दबाव विराट कोहली के लिए यह सीजन और भी अहम है, क्योंकि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025 में अपना पहला खिताब जीत चुकी है। अब टीम पर खिताब बचाने का दबाव रहेगा। कोहली ने नए सीजन के लिए पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और अब वे जल्द ही टीम कैंप से जुड़ेंगे। 13 शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले इस बार आईपीएल 10 शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 13 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। राजस्थान अपनी टीम के कुछ मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में खेलेगी। पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ के साथ-साथ धर्मशाला में भी मैच खेलेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड चुना है। हालांकि कुछ टीमों को चोटों के कारण झटका भी लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के चलते पूरे या अधिकांश सीजन से बाहर हो सकते हैं। वहीं आरसीबी के जोश हेजलवुड और सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ICC T20 Rankings : संजू सैमसन की धमाकेदार छलांग! सूर्यकुमार यादव खिसके नीचे, जानिए T20I टॉप-5 बैट्समैन टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार चार साल बाद डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट की वापसी हो रही है, जिसमें हर टीम दूसरी टीम से दो बार भिड़ेगी। इससे मुकाबले और ज्यादा निष्पक्ष और रोमांचक होने की उम्मीद है। तकनीक के मामले में भी यह सीजन खास रहने वाला है। इस बार ब्रॉडकास्टिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। दर्शक अपनी पसंद के खिलाड़ी पर फोकस करते हुए मैच देख सकेंगे। इसके अलावा स्मार्ट बॉल और स्मार्ट पिच जैसी नई तकनीकों पर भी काम किया जा रहा है, जिससे मैच के दौरान रियल टाइम डेटा उपलब्ध हो सकेगा।
TMC Candidate List : 74 के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका, मैदान में उतारे 47 मुस्लिम कैंडिडेट

TMC Candidate List : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को 291 सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी सूची एक साथ जारी कर दी। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी सूची को चरणों में नहीं, बल्कि एक बार में घोषित करने में विश्वास रखती है। टीएमसी ने तीन पहाड़ी सीटें- दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कुर्सियांग- अपने सहयोगी दल भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के लिए छोड़ी हैं। मौजूदा विधायकों में से 135 को ही टिकट करीब डेढ़ दशक से सत्ता में काबिज टीएमसी इस बार लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि एंटी-इन्कंबेंसी का दबाव भी पार्टी पर साफ नजर आ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए 224 मौजूदा विधायकों में से सिर्फ 135 को ही टिकट दिया है, जबकि 15 विधायकों की सीट बदल दी गई है और 74 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। यह हाल के वर्षों में टीएमसी का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। Afghanistan Pakistan War : काबुल एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव, क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान टकराव बनेगा बड़ा युद्ध? नए चेहरों को मौका इस बार पार्टी ने खासतौर पर उन सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं, जहां पिछली बार जीत का अंतर 25 हजार से कम था। ऐसी 102 सीटों में से करीब आधी पर उम्मीदवार बदले गए हैं। हालांकि जिन क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों की पकड़ मजबूत थी, वहां पुराने चेहरों को ही बरकरार रखा गया है। टीएमसी ने इस चुनाव में स्टार प्रचारकों के बजाय स्थानीय संगठन, बूथ मैनेजमेंट और जमीनी नेटवर्क पर ज्यादा फोकस किया है। भवानीपुर सीट पर शुभेंदु और ममता आमने-सामने सबसे दिलचस्प मुकाबला भवानीपुर सीट पर देखने को मिलेगा, जहां ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि 2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव हार गई थीं, लेकिन बाद में भवानीपुर उपचुनाव में उन्होंने करीब 58 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। Indore EV Charging Fire : EV में आग लगने से 8 लोग जिंदा जले, कार को चार्जिंग में लगाकर सोया था परिवार 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं और 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों की सूची में सामाजिक और आयु वर्ग का भी ध्यान रखा गया है। कुल 291 उम्मीदवारों में से 52 महिलाएं (18 प्रतिशत), 47 अल्पसंख्यक और 95 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से हैं। इसके अलावा 149 उम्मीदवार सामान्य और ओबीसी वर्ग से आते हैं। उम्र के लिहाज से 219 उम्मीदवार 60 साल से कम उम्र के हैं, जबकि 4 उम्मीदवार 31 साल से कम और 2 उम्मीदवार 81 से 90 साल के बीच हैं। नए और पुराने चेहरों का मिश्रण टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि पार्टी ने इस बार संतुलन बनाते हुए नए और पुराने चेहरों का मिश्रण तैयार किया है। वहीं ममता बनर्जी ने उन नेताओं को भी भरोसा दिलाया है जिन्हें टिकट नहीं मिला है कि उन्हें संगठन में समायोजित किया जाएगा। BJP Candidates List : CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अधिकारी, बंगाल चुनाव के लिए BJP की 144 कैंडिडेट लिस्ट जारी इन जिलों में मुस्लिम वोटर्स राज्य के कई जिलों -मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण 24 परगना- में मुस्लिम वोटर्स की मजबूत पकड़ मानी जाती है। इन क्षेत्रों की कई सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए टीएमसी ने मुर्शिदाबाद की भरतपुर सीट से मुस्तफिजुर रहमान को उम्मीदवार बनाया है। प्रमुख सीटों पर ये TMC उम्मीदवार टीएमसी ने कई प्रमुख सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया है। सुजापुर से सबीना यास्मीन, जंगीपुर से जाकिर हुसैन, सागरदिघी से बायरन बिश्वास और दिनहाटा से उदयन गुहा को टिकट दिया गया है। वहीं हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पबित्र कर को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां उनका मुकाबला शुभेंदु अधिकारी से होगा। बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से उम्मीदवार बनाया है। TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर इसके अलावा बेलेघाटा से कुणाल घोष, हाबरा से ज्योतिप्रियो मल्लिक, सिलीगुड़ी से गौतम, करीमपुर से सोहम चक्रवर्ती, कंडी से अपूर्व सरकार, कृष्णानगर उत्तर से अभिनव भट्टाचार्य और कल्याणी से अतींद्रनाथ मंडल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बता दें कि, एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। ऐसे में अब बंगाल का चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, जहां नए चेहरों और बड़े नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Afghanistan Pakistan War : काबुल एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव, क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान टकराव बनेगा बड़ा युद्ध?

Afghanistan Pakistan War : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बड़ा हवाई हमला हुआ। इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हमला 2021 में अमेरिकी वापसी के दौरान हुए काबुल एयरपोर्ट धमाके के बाद सबसे घातक माना जा रहा है। अफगानिस्तान की सत्ता संभाल रहे तालिबान ने इस हमले के लिए सीधे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने जानबूझकर अस्पताल, स्कूल और मदरसों जैसे नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान का जवाब: आतंकियों पर कार्रवाई वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि यह हमला “ऑपरेशन ग़ज़ब लिल हक़” के तहत किया गया, जिसका मकसद आतंकवादी ठिकानों को खत्म करना था। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तारड़ के अनुसार, इस ऑपरेशन में लॉजिस्टिक्स हब, हथियार गोदाम और ड्रोन बनाने वाली जगहों को निशाना बनाया गया। Pakistan Airstrikes : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से 400 की मौत, PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर गिराए बम बातचीत खत्म, जवाबी हमले की चेतावनी इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो गए हैं। तालिबान ने साफ कहा है कि अब पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी और जवाबी कार्रवाई की जाएगी। दोनों देशों के बीच पहले भी डुरंड रेखा को लेकर विवाद और झड़पें होती रही हैं। पाकिस्तान लगातार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर अफगान जमीन से हमले करने का आरोप लगाता है, जबकि अफगानिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है। सैन्य ताकत में बड़ा अंतर अगर दोनों देशों की सैन्य ताकत की बात करें, तो पाकिस्तान काफी मजबूत स्थिति में है। उसके पास लाखों सैनिक, आधुनिक हथियार और उन्नत वायुसेना है, जिसमें F-16 और JF-17 जैसे लड़ाकू विमान शामिल हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के पास सीमित संसाधन हैं और कोई मजबूत वायुसेना नहीं है। हालांकि, तालिबान के लड़ाके गुरिल्ला युद्ध में माहिर माने जाते हैं और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में लड़ने का लंबा अनुभव रखते हैं। Security Chief Ali Larijani : ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत! क्या बोले इजरायल के रक्षा मंत्री तनाव क्यों है खतरनाक? यह संघर्ष सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रह सकता। 2,600 किलोमीटर लंबी डुरंड रेखा पहाड़ी और दुर्गम इलाकों से गुजरती है, जिससे युद्ध और जटिल हो सकता है। इसके अलावा, पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, जबकि अफगानिस्तान के पास ऐसा कोई हथियार नहीं है। ऐसे में किसी भी बड़े संघर्ष का असर पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है। आगे क्या हो सकता है? फिलहाल संभावना है कि पाकिस्तान आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखेगा, जबकि अफगानिस्तान सीमा पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। चीन जैसे देश कूटनीतिक हस्तक्षेप कर हालात को संभालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन बातचीत टूटने से हालात और बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। Pakistan Afghanistan War : अफगान-पाकिस्तान ने एक दूसरे को तबाह करने पर अड़े! कंधार में एयर स्ट्राइक के बाद ताबड़तोड़ हमले भारत पर क्या असर पड़ेगा? भारत के लिए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है। पहले से ही अस्थिर क्षेत्र में यह नया तनाव सुरक्षा और रणनीतिक चुनौतियां खड़ी कर सकता है। कुल मिलाकर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता यह टकराव आने वाले दिनों में पूरे दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।
Delhi Fire : पालम इलाके में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Fire : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम दस लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार आग की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। मौके पर करीब 30 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं और बचाव अभियान चल रहा है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। Indore EV Charging Fire : EV में आग लगने से 8 लोग जिंदा जले, कार को चार्जिंग में लगाकर सोया था परिवार इस घटना पर सौरभ भारद्वाज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि इस हादसे में करीब 10 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जिनमें 3-4 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे लापरवाही करार दिया। सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि इससे पहले द्वारका और रोहिणी में भी आग की घटनाओं में फायर ब्रिगेड की देरी सामने आ चुकी है, जिसके कारण जानमाल का नुकसान हुआ। Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोया जाता है जौ? जानिए पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता फिलहाल फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। #UDPATE | As per Delhi Police six people have died in the fire incident. https://t.co/M5sIbrg1hy — ANI (@ANI) March 18, 2026
Indore EV Charging Fire : EV में आग लगने से 8 लोग जिंदा जले, कार को चार्जिंग में लगाकर सोया था परिवार

Indore EV Charging Fire : मध्य प्रदेश। इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ईवी चार्जिंग आग ने एक ही परिवार के 8 लोगों की जान ले ली। यह हादसा शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, पुंगलिया परिवार ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को रात में घर के बाहर चार्जिंग पर लगाया था और सभी सदस्य सो गए थे। तड़के करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट होने से कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के अंदर तक फैल गई। मकान का एक हिस्सा भी ढह गया घर में रखे गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मकान का एक हिस्सा भी विस्फोट के कारण ढह गया। यह G+2 फ्लोर का आलीशान बंगला था, जिसमें कुल 12 लोग मौजूद थे। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम को ऊपर की छत तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोया जाता है जौ? जानिए पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता हादसे में इनकी गई जान मृतकों में मकान मालिक मनोज जैन पुंगलिया (60 वर्ष), सिमरन सेठिया, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, राशि (करीब 12-15 वर्ष), छोटू सेठिया और एक मासूम बच्चा तनय शामिल हैं। बताया गया कि विजय सेठिया इलाज के लिए यहां आए हुए थे। EV सुरक्षा में चूक की गंभीर जांच जरूरी के बाद प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए सोचने वाली है, क्योंकि दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर बढ़ रही है। अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल सुरक्षा में ऐसी चूक सामने आती है, तो इसकी गंभीर जांच जरूरी है। मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर इस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पष्ट SOP (मानक प्रक्रिया) तैयार की जाए। LPG Black Marketing : गैस संकट के बीच पंद्रह हजार सिलेंडर जब्त, MP से मिले 1800 प्राथमिक जांच में ईवी चार्जिंग आग और शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है, हालांकि सिलेंडर ब्लास्ट और अन्य कारणों की भी जांच जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।