IND vs PAK Match Highlights : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, ईशान किशन के मुरीद हुए तेंदुलकर

हाइलाइट्स भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में बनाई जगह। ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रन बनाकर जीता प्लेयर ऑफ द मैच। सचिन, सहवाग, युवराज समेत कई दिग्गजों ने टीम इंडिया की तारीफ की। IND vs PAK Match Highlights : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रन से हराकर लगातार तीसरी बार मात दी है। इसी के साथ भारत ने सुपर-8 में जगह बना ली। कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन ही बना सकी। Delhi Blast Update : JK में ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, डॉक्टरों ने बनाया ‘अंसार अंतरिम’ आतंकी संगठन ईशान किशन की तूफानी पारी भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पावरप्ले में उनकी आक्रामक शुरुआत ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सचिन बोले- पावरप्ले में तय हो गया मैच क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पावरप्ले के दौरान ही भारत ने मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया था। ईशान की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी ने पाकिस्तान को वापसी का मौका ही नहीं दिया। Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च अमित शाह ने दी टीम को बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में टीम इंडिया ने एक बार फिर दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे देश को गर्व महसूस कराया। सहवाग ने बताया हर विभाग में दमदार प्रदर्शन पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ईशान की पारी को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में पाकिस्तान से बेहतर खेल दिखाया। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर दिल्ली पुलिस का वायरल पोस्ट भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा – “गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे।” योगी आदित्यनाथ ने कहा – महाशिवरात्रि पर महाविजय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के तुरंत बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन। जय हिन्द। आनंद महिंद्रा और युवराज सिंह ने सराहा टीम का जज्बा उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत ने प्रतिभा और हौसले के दम पर जीत हासिल की। वहीं पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा कि बड़े मैच में खिलाड़ियों ने मजबूत मानसिकता और टीम भावना दिखाई। Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल अजय देवगन बोले – क्या कमाल का खेल बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने टीम इंडिया की जीत को शानदार बताते हुए खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। मैच के दिलचस्प मोमेंट्स मैच के दौरान ईशान किशन के शॉट पर तिलक वर्मा को गेंद लगना, अभिषेक शर्मा का लगातार दूसरा डक, सूर्यकुमार यादव का चौका, तिलक वर्मा द्वारा शाहीन का कैच छोड़ना और ईशान व कुलदीप द्वारा जीवनदान देना जैसे कई रोमांचक पल देखने को मिले।
Delhi Blast Update : JK में ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, डॉक्टरों ने बनाया ‘अंसार अंतरिम’ आतंकी संगठन

हाइलाइट्स जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने बनाया ‘अंसार अंतरिम’ संगठन। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही मामले की जांच। Delhi Blast Update : नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में एक बड़े ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसमें कई डॉक्टरों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ‘अंसार अंतरिम’ नाम का संगठन बनाया था। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग वर्ष 2016 में कट्टरपंथी विचारधारा की ओर मुड़े थे। इस पूरे मामले की जांच फिलहाल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है। Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी। जांच में सामने आया कि इस हमले को अंजाम देने वाला डॉ. उमर नबी था। इसी जांच के दौरान हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया और तब इस नेटवर्क को ‘वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ नाम दिया गया। अक्टूबर में मिला था नेटवर्क का सुराग इस अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क का पता सबसे पहले 19 अक्टूबर को चला था, जब श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम के बनपोरा में दीवारों पर जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरिफ निसार डार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार को गिरफ्तार किया। इन तीनों पर पहले से पत्थरबाजी के मामले दर्ज थे। Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत टेरर फंडिंग के लिए म्यूल अकाउंट्स सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग से जुड़े म्यूल अकाउंट्स के बड़े नेटवर्क का भी खुलासा किया है। पिछले तीन वर्षों में ऐसे 8,000 से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इन खातों के लिए आम लोगों को आसान कमीशन का लालच देकर उनका बैंक एक्सेस लिया जाता था और उन्हें ‘पार्किंग अकाउंट’ की तरह इस्तेमाल किया जाता था। UNSC रिपोर्ट में दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) की 1267 सैंक्शंस कमेटी को सौंपी गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ रिपोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले का भी उल्लेख है और बताया गया है कि इसमें शामिल तीनों आतंकी मारे जा चुके हैं। यह कमेटी आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे संगठनों पर नजर रखती है। जैश का महिला विंग बनाने का दावा रिपोर्ट के अनुसार जैश प्रमुख मसूद अजहर ने अक्टूबर 2025 में महिला आतंकियों के लिए ‘जमात-उल-मुमिनात’ नाम का अलग विंग बनाया था, जिसका उद्देश्य आतंकी गतिविधियों को सपोर्ट करना था। हालांकि यह विंग अभी UN की सूची में शामिल नहीं है। सदस्य देशों के आकलन में भी मतभेद सामने आए कुछ ने जैश को सक्रिय बताया तो कुछ ने निष्क्रिय। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर NIA जांच में जैश और अंसार गजवात-उल-हिंद से लिंक दिल्ली ब्लास्ट के बाद NIA की जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े लिंक मिले हैं। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 5 डॉक्टर शामिल हैं। ये सभी नेटवर्क को लॉजिस्टिक और अन्य तरह की मदद कर रहे थे। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल 5 डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल शकील पर विस्फोटक जुटाने का आरोप पुलवामा निवासी 36 वर्षीय डॉ. मुजम्मिल शकील पर जांच एजेंसियों ने सबसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ करीब 2900 किलो विस्फोटक जुटाने का मामला सामने आया है। जांच में यह भी पाया गया कि मॉड्यूल की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका अहम थी और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने में वे सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। डॉ. शाहीन सईद की भूमिका लखनऊ की रहने वाली 45 वर्षीय डॉ. शाहीन सईद को डॉ. मुजम्मिल शकील का करीबी बताया गया है। जांच के दौरान उनके वाहन से राइफल बरामद की गई, जो इस नेटवर्क से उनके संबंधों की ओर इशारा करती है। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हथियारों के ट्रांसपोर्ट और छिपाने में उनकी क्या भूमिका रही। Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार डॉ. आदिल अहमद पर हथियार और पोस्टर लगाने का आरोप काजीकुंड निवासी 38 वर्षीय डॉ. आदिल अहमद पर आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर लगाने का आरोप है। इसके अलावा उनके लॉकर से AK-47 बरामद होने की बात सामने आई है। जांच में माना जा रहा है कि वे मॉड्यूल के लिए स्थानीय स्तर पर माहौल तैयार करने और हथियारों की सप्लाई से जुड़े काम देख रहे थे। डॉ. सज्जाद अहमद के मॉड्यूल से संबंध पुलवामा के 32 वर्षीय डॉ. सज्जाद अहमद को डॉ. उमर का करीबी दोस्त बताया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार उनका संबंध पुलवामा स्थित ठिकाने वाले मॉड्यूल से था। उन पर आरोप है कि उन्होंने नेटवर्क के सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित करने और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने में मदद की। T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान डॉ. परवेज अंसारी से मिले अहम सबूत लखनऊ निवासी 41 वर्षीय डॉ. परवेज अंसारी के पास से मॉड्यूल से जुड़े फोन और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक और लिखित सबूतों को जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इनके जरिए नेटवर्क की फंडिंग, संपर्क सूत्रों और गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।