Aayudh

Stock Market Today : तेज गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी भी 365 अंक गिरा

stock market today

Stock Market Today : नई दिल्ली। शेयर बाजार में 19 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1236 अंक यानी 1.48% टूटकर 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 में भी 365 अंकों की गिरावट रही और यह 25,454 पर बंद हुआ। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। गिरावट की तीन बड़ी वजहें मार्केट में आई इस कमजोरी के पीछे तीन मुख्य कारण रहे। पहली वजह हालिया तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली रही। दूसरी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है, जिससे निवेशकों ने बाजार से पैसा निकालना शुरू किया। तीसरी वजह बाजार को ऊपर ले जाने वाले नए ट्रिगर्स की कमी रही, जिसके चलते ऊंचे स्तरों पर बिकवाली बढ़ गई। Gold Silver Price Today : रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, जानिए अब क्या है मार्केट का हाल मिडकैप और स्मॉलकैप भी दबाव में बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1.49% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 1.59% गिरकर बंद हुए, जिससे बाजार की कमजोरी व्यापक स्तर पर देखने को मिली। टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स गिरावट भरे बाजार में भी कुछ शेयरों में तेजी रही। ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ और हिंडाल्को निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे। वहीं इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। Stock Market Today : लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मेटल शेयरों पर दबाव ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला असर एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि अमेरिकी बाजारों में भी 18 फरवरी को डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में तेजी दर्ज की गई। इसके बावजूद घरेलू बाजार पर इसका सकारात्मक असर नहीं दिखा। FII और DII का निवेश रुख 18 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 440 करोड़ रुपए का निवेश किया। हालांकि पूरे फरवरी महीने की बात करें तो FIIs अब तक शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं, जबकि DIIs लगातार खरीदारी कर बाजार को सहारा दे रहे हैं। MP OBC Reservation : 27% OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं चलेगा पिंग-पोंग बॉल, हाईकोर्ट करे फैसला कल तेजी में बंद हुआ था बाजार इससे एक दिन पहले यानी 18 फरवरी को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 283 अंक चढ़कर 83,734 पर और निफ्टी 25,819 पर बंद हुआ था। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का IPO 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 3,100 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। शेयर अलॉटमेंट 26 फरवरी को होगा और 2 मार्च को इसकी लिस्टिंग तय है।

MP OBC Reservation : 27% OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- नहीं चलेगा पिंग-पोंग बॉल, हाईकोर्ट करे फैसला

Supreme Court Decision

MP OBC Reservation : भोपाल। मध्यप्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महत्वपूर्ण आदेश दिया है। लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को वापस मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेज दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पिंग-पोंग बॉल नहीं चलेगा, अब इस मामले में अंतिम फैसला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ही करेगा। इस आदेश के बाद राज्य में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज होने की संभावना है। हाईकोर्ट को संवैधानिक वैधता जांचने का निर्देश साल 2019 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब इस कानून की संवैधानिक वैधता की जांच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट करेगा। फिलहाल 27 फीसदी आरक्षण पर पूर्व में लगी अंतरिम रोक प्रभावी रहेगी। यानी अभी राज्य में 13 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण लागू नहीं होगा और पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी। Om Birla AI video : स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर बवाल! सुप्रिया श्रीनेत समेत 8 नेताओं से जवाब तलब ‘पिंग-पोंग बॉल’ जैसी टिप्पणी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह मामला पिंग-पोंग बॉल की तरह इधर-उधर घूम रहा है, जो उचित नहीं है। अदालत ने कहा कि अब इस पर ठोस और अंतिम निर्णय होना चाहिए ताकि लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान हो सके। एमपी में मौजूदा आरक्षण की स्थिति वर्तमान में मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को 14 फीसदी आरक्षण मिल रहा है। इसके अलावा 20 फीसदी आरक्षण एससी वर्ग को और 16 फीसदी एसटी वर्ग को दिया गया है। साथ ही 10 फीसदी आरक्षण ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित है। MP Missing Women : एमपी में ऐप्स्टीन फाइल्स! कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई इस तरह कुल आरक्षण 60 फीसदी तक पहुंच चुका है। यदि ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी किया जाता है तो राज्य में कुल आरक्षण 73 फीसदी हो जाएगा, जो 50 फीसदी की तय सीमा से अधिक है। क्या है 27 फीसदी आरक्षण का पूरा मामला साल 2019 में उस समय की कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने का फैसला लिया था। सरकार का तर्क था कि राज्य में ओबीसी वर्ग की आबादी लगभग 48 फीसदी है, इसलिए आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए विधानसभा में अध्यादेश भी लाया गया। हालांकि इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। याचिकाओं में कहा गया कि इससे कुल आरक्षण 50 फीसदी की सीमा पार कर जाएगा, जो इंद्रा साहनी बनाम भारत संघ (मंडल आयोग केस) में तय सीमा का उल्लंघन होगा। मई 2020 में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 27 फीसदी आरक्षण लागू करने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कई भर्तियां प्रभावित हुईं। MP Teacher Vacant Post : ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया जब पढ़ना ही मुश्किल! स्कूलों में शिक्षकों की कमी, हजारों में शौचालय तक नहीं सियासत में बढ़ेगी बयानबाजी ओबीसी आरक्षण का मुद्दा मध्यप्रदेश की राजनीति में लंबे समय से अहम बना हुआ है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं। कांग्रेस का कहना है कि उसने 27 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था, जबकि भाजपा पर उसे लागू न होने देने का आरोप लगता रहा है। वहीं भाजपा भी खुद को ओबीसी हितैषी बताती है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद अब प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो सकती है।

Om Birla AI video : स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो पर बवाल! सुप्रिया श्रीनेत समेत 8 नेताओं से जवाब तलब

Om Birla AI video

Om Birla AI video : नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जुड़े कथित AI वीडियो और आपत्तिजनक कैरिकेचर को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लोकसभा के विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस के मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। MP Teacher Vacant Post : ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया जब पढ़ना ही मुश्किल! स्कूलों में शिक्षकों की कमी, हजारों में शौचालय तक नहीं बीजेपी सांसद की शिकायत पर जारी हुआ नोटिस यह कार्रवाई भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस मीडिया विभाग ने जानबूझकर भ्रामक AI वीडियो और अपमानजनक तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं, जिससे लोकसभा अध्यक्ष की गरिमा को ठेस पहुंची। सुप्रिया श्रीनेत समेत कई पदाधिकारी घेरे में लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत सहित AICC के आठ अन्य पदाधिकारियों को नोटिस भेजा है। 11 फरवरी को लोकसभा सचिवालय के निदेशक बाला गुरु द्वारा जारी पत्र में सभी आरोपियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा तीन दिन में जवाब देने का निर्देश नोटिस में साफ कहा गया है कि पत्र प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर जवाब देना अनिवार्य होगा। प्राप्त स्पष्टीकरण लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। साथ ही नोटिस की रिसीविंग तुरंत भेजने को भी कहा गया है ताकि कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा मामला पूरा विवाद सोशल मीडिया पर साझा की गई उस सामग्री से जुड़ा है जिसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के सम्मान के खिलाफ माना गया है। इसीलिए इसे सदन की अवमानना और विशेषाधिकार हनन की श्रेणी में रखा गया है।

Karachi Blast : कराची में भीषण धमाका, बच्चों समेत 16 की मौत, कई घायल

Karachi Blast

Karachi Blast : पाकिस्तान। कराची से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक जोरदार धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। सुबह सहरी के वक्त हुआ विस्फोट पुलिस के मुताबिक यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे ओल्ड सोल्जर बाजार स्थित एक आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर हुआ। उस समय रमजान का पहला दिन होने की वजह से लोग सहरी के लिए जाग रहे थे। इसी दौरान तेज धमाका हुआ, जिससे इमारत का जर्जर हिस्सा भी ढह गया। Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी फायर ब्रिगेड की टीम लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी और लोग दबे हो सकते हैं। मृतकों में 9 बच्चे शामिल इस दर्दनाक हादसे में सबसे ज्यादा झटका बच्चों की मौत से लगा है। मृतकों में 2 से 17 साल तक के 9 बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में भी 7 बच्चे बताए जा रहे हैं। इससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। Attack In Pakistan: पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकवादी हमला; कई धमाके और फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा गैस सिलेंडर के इस्तेमाल से बढ़ता खतरा बताया जा रहा है कि कराची में गैस की कमी के कारण कम आय वाले इलाकों में लोग तरल पेट्रोलियम गैस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। पिछले महीने भी हुआ था बड़ा हादसा गौरतलब है कि हाल ही में कराची के सदर इलाके में गुल शॉपिंग प्लाजा के बेसमेंट में भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 79 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

MP Teacher Vacant Post : ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया जब पढ़ना ही मुश्किल! स्कूलों में शिक्षकों की कमी, हजारों में शौचालय तक नहीं

MP Teacher Vacant Post

MP Teacher Vacant Post : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों के 1 लाख 15 हजार 678 पद खाली हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 2,89,005 स्वीकृत पदों में से 1,74,419 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 40 प्रतिशत यानी 1,15,678 पद रिक्त पड़े हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 1,33,576 स्वीकृत पदों में से 55,626, माध्यमिक विद्यालयों में 1,10,883 में से 44,546 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 44,546 पदों में से 15,506 पद खाली हैं। MP Missing Women : एमपी में ऐप्स्टीन फाइल्स! कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई हजारों स्कूलों में सिर्फ एक या दो शिक्षक मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 83,514 स्कूलों में से 1,968 स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक शिक्षक है, जबकि 46,417 स्कूलों में दो शिक्षक ही कार्यरत हैं। इन स्कूलों में क्रमशः 41,965 और 13,73,270 विद्यार्थियों का नामांकन है। एक शिक्षक वाले स्कूलों की सबसे अधिक संख्या धार जिले में 144 है। साथ ही “एक शाला-एक परिसर” योजना के तहत 22,973 परिसरों में 49,477 स्कूलों का विलय किया गया है। Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा जर्जर स्कूल और शौचालयों की कमी शिक्षा ढांचे की बदहाल स्थिति भी सामने आई। प्रदेश में 5,735 प्राथमिक विद्यालय जर्जर हालत में हैं। 1,725 स्कूलों में बालकों के लिए और 1,784 स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी 75 बालक और 43 बालिका शौचालयों की कमी है। जर्जर विद्यालयों की संख्या झाबुआ में 618 और धार में 550 सबसे अधिक है। India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की स्थिति मंत्री ने बताया कि 20 से कम विद्यार्थियों वाले 11,889 स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहे हैं, जहां कुल 1,48,817 छात्र और 23,873 शिक्षक हैं। यानी औसतन हर स्कूल में 13 विद्यार्थी और दो शिक्षक हैं। जनजातीय कार्य विभाग के 3,773 स्कूलों में 51,230 छात्र और 7,490 शिक्षक हैं। लोकल बॉडी के 15,670 स्कूलों में भी 20 से कम छात्र हैं। ऐसे स्कूलों की सबसे अधिक संख्या सिवनी (639), रायसेन (624), रीवा (558) और धार (496) में है। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा भर्ती जारी, कमी दूर करने का दावा शिक्षकों की भारी कमी को लेकर मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जारी है और आगे भी नियुक्तियां की जाएंगी। जहां जरूरत होगी, वहां अतिथि शिक्षकों के माध्यम से व्यवस्था संभाली जाएगी। हालांकि विपक्ष इन आंकड़ों को शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी मान रहा है। स्कूल शिक्षा 19Feb 2026

MP Missing Women : एमपी में ऐप्स्टीन फाइल्स! कांग्रेस विधायक के सवाल पर विधानसभा ने बताई हैरान कर देने वाली सच्चाई

MP Missing Women Data

MP Missing Women Data : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि पिछले छह वर्षों में प्रदेश से करीब दो लाख महिलाएं लापता हुई हैं। इनमें लगभग 65 हजार बच्चियां भी शामिल हैं। इन आंकड़ों ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। ‘एपस्टीन फाइल्स’ जैसी साजिश का आरोप कांग्रेस ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं और बच्चियों का गायब होना सामान्य घटना नहीं हो सकती। Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा कांग्रेस नेताओं ने आशंका जताई कि मामला किसी बड़े संगठित या अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है और इसी संदर्भ में ‘एपस्टीन फाइल्स’ जैसा एंगल सामने लाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बड़े शहरों से सबसे ज्यादा गुमशुदगी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों से ही हजारों महिलाएं लापता हुई हैं। इंदौर से 20 हजार से अधिक महिलाओं के गायब होने की बात सामने आई है, जो शहरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस का कहना है कि अगर बड़े शहरों की यह स्थिति है तो छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड आदिवासी अंचल भी प्रभावित धार, झाबुआ और अलीराजपुर जैसे आदिवासी जिलों से भी बड़ी संख्या में बच्चियों के लापता होने की बात सामने आई है। इससे यह साफ होता है कि समस्या सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय क्षेत्रों में भी गहराई तक फैली हुई है। विशेष कमेटी और सख्त कार्रवाई की मांग कांग्रेस ने इस पूरे मामले में विशेष कमेटी बनाकर हर केस की जांच कराने, लापता महिलाओं को तलाशने के लिए अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. भूरिया का कहना है कि अब तक 50 हजार से ज्यादा महिलाएं बरामद नहीं हो सकी हैं, जो बेहद चिंताजनक है। MP में गुमशुदा महिलाओं और लड़कियों का डेटा देखने के लिए नीचे क्लिक करें गुमशुदा_महिला_एवं_बालिका

Niaz Khan Controversy : बांग्लादेश में हिंदू मंत्री के बाद भारत में तेज हुई मुस्लिम मिनिस्टर बनाने की मांग, IAS अफसर ने उठाया मुद्दा

Niaz Khan Controversy

हाइलाइट्स पूर्व IAS अधिकारी ने की मुस्लिम को केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने बड़ी ख़ुशी हुई : नियाज खान भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं। Former IAS Niaz Khan Controversy : भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस नियाज खान एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू मंत्रियों की नियुक्ति का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की अपील की है। AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड बांग्लादेश के उदाहरण से उठाया सवाल नियाज खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बांग्लादेश में लगभग एक करोड़ हिंदू हैं और वहां दो हिंदू मंत्री बनाए गए हैं, जिससे उन्हें खुशी हुई। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि भारत में करीब 20 करोड़ मुस्लिम होने के बावजूद केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है, जो आश्चर्य की बात है। 2-3 मुस्लिम मंत्रियों पर गंभीर चिंतन की अपील पूर्व आईएएस ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि 2-3 मुस्लिम मंत्रियों को बनाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, MP के 20 जिलों में झमाझम बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम बीजेपी नेताओं का पलटवार इस मुद्दे पर शैलेंद्र जैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में पद धर्म के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता, समय और जरूरत के हिसाब से दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार में पहले भी मुस्लिम मंत्री रह चुके हैं और सिर्फ जाति या धर्म के आधार पर किसी को पद नहीं मिलता। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का बयान वहीं बीजेपी के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मंत्री पद धर्म के आधार पर तय नहीं होते। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंत्री रह चुके हैं और यह पूरी तरह परिस्थितियों और समय पर निर्भर करता है।   बांग्लादेश में दो हिंदू मंत्री बने। बड़ी ख़ुशी हुई। बांग्लादेश में एक करोड़ हिंदू हैं और दो मंत्री,भारत में 20 करोड़ मुस्लिम हैं पर केंद्र सरकार में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं।बड़ा आश्चर्य हुआ।बीजेपी और RSS से विनम्र निवेदन है कि कृपया 2-3 मुस्लिम मंत्री बनाने पर गंभीर चिंतन करें pic.twitter.com/5HKzLN1W9z — NIYAZ KHAN (@saifasa) February 19, 2026

AI Impact Summit 2026 : भारत के बच्चे फेसबुक-इंस्टा से बनाएं दूरी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की PM मोदी से बड़ी डिमांड

India Children Social Media Ban Appeal

Emmanuel Macron at AI Impact Summit 2026 : नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लग चुकी है और अब भारत में भी इसको लेकर बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर बच्चों की पहुंच सीमित करने के कदम उठाए हैं। इसी बीच इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बड़ी अपील करते हुए कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्रांस सोशल मीडिया बैन की तैयारी कर रहा है और भारत से भी ऐसे ही कदम की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो भारत में भी कम उम्र के बच्चे फेसबुक-इंस्टा जैसे प्लेटफॉर्म इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया बच्चों की सुरक्षा को बताया ‘सभ्यता का सवाल’ मैक्रों ने अपने संबोधन में साफ कहा कि जो चीज़ असल दुनिया में बच्चों के लिए स्वीकार्य नहीं है, वह इंटरनेट पर भी नहीं होनी चाहिए। उनके मुताबिक सोशल मीडिया को सुरक्षित बनाना सिर्फ प्लेटफॉर्म की नहीं बल्कि सरकार और रेगुलेटर्स की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल कानून का मुद्दा नहीं बल्कि सभ्यता से जुड़ा हुआ सवाल है। भारत से इस मुहिम में जुड़ने की उम्मीद फ्रांस के राष्ट्रपति ने बताया कि ग्रीस, स्पेन और कई अन्य यूरोपीय देश भी इस पहल में साथ आ रहे हैं। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री मोदी की ओर देखते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत भी बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए इस अभियान से जुड़ेगा। उनके इस बयान के बाद भारत में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नियम बनाने की चर्चा और तेज हो गई है। Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, MP के 20 जिलों में झमाझम बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम ‘नमस्ते’ से शुरू किया भाषण, भारत की तारीफ मैक्रों ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘नमस्ते’ से की और भारत में स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 2024 की अपनी स्टेट विजिट के बाद फिर भारत आना उनके लिए खास है और यह समिट ऐतिहासिक है। उन्होंने भारत के डिजिटल बदलाव को दुनिया के लिए एक मिसाल बताया। मैक्रों ने समझाया डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन भारत की टेक्नोलॉजी प्रगति को समझाने के लिए मैक्रों ने मुंबई के एक स्ट्रीट वेंडर का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि एक दशक पहले वह व्यक्ति बैंक अकाउंट भी नहीं खोल सकता था, लेकिन आज वही मोबाइल से तुरंत और फ्री डिजिटल पेमेंट ले रहा है। मैक्रों ने कहा कि यह सिर्फ टेक्नोलॉजी की कहानी नहीं बल्कि एक सिविलाइज़ेशन की कहानी है। Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा पेमेंट सिस्टम की दुनिया में मिसाल बना भारत मैक्रों ने भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हुए कहा कि 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल पहचान बनाना दुनिया में अद्वितीय है। साथ ही हर महीने 20 अरब ट्रांजैक्शन करने वाला पेमेंट सिस्टम और 500 मिलियन डिजिटल हेल्थ आईडी जारी करना भारत की बड़ी उपलब्धि है। उनके मुताबिक भारत ने जो स्केल हासिल किया है, वह किसी और देश ने नहीं किया।

India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया

India AI Impact Summit 2026

India AI Impact Summit 2026 : दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे समिट के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI को मानव कल्याण के लिए उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किसी एक देश या कंपनी का एकाधिकार नहीं होना चाहिए। AI की तेज़ रफ्तार और विशाल पैमाने को देखते हुए उन्होंने जिम्मेदारी के साथ बड़े विज़न की जरूरत बताई और चेताया कि इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट बनकर न रह जाए। आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदार AI की जरूरत पीएम मोदी ने कहा कि असली सवाल यह नहीं है कि AI भविष्य में क्या कर सकता है, बल्कि यह है कि आज हम इसका उपयोग किस दिशा में कर रहे हैं। उन्होंने परमाणु ऊर्जा का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हमने उसके विनाश और समाधान दोनों देखे, वैसे ही AI का इस्तेमाल भी मानवता के हित में होना चाहिए। उनके मुताबिक आज लिए गए फैसले आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तय करेंगे। Robodog Controversy : गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, चाइना के ‘रोबोटिक डॉग’ को बताया था अपना इनोवेशन! युवाओं का जोश और भारत का टेक टैलेंट प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के युवाओं में AI को लेकर बढ़ते उत्साह की सराहना की और कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े टेक टैलेंट पूल का केंद्र बन चुका है। उन्होंने इसे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय बताया कि इतना बड़ा समिट भारत में हो रहा है और यहां से भविष्य की दिशा तय होगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने डिजिटल इंडिया मॉडल की तारीफ की मैक्रों ने भारत की डिजिटल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल पहचान, हर महीने अरबों ट्रांजैक्शन करने वाला पेमेंट सिस्टम और 50 करोड़ डिजिटल हेल्थ आईडी जैसे कदम दुनिया में मिसाल हैं। उन्होंने AI, GPU और चिप्स को नई जियोपॉलिटिकल ताकत बताते हुए भारत के स्मॉल लैंग्वेज मॉडल्स और सस्ती दरों पर GPU उपलब्ध कराने के फैसले को ‘सॉवरेन चॉइस’ बताया। AI का भविष्य कुछ देशों तक सीमित नहीं: एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि AI का भविष्य मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते। उन्होंने वैश्विक AI गवर्नेंस, मानवीय नियंत्रण और जवाबदेही के लिए ‘गार्डरेल्स’ बनाने की जरूरत बताई और विकासशील देशों के लिए ‘ग्लोबल फंड फॉर AI’ का प्रस्ताव रखा। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार गूगल का भारत में बड़ा निवेश: सुंदर पिचाई गूगल CEO ने घोषणा की कि भारत में 15 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के तहत एक फुल स्टैक AI हब बनाया जाएगा। इसमें गीगावाट स्केल कंप्यूटिंग और इंटरनेशनल सब-सी केबल गेटवे शामिल होगा। उन्होंने कहा कि AI अरबों लोगों की जिंदगी बेहतर बना सकता है और कठिन समस्याओं का समाधान कर सकता है। AI मॉडल इंसानी दिमाग से आगे: डारियो अमोदेई एंथ्रोपिक के CEO ने कहा कि AI अब एक्सपोनेंशियल ग्रोथ के एडवांस्ड स्टेज पर पहुंच चुका है और कुछ मॉडल अधिकांश इंसानों की संज्ञानात्मक क्षमता से आगे निकल रहे हैं। उन्होंने इसे अवसर और चुनौती दोनों बताते हुए कहा कि AI गरीबी खत्म करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ टाटा ग्रुप बनाएगा नेक्स्ट जेनरेशन डेटा सेंटर एन चंद्रशेखरन ने घोषणा की कि टाटा ग्रुप देश का पहला बड़े पैमाने पर ऑप्टिमाइज्ड AI डेटा सेंटर बनाएगा और इसके लिए OpenAI के साथ साझेदारी की गई है। यह प्लेटफॉर्म वर्ल्ड क्लास AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा इनसाइट्स पर काम करेगा। टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण ही लक्ष्य: अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समिट में 110 से ज्यादा देशों की भागीदारी इसे ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा AI मंच बनाती है। प्रधानमंत्री का विजन है कि तकनीक का लाभ आम लोगों तक पहुंचे और उसका लोकतंत्रीकरण हो।

Weather Update : राजस्थान में गिरे ओले, MP के 20 जिलों में झमाझम बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update

Weather Update : दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मध्य प्रदेश में पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। फरवरी में यह तीसरी बार है जब प्रदेश में मौसम बदला है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुआ है। राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया, जिससे कई ऑपरेशन टालने पड़े। बीकानेर और नागौर सहित चार जिलों में ओले गिरे। बारिश के बाद दिन का तापमान करीब 10 डिग्री तक गिर गया और सर्दी बढ़ गई। हालांकि आज से मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया हरियाणा में तेज हवाओं और ओलों की चेतावनी हरियाणा के हिसार, भिवानी और रेवाड़ी में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने का अलर्ट है। नारनौल समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी उत्तराखंड के देहरादून सहित चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी के बाद ये धाम फिर बर्फ से ढक गए हैं। Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा बारिश के बाद तेज धूप, फिर बढ़ेगी गर्मी दिल्ली एनसीआर में बारिश से तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है और धूप तेज है। 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30- 32°C तक पहुंचने का अनुमान है। 17 फरवरी को सफदरजंग वेधशाला में 31.6°C तापमान दर्ज हुआ था, जो इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। यूपी- पंजाब में भी बारिश का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर में बारिश हुई, जबकि पूर्वी यूपी में बादल छाए रहे। पंजाब और हरियाणा में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिला। ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार आगे कैसा रहेगा मौसम? मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2–3°C तक बढ़ सकता है। वहीं मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में तापमान फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा।