Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सोमवार सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत और दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सऊदी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहम्मद राद की मौत हो गई है। वह हिजबुल्लाह की संसदीय शाखा के प्रमुख थे। IDF की जवाबी कार्रवाई इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि यह एयर स्ट्राइक उत्तरी इजरायल की ओर हिजबुल्लाह द्वारा दागे गए प्रोजेक्टाइल के जवाब में की गई। सेना के अनुसार बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को सटीक निशाना बनाया गया और कई लड़ाकों को मार गिराया गया। हालांकि, IDF ने आधिकारिक तौर पर किसी भी व्यक्ति के नाम की पुष्टि नहीं की है। Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा लेबनान के राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ आउन ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लेबनान से हिजबुल्लाह द्वारा रॉकेट दागना सरकार की उन कोशिशों को नुकसान पहुंचाता है, जिनके जरिए देश को क्षेत्रीय युद्ध से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने लेबनान पर हुए इजरायली हमलों की निंदा करते हुए कहा कि देश को किसी प्रॉक्सी वॉर का मैदान बनाना बेहद खतरनाक होगा और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी! क्षेत्र में बढ़ता खतरा इस हमले के बाद लेबनान और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ गया है। पहले से ही मिडिल ईस्ट में कई मोर्चों पर संघर्ष जारी है और ऐसे में यह घटनाक्रम पूरे क्षेत्र को बड़े सैन्य टकराव की ओर धकेल सकता है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि और हताहतों की पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इस कार्रवाई ने क्षेत्र की स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है।
Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच जारी युद्ध का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला। सुबह लगभग 9:25 बजे सेंसेक्स 1043.10 अंक यानी 1.28 प्रतिशत गिरकर 80,244.09 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 309.70 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,868.95 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) हरे निशान में रहा, बाकी सभी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी! मिडकैप-स्मॉलकैप में ज्यादा दबाव व्यापक बाजार का प्रदर्शन बेंचमार्क से भी कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 1.36 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 1.86 प्रतिशत तक टूट गए। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा दबाव में रहा और इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी मीडिया भी नुकसान झेलने वाले प्रमुख सेक्टरों में शामिल रहा। हालांकि निफ्टी मेटल में अपेक्षाकृत कम गिरावट दर्ज की गई और यह सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा। युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता का असर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सख्त रुख से हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। Iran-Israel War Effects : ईरान- इजरायल वॉर से भारत पर दिखेगा असर, तेल, सोना-चांदी में आ सकता है उछाल संघर्ष जारी रहने की आशंका से वैश्विक बाजारों में भी दबाव बना हुआ है। इक्विटी मार्केट में गिरावट के बीच सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। FII की बिकवाली, DII का सहारा मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) 3,465 करोड़ रुपए की बिकवाली करते हुए नेट सेलर रहे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की और बाजार को कुछ सहारा दिया। निफ्टी के अहम स्तर चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर के अनुसार निफ्टी के लिए 25,600-25,650 का स्तर तात्कालिक रेजिस्टेंस है, जबकि 25,300-25,350 सपोर्ट जोन रहेगा। आरएसआई 47.11 पर है, जो फिलहाल न्यूट्रल मोमेंटम का संकेत देता है। Iran Attack on US : सऊदी- UAE- कतर… हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट निवेशकों के लिए सलाह विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ी अस्थिरता के बीच ट्रेडर्स को सोच-समझकर रणनीति बनानी चाहिए। गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर फोकस करना बेहतर रहेगा। निफ्टी में 25,800 के ऊपर टिकाऊ ब्रेकआउट के बाद ही नई लंबी पोजीशन लेना सुरक्षित माना जा रहा है। कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट के हालात का असर भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है और आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।
IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड

IND T20 WC Semifinal : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में छठी बार अंतिम चार में पहुंचा है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चौथी टीम बना। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया ने 4 गेंद शेष रहते 196 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार इस जीत के साथ भारत ने ईडन गार्डन्स में टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज कर विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यहां 158 रन का सर्वोच्च चेज दर्ज था। सैमसन की मैच जिताऊ पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल समय में संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और 97 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए और अंत तक क्रीज पर टिके रहकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर उनका अच्छा साथ दिया। T20 World Cup 2026 : अब भी बची है टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद! समझिए पूरा समीकरण शिवम दुबे ने बदला मैच का रुख आखिरी दो ओवर में भारत को 17 रन की जरूरत थी और मैच रोमांचक मोड़ पर था। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद दबाव बढ़ गया, लेकिन शिवम दुबे ने क्रीज पर आते ही तीन गेंदों के भीतर लगातार दो चौके जड़ दिए। इन शॉट्स ने मैच का पासा पलट दिया और भारत की जीत लगभग तय कर दी। सेमीफाइनल की ओर बढ़ा भारत इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाई, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी है। टीम इंडिया का आत्मविश्वास इस जीत से काफी बढ़ा है और अब फैंस को खिताब की उम्मीदें और भी ज्यादा हो गई हैं।
Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी!

Israel US Iran War : मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और भी खतरनाक होती जा रही है। इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही इस लड़ाई का आज तीसरा दिन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के 1,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। शुरुआती 30 घंटों में ही 2,000 से अधिक बम गिराए गए, जिससे कई बड़े शहरों में भारी तबाही हुई है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज किए जाएंगे। दूसरी तरफ ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल समेत 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही लड़ाई 5 हफ्ते तक चल सकती है। Iran Attack on US : सऊदी- UAE- कतर… हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट ईरान में भारी नुकसान, स्कूल पर हमला तेहरान सहित 10 बड़े शहरों पर हुए हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 740 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे दर्दनाक घटना एक स्कूल पर मिसाइल गिरने की रही, जिसमें 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हो गईं। इस हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। हिजबुल्लाह की एंट्री, लेबनान बॉर्डर खाली लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी इस जंग में कूद गया है। उसने इजराइल के कई इलाकों पर रॉकेट और बमबारी की है। इसके जवाब में इजराइल ने बॉर्डर से लगे लेबनान के करीब 50 गांव खाली करा लिए हैं। ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग 5 हफ्ते तक चल सकती है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही लड़ाई 5 हफ्ते तक चल सकती है। पहले उन्होंने कहा था कि जंग करीब चार हफ्ते चलेगी। अब उनका कहना है कि यह चार या पांच हफ्ते चल सकती है । ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ने ईरान में मौजूदा लीडरशिप की जगह लेने वाले कुछ लोगों को टागरेट किया था। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले दो दिनों में ही वे सभी मारे गए। Iran- Israel War : 70 बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान का पलटवार, पूरे इजरायल में इमरजेंसी खामेनेई की मौत के बाद उत्तराधिकारी की चर्चा पहले दिन की बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद नए नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक एक-दो दिन में नए सुप्रीम लीडर का चयन हो सकता है। रिपोर्ट्स में उनके बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें पिछले कुछ सालों से इस पद के लिए तैयार किया जा रहा था। खाड़ी देशों में भी हमले ईरान ने कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला होने की भी खबर है, जिससे खाड़ी देशों में दहशत का माहौल है। क्या बोले ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व बातचीत करना चाहता है और वे जल्द ही उनसे बात करेंगे। इससे कूटनीतिक हल की उम्मीद भी जगी है। कौन हैं मुजतबा खामेनेई मुजतबा खामेनेई का जन्म 8 सितंबर 1969 को मशहद में हुआ था। वे ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर के दूसरे बेटे हैं। ईरान-इराक युद्ध में हिस्सा ले चुके मुजतबा लो-प्रोफाइल रहने के लिए जाने जाते हैं। 2019 में अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध भी लगाया था। Iran-Israel War Effects : ईरान- इजरायल वॉर से भारत पर दिखेगा असर, तेल, सोना-चांदी में आ सकता है उछाल हालात बेहद तनावपूर्ण लगातार हो रहे हमलों, बढ़ती मौतों और नए नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। दुनिया की नजर अब इस पर टिकी है कि क्या यह जंग और फैलती है या कूटनीतिक बातचीत से कोई रास्ता निकलता है।