Aayudh

Budh Nakshatra Parivartan : 10 मार्च को बुध का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

Budh Nakshatra Parivartan

Budh Nakshatra Parivartan : नई दिल्ली। द्रिक पंचांग के अनुसार 10 मार्च 2026 को बुध ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में जब बुध का नक्षत्र परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। इस बार भी इस बदलाव का असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि ज्योतिषियों के अनुसार तीन राशियों के लोगों को इस समय विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। करियर और खर्च को लेकर सावधानी कर्क राशि (Cancer) के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के मामलों में कुछ उलझनें पैदा कर सकता है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े निर्णय लेते समय जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा। इस दौरान हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। Gold Silver Price Today : चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 29 हजार टूटा भाव आर्थिक मामलों में भी थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी, इसलिए अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही इस समय कम बोलना और दूसरों की बात ध्यान से सुनना आपके लिए लाभदायक रहेगा, जिससे सामाजिक स्तर पर भी अच्छे अनुभव मिल सकते हैं। सेहत और प्रतिस्पर्धा का समय कन्या राशि (Virgo) के लोगों को इस समय अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है। कामकाज के क्षेत्र में विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी भी तरह का निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। इस दौरान किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। पढ़ाई या एकाग्रता से जुड़े कामों में भी थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे समय में गुरुजनों या अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला धन और व्यवहार में सतर्कता जरूरी मीन राशि (Pisces) के जातकों के लिए यह समय पैसों के मामलों में सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले या गलत संगति में पड़ना समय और धन दोनों की हानि करा सकता है। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर बहस या मतभेद की स्थिति भी बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा वाहन चलाते समय भी सावधानी रखना जरूरी होगा ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Homemade Paneer Recipe : घर पर आसानी से बनाएं ताजा पनीर, जानिए सबसे easy तरीका

How to make Paneer

Homemade Paneer Recipe : पनीर भारतीय रसोई का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है। कई तरह की सब्जियों और व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर लोग पनीर बाजार से खरीदकर लाते हैं, लेकिन इन दिनों बाजार में मिलावटी पनीर बिकने की खबरें भी सामने आती रहती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घर पर पनीर बनाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। घर पर बना पनीर न केवल ताजा होता है बल्कि पूरी तरह शुद्ध भी होता है। पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री घर पर पनीर बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती। इसके लिए मुख्य रूप से दूध और किसी खट्टे पदार्थ (नींबू या विनेगर) की आवश्यकता होती है। पनीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का उपयोग करना बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे पनीर ज्यादा मुलायम बनता है। दूध को फाड़ने के लिए आप नींबू का रस या सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एक साफ कपड़ा या मलमल का कपड़ा भी जरूरी होता है जिससे फटे हुए दूध को छानकर पनीर अलग किया जा सके। MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी दूध फाड़कर तैयार होता है पनीर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबाल लिया जाता है। जब दूध उबलने लगे तो गैस को धीमा कर दें और उसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस या सिरका डालें। कुछ ही समय में दूध फटने लगेगा और उसमें से पानी अलग दिखाई देने लगेगा। जब दूध पूरी तरह से फट जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इस मिश्रण को मलमल के कपड़े में डालकर छान लें ताकि पानी अलग हो जाए और पनीर कपड़े में रह जाए। Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’ पनीर को सेट करने का तरीका जब पनीर कपड़े में इकट्ठा हो जाए तो उसे हल्के ठंडे पानी से धो लिया जाता है ताकि नींबू या सिरके की खटास खत्म हो जाए। इसके बाद कपड़े को अच्छी तरह बांधकर हल्का दबाव देकर अतिरिक्त पानी निकाल दिया जाता है। फिर इस कपड़े को किसी भारी बर्तन या वजन के नीचे करीब 30 से 40 मिनट तक रखा जाता है। इससे पनीर अच्छी तरह से सेट हो जाता है और बाद में उसे आसानी से मनचाहे आकार में काटा जा सकता है। Skin Care Tips : सर्दियों के बाद स्किन हो गई Dull? त्वचा के साथ न करें ये गलती घर का पनीर ज्यादा ताजा और स्वादिष्ट घर पर तैयार किया गया पनीर बाजार में मिलने वाले पनीर की तुलना में ज्यादा ताजा और स्वादिष्ट होता है। इससे बनी पनीर की सब्जी, पनीर भुर्जी या अन्य व्यंजन भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। इसके अलावा घर का पनीर स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता है क्योंकि इसमें किसी प्रकार की मिलावट या प्रिजर्वेटिव नहीं होते। थोड़ी सी मेहनत से आप घर पर ही शुद्ध और मुलायम पनीर तैयार कर सकते हैं।  

MP Toppers in UPSC : MP के युवाओं ने मचाया धमाल, नरसिंहपुर समेत ग्वालियर- मऊगंज की लड़कियों ने मारी बाजी

MP Toppers in UPSC CSE 2025

MP Toppers in UPSC CSE 2025 : भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार देशभर से कुल 958 अभ्यर्थियों ने विभिन्न सेवाओं के लिए सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के लिए यह रिजल्ट खास रहा क्योंकि राज्य के कई युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की। खासतौर पर भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक और धार जिले के पक्षल जैन ने 8वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। ईशान भटनागर की 5वीं रैंक भोपाल के रहने वाले ईशान भटनागर ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में वे नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनके परिवार का शिक्षा और प्रशासन से गहरा संबंध रहा है। उनके पिता मध्य प्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर के पद पर काम कर चुके हैं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी मां अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। ईशान की इस उपलब्धि से भोपाल सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। UPSC CSE 2025 : UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने देश में किया टॉप, यहां देखें लिस्ट पक्षल जैन की ऑल इंडिया 8वीं रैंक धार जिले के छोटे कस्बे बाग के रहने वाले पक्षल जैन ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। लोगों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। पक्षल के पिता निलेश जैन कपड़ा व्यवसायी हैं और माता दीप्ति जैन गृहिणी हैं। पढ़ाई और संघर्ष से मिली बड़ी सफलता पक्षल जैन (8वीं रैंक) ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बाग के महेश मेमोरियल स्कूल से की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर गए और फिर आईआईटी कानपुर से फाइनेंस में पढ़ाई पूरी की। आईआईटी से पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में जाने के बजाय देश सेवा का रास्ता चुना और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2022 के आसपास वे दिल्ली चले गए और वहीं रहकर तैयारी करने लगे। उनकी बहन के अनुसार तैयारी के दौरान उन्होंने बेहद कठिन परिश्रम किया और कई बार केवल तीन से चार घंटे ही सोकर पूरे दिन पढ़ाई करते थे। मध्य प्रदेश के अन्य अभ्यर्थियों की सफलता चितवन जैन को ऑल इंडिया रैंक-17 अशोकनगर के चितवन जैन ने 17वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था। रूपल जायसवाल को ऑल इंडिया रैंक-43 खंडवा की रूपल जायसवाल ने 43वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि पिछले प्रयास में उन्हें 512वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने उस रैंक पर सेवा जॉइन नहीं की और दोबारा तैयारी की। इस बार टॉप-50 में जगह बनाकर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की। UPSC Topper Anuj Agnihotri : कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री, रावतभाटा से है कनेक्शन समीक्षा द्विवेदी को ऑल इंडिया रैंक-56 मऊगंज की समीक्षा द्विवेदी ने 56वीं रैंक हासिल कर टॉप-100 में जगह बनाई। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। दीक्षा पाटकर को ऑल इंडिया रैंक-88 नरसिंहपुर जिले के करकबेल गांव की दीक्षा पाटकर ने 88वीं रैंक हासिल की। वह हेमराज पाटकर और अर्चना पाटकर की बेटी हैं। सृष्टि गोयल को ऑल इंडिया रैंक-160 ग्वालियर के मुरार क्षेत्र की सृष्टि गोयल ने 160वीं रैंक हासिल की। यह उनका पांचवां प्रयास था। उनके पिता सुनील गोयल का सोने-चांदी का व्यवसाय है। गुना की देवांगी मीणा को ऑल इंडिया रैंक-236 गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की। पिछले साल उन्हें 764वीं रैंक मिली थी। वह आईआरएस में चयनित हुई थीं। उनके पिता नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कार्यरत हैं। MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला नरसिंहपुर की पूजा सोनी को ऑल इंडिया रैंक-249 नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में पदस्थ सब-डिविजनल रेवेन्यू ऑफिसर पूजा सोनी ने 249वीं रैंक हासिल की है। सतना की भूमिका जैन को ऑल इंडिया रैंक-331 सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल कर आईआरएस सेवा के लिए चयन प्राप्त किया है। वह कृष्णानगर के कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन की बेटी हैं। भूमिका ने बताया कि यह उनका तीसरा अटेम्प्ट था। मुख्यमंत्री ने दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूपीएससी में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षल जैन का टॉप-10 में आना प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने सभी सफल उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला

90-year-old woman gang-raped

MP Gangrape Case : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पुनासा क्षेत्र में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला करीब 12 घंटे तक खेत में पड़ी तड़पती रही। खेत के घर में अकेली रहती थी महिला जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने खेत में बने छोटे से घर में अकेली रहती है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद सो गई थी। देर रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले महिला का मुंह कपड़े से बांध दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई। Gold Silver Price Today : चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 29 हजार टूटा भाव आरोपी कुएं में फेंकने की कर रहे थे कोशिश घटना के बाद आरोपियों ने महिला को कुएं में फेंकने की कोशिश भी की। लेकिन आसपास खेतों में लोगों की आवाजाही देखकर बदमाश घबरा गए और महिला को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। घायल महिला पूरी रात और सुबह तक खटिया पर पड़ी दर्द से तड़पती रही। भूसा खरीदने आए लोगों ने दी सूचना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग भूसा खरीदने के लिए खेत पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ी महिला को देखा तो तुरंत उसकी बेटी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को पुनासा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल खंडवा रेफर कर दिया गया। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! पुलिस जांच में जुटी मामले को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता की हालत गंभीर है और फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला अधिकारी को अस्पताल भेजा गया है ताकि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा सकें। पुलिस का कहना है कि बयान मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gold Silver Price Today : चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 29 हजार टूटा भाव

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। भारत में सोना-चांदी के बाजार में इन दिनों तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण कीमतों में यह बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी का भाव 3,489 रुपये टूटकर 2,60,723 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले चांदी का भाव 2,64,212 रुपये प्रति किलो था। इस तरह केवल तीन दिनों के भीतर चांदी की कीमतों में करीब 29,125 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! सोने के दामों में भी आई कमजोरी केवल चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,835 रुपये गिरकर 1,58,751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 5 मार्च को यही कीमत 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी तीन दिनों में सोना लगभग 8,700 रुपये तक सस्ता हो चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब कीमती धातुओं की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं, तो निवेशक मुनाफा सुरक्षित करने के लिए बिक्री शुरू कर देते हैं। इससे बाजार में दबाव बढ़ता है और कीमतों में गिरावट आ जाती है। बड़े शहरों में चांदी के ताजा दाम देश के प्रमुख शहरों में भी चांदी के दामों में गिरावट का असर देखा गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, नोएडा, जयपुर, अहमदाबाद और पुणे में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,849 रुपये, 100 ग्राम का रेट लगभग 28,490 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव करीब 2,84,900 रुपये दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत थोड़ी ज्यादा रही, जहां एक किलो का भाव करीब 2,94,900 रुपये तक पहुंच गया। Nishant Kumar : JDU में एंट्री से पहले एक्टिव हुए निशांत, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ की लंबी चर्चा अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव लगभग 83.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव हल्की बढ़त के साथ करीब 2,68,569 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया। ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे पहुंची कीमत अगर पिछले कुछ हफ्तों का रुख देखें तो चांदी में काफी बड़ी गिरावट आई है। 29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत करीब 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई थी। IND vs NZ Playing 11: क्या T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इंड‍िया बदलेगी प्लेइंग XI? इसके बाद से बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिली और लगभग 36 दिनों के भीतर चांदी करीब 1.25 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

IND vs NZ Playing 11: क्या T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इंड‍िया बदलेगी प्लेइंग XI?

IND vs NZ Playing 11

IND vs NZ Playing 11: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार का दिन बेहद खास होने वाला है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से होगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत अभी तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है। दोनों टीमों के बीच खेले गए तीनों मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं। ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला यह फाइनल भारत के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। इंग्लैंड को हराकर फाइनल में भारत भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल इस मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी 246/7 तक पहुंचकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन अंत में भारत ने जीत हासिल कर ली। गेंदबाजी को लेकर उठे सवाल हालांकि सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 64 रन खर्च किए। इस प्रदर्शन के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि फाइनल में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है और कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती को मिला टीम का समर्थन हालांकि खराब मैच के बावजूद वरुण चक्रवर्ती को टीम का समर्थन मिल रहा है। अक्षर पटेल ने कहा कि टीम ने इस मुद्दे पर चर्चा की है और वरुण को अपनी योजना पर टिके रहने की सलाह दी गई है। IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए पूरी तरह आराम देना चाहिए, ताकि वे ताजगी और सकारात्मक सोच के साथ फाइनल में उतर सकें। अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर भी चर्चा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट की 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं। हालांकि टीम के साथी खिलाड़ी संजू सैमसन और पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने उनका समर्थन किया है। उनका कहना है कि टी20 फॉर्मेट में एक अच्छी पारी से खिलाड़ी की लय तुरंत वापस आ सकती है। Iran Israel US War : आज रात ईरान पर होगा सबसे बड़ा हमला…अमेरिका तबाह करेंगा मिसाइल लॉन्चर-फैक्ट्रियां! संभावित प्लेइंग इलेवन भारत की संभावित टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती / कुलदीप यादव न्यूजीलैंड की संभावित टीम: टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

Nishant Kumar : JDU में एंट्री से पहले एक्टिव हुए निशांत, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ की लंबी चर्चा

Nishant Kumar held meeting

Nishant Kumar : पटना। बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत के संकेत मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले ही राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। उनकी बढ़ती सक्रियता ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। शनिवार सुबह निशांत कुमार अचानक जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों के साथ एक लंबी अनौपचारिक बैठक की। इस बैठक को जेडीयू के अंदर एक अहम राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। Bihar Politics : नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज JDU की अहम बैठक में होगा फैसला नेताओं के साथ की लंबी चर्चा सूत्रों के मुताबिक बैठक में पार्टी के कई प्रमुख नेता और युवा विधायक मौजूद थे। इस दौरान बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार ने नेताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम करने के तरीके और सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने के बारे में भी विस्तार से बातचीत की। 8 मार्च को JDU में शामिल होने की संभावना सूत्रों के अनुसार निशांत कुमार 8 मार्च को औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ले सकते हैं। पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में राज्यभर से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जुटने की संभावना है। पार्टी के अंदर इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे जेडीयू में नई पीढ़ी के नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति भी साफ दिखाई दे रही है। Nitish Kumar : कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, राज्यसभा जायेंगे नीतीश कुमार, बोले- नई सरकार को पूरा सहयोग नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जेडीयू लंबे समय से नीतीश कुमार के नेतृत्व के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है। ऐसे में आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए पार्टी नई पीढ़ी के नेताओं को सामने लाने की तैयारी कर रही है। निशांत कुमार की सक्रियता को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। अब तक राजनीति से दूर रहे निशांत निशांत कुमार अब तक राजनीति से काफी दूरी बनाकर रखते आए हैं और सार्वजनिक जीवन में भी वे लो-प्रोफाइल रहे हैं। उनका जन्म 1975 में बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने पटना में की। इसके बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। Nitish Kumar Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, गृहमंत्री शाह भी रहे मौजूद हालांकि अब उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता यह संकेत दे रही है कि वे जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी औपचारिक एंट्री को बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Helicopter Emergency : 2000 फीट ऊंचाई पर डिप्टी CM के हेलिकॉप्टर में धुआं, स्क्रीन ब्लैकआउट- कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Dpty CM Keshav Prasad Maurya helicopter emergency landing

Helicopter Emergency : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए। लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसे आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं यह घटना उस समय हुई जब डिप्टी सीएम लखनऊ के ला मार्ट्स मैदान से हेलिकॉप्टर द्वारा कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हेलिकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और कॉकपिट की डिस्प्ले भी बंद हो गई। इससे हेलिकॉप्टर में मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। Iran Israel US War : आज रात ईरान पर होगा सबसे बड़ा हमला…अमेरिका तबाह करेंगा मिसाइल लॉन्चर-फैक्ट्रियां! स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी एयरपोर्ट) पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही हेलिकॉप्टर को वापस लखनऊ की ओर मोड़ा गया और सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतारा गया। उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे ही हेलिकॉप्टर रनवे पर उतरा, सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। Gurmeet Ram Rahim : पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, तीन दोषियों की सजा बरकरार प्राथमिक जांच में इस घटना की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम हेलिकॉप्टर की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उड़ान के दौरान धुआं भरने और सिस्टम बंद होने की असली वजह क्या थी।

Iran Israel US War : आज रात ईरान पर होगा सबसे बड़ा हमला…अमेरिका तबाह करेंगा मिसाइल लॉन्चर-फैक्ट्रियां!

Iran Israel US War

Iran Israel US War : तेहरान। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध लगातार गंभीर होता जा रहा है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष का शनिवार को आठवां दिन है। इस बीच अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला करने की तैयारी में है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि शनिवार रात ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया जाएगा। उनका कहना है कि इस हमले का मुख्य उद्देश्य ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है, ताकि उसकी सैन्य क्षमता कमजोर की जा सके। तेहरान एयरपोर्ट पर इजराइल का हमला इसी बीच शुक्रवार देर रात इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया। हमले के बाद एयरपोर्ट परिसर में आग और धुएं के बड़े गुबार उठते दिखाई दिए। दूसरी ओर खबरें हैं कि रूस इस युद्ध के दौरान ईरान को खुफिया जानकारी दे रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मॉस्को ने ईरान को मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है। Gurmeet Ram Rahim : पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, तीन दोषियों की सजा बरकरार भारत में रुका ईरानी युद्धपोत इस तनाव के बीच ईरान का युद्धपोत IRIS लावन फिलहाल कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। सरकारी सूत्रों के अनुसार जहाज में तकनीकी खराबी आने के बाद ईरान ने भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को डॉक करने की अनुमति दी और 4 मार्च को यह कोच्चि पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। यह युद्धपोत हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में भी शामिल हुआ था।  1300 से अधिक लोगों की मौत इस संघर्ष में अब तक भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान में 1300 से ज्यादा हमले किए जा चुके हैं और 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई मेडिकल सेंटर भी हमलों की चपेट में आए हैं। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। वहीं कई जगह बिजली और पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! पाकिस्तान पर भी पड़ रहा असर इस युद्ध का असर पड़ोसी पाकिस्तान पर भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान की लगभग 900 किलोमीटर लंबी सीमा ईरान से लगती है और खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी कामगार काम करते हैं। ऐसे में क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर इस्लामाबाद की चिंता बढ़ गई है कि अगर युद्ध और फैलता है तो उसे किस तरह की रणनीति अपनानी पड़ेगी। वैश्विक तेल बाजार पर नजर युद्ध के बीच अमेरिका ने वैश्विक तेल आपूर्ति को संतुलित रखने के लिए भारत को समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए 30 दिनों की छूट दी है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में रूस के तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में ढील भी दी जा सकती है। Donald Trump viral Photo : सिर झुकाए बैठे ट्रंप के कंधों पर पादरियों का हाथ, वॉर के बीच वायरल हुई फोटो यहां देखिये अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध की पूरी टाइमलाइन अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग की टाइमलाइन इस प्रकार है। 28 फरवरी 2026 को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई, जो अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए बड़े संयुक्त हमले का नतीजा था। इस ऑपरेशन को ट्रंप ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया। हमलों में ईरान के एक गर्ल्स स्कूल पर भी हमला हुआ, जिसमें 150 से ज्यादा लोग मारे गए, साथ ही खामेनेई समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। 1 मार्च को पूरे इज़राइल में इमरजेंसी लागू कर दी गई। ईरान ने इज़राइल पर कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए, साथ ही बहरीन और कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इज़राइल ने सेना को हाई अलर्ट पर रखा। Iran Drone Attack : ईरान के ड्रोन हमलों से अमेरिका चिंतित, सेना बोली- हर ड्रोन को रोक पाना संभव नहीं 2 मार्च को अमेरिका ने B-2 बॉम्बर्स से हमला किया। अमेरिका-इज़राइल ने ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हमला किया, जिसमें ईरान का लगभग 50% मिसाइल स्टॉक नष्ट हो गया और 9 नेवी जहाज डूब गए। कुवैत ने फ्रेंडली फायरिंग में 3 अमेरिकी फाइटर जेट गिरा दिए। 3 मार्च को सऊदी अरब, कुवैत और लेबनान में अमेरिकी दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। ट्रंप ने कहा कि अब बातचीत के लिए बहुत देर हो चुकी है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया। 4 मार्च को ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला हुआ, जिसमें 87 नौसैनिक मारे गए। मिडिल ईस्ट से अब तक 17,500 अमेरिकी सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। अली खामेनेई का शोक समारोह स्थगित कर दिया गया। सऊदी अरामको की रास तनूरा रिफाइनरी पर दूसरा ड्रोन हमला हुआ। अब तक जंग में कुल 1,045 लोग मारे जा चुके हैं। यह संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है और क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।

Gurmeet Ram Rahim : पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, तीन दोषियों की सजा बरकरार

Gurmeet Ram Rahim

Gurmeet Ram Rahim : हरियाणा के चर्चित पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को इस मामले में बरी कर दिया है। हालांकि अदालत ने अन्य तीन दोषियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और किशन लाल की सजा को बरकरार रखा है। इससे पहले पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट के ताजा फैसले में राम रहीम को राहत मिली है, जबकि बाकी तीनों की उम्रकैद की सजा जारी रहेगी। LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा! क्या था पूरा मामला यह मामला करीब दो दशक पुराना है। सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को 24 अक्टूबर 2002 को उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल छत्रपति का इलाज चला, लेकिन 21 नवंबर 2002 को उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अगस्त 2002 में एक गुमनाम पत्र सामने आया था, जिसमें डेरा सच्चा सौदा की कुछ साध्वियों के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। पत्रकार छत्रपति ने इस पत्र को अपने अखबार में प्रकाशित किया था, जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया था। UPSC Topper Anuj Agnihotri : कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री, रावतभाटा से है कनेक्शन हाईकोर्ट के आदेश पर हुई थी CBI जांच इस हत्याकांड की जांच पहले स्थानीय स्तर पर चल रही थी, लेकिन 2003 में छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। नवंबर 2003 में हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। 2004 में डेरा सच्चा सौदा की ओर से इस जांच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। Social Media Ban : 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन! CM का बड़ा ऐलान 16 साल तक चली कोर्ट में सुनवाई यह मामला लंबे समय तक अदालत में चलता रहा। पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में करीब 16 साल तक सुनवाई चली। इसके बाद सीबीआई ने 2018-2019 में चार्जशीट दाखिल की और अदालत ने इसे सुनियोजित साजिश मानते हुए गुरमीत राम रहीम समेत चार लोगों को दोषी करार दिया था। गुरमीत राम रहीम फिलहाल दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं और सुनारिया जेल में बंद हैं।