Aayudh

Robodog Controversy : गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, चाइना के ‘रोबोटिक डॉग’ को बताया था अपना इनोवेशन!

Galgotias University Robodog Controversy

हाइलाइट्स गलगोटिया ने ‘Unitree Robotics के मॉडल को बताया अपना। आयोजकों ने यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया से हटने को कहा। यूनिवर्सिटी की सफाई- रोबोट लर्निंग टूल है, इन-हाउस डेवलपमेंट नहीं।   Galgotias University Robodog Controversy : दिल्ली। AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदर्शित किए गए रोबोडॉग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यह दावा किया गया कि यह यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की उपलब्धि है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री ऑब्जर्वर्स ने इसे चीन की कंपनी Unitree Robotics के पहले से बाजार में मौजूद मॉडल जैसा बताया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और सरकारी सूत्रों के अनुसार आयोजकों ने यूनिवर्सिटी को एक्सपो एरिया खाली करने के निर्देश दे दिए, हालांकि इस पर आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं हुआ है। ICC T20 Rankings 2026 : ICC रैंकिंग में ईशान किशन 8वें नंबर पर, जानिए अभिषेक-सूर्या-तिलक का क्या हुआ? तकनीक की उत्पत्ति पर उठे सवाल विवाद उस समय और बढ़ गया जब प्रदर्शनी में दिखाए गए ‘ओरायन’ नाम के रोबोटिक डॉग को लेकर यह आरोप लगा कि इसे स्वदेशी इनोवेशन के रूप में पेश किया गया, जबकि यह आयातित तकनीक है। प्रदर्शनी स्थल पर यूनिवर्सिटी के स्टॉल को खाली कराए जाने की खबरों के बीच यह भी सामने आया कि तकनीक के स्वामित्व और उसकी वास्तविक उत्पत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इंटरनेशनल स्तर के ऐसे मंचों पर हर डेमो और हर दावे की बारीकी से जांच होती है, इसलिए किसी भी तरह की अस्पष्ट प्रस्तुति तुरंत विवाद का कारण बन जाती है। यूनिवर्सिटी की सफाई विवाद बढ़ने पर यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि रोबोट को कभी भी इन-हाउस डेवलपमेंट नहीं बताया गया था। उनके मुताबिक यह डिवाइस छात्रों की ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए खरीदा गया एक लर्निंग टूल है। Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा जिसका उद्देश्य उन्हें वैश्विक तकनीक से परिचित कराना है ताकि वे भविष्य में खुद ऐसे इनोवेशन कर सकें। यूनिवर्सिटी ने यह भी कहा कि चलाए जा रहे दुष्प्रचार से फैकल्टी और छात्र आहत हैं और नकारात्मक माहौल से उनके मनोबल पर असर पड़ता है। प्रोफेसर नेहा सिंह का बयान यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने कहा कि विवाद गलतफहमी और संचार की कमी की वजह से पैदा हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोबोट को बनाने का दावा कभी नहीं किया गया और इसे केवल छात्रों को प्रेरित करने और एआई प्रोग्रामिंग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से प्रदर्शित किया गया था। सरकार द्वारा स्टॉल खाली कराने के निर्देशों की जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया और कहा कि उनका फोकस केवल शिक्षा और नवाचार पर है। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा राजनीति की एंट्री और बढ़ती चर्चा इस पूरे मामले पर राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक रंग भी जुड़ गया, जिसमें उन्होंने समिट में चीनी प्रोडक्ट्स दिखाए जाने पर सवाल उठाए। इसके बाद विवाद और तेज हो गया और अब सबकी नजर आयोजकों के आधिकारिक बयान और भविष्य में ऐसे मामलों से बचने के लिए जारी होने वाले दिशा-निर्देशों पर टिकी है। Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ आगे क्या? फिलहाल प्रदर्शनी में यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर कुछ भी प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। यह मामला सिर्फ एक रोबोटिक डिवाइस का नहीं बल्कि इंटरनेशनल टेक मंचों पर पारदर्शिता, प्रेजेंटेशन और इनोवेशन के दावों की विश्वसनीयता से जुड़ा हुआ बन गया है। आने वाले समय में आयोजकों की प्रतिक्रिया और जांच के नतीजे तय करेंगे कि यह विवाद किस दिशा में जाता है।

ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार

ICC T20 Rankings 2026

ICC T20 Rankings 2026 : स्पोर्ट्स। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़ रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने शानदार वापसी की है। उन्होंने 17 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए सीधे दुनिया के नंबर-8 बल्लेबाज़ का स्थान हासिल कर लिया है। हाल के मैचों में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का सीधा असर रैंकिंग पर देखने को मिला है। इस ताज़ा रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के चार बल्लेबाज़ शामिल हैं, जो टीम इंडिया की मजबूत टी20 बल्लेबाज़ी लाइन-अप को दर्शाता है। Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर कायम युवा ओपनर अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ बने हुए हैं। हालांकि हालिया फॉर्म को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन रैंकिंग में उनकी बादशाहत बरकरार है। इंग्लैंड के फिल साल्ट (Phil Salt) 808 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका (Pathum Nissanka) तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा भारत के तिलक वर्मा (Tilak Varma) एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) पांचवें स्थान पर हैं। टी20 के स्टार बल्लेबाज़ और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) छठे स्थान पर कायम हैं, जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर (Jos Buttler) सातवें नंबर पर हैं। न्यूज़ीलैंड के टिम सेफ़र्ट (Tim Seifert) नौवें और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (Travis Head) दसवें स्थान पर हैं। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा ईशान किशन को क्यों मिला बड़ा फायदा? ईशान किशन ने आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले तीन मैचों में 158 रन बनाए हैं। उन्होंने 52.66 की औसत और 197.50 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए दो अर्धशतक जड़े। उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा। सिर्फ 80 गेंदों में 17 चौके और 10 छक्के लगाकर ईशान ने टॉप ऑर्डर में भारत को तेज शुरुआत दिलाई और रन गति को ऊंचा बनाए रखा। यही दमदार प्रदर्शन उनकी रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग की बड़ी वजह बना है।

Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा

Indore MBA Student Murder

Indore MBA Student Murder : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 वर्षीय MBA छात्रा की सनसनीखेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पीयूष धामनोदिया का व्यवहार मीडिया के सामने बेहद चौंकाने वाला रहा। रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान वह बिना किसी पछतावे के नजर आया और सवालों को टालता रहा। पुलिसकर्मियों से घिरे आरोपी के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी गई। जब उससे हत्या की वजह पूछी गई तो उसने सीधे जवाब देने से इनकार करते हुए कहा, “कुछ नहीं हुआ, छोड़ो… समय आने पर सब बताऊंगा।” क्राइम सीन पर ले जाकर कराया रिकंस्ट्रक्शन इंदौर पुलिस आरोपी को द्वारकापुरी स्थित उसके किराए के फ्लैट पर लेकर पहुंची, जहां से छात्रा का शव बरामद हुआ था। द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के मुताबिक पूछताछ में आरोपी द्वारा दी गई जानकारी का घटनास्थल पर सत्यापन किया गया। Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ इस दौरान एक चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के पर्स से हत्या के बाद लिखा गया एक पत्र मिला है, जिसमें उसने रिश्ते में चल रही गलतफहमियों का जिक्र किया है। पुलिस ने मेमोरेंडम तैयार कर उसकी रिमांड मांगी है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच जारी है। रिश्ते में शक बना हत्या की वजह पुलिस जांच के अनुसार आरोपी और पीड़िता क्लासमेट और रिलेशनशिप में थे। आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में है, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि बहस के बाद उसने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी और शहर से फरार हो गया। 13 फरवरी को बंद फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों की सूचना पर शव मिला, जबकि आरोपी को 14 फरवरी को मुंबई के अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा हत्या के बाद की हरकतें भी जांच के घेरे में जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल का इस्तेमाल कर कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में निजी वीडियो वायरल किए, ताकि उसे बदनाम किया जा सके। पुलिस को कुछ ऐसी सामग्री भी मिली है जो कथित तौर पर आरोपी द्वारा किए गए तांत्रिक कर्मकांड से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल डिजिटल साक्ष्यों, जब्त सामान और FSL रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है। MP Budget 2026 : वित्तमंत्री की बजट में बड़ी घोषणाएं, विपक्ष बोला- वित्तीय घाटे के बाद कैसे होंगी पूरी? यहां देखिये आरोपी का वीडियो

Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ

Delhi SUV Accident

हाइलाइट्स द्वारका में बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर से 23 साल के युवक की मौत। मृतक की माँ आरोपी पिता की माफी ठुकराई, न्याय की मांग की। साहिल की माँ ने कहा- पति के बाद बेटा ही सब कुछ था। Delhi SUV Accident : नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। 3 फरवरी को 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां इना माकन गहरे सदमे में हैं और आरोपी नाबालिग के परिवार की माफी स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं। “माफी से मेरी दुनिया वापस नहीं आ सकती” आरोपी के पिता द्वारा जताए गए दुख पर इना माकन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी पूरी तरह खत्म हो चुकी है और किसी की माफी उनके बेटे को वापस नहीं ला सकती। उन्होंने सवाल किया कि अगर यही हादसा आरोपी के परिवार के साथ होता तो क्या वे माफी स्वीकार कर लेते। इना माकन ने बेटे की तस्वीर के साथ कहा कि अब उनके पास न सुबह का कोई मतलब है, न काम पर जाने की कोई वजह। साहिल ही उनकी जिंदगी का सहारा था। Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा पोस्टग्रेजुएशन के लिए UK जाने वाला था साहिल 23 वर्षीय साहिल जल्द ही पोस्टग्रेजुएशन के लिए यूके जाने वाला था। हादसे के समय वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आ रही महिंद्रा स्कॉर्पियो SUV से उसकी टक्कर हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। SUV एक 17 साल का नाबालिग चला रहा था। उसे पहले सुधार गृह भेजा गया, लेकिन बाद में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए रिहा कर दिया गया। रील बनाने के आरोप घटना के बाद यह आरोप भी लगे कि हादसे के वक्त आरोपी की बहन को-ड्राइवर सीट पर बैठकर वीडियो शूट कर रही थी। इस एंगल ने पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है। सिंगल मदर का संघर्ष इना माकन ने बताया कि 2018 में साहिल के पिता की मौत हो गई थी और तब से उन्होंने अकेले बेटे की परवरिश की। उनकी पूरी जिंदगी साहिल को बेहतर भविष्य देने में लगी थी। अब वह अपना रियल एस्टेट बिज़नेस बंद कर न्याय की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं। MP Budget 2026 : वित्तमंत्री की बजट में बड़ी घोषणाएं, विपक्ष बोला- वित्तीय घाटे के बाद कैसे होंगी पूरी? आरोपी के पिता का पक्ष आरोपी के पिता ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा SUV चला रहा था। उन्होंने इसे “गलती” बताते हुए गहरा अफसोस जताया और कहा कि उनका बेटा भी इस घटना के बाद सदमे में है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा है, उसे स्कूल से कई अवॉर्ड मिले हैं और उसकी उपस्थिति व परिणाम भी अच्छे रहे हैं।

Supreme Court Decision : पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश… SC ने हाई कोर्ट का विवादित फैसला पलटा

Supreme Court Decision

Supreme Court Decision : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस विवादित फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि महिला के पायजामे का नाड़ा ढीला करना रेप की कोशिश नहीं बल्कि रेप की तैयारी माना जाएगा। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि किसी महिला को गलत तरीके से छूना और उसके कपड़े खोलने की कोशिश करना रेप के प्रयास की श्रेणी में आएगा। कोर्ट के इस फैसले को महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की दिशा में अहम माना जा रहा है। HC के फैसले पर मचा था देशभर में विवाद 17 मार्च 2025 को आए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद देशभर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। इस मामले में एनजीओ ‘We The Women of India’ की फाउंडर और वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा गुप्ता ने पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की थी, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने स्वतः संज्ञान लिया। MP Budget 2026 : वित्तमंत्री की बजट में बड़ी घोषणाएं, विपक्ष बोला- वित्तीय घाटे के बाद कैसे होंगी पूरी? तीन जजों की पीठ ने सुनाया फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ ने हाई कोर्ट के फैसले को निरस्त करते हुए POCSO एक्ट के तहत सजा का रास्ता साफ किया। जजों में संवेदनशीलता जरूरी – SC पीठ ने अपने फैसले में कहा कि यौन अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों में संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। वरिष्ठ अधिवक्ता एच एस फुल्का और शोभा गुप्ता की अपीलों का उल्लेख करते हुए कोर्ट ने कहा कि अगर न्याय व्यवस्था पीड़ित की वास्तविक स्थिति और अदालत तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को नजरअंदाज करती है तो न्याय की उम्मीद अधूरी रह जाती है। MP Budget 2026 : बजट में लाड़ली बहनों को 23,882 करोड़ तो लाड़ली लक्ष्मी के लिए 1,852 करोड़ का प्रावधान फैसलों में दिखनी चाहिए दया, इंसानियत और समझ फैसला लिखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्याय केवल कानूनी सिद्धांतों के सही इस्तेमाल तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें दया, इंसानियत और समझ की भावना भी झलकनी चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के हर चरण में आम नागरिकों के अनुभव को ध्यान में रखना जरूरी है, तभी न्यायिक संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभा पाएंगी। इस फैसले को यौन अपराधों से जुड़े मामलों में पीड़ितों के अधिकारों को मजबूत करने और न्यायिक संवेदनशीलता को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

MP Budget 2026 : वित्तमंत्री की बजट में बड़ी घोषणाएं, विपक्ष बोला- वित्तीय घाटे के बाद कैसे होंगी पूरी?

MP Budget 2026

MP Budget 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कई बड़ी घोषणाएं कीं और साफ कहा कि प्रदेश में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। बजट में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला कल्याण, कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस किया है। वहीं विपक्ष ने बढ़ते वित्तीय घाटे का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि इतनी बड़ी योजनाओं के लिए संसाधन कहां से आएंगे। महिलाओं और सामाजिक योजनाओं पर बड़ा फोकस सरकार ने लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1,800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। नारी कल्याण की अन्य योजनाओं के लिए कुल 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ रुपये रखे गए हैं। 1 अप्रैल से तलाकशुदा बेटी को भी परिवार पेंशन देने का ऐलान किया गया है। शहरों में 5,700 वर्किंग वूमन हॉस्टल बनाए जाएंगे। MP Budget 2026 : बजट में लाड़ली बहनों को 23,882 करोड़ तो लाड़ली लक्ष्मी के लिए 1,852 करोड़ का प्रावधान शिक्षा और युवाओं के लिए नए अवसर एमबीबीएस की 2,850 नई सीटों के साथ 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रस्तावित है। छात्रवृत्ति के लिए 286 करोड़ रुपये और पीएमश्री योजना के लिए 530 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 294 सांदीपनी स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 16,451 युवाओं को लोन दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़े बजट के साथ आयुष्मान भारत योजना के लिए 2,139 करोड़ रुपये रखे गए हैं। यशोदा पोषाहार योजना के तहत 8वीं तक के बच्चों को टेट्रा पैक में दूध दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में बायोगैस और पंचकर्म की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। Gold Silver Price Today : रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, जानिए अब क्या है मार्केट का हाल ग्रामीण विकास, आवास और जल योजनाएं सरकार ने 10 लाख नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा है। जल जीवन मिशन के लिए 4,454 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। धरती आबा योजना के लिए 752 करोड़ रुपये और पीएम जनमन योजना के लिए 800 करोड़ रुपये रखे गए हैं। उद्योग, कृषि और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा बुंदेलखंड के लिए इंडस्ट्रियल पैकेज की घोषणा की गई है। लोक निर्माण विभाग को 12,690 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मछली उत्पादन के लिए 412 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और 25 हजार करोड़ रुपये का कृषि ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है। सिंहस्थ, स्वच्छता और सुरक्षा पर खर्च सिंहस्थ कुंभ के विकास के लिए 13,851 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पुलिस विभाग के लिए 14,306 करोड़ रुपये रखे गए हैं। Kuno Cheetah Gamini : कूनो में ‘गामिनी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म, चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 38 निवेश और रोजगार को गति देने की तैयारी सरकार के अनुसार पिछले दो वर्षों में 33 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। 19,300 एकड़ में इंडस्ट्रियल और आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। विपक्ष का हमला- घाटे में कैसे पूरी होंगी घोषणाएं बजट पेश होने के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जब सरकार पर 74 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का वित्तीय घाटा है तो इतनी बड़ी घोषणाएं कैसे पूरी होंगी। इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मध्य प्रदेश सरकार के बजट को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया जनता के साथ छलावा। युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं। सरकार ने घाटे का बजट पेश करने का काम किया है। जनता महंगाई से परेशान है। Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा कांग्रेस इस बजट की हकीकत जनता के सामने रखेगी। विधायक और संगठन के माध्यम से हम लोग एक रिपोर्ट बनाकर जनता के बीच लेकर जाएंगे, मध्य प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब है। विधायक निधि की बढ़ोतरी नहीं किए जाने पर हंगामा बजट के दौरान सदन में कांग्रेस विधायकों ने विधायक निधि बढ़ोतरी नहीं किए जाने के कारण बजट भाषण के दौरान हंगामा किया। बजट भाषण पर सवाल उठाए। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों को शांत होकर अपनी सीट पर बैठने के निर्देश दिए। कांग्रेस विधायक सरकार पर कर्ज के विरोध में खाली डिब्बे और गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे। बजट पर क्या बोले सीएम मोहन यादव एमपी बजट प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। एमपी भी तेजगति से आगे बढ़ रहा है। सीएम ने बजट को लेकर कहा कि, ये बजट ज्ञान पर अधारित है। इसमें हमने आई भी जोड़ दिया है, अब ये ज्ञानी हो गया आई फॉर इंडस्ट्रीज़। ये बजट सिर्फ इस वर्ष का बजट नहीं है बल्कि आगामी दो सालों के विकास के आउट लाईन का बजट हैं। स्कूल के बच्चों को टेट्रा पैक में देंगे दूध सीएम यादव ने आगे बताया कि, सरकार ने एक नई योजना शुरु की है, योजना का नाम है, द्वारका योजना। इस योजना के लिए पांच हजार करोड़ रु का प्रावधान किया हैं। इसके अलावा स्कूल के बच्चों को टेट्रा पैक में दूध देंगे। समृद्ध मध्यप्रदेश, सुखद मध्यप्रदेश, संपन्न मध्यप्रदेश और संस्कृति मध्यप्रदेश के ध्येय वाक्य को पूरा करता ये बजट हैं। मंजरे टोलो तक सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए 21630 करोड़ की बजट राशि का प्रावधान किया गया हैं।

Kuno Cheetah Gamini : कूनो में ‘गामिनी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म, चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 38

Kuno Cheetah Gamini Birth 3 Cubs

Kuno Cheetah Gamini Birth 3 Cubs : श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है। यहां दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 18 फरवरी को तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि यह खुशखबरी दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन के तीन साल पूरे होने के दिन मिली है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। MP Budget 2026 : हर युवा को रोजगार, हर नारी को न्याय हमारा उद्देश्य… विधानसभा में बोले वित्त मंत्री देवड़ा ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए बड़ी सफलता मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। गामिनी दूसरी बार मां बनी है और यह भारत की धरती पर चीतों का नौवां सफल कुनबा है। लगातार हो रहे जन्म इस संरक्षण अभियान को नई मजबूती दे रहे हैं। देश में चीतों की संख्या हुई 38  तीन नए शावकों के जन्म के साथ भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है, जबकि कुल चीता आबादी अब 38 तक पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक हर नया जन्म इस परियोजना की सफलता का संकेत है और इससे चीता पुनर्वास अभियान को गति मिल रही है। Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव की तारिख का ऐलान, 10 राज्यों में 16 मार्च को होगी वोटिंग विशेषज्ञों की निगरानी में मां और शावक कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ ने जानकारी दी कि सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और पार्क के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों की सतत देखरेख और समर्पण से यह सपना साकार हो रहा है, जो इस परियोजना के लिए बेहद अहम है। Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताई खुशी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चीतों के आने के बाद यह कूनो में नौवां सफल प्रसव है और प्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। कुल मिलाकर, कूनो से आई यह खबर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

MP Budget 2026 : बजट में लाड़ली बहनों को 23,882 करोड़ तो लाड़ली लक्ष्मी के लिए 1,852 करोड़ का प्रावधान

MP Budget Update

MP Budget Update : भोपाल, मध्य प्रदेश। विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने जैसे ही बजट भाषण पढ़ना शुरू किया, विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। शोर-शराबे के बीच अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए विपक्ष से कहा कि बजट पर चर्चा के दौरान अपने मुद्दे उठाएं। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। Gold Silver Price Today : रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, जानिए अब क्या है मार्केट का हाल सरकार का लक्ष्य: हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। सरकार का उद्देश्य “हर हाथ को काम, हर युवा को रोजगार और हर नारी को न्याय” देना है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा राज्य है, इसलिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव की तारिख का ऐलान, 10 राज्यों में 16 मार्च को होगी वोटिंग जनता के हित में तैयार किया गया बजट भाषण में कहा गया कि सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया है। “प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है” की भावना के साथ यह बजट बनाया गया है। सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं और आर्थिक क्षेत्र में नई क्रांति लाने का प्रयास किया है। किसान विकास को समर्पित रहेगा वर्ष 2026 वित्त मंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2026 को किसान विकास के रूप में समर्पित किया जाएगा। कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि असंभव को संभव में बदलने वाली सरकार प्रदेश को विकास के नए आयाम दे रही है। Bangladesh PM Tariq Rahman : बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार, कैबिनेट में हिंदू नेता निताई और दीपेन दीवान बने मंत्री गुल्लक लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व विधानसभा परिसर में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। यह जनता की तिजोरी है, जनता के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है और वित्तीय अनुशासन का पालन नहीं कर रही। सरकार ने खजाना खाली कर दिया है। तीन साल की प्लानिंग और 2047 का विजन बजट में तीन साल की भविष्य की योजना की झलक दिखाई देती है। 2047 के दृष्टिपत्र को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए गए हैं। बजट बनाने से पहले विशेषज्ञों के साथ-साथ आम जनता की राय भी ली गई है, जिससे यह अधिक व्यावहारिक और जनहितैषी बन सके। Kuno Cheetah Gamini : कूनो में ‘गामिनी’ ने दिया 3 शावकों को जन्म, चीतों का कुनबा बढ़कर हुआ 38 पारदर्शिता और जिलों को प्राथमिकता सरकार ने ऋण और अर्थ प्रबंधन में पारदर्शिता पर जोर दिया है। बजट में जिलों की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। गरीबी को केवल आय से नहीं बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के आधार पर भी आंका गया है। प्रदेश की 28 प्रतिशत युवा आबादी को ध्यान में रखते हुए विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं। युवा को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना मकसद वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, युवा वर्ग के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना मकसद है।हमारी सरकार निर्धन एवं कमजोर वर्गों को अंतिम पंक्ति से प्रथम पंक्ति में लाने के लिए जमीन आसमान एक करने वाली सरकार है। हमारी सरकार महिलाओं में आत्मनिर्भरता लाने वाली लाडली बहना योजना गरीब कल्याण की संबल योजना जीवन में कुछ सुगम बनाने वाली सामाजिक पेंशन योजनाएं और लाखों स्वरोजगार योजना उनसे जोड़कर एक नई आर्थिक क्रांति लाने वाली सरकार है गरीब को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा हमारी सरकार ने नवाचार किए हैं। ऑनलाइन बजट पेश करने वाला पहला प्रदेश है। गरीब को केवल आय से नही बल्कि बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। बजट निर्माण की प्रकिया को वैज्ञानिक किया जा रहा। भारतीय अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुधरी है। 2026-27 में विश्व की सबसे तेजी के साथ बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की होगी। सच्चा वादा पक्का काम हमारा लक्ष्य वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में पूरा तैयार मध्य प्रदेश बढ़ रहा है। प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। प्रदेश की विकास यात्रा में क्षेत्रीय संतुलन को भी जा है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, सच्चा वादा पक्का काम हमारा लक्ष्य है। वित्त मंत्री ने आगे विधानसभा में कहा कि, गौशालाओं के लिए अनुदान दिए जा रहे हैं। देवी अहिल्याबाई लोक के विकास कार्य प्रारंभ किया जा चुके हैं। महानगरों की विकास कार्य के लिए काम किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में शासकीय सेवकों की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा समय सीमा के अंदर सकारात्मक काम करेंगे। किसान कल्याण के स्वर्णिम युग की तरफ MP अग्रसर किसान कल्याण के स्वर्णिम युग की तरफ मध्य प्रदेश अग्रसर है। हमारी घोषणाएं सरकारी घोषणाएं नहीं बल्कि हकीकत में बदलने का संकल्प है। धरतीपुत्र के स्वाभिमान के लिए मध्य प्रदेश सरकार काम कर रही है। मध्य प्रदेश में दूध संकलन में वृद्धि हुई। हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को देश की मिल्क कैपिटल बनाना। गौशालाएं आधुनिक पद्धति से संचालित होगी। वित्त मंत्री के भाषण के बीच विपक्ष की रोका टोकी जारी थी। इसे इग्नोर करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि, किसानों के लिए 1 लाख 15000 करोड़ की वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, गौशालाओं के लिए अनुदान दिए जा रहे हैं। देवी अहिल्याबाई लोक के विकास कार्य प्रारंभ किया जा चुके हैं। महानगरों की विकास कार्य के लिए काम किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में शासकीय सेवकों की भर्ती की जा रही है। समय सीमा के अंदर सकारात्मक काम करेंगे। MP को देश की मिल्क कैपिटल बनाना हमारा लक्ष्य हमारी घोषणाएं सरकारी घोषणाएं नहीं बल्कि हकीकत में बदलने का संकल्प है। धरतीपुत्र के स्वाभिमान के लिए मध्य प्रदेश सरकार काम कर रही है। मध्य प्रदेश में दूध संकलन में वृद्धि हुई।

Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव की तारिख का ऐलान, 10 राज्यों में 16 मार्च को होगी वोटिंग

Rajya Sabha Elections 2026

Rajya Sabha Elections 2026 : नई दिल्ली। देश की ऊपरी सदन राज्यसभा की 37 सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। यह चुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि कई सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिनमें शरद पवार, रामदास अठावले, कनिमोझी, तिरुचि शिवा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। Gold Silver Price Today : रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, जानिए अब क्या है मार्केट का हाल राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल चुनाव प्रक्रिया 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू होगी। उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च तय की गई है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके बाद 20 मार्च तक पूरी चुनावी प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा राज्यों में सीटों का गणित इस चुनाव में सबसे ज्यादा 7 सीटों पर मतदान महाराष्ट्र में होगा। तमिलनाडु में 6 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ओडिशा में 4 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा असम में 3 सीटें, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 सीटें, तेलंगाना में 2 सीटें और हिमाचल प्रदेश में 1 सीट पर चुनाव होगा। महाराष्ट्र के सांसद जिनका कार्यकाल खत्म महाराष्ट्र से डॉ. भागवत किशनराव कराड, डॉ. फौजा तहसीन अहमद खान, प्रियंका चतुर्वेदी, शरद पवार, धैर्याशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल और रामदास अठावले का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। SC on Physical Relations : शादी से पहले लड़का-लड़की अजनबी…फिजिकल होना समझ से परे, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ओडिशा और तमिलनाडु की सीटें ओडिशा से ममता महंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु में एन.आर. इलांगो, पी. सेल्वारसू, एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ. कनिमोझी और जी.के. वासन का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 तक है। पश्चिम बंगाल और असम के सदस्य पश्चिम बंगाल से साकेत गोखले, रीताव्रत बनर्जी, बिकास रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर और सुब्रत बख्शी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। असम से रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइंया का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक है। बिहार और छत्तीसगढ़ के सांसद बिहार से अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त होगा। वहीं छत्तीसगढ़ से कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फुले देवी नेताम का कार्यकाल भी 9 अप्रैल 2026 तक है। IAS Avi Prasad : कौन हैं IAS अवि प्रसाद? जिनकी तीसरी शादी से मचा बवाल, डिप्टी सेक्रेटरी संग लव स्टोरी चर्चा में हरियाणा, हिमाचल और तेलंगाना की सीटें हरियाणा से किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी तथा तेलंगाना से डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी और के.आर. सुरेश रेड्डी का कार्यकाल भी अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।

Gold Silver Price Today : रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, जानिए अब क्या है मार्केट का हाल

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बीते कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। खासकर मंगलवार रात को दोनों कीमती धातुओं के भाव अचानक धड़ाम हो गए। हालांकि बुधवार सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में फिर से तेजी दिखाई दी और दोनों धातुएं रिकवरी मोड में नजर आईं। Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा रात में चांदी में आया बड़ा क्रैश मंगलवार रात चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव करीब 13,378 रुपये टूटकर 2,26,513 रुपये प्रति किलो तक आ गया था। यह अपने 29 जनवरी के ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो से लगभग 1,93,535 रुपये सस्ती हो चुकी है। हालांकि कारोबार बंद होने तक इसमें हल्की सुधार के साथ चांदी 2,28,783 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। Courts Bomb Threats : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर बुधवार को दिखी तेजी बुधवार सुबह जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, चांदी के दाम में फिर से तेजी आ गई। खबर लिखे जाने तक चांदी का भाव 5,000 रुपये से ज्यादा बढ़कर करीब 2,34,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। सोने में भी गिरावट के बाद उछाल चांदी की तरह सोने की कीमत में भी मंगलवार रात करीब 2.5 फीसदी की गिरावट आई थी। वायदा कारोबार के अंत में 24 कैरेट सोना 1,51,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ लेकिन बुधवार को बाजार खुलते ही सोना फिर से चढ़ गया और करीब 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। Corruption Rate Card : हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, ‘करप्शन रेट कार्ड’ मामले में मानहानि केस खारिज हाई लेवल से अब भी काफी सस्ता 29 जनवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। इसके बाद लगातार गिरावट का दौर शुरू हुआ। ताजा बढ़त के बावजूद सोना अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता चल रहा है। निवेशकों की नजर बाजार पर विशेषज्ञों के मुताबिक अचानक आई गिरावट के बाद कीमतों में रिकवरी से बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में निवेशक आने वाले दिनों में सोना-चांदी की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।