Kishan Modi : मिल्क मैजिक केस में ED पूछताछ जारी, किशन मोदी की 20.59 करोड़ की विदेशी कमाई पर सवाल

Kishan Modi : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार। फिलहाल जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। आरोपी को विशेष अदालत ने 18 मार्च तक ED रिमांड पर भेज दिया है। फर्जी लैब रिपोर्ट से निर्यात का आरोप ED की जांच में सामने आया है कि कंपनी ने डेयरी उत्पादों के निर्यात के लिए कथित तौर पर फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट का सहारा लिया। इंदौर की एक निर्यात निरीक्षण एजेंसी से ये रिपोर्ट हासिल कर घी, पनीर और मक्खन जैसे उत्पाद विदेश भेजे गए। इन रिपोर्टों के आधार पर कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी सप्लाई जारी रखी और बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित की। RS Elections Result 2026 : क्रॉस वोटिंग से NDA को 9 सीटें, हरियाणा में हाई वोल्टेज ड्रामा; कांग्रेस-BJD को सिर्फ 1-1 सीट ₹20.59 करोड़ की कमाई पर ED का दावा एजेंसी के मुताबिक इस पूरे तरीके से करीब ₹20.59 करोड़ की कमाई हुई, जिसे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ माना गया है। अब ED इस रकम के स्रोत और इसके इस्तेमाल की गहराई से जांच कर रही है। देश से लेकर विदेश तक फैला कारोबार जांच में यह भी सामने आया है कि कंपनी का नेटवर्क काफी बड़ा था। देश के भीतर यह कई प्रमुख डेयरी ब्रांड्स से उत्पाद खरीदती थी, जबकि विदेशों में ओमान, सऊदी अरब, दुबई, मिस्र, जॉर्डन और श्रीलंका जैसे देशों में सप्लाई की जा रही थी। इससे संकेत मिलते हैं कि मामला सिर्फ स्थानीय स्तर का नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो सकता है। BJP Candidates List : CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अधिकारी, बंगाल चुनाव के लिए BJP की 144 कैंडिडेट लिस्ट जारी पुराने केस से जुड़ती कड़ियां बता दें कि, इस मामले की जड़ें भी पुरानी हैं। 29 अगस्त 2023 को भोपाल के हबीबगंज थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर ED ने 22 जुलाई 2024 को मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया था। इससे पहले भी ED कंपनी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। उसी दौरान यह मामला पहली बार चर्चा में आया था। तेजी से बढ़ा कंपनी का कारोबार दिलचस्प बात यह है कि 2013 में महज 1.75 करोड़ रुपये के टर्नओवर से शुरू हुई कंपनी ने 2023 तक करीब 600 करोड़ रुपये का कारोबार होने का दावा किया। इस तेज ग्रोथ ने भी जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा। अब आगे क्या? फिलहाल ED इस मामले में जुड़े अन्य लोगों और संस्थाओं की भूमिका की जांच कर रही है। संभावना है कि आने वाले दिनों में इस केस में और खुलासे हो सकते हैं, जिससे यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है। Gold Silver Rate Fall : 8000 से ज्यादा टूटी चांदी, सोना भी 6000 रुपये तक सस्ता, जानिए क्या हैं नए रेट भोपाल का ‘मिल्क मैजिक’ केस अब सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह देश के डेयरी निर्यात और फूड सेफ्टी सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर रहा है।आने वाले समय में जांच के नतीजे इस पूरे नेटवर्क की असल तस्वीर सामने ला सकते हैं।
RS Elections Result 2026 : क्रॉस वोटिंग से NDA को 9 सीटें, हरियाणा में हाई वोल्टेज ड्रामा; कांग्रेस-BJD को सिर्फ 1-1 सीट

RS Elections Result 2026 : नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजनीति में आखिरी वक्त तक कुछ भी संभव है। बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग और विधायकों के वोट न डालने से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ा फायदा हुआ। NDA ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस और बीजद (BJD) को सिर्फ एक-एक सीट ही मिल सकी। बिहार: अंदरूनी फूट से विपक्ष हारा बिहार में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां NDA ने पांचों सीटों पर कब्जा कर क्लीन स्वीप किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर ने प्रथम वरीयता के वोट से जीत दर्ज की। वहीं पांचवें उम्मीदवार शिवेश राम ने द्वितीय वरीयता के वोट के आधार पर जीत हासिल की। इस जीत की बड़ी वजह यह रही कि कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक मतदान से दूर रहे, जिससे महागठबंधन की रणनीति पूरी तरह फेल हो गई। ओडिशा: 11 विधायकों की क्रॉस वोटिंग ओडिशा में भी क्रॉस वोटिंग ने बड़ा असर डाला। यहां भाजपा ने 4 में से 3 सीटें जीत लीं, जबकि एक सीट BJD के खाते में गई। मनमोहन सामल और सुजीत कुमार ने आसानी से जीत दर्ज की, जबकि दिलीप रे ने दूसरी वरीयता के वोट से जीत हासिल की। कांग्रेस और BJD के कुल 11 विधायकों की क्रॉस वोटिंग ने चुनाव का पूरा रुख बदल दिया। हरियाणा: विवाद और देरी के बीच बराबरी हरियाणा में चुनाव के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। वोटों को लेकर विवाद के चलते मतगणना 6 घंटे देरी से शुरू हुई। आखिरकार संजय भाटिया ने 29 वोट और कर्मवीर बौद्ध ने 28 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। यहां भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली। देश के अन्य राज्यों में भी मिश्रित परिणाम देखने को मिले: महाराष्ट्र में NDA को 6 और विपक्ष को 1 सीट तमिलनाडु में विपक्ष को 4 और NDA को 2 सीट पश्चिम बंगाल में TMC का दबदबा, 4 सीटें असम में NDA ने तीनों सीटें जीतीं तेलंगाना में कांग्रेस ने दोनों सीटें जीतीं छत्तीसगढ़ में NDA और विपक्ष को 1-1 सीट हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को 1 सीट कुल 37 सीटों में से 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिनमें NDA को 9 और विपक्ष को 2 सीटें मिलीं। NDA को कुल फायदा, विपक्ष को झटका इन चुनावों के बाद NDA ने कुल 22 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि विपक्ष को 15 सीटें मिलीं। पहले जहां NDA के पास 12 सीटें थीं, अब इसमें 10 सीटों का इजाफा हुआ है। राज्यसभा चुनाव 2026 में क्रॉस वोटिंग और विधायकों की गैरमौजूदगी ने NDA को बढ़त दिलाई, जबकि विपक्ष की अंदरूनी कमजोरी उजागर हो गई। आने वाले समय में इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर साफ तौर पर दिखाई दे सकता है।
Pakistan Airstrikes : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से 400 की मौत, PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर गिराए बम

Pakistan Airstrikes : काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर बम धमाकों से दहल उठी। सोमवार रात पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत और 250 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हमलों की आवाजें दारुलअमान, खैरखाना, अरजान कीमत और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास सुनी गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में एक बड़े अस्पताल को भी निशाना बनाया गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। अस्पताल पर हमले का आरोप तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए। इस अस्पताल में करीब 2000 बेड थे और हमले में इसे भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची मीडिया टीमों ने बताया कि अस्पताल के कई हिस्सों में आग लगी हुई थी और बड़ी संख्या में शव बाहर निकाले जा रहे थे। BJP Candidates List : CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अधिकारी, बंगाल चुनाव के लिए BJP की 144 कैंडिडेट लिस्ट जारी राशिद खान ने UN से की जांच की मांग अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि आम नागरिकों, स्कूलों और अस्पतालों के आसपास हमले होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) और मानवाधिकार संगठनों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सजा देने की मांग की। लगातार हमलों से बढ़ा तनाव इससे पहले भी पाकिस्तान ने रविवार रात कंधार प्रांत में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का दावा है कि ये हमले आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, खासतौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। Viral Video : सरकारी अस्पताल में ‘दारू पार्टी’, पैथोलॉजी लैब में कर्मचारियों का शराब पीते वीडियो वायरल जंग जैसे हालात, हजारों लोग बेघर दोनों देशों के बीच तनाव अब जंग जैसे हालात में बदलता जा रहा है। फरवरी के अंत से शुरू हुई इस झड़प में अब तक कई नागरिकों की जान जा चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हालिया संघर्ष में 56 नागरिक मारे गए, जिनमें 24 बच्चे शामिल हैं। वहीं करीब 1.15 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। LPG Cylinder Crisis : गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इन परिवारों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन क्या है विवाद की जड़? पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि TTP अफगानिस्तान की जमीन से ऑपरेट करता है और पाकिस्तान में हमलों की योजना बनाता है। हालांकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है। 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए हैं।