Share Market Today : ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक टूटा, 10 दिन में 60% चढ़ा कच्चा तेल

Share Market Today : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार को कमजोर शुरुआत के साथ खुले। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के चलते शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। शुरुआती कारोबार में Nifty 50 करीब 582.40 अंक यानी 2.38 प्रतिशत गिरकर 23,868.05 के स्तर पर खुला। वहीं BSE Sensex 1862.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,056.75 के स्तर पर खुला। बाजार में लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। India T20 WC Champions : भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, पहली बार होम टीम ने जीता टाइटल कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ी चिंता बाजार में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। तेल की कीमतें लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर करीब 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इससे महंगाई बढ़ने और आर्थिक वृद्धि पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत के लिए चिंता का विषय हैं, क्योंकि देश अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। तेल महंगा होने से देश की जीडीपी, करंट अकाउंट डेफिसिट और महंगाई पर सीधा असर पड़ सकता है। MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी 28 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद से अब तक 10 दिन में कच्चा तेल करीब 60% महंगा हो चुका है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग के दौरान ये 100 डॉलर के पार निकला था। जानकारों का मानना है कि तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। ये 5 से 6 रुपए लीटर तक महंगा हो सकता है। हालांकि भारत सरकार का कहना है कि हमारे पास पर्याप्त तेल है। कई सेक्टरों में भारी बिकवाली सोमवार के शुरुआती कारोबार में एनएसई के कई सेक्टर इंडेक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग और मीडिया सेक्टर पर देखा गया। निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगभग 2.9 प्रतिशत गिरा। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.36 प्रतिशत नीचे आया। PSU बैंक इंडेक्स करीब 4 प्रतिशत लुढ़का। निफ्टी IT इंडेक्स 1.29 प्रतिशत गिरा। निफ्टी FMCG इंडेक्स 1.38 प्रतिशत नीचे आया। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट रही। एशियाई बाजारों में भी बड़ी गिरावट भारतीय बाजारों में गिरावट का असर अन्य एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। Nikkei 225 लगभग 7 प्रतिशत गिरकर 52,010 के स्तर पर आ गया। वहीं दक्षिण कोरिया का KOSPI 7.43 प्रतिशत गिरकर 5,169 के स्तर पर पहुंच गया। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! इसके अलावा सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 2.65 प्रतिशत गिरकर 4,720 पर आ गया। हांगकांग का Hang Seng Index भी 2.46 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 25,095 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 5.77 प्रतिशत गिरकर 31,767 के स्तर पर आ गया। अमेरिकी बाजार भी दबाव में पिछले सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। S&P 500 शुक्रवार को 1.33 प्रतिशत गिरकर 6,740 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट (Nasdaq Composite) 1.53 प्रतिशत गिरकर 22,400 के स्तर पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
India T20 WC Champions : भारत तीसरी बार बना विश्व चैंपियन, पहली बार होम टीम ने जीता टाइटल

India T20 WC Champions : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। जगह-जगह लोग सड़कों पर उतरकर नाचते-गाते दिखाई दिए, आतिशबाजी हुई और तिरंगा लहराकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया गया। मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव देर रात वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ मौजूद रहे। Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव रोहित शर्मा की बात सच साबित टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन काफी चर्चा में था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “टीम इंडिया हिस्ट्री रिपीट भी करेगी और हिस्ट्री डिफीट भी करेगी।” भारत ने 8 मार्च को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इस बात को सच साबित कर दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने न सिर्फ खिताब जीता बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। 2024 की सफलता दोहराई भारतीय टीम ने इससे पहले 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उस समय टीम ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था। अब 2026 में फिर से खिताब जीतकर भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी तीन बड़े इतिहास बने भारत की इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में तीन नए इतिहास बने- पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता। पहली बार किसी टीम ने लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीते। पहली बार किसी टीम ने इस टूर्नामेंट के तीन खिताब अपने नाम किए। शानदार शुरुआत से बना बड़ा स्कोर फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बना डाले, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर की बराबरी है। दोनों के बीच 98 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने क्रीज संभाली और सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रन की तेज साझेदारी की। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! संजू सैमसन ने 89 रन और ईशान किशन ने 54 रन की अहम पारी खेली। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 255 रन तक पहुंचा दिया। यह टी20 इंटरनेशनल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन अहम विकेट गंवा दिए। हालांकि ओपनर टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। बुमराह चमके, सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में 5 मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को गर्व से भर दिया है और टीम इंडिया ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया है।