US Tariff India Impact : ट्रंप का नया 10% वैश्विक टैरिफ, भारत पर क्या प्रभाव, सरकार कर रही असर का आकलन

US Tariff India Impact : देश। भारत सरकार ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर आए हालिया घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखी हुई है। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए कदमों के संभावित असर का विस्तृत अध्ययन कर रही है। वाणिज्य मंत्रालय ने दिया आधिकारिक बयान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका में टैरिफ से जुड़े फैसलों का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि उसने शुक्रवार को आए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और राष्ट्रपति ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस का संज्ञान लिया है। साथ ही अमेरिकी प्रशासन द्वारा घोषित नए कदमों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। Trump 10% Global Tariff : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द किए, फिर भी ट्रंप ने लगाया 10% वैश्विक टैरिफ सुप्रीम कोर्ट ने पुराने टैरिफ को बताया अवैध दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि शांति काल में इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का उपयोग कर टैरिफ नहीं लगाया जा सकता। इस फैसले से कई देशों पर लगाए गए टैरिफ का कानूनी आधार खत्म हो गया था। भारत पर लागू 18 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ भी इससे प्रभावित होता और इसके घटकर करीब 3.5 प्रतिशत होने की संभावना बन गई थी। ट्रंप ने तुरंत जारी किया नया आदेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ ही समय बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने नया कार्यकारी आदेश जारी कर दिया। इसके तहत भारत सहित दुनिया के सभी देशों से अमेरिका आने वाले आयात पर 10 प्रतिशत का वैश्विक टैरिफ लगाने का फैसला किया गया है। यह नया टैरिफ 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 10:31 बजे से लागू होगा। RSS Defamation Case : भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे सेक्शन 122 के तहत लगाया गया टैरिफ ट्रंप ने इसके लिए सेक्शन 122 नाम के प्रावधान का उपयोग किया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को 150 दिनों तक अधिकतम 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने की अनुमति देता है। इस अवधि के बाद इसे जारी रखने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होती है। भारत कर रहा हर पहलू का अध्ययन केंद्र सरकार का कहना है कि वह पूरे घटनाक्रम का गहराई से अध्ययन कर रही है ताकि भारतीय व्यापार और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को समझा जा सके। आने वाले समय में इस पर भारत की रणनीति तय की जाएगी।
MP SIR Final Voter List : MP में पूरी हुई एसआईआर की प्रक्रिया, कटे 34 लाख वोटर्स के नाम

हाइलाइट्स फाइनल सूची तैयार होने के बाद मध्यप्रदेश में घट गए 34 लाख मतदाता। दावे आपत्ति के बाद 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट में हुए शामिल। मतदाताओं का डेटा पूरी तरह से डिजिटल किया गया। MP SIR Final Voter List : भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आज अंतिम फोटोयुक्त वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार, प्रदेश से 34 लाख वोटर्स के नाम काटे गए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में वोटर्स की संख्या 5 करोड़ 74 लाख से घटकर सिर्फ 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 हो गई है। Congress Protest AI Summit : नेपाल Gen Z आंदोलन से इंस्पायर्ड कांग्रेस AI समिट प्रोटेस्ट! 5 दिन की पुलिस कस्टडी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी एसआईआर को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा की प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, एसआईआर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एमपी की अंतिम मतदाता सूची में 5 करोड़ 39 लाख, 81 हजार 65 वोटर्स के नाम हैं। फाइनल सूची तैयार होने के बाद मध्यप्रदेश में करीब 34 लाख मतदाता घट गए हैं। AI Summit Congress Protest : भोपाल में BJP – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, चले लाठी-डंडे अब एमपी में कितने वोटर्स नई जारी की गई सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब 2 करोड़, 89 लाख , 4 हजार , 975 पुरुष मतदाता जबकि 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिला मतदाता हैं। वहीं 904 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। कुल 5,74,06,143 मतदाताओं में से 5,31,31,983 मतदाताओं से गड़ना पत्र प्राप्त हुए। इन मतदाताओं का डेटा पूरी तरह से डिजिटल किया गया। दावे आपत्ति के बाद 5,39,81,065 मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुए। Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने आगे कहा कि, आज मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मध्यप्रदेश के सभी नागरिक अभिनंदन के पात्र हैं। इसमें प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, मीडिया, राजनैतिक दलों का सहयोग मिला है। ऐसे चेक करें अपना नाम मतदाता ceoelection.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की नजर इस बात पर रहेगी कि उनके क्षेत्र में कितने वोट बढ़े या घटे हैं और इसका चुनावी गणित पर क्या असर पड़ेगा।
AI Summit Congress Protest : भोपाल में BJP – कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, चले लाठी-डंडे

AI Summit Congress Protest : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यकर्ताओं के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और कार्यालय परिसर में बवाल की स्थिति बन गई। MP Congress vs BJP : इंदौर में BJP- Congress में भिड़ंत! पत्थरबाजी से SI घायल, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन ये है पूरा मामला दरअसल, दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। तय कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर आ गए, जिससे टकराव की स्थिति बन गई। Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम भोपाल के अलावा यहां प्रदर्शन प्रदर्शन में भोपाल के साथ-साथ सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और नर्मदापुरम से भी भाजपा कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे थे। भारी भीड़ के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। यहां देखिए घटना के वीडियो
MP Congress vs BJP : इंदौर में BJP- Congress में भिड़ंत! पत्थरबाजी से SI घायल, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

हाइलाइट्स इंदौर में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय घेरा। SI समेत दोनों पक्षों के कार्यकर्ता घायल, अस्पताल में भर्ती। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। MP Congress vs BJP : इंदौर, मध्य प्रदेश। दिल्ली में हुए शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर सियासी विवाद अब इंदौर तक पहुंच गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के घेराव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। Congress Protest AI Summit : नेपाल Gen Z आंदोलन से इंस्पायर्ड कांग्रेस AI समिट प्रोटेस्ट! 5 दिन की पुलिस कस्टडी ये है पूरा मामला दरअसल, भाजयुमो के कार्यकर्ता दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे। इसी के तहत उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे आमने-सामने की स्थिति बन गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लेकिन… हालात को संभालने के लिए पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर दी थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन कुछ देर बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। काफी देर तक चले पथराव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पथराव के बीच सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है। क्या बोले DCP कृष्ण लालचंदानी डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि मौके पर दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। एक पक्ष कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहा था। इसी बीच अफवाह फैलने के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई और दूसरी तरफ से भी जवाबी पथराव हुआ। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि पहला पत्थर किसने फेंका। मामले की जांच की जा रही है। #WATCH | Indore | DCP Krishna Lalchandani says, “There were two parties involved. One party was protesting. The protest was near the Congress office. The area had been barricaded, and proper police arrangements had been ensured. Suddenly, some rumour-mongering occurred, and some… https://t.co/JLvJd7I1Oz pic.twitter.com/ushR1v17a0 — ANI (@ANI) February 21, 2026 MP Final Voter List : आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, 42 लाख नाम कटे; भोपाल की दो सीटों पर सबसे ज्यादा असर BJYM अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की एआई क्षमता की सराहना कर रही है, तब इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को खराब करने वाला है। वहीं, घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। यहां देखिए घटना के वीडियो
Congress Protest AI Summit : नेपाल Gen Z आंदोलन से इंस्पायर्ड कांग्रेस AI समिट प्रोटेस्ट! 5 दिन की पुलिस कस्टडी

Congress Protest AI Summit : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने गिरफ्तार चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश और डिजिटल सबूतों की जांच के लिए कस्टडी जरूरी है। प्रदर्शन के लिए कहां से हुई फंडिंग सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दावा किया कि यह प्रदर्शन नेपाल में हुए हिंसक जेन-Z आंदोलन से प्रेरित था। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले के पीछे बड़ी साजिश की आशंका है इसलिए आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना और उनके डिजिटल सबूतों की जांच करना जरूरी है। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के लिए फंडिंग कहां से हुई और टी-शर्ट छपवाने का खर्च किसने उठाया, इसकी जांच की जाएगी। Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम डिजिटल साक्ष्यों की जांच करना बेहद जरूरी बताया जा रहा है कि कांग्रेस की छात्र इकाई और यूथ विंग से जुड़े करीब 10 कार्यकर्ता समिट स्थल में घुस गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की थी। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ऐसी टी-शर्ट पहनी या हाथ में ली थीं, जिन पर “PM is Compromised”, “India-US Trade Deal” और “Epstein Files” जैसे संदेश लिखे थे। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। Youth Congress Protest : AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, भारत मंडपम में की जमकर नारेबाजी दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि यह प्रदर्शन सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है और इसके तार नेपाल में हुए हिंसक जेन-Z आंदोलन से जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना और उनके मोबाइल व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच करना बेहद जरूरी है। प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट आरोपियों के वकील ने पुलिस के दावों का विरोध करते हुए कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और किसी पर हमला नहीं किया गया। उनका कहना था कि उल्टा प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई और उन पर गंभीर धाराएं लगाई गईं। MP Final Voter List : आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, 42 लाख नाम कटे; भोपाल की दो सीटों पर सबसे ज्यादा असर सियासी घमासान तेज इस घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव सहित कई भाजपा नेताओं ने इस प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने देश की छवि खराब करने की कोशिश की गई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सहित कई जगह कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी को काले झंडे भी दिखाए। लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह युवाओं की आवाज है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। Red Fort Blast Thread : लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी, चांदनी चौक में बढ़ाई सभी मंदिरों की सुरक्षा गौरतलब है कि इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक वैश्विक सम्मेलन है, जिसमें कई देशों के नेता, टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुख, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ शामिल हुए थे। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान हुए इस प्रदर्शन ने राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर बहस तेज कर दी है।
Hemant Katare : इस्तीफे के बाद हेमंत कटारे की पहली प्रतिक्रिया, BJP में जाने की अटकलों पर लगाया विराम

Hemant Katare : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके इस्तीफे को लेकर लगाए जा रहे राजनीतिक कयास गलत हैं। इसका BJP में शामिल होने से कोई संबंध नहीं है। MP Final Voter List : आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, 42 लाख नाम कटे; भोपाल की दो सीटों पर सबसे ज्यादा असर परिवार के साथ समय बिताना संवैधानिक अधिकार हेमंत कटारे ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके फोन नहीं उठाने पर बेवजह अटकलें लगाई जा रही हैं, जबकि वे अपनी शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिता रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ समय बिताना उनका मूलभूत और संवैधानिक अधिकार है, इसे किसी राजनीतिक साजिश से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। पार्टी के साथ पूरी निष्ठा उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए लिखा कि “भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है।” साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस उनके स्वर्गीय पिता की विरासत है और वे पार्टी के साथ पूरी निष्ठा से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस सूत्रों ने भी बताया कि यह इस्तीफा केवल संगठनात्मक पद से संबंधित है, पार्टी की सदस्यता पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। Red Fort Blast Thread : लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी, चांदनी चौक में बढ़ाई सभी मंदिरों की सुरक्षा हेमंत कटारे ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वे सोमवार से विधानसभा में पूरी तैयारी, दस्तावेज और ताकत के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनता से जुड़े मुद्दों जैसे इंदौर के भागीरथपुरा का मामला, शंकराचार्य के अपमान का मुद्दा, प्रदूषण और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरते रहेंगे। कटारे ने कहा कि उनकी ताकत किसी पद से नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से आती है और उसी के बल पर वे विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभाते रहेंगे।
RSS Defamation Case : भिवंडी कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी, BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

हाइलाइट्स राहुल गांधी आरएसएस मानहानि केस में पेश हुए। शिवराज पाटिल के निधन के बाद हर्षवर्धन सपकाल पेश। राहुल गांधी ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया। RSS Defamation Case : महाराष्ट्र। भिवंडी में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज आरएसएस से जुड़े मानहानि मामले में अदालत में पेश हुए। उनका काफिला कोर्ट परिसर तक पहुंचा, लेकिन सुरक्षा कारणों से केवल राहुल गांधी और उनके कुछ वकीलों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। MP Final Voter List : आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, 42 लाख नाम कटे; भोपाल की दो सीटों पर सबसे ज्यादा असर नया जमानतदार देने की जरूरत सुनवाई के बाद उनके वकील नारायण अय्यर ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक कार्यकर्ता द्वारा दायर मानहानि से संबंधित है। राहुल गांधी को पहले जिस जमानतदार ने जमानत दी थी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल, उनका निधन हो चुका है। इसी कारण अब नए जमानतदार की जरूरत पड़ी है। इसके लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल कोर्ट में मौजूद रहे और उनके जमानत से जुड़े दस्तावेज पेश किए गए। मार्च में होगी अगली सुनवाई वकील के मुताबिक अदालत ने मामले की अगली सुनवाई मार्च में तय की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस केस को आगे बढ़ाएंगे और सही समय पर अपने सबूत पेश करेंगे। न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। Red Fort Blast Thread : लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी, चांदनी चौक में बढ़ाई सभी मंदिरों की सुरक्षा कोर्ट जाते समय हुआ विरोध भिवंडी कोर्ट जाते समय राहुल गांधी को विरोध का भी सामना करना पड़ा। मुंबई से ठाणे के बीच एक टोल नाके पर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इस पर मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन और कांग्रेस नेता अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि क्या इन प्रदर्शनकारियों पर भी वैसी ही कार्रवाई होगी, जैसी दिल्ली में एआई समिट के दौरान विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई थी। Defamation Case : सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, मानहानि मामले में दर्ज कराया बयान; बोले- सभी आरोप राजनीतिक… क्या है पूरा मामला यह मामला साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। इस टिप्पणी के खिलाफ भिवंडी के राजेश कुंटे ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। फिलहाल राहुल गांधी इस मामले में जमानत पर हैं और अब उन्हें नया जमानतदार देना होगा। बता दें कि, इससे पहले शुक्रवार 20 फ़रवरी को राहुल गांधी सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में भी एक अन्य मामले में पेश हुए थे।
MP Final Voter List : आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, 42 लाख नाम कटे; भोपाल की दो सीटों पर सबसे ज्यादा असर

हाइलाइट्स SIR की आज होगी अंतिम सूची जारी स्थिति हो जाएगी साफ किस विधानसभा में कितने कटे वोट राजधानी भोपाल की दो विधानसभा में 2 लाख वोटर हुए कम MP Final Voter List : भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है और आज अंतिम फोटोयुक्त वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इस सूची के जारी होते ही यह साफ हो जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोट कम हुए हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए तैयार की गई इस सूची का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। Red Fort Blast Thread : लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी, चांदनी चौक में बढ़ाई सभी मंदिरों की सुरक्षा प्रदेश में 42 लाख से ज्यादा नाम हटाए SIR के दौरान पूरे मध्य प्रदेश में 42 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। इनमें मृतक, दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके, लंबे समय से अनुपस्थित, डुप्लिकेट और अयोग्य पाए गए नाम शामिल हैं। वहीं नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए 1 लाख 69 हजार 573 आवेदन मिले थे, जिनमें पात्र पाए गए लोगों के नाम अंतिम सूची में शामिल कर लिए गए हैं। भोपाल की दो विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट कम राजधानी भोपाल में इस पुनरीक्षण का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। शहर की सातों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में नाम कटे हैं। भोपाल मध्य विधानसभा और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा भोपाल में सबसे अधिक वोट कम हुए हैं। Rahul Gandhi Bhopal Visit : 24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी, किसान सम्मेलन में ट्रेड डील को लेकर घेरेंगे सरकार बताया जा रहा है कि गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में मिलाकर करीब 2 लाख नाम हटाए गए हैं। वहीं हुजूर में भी बड़ी संख्या में नाम कटे हैं, जबकि बैरसिया में इसका असर अपेक्षाकृत कम रहा। SIR की पूरी टाइमलाइन ड्राफ्ट सूची जारी: दिसंबर 2025 (42.74 लाख नाम चिन्हित) दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया: जनवरी–फरवरी 2026 अंतिम सूची का प्रकाशन: 21 फरवरी 2026 Communal Unrest : MP, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव, धारा 144 लागू; जानिए क्या है पूरा मामला ऐसे चेक करें अपना नाम मतदाता ceoelection.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अंतिम सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की नजर इस बात पर रहेगी कि उनके क्षेत्र में कितने वोट बढ़े या घटे हैं और इसका चुनावी गणित पर क्या असर पड़ेगा।
Red Fort Blast Thread : लाल किले के पास ब्लास्ट की धमकी, चांदनी चौक में बढ़ाई सभी मंदिरों की सुरक्षा

हाइलाइट्स दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा के IED हमले की खुफिया जानकारी मिली। लाल किला क्षेत्र और चांदनी चौक मंदिर मुख्य निशाने पर। अतिरिक्त पुलिस, चेकिंग और निगरानी बढ़ाई गई। Red Fort Blast Thread : दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहा है। खास तौर पर चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। Rahul Gandhi Bhopal Visit : 24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी, किसान सम्मेलन में ट्रेड डील को लेकर घेरेंगे सरकार IED हमले की साजिश की आशंका सूत्रों के अनुसार आतंकी IED के जरिए हमला करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। लाल किला और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। Rahul Meets Ramchet Family : सुल्तानपुर में मोची रामचेत के परिवार से मिले राहुल, बेटी के इलाज का किया वादा बड़े मंदिर को निशाना बनाने की आशंका सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकियों के निशाने पर देश के बड़े मंदिर हो सकते हैं। खासकर चांदनी चौक का मंदिर संभावित टारगेट माना जा रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पहले भी हो चुका है धमाका गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। धमाके के बाद देशभर में छापेमारी कर कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। Supreme Court : बाबरी मस्जिद नाम पर बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, जानिए पूरा मामला पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान हुआ था हमला 6 फरवरी को इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था। इस धमाके में कई लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
Trump 10% Global Tariff : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ रद्द किए, फिर भी ट्रंप ने लगाया 10% वैश्विक टैरिफ

हाइलाइट्स सुप्रीम कोर्ट फैसले के घंटों बाद 10% ग्लोबल टैरिफ लागू। 150 दिनों तक टैरिफ चलेगा, जांच के बाद बदलाव संभव। IEEPA अधिकार खारिज, ट्रंप ने अन्य धाराओं का रास्ता चुना। Trump 10% Global Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी व्यापारिक नीतियों को लेकर न्यायपालिका के साथ सीधी टक्कर ले ली है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुराने टैरिफ को अवैध घोषित किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर ट्रंप ने ओवल ऑफिस से नया कार्यकारी आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के तहत अब दुनिया के सभी देशों से अमेरिका आने वाले आयात पर 10 प्रतिशत का ग्लोबल टैरिफ लगाया जाएगा, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। Donald Trump Tariff : ट्रंप का बड़ा ऐलान- भारत पर टैरिफ 50% से घटकर 18%, रूसी तेल खरीद बंद करने पर सहमति सोशल मीडिया पर दी जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस नए वैश्विक टैरिफ पर हस्ताक्षर करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 122 के तहत यह कदम उठाने की बात कही थी और संकेत दिया था कि जरूरत पड़ने पर शुल्क इससे ज्यादा भी हो सकता है। 150 दिनों तक लागू रहेगा टैरिफ ट्रेड एक्ट की धारा 122 के तहत लगाया गया यह टैरिफ करीब 150 दिनों तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान अमेरिकी प्रशासन अलग-अलग देशों पर उचित टैरिफ तय करने के लिए जांच करेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ खराब व्यापारिक व्यवहार करने वाले देशों पर ज्यादा शुल्क लगाया जा सकता है, जबकि अन्य देशों को राहत मिल सकती है। India US Trade Deal : चाय, कॉफी, स्मार्टफोन, केला-अमरूद पर 0% टैरिफ, मंत्री पीयूष गोयल ने बताई पूरी लिस्ट सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ा विवाद दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स ने 6-3 के फैसले में 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत बिना कांग्रेस की मंजूरी टैरिफ लगाने के राष्ट्रपति के अधिकार को खारिज कर दिया था। ट्रंप ने इस फैसले को निराशाजनक बताते हुए कहा कि उनके पास अभी भी कई कानूनी विकल्प मौजूद हैं। अन्य धाराओं के तहत भी नए टैरिफ की तैयारी ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी धारा 232 और अनुचित व्यापार प्रथाओं से संबंधित धारा 301 के तहत भी नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि धारा 301 के तहत नई जांचों का ब्यौरा जल्द जारी किया जाएगा। Rahul Gandhi on India-US Trade Deal : अडाणी केस और एपस्टीन फाइल्स से PM डरे, ट्रेड डील पर LoP राहुल गांधी 175 अरब डॉलर के टैरिफ पर अनिश्चितता सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पिछले साल वसूले गए करीब 175 अरब डॉलर के टैरिफ राजस्व को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। ट्रंप का कहना है कि यह मामला लंबी कानूनी प्रक्रिया में जा सकता है। वहीं ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भरोसा जताया कि नए टैरिफ से 2026 में राजस्व पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। कुल मिलाकर, ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका में न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच टकराव और वैश्विक व्यापार पर असर की चर्चा तेज हो गई है।