RSS Sambhag System : भोपाल में RSS की बड़ी घोषणा, 27 मार्च से प्रांत व्यवस्था समाप्त ; अब संभाग व्यवस्था लागू

RSS Sambhag System : मध्य प्रदेश। भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मध्यभारत प्रांत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के विस्तार और संरचना में बड़े बदलावों की जानकारी दी गई। प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने बताया कि मध्य भारत क्षेत्र में संघ का विस्तार तेजी से हो रहा है और शताब्दी वर्ष को संगठन ने विस्तार के अवसर के रूप में लिया है। 27 मार्च से प्रांत व्यवस्था समाप्त इस दौरान संगठन में बड़े फेरबदल का भी ऐलान किया गया। भौगोलिक संरचना में बदलाव करते हुए 27 मार्च से प्रांत व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी और उसकी जगह संभाग व्यवस्था लागू होगी। मध्यप्रदेश में 7 संभाग और मध्यभारत क्षेत्र में कुल 9 संभाग बनाए जाएंगे। संभाग स्तर पर नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जबकि प्रदेश कार्यसमिति भी बनी रहेगी, जो सरकार स्तर पर समन्वय का कार्य करेगी। इसके तहत एक प्रदेश प्रचारक और एक कार्यवाहक की नियुक्ति भी की जाएगी। LPG Black Marketing : गैस संकट के बीच पंद्रह हजार सिलेंडर जब्त, MP से मिले 1800 मध्यभारत प्रांत में 3842 शाखाएं संचालित हो रही उन्होंने बताया कि संघ की गतिविधियां शहरों में बस्ती स्तर और गांवों में मंडल स्तर पर संचालित होती हैं। स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ के विचारों और कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। वर्तमान में मध्यभारत प्रांत में 2481 स्थानों पर कुल 3842 शाखाएं संचालित हो रही हैं। वहीं हिंदू सम्मेलनों में 52 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी दर्ज की गई है और करीब 80 हजार स्वयंसेवकों ने 27 लाख से ज्यादा परिवारों से संपर्क किया है। Maternity Leave : बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला एक साल में 5,820 नई शाखाएं जुड़ी देशभर के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया गया कि साल 2025 में 51,740 स्थानों पर 83,129 शाखाएं संचालित थीं, जो 2026 में बढ़कर 55,683 स्थानों पर 88,949 शाखाएं हो गई हैं। यानी एक साल में 3,943 नए स्थान और 5,820 नई शाखाएं जुड़ी हैं। इसके अलावा केरल में 55 हजार से अधिक मुस्लिम और 54 हजार से ज्यादा ईसाई परिवारों से भी संपर्क किया गया है। Monalisa Love Jihad : मोनालिसा की याद में तड़प रही मां, वकील नाजिया बोलीं- ये शादी प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद पंच परिवर्तन का आह्वान संघ ने सामाजिक समरसता, पर्यावरण चेतना, कुटुंब प्रबोधन, स्व की पहचान और नागरिक कर्तव्यों के पालन को लेकर “पंच परिवर्तन” का आह्वान भी किया है। अशोक पांडे ने स्पष्ट किया कि शताब्दी वर्ष के बाद भी संघ के ये कार्य लगातार जारी रहेंगे।
Congress MLA Suspends : क्रॉस-वोटिंग करने वाले 3 विधायक निलंबित, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को दिया था धोखा

Congress MLA Suspends : ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। क्रॉस वोटिंग से मिली हार के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है। इन विधायकों पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के निर्देशों के खिलाफ जाकर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के पक्ष में वोट दिया। इन विधायकों को किया निलंबित निलंबित विधायकों में सनाखेमुंडी से रमेश चंद्र जेना, मोहाना से दसरथी गोमांगो और कटक से सोफिया फिरदौस शामिल हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस के साथ विश्वासघात करते हैं, वे देश के साथ भी धोखा करते हैं। LPG Black Marketing : गैस संकट के बीच पंद्रह हजार सिलेंडर जब्त, MP से मिले 1800 पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के बाद ओडिशा कांग्रेस के मीडिया सेल प्रभारी अरबिंद दास ने बताया कि यह फैसला पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने पार्टी हितों के खिलाफ काम किया है और अब उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जल्द ही स्पीकर को नोटिस भेजा जाएगा। दल-बदल कानून अयोग्य घोषित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पार्टी के साथ सीधी गद्दारी है। उन्होंने बताया कि संविधान की 10वीं अनुसूची (दल-बदल कानून) के तहत इन विधायकों को अयोग्य घोषित कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान ने इस फैसले का समर्थन किया है। TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर इस चुनाव में विपक्षी दल बीजेडी को भी झटका लगा है। बीजेडी के 8 विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग के कारण विपक्ष के साझा उम्मीदवार दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया था, लेकिन नतीजा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वहीं हरियाणा और बिहार में भी क्रॉस वोटिंग के संकेत मिले हैं। हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध जीत तो गए, लेकिन पार्टी को अपेक्षा से कम वोट मिले। Maternity Leave : बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला 37 विधायकों वाली कांग्रेस को सिर्फ 28 वोट ही मिल पाए, जबकि 5 विधायकों ने अलग रुख अपनाया और 4 वोट अमान्य घोषित हुए। बिहार में भी विपक्षी उम्मीदवार की हार ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस अब इन राज्यों में भी क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। पार्टी का साफ संदेश है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
LPG Black Marketing : गैस संकट के बीच पंद्रह हजार सिलेंडर जब्त, MP से मिले 1800

LPG Black Marketing : नई दिल्ली। एलपीजी कालाबाजारी के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में अब तक करीब 12 हजार छापे मारे जा चुके हैं और लगभग 15 हजार गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ सोमवार को दिल्ली में ही करीब 600 सिलेंडर जब्त किए गए। कालाबाजारी करने वाले 10 लोग गिरफ्तार उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश में भी सख्त कार्रवाई की गई है, जहां पिछले कुछ दिनों में करीब 450 निरीक्षण और छापे डाले गए हैं। इस दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 564 छापे मारकर कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। LPG Crisis : गैस संकट के बीच नंदा देवी- शिवालिक जहाज पहुंचे भारत, जानिए इनसे कितने सिलेंडर भरेंगे एमपी से 1800 सिलेंडर जब्त दक्षिण भारत में भी कार्रवाई तेज रही। केरल में करीब 1000 छापे और निरीक्षण किए गए, जिसमें घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं मध्य प्रदेश में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1200 छापे मारे गए और लगभग 1800 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सरकार ने सिर्फ छापेमारी ही नहीं, बल्कि निगरानी भी बढ़ा दी है। तेल विपणन कंपनियों की टीमों को सक्रिय करते हुए करीब 2500 पेट्रोल पंप और एलपीजी वितरक केंद्रों पर अचानक निरीक्षण किए गए हैं, ताकि कालाबाजारी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। Monalisa Love Jihad : मोनालिसा की याद में तड़प रही मां, वकील नाजिया बोलीं- ये शादी प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं इस बीच सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर शिफ्ट होने की अपील की गई है, जिससे गैस की उपलब्धता और बेहतर हो सके। #WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, “Regarding enforcement action, so far, about twelve thousand raids have been conducted in the last few days. About fifteen thousand cylinders have been… pic.twitter.com/NdctA3RNQS — ANI (@ANI) March 17, 2026
TMC Candidate List : बंगाल चुनाव के TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से ममता देंगी टक्कर

TMC Candidate List : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के जारी होते ही राज्य में चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। नए उम्मीदवारों को उतारा उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने बताया कि इस बार पार्टी ने अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। कई मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए उम्मीदवारों को उतारा गया है। खास बात यह है कि ममता बनर्जी एक बार फिर भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी, जो उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। Maternity Leave : बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला भवानीपुर सीट का मुकाबला काफी रोचक भवानीपुर सीट इस बार खास चर्चा में है। पिछले चुनाव में ममता बनर्जी ने नंदीग्राम और भवानीपुर- दो सीटों से चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम में उन्हें भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भवानीपुर से उन्होंने जीत हासिल की थी। इस बार भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर से भी उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोचक हो गया है और सभी की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। इन प्रमुख नेताओं को टिकट टीएमसी की सूची में कई प्रमुख नेताओं को टिकट दिया गया है। सिलिगुड़ी से गौतम देव, रायगंज से कृष्ण कल्याणी, सागरदिघी से बायरन बिस्वास और चोपड़ा से हामिदुल रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है। BJP Candidates List : CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अधिकारी, बंगाल चुनाव के लिए BJP की 144 कैंडिडेट लिस्ट जारी इसके अलावा इस्लामपुर से कन्हैयालाल अग्रवाल, हेमताबाद से सत्यजीत बर्मन, बालुरघाट से अर्पिता घोष और हरिरामपुर से बिप्लब मित्रा को भी मैदान में उतारा गया है। उत्तर बंगाल की सीटों पर भी तृणमूल कांग्रेस ने खास ध्यान दिया है। मालतीपुर से अब्दुर रहीम बख्शी, इंग्लिशबाजार से आशीष कुंडू और सुजापुर से सबीना यास्मीन को टिकट मिला है। जंगीपुर से जाकिर हुसैन और मुर्शिदाबाद से सायनी सिंह रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा खग्राम से आशीष मरजित और कांडी से अपूर्व सरकार को भी मौका दिया गया है। यहां देखिये कैंडिडेट की पूरी सूची
Maternity Leave : बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, कोर्ट का ‘सुप्रीम’ फैसला

Maternity Leave : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 17 मार्च को एक अहम और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए गोद लेने वाली माताओं को बड़ा अधिकार दिया है। कोर्ट ने सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 की धारा 60(4) को असंवैधानिक करार देते हुए स्पष्ट किया कि अब किसी भी महिला को, जो कानूनी रूप से बच्चा गोद लेती है, बच्चे की उम्र चाहे कुछ भी हो, 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश मिलेगा। भेदभाव तर्कसंगत नहीं पहले इस प्रावधान के तहत केवल उन महिलाओं को ही मातृत्व लाभ मिलता था, जिन्होंने तीन महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लिया हो। लेकिन कोर्ट ने कहा कि यह भेदभाव तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि किसी भी उम्र के बच्चे को गोद लेने पर मां की जिम्मेदारियां समान होती हैं। Monalisa Love Jihad : मोनालिसा की याद में तड़प रही मां, वकील नाजिया बोलीं- ये शादी प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की खंडपीठ ने साफ कहा कि यह प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन करता है। कोर्ट ने क्या कहा कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि तीन महीने की उम्र की सीमा इस कानून को व्यावहारिक रूप से बेअसर बना देती है। अदालत ने माना कि गोद लिए गए बच्चे को मां की देखभाल की जरूरत उम्र के आधार पर कम या ज्यादा नहीं होती, इसलिए इस तरह का वर्गीकरण गलत है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि गोद लेने वाली मां को बच्चे के सौंपे जाने की तारीख से 12 हफ्तों का मातृत्व लाभ दिया जाए। Epstein Controversy : दिल्ली HC से हरदीप पुरी की बेटी को राहत, 24 घंटे में हटेगा विवादित कंटेंट 2021 में दायर हुई थी याचिका इस मामले की शुरुआत 2021 में दायर एक याचिका से हुई थी, जिसमें मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 के प्रावधान को चुनौती दी गई थी। बाद में जब नया कानून लागू हुआ, तो इसी तरह के प्रावधान को लेकर विवाद जारी रहा। याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि यह नियम महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है और गोद लेने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने तर्क दिया कि जैविक माताओं को ज्यादा अवकाश इसलिए दिया जाता है क्योंकि उन्हें प्रसव के बाद शारीरिक रिकवरी की जरूरत होती है। LPG Crisis : गैस संकट के बीच नंदा देवी- शिवालिक जहाज पहुंचे भारत, जानिए इनसे कितने सिलेंडर भरेंगे हालांकि, कोर्ट ने साफ किया कि इस मामले का मुख्य मुद्दा अवकाश की अवधि नहीं, बल्कि उम्र के आधार पर किया गया भेदभाव है।
Security Chief Ali Larijani : ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की मौत! क्या बोले इजरायल के रक्षा मंत्री

Security Chief Ali Larijani : तेहरान। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी को निशाना बनाकर हमला किया गया है। तेहरान में बीती रात हुए एक बड़े हवाई हमले के बाद उनकी मौत की खबरें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि, इस मामले में ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। रक्षा मंत्री काट्ज ने पहले दी थी चेतावनी सूत्रों के मुताबिक, इजरायली रक्षा बल (IDF) ने तेहरान में एक सुरक्षित ठिकाने (सेफ हाउस) को निशाना बनाया, जहां लारीजानी के मौजूद होने की जानकारी थी। रक्षा मंत्री काट्ज ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इजरायल के खिलाफ साजिश रचने वाले नेताओं को सीधे निशाना बनाया जाएगा। वहीं कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हमला खास तौर पर लारीजानी को ध्यान में रखकर किया गया था, लेकिन उनकी मौत या गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति पर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। ख़ास नेताओं में से एक अली लारीजानी को ईरान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता रहा है। हाल के समय में उन्हें मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के दौरान एक अहम रणनीतिकार और नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी के अंत में अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद लारीजानी ने अंतरिम नेतृत्व और युद्ध से जुड़े फैसलों में बड़ी भूमिका निभाई थी। परमाणु और कूटनीतिक रणनीति में अहम भूमिका यदि लारीजानी की मौत की पुष्टि होती है, तो यह ईरान के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। वे न सिर्फ सुरक्षा मामलों के प्रमुख माने जाते थे, बल्कि देश के परमाणु कार्यक्रम और कूटनीतिक रणनीति में भी उनकी अहम भूमिका थी।
Monalisa Love Jihad : मोनालिसा की याद में तड़प रही मां, वकील नाजिया बोलीं- ये शादी प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद

Monalisa Love Jihad : मध्य प्रदेश। प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई ‘रुद्राक्ष गर्ल’ मोनालिसा और फरमान खान की शादी अब बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। इस मामले में नाजिया इलाही खान के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। उन्होंने इस शादी को सामान्य मानने से इनकार करते हुए इसे “लव जिहाद” से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं नाजिया ने इस पूरे मामले की जांच सुरक्षा एजेंसियों से कराने की मांग की है। वहीं शरजील इमाम के पैरोल पर बाहर आने का जिक्र करते हुए उन्होंने आशंका जताई कि कुछ संगठनों की गतिविधियां फिर से सक्रिय हो सकती हैं। Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा हिंदू विवाह अधिनियम 1955 का उल्लंघन नाजिया इलाही खान ने दावा किया कि इस मामले में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 का उल्लंघन हुआ है और विवाह की परंपराओं का गलत इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि अगर किसी अन्य धर्म का व्यक्ति हिंदू रीति-रिवाज से शादी करता है, तो उसे पहले धर्म परिवर्तन का प्रमाण देना चाहिए। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और यह मामला फिलहाल विवाद और जांच की मांग तक सीमित है। #WATCH | Khargone, Madhya Pradesh: On the marriage of Monalisa Bhosle, the viral ‘Rudraksha Girl’ of the 2025 Maha Kumbh Mela, Supreme Court Advocate Nazia Ilahi Khan says, “This is not just a normal marriage. This is a proper love jihad… In this, the Hindu Marriage Act 1955… pic.twitter.com/9dNLjatgjL — ANI (@ANI) March 17, 2026 परिवार का दावा- बेटी से नहीं हो पा रहा संपर्क इस बीच मोनालिसा के परिवार की स्थिति भी बेहद भावुक बताई जा रही है। परिवार का दावा है कि शादी के बाद से उनका बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है और उसके फोन भी बंद हैं। मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेटी की वापसी की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। परिवार ने इस शादी पर नाराजगी जताई है और इसे गलत बताते हुए चिंता व्यक्त की है। Transgender Bill 2026 : ट्रांसजेंडर पहचान नियम होंगे सख्त, मेडिकल बोर्ड की सिफारिश होगी अनिवार्य मोनालिसा नाबालिग है मीडिया से बात करते हुए उनकी मां ने कहा- उसके हाथ में मोबाइल ही नहीं है. कैसे बात कर सकती हूं मैं उससे। वो नाबालिग है। उसे कुछ नहीं आता। एक्ट्रेस की मां हाथ जोड़कर बेटी के लिए गिड़गिड़ाती नजर आई। उसे लेकर आ जाओ, वरना मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी। पिता का कहना है बेटी का फोन नहीं लग रहा है। वो किसी से बात नहीं कर रही है। मोनालिसा की छोटी बहन का कहना है जबसे मोनालिसा की शादी हुई है उनकी बात नहीं हुई है। परिवार को दर्द देकर गायब हुई मोनालिसा को पब्लिक ट्रोल कर रही हैं। BMC Fake Bill Scam : भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला! SAP सॉफ्टवेयर से बने फेक बिल, अपर आयुक्त पर FIR दर्ज दूसरी ओर, रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा अपने पति के साथ केरल में नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर मुद्दा मानकर जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल यह मामला संवेदनशील बना हुआ है और इसमें कई तरह के दावे और आरोप सामने आ रहे हैं।
Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा

Financial Growth Vastu Tips : नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माना जाता है कि अगर घर में वास्तु दोष हो, तो यह व्यक्ति की तरक्की, आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और देवी-देवताओं की कृपा हमेशा उस पर बनी रहे, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ आसान वास्तु उपाय अपनाकर इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। Mangal Gochar 2026 Effect : मंगल के गोचर इन 4 राशि वाले होंगे मालामाल, करियर में तरक्की के कई रास्ते घर की साफ-सफाई अगर आपके घर में लगातार आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। इसे दूर करने के लिए सबसे जरूरी है घर की साफ-सफाई। विशेष रूप से जिस स्थान पर तिजोरी रखी जाती है, वहां स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। गंगाजल का छिड़काव तिजोरी के आसपास गंदगी होने से धन का आगमन रुक सकता है। इसलिए नियमित रूप से वहां सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। मान्यता है कि साफ और पवित्र स्थान पर ही माता लक्ष्मी का वास होता है। आम के पत्तों का तोरण घर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मुख्य द्वार का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। Summer Skincare Tips : गर्मियों में ग्लोइंग स्किन का राज़! आलिया का हाइड्रेशन फोकस और दीपिका का आइसिंग सीक्रेट आउट स्वास्तिक का चिन्ह साथ ही दरवाजे के पास रंगोली बनाना या स्वास्तिक का चिन्ह बनाना सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। ध्यान रखें कि मुख्य द्वार के आसपास कभी अंधेरा न रखें, क्योंकि अंधेरा नकारात्मकता को बढ़ाता है और तरक्की में बाधा डालता है। नियमित पूजा-पाठ इसके अलावा घर के मंदिर में नियमित पूजा-पाठ करना भी बेहद जरूरी है। पूजा करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वातावरण का शुद्धिकरण रोजाना कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर में खुशहाली और विकास के रास्ते खुलते हैं। Raj Panchak 2026 : आज से लग रहे ‘राज पंचक’, जानिए क्यों माना जाता है इन्हे शुभ कुल मिलाकर, वास्तु शास्त्र के ये सरल उपाय अपनाकर आप अपने घर का वातावरण सकारात्मक बना सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
Mangal Gochar 2026 Effect : मंगल के गोचर इन 4 राशि वाले होंगे मालामाल, करियर में तरक्की के कई रास्ते

Mangal Gochar 2026 Effect : नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह 2 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे और 11 मई तक इसी राशि में रहेंगे। करीब 18 महीने बाद गुरु की राशि मीन में मंगल का प्रवेश हो रहा है, जहां पहले से सूर्य, शनि और शुक्र मौजूद हैं। ऐसे में मंगल और शनि की युति बन रही है, जिसे ज्योतिष में प्रभावशाली लेकिन कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय खासतौर पर लाभकारी माना जा रहा है। Raj Panchak 2026 : आज से लग रहे ‘राज पंचक’, जानिए क्यों माना जाता है इन्हे शुभ इन राशि के जातकों को फायदा मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ने, छात्रों को पढ़ाई में सफलता और परिवार में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। धनु राशि के जातकों को इस दौरान संपत्ति, निवेश और व्यापार में लाभ मिल सकता है, साथ ही परिवारिक सुख भी बढ़ेगा। मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा, जिससे वे बड़े फैसले ले पाएंगे और करियर में नए अवसर हासिल करेंगे। Surya Gochar 2026 : 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत इन राशियों को बरतनी हैं सावधानियां हालांकि, इस दौरान कुछ राशियों को सावधानी बरतने की भी जरूरत है। मेष राशि वालों को प्रयासों में बाधाओं और करीबी लोगों से धोखे की संभावना से सतर्क रहना होगा। कन्या राशि के जातकों के लिए रिश्तों और साझेदारी में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों और प्रेम जीवन में सावधानी रखनी होगी। मकर राशि के जातकों को अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि इससे पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। मीन राशि के जातकों को अपने व्यवहार और सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है। Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव कुल मिलाकर, मीन राशि में मंगल का यह गोचर एक ओर जहां कई लोगों के लिए तरक्की और धन के अवसर लेकर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ के लिए चुनौतियां भी खड़ी कर सकता है। ऐसे में समझदारी, धैर्य और सही निर्णय लेने से इस समय का अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है।
Epstein Controversy : दिल्ली HC से हरदीप पुरी की बेटी को राहत, 24 घंटे में हटेगा विवादित कंटेंट

Epstein Controversy : नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बेटी हिमायनी पुरी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने गूगल, मेटा और लिंक्डइन समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश दिया है कि 24 घंटे के भीतर आपत्तिजनक कंटेंट हटाया जाए। क्या है पूरा मामला? हिमायनी पुरी ने कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया था कि उन्हें गलत तरीके से जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवादित मामलों में जोड़ दिया गया। उनका कहना है कि इससे उनकी छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है और सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैली हैं। LPG Crisis : गैस संकट के बीच नंदा देवी- शिवालिक जहाज पहुंचे भारत, जानिए इनसे कितने सिलेंडर भरेंगे कोर्ट ने क्या कहा? सुनवाई के दौरान कोर्ट की एकल पीठ ने साफ कहा कि पहली नजर में यह मामला मानहानि (Defamation) का बनता है। अदालत ने यह भी माना कि अगर इस तरह का कंटेंट जारी रहा, तो याचिकाकर्ता को अपूरणीय क्षति (Irreparable Loss) हो सकती है। हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपों की जांच करना एजेंसियों का काम है, अदालत इस पर अंतिम फैसला नहीं दे रही है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि हिमायनी पुरी से जुड़े सभी विवादित पोस्ट हटाए जाएं। इसके अलावा भविष्य में भी इस तरह का भ्रामक कंटेंट पोस्ट न किया जाए। 10 करोड़ हर्जाने की मांग हिमायनी पुरी ने अपनी याचिका में 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया था कि सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से इस तरह की गलत और भ्रामक सामग्री हटाई जाए। Pakistan Airstrikes : पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से 400 की मौत, PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर गिराए बम सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें बनीं वजह यह विवाद तब सामने आया जब हाल ही में “एपस्टीन फाइल्स” से जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजनिक हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों के नामों को गलत तरीके से जोड़ते हुए अफवाहें फैलने लगीं।