Aayudh

Bhopal College Iftar Party : आरडी मेमोरियल कॉलेज में ‘इफ्तार पार्टी’ पर बवाल, बजरंग दल ने गंगाजल से किया शुद्धिकरण

Bhopal RD Memorial College Iftar Party

Bhopal College Iftar Party : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आरडी मेमोरियल कॉलेज (RD Memorial College) में आयोजित इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 11 मार्च को कॉलेज परिसर में हुए इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों का आरोप प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने कॉलेज प्रशासन पर कैंपस में “इस्लामीकरण” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शैक्षणिक संस्थानों को धार्मिक गतिविधियों का केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। Bhopal Minor Rape Murder Case : 5 साल की बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी की सजा पर रोक, तीन बार फांसी की दी थी सजा हनुमान चालीसा पाठ से शुद्धिकरण प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ किया। इसके साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं ने परिसर के बाहर गंगाजल छिड़ककर “शुद्धिकरण” करने का दावा भी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कॉलेज कैंपस में एकतरफा धार्मिक गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। छात्राओं ने आरोपों को किया खारिज इफ्तार कार्यक्रम में कुछ हिंदू छात्राओं की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। हालांकि छात्राओं ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। छात्राओं ने मीडिया से कहा कि उन्हें किसी ने मजबूर नहीं किया था। वे अपने मुस्लिम सहपाठियों के निमंत्रण पर स्वेच्छा से इफ्तार में शामिल हुई थीं। उनका कहना था कि कॉलेज में सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं और कुछ दिन पहले मुस्लिम छात्रों ने उनके साथ होली भी खेली थी। Gas Black Marketing : गैस संकट के बीच भोपाल में पकड़े दो हजार से ज्यादा घरेलू सिलेंडर, इंडक्शन-डीजल भट्ठी के रेट डबल कॉलेज प्रशासन की सफाई कॉलेज प्रशासन ने भी “इस्लामीकरण” के आरोपों को गलत बताया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मेल-जोल के लिए आयोजित किए जाते हैं और इसमें किसी पर कोई दबाव नहीं डाला जाता। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और कॉलेज के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए कॉलेज गेट के बाहर एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

KKR New Jersey 2026 : IPL 2026 से पहले KKR ने लॉन्च की नई जर्सी, ‘Lines of Legacy’ थीम से ताजा हुई पुरानी यादें

KKR New Jersey

KKR New Jersey 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न की शुरुआत से करीब दो हफ्ते पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यह टूर्नामेंट 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है और इस बार KKR अपने पुराने अंदाज की झलक के साथ मैदान में उतरने वाली है। फ्रैंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए फैंस के साथ नई जर्सी का लुक साझा किया, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पर्पल जर्सी में गोल्ड स्ट्राइप्स की वापसी नई जर्सी में KKR ने अपने क्लासिक पर्पल और गोल्ड रंगों को फिर से प्रमुखता दी है। पहले की तरह इस बार भी जर्सी पर गोल्डन स्ट्राइप्स देखने को मिलेंगी, लेकिन इसके साथ डिजाइन में कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं। Pi Day 2026 : आज Google Doodle में चमका रहा है पाई , जानें क्यों मनाया जाता है Pi Day टी-शर्ट के पैटर्न में पर्पल रंग के दो अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं, जिससे जर्सी को एक नया और आधुनिक लुक मिला है। इसके अलावा टीम के लोगो पर तीन स्टार भी जोड़े गए हैं, जो KKR के तीन IPL खिताबों की याद दिलाते हैं। ‘लाइन्स ऑफ लिगेसी’ थीम पर तैयार हुई जर्सी तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की यह नई जर्सी “लाइन्स ऑफ लिगेसी” (Lines of Legacy) थीम पर डिजाइन की गई है। इस थीम में टीम के इतिहास के कई यादगार पलों को दर्शाया गया है- जैसे ब्रेंडन मैकुलम की 2008 की ओपनिंग मैच में खेली गई 158 रन की ऐतिहासिक पारी और रिंकू सिंह (Rinku Singh) के आखिरी ओवर में लगाए गए पांच छक्के। Abrar Ahmed Controversy : काव्या मारन ने अबरार अहमद को 2.3 करोड़ में खरीदा, बवाल के बीच BCCI ने साफ किया अपना स्टैंड इन यादगार पलों को ‘एब्स्ट्रैक्ट लीनियर आर्ट’ के जरिए जर्सी के डिजाइन में शामिल किया गया है, जिससे KKR के अक्षर (K-K-R) बनते हैं।   More than just a jersey. These are our #LinesOfLegacy 💜 pic.twitter.com/TsixHWnjtX — KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 14, 2026 टीम अधिकारियों ने क्या कहा नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि “Lines of Legacy KKR के शानदार इतिहास और पिछले कुछ वर्षों के सफर का जश्न मनाती है। हर लाइन एक ऐसे पल का प्रतिनिधित्व करती है जिसने हमारी टीम की पहचान को आकार दिया है।” वहीं नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CMO बिंदा डे (Binda Dey) ने बताया कि जर्सी लॉन्च के साथ सोशल मीडिया पर क्रिएटिव कैंपेन भी चलाया गया, जिसमें कई कलाकार और क्रिएटर्स शामिल हुए। सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #LinesOfLegacy जर्सी लॉन्च से पहले और बाद में सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली। लॉन्च से पहले के 48 घंटों तक #LinesOfLegacy अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करता रहा, जिससे फैंस के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। Hardik Pandya FIR : हार्दिक पांड्या पर FIR, वर्ल्ड कप फाइनल के जश्न में ग्राउंड पर की थी ये गलती KKR का शानदार रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक IPL के फाइनल में चार बार पहुंच चुकी है और 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनी है। वहीं साल 2021 में टीम रनर-अप रही थी और इसे टूर्नामेंट की सबसे शानदार वापसी करने वाली टीमों में गिना जाता है।

Pi Day 2026 : आज Google Doodle में चमका रहा है पाई , जानें क्यों मनाया जाता है Pi Day

Pi Day 2026

Pi Day 2026 : नई दिल्ली। हर साल 14 मार्च को दुनिया भर में पाई दिवस (Pi Day) मनाया जाता है। इस खास दिन पर Google ने अपने होमपेज पर एक विशेष गूगल डूडल (Google Doodle) जारी किया है। इस बार का डूडल प्राचीन ग्रीक गणितज्ञ आर्किमिडीज़ (Archimedes) को समर्पित है, जिन्होंने करीब 2000 साल पहले पाई (π) की वैल्यू निकालने की महत्वपूर्ण विधि विकसित की थी। क्या होता है Google Doodle? गूगल डूडल (Google Doodle) दरअसल गूगल के लोगो में किया गया एक अस्थायी कलात्मक और क्रिएटिव बदलाव होता है। इसे महान व्यक्तित्वों, ऐतिहासिक घटनाओं और खास मौकों को सम्मान देने के लिए बनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1998 में गूगल के संस्थापक लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) ने की थी। उन्होंने बर्निंग मैन फेस्टिवल (Burning Man Festival) में शामिल होने की जानकारी देने के लिए पहला डूडल बनाया था। आज डूडल सिर्फ एक चित्र नहीं रह गया है, बल्कि इसमें इंटरएक्टिव गेम्स, क्विज और वीडियो भी शामिल होते हैं, जिन्हें गूगल की “डूडलर्स” टीम तैयार करती है। Transgender Bill 2026 : ट्रांसजेंडर पहचान नियम होंगे सख्त, मेडिकल बोर्ड की सिफारिश होगी अनिवार्य 14 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है Pi Day? गणित में पाई (π) का मान लगभग 3.14 माना जाता है। कैलेंडर के अनुसार मार्च साल का तीसरा महीना है और तारीख 14 होती है, यानी 3/14। इसी वजह से हर साल 14 मार्च को Pi Day मनाया जाता है। खास बात यह है कि इसी दिन महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) का जन्मदिन भी होता है। इस साल के Google Doodle में क्या है खास? इस साल का डूडल आर्किमिडीज़ (Archimedes) की उस ज्यामितीय तकनीक को दर्शाता है, जिसकी मदद से उन्होंने पाई का अनुमान लगाया था। उन्होंने एक वृत्त के अंदर और बाहर बहुभुज (polygons) बनाकर यह दिखाया कि पाई की वैल्यू किन दो संख्याओं के बीच आती है। आर्किमिडीज ने 96 भुजाओं वाले बहुभुज का उपयोग करके यह गणितीय प्रमाण दिया था। उनकी यह खोज आगे चलकर आधुनिक गणित, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की कई गणनाओं की आधारशिला बनी। India LPG Crisis : बिहार में लकड़ी-कोयले की बढ़ी मांग, राजस्थान के होटल लकड़ी पर बना रहे खाना; MP-UP में छापे आखिर क्या होता है पाई (π)? गणित में किसी भी वृत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात को π (पाई) कहा जाता है। यह एक अपरिमेय संख्या है, यानी इसके दशमलव के बाद अंक कभी खत्म नहीं होते और न ही दोहराए जाते। इसका मान लगभग 3.14159… होता है। \pi = \frac{C}{D} यह गणितीय स्थिरांक आज स्पेस रिसर्च, GPS सिस्टम, इंजीनियरिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Pi Day का इतिहास Pi Day की शुरुआत 1988 में भौतिक विज्ञानी लैरी शॉ (Larry Shaw) ने एक्सप्लोरेटोरियम (Exploratorium) में की थी। बाद में 2009 में यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस (United States Congress) ने 14 मार्च को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पाई दिवस (National Pi Day) घोषित किया। आज यह दिन दुनिया भर में गणित के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। यूनेस्को भी इसे अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (International Day of Mathematics) के रूप में मान्यता दे चुका है। US Embassy Missile Attack : बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, धू-धू कर जला परिसर दुनिया भर में ऐसे मनाया जाता है Pi Day भारत सहित संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, ब्राजील और यूनाइटेड किंगडम जैसे कई देशों में आज गूगल के होमपेज पर यह खास डूडल दिखाई दे रहा है। इस दिन लोग मैथ पजल्स हल करते हैं, पाई की वैल्यू याद करने की प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं और गणित के महत्व को सेलिब्रेट करते हैं। क्या आप जानते हैं? कंप्यूटर की मदद से अब तक पाई के ट्रिलियन अंकों तक की गणना की जा चुकी है, लेकिन आज भी यह संख्या खत्म नहीं होती। यही कारण है कि गणित की दुनिया में पाई आज भी रहस्य और आकर्षण का विषय बना हुआ है।

Transgender Bill 2026 : ट्रांसजेंडर पहचान नियम होंगे सख्त, मेडिकल बोर्ड की सिफारिश होगी अनिवार्य

Transgender Persons (Amendment) Bill

Transgender Persons Amendment Bill : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडर पहचान और जेंडर परिवर्तन से जुड़े नियमों को और स्पष्ट व सख्त बनाने की दिशा में कदम उठाया है। इसके तहत ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026 को लोकसभा में पेश किया गया। इस विधेयक में ट्रांसजेंडर पहचान की प्रक्रिया में मेडिकल बोर्ड की भूमिका अनिवार्य करने और पहचान की परिभाषा को अधिक स्पष्ट करने का प्रस्ताव है। सामाजिक न्याय मंत्री ने पेश किया विधेयक केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया। प्रस्ताव के अनुसार, किसी व्यक्ति को ट्रांसजेंडर पहचान का प्रमाणपत्र जारी करने से पहले मेडिकल बोर्ड की सिफारिश जरूरी होगी। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट (DM) की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। PM Modi in Assam : 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, बराक वैली बनेगा ट्रेड हब – असम में बोले पीएम मोदी मेडिकल बोर्ड की भूमिका होगी अहम विधेयक के तहत मेडिकल बोर्ड का गठन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की अध्यक्षता में किया जाएगा। ट्रांसजेंडर पहचान के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच की जाएगी और उसकी रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी जाएगी। इसके आधार पर ही पहचान प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। सरकार ने बताई बदलाव की वजह सरकार का कहना है कि मौजूदा कानून में ट्रांसजेंडर की परिभाषा काफी व्यापक और अस्पष्ट है। इससे वास्तविक लाभार्थियों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। नए संशोधन में परिभाषा को अधिक स्पष्ट किया गया है, ताकि उन लोगों को प्राथमिकता मिल सके जो वास्तव में सामाजिक भेदभाव का सामना कर रहे हैं। TMC BJP Clashes : PM की रैली से पहले TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, एक-दूसरे पर किया पथराव जेंडर परिवर्तन के लिए भी नई प्रक्रिया यदि कोई व्यक्ति सर्जरी के माध्यम से अपना जेंडर बदलता है, तो संबंधित मेडिकल संस्थान को इसकी सूचना जिला प्रशासन और मेडिकल प्राधिकरण को देनी होगी। इसके बाद व्यक्ति को आवेदन के साथ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट या मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रमाणपत्र देना होगा। इसी आधार पर जिला मजिस्ट्रेट जेंडर परिवर्तन का प्रमाणपत्र जारी करेंगे। दस्तावेजों में नाम बदलने का अधिकार पहचान प्रमाणपत्र मिलने के बाद ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपने जन्म प्रमाणपत्र सहित अन्य सरकारी दस्तावेजों में नाम बदलने का अधिकार प्राप्त कर सकेगा। India LPG Crisis : बिहार में लकड़ी-कोयले की बढ़ी मांग, राजस्थान के होटल लकड़ी पर बना रहे खाना; MP-UP में छापे गंभीर अपराधों पर कड़ी सजा विधेयक में ट्रांसजेंडर समुदाय की सुरक्षा को लेकर भी कड़े प्रावधान किए गए हैं। किसी व्यक्ति को जबरन ट्रांसजेंडर पहचान अपनाने के लिए मजबूर करना, शारीरिक नुकसान पहुंचाना या बच्चों को ऐसे कृत्यों में धकेलना गंभीर अपराध माना जाएगा। इसके लिए 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान रखा गया है।

TMC BJP Clashes : PM की रैली से पहले TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, एक-दूसरे पर किया पथराव

TMC BJP Clashes

TMC BJP Clashes : कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली से पहले कोलकाता में शनिवार को राजनीतिक तनाव बढ़ गया। BJP और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।घटना के दौरान इलाके में पथराव की भी खबर है, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। TMC का आरोप – मंत्री के कार्यालय पर पथराव TMC ने आरोप लगाया है कि BJP कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री शशि पांजा (Shashi Panja) के गिरीश पार्क इलाके स्थित कार्यालय पर हमला किया। पार्टी के मुताबिक पथराव में कई TMC कार्यकर्ता घायल हो गए। मंत्री शशि पांजा ने दावा किया कि बाहरी लोगों ने उनके आवास और कार्यालय को निशाना बनाया। India LPG Crisis : बिहार में लकड़ी-कोयले की बढ़ी मांग, राजस्थान के होटल लकड़ी पर बना रहे खाना; MP-UP में छापे BJP का पलटवार- हमारी रैली में जा रहे वाहनों पर हमला वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि TMC कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे उनके वाहनों पर पथराव किया। BJP के अनुसार इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पार्टी का दावा है कि नॉर्थ कोलकाता के जिला अध्यक्ष तमोघना घोष (Tamoghna Ghosh) भी इस झड़प में घायल हुए हैं। पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा घटना के बाद कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। Sonam Wangchuk NSA Revoked : सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, तत्काल प्रभाव से हिरासत ख़त्म रैली से पहले बढ़ा राजनीतिक माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर शहर में पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। इस झड़प के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। यहां देखिये TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प का वीडियो

PM Modi in Assam : 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, बराक वैली बनेगा ट्रेड हब – असम में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Assam

PM Modi in Assam : सिलचर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को सिलचर में कई बड़े विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें सबसे अहम शिलांग-सिलचर कॉरिडोर (High-Speed Corridor) है, जो उत्तर-पूर्व भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के बनने से नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्यों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र में व्यापार तथा निवेश के नए अवसर खुलेंगे। 24 हजार करोड़ का हाई-स्पीड कॉरिडोर कार्यक्रम में पीएम मोदी ने करीब 24 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शिलांग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर का शिलान्यास किया। यह चार लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट होगा, जिससे यात्रा समय कम होगा और माल परिवहन आसान बनेगा। सरकार का मानना है कि इससे पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। India LPG Crisis : बिहार में लकड़ी-कोयले की बढ़ी मांग, राजस्थान के होटल लकड़ी पर बना रहे खाना; MP-UP में छापे एलिवेटेड कॉरिडोर और एग्रीकल्चर कॉलेज की आधारशिला प्रधानमंत्री ने NH-306 एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के पहले चरण का भी भूमि पूजन किया। यह कॉरिडोर कैपिटल पॉइंट के पास ट्रंक रोड से रंगिरखारी पॉइंट तक बनाया जाएगा। इसके अलावा करीमगंज जिले के पथारकंडी में एक नए एग्रीकल्चर कॉलेज की आधारशिला भी रखी गई। यह कॉलेज क्षेत्र के किसानों और युवाओं को आधुनिक कृषि शिक्षा देने में मदद करेगा। बराक वैली बनेगा लॉजिस्टिक और ट्रेड हब अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से बराक वैली (Barak Valley) को एक बड़े लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स से यहां के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसर पैदा होंगे। Sonam Wangchuk NSA Revoked : सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, तत्काल प्रभाव से हिरासत ख़त्म सिलचर को बताया बराक घाटी का गेटवे प्रधानमंत्री ने कहा कि सिलचर को बराक घाटी का “गेटवे” कहा जाता है। यहां इतिहास, संस्कृति और व्यापार की समृद्ध परंपरा है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां बंगाली, असमिया और कई जनजातीय भाषाएं बोली जाती हैं, जो इस क्षेत्र की विविधता और ताकत को दर्शाती हैं। नॉर्थ-ईस्ट को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ेगा कॉरिडोर पीएम मोदी के अनुसार यह कॉरिडोर सिर्फ एक हाईवे नहीं है, बल्कि नॉर्थ-ईस्ट के लंबे इंतजार का अंत है। इससे मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे राज्यों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इन राज्यों के जरिए आगे बांग्लादेश और म्यांमार के रास्ते दक्षिण-पूर्व एशिया के बड़े बाजारों तक पहुंच आसान हो सकती है। BMC Fake Bill Scam : भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला! SAP सॉफ्टवेयर से बने फेक बिल, अपर आयुक्त पर FIR दर्ज चाय बागान श्रमिकों के लिए जमीन अधिकार प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में असम के चाय बागानों में काम करने वाले परिवारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हजारों चाय बागान परिवारों को लैंड राइट्स (Land Pattas) देकर उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने कहा कि करीब 200 साल से चाय बागानों में काम कर रही पीढ़ियों के संघर्ष को सम्मान देने के लिए यह ऐतिहासिक कदम है।

India LPG Crisis : बिहार में लकड़ी-कोयले की बढ़ी मांग, राजस्थान के होटल लकड़ी पर बना रहे खाना; MP-UP में छापे

India LPG Crisis

India LPG Crisis : नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में इन दिनों LPG गैस संकट (LPG Crisis) गहराता जा रहा है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण आम लोगों के साथ-साथ होटल और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर लोग अब लकड़ी, कोयला और अन्य विकल्पों का सहारा लेने लगे हैं। कई राज्यों में प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए गोदामों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है। बिहार में बढ़ी लकड़ी और कोयले की मांग बिहार (Bihar) में LPG सिलेंडर की कमी का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां कई परिवार खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी और कोयले (Coal & Firewood) का इस्तेमाल करने लगे हैं। स्थानीय बाजारों में कोयले और लकड़ी की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में इनकी बिक्री कई गुना बढ़ी है। Gas Black Marketing : गैस संकट के बीच भोपाल में पकड़े दो हजार से ज्यादा घरेलू सिलेंडर, इंडक्शन-डीजल भट्ठी के रेट डबल राजस्थान में होटल लकड़ी पर बना रहे खाना गैस की किल्लत का असर होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर भी पड़ रहा है। राजस्थान (Rajasthan) के कई शहरों में होटल और ढाबे अब लकड़ी के चूल्हों पर खाना बना रहे हैं। होटल संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे, इसलिए मजबूरी में पारंपरिक ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। MP और UP में गैस गोदामों पर छापेमारी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए प्रशासन ने कई जगहों पर कार्रवाई तेज कर दी है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई गैस एजेंसियों और गोदामों पर छापे मारे गए हैं। अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। इस संकट का फायदा उठाकर जमाखोरों ने सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू कर दी है। कई इलाकों में घरेलू सिलेंडर ₹4,000 तक में बेचे जा रहे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी ने बताया कि एलपीजी का प्रोडक्शन 40% बढ़ाया गया है, फिर भी एजेंसियों के बाहर कतारें कम नहीं हो रही हैं। BMC Fake Bill Scam : भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला! SAP सॉफ्टवेयर से बने फेक बिल, अपर आयुक्त पर FIR दर्ज LPG गैस के विकल्प के लिए इंडक्शन  कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच खाना पकाने के लिए बिजली से चलने वाले इंडक्शन हीटर की मांग अचानक कई गुना बढ़ी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जो दुकानदार पहले हफ्ते में मुश्किल से एक-दो इंडक्शन बेच पाते थे, अब उनके यहां रोजाना 8 से 15 तक इंडक्शन बिक रहे हैं। दक्षिण भारत में भी कार्रवाई सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, दक्षिण भारत में भी गैस की आपूर्ति को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रशासन ने कई गोदामों और एजेंसियों की जांच की है। यहां भी अवैध स्टॉक और कालाबाजारी की शिकायतों के बाद कार्रवाई की जा रही है। Summer Skincare Tips : गर्मियों में ग्लोइंग स्किन का राज़! आलिया का हाइड्रेशन फोकस और दीपिका का आइसिंग सीक्रेट आउट आम लोगों और कारोबार पर असर LPG संकट का सबसे ज्यादा असर आम परिवारों और छोटे कारोबारों पर पड़ रहा है। कई जगहों पर सिलेंडर मिलने में कई-कई दिन लग रहे हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है।

Summer Skincare Tips : गर्मियों में ग्लोइंग स्किन का राज़! आलिया का हाइड्रेशन फोकस और दीपिका का आइसिंग सीक्रेट आउट

Actresses Skincare Secrets

Summer Skincare Tips : बॉलीवुड की लगभग हर एक्ट्रेस अपनी त्वचा का खास ख्याल रखती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनका स्किनकेयर रूटीन बहुत जटिल नहीं होता। ज्यादातर एक्ट्रेसेज का मानना है कि कम प्रोडक्ट, सही क्रम और नियमित देखभाल (Skincare Routine) ही खूबसूरत और हेल्दी त्वचा का असली राज है। आजकल कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपने ब्यूटी टिप्स भी शेयर करती हैं। जैसे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने स्किनकेयर टिप्स बताती हैं, जबकि कृति सेनन (Kriti Sanon) अपने यूट्यूब व्लॉग्स में ब्यूटी और स्किनकेयर से जुड़ी बातें शेयर करती हैं। Cooling Drinks for Summer : गर्मियों में शरीर को Cool रखने के 5 देसी तरीके आलिया भट्ट: स्किनकेयर में सही ऑर्डर सबसे जरूरी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का मानना है कि स्किनकेयर में सबसे महत्वपूर्ण चीज है प्रोडक्ट लगाने का सही क्रम (Skincare Order)। उनका रूटीन तीन आसान स्टेप्स पर आधारित है। 1. जेंटल क्लेंजिंग (Gentle Cleansing) सबसे पहले हल्के और पीएच-बैलेंस्ड फेसवॉश से चेहरा साफ किया जाता है। इससे धूल, प्रदूषण और मेकअप हट जाता है। 2. हाइड्रेशन (Hydration) आलिया अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मिस्ट या सीरम का इस्तेमाल करती हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और मॉइश्चराइजर बेहतर तरीके से काम करता है। 3. सन प्रोटेक्शन (Sunscreen) आलिया कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं। उनका कहना है कि धूप से बचाव त्वचा को लंबे समय तक युवा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’ दीपिका पादुकोण: चेहरे पर आइसिंग करती हैं बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का स्किनकेयर रूटीन भी काफी सरल है। चेहरा धोने के बाद वे आइसिंग (Face Icing) करती हैं। यानी चेहरे पर बर्फ लगाती हैं, जिससे सूजन कम होती है और त्वचा फ्रेश दिखती है। इसके बाद वे त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर लगाती हैं। उनका मानना है कि सही हाइड्रेशन से त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है। Intermittent Fasting : वजन घटाने के चक्कर में न करें इंटरमिटेंट फास्टिंग, हो सकता है ये खतरनाक असर कृति सेनन: 7-स्टेप मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन कृति सेनन (Kriti Sanon) का मॉर्निंग रूटीन थोड़ा लंबा है, लेकिन बेहद असरदार माना जाता है। 1. आइस डंकिंग (Ice Dunking) सुबह बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने से सूजन कम होती है और त्वचा टाइट दिखती है। 2. डिटॉक्स या हाइड्रेटिंग मास्क (Face Mask) यह त्वचा को पोषण देता है और उसे फ्रेश बनाता है। 3. अंडर-आई पैच (Under Eye Patch) ग्रीन टी और कैफीन वाले पैच डार्क सर्कल और सूजन कम करने में मदद करते हैं। 4. होममेड टोनर (Homemade Toner) ग्लिसरीन और गुलाबजल से बना टोनर त्वचा को हाइड्रेट रखता है। 5. सीरम (Serum) हायल्यूरोनिक एसिड और विटामिन C वाले सीरम त्वचा को ब्राइट और हाइड्रेट रखते हैं। 6. सनस्क्रीन (Sunscreen) कृति ऐसा सनस्क्रीन इस्तेमाल करती हैं जो मॉइश्चराइजर का भी काम करता है। 7. लिप बाम (Lip Balm) होंठों को सूखने से बचाने के लिए वे हमेशा लिप बाम लगाती हैं। Homemade Paneer Recipe : घर पर आसानी से बनाएं ताजा पनीर, जानिए सबसे easy तरीका खूबसूरत त्वचा का असली मंत्र इन तीनों एक्ट्रेसेज के स्किनकेयर रूटीन को देखें तो एक बात साफ होती है- सिंपल और नियमित स्किनकेयर (Simple Skincare Routine) ही असली खूबसूरती का राज है। सही क्लेंजिंग, पर्याप्त हाइड्रेशन और रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकता है।

Sonam Wangchuk NSA Revoked : सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, तत्काल प्रभाव से हिरासत ख़त्म

Sonam Wangchuk NSA Revoked

Sonam Wangchuk NSA Revoked : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) पर लगाया गया नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा। सरकार के मुताबिक वांगचुक ने एनएसए के तहत हिरासत की अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर लिया है। इसके बाद उनके खिलाफ लगाया गया यह कानून वापस लेने का फैसला किया गया है। इससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। 170 दिन से जोधपुर जेल में थे बंद वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें लद्दाख से करीब 1500 किलोमीटर दूर जोधपुर की सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था।करीब 170 दिन से वह जेल में बंद थे। अब एनएसए हटने के बाद उनके रिहा होने की संभावना है। US Embassy Missile Attack : बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, धू-धू कर जला परिसर लेह हिंसा भड़काने का आरोप लद्दाख प्रशासन ने उन पर लेह में हुए हिंसक प्रदर्शन को भड़काने का आरोप लगाया था। यह प्रदर्शन लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुआ था। इन प्रदर्शनों के दौरान हालात हिंसक हो गए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। क्या है नेशनल सिक्योरिटी एक्ट नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) एक ऐसा कानून है जिसके तहत सरकार किसी भी व्यक्ति को देश की सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए हिरासत में ले सकती है। इस कानून के तहत किसी व्यक्ति को अधिकतम 12 महीने तक बिना सामान्य न्यायिक प्रक्रिया के नजरबंद रखा जा सकता है। Gas Black Marketing : गैस संकट के बीच भोपाल में पकड़े दो हजार से ज्यादा घरेलू सिलेंडर, इंडक्शन-डीजल भट्ठी के रेट डबल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी गिरफ्तारी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने हैबियस कॉर्पस याचिका दायर कर गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया था। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की कई बार सुनवाई हुई और अदालत ने सरकार से मेडिकल रिपोर्ट और हिरासत के आधार बने दस्तावेज भी मांगे थे। सोनम वांगचुक केस की टाइमलाइन 26 सितंबर 2025: लद्दाख में राज्य का दर्जा मांगने को लेकर प्रदर्शन के बाद एनएसए के तहत हिरासत। 27 सितंबर 2025: सुरक्षा कारणों से वांगचुक को लद्दाख से जोधपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। 3 अक्टूबर 2025: पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी को चुनौती दी। 10 अक्टूबर 2025: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा। 16 फरवरी 2026: अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों से जुड़े दस्तावेज मांगे। 14 मार्च 2026: केंद्र सरकार ने वांगचुक पर लगा एनएसए हटा दिया।

US Embassy Missile Attack : बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, धू-धू कर जला परिसर

Missile Attack on US Embassy in Iraq

US Embassy Missile Attack : बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शहर के सबसे सुरक्षित इलाके ग्रीन जोन में मौजूद दूतावास परिसर को मिसाइल से निशाना बनाया गया। इराकी अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर मिसाइल आकर गिरी। घटना के तुरंत बाद परिसर से काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रडार सिस्टम को ड्रोन से निशाना  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दूतावास में लगे रडार सिस्टम (Radar System) को एक आत्मघाती ड्रोन (Suicide Drone) द्वारा निशाना बनाया गया हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास परिसर के भीतर से धुएं का गुबार उठता साफ देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक अमेरिकी अधिकारियों ने किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। India LPG Crisis : भारतीय LPG टैंकरों के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरानी राजदूत ने कहा- भारत हमारा दोस्त… सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा हमले के तुरंत बाद इराकी सुरक्षा बलों ने पूरे ग्रीन ज़ोन इलाके को घेर लिया। यह क्षेत्र बगदाद का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है, जहां कई देशों के दूतावास और सरकारी कार्यालय मौजूद हैं। ऐसे में इस सुरक्षित इलाके में मिसाइल का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस पर शक हमले के पीछे इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस (Islamic Resistance in Iraq) नाम के संगठन पर शक जताया जा रहा है। हाल ही में इस संगठन ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों पर इनाम घोषित किया था और एक अमेरिकी विमान को मार गिराने का दावा भी किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि बगदाद में हुआ यह हमला उसी अभियान का हिस्सा हो सकता है। BMC Fake Bill Scam : भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला! SAP सॉफ्टवेयर से बने फेक बिल, अपर आयुक्त पर FIR दर्ज सऊदी एयरबेस पर भी अमेरिकी विमानों को नुकसान इसी बीच रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच विमान तबाह हो गए। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) के अनुसार ये बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विमानों को ईरान से जुड़े हमले में नुकसान पहुंचा, हालांकि हमले की सही तारीख अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान क्रैश इससे पहले इराक में अमेरिकी वायुसेना का एक बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी छह क्रू मेंबरों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के दौरान अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा, एयरस्ट्राइक के बाद अफगान ड्रोन हमलों से हालात बिगड़े बढ़ता जा रहा है पश्चिम एशिया का तनाव विश्लेषकों का मानना है कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हुआ यह हमला मिडिल ईस्ट कॉन्फ्लिक्ट (Middle East Conflict) को और गंभीर बना सकता है। ग्रीन ज़ोन जैसे सुरक्षित इलाके में हमला होना यह संकेत देता है कि क्षेत्र में सुरक्षा हालात लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस घटना को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की प्रतिक्रिया भी अहम मानी जा रही है।   ईरानी ड्रोन हमले की ख़बर के बाद इराक़ के बगदाद में US एम्बेसी कंपाउंड में धुआं और आग https://t.co/UXtr6iLhIv pic.twitter.com/3umhg7iSCX — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 14, 2026