Raisen Forest Nursery Firing : रायसेन में डिप्टी रेंजर और महिला को मारी गोली, आरोपी ने लगाई फांसी

Raisen Forest Nursery Firing : मध्य प्रदेश। रायसेन के सामान्य वन मंडल क्षेत्र स्थित अमरावद वन नर्सरी में मंगलवार को सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में नर्सरी प्रभारी राकेश शर्मा और एक महिला कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। अवैध कट्टे से की फायरिंग बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध कट्टे से अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा घायलों को किया गया रेफर दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। आरोपी ने लगाई फांसी फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। Bangladesh PM Tariq Rahman : बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार, कैबिनेट में हिंदू नेता निताई और दीपेन दीवान बने मंत्री जांच में जुटा प्रशासन पूरे मामले को लेकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं। फायरिंग के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। यह घटना सामान्य वन मंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।
Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा

Anganwadi Salary Increase : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लाखों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी महिलाओं की आर्थिक समस्याओं को देखते हुए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। Courts Bomb Threats : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर कितनी होंगी लाभार्थी महिलाएं? प्रेस नोट के अनुसार, प्रदेश में इस समय 1,82,113 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 1,28,811 सहायिकाएं कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इनके मानदेय में वृद्धि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं। अभी कितना मिलता है मानदेय? वर्तमान व्यवस्था के तहत एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कुल 8,000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। इसमें मानदेय, अतिरिक्त मानदेय और प्रोत्साहन राशि शामिल होती है। Bangladesh PM Tariq Rahman : बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार, कैबिनेट में हिंदू नेता निताई और दीपेन दीवान बने मंत्री वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका को 4,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष में इनके मानदेय भुगतान पर करीब 1,12,898.61 लाख रुपये का खर्च वहन कर रही है। खाली पदों पर भी होगी भर्ती आंगनबाड़ी विभाग में अभी भी कई पद खाली हैं। आंकड़ों के अनुसार, कार्यकत्री के 7,952 और सहायिका के 61,254 पद रिक्त हैं। सरकार इन पदों को भरने की तैयारी में है। इससे जहां एक ओर मौजूदा कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नई भर्तियों से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। Vaibhav Suryavanshi : 10 वीं बोर्ड की परिक्षा छोड़ आईपीएल पर फोकस करेंगे वैभव सूर्यवंशी सरकार के इस फैसले को आंगनबाड़ी महिलाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
Courts Bomb Threats : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर

District Courts Bomb Threats : अहमदाबाद। गुजरात में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया। मंगलवार को अहमदाबाद और गांधीनगर की जिला अदालतों समेत राज्य की छह अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और सभी कोर्ट परिसरों को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पूरे मामले की जांच जारी है। इन अदालतों को बनाया गया निशाना मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमकी भरे ईमेल वडोदरा, वलसाड, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर की जिला अदालतों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए थे। अलर्ट मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जांच की गई और हर कोने की तलाशी ली गई। Bangladesh PM Tariq Rahman : बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार, कैबिनेट में हिंदू नेता निताई और दीपेन दीवान बने मंत्री स्कूलों के बाद अब अदालतें निशाने पर गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही अहमदाबाद के 25 से ज्यादा स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे। उस समय भी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों को खाली कराया था और जांच के बाद वह धमकी फर्जी निकली थी। अब लगातार दूसरी बार ऐसे ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां पिछले महीने गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भी अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि हर बार जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। Corruption Rate Card : हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, ‘करप्शन रेट कार्ड’ मामले में मानहानि केस खारिज पुलिस कर रही ईमेल के सोर्स की जांच फिलहाल पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले के सोर्स का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था और साइबर मॉनिटरिंग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bangladesh PM Tariq Rahman : बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार, कैबिनेट में हिंदू नेता निताई और दीपेन दीवान बने मंत्री

Bangladesh PM Tariq Rahman : ढाका। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो गया है। BNP नेता तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनकी कैबिनेट में 25 मंत्रियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस मंत्रिमंडल में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता) और दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक) को भी जगह दी गई है। ढाका में हुआ शपथ ग्रहण समारोह नवनिर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को ढाका स्थित नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में शपथ ली। 12वीं संसद के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का पद खाली होने की वजह से चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने सभी को शपथ दिलाई। यह पूरा कार्यक्रम संसद सचिवालय के सेक्रेटरी कनीज मौला की मौजूदगी में संपन्न हुआ। Corruption Rate Card : हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, ‘करप्शन रेट कार्ड’ मामले में मानहानि केस खारिज अल्पसंख्यक चेहरों को कैबिनेट में जगह कैबिनेट में शामिल निताई रॉय चौधरी हिंदू समुदाय से आते हैं। वे मगुरा-2 सीट से 1,47,896 वोट हासिल कर सांसद बने और जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार को 30,838 वोटों से हराया। निताई रॉय चौधरी बांग्लादेश की राजनीति में वरिष्ठ रणनीतिकार माने जाते हैं और पहले भी मंत्री रह चुके हैं। वहीं दीपेन दीवान दक्षिण-पूर्व के रंगमती जिले से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। वे चकमा जातीय अल्पसंख्यक समूह से जुड़े हैं, जो बौद्ध बहुल समुदाय माना जाता है। SC on Physical Relations : शादी से पहले लड़का-लड़की अजनबी…फिजिकल होना समझ से परे, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी गोयेश्वर रॉय को लेकर थी चर्चा पहले कैबिनेट में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के वरिष्ठ नेता गोयेश्वर चंद्र रॉय को शामिल किए जाने की चर्चा थी। वे खालिदा जिया सरकार (1991-96) में राज्य मंत्री रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। नई सरकार को सत्ता हस्तांतरण अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सत्ता नई निर्वाचित सरकार को सौंप दी। पद छोड़ते समय उन्होंने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की प्रक्रिया जारी रखने की अपील की। Vaibhav Suryavanshi : 10 वीं बोर्ड की परिक्षा छोड़ आईपीएल पर फोकस करेंगे वैभव सूर्यवंशी चुनाव में BNP की बड़ी जीत हालिया चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 297 में से 209 सीटें जीतीं और सरकार बनाने का स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली थी। लंबे राजनीतिक संकट के बाद बनी सरकार साल 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद देश राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था। इस बीच अंतरिम सरकार के रूप में मुहम्मद यूनुस ने नेतृत्व संभाला था। Stock Market Today : लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मेटल शेयरों पर दबाव अब चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के साथ बांग्लादेश में स्थिरता की उम्मीद बढ़ गई है। नई कैबिनेट में अल्पसंख्यक समुदाय को प्रतिनिधित्व दिए जाने को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Corruption Rate Card : हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, ‘करप्शन रेट कार्ड’ मामले में मानहानि केस खारिज

Corruption Rate Card : बेंगलुरु। कर्नाटक हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कथित मानहानि से जुड़ी निजी शिकायत को खारिज कर दिया है। यह मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान जारी किए गए ‘करप्शन रेट कार्ड’ विज्ञापन से संबंधित था। जस्टिस सुनील दत्त यादव की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को बड़ी राहत दी। क्या था पूरा मामला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक आक्रामक चुनावी अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत ‘करप्शन रेट कार्ड’ नाम से एक विज्ञापन जारी किया गया था। राहुल गांधी ने इस कंटेंट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया था, जिसके बाद इसे मानहानि का मामला बताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। SC on Physical Relations : शादी से पहले लड़का-लड़की अजनबी…फिजिकल होना समझ से परे, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी निजी शिकायत और समन बीजेपी समर्थक केशव प्रसाद ने इस विज्ञापन को आधार बनाकर निचली अदालत में निजी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निचली अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किए थे। इसके खिलाफ उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया और समन को चुनौती दी। हाई कोर्ट ने क्या कहा हाई कोर्ट में राहुल गांधी की ओर से दलील दी गई कि यह चुनावी अभियान का हिस्सा था और इसमें किसी व्यक्ति विशेष की मानहानि नहीं की गई। अदालत ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में आपराधिक मानहानि का केस नहीं बनता और शिकायत को पूरी तरह से रद्द कर दिया। Vaibhav Suryavanshi : 10 वीं बोर्ड की परिक्षा छोड़ आईपीएल पर फोकस करेंगे वैभव सूर्यवंशी चुनावी विज्ञापन से शुरू हुआ विवाद यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ‘करप्शन रेट कार्ड’ जारी किया था। इस राजनीतिक विज्ञापन को लेकर कानूनी कार्रवाई की गई थी, जो अब हाई कोर्ट के फैसले के बाद समाप्त हो गई है। राहुल गांधी को मिली राहत हाई कोर्ट के इस फैसले से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें इस मामले में निचली अदालत में पेश होने की जरूरत नहीं होगी। कोर्ट के आदेश के साथ ही उनके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया भी खत्म हो गई है। यह फैसला चुनावी भाषण और राजनीतिक विज्ञापनों को लेकर भविष्य में होने वाले मामलों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
SC on Physical Relations : शादी से पहले लड़का-लड़की अजनबी…फिजिकल होना समझ से परे, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

हाइलाइट्स शादी से पहले संबंधों में सावधानी बरतने की सुप्रीम कोर्ट की सलाह। मैट्रिमोनियल साइट से मुलाकात और ब्लैकमेल का आरोप। अजनबी पर भरोसा जोखिम भरा हो सकता है। SC on Physical Relations Before Marriage : नई दिल्ली। “विवाह से पहले लड़का और लड़की मूलतः एक-दूसरे के लिए अजनबी होते हैं, इसलिए इस तरह के मामलों में अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए।” यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने शादी का झूठा वादा और दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए की है। यह सुनवाई जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की खंडपीठ के समक्ष हुई। Vaibhav Suryavanshi : 10 वीं बोर्ड की परिक्षा छोड़ आईपीएल पर फोकस करेंगे वैभव सूर्यवंशी सुनवाई के दौरान कोर्ट की टिप्पणी सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि विवाह से पहले किसी पर भरोसा करते समय बहुत सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई विवाह को लेकर गंभीर है, तो शादी से पहले इस तरह के कदम उठाने से बचना चाहिए। कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जताई कि शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे बनाए जा सकते हैं और इसे लेकर सावधानी की जरूरत बताई। मामला कैसे शुरू हुआ अभियोजन के अनुसार करीब 30 वर्षीय शिकायतकर्ता की मुलाकात वर्ष 2022 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर आरोपी से हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर दिल्ली और बाद में दुबई में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। Bomb Threat : फोर्टिस हॉस्पिटल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, इसी अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती महिला का कहना है कि आरोपी के कहने पर वह दुबई गई, जहां शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए गए और उसकी अनुमति के बिना निजी वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी पहले से था विवाहित शिकायतकर्ता को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और 19 जनवरी 2024 को उसने दूसरी शादी भी कर ली। इसी आधार पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले सत्र न्यायालय और दिल्ली हाईकोर्ट दोनों ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि प्रथम दृष्टया यह मामला झूठे विवाह के वादे का प्रतीत होता है और ऐसी स्थिति में सहमति को वैध नहीं माना जा सकता। CBSE Board Exam 2026 : CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा कोर्ट ने पूछे अहम सवाल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि शिकायतकर्ता शादी से पहले दुबई क्यों गई। सरकारी वकील ने बताया कि दोनों विवाह की योजना बना रहे थे, लेकिन कोर्ट ने कहा कि यदि विवाह को लेकर गंभीरता थी तो शादी से पहले विदेश यात्रा नहीं करनी चाहिए थी। मध्यस्थता के जरिए समाधान का सुझाव खंडपीठ ने यह भी कहा कि जिन मामलों में संबंध सहमति से बने हों, उन्हें हर बार आपराधिक मुकदमे और सजा तक ले जाना जरूरी नहीं है। ऐसे मामलों में मध्यस्थता के जरिए समाधान तलाशा जा सकता है। अदालत ने मामले को संभावित समझौते की संभावना देखने के लिए बुधवार तक स्थगित कर दिया। Stock Market Today : लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मेटल शेयरों पर दबाव सुप्रीम कोर्ट में चुनौती आरोपी ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (Special Leave Petition) दायर की है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Vaibhav Suryavanshi : 10 वीं बोर्ड की परिक्षा छोड़ आईपीएल पर फोकस करेंगे वैभव सूर्यवंशी

हाइलाइट्स वैभव सूर्यवंशी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं देने का फैसला लिया। व्यस्त शेड्यूल के कारण पूरा ध्यान क्रिकेट करियर पर। पिता बोले- वैभव अगले साल देगा एग्जाम। Vaibhav Suryavanshi : समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने का फैसला किया है। वह सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट करियर पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। Bomb Threat : फोर्टिस हॉस्पिटल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, इसी अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती एडमिट कार्ड जारी, फिर भी नहीं देंगे परीक्षा वैभव ताजपुर प्रखंड के मॉडेस्टी स्कूल के छात्र हैं। 17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका था। उनका परीक्षा केंद्र शहर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल में निर्धारित किया गया था। स्कूल प्रशासन ने पहले बताया था कि परीक्षा से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, बाद में परिवार और स्कूल प्रबंधन से चर्चा के बाद यह तय हुआ कि वह इस वर्ष परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। Stock Market Today : लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मेटल शेयरों पर दबाव IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तैयारी अगले महीने से आईपीएल (Indian Premier League) का नया सीजन शुरू होने वाला है। वैभव ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू कर सबसे युवा खिलाड़ियों में जगह बनाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने लीग इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों में भी अपना नाम दर्ज कराया। वह राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेल चुके हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच चुके हैं। AI vs Human : AI से नौकरी जाएगी या बनेगा नया करियर? क्या कहती है ICRIER रिपोर्ट? भीड़ और सुरक्षा बनी चुनौती बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि वैभव जहां भी जाते हैं, वहां हजारों की संख्या में लोग जुट जाते हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती बन सकती थी। ऐसे में उनके लिए वैकल्पिक परीक्षा व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, ताकि वह भविष्य में परीक्षा दे सकें। वैभव सूर्यवंशी के पिता ने कहा कि बेटे का फोकस फिलहाल सिर्फ क्रिकेट पर है और वह इस साल एग्जाम नहीं दे पाएगा। वहीं, इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि वैभव अगले साल एग्जाम देने की पूरी कोशिश करेगा। वैभव का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। वह ट्रेनिंग में भी काफी व्यस्त है। अंडर-19 में भी शानदार प्रदर्शन वैभव ने हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है। कई क्रिकेट विशेषज्ञ तो उन्हें जल्द ही सीनियर भारतीय टीम में मौका देने की मांग भी कर रहे हैं। IAS Avi Prasad : कौन हैं IAS अवि प्रसाद? जिनकी तीसरी शादी से मचा बवाल, डिप्टी सेक्रेटरी संग लव स्टोरी चर्चा में फिलहाल वैभव सूर्यवंशी का लक्ष्य अपने खेल को और निखारना और बड़े टूर्नामेंट्स में टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करना है। शिक्षा और क्रिकेट के बीच संतुलन की चुनौती के बावजूद उन्होंने अभी अपने करियर को प्राथमिकता दी है।
Bomb Threat : फोर्टिस हॉस्पिटल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, इसी अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती

Bomb Threat : चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इन ईमेल में फोर्टिस हॉस्पिटल का भी नाम लिया गया था। खास बात यह है कि इसी अस्पताल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती हैं। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सभी संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। CBSE Board Exam 2026 : CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा पुलिस ने की व्यापक जांच मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्कूलों और अस्पताल परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। हर कोने की जांच की गई ताकि किसी भी तरह के खतरे की आशंका को खत्म किया जा सके। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। स्थिति पूरी तरह सुरक्षित एसपी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि इस तरह की धमकी पहले भी मिल चुकी है, जो झूठी साबित हुई थी। उन्होंने कहा कि इस बार भी अब तक कोई खतरनाक वस्तु नहीं मिली है और फिलहाल स्थिति “ज़ीरो थ्रेट लेवल” पर है। पुलिस ईमेल भेजने वाले के सोर्स का पता लगाने में जुटी हुई है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है। VIDEO | Mohali: Bomb threat received at Fortis Hospital in Mohali, where Punjab CM Bhagwant Mann is admitted. SP Dilpreet Singh says, “This threat call has come again. Last time, it also turned out to be false. This time as well, we have not found any such suspicious or… pic.twitter.com/Cb4boKcEpy — Press Trust of India (@PTI_News) February 17, 2026 सभी सेवाएं सामान्य सुरक्षा जांच के बावजूद स्कूलों और अस्पताल की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। प्रशासन ने साफ किया है कि सभी जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। AI vs Human : AI से नौकरी जाएगी या बनेगा नया करियर? क्या कहती है ICRIER रिपोर्ट? साइबर टीम भी जांच में जुटी धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया जाएगा। कुल मिलाकर, सर्च ऑपरेशन के बाद फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं मिला है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
Stock Market Today : लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मेटल शेयरों पर दबाव

हाइलाइट्स सेंसेक्स 175 अंक, निफ्टी 78 अंक गिरकर खुला। निफ्टी मेटल और कमोडिटी सबसे ज्यादा नीचे। आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और डिफेंस में तेजी। Stock Market Today : नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह करीब 9:23 बजे तक सेंसेक्स 175 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 83,098 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 78 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,572 पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में ही बाजार पर दबाव साफ नजर आया। CBSE Board Exam 2026 : CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा मेटल शेयरों में गिरावट से बाजार पर असर शुरुआती कारोबार में मेटल सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसी कारण निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। Macron India Visit 2026 : प्रिय मित्र भारत में आपका स्वागत… फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर बोले PM मोदी कुछ सेक्टरों में दिखी तेजी हालांकि गिरावट के बीच कुछ सेक्टरों में हल्की बढ़त भी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में रहे। इससे बाजार को थोड़ी राहत मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला रुख मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार देखा गया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17,056 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंकों की गिरावट के साथ 59,597 पर कारोबार कर रहा था। IAS Avi Prasad : कौन हैं IAS अवि प्रसाद? जिनकी तीसरी शादी से मचा बवाल, डिप्टी सेक्रेटरी संग लव स्टोरी चर्चा में सेंसेक्स के इन शेयरों में रही हलचल सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन के शेयरों में तेजी देखी गई। दूसरी ओर इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों का असर वैश्विक बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला। टोक्यो और हांगकांग के बाजार बढ़त में रहे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव में था। शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद रहे। Gujarat School Bomb Threat : गुजरात के एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी, बोले- खालिस्तान बना देंगे … सोना-चांदी में कमजोरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। कॉमेक्स पर सोना करीब एक प्रतिशत गिरकर 4,969 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 75 डॉलर प्रति औंस पर रही। कुल मिलाकर, घरेलू और वैश्विक संकेतों के बीच बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है। निवेशक फिलहाल बाजार की अगली दिशा को लेकर इंतजार की स्थिति में हैं।
CBSE Board Exam 2026 : CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

हाइलाइट्स 17 फरवरी से CBSE के 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम शुरू। 10वीं में गणित, 12वीं में बायोटेक्नोलॉजी से शुरु हुए पेपर। CCTV और जांच से नकलमुक्त परीक्षा का इंतजाम। CBSE Board Exam 2026 : नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली और छात्रों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी नजर आई। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी परीक्षाओं को नकलमुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए बोर्ड ने सख्त इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रवेश से पहले छात्रों की जांच भी की जा रही है। Macron India Visit 2026 : प्रिय मित्र भारत में आपका स्वागत… फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर बोले PM मोदी 10वीं में 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 25,08,319 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 10वीं के लिए देशभर में 8,075 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 12वीं में 18.5 लाख से अधिक परीक्षार्थी 12वीं बोर्ड परीक्षा में 18,59,551 छात्र शामिल हो रहे हैं। इनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं। 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आज 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू हुई। Surya Grahan 2026 : साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को, जानें क्या करें क्या न करें 10वीं का पहला पेपर गणित 10वीं बोर्ड की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से हुई। वहीं पहले चरण में 3856 केंद्रों पर करीब 9 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। भोपाल रीजन में 1.25 लाख परीक्षार्थी भोपाल रीजन की बात करें तो यहां लगभग 1.25 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। IND vs PAK Match Highlights : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, ईशान किशन के मुरीद हुए तेंदुलकर समय से पहले पहुंचने के निर्देश छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं दिया गया और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।