Bhopal Conversion : अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से खुले कई राज, अहमदाबाद- बेंगलुरु तक हिंदू लड़कियां होती थी सप्लाई

Bhopal Conversion : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया इलाके में स्थित सागर रॉयल विला की सी-स्टार बिल्डिंग का फ्लैट नंबर 301 इन दिनों पुलिस की निगरानी में है। इस फ्लैट में रहने वाली दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन को पुलिस ने उनके साथी चंदन यादव के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों मिलकर धर्मांतरण और देह व्यापार से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। झुग्गी से लग्जरी लाइफ तक का सफर जांच में सामने आया है कि अमरीन और आफरीन पहले अब्बास नगर की झुग्गियों में रहती थीं। कम समय में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए उन्होंने अपराध का रास्ता चुना। दोनों खुद को ब्यूटीशियन बताकर खासतौर पर भोपाल में पढ़ने आई आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करती थीं। इसके बाद उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर सागर रॉयल विला के फ्लैट में बुलाया जाता था। यहां कथित रूप से उन्हें नशे की लत लगाई जाती थी और फिर पार्टियों में भेजा जाता था। Superstition Case : मां ने बेटी को दुल्हन बनाकर काट दी गर्दन, सिद्धि के लालच में 3 साल की बेटी की बलि दूसरे शहरों तक फैले थे तार पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गिरोह के संपर्क अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु तक थे। यहां होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस के अनुसार अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से अहमदाबाद- बेंगलुरु तक हिंदू लड़कियों की सप्लाई करने के सुराग मिले हैं। फिलहाल जांच जारी है। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप मामले में गिरफ्तार चंदन यादव के बारे में दावा किया जा रहा है कि उसने कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर लिया था और वह अन्य लड़कियों पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाता था। यह भी आरोप है कि अमरीन अपने भाई बिलाल और साथी यासिर के साथ मिलकर लड़कियों को नशीला पदार्थ देती थी। इसके बाद उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था और उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। Bhopal Conversion : सगी बहनें आफरीन-अमरीन चला रही थी धर्मांतरण और सेक्स स्कैंडल का गोरख धंधा मोबाइल से मिले अहम सुराग पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इनमें कई संदिग्ध चैट और युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। फ्लैट में चलता था गोरखधंधा कॉलोनी के लोगों के मुताबिक फ्लैट में रहने वाले लोग बेहद निजी जीवन जीते थे और बाहर से एक सामान्य परिवार की तरह दिखते थे। फ्लैट में दो बच्चे भी रहते थे, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल पुलिस का बयान गौतम सोलंकी ने बताया कि अमरीन, आफरीन और चंदन के मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है। मोबाइल में कई संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और युवतियों के फोटो मिले हैं, जिससे देह व्यापार की आशंका मजबूत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
Superstition Case : मां ने बेटी को दुल्हन बनाकर काट दी गर्दन, सिद्धि के लालच में 3 साल की बेटी की बलि

Human Sacrifice Superstition Case : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया (विजहरा) गांव में एक महिला ने कथित तौर पर तांत्रिक के कहने पर अपनी ही तीन साल की सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Stock Market Today : 700 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स 82,276 पर फ्लैट क्लोज, जानें आईटी और ऑटो शेयरों का हाल देवी बनाकर की गई मासूम की पूजा स्थानीय लोगों के अनुसार महिला ने पहले बच्ची को नहलाया-धुलाया और उसे देवी के रूप में सजाया। उसके शरीर पर तेल और सिंदूर लगाया गया और दुल्हन की तरह तैयार कर घर के पूजा स्थल के सामने बैठाया गया। पूजा करने के बाद महिला ने पास में रखी कुल्हाड़ी से बच्ची की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की चीख सुनकर पास में सो रहे पिता की नींद खुल गई। जब वे पूजा स्थल तक पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी महिला भागने की कोशिश करने लगी। MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल पड़ोसियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा घर से आ रही आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने महिला को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तांत्रिक के संपर्क में होने का आरोप पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची के पिता त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। बेटी की देखभाल के लिए उन्होंने हाल ही में दूसरी शादी की थी। आरोप है कि दूसरी पत्नी पहले से ही किसी तांत्रिक के संपर्क में थी और उसी के कहने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मानव बलि, अंधविश्वास और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। मासूम की निर्मम हत्या ने एक बार फिर अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर होने वाले अपराधों को लेकर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Stock Market Today : 700 अंक चढ़ने के बाद सेंसेक्स 82,276 पर फ्लैट क्लोज, जानें आईटी और ऑटो शेयरों का हाल

Stock Market Today : नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 25 फरवरी को फ्लैट बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 50 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 58 अंक चढ़कर 25,483 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि दिन के कारोबार के दौरान बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 700 अंक और निफ्टी लगभग 250 अंक तक चढ़ा था, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण बढ़त सीमित रह गई। आज फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने का बहाने ले गए थे होटल एशियाई बाजारों में मजबूती एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल रहा – निक्केई 225 2.20% चढ़कर 58,583 पर बंद कोस्पी 1.91% बढ़कर 6,083 पर बंद हैंग सेंग इंडेक्स 0.66% चढ़कर 26,765 पर बंद शंघाई कम्पोजिट 0.72% की बढ़त के साथ 4,147 पर बंद अमेरिकी बाजार में भी तेजी 24 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में भी मजबूती रही – डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 370 अंक (0.76%) चढ़कर 49,174 पर बंद नैस्डैक कंपोजिट 1.04% की बढ़त के साथ 22,863 पर बंद S&P 500 52 अंक (0.77%) चढ़कर 6,890 पर बंद Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा विदेशी और घरेलू निवेशकों का रुख विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 24 फरवरी को 102 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,161 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। फरवरी महीने में अब तक FIIs ने 1,370 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, वहीं DIIs ने 15,980 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। जनवरी 2026 में FIIs ने 41,435 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने 69,220 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव IRFC में 4% हिस्सेदारी बेच रही सरकार सरकार इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में 4% तक हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेच रही है। फ्लोर प्राइस: ₹104 प्रति शेयर 24 फरवरी को शेयर बंद: ₹109.40 आज शेयर करीब 4% गिरकर ₹105 पर पहुंचा यह ऑफर आज से नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुला है, जबकि रिटेल निवेशक 26 फरवरी को बोली लगा सकेंगे। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के IPO का आज आखिरी दिन है। यह इश्यू 24 फरवरी तक 0.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं। OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद कल बाजार में आई थी बड़ी गिरावट 24 फरवरी को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1,069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 288 अंक (1.12%) गिरकर 25,425 पर आ गया था। उस दिन आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली हावी रही। कुल मिलाकर, आज बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच संतुलित कारोबार देखने को मिला। निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों, संस्थागत निवेशकों के रुख और प्रमुख इश्यू पर बनी हुई है।
MP Gang Rape : छिंदवाड़ा में दोस्तों ने युवती को शराब पिलाकर किया गैंगरेप, पार्टी करने के बहाने ले गए थे होटल

MP Gang Rape News : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने भरोसे और दोस्ती जैसे रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। यहां 23 वर्षीय युवती के साथ उसके ही परिचित दो युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अभी फरार बताया जा रहा है। पार्टी का झांसा देकर होटल ले गए मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी युवती को पार्टी के बहाने अलका टॉकीज के पास स्थित एक होटल ले गए। युवती आरोपियों को पहले से जानती थी, इसलिए वह उनके साथ चली गई। होटल पहुंचने के बाद उसे बीयर पिलाई गई। पीड़िता का आरोप है कि शराब पीने के बाद वह बेसुध होने लगी और इसी स्थिति का फायदा उठाकर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा परिचित महिला ने पहुंचकर बचाया घटना की जानकारी युवती की एक परिचित महिला को लगी तो वह तुरंत होटल पहुंची और पीड़िता को अपने साथ लेकर सीधे कोतवाली थाना छिंदवाड़ा पहुंची। उस समय युवती नशे की हालत में थी, इसलिए पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल के बाद दर्ज हुआ केस मंगलवार को युवती की हालत में सुधार होने और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने दुर्गेश हरोड़े और अतुल घोरसे के खिलाफ मामला दर्ज किया। Keralam : क्यों बदला केरल का नाम? 2000 साल पुरानी पहचान की वापसी! पढ़ें पूरी कहानी एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा- गंभीरता से हो रही कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी भी है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना कितना जरूरी है, खासकर तब जब अपराधी परिचित ही क्यों न हों।
Skin Care Tips : सर्दियों के बाद स्किन हो गई Dull? त्वचा के साथ न करें ये गलती

Skin Care Tips : हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई छोटी-छोटी आदतें अपनाते हैं, लेकिन अनजाने में वही आदतें हमारी त्वचा की रंगत को प्रभावित कर देती हैं। धीरे-धीरे स्किन पर पिग्मेंटेशन, दाग-धब्बे, डलनेस और रूखापन बढ़ने लगता है। इस आर्टिकल में पढ़िए आप कहां गलती कर रहे हैं और उसे सुधार कैसे सकते हैं…। तेल लगाकर धूप में निकलना कई लोग चेहरे या हाथों पर तेल लगाकर सीधे बाहर निकल जाते हैं। धूप और प्रदूषण के संपर्क में आने पर धूल के कण त्वचा से चिपक जाते हैं। इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और समय के साथ पिग्मेंटेशन बढ़ सकता है। अगर तेल लगाना जरूरी हो, तो बाहर जाने से पहले त्वचा को हल्का साफ कर लें और सनस्क्रीन जरूर लगाएं। OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद त्वचा को जोर से रगड़ना चेहरा या शरीर को बार-बार और जोर-जोर से रगड़ना त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे त्वचा की ऊपरी परत कमजोर होती है और जलन या सूजन की समस्या हो सकती है। रसायनयुक्त साबुन का अधिक इस्तेमाल भी त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेता है, जिससे हाइपरपिग्मेंटेशन बढ़ सकता है। बेहतर है कि हल्के और सल्फेट-फ्री क्लींजर का उपयोग करें। घरेलू नुस्खों में बरतें सावधानी नींबू, बेकिंग सोडा या अन्य तेज़ घरेलू चीजें सीधे त्वचा पर लगाने से बचें। ये त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकती हैं और एलर्जी या जलन का कारण बन सकती हैं। किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना समझदारी है। Surya Gochar Effects : सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव ऐसे बनाए रखें त्वचा की प्राकृतिक चमक धूप में निकलने से 20 मिनट पहले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना न भूलें। दिन में दो बार हल्के क्लींजर से चेहरा साफ करें। क्लींजिंग के तुरंत बाद मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि त्वचा की नमी बनी रहे। पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें। कब लें विशेषज्ञ की सलाह? अगर पिग्मेंटेशन तेजी से बढ़ रहा हो, दाग लंबे समय तक ठीक न हो रहे हों या त्वचा में लगातार जलन बनी रहे, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। समय पर सही सलाह लेने से समस्या गंभीर होने से पहले ही नियंत्रित की जा सकती है। सही देखभाल और छोटी-छोटी सावधानियों से आप अपनी त्वचा की रंगत और सेहत दोनों को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।
Vigilance Raid : ‘घूसखोर’ अफसर देबब्रत के घर नोटों का अंबार, ट्रॉली बैग और अलमारी से मिला 4 करोड़ से ज्यादा पैसा

Vigilance Raid : ओडिशा। ओडिशा में सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ओडिशा विजिलेंस विभाग ने दावा किया है कि छापेमारी के दौरान बरामद की गई नकदी राज्य के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कैश ज़ब्ती है। 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए जानकारी के मुताबिक कटक सर्कल में माइंस के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात देबब्रत मोहंती पर एक लाइसेंसधारी कोयला कारोबारी से पैसे मांगने का आरोप था। व्यापारी से कोयला डिपो को सुचारु रूप से चलाने और कोयले के परिवहन की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद मंगलवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उन्हें 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत की पूरी रकम मौके पर ही जब्त कर ली गई। एक साथ तीन जगह छापेमारी गिरफ्तारी के तुरंत बाद विजिलेंस अधिकारियों ने तीन स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया – भुवनेश्वर स्थित फ्लैट भद्रक जिले के मथासाही में पैतृक घर कटक में कार्यालय कक्ष भुवनेश्वर के पाटिया स्थित श्रीविहार इलाके में नेचर क्रेस्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302 की तलाशी के दौरान अधिकारियों को 4 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद मिला। Keralam : क्यों बदला केरल का नाम? 2000 साल पुरानी पहचान की वापसी! पढ़ें पूरी कहानी ट्रॉली बैग और अलमारी में छिपा था पैसा बरामद कैश ट्रॉली बैग और अलमारियों में छिपाकर रखा गया था। नकदी की सटीक गिनती अभी जारी है। विजिलेंस विभाग के अनुसार यह उनके इतिहास की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है। सोना और आलीशान मकान का भी पता चला प्रारंभिक जांच में मोहंती की अन्य संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। इनमें भुवनेश्वर के पहला इलाके में करीब 2400 वर्गफुट में बना दो मंजिला शानदार मकान और लगभग 130 ग्राम सोना शामिल है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी संपत्तियों का पता चल सकता है। Lucknow Murder Case : बेटे ने पिता की हत्या कर आरी से किए शव के टुकड़े, नीले ड्रम में मिला धड़ तलाशी अभियान जारी विजिलेंस विभाग का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि मामले में आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
OTT Apps Ban : सरकार ने OTT पर कसा शिकंजा, MoodXVIP, Koyal Playpro समेत ये पांच ऐप्स बंद

OTT Apps Ban : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के आरोप में पांच OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने साफ कहा है कि अगर नियमों का उल्लंघन जारी रहा तो भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना कहानी दिख रही थी अश्लीलता सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पांच अश्लील OTT प्लेटफॉर्म्स MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel, Jugnu पर बैन लगाया है। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार इन प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी वेब सीरीज और फिल्में स्ट्रीम हो रही थीं जिनमें अत्यधिक नग्नता, यौन संबंध और अश्लील दृश्य दिखाए जा रहे थे। इन कंटेंट में न तो कोई ठोस कहानी थी और न ही सामाजिक संदेश। Keralam : क्यों बदला केरल का नाम? 2000 साल पुरानी पहचान की वापसी! पढ़ें पूरी कहानी किस कानून के तहत हुई कार्रवाई सरकार ने यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत की है। इस प्रावधान के अनुसार सरकार इंटरनेट पर ऐसी सामग्री को ब्लॉक कर सकती है जो सार्वजनिक नैतिकता और शालीनता को प्रभावित करती हो। इसके साथ ही डिजिटल मीडिया नैतिकता संहिता नियम 2021 का भी हवाला दिया गया है। सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स- जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया- को निर्देश दिया गया है कि इन प्लेटफॉर्म्स की पहुंच पूरी तरह बंद की जाए, ताकि ये किसी भी डिवाइस पर न खुल सकें। MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव पहले भी दी गई थी चेतावनी मंत्रालय ने इन प्लेटफॉर्म्स को सितंबर 2024 में नोटिस जारी किया था। कुछ ने जवाब नहीं दिया, जबकि कुछ ने नाम बदलकर वही कंटेंट दिखाना जारी रखा। मार्च 2024 और फरवरी 2025 में भी इन्हें नियमों का पालन करने के लिए कहा गया था, लेकिन सुधार नहीं हुआ। कई मंत्रालयों से ली गई सलाह इस बार की कार्रवाई से पहले सरकार ने गृह मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और कानून मंत्रालय के साथ-साथ इंडस्ट्री संस्थाओं FICCI और CII से भी राय ली थी। सभी ने ऐसी सामग्री पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत बताई। Lucknow Murder Case : बेटे ने पिता की हत्या कर आरी से किए शव के टुकड़े, नीले ड्रम में मिला धड़ पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई यह पहली बार नहीं है जब OTT प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती हुई हो। जुलाई 2025 में सरकार ने ALTBalaji, ULLU सहित 25 प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया था। उस समय भी बेवजह यौन दृश्य और अश्लील कंटेंट दिखाने की शिकायतें सामने आई थीं। सरकार का क्या है उद्देश्य सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नैतिकता और शालीनता के मानकों को बनाए रखना जरूरी है। खासतौर पर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही थी, इसलिए सख्त फैसला लेना पड़ा।
Keralam : क्यों बदला केरल का नाम? 2000 साल पुरानी पहचान की वापसी! पढ़ें पूरी कहानी

Keralam : नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य का नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ (Keralam) करने को मंजूरी दे दी। पिछले दो-तीन वर्षों से इस बदलाव पर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इसे औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। समुद्र किनारे लंबी पट्टी की तरह दिखने वाला यह दक्षिणी राज्य अब आधिकारिक तौर पर अपने मूल उच्चारण के करीब पहुंच गया है। सवाल उठ रहा है आखिर नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी और ‘केरलम’ शब्द की ऐतिहासिक जड़ें क्या हैं? विधानसभा से शुरू हुई पहल 24 जून 2024 को केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राज्य का नाम ‘केरलम’ करने की मांग की थी। प्रस्ताव में कहा गया कि मलयालम भाषा में राज्य का वास्तविक नाम ‘केरलम’ है। राज्यों का गठन 1 नवंबर 1956 को भाषाई आधार पर हुआ था और ‘केरल पिरावी दिवस’ भी उसी दिन मनाया जाता है। बावजूद इसके, संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम अब भी केरल (Kerala) दर्ज है। इसी विसंगति को दूर करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। Surya Gochar Effects : सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव भाषा और पहचान का सवाल केरल की मूल भाषा मलयालम है और स्थानीय लोग अपने राज्य को ‘केरलम’ ही कहते हैं। अंग्रेज़ी में इसे ‘Kerala’ कहा गया, जो समय के साथ आधिकारिक नाम बन गया। अब राज्य सरकार और आम लोगों की इच्छा है कि आधिकारिक नाम भी स्थानीय भाषा के अनुरूप हो। इसे भाषाई अस्मिता और सांस्कृतिक सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है। परशुराम कथा और ‘जल से निकली भूमि’ पौराणिक मान्यताओं में भगवान परशुराम का केरल से गहरा संबंध बताया जाता है। कथाओं के अनुसार उन्होंने समुद्र से भूमि निकालकर इस प्रदेश की रचना की थी। शब्दों के अर्थ के आधार पर ‘केर’ = जल ‘अलम’ = भूमि यानी ‘जल से निकली भूमि’ – केरलम। Lucknow Murder Case : बेटे ने पिता की हत्या कर आरी से किए शव के टुकड़े, नीले ड्रम में मिला धड़ अशोक के शिलालेखों में ‘केरलपुत्र’ इतिहास की ओर देखें तो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक के शिलालेखों में ‘केरलपुत्र’ शब्द मिलता है। इतिहासकारों के अनुसार इसका अर्थ ‘केरल का शासक’ या ‘केरल का पुत्र’ है। इससे यह साबित होता है कि यह नाम दो हजार साल से भी अधिक पुराना है। चेरा वंश से जुड़ाव दक्षिण भारत के प्राचीन चेरा वंश से भी ‘केरल’ शब्द को जोड़ा जाता है। कई इतिहासकारों का मानना है कि ‘चेरालम’ या ‘चेराल’ शब्द समय के साथ बदलकर ‘केरलम’ बना। द्रविड़ भाषाओं में ‘च’ और ‘क’ ध्वनियों का परिवर्तन सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है। नारियल की भूमि? एक लोकप्रिय लोक मान्यता यह भी है कि ‘केरा’ का अर्थ नारियल का पेड़ और ‘आलम’ का अर्थ स्थान है। इस तरह ‘केरल’ का अर्थ हुआ ‘नारियलों की भूमि’। हालांकि इसे ठोस ऐतिहासिक प्रमाण नहीं बल्कि सांस्कृतिक व्याख्या माना जाता है। Manipuri Film Boong : मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने जीता BAFTA 2026 अवॉर्ड, जानिए क्या है कहानी और किस प्लेटफॉर्म पर देखें? भूगोल भी देता है संकेत पश्चिमी घाट की पर्वतमालाएं और अरब सागर के बीच बसा यह इलाका भौगोलिक रूप से विशिष्ट है। कुछ विद्वान ‘चराल’ (पर्वतीय ढलान) शब्द से भी ‘केरलम’ की उत्पत्ति का संबंध जोड़ते हैं। पर्वत और समुद्र के बीच की यह भूमि सदियों से अलग पहचान रखती आई है। कुल मिलाकर ‘केरल’ से ‘केरलम’ का बदलाव केवल एक अक्षर जोड़ने का मामला नहीं है। यह भाषा, इतिहास और सांस्कृतिक आत्मसम्मान से जुड़ा कदम है। प्रशासनिक स्तर पर लिया गया यह फैसला स्थानीय पहचान को औपचारिक मान्यता देने की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।
MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव

हाइलाइट्स MP में 1 अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली। हर महीने बिजली बिल में अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका। इस संबंध में विस्तृत चर्चा होना बाकी। MP Electricity Expensive : भोपाल। मध्य प्रदेश में आम उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली के बढ़े हुए बिल का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में 1 अप्रैल से बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। बिजली कंपनियों की ओर से प्रस्ताव विद्युत विनियामक आयोग को भेज दिया गया है, जिस पर अंतिम फैसला आयोग द्वारा लिया जाएगा। Lucknow Murder Case : बेटे ने पिता की हत्या कर आरी से किए शव के टुकड़े, नीले ड्रम में मिला धड़ बढ़ते खर्चों का दिया हवाला बताया जा रहा है कि बिजली कंपनियों ने अपने बढ़ते खर्चों का हवाला देते हुए दरों में संशोधन की मांग की है। कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत, रखरखाव और अन्य संचालन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके कारण मौजूदा दरों पर काम करना मुश्किल हो रहा है। इसी आधार पर नई दरों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय हालांकि अभी इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। आयोग स्तर पर विस्तृत चर्चा होना बाकी है। सभी पक्षों की बात सुनने और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नई दरों को मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा। Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। हर महीने आने वाले बिजली बिल में अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। वहीं किसानों और उद्योगों को लेकर भी अलग-अलग श्रेणियों में दरों को लेकर प्रक्रिया जारी है। सरकार और बिजली कंपनियां इस बात पर मंथन कर रही हैं कि किसी वर्ग पर ज्यादा भार न पड़े। ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि संतुलन बनाते हुए निर्णय लिया जाएगा, ताकि बिजली कंपनियों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो और उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ भी न बढ़े।
Surya Gochar Effects : सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Gochar Effects on Rashi : नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ऊर्जा, आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता, यश और पिता का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे संक्रांति कहा जाता है। इस बार 15 मार्च 2026 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे मीन संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य देव गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य और गुरु आपस में मित्र ग्रह हैं। जब इन दोनों ग्रहों का प्रभाव एक साथ पड़ता है तो गुरु-आदित्य योग जैसा शुभ संयोग बनता है। ये योग कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मार्च के मध्य में होने वाला यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। MP Electricity Expensive : गर्मी से पहले महंगी हो सकती है बिजली, आयोग को भेजा 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव इन राशियों के लिए शुभ संकेत सूर्य का मीन राशि में गोचर वृषभ, मिथुन, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इन राशियों के लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर में उन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार करने वालों के लिए फायदेमंद डील या नया प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। Chandra Grahan 2026 : चंद्रग्रहण और अंतिम होलाष्टक 3 मार्च को, राहु का घातक असर; जानिए राशियों पर क्या प्रभाव इन राशियों को रहना होगा सतर्क वहीं कर्क, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। इसलिए महीने की शुरुआत से ही बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। नौकरी में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। Mahakal Arti Fee Controversy : महाकाल मंदिर में संध्या और शयन के लिए 250 रुपये शुल्क, BJP MLA ने ही घेर ली सरकार सूर्य के शुभ फल पाने के उपाय सूर्य के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने और दुष्प्रभाव से बचने के लिए रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। साफ वस्त्र पहनकर तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें। यह उपाय आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार माना जाता है और करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। (नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।)