Aayudh

Bhopal Fire News : भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री में आग, जनहानि की सूचना नहीं

हाइलाइट्स भोपाल की मेहता इंडस्ट्री में आग लगी, गोदाम में लकड़ी और प्लाईवुड जल रहे। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी। किसी जनहानि की अभी तक सूचना नहीं, आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। फैक्ट्री मालिक अरुण जैन मौके पर मौजूद, कर्मचारियों से स्थिति जान रहे हैं। Bhopal Fire News : भोपाल।  भोपाल शहर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री में आज यानि रविवार दोपहर आग लग गई। फैक्ट्री में लोहे की जालियां और खिड़कियों का निर्माण होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी और प्लाईवुड रखा हुआ था। Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च दोपहर करीब पौने 4 बजे फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत पुलिस डायल 112 और नगर निगम की 5 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आसपास के सभी जगहों को एहतियातन खाली कराया गया। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिलीं है। फैक्ट्री मालिक और घटनास्थल फैक्ट्री के मालिक अरुण जैन मौके पर मौजूद हैं और कर्मचारियों से जानकारी ले रहे हैं। गोदाम में रखे प्लाईवुड और लकड़ी की वजह से आग तेजी से फैल गई। गोविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि तीन दमकल मौके पर हैं और फोम वाली गाड़ी भी बुलाई गई है। US China Defense Policy 2026 : मातृभूमि और सहयोगियों की सुरक्षा को बनाया मुख्य लक्ष्य आग के कारण और सुरक्षा अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। दमकल टीम आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च

हाइलाइट्स महेश बाबू ने माइथो-एक्शन फिल्म ‘नागबंधम’ का टीजर लॉन्च किया। टीजर में हिमालय के रहस्यमयी वादियों में पवित्र मंदिर और ब्रह्मांडीय शक्ति का राज दिखाया गया। विराट कर्णा ने भगवान शिव के अवतार और एक्शन सीन में दमदार प्रदर्शन किया। फिल्म में धांसू वीएफएक्स, शानदार प्रोडक्शन डिजाइन और भव्य बैकग्राउंड म्यूजिक देखने को मिलेगा। Mahesh Babu Film 2026 : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, सुपरस्टार महेश बाबू ने माइथो-एक्शन फिल्म ‘नागबंधम’ का मचअवेटेड टीजर लॉन्च किया है। यह टीजर अपने भव्य विजुअल्स और रहस्यपूर्ण कहानी के साथ दर्शकों को एक महाकाव्य की झलक दिखता है। US China Defense Policy 2026 : मातृभूमि और सहयोगियों की सुरक्षा को बनाया मुख्य लक्ष्य ‘नागबंधम’ का रोमांचक टीजर इस टीजर की दमदार लाइनें “ब्रह्मा की रचना से जन्मा… विष्णु के धर्म से सुरक्षित… महादेव के क्रोध से शक्ति प्राप्त…” फिल्म की आत्मा को बखूबी बयां करती हैं। हिमालय की रहस्यमयी वादियों में सेट यह टीजर एक ऐसे गुप्त मंदिर की कहानी दिखाता है, जहां ब्रह्मांडीय शक्ति सुरक्षित है। डायरेक्टर अभिषेक नामा ने बिना किसी डायलॉग के, सिर्फ विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक के दम पर ही कहानी में जान भरी है। फिल्म के खतरनाक और भव्य विजुअल्स ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत कहानी का सार फिल्म की कहानी अब्दाली के ऐतिहासिक अफगान आक्रमण से प्रेरित है। इसमें माइथोलॉजी, इतिहास और आध्यात्मिक युद्ध का अनोखा संगम देखने को मिलता है। कहानी के केंद्र में है नागबंधम मंदिर, जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां करती हैं। इस मंदिर में इतनी अपार शक्ति है कि अगर यह गलत हाथों में गई तो हम सोच भी नहीं सकते जितनी तबाही हो सकती है। वीएफएक्स और प्रोडक्शन डिजाइन टीजर में धांसू वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। सिनेमैटोग्राफर सुंदर राजन एस ने हर फ्रेम को खूबसूरती और बारीकी से कैद किया है। अशोक कुमार का प्रोडक्शन डिजाइन और जुनैद कुमार का बैकग्राउंड स्कोर टीजर की भव्यता बढ़ाते हैं। आरसी प्रणव की एडिटिंग दर्शकों को एक पूरी नई दुनिया में ले जाती है, जहां भक्ति और युद्ध एक साथ दिखाई देते हैं। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी विराट कर्णा का दमदार अवतार हीरो विराट कर्णा अपनी शारीरिक तैयारी और इंटेंसिटी के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। टीजर में उनके भगवान शिव के अवतार और मगरमच्छ के साथ लड़ाई सबसे बड़ी हाईलाइट है। फिल्म की कास्ट फिल्म की ताकत इसकी कास्ट भी है। इसमें शामिल हैं: नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, गरुड़ राम, जयप्रकाश, मुरली शर्मा, अनसूया भारद्वाज और बी.एस. अविनाश। ‘नागबंधम‘ टीजर ने फैंस में उत्साह और चर्चा का नया स्तर कायम कर दिया है, और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार और बढ़ा दिया है।

US China Defense Policy 2026 : मातृभूमि और सहयोगियों की सुरक्षा को बनाया मुख्य लक्ष्य

हाइलाइट्स अमेरिका ने अपनी नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति (NDS 2026) जारी की। चीन से सीधे युद्ध से बचते हुए शक्ति संतुलन बनाए रखने पर जोर। ताइवान पर सीधा सैन्य हस्तक्षेप नहीं, केवल हथियार और रणनीतिक सहयोग। प्राथमिकताएं: मातृभूमि सुरक्षा, सहयोगियों को आत्मनिर्भर बनाना, रक्षा उद्योग मजबूत करना। US China Defense Policy 2026 : अमेरिका ने अपनी नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति (NDS 2026) जारी की है, जिसमें चीन को अब सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती नहीं माना गया है। नई रणनीति अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन द्वारा तैयार की गई है। इसमें ताइवान का सीधा उल्लेख नहीं किया गया है और चीन के साथ सीधे सैन्य टकराव से बचने पर जोर दिया गया है। Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत चीन और ताइवान पर अमेरिका का रुख रणनीति के तहत, यदि चीन ताइवान पर हमला करता है, तो अमेरिकी सेना सीधे युद्ध में शामिल नहीं होगी। अमेरिका ताइवान को हथियार, प्रशिक्षण और रणनीतिक सहयोग दे सकता है, लेकिन सीधा सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा। पेंटागन ने अपनी नीति को “शक्ति से रोकना, टकराव से नहीं” बताया है। इसका मतलब है कि अमेरिका चीन को संतुलित करने का प्रयास करेगा, लेकिन सीधे संघर्ष में नहीं उतरेगा। नई रणनीति की प्राथमिकताएं नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति में अमेरिका ने चार मुख्य प्राथमिकताएं तय की हैं: मातृभूमि और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। सहयोगी देशों को अधिक आत्मनिर्भर बनाना। अमेरिका के रक्षा उद्योग को मजबूत करना। चीन की बढ़ती शक्ति को रोकना। साथ ही, अमेरिका ने ग्रीनलैंड जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सैन्य और व्यापारिक पहुंच बनाए रखने की योजना बनाई है। उत्तरी अमेरिका में मिसाइल रक्षा प्रणाली को भी मजबूत किया जाएगा। Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ  ताइवान नीति में बदलाव और सहयोगियों पर ध्यान नई रणनीति में अमेरिका अपने सहयोगियों पर कम और अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा पर अधिक ध्यान देगा। ताइवान को लेकर यह नीति पहले की नीति से अलग है। 2022 में जारी नीति में अमेरिका ने ताइवान की रक्षा के लिए स्पष्ट समर्थन देने का वादा किया था, लेकिन नई रणनीति में ऐसा कोई सीधा वादा नहीं है। अब अमेरिका क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर शक्ति संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देगा और चीन को हावी होने से रोकेगा, लेकिन सीधे युद्ध में शामिल नहीं होगा। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी यह रणनीति इंडो-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने और अमेरिका के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोगी देशों के विश्वास को बनाए रखा जा सके।

Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत

Bhopal Tragic Accident Student : भोपाल।  राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। छात्र नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। तापमान जांचने के लिए जैसे ही उसने पानी में हाथ डाला, वह करंट की चपेट में आ गया। Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ बाल्टी में हीटर रॉड मिली जानकारी में पुलिस ने बताया है की, 13 वर्षीय केशव चौकसे, पिता राजकुमार चौकसे, आनंद नगर का निवासी था। वह एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। रविवार को घर पर नहाने की तैयारी के दौरान उसने बाल्टी में इलेक्ट्रिक हीटर रॉड लगाकर पानी गर्म किया था। बताया जा रहा है कि पानी का तापमान जांचने के लिए केशव ने बाल्टी में हाथ डाला, तभी उसे जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित करंट लगने के तुरंत बाद परिजन उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पसरा मातम केशव परिवार का बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई है। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में होनहार था और भविष्य में पायलट बनने का सपना देखता था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर इसे घरेलू हादसा माना जा रहा है।

Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ

हाइलाइट्स तारीक रहमान 17 फरवरी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह जतिया संसद भवन के साउथ प्लाज़ा में आयोजित होगा। भारत समेत 13 देशों के नेताओं को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण। भारत की ओर से विदेश सचिव विनय क्वात्रा करेंगे प्रतिनिधित्व। Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : बांग्लादेश।  बांग्लादेश की राजनीति में बड़े बदलाव के बीच बीएनपी की जीत के बाद तारीक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह ढाका में स्थित जतिया संसद भवन के साउथ प्लाज़ा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नव-निर्वाचित सांसद और मंत्रिपरिषद के सदस्य भी उसी दिन शपथ लेंगे। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी कई देशों के नेताओं को दिया न्योता ढाका ने इस ऐतिहासिक समारोह के लिए एशिया सहित पड़ोसी देशों के कई शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया है। आमंत्रित देशों में भारत, पाकिस्तान, चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव शामिल हैं। इससे यह आशंका लगाई जा सकती है कि नई सरकार क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती है। IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं क्या शामिल होंगे पीएम मोदी ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन पहले वैश्विक नेताओं में शामिल थे जिन्होंने बीएनपी की जीत पर तारीक रहमान को बधाई दी थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक व्यस्त कार्यक्रम के वजह से उनके समारोह में शामिल होने की संभावना कम है। भारत की ओर से विदेश सचिव विनय क्वात्रा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। शेख हसीना के बाद नई राजनीतिक पारी तारीक रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र हैं। उनकी पार्टी बीएनपी ने 300 सदस्यीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। पिछले वर्ष शेख हसीना के पद से हटने के बाद अंतरिम सरकार ने देश का संचालन किया था। करीब 20 वर्षों के निर्वासन के बाद देश लौटे रहमान ने आर्थिक विकास, सुशासन और जनता के कल्याण को प्राथमिकता देने का वादा किया है। MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट विदेश नीति पर रहेंगी नजरें नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती घरेलू स्थिरता के साथ-साथ पड़ोसी देशों, विशेषकर भारत के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना होगा। तारीक रहमान ने ‘पीपल-फर्स्ट’ विदेश नीति अपनाने की बात कही है और वे ऐसे साझेदार देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं जो बांग्लादेश के विकास में योगदान दे सकें। 17 फरवरी को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह न केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी

हाइलाइट्स भोपाल में महाशिवरात्रि पर किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी का आयोजन। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि से संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान। प्रदेश सहित कई राज्यों से किन्नर समुदाय के सदस्य हुए शामिल। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास और हिमानी सखी रहीं मौजूद। Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महाशिवरात्रि के अवसर पर किन्नर समुदाय के एक बड़े वर्ग की ‘घर वापसी’ का आयोजन किया गया। आयोजन में दावा किया गया कि प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए किन्नरों ने मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सनातन धर्म में पुनः प्रवेश किया। कार्यक्रम लालघाटी स्थित वुड गार्डन में आयोजित हुआ, जहां पर सुबह से ही बड़ी संख्या में समुदाय के लोग और संत-महात्मा मौजूद रहे। IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं मंत्रोच्चार के साथ की गई घर वापसी आयोजन के समय वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच किन्नरों की घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व किन्नर समाज की प्रतिनिधि काजल ठाकुर द्वारा किया गया। बताया गया कि यह आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप को समर्पित है। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ने कराई वापसी कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास की उपस्थिति रही। उन्होंने विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराते हुए सनातन धर्म में घर वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई। MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट प्रदेश भर से पहुंचे किन्नर आयोजकों के अनुसार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी किन्नर समुदाय के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में संत, महामंडलेश्वर और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। हिमानी सखी महामंडलेश्वर रहीं मौजूद कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा से जुड़ीं हिमानी सखी महामंडलेश्वर के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने इसे आस्था और परंपरा से जुड़ा निर्णय बताया। पृष्ठभूमि में विवाद गौरतलब है कि हाल के दिनों में किन्नर समुदाय के भीतर धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद सामने आया था। कुछ सदस्यों ने जबरन दबाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जबकि दूसरी ओर से इन आरोपों को निराधार बताया गया। इसी घटनाक्रम के बीच यह घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार आयोजकों का कहना है कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय है और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रह सकते हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं

हाइलाइट्स आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला। अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर चर्चा तेज। सूर्यकुमार और सलमान आगा के बयान से बढ़ा रोमांच। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर सस्पेंस कायम। IND vs PAK T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जायेगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई वोल्टेज मैच का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है। MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट अभिषेक शर्मा की फिटनेस चर्चाओं में मैच से पहले ही सबसे अधिक चर्चा भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर हो रही है। उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मीडिया से बातचीत कर बताय है कि वे चाहते हैं अभिषेक पूरी तरह स्वस्थ होकर मैदान में उतरें। इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अगर विपक्षी कप्तान ऐसा चाहते हैं तो जरूर ऐसा ही होगा। इससे मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है। Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय टीम संतुलित नजर आ रही है। संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है: अभिषेक शर्मा / वॉशिंगटन सुंदर ईशान किशन (विकेटकीपर) तिलक वर्मा सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अक्षर पटेल हार्दिक पांड्या शिवम दुबे रिंकू सिंह जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह / कुलदीप यादव वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं, खासकर डेथ ओवरों में जसप्रीत बुमराह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन पाकिस्तान भी मजबूत संयोजन के साथ उतर सकता है। संभावित टीम इस प्रकार है: सईम अयूब साहिबजादा फरहान सलमान आगा (कप्तान) बाबर आजम उस्मान खान (विकेटकीपर) शादाब खान / फखर जमां मोहम्मद नवाज फहीम अशरफ शाहीन अफरीदी उस्मान तारिक अबरार अहमद पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण में शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक पर सबकी नजर रहेगी। GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती क्यों है मुकाबला खास ? भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला सिर्फ एक मैच ही नहीं, बल्कि भावनाओं का संगम होता है। दोनों टीमों के खिलाड़ी दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। एक ओर भारत की आक्रामक बल्लेबाजी है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में कौन सी टीम जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में बढ़त बनाती है। क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है।

MP Weather Update 2026 : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम,18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट

हाइलाइट्स 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों में बौछारें संभव। दिन-रात के तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार। सुबह और रात में हल्की सर्दी का असर जारी रहेगा। MP Weather Update 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जहां कुछ दिन पहले ठंड कम होती महसूस हो रही थी, वहीं अब नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। India Meteorological Department (IMD) भोपाल ने 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार सर्दी बने रहने के साथ ही तापमान बढ़ेगा मौसम विभाग ने बता है की आने वाले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हों की सम्भावन है। इसके बावजूद अभी प्रदेश में हल्की सर्दी का असर बना रहेगा। अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के कारण मौसम थोड़ा गर्म रहेगा। इन जिलों में हो सकती है बारिश बारिश की संभावना मुख्य रूप से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और निवाड़ी शामिल हैं। इन जिलों में 18 और 19 फरवरी को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों का हाल राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन सहित प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। यहां बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। क्यों बदल रहा है मौसम? मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालय इलाको से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसका सीधा असर उत्तर-पश्चिम भारत के साथ मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर भी पड़ेगा। इसी वजह से दो दिन तक मौसम बदला रहेगा। GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती कुछ जरुरी सावधानिया मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें। किसानों और यात्रियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और रात में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार

हाइलाइट्स पांच महिलाओं ने मिलकर Gandhi Nagar स्थित टीवी फैक्ट्री में की चोरी।  55″, 50″ और 32″ के तीन ब्रांडेड LED टीवी किए पार। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद, बोरी में भरकर ले जाती दिखीं महिलाएं।  पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी। Bhopal Factory Theft : भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक टीवी फैक्ट्री में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां पांच महिलाओं ने मिलकर फैक्ट्री में घुसकर तीन ब्रांडेड एलईडी टीवी चुरा लीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर प्राप्त जानकारी में बताया जा रहा है कि, इस पूरे मामले की महिलाओं ने पहले से पूरी योजना बनाई थी। वे फैक्ट्री के बाहर पहुंचीं और एक महिला को ऊपर उठाकर अंदर पहुंचाया। अंदर पहुंचने के बाद उसने 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन ब्रांडेड टीवी तैयार कर बाहर देने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर टीवी को बोरी में भरा और वहां से निकल गईं। फैक्ट्री संचालक को जब चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं बोरी में एलईडी टीवी लेकर जा रही हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है और जांच जारी है।

Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर

हाइलाइट्स 44 घंटे लगातार दर्शन – रात 2:30 बजे पट खुले, 16 फरवरी शयन आरती तक खुले रहेंगे। 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु सुबह 7 बजे तक दर्शन कर चुके, आज 10 लाख तक पहुंचने का अनुमान। 40 मिनट में दर्शन व्यवस्था – मंदिर समिति द्वारा सुव्यवस्थित प्रबंधन। 12 विशेष भस्म आरती – साल में एक बार होने वाला दुर्लभ अवसर। दूल्हे के रूप में श्रृंगार – 11 फीट सेहरा, सवा लाख बेलपत्र, सैकड़ों किलो फूलों से अलौकिक सजावट। 400 क्विंटल लड्डू प्रसादी – 20 काउंटरों से वितरण। निशिथ काल पूजा – रात 12:09 से 1:00 बजे तक महामुहूर्त। Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : उज्जैन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। अनुमान है कि आज करीब 10 लाख भक्त उज्जैन पहुंच सकते हैं। सुबह 7 बजे तक ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। मंदिर के पट रात 2:30 बजे ही खोल दिए गए थे। घंटे और शंख की ध्वनि के बीच बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। उन्हें भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर राजसी रूप दिया गया। करीब 44 घंटे तक लगातार दर्शन का अवसर मिलेगा। 16 फरवरी को शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद होंगे। GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती 40 मिनट में हो रहे दर्शन मंदिर समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं को लगभग 40 मिनट में दर्शन कराए जा रहे हैं। भस्म आरती के दौरान पासधारी भक्तों को विशेष प्रवेश दिया गया। मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक, पंचामृत पूजन और भस्म अर्पण की परंपरा निभाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट, मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला से बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया। जो श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल नहीं हो सके, उनके लिए सरल दर्शन व्यवस्था भी की गई है। MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार दूल्हे के रूप में सजे बाबा महाकाल महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाया जा रहा है। 11 फीट लंबा सेहरा, सैकड़ों किलो फूल, सवा लाख बेलपत्र और विशेष आभूषणों से उनका अलौकिक श्रृंगार किया गया है।श्रद्धालुओं के लिए 400 क्विंटल लड्डू प्रसादी तैयार की गई है, जिसके लिए मंदिर परिसर में 20 काउंटर लगाए गए हैं। 12 भस्म आरती और विशेष पूजा महाशिवरात्रि पर साल में एक बार 12 भस्म आरती होती हैं। चारों प्रहर की पूजा के कारण मंदिर पूरी रात खुला रहेगा। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भी परंपरागत भस्म अर्पित की गई। ग्रहों का विशेष संयोग इस बार कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु का अद्भुत संयोग बन रहा है। शनि देव भी कुंभ राशि में रहकर ‘शश’ महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार यह योग व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक उन्नति के लिए शुभ माना जा रहा है। T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में की गई पूजा का अक्षय फल मिलता है। निशिथ काल (महामुहूर्त) रात 12:09 से 1:00 बजे तक रहेगा।व्रत रखने वाले श्रद्धालु 16 फरवरी को सुबह 6:59 बजे से दोपहर 3:24 बजे तक पारण कर सकते हैं। उज्जैन आज सच में शिवमय हो चुका है। हर-हर महादेव के जयघोष, घंटों की गूंज और भक्ति की भावना से पूरा शहर सराबोर है। बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का यह संगम हर भक्त के लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बन गया है।