Aayudh

NCERT Book Controversy : वकील वाले पैनल ने तैयार की विवादित NCERT किताब, लीगल रिव्यू का कोई प्रोविजन नहीं

NCERT Book Controversy

NCERT Book Controversy : नई दिल्ली। कक्षा 8 की सोशल साइंस की नई किताब को लेकर उठे विवाद के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ज्यूडिशियरी में करप्शन के जिक्र वाले चैप्टर पर आपत्ति के बाद NCERT ने किताब का वितरण रोक दिया है, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए पूरी किताब पर रोक लगाने और सभी कॉपियां जब्त करने का आदेश दिया है। एक्सपर्ट पैनल ने तैयार की थी किताब अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि यह किताब सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स के पैनल ने तैयार की थी, जिसमें एक वकील भी शामिल था। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टेक्स्टबुक के चैप्टर को अलग से लीगल प्रोफेशनल्स से वेरिफाई कराना कोई अनिवार्य नियम नहीं है। यह बयान उस आलोचना के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि ज्यूडिशियरी से जुड़े चैप्टर को पब्लिकेशन से पहले कानूनी विशेषज्ञों से रिव्यू नहीं कराया गया। Court on CBI investigation : केजरीवाल मामले में CBI इन्वेस्टिगेशन में गंभीर चूक, अब अधिकारियों के खिलाफ होगी विभागीय जांच सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी सुप्रीम कोर्ट ने विवादित कंटेंट को लेकर कहा कि यह न्यायपालिका की छवि खराब करने की “सुनियोजित साजिश” जैसा लगता है। कोर्ट ने ड्राफ्ट तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने की बात कही है। किताब में क्या था विवादित ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ नाम की इस किताब में सरकार की भूमिका और लोकतांत्रिक संस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई थी। इसमें ज्यूडिशियरी से जुड़े करप्शन और लंबित मामलों का जिक्र था और छात्रों से सवाल किया गया था कि जब संस्थाएं नागरिकों की सेवा के लिए हैं तो भ्रष्टाचार की खबरें क्यों आती हैं। NCERT Chapter Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने विवादित किताब पर लगाया बैन, NCERT को भी भेजा नोटिस पहले की किताब में नहीं था करप्शन का जिक्र अधिकारियों के अनुसार 2024 तक चल रही पुरानी कक्षा 8 की किताब में करप्शन का कोई उल्लेख नहीं था। नई किताबों में पहली बार इस विषय को शामिल किया गया, ताकि छात्र वास्तविक चुनौतियों को समझ सकें। क्या होती है किताब बनाने की प्रक्रिया NCERT के मुताबिक टेक्स्टबुक तैयार करने की प्रक्रिया कई चरणों में होती है। करिकुलर एरिया ग्रुप (CAG) का गठन ड्राफ्ट तैयार करना एक्सपर्ट, टीचर और NCERT फैकल्टी द्वारा रिव्यू नेशनल सिलेबस एंड टीचिंग- लर्निंग मटीरियल कमेटी की अंतिम मंजूरी अधिकारियों का कहना है कि किताब को फाइनल करने से पहले कई स्तर पर चर्चा और बदलाव किए जाते हैं। Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह जांच के आदेश और सुधार की तैयारी दिनेश प्रसाद सकलानी इस बात की जांच कर रहे हैं कि विवादित कंटेंट किताब में कैसे शामिल हुआ। वहीं शिक्षा मंत्रालय ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी इस किताब को हटाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय को पत्र लिखा है। यह किताब 24 फरवरी को जारी हुई थी और इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के तहत नए सिलेबस के हिस्से के रूप में लागू किया गया था। Pre-Holi Skin Care : रंगों से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी, केमिकल कलर्स से नहीं होगा नुकसान फिलहाल NCERT ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है और मामले को “जजमेंट की गलती” बताया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में किसकी जिम्मेदारी तय होती है और आगे टेक्स्टबुक तैयार करने की प्रक्रिया में क्या बदलाव किए जाते हैं।

Pre-Holi Skin Care : रंगों से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी, केमिकल कलर्स से नहीं होगा नुकसान

Pre-Holi Skin Care 2026

Pre- Holi Skin Care : नई दिल्ली। रंगों और खुशियों का त्योहार होली इस साल 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। मथुरा-वृंदावन में उत्सव की शुरुआत भी हो चुकी है। लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि होली से 5-7 दिन पहले ही स्किन की सही देखभाल शुरू कर दी जाए, ताकि रंगों का असर कम हो और त्वचा हेल्दी बनी रहे। होली से एक हफ्ते पहले क्या करें स्किन विशेषज्ञों के अनुसार इस समय सबसे जरूरी है त्वचा को हाइड्रेट रखना। इसके लिए रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें। फेस और बॉडी पर नियमित मॉइश्चराइजर लगाएं। इस दौरान कोई नया ब्यूटी प्रोडक्ट, केमिकल पील या हार्श ट्रीटमेंट ट्राई करने से बचें। Skin Care Tips : सर्दियों के बाद स्किन हो गई Dull? त्वचा के साथ न करें ये गलती अगर पहले से एक्ने, एलर्जी या रैश की समस्या है तो उसका इलाज पहले ही करा लें, क्योंकि सेंसिटिव स्किन पर रंग ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। रंग खेलने से पहले ये तीन चीजें जरूर लगाएं 1. तेल की पतली परत : होली खेलने से 20-30 मिनट पहले चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर नारियल या बादाम का तेल लगाएं। इससे त्वचा पर एक सुरक्षा परत बन जाती है और रंग सीधे स्किन में नहीं चिपकते। 2. मॉइश्चराइजर : तेल लगाने के बाद वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। 3. सनस्क्रीन : धूप में खेलने से पहले कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन 15-20 मिनट पहले अप्लाई करें। Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर अलग-अलग स्किन टाइप के लिए खास टिप्स 1. ड्राई स्किन : हेवी मॉइश्चराइजर और क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। रात में स्किन रिपेयर क्रीम लगाएं। 2. ऑयली स्किन : हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर चुनें। बहुत ज्यादा ऑयलिंग से बचें, लेकिन हल्की प्रोटेक्टिव लेयर जरूर रखें। 3. सेंसिटिव स्किन : खुशबूदार और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूर रहें। पहले पैच टेस्ट करें और हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें। केमिकल रंगों से क्यों रहें सावधान विशेषज्ञों के मुताबिक कई रंगों में लेड, मरकरी जैसे हानिकारक तत्व मिलाए जाते हैं, जो स्किन एलर्जी, रैश और पिगमेंटेशन का कारण बन सकते हैं। अगर रंग लगाने के बाद जलन या खुजली हो तो त्वचा को जोर से रगड़ने की बजाय सादे पानी से धो लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। Whatsapp New Update : सिम नहीं तो बंद हो जायेगा आपका WhatsApp, ये है नया नियम क्या बिल्कुल न करें रंग छुड़ाने के लिए स्किन को जोर से न रगड़ें। हार्श स्क्रब या केरोसिन जैसे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल न करें। बहुत गर्म पानी से चेहरा न धोएं। सही तैयारी के साथ आप होली के रंगों का पूरा Enjoy कर सकते हैं और अपनी त्वचा को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Court on CBI investigation : केजरीवाल मामले में CBI इन्वेस्टिगेशन में गंभीर चूक, अब अधिकारियों के खिलाफ होगी विभागीय जांच

Court on CBI investigation

Court order on CBI investigation : नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को तो क्लीन चिट दे दी है, लेकिन अब इन्वेस्टिगेशन करने वाले अधिकारियों पर जांच की तलवार लटक गई है। कोर्ट ने साफतौर पर कहा कि, सीबीआई जांच में गंभीर चूक हुई और मामले की जांच कर रहे अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच बैठाई जाए। वहीं केजरीवाल को लेकर कोर्ट ने कहा, बिना ठोस और पर्याप्त सबूत के लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं किया जा सकता। जानिए इस मामले में कोर्ट ने और क्या- क्या बड़ी और अहम टिप्पणियां की… स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने अपने फैसले में कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दाखिल आरोपपत्र में कई खामियां और विरोधाभास हैं। हजारों पन्नों के चार्जशीट में ऐसे आरोप लगाए गए, जिनका किसी गवाह या ठोस सबूत से समर्थन नहीं मिला। अदालत ने साफ कहा कि केवल आरोपों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। Liquor scam update : बिना सबूत साबित नहीं होते आरोप… शराब घोटाले में केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी केजरीवाल के खिलाफ नहीं मिला ठोस आधार अदालत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बिना पुख्ता और विश्वसनीय साक्ष्य के आरोपी बनाया गया, जो कानून के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। किसी गवाह के बयान या प्रत्यक्ष सबूत के अभाव में उनकी कथित साजिश में भूमिका साबित नहीं होती। सिसोदिया पर भी केस नहीं बनता कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता। उनकी संलिप्तता दिखाने वाला न तो कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य है और न ही कोई बरामदगी रिकॉर्ड पर मौजूद है। मुख्य आरोपी बनाने पर भी सवाल मुख्य आरोपी बनाए गए कुलदीप सिंह को लेकर भी अदालत ने हैरानी जताई और कहा कि जब रिकॉर्ड पर ठोस सामग्री ही नहीं है तो उन्हें पहला आरोपी क्यों बनाया गया। कोर्ट के अनुसार आरोपपत्र के अंदर मौजूद विरोधाभास पूरी साजिश की थ्योरी को कमजोर करते हैं। Gold Silver Price : सोना-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.59 लाख तो चांदी ढाई लाख पार 23 लोगों को मिली राहत इस फैसले से कुल 23 आरोपियों को राहत मिली है। इनमें केजरीवाल और सिसोदिया के अलावा के. कविता, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा और सरथ रेड्डी समेत कई नाम शामिल हैं। जांच अधिकारी पर गिरेगी गाज अदालत ने कहा कि मामले की जांच में गंभीर चूक हुई है। इसलिए जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए। इस टिप्पणी को जांच एजेंसियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्या है पूरा मामला साल 2021 में दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की थी, जिसका उद्देश्य राजस्व बढ़ाना और शराब कारोबार में सुधार करना बताया गया था। बाद में अनियमितताओं के आरोप लगने पर तत्कालीन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जांच CBI को सौंप दी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय और CBI ने निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगाए थे। Stock Market Today : आज शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 तो निफ्टी 200 अंक टूटा CBI ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था और वे करीब 530 दिन जेल में रहे। वहीं अरविंद केजरीवाल को 26 जून 2024 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। वे लगभग 156 दिन जेल में रहने के बाद 13 सितंबर 2024 को जमानत पर रिहा हुए थे। इस फैसले के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ सभी आरोपियों को बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर अब जांच करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

Afghanistan Airstrike : अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक, इस्लामाबाद मिलिट्री कैंप पर हमला; आर्मी बैरक भी तबाह

Afghanistan airstrikes on Pakistan

Afghanistan Airstrike : इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया। यह कार्रवाई कथित तौर पर एक रात पहले काबुल, कंधार और पक्तिका में हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई।   Afghan media claiming the Taliban carried out a drone strike targeting the Nowshera Cantt in Khyber Pakhtunkhwa province. https://t.co/qG3FohPLRL pic.twitter.com/SQ8OFdhvRK — War & Gore (@Goreunit) February 27, 2026 सैन्य कैंप को बनाया निशाना मंत्रालय के अनुसार सुबह करीब 11 बजे इस्लामाबाद के पास फैजाबाद इलाके के नजदीक एक सैन्य कैंप को निशाना बनाया गया। इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा कैंट, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद में भी हमले किए गए। अफगानिस्तान का कहना है कि इन हमलों में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया और कई अहम सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा। Taliban Pakistan War : अफगानिस्तान हमले में 55 पाक सैनिकों की मौत, पाक एयरस्ट्राइक में 133 तालिबानी ढेर; रक्षामंत्री बोले- अब खुला युद्ध! पाकिस्तान के कुछ सैनिकों जिंदा पकड़ा अफगान पक्ष का दावा है कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 55 सैनिक मारे गए, कुछ को जिंदा पकड़ लिया गया और बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए। साथ ही दो सैन्य मुख्यालय और 19 चेक पोस्ट पर कब्जा करने की बात भी कही गई है। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान ने उल्टा दावा किया है कि उसने 133 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराया और 200 से ज्यादा को घायल किया। इस बीच अफगान मीडिया के हवाले से जारी वीडियो में लड़ाई के दौरान कब्जे में लिए गए हथियारों को लड़ाकों में बांटते हुए दिखाया गया है। एक अफगान कमांडर ने डंगम जिले में भारी लड़ाई और पाकिस्तानी मिलिशिया के पीछे हटने का दावा भी किया है। Liquor scam update : बिना सबूत साबित नहीं होते आरोप… शराब घोटाले में केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी अफगानिस्तान के 8 सैनिक मारे गए अफगानिस्तान ने बताया कि इस ऑपरेशन में उसके 8 सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए। वहीं तोरखम में शरणार्थियों के लिए बने अस्थायी कैंप पर हुए पाकिस्तानी हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 13 लोगों के घायल होने की बात कही गई है। तालिबान के प्रवक्ता बोले- यह सिर्फ शुरुआत… तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान पर किए गए हमले “सिर्फ शुरुआत” हैं और आगे और बड़े शहरों को निशाना बनाया जा सकता है। दूसरी ओर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि अब हालात खुले युद्ध जैसे हो गए हैं और देश का सब्र खत्म हो चुका है। दोनों देशों के दावों और जवाबी दावों के बीच सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। कुछ महीने पहले कतर और तुर्की में युद्धविराम की कोशिश हुई थी, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना 29 लाख लोग पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौटे संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पिछले साल करीब 29 लाख लोग पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौटे थे और इस साल अब तक लगभग 80 हजार लोग वापस जा चुके हैं। फिलहाल दोनों देशों की ओर से हो रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लगातार बढ़ते तनाव ने पूरे क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है।

Gold Silver Price : सोना-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.59 लाख तो चांदी ढाई लाख पार

Gold - Silver Prices Today

Gold Silver Price : नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में 27 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,065 रुपए महंगा होकर 1.59 लाख पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 7,233 रुपए बढ़कर 2.61 लाख हो गई है। इस साल की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 2026 में अब तक सोना 25,892 और चांदी 37,480 महंगी हो चुकी है। इससे पहले 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख का ऑलटाइम हाई बनाया था। Kolkata Earthquake : कोलकाता में 5.5 तीव्रता से आया भूकंप, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग हर शहर में अलग क्यों होता है सोने का भाव? देश के अलग-अलग शहरों में सोने के रेट अलग होने के पीछे कई वजहें हैं। ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा खर्च: सोना एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में ज्यादा लागत आती है। डिमांड का फर्क: दक्षिण भारत में ज्यादा खरीदारी होने से वहां सोना कभी-कभी सस्ता मिल जाता है। लोकल ज्वेलर्स एसोसिएशन: हर शहर की मांग और सप्लाई के हिसाब से रेट तय होते हैं। पुराना स्टॉक: जिन ज्वेलर्स ने पहले सस्ते में सोना खरीदा होता है, वे कम कीमत पर बेच सकते हैं। Stock Market Today : आज शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 तो निफ्टी में 200 अंक टूटा सोना-चांदी महंगा होने की मुख्य वजहें MCX और NSE पर गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स में एक्स्ट्रा मार्जिन हटने से निवेश बढ़ा है। मिडिल ईस्ट में तनाव और रूस-यूक्रेन वार्ता फेल होने से लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीद रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से गोल्ड की मांग बढ़ रही है। हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने सस्ते में खरीदारी की है। क्या सोना ₹1.80 लाख तक जाएगा? ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक UBS का मानना है कि 2026 में सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। ऐसे में साल के बीच तक सोना ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना सोना खरीदते समय रखें ये सावधानियां 1. हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। 2. खरीदारी से पहले अलग-अलग सोर्स से उस दिन का रेट जरूर चेक करें। असली चांदी पहचानने के आसान तरीके चुंबक से न चिपके तो असली। बर्फ जल्दी पिघले तो असली। कोई गंध न आए। सफेद कपड़े पर रगड़ने से काला निशान आए। Whatsapp New Update : सिम नहीं तो बंद हो जायेगा आपका WhatsApp, ये है नया नियम ग्लोबल हालात और निवेश बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। आने वाले समय में सोने के नए रिकॉर्ड बनाने की संभावना भी जताई जा रही है।

Kolkata Earthquake : कोलकाता में 5.5 तीव्रता से आया भूकंप, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

Kolkata Earthquake

Kolkata Earthquake : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। झटके लगते ही कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुली जगहों पर पहुंच गए। हालांकि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 5.0 से 5.5 के बीच रही तीव्रता रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 से 5.5 के बीच बताई जा रही है। झटके कुछ सेकंड तक ही महसूस हुए, लेकिन ऊंची इमारतों में इनका असर ज्यादा रहा। कई लोगों ने बताया कि फर्नीचर हिलने लगा, पंखे डोलने लगे और इमारतें कांपती महसूस हुईं। Stock Market Today : आज शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 तो निफ्टी में 200 अंक टूटा बांग्लादेश में रहा भूकंप का केंद्र शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था, जो कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर की ओर बताया जा रहा है। इसी वजह से शहर और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। खाली कराए गए परिसर कई कमर्शियल हब और ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों ने झटके महसूस होते ही तुरंत बिल्डिंग खाली कर दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग खुले स्थानों पर जमा दिखाई दिए। स्थिति सामान्य होने के बाद लोग वापस अपने काम पर लौटे। Liquor scam update : बिना सबूत साबित नहीं होते आरोप… शराब घोटाले में केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी क्यों आता है भूकंप? धरती के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार बहुत धीमी गति से खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, दूर होती हैं या एक-दूसरे के ऊपर-नीचे रगड़ खाती हैं, तो उनके किनारों पर दबाव बढ़ता जाता है। दबाव ज्यादा होने पर चट्टानें अचानक टूट जाती हैं और ऊर्जा लहरों के रूप में बाहर निकलती है। यही ऊर्जा जब जमीन की सतह तक पहुंचती है तो धरती हिलती है और भूकंप आता है।

Stock Market Today : आज शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 तो निफ्टी 200 अंक टूटा

Share Market Today

Stock Market Today : नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 27 फरवरी को कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 600 अंकों की गिरावट के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी लगभग 200 अंकों की गिरावट आई है और यह 25,300 के आसपास ट्रेड कर रहा है। मेटल और ऑटो शेयरों में दबाव आज के कारोबार में मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा नजर आ रहा है। निवेशक इन सेक्टरों में मुनाफावसूली करते दिखे। हालांकि आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला है। Stock Market Today : 700 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स 82,276 पर फ्लैट क्लोज, जानें आईटी और ऑटो शेयरों का हाल एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख एशियाई बाजारों में आज मिश्रित कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.19% गिरकर 58,641 पर है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.92% गिरकर 6,249 पर आ गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.78% की बढ़त के साथ 26,586 पर पहुंच गया है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17% गिरकर 4,139 पर ट्रेड कर रहा है। इससे साफ है कि एशियाई बाजारों में निवेशकों का रुख अभी सावधानी भरा बना हुआ है। अमेरिकी बाजार रहा मिला-जुला 26 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार भी मिश्रित रुख के साथ बंद हुआ। डाउ जोन्स 17 अंक बढ़कर 49,499 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 1.18% गिरकर 22,878 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 37 अंक गिरकर 6,908 पर आ गया। टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट का असर नैस्डैक पर साफ नजर आया। Stock Market Today : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,068 अंक पर बंद, जानिए क्या रहे सोने-चांदी के भाव विदेशी और घरेलू निवेशकों का रुख 26 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 3,466 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,031 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। फरवरी महीने में अब तक FIIs ने कुल 895 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं, जबकि DIIs ने 26,130 करोड़ रुपए का निवेश किया है। जनवरी 2026 में FIIs ने 41,435 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने 69,220 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी। कल बाजार रहा था फ्लैट 26 फरवरी को बाजार लगभग सपाट बंद हुआ था। सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 पर और निफ्टी 14 अंक गिरकर 25,497 पर बंद हुआ था। उस दिन फार्मा और सरकारी बैंक शेयरों में तेजी देखी गई थी। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। निवेशक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर निर्भर करेगी।

Taliban Pakistan War : अफगानिस्तान हमले में 55 पाक सैनिकों की मौत, पाक एयरस्ट्राइक में 133 तालिबानी ढेर; रक्षामंत्री बोले- अब खुला युद्ध!

Pakistani airstrike in Nangarhar

Taliban Pakistan War : इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार देर रात अफगानिस्तान की ओर से किए गए हमले के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। 55 पाकिस्तानी सैनिक मारने का तालिबान का दावा अफगान मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। अफगान सरकार का दावा है कि 23 सैनिकों के शव उसके कब्जे में हैं और पाकिस्तान के एक सैन्य मुख्यालय समेत 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि तालिबान लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पाकिस्तान ने शुरू किया ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू करने का दावा किया है। पाकिस्तानी वायुसेना ने काबुल, नंगरहार और कंधार समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान के मुताबिक इन हमलों में 133 तालिबान लड़ाके मारे गए, 200 से ज्यादा घायल हुए और 27 चौकियां तबाह कर दी गईं। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब दोनों देशों के बीच “खुला युद्ध” शुरू हो चुका है। VIDEO | Islamabad, Pakistan: In its weekly briefing, Pakistan’s Ministry of Foreign Affairs says, “… Terrorist attacks in Pakistan have increased after Taliban takeover of Afghanistan, more so in last 12-18 months…” (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/CtLg9tEOa1 — Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026 दोनों देशों के आंकड़ों में बड़ा अंतर अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान के हमलों में उनके 8 लोग मारे गए और 11 घायल हुए, जबकि उन्होंने 19 पाकिस्तानी पोस्ट और दो सैन्य ठिकाने तबाह करने का दावा किया। वहीं पाकिस्तान की ओर से तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाने की बात कही जा रही है। दोनों पक्षों के दावों में काफी अंतर है और स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। सीमा के कई इलाकों में जारी है संघर्ष नंगरहार, कुनार, नूरिस्तान, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी की खबर है। ये सभी इलाके डूरंड लाइन के पास स्थित हैं और लंबे समय से विवाद का केंद्र रहे हैं। ईरान ने दिया बातचीत का सुझाव तनाव कम करने के लिए ईरान ने मध्यस्थता की पेशकश की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में दोनों देशों को बातचीत के जरिए विवाद सुलझाना चाहिए। पाकिस्तान का आरोप- तालिबान के बाद बढ़े आतंकी हमले पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद उसके यहां आतंकी हमले बढ़े हैं। इस्लामाबाद लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि कुछ आतंकी संगठन अफगान जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती रही है। पूर्व अफगान सांसद का बड़ा बयान अफगानिस्तान की पूर्व सांसद मरियम सोलैमंखिल ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि अब पाकिस्तान उसी समस्या से जूझ रहा है जिसे उसने खुद पैदा किया। #WATCH | Los Angeles, USA: On Pakistan’s airstrikes on Afghanistan, the Member of Afghanistan’s Parliament in Exile, Mariam Solaimankhil says, “I don’t believe that ISI is against the Taliban, the roots are very deep… Please show me one leader of the Taliban that’s gone… The… pic.twitter.com/nbNO4H3RNR — ANI (@ANI) February 27, 2026 संघर्ष की वजह दरअसल 22 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का कहना था कि ये हमले टीटीपी और आईएस से जुड़े ठिकानों पर थे, जबकि अफगानिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया और कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी थी। हालात और बिगड़ने की आशंका सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सीमा पर तनाव अभी और बढ़ सकता है। दोनों देशों की ओर से लगातार जवाबी कार्रवाई की जा रही है, जिससे डूरंड लाइन के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस संघर्ष पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि हालात बिगड़ने पर क्षेत्रीय सुरक्षा पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।   पाकिस्तान पर तालिबान के हमले का वीडियो… 

Liquor scam update : बिना सबूत साबित नहीं होते आरोप… शराब घोटाले में केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी

Kejriwal and Manish Sisodia acquitted in liquor scam

Liquor scam update : नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित शराब नीति मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए सबूत ठोस और पर्याप्त नहीं हैं, इसलिए उनके खिलाफ मामला नहीं बनता। कोर्ट ने क्या कहा अदालत ने साफ टिप्पणी की कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाने के लिए मजबूत सबूत होना जरूरी है। केवल आरोपों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि चार्जशीट में कई कमियां थीं और कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए। सबसे पहले आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर कुलदीप सिंह को बरी किया गया। इसके बाद मनीष सिसोदिया और फिर अरविंद केजरीवाल को राहत दी गई। Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना सीबीआई हाईकोर्ट जाएगी इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने फैसले पर असंतोष जताया है। एजेंसी का कहना है कि आदेश का अध्ययन करने के बाद इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। 2022-23 की आबकारी नीति से जुड़ा है मामला यह पूरा केस 2022-23 की दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़ा है। इसी आधार पर पहले सीबीआई ने मामला दर्ज किया था और बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जांच शुरू की थी। इस केस में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल भी जाना पड़ा था और उनकी जमानत याचिकाएं कई बार खारिज हुई थीं। Farmers Semi-nude Protest : अर्धनग्न होकर गले में टांगे मेडल्स.. आउटर रिंग रोड के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन फैसले के बाद केजरीवाल की प्रतिक्रिया फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ फर्जी केस बनाया गया था और यह राजनीतिक साजिश थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें छह महीने तक जेल में रखा गया, जबकि मनीष सिसोदिया को लगभग दो साल जेल में रहना पड़ा। उन्होंने इस फैसले को “सत्य की जीत” बताया और कहा कि संविधान की भावना हमेशा मजबूत रहती है। पार्टी के लिए बड़ी राहत अदालत का यह फैसला आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। लंबे समय से चल रहे इस मामले के कारण पार्टी पर कानूनी और राजनीतिक दबाव बना हुआ था। अब इस फैसले के बाद पार्टी को बड़ी राहत मिली है। School Girl Heart Attack : 9 साल की बच्ची को हार्टअटैक, 4 महीने पहले भाई की भी हुई थी असमय मौत हालांकि मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट जाने का संकेत दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस केस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रह सकती है।

Bhopal Conversion Update : भोपाल धर्मांतरण मामले में 5-6 युवतियों के शोषण का बड़ा खुलासा, अब टीम अहमदाबाद रवाना

Bhopal Conversion Update

Bhopal Conversion Update : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार और जबरन धर्मांतरण से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम जांच के लिए अहमदाबाद रवाना हो गई है, जहां से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपियों को एक मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पांच से छह युवतियों के शोषण की जानकारी पुलिस जांच में अब तक पांच से छह युवतियों के शारीरिक शोषण की बात सामने आई है। मुख्य आरोपियों की पहचान दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन के रूप में हुई है, जिन्हें ब्यूटीशियन बताया जा रहा है। दोनों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड अब्बास नगर से सागर रॉयल विला तक फैला नेटवर्क जानकारी के अनुसार यह पूरा नेटवर्क पहले अब्बास नगर इलाके से संचालित हो रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद आरोपी होशंगाबाद रोड स्थित पॉश सागर रॉयल विला में शिफ्ट हो गए। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात लग्जरी गाड़ियों का आना-जाना और युवतियों की आवाजाही आम बात थी। पीड़िता ने सुनाई आपबीती न्यू मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करने वाली एक युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जून 2024 में उसकी मुलाकात संजना नाम की लड़की से हुई थी। उसी के जरिए वह अमरीन के संपर्क में आई। आरोप है कि अगस्त 2025 में चंदन यादव नाम के युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और पार्टियों व क्लबों में ले जाया जाता था। उसे अहमदाबाद तक ले जाकर भी शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है। Bhopal Conversion : अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से खुले कई राज, अहमदाबाद- बेंगलुरु तक हिंदू लड़कियां होती थी सप्लाई धर्म परिवर्तन का दबाव जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह की एक सदस्य संजना ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कर अपना नाम जन्नत रख लिया और अमरीन के भाई से शादी कर ली। पीड़िता पर भी धर्म बदलने और शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस की तलाश जारी इस पूरे मामले की जांच बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने अमरीन और चंदन यादव को रिमांड पर लिया है, जबकि आफरीन को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों यासिर, बिलाल और जन्नत की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िताओं के बयान के आधार पर दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया गया है। अगर जांच में और पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान के आधार पर अलग से अपराध दर्ज किए जाएंगे। Bhopal Conversion : सगी बहनें आफरीन-अमरीन चला रही थी धर्मांतरण और सेक्स स्कैंडल का गोरख धंधा अहमदाबाद से खुल सकते हैं राज पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क भोपाल के अलावा अन्य शहरों तक फैला हुआ है। इसी वजह से एक टीम को अहमदाबाद भेजा गया है, जहां से मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।