Aayudh

Social Media Ban : 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन! CM का बड़ा ऐलान

Social Media Ban

Social Media Ban : कर्नाटक सरकार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लेने की तैयारी की है। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) ने शुक्रवार को घोषणा की कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना बनाई जा रही है। यह घोषणा 2026-27 के बजट भाषण के दौरान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल बच्चों में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसका उनके मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसी वजह से सरकार इस पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की योजना बना रही है। UPSC Topper Anuj Agnihotri : कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री, रावतभाटा से है कनेक्शन देश का पहला राज्य बन सकता है कर्नाटक अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो कर्नाटक ऐसा कदम उठाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। सरकार फिलहाल यह तय कर रही है कि इस बैन को तकनीकी और कानूनी रूप से कैसे लागू किया जाए। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 (DPDP) और पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन रूल्स 2025 से भी जुड़ा हुआ है। इस कानून के तहत बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और उनके निजी डेटा की रक्षा पर खास जोर दिया गया है। सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, अगर कोई नाबालिग सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाना चाहता है तो उसे पहले अपने माता-पिता या अभिभावकों की अनुमति लेनी होगी। इसके लिए सरकारी पहचान प्रणाली या DigiLocker जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उम्र और अनुमति की पुष्टि की जा सकती है। Donald Trump viral Photo : सिर झुकाए बैठे ट्रंप के कंधों पर पादरियों का हाथ, वॉर के बीच वायरल हुई फोटो आंध्र प्रदेश में भी उठी इसी तरह की मांग इस बीच आंध्र प्रदेश में भी बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगाने की चर्चा शुरू हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (CM N. Chandrababu Naidu) ने विधानसभा में बताया कि उन्हें 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव मिला है। स्कूल-कॉलेजों में नशे पर भी सख्ती बजट भाषण में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय छात्रों के व्यक्तित्व और भविष्य को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सरकार शैक्षणिक संस्थानों में नशे की समस्या रोकने के लिए भी अभियान शुरू करेगी। इसके तहत छात्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, संस्थानों में सख्त अनुशासन लागू किया जाएगा और जरूरतमंद छात्रों के लिए काउंसलिंग व सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। Iran Drone Attack : ईरान के ड्रोन हमलों से अमेरिका चिंतित, सेना बोली- हर ड्रोन को रोक पाना संभव नहीं DPDP एक्ट की प्रमुख बातें डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 के तहत नागरिकों को कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं: किसी भी कंपनी या ऐप को आपका डेटा लेने से पहले स्पष्ट अनुमति लेनी होगी। डेटा का उपयोग केवल उसी काम के लिए किया जा सकेगा जिसके लिए अनुमति दी गई है। लोग अपने डेटा को देख सकते हैं, सुधार सकते हैं या पूरी तरह हटाने का अधिकार रखते हैं। डेटा लीक होने पर कंपनी को तुरंत उपयोगकर्ता को इसकी जानकारी देनी होगी। शिकायत के लिए डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। डेटा लीक होने पर क्या होगा अगर किसी व्यक्ति का पर्सनल डेटा लीक हो जाता है, तो संबंधित कंपनी को तुरंत प्रभावित लोगों को जानकारी देनी होगी। उन्हें बताया जाएगा कि डेटा कैसे लीक हुआ, इसका क्या असर हो सकता है और इससे बचने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा लोगों को अपने डेटा को एक्सेस करने, सुधारने, अपडेट करने या पूरी तरह हटाने का अधिकार भी मिलेगा। कंपनियों को इन अनुरोधों का जवाब अधिकतम 90 दिनों के भीतर देना होगा। Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’ विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को लेकर सरकारों की चिंता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कर्नाटक का यह प्रस्ताव देश में डिजिटल सुरक्षा के नए नियमों की दिशा तय कर सकता है।

UPSC Topper Anuj Agnihotri : कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री, रावतभाटा से है कनेक्शन

UPSC CSE Topper 2025 Anuj Agnihotri

UPSC Topper Anuj Agnihotri : संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया। इन सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गई है। आइये अब जानते हैं कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री और राजस्थान से क्या है कनेक्शन…। कौन हैं टॉपर अनुज अग्निहोत्री यूपीएससी 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) राजस्थान के रावतभाटा, राजस्थान के निवासी हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। अनुज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद जोधपुर जाकर मेडिकल की पढ़ाई की और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस किया। उन्होंने साल 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और उसी दौरान यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी थी। पहले प्रयास में ही उन्होंने परीक्षा पास कर ली थी और करीब 400 के आसपास रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें यूनियन टेरिटरी कैडर की सेवा मिली और वे प्रशासनिक सेवा में शामिल हो गए। UPSC CSE 2025 : UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने देश में किया टॉप, यहां देखें लिस्ट तीसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता पहली सफलता के बाद भी अनुज का लक्ष्य टॉप करना था। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। 2024 में उन्होंने मेंस और इंटरव्यू तक का सफर तय किया, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके। इसके बाद उन्होंने और ज्यादा मेहनत की और आखिरकार 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर बन गए। बताया जा रहा है कि वे पहले दिल्ली में एसडीएम पद पर भी कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में वे ट्रेनिंग के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में थे और होली के अवसर पर अपने घर रावतभाटा आए हुए थे। इसी दौरान उनके टॉपर बनने की खबर पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन गई। परिवार में खुशी का माहौल अनुज के पिता के.बी. अग्निहोत्री न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कार्यरत रहे हैं। उनके दादा के.के. अग्निहोत्री भी इसी संस्थान में अकाउंट विभाग में काम कर चुके हैं। उनकी मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। Donald Trump viral Photo : सिर झुकाए बैठे ट्रंप के कंधों पर पादरियों का हाथ, वॉर के बीच वायरल हुई फोटो टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की टॉप-10 सूची इस प्रकार है: अनुज अग्निहोत्री राजेश्वरी सुवे एम आकांक्षा धुल राघव झुनझुनवाला ईशान भटनागर जिन्निया अरोड़ा ए.आर. राजा मोहिदीन पाक्षल सेक्रेट्री आस्था जैन उज्ज्वल प्रियंक इस वर्ष टॉप-10 सूची में तीन महिला उम्मीदवारों ने भी स्थान बनाया है। विभिन्न सेवाओं में होगा चयन सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 1087 पदों पर भर्ती की जाएगी। अंतिम परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service), भारतीय पुलिस सेवा ( Indian Police Service), भारतीय विदेश सेवा ( Indian Foreign Service) भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य ग्रुप-ए व ग्रुप-बी सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी। Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’ ऐसे देखें अपना रिजल्ट 1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 2. होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं। 3. UPSC Civil Services Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। 4. पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें। 5. पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर परिणाम देखें।

Donald Trump viral Photo : सिर झुकाए बैठे ट्रंप के कंधों पर पादरियों का हाथ, वॉर के बीच वायरल हुई फोटो

Donald Trump viral Photo

Donald Trump viral Photo : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस में हुई एक प्रार्थना सभा को लेकर दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ओवल ऑफिस में आयोजित इस सभा के दौरान सार्वजनिक रूप से कहा कि ईश्वर उनके “प्रभु और उद्धारकर्ता” हैं। इस दौरान कई ईसाई पादरी उनके आसपास खड़े होकर अमेरिका और राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते दिखाई दिए। यह प्रार्थना सभा व्हाइट हाउस के प्रसिद्ध ओवल ऑफिस में आयोजित की गई थी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार जैसे ही प्रार्थना शुरू हुई, ट्रंप ने सिर झुका लिया और आंखें बंद कर लीं। इसके बाद पादरियों ने उनके कंधों पर हाथ रखकर अमेरिका के लिए “दिव्य मार्गदर्शन, शक्ति और सुरक्षा” की प्रार्थना की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Iran Drone Attack : ईरान के ड्रोन हमलों से अमेरिका चिंतित, सेना बोली- हर ड्रोन को रोक पाना संभव नहीं “देश कठिन दौर से गुजर रहा है” प्रार्थना के दौरान पादरियों ने कहा कि अमेरिका इस समय एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में ईश्वर का आशीर्वाद बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रार्थना में कहा कि ईश्वर राष्ट्रपति को सही निर्णय लेने की शक्ति दें और इस कठिन समय में उनका मार्गदर्शन करें। प्रार्थना के बाद ट्रंप का संदेश प्रार्थना समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने संक्षेप में संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में अमेरिका को विश्वास और ताकत की जरूरत होती है। ट्रंप ने कहा, “अमेरिका को इस कठिन समय में फिर से ईश्वर की ओर लौटना होगा।” उनके समर्थकों का कहना है कि यह संदेश यह दिखाता है कि देश का नेतृत्व आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होना चाहिए।   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान की सेना से हथियार डालने को कह रहे हैं राष्ट्रपति ट्रंप: “मैं एक बार फिर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस के सभी सदस्यों से हथियार डालने की अपील कर रहा हूं।”pic.twitter.com/684XeYPcPj — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 6, 2026 ईरान तनाव के बीच हुआ आयोजन यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। वॉशिंगटन का आरोप है कि ईरान (Iran) मध्य-पूर्व में आक्रामक गतिविधियां बढ़ा रहा है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका (United States)के इन आरोपों को तेहरान लगातार खारिज करता रहा है। Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत संघर्ष में धार्मिक भाषा की चर्चा राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि इस पूरे संघर्ष में धार्मिक भाषा और विचारधारा का इस्तेमाल भी देखने को मिल रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि ईरान की राजनीति में धार्मिक नेतृत्व की बड़ी भूमिका है और अब अमेरिका में भी कुछ राजनीतिक बयान धार्मिक संदर्भों के साथ दिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस प्रार्थना सभा का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। ट्रंप समर्थकों ने उनकी सार्वजनिक आस्था की सराहना की और कहा कि अनिश्चितता के दौर में आध्यात्मिक मार्गदर्शन जरूरी होता है। हालांकि आलोचकों ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि राजनीति और धर्म को इस तरह सार्वजनिक रूप से जोड़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।   Trump Invites Pastors From Across US to Pray in Oval Office Amid Iran War pic.twitter.com/wVH5f5B9WM — TIMES NOW (@TimesNow) March 6, 2026 सैनिकों को ‘ईश्वर की योजना’ बताने का आरोप इसी बीच एक और विवाद सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना के कुछ अधिकारियों ने सैनिकों से कहा कि ईरान के साथ युद्ध “ईश्वर की योजना” का हिस्सा है। इस मामले में मिलिट्री रिलीजियस फ्रीडम फाउंडेशन (Military Religious Freedom Foundation) ने दावा किया है कि उन्हें इस तरह की सैकड़ों शिकायतें मिली हैं। Stock Market Today : ग्लोबल तनाव का असर भारतीय बाजार पर, सेंसेक्स 500 और निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट इस संगठन के अध्यक्ष और पूर्व एयर फोर्स अधिकारी मिकी वेनस्टीन ने कहा कि जब भी मध्य-पूर्व में अमेरिका या इजरायल (Israel) की भूमिका बढ़ती है, तब धार्मिक राष्ट्रवाद से जुड़े ऐसे बयान सामने आने लगते हैं। फिलहाल व्हाइट हाउस की इस प्रार्थना सभा और उससे जुड़े बयानों ने अमेरिका की राजनीति, धर्म और अंतरराष्ट्रीय तनाव के संबंधों पर नई बहस को जन्म दे दिया है।

Iran Drone Attack : ईरान के ड्रोन हमलों से अमेरिका चिंतित, सेना बोली- हर ड्रोन को रोक पाना संभव नहीं

Iran Drone Attack

Iran Drone Attack : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी दी है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि ईरान की ओर से बड़ी संख्या में छोड़े जा रहे ड्रोन को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है। हालांकि अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम ज्यादातर ड्रोन को मार गिरा रहा है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर हो रहे हमलों के कारण कुछ ड्रोन बच निकलने की आशंका बनी रहती है। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन (The Guardian) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारी डैन केन (Dan Kane)ने अमेरिकी सांसदों को बंद कमरे में दी गई एक गोपनीय ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईरान बड़ी संख्या में एकतरफा हमले करने वाले ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है, जो अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं। Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत हजारों ड्रोन से हमला कर रहा ईरान अधिकारियों ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ईरान हजारों की संख्या में हमलावर ड्रोन तैनात कर रहा है। अमेरिकी सेना उनमें से अधिकतर को मार गिरा रही है, लेकिन हर एक ड्रोन को रोक पाना तकनीकी रूप से संभव नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान की यह रणनीति अमेरिका को आर्थिक रूप से दबाव में लाने के लिए भी है। दरअसल, ड्रोन अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं, जबकि उन्हें मार गिराने के लिए इस्तेमाल होने वाली मिसाइलें काफी महंगी होती हैं। महंगे अमेरिकी सिस्टम बनाम सस्ते ड्रोन अमेरिका जिन रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल कर रहा है, उनमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम और THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम जैसे अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। इन सिस्टम की मिसाइलें बेहद महंगी होती हैं, जबकि ईरान के ड्रोन अपेक्षाकृत कम लागत में तैयार हो जाते हैं। खास तौर पर ईरान के आत्मघाती ड्रोन शहीद ड्रोन इस रणनीति का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। ये ड्रोन धीमी गति से और जमीन के काफी करीब उड़ते हैं, जिससे पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इन्हें पहचानना और रोकना कठिन हो जाता है। Stock Market Today : ग्लोबल तनाव का असर भारतीय बाजार पर, सेंसेक्स 500 और निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट अब लॉन्च साइट पर हमला करने की रणनीति इस चुनौती को देखते हुए अमेरिकी सेना ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अधिकारियों के मुताबिक अब केवल ड्रोन को हवा में मार गिराने पर निर्भर रहने के बजाय उन ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है जहां से ड्रोन और मिसाइल लॉन्च किए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि यदि लॉन्च साइट को जल्दी नष्ट कर दिया जाए तो हमलों की संख्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। युद्ध में तेजी से बढ़ रहा खर्च इस संघर्ष का आर्थिक असर भी अमेरिका पर साफ दिखाई दे रहा है। अमेरिकी रक्षा विभाग के शुरुआती आकलन के अनुसार युद्ध के शुरुआती दिनों में अमेरिका को प्रतिदिन करीब 2 अरब डॉलर तक खर्च करना पड़ा। हालांकि अब यह खर्च घटकर लगभग 1 अरब डॉलर प्रतिदिन के आसपास आ गया है। US Attack Iranian Warship : IRIS Dena पर अमेरिकी हमला, 87 सैनिकों की मौत, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि अमेरिका के पास युद्ध जारी रखने के लिए पर्याप्त हथियार मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मध्यम और ऊपरी स्तर के हथियारों का भंडार लगभग असीमित है, हालांकि अत्याधुनिक हथियारों का स्टॉक उतना अधिक नहीं है जितना होना चाहिए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने भी भरोसा दिलाया है कि अमेरिका के पास लंबे समय तक युद्ध लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन और हथियार मौजूद हैं। उनके मुताबिक अमेरिकी हथियारों के भंडार दुनिया के कई ऐसे स्थानों पर सुरक्षित रखे गए हैं जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को है।

Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips : आजकल कई लोग बिना ज्यादा खाना खाए भी तेजी से वजन बढ़ने या हर समय थकान महसूस होने की शिकायत करते हैं। अक्सर लोग इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह स्लो मेटाबॉलिज्म (slow metabolism) हो सकती है। मेडिकल भाषा में मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है, जिसके जरिए हमारा शरीर भोजन और पेय पदार्थों को ऊर्जा में बदलता है। जब यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है, तो शरीर कैलोरी को जलाने की बजाय उसे फैट के रूप में जमा करने लगता है। मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता के अनुसार मेटाबॉलिज्म का सीधा असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति का मेटाबॉलिक रेट धीमा हो जाए, तो यह केवल वजन बढ़ने तक सीमित नहीं रहता बल्कि शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करने लगता है। Skin Care Tips : सर्दियों के बाद स्किन हो गई Dull? त्वचा के साथ न करें ये गलती स्लो मेटाबॉलिज्म के प्रमुख लक्षण विशेषज्ञों के अनुसार इसके लक्षण अक्सर स्पष्ट होते हैं, लेकिन लोग उन्हें सामान्य समस्या समझकर टाल देते हैं। सबसे बड़ा संकेत है बिना किसी खास वजह के वजन का तेजी से बढ़ना या जिम और डाइटिंग के बावजूद वजन कम न होना। इसके अलावा शरीर भोजन से पर्याप्त ऊर्जा नहीं बना पाता, जिससे व्यक्ति हमेशा थका हुआ और कमजोर महसूस करता है। त्वचा का रूखा होना, बालों का ज्यादा झड़ना और पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज भी इसके संकेत हो सकते हैं। धीमा मेटाबॉलिज्म शरीर की आंतरिक गर्मी बनाने की क्षमता को भी कम कर देता है। ऐसे में सामान्य तापमान में भी व्यक्ति को दूसरों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस होती है। मानसिक रूप से भी इसका असर दिखाई देता है, जिसे “ब्रेन फॉग” कहा जाता है। इसमें ध्यान लगाने में कठिनाई, भूलने की आदत और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। अगर इस स्थिति पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकती है, जिससे डायबिटीज (Diabetes) और थायरॉइड (Thyroid) जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। Pre-Holi Skin Care : रंगों से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी, केमिकल कलर्स से नहीं होगा नुकसान मेटाबॉलिज्म तेज करने के आसान तरीके हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करना बेहद जरूरी है। सबसे पहले संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है। इसके अलावा नियमित व्यायाम भी बेहद जरूरी है। विशेष रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है, जो आराम की स्थिति में भी अधिक कैलोरी जलाने में मदद करती हैं। Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर नींद भी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने वाला एक अहम कारक है। कम या अधूरी नींद शरीर के हार्मोन संतुलन को बिगाड़ देती है, जिससे भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित होते हैं और वजन बढ़ने लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद जैसी आदतों को अपनाकर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाया जा सकता है। इससे न सिर्फ वजन नियंत्रित रहता है बल्कि शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है।

UPSC CSE 2025 : UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने देश में किया टॉप, यहां देखें लिस्ट

UPSC CSE final results announced

UPSC CSE 2025 : नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार अनुज अग्निहोत्री (Toper Anuj Agnihotri) ने पहला स्थान हासिल किया है। जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ये सभी उम्मीदवार अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत टॉप 5 में किन उम्मीदवारों ने बनाई जगह इस बार परीक्षा में कई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम तीसरे स्थान पर अकांश ढुल चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे। इन उम्मीदवारों की सफलता ने लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा का काम किया है। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची UPSC द्वारा जारी सूची में टॉप 20 में शामिल उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं: 1131589 – अनुज अग्निहोत्री 4000040 – राजेश्वरी सुवे एम 3512521 – अकांश ढुल 0834732 – राघव झुनझुनवाला 0409847 – ईशान भटनागर 6410067 – ज़िनिया अरोड़ा 0818306 – ए आर राजा मोहिद्दीन 0843487 – पक्षल सेक्रेटरी 0831647 – आस्था जैन 1523945 – उज्ज्वल प्रियांक 1512091 – यशस्वी राज वर्धन 0840280 – अक्षित भारद्वाज 7813999 – अनन्या शर्मा 5402316 – सुरभि यादव 3507500 – सिमरनदीप कौर 0867445 – मोनिका श्रीवास्तव 0829589 – चितवन जैन 5604518 – श्रुति आर 0105602 – निसार दिशांत अमृतलाल 6630448 – रवि राज Bihar Politics : नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज JDU की अहम बैठक में होगा फैसला कैटेगरी के अनुसार चयन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 958 सफल उम्मीदवारों में 317 सामान्य (General) 104 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 306 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 158 अनुसूचित जाति (SC) 73 अनुसूचित जनजाति (ST) शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक रही। लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया, लेकिन अंत में केवल कुछ सौ अभ्यर्थी ही अंतिम सूची में जगह बना पाए। यहां देखिये पूरी लिस्ट

Ujjain Mahankal Mandir : 5 लाख में बेचने जा रहा था पिता, मना किया तो बेटी पर कर दिया चाकू से हमला

Ujjain Mahankal Mandir Girl Attacked By Father

Ujjain Mahankal Mandir : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple) के बाहर माला बेच रही एक युवती पर उसके ही पिता ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवती की पहचान वर्षा पारदी (18) के रूप में हुई है। वह महेश्वर जेल रोड क्षेत्र की रहने वाली है और फिलहाल कार्तिक मेला ग्राउंड इलाके में अपनी मां के साथ रहती है। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत मंदिर के बाहर हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह महाकाल घाटी क्षेत्र में युवती की मां और उसके पिता के परिवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान आरोपी पिता वर्षना वहां पहुंचा और गुस्से में आकर अपनी ही बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवती की पीठ और जांघ पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवती को चरक मेडिकल (Charak Hospital) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल 16 साल पहले छोड़ गया था परिवार परिजनों के अनुसार आरोपी पिता करीब 16 साल पहले परिवार को छोड़कर चला गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। युवती की मां माना बाई का कहना है कि उन्होंने ही अकेले अपनी बेटी का पालन-पोषण किया है। शादी को लेकर हुआ विवाद माना बाई ने आरोप लगाया कि आरोपी पिता अचानक वहां आया और बेटी की शादी कराने की बात करने लगा। उनका कहना है कि वह पैसों के लालच में बेटी की शादी करना चाहता था और इसके बदले करीब 5 लाख रुपए लेने की बात कर रहा था। युवती का आरोप- बेचने की बात कही घायल वर्षा ने भी आरोप लगाया कि उसके पिता एक रिश्तेदार के साथ आए थे और कह रहे थे कि उसकी शादी नहीं करेंगे बल्कि उसे 5 लाख रुपए में बेच देंगे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। Stock Market Today : ग्लोबल तनाव का असर भारतीय बाजार पर, सेंसेक्स 500 और निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट पुलिस ने शुरू की जांच इस मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंच चुकी है और युवती के बयान लिए जाएंगे। बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत

Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike : नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। दरअसल, अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अस्थायी छूट दे दी है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का विशेष लाइसेंस दिया है, जो 3 अप्रैल तक वैध रहेगा। इससे भारत को मौजूदा वैश्विक संकट के बीच ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने में राहत मिलेगी। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ द ट्रेजरी के तहत काम करने वाले ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने यह लाइसेंस जारी किया है। इसके अनुसार, 5 मार्च तक जहाजों पर लोड हो चुके रूसी कच्चे तेल की ही डिलीवरी भारत को मिल सकेगी। यानी जो टैंकर पहले से समुद्र में हैं, उन्हीं से सप्लाई की अनुमति होगी। Petrol Diesel Price Hike : भारत में पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़ सकते हैं दाम! ट्रम्प प्रशासन का अस्थायी कदम अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने 6 मार्च को बताया कि यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ऊर्जा एजेंडे के तहत उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। बेसेंट ने यह भी कहा कि ईरान वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में भारत को यह 30 दिन की छूट देकर बाजार में अस्थिरता को कम करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही अमेरिका को उम्मीद है कि भविष्य में भारत अमेरिकी तेल की खरीद भी बढ़ा सकता है। मध्य-पूर्व तनाव से तेल की कीमतों में उछाल मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में भी उथल-पुथल देखी जा रही है। खबरों के मुताबिक ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को ब्लॉक कर दिया है, जहां से दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई गुजरती है। इसके अलावा सऊदी अरब की सऊदी अरामको (Saudi Aramco) की रास तनुरा रिफाइनरी और इराक के रुमैला तेल क्षेत्र जैसे बड़े ऊर्जा केंद्रों पर भी हमले की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं के कारण वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतें बढ़कर करीब 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। Stock Market Today : ग्लोबल तनाव का असर भारतीय बाजार पर, सेंसेक्स 500 और निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट रूस के टैंकर खरीदने पर विचार ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार भारत उन रूसी तेल टैंकरों को खरीदने पर विचार कर रहा है, जो फिलहाल भारतीय समुद्र या एशियाई जल क्षेत्र के आसपास मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि करीब 95 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल टैंकरों में भरकर एशियाई देशों के पास इंतजार कर रहा है। यदि भारत इन टैंकरों को तुरंत रिसीव करता है तो परिवहन का समय और लागत दोनों कम हो सकते हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का लगभग 88% तेल विदेशों से आयात करता है। भारत के लिए क्यों अहम है रूसी तेल रूस से मिलने वाला कच्चा तेल भारत के लिए कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जाता है। रूस अक्सर बेंचमार्क कीमतों से कम दर पर तेल उपलब्ध कराता है, जिससे भारत को सस्ता विकल्प मिलता है। इसके अलावा मध्य-पूर्व में तनाव के दौरान सप्लाई बाधित होने पर रूस एक वैकल्पिक और स्थिर स्रोत बनकर सामने आता है। T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल सस्ता कच्चा तेल मिलने से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जिससे महंगाई भी काबू में रहती है। फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां वैश्विक हालात पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन अमेरिकी छूट मिलने से देश में ईंधन की कीमतों पर तत्काल दबाव कम हो गया है।

Bihar Politics : नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज JDU की अहम बैठक में होगा फैसला

Bihar Politics

Bihar Politics : पटना। बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वे अपने बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) को राजनीति में सक्रिय भूमिका देने और पार्टी की कमान सौंपने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को Janata Dal (United) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में बिहार की नई सरकार के गठन और पार्टी के भविष्य के नेतृत्व को लेकर अहम चर्चा होगी। Nitish Kumar Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, गृहमंत्री शाह भी रहे मौजूद सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस बैठक में अपने राज्यसभा जाने की संभावना और पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही यह भी तय किया जा सकता है कि राज्य में बनने वाली नई सरकार में जेडीयू की भूमिका और भागीदारी किस तरह की होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में निशांत कुमार (Nishant Kumar) की औपचारिक राजनीतिक एंट्री को लेकर प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह जेडीयू के लिए एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जाएगा और पार्टी के भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम हो सकता है। Nitish Kumar : कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, राज्यसभा जायेंगे नीतीश कुमार, बोले- नई सरकार को पूरा सहयोग जेडीयू से जुड़े एक सूत्र ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में बिहार में पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी निशांत कुमार को सौंपी जा सकती है। नई सरकार के गठन के बाद पार्टी के भीतर उनका प्रभाव बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर निशांत कुमार को पार्टी की कमान मिलती है, तो यह बिहार की राजनीति में एक नई शुरुआत और नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जाएगा।

T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल

T20 WC Final Ticket

T20 WC Final Ticket : नई दिल्ली। ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराने के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड नेशनल क्रिकेट टीम से होगा। यह फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर टिकट बुकिंग और स्टेडियम एंट्री को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी है। India in T20 WC Final : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, 34 छक्के और 73 बाउंड्री का नया रिकॉर्ड कैसे करें टिकट बुक फाइनल मैच के टिकट आधिकारिक तौर पर BookMyShow और आईसीसी के आधिकारिक पोर्टल के जरिए बेचे जा रहे हैं। टिकटों की भारी मांग के चलते ज्यादातर कैटेगरी फिलहाल “सोल्ड आउट” हो चुकी हैं। हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए उम्मीद अभी भी बाकी है। आमतौर पर बड़े मैचों से 24 से 48 घंटे पहले कुछ टिकट दोबारा जारी किए जाते हैं। मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल के दौरान भी ऐसा देखने को मिला था इसलिए जिन फैंस को अभी टिकट नहीं मिल पाए हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। क्या है टिकट की कीमत टिकट की कीमत स्टेडियम के स्टैंड और सीट के अनुसार तय की गई है। ऊपरी स्टैंड के लिए शुरुआती कीमत करीब 3000 रुपये से शुरू होती है। वहीं प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और क्लब लाउंज सीटों के टिकट लगभग 50 हजार से 75 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार स्टेडियम एंट्री के सख्त नियम फाइनल मुकाबले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे, जबकि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। ऐसे में दर्शकों को कम से कम तीन घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय न लगे। स्टेडियम के अंदर कई चीजें ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पावर बैंक, बड़े बैग, पानी की बोतल और छाते जैसे सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। दर्शकों को सिर्फ अपना मोबाइल फोन और वॉलेट ही अंदर ले जाने की अनुमति होगी। मैच देखने वालों के लिए जरूरी जानकारी अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यहां करीब 1.3 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इतनी बड़ी भीड़ के कारण मैच के दौरान मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो सकता है। इसलिए जिन लोगों के पास डिजिटल टिकट है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे मैच से पहले ही टिकट डाउनलोड करके ऑफलाइन सेव कर लें। IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगा। ऐसे में जो भी फैंस स्टेडियम में जाकर इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं, उन्हें टिकट और एंट्री से जुड़ी सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लेनी चाहिए।