Mumbai Metro Pillar collapse: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, 4 घायल

HIGHLIGHTS: मुलुंड (पश्चिम) में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा हादसे में 1 व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल ऑटो रिक्शा समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त दोपहर करीब 12:20 बजे एलबीएस रोड पर हुई घटना जांच के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन Mumbai Metro Pillar collapse: महाराष्ट्र। मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बता दें कि गिरा हुआ ढांचा एक ऑटो रिक्शा पर आ गिरा, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। दोपहर 12:20 बजे हुआ हादसा अधिकारियों के मुताबिक घटना दोपहर करीब 12:20 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीमेंट का हिस्सा काफी भारी था और सीधे सड़क पर गिरा। इसकी चपेट में कई वाहन आए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत-बचाव में जुटी टीमें सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के अधिकारी, वार्ड प्रशासन और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया। T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान ट्रैफिक बाधित, वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया यातायात हादसे के बाद एलबीएस रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए। जांच के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माणाधीन पिलर की संरचना कमजोर हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश देने और निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस हादसे के बाद शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्यों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध
T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान

HIGHGLIGHTS: हैंडशेक विवाद पर आगा ने टाला सीधा जवाब भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड स्वीकार किया बाबर आजम की फॉर्म पर जताया भरोसा उस्मान तारिक का एक्शन ICC से क्लियर भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन से भिड़ना चाहता है पाकिस्तान T20 WORLD CUP 2026: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले कोलंबो में माहौल पूरी तरह गरम है। मैच से एक दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद पर सीधा जवाब देने से परहेज किया और कहा, “इसका जवाब कल मिलेगा।” उनके इस बयान ने मुकाबले से पहले सस्पेंस और बढ़ा दिया है। GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध खेल भावना पर दिया जोर भारत-पाक मैच को लेकर राजनीतिक और भावनात्मक माहौल पर पूछे गए सवाल पर आगा ने कहा कि मुकाबला अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेट को खेल की तरह ही खेला जाना चाहिए और उनकी व्यक्तिगत राय से ज्यादा अहम मैदान पर प्रदर्शन है। रिकॉर्ड पर ईमानदार स्वीकारोक्ति वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर नहीं रहा है। इस पर आगा ने कहा कि इतिहास बदला नहीं जा सकता, लेकिन टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। उन्होंने माना कि बड़े मैचों में दबाव रहता है, लेकिन उनकी टीम तैयार है। MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि 2026: आज या कल, कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त बाबर पर पूरा भरोसा कप्तान ने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की फॉर्म को लेकर उठ रही चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बाबर टीम के अहम खिलाड़ी हैं और वे रन बना रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बल्लेबाजी में बड़े बदलाव की संभावना कम है। उस्मान के एक्शन पर सफाई मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों पर आगा ने कहा कि उन्हें दो बार International Cricket Council से क्लियरेंस मिल चुकी है। ऐसे में इस मुद्दे को अनावश्यक तूल नहीं दिया जाना चाहिए। SADHVI PREM BAISA DEATH: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, जाने क्या है कारण! भारत की पूरी ताकत से भिड़ने की इच्छा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल उठा। आगा ने कहा कि वे भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के खिलाफ खेलना चाहते हैं, ताकि मुकाबला पूरी प्रतिस्पर्धा के साथ हो। पिछले साल एशिया कप में हैंडशेक विवाद ने सुर्खियां बटोरी थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को मैदान पर दोनों टीमें सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देती हैं या विवाद फिर चर्चा का विषय बनता है। भारत-पाक मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भावनाओं और प्रतिष्ठा की जंग माना जाता है और इस बार भी रोमांच चरम पर है।
GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध

HIGHLIGHTS: गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत से परिसर में तनाव आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का छात्रों ने किया विरोध पुरुष पुलिसकर्मियों के प्रवेश पर जूडा ने जताई आपत्ति एडीसीपी शालिनी दीक्षित की मौजूदगी में हॉस्टल में ही पूछताछ परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर लगाए गंभीर आरोप GANDHI MEDICAL COLLLEGE: भोपाल।राजधानी भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार देर रात को एक नया मोड़ आ गया है। बता दें कि पुलिस टीम अचानक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल पहुंची, जहां मृतिका की रूम पार्टनर को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की कोशिश की गई। इस दौरान छात्रों और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। आधी रात पूछताछ पर आपत्ति छात्रों का आरोप है कि पुलिस बिना पूर्व सूचना और अनुमति के आधी रात को हॉस्टल पहुंची। जूडा पदाधिकारियों ने यह भी आपत्ति जताई कि पुरुष पुलिसकर्मी गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश कर गए, जो नियमों के विरुद्ध है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस हुई और हॉस्टल के बाहर देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि 2026: आज या कल, कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त एडीसीपी शालिनी दीक्षित रहीं मौजूद मौके पर एडीसीपी शालिनी दीक्षित भी मौजूद थीं। छात्रों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने रूम पार्टनर को थाने ले जाने का फैसला टाल दिया। इसके बाद हॉस्टल परिसर में ही करीब रात डेढ़ बजे तक पूछताछ की गई। SADHVI PREM BAISA DEATH: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, जाने क्या है कारण! परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बताया जा रहा है कि मृतिका रोशनी के परिजनों ने एक दिन पहले थाने के सामने प्रदर्शन किया था और पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामले में फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और सभी जरूरी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
MAHASHIVRATRI 2026: महाशिवरात्रि 2026: आज या कल, कब है और पूजन का शुभ मुहूर्त

HIGHLIGHTS: महाशिवरात्रि 2026 का व्रत – 15 फरवरी। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को आयोजित। चार प्रहर पूजा और रात्रि जागरण का महत्व। शिवलिंग पर जल, दूध, फूल और बेलपत्र चढ़ाने से पुण्य प्राप्ति। व्रत और पूजा से पाप नाश और मोक्ष की प्राप्ति होती है। MAHASHIVRATRI 2026: उज्जैन, मध्य प्रदेश। महाशिवरात्रि 2026 का व्रत इस साल 15 फरवरी को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र पर्वों में से एक है और फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आयोजित किया जाता है। देशभर के भक्त इस दिन रात्रि जागरण और पूजा-अर्चना कर भगवान शिव के आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। SADHVI PREM BAISA DEATH: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, जाने क्या है कारण! महाशिवरात्रि का महत्व महाशिवरात्रि पर दिनभर और रात्रि में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, फूल और बेलपत्र चढ़ाए जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि कोई भक्त रातभर जागकर चार प्रहर पूजा करता है, तो उसके पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि तथा मानसिक शांति आती है। यह पर्व भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति और मोक्ष प्रदान करता है। PM’S ASSAM VISIT: PM मोदी ने असम में दी बड़ी सौगात, राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान रनवे पर उतरे चार प्रहर पूजन का समय प्रहर, समय पूजन का महत्व प्रथम 6:00 PM – 9:00 PM प्रारंभिक पूजन और विधि द्वितीय 9:00 PM – 12:00 AM मध्य रात्रि पूजा तृतीय 12:00 AM – 3:00 AM जागरण और विशेष आरती चतुर्थ 3:00 AM – 6:00 AM सुबह की आरती और भस्म पूजन भक्त चार प्रहरों में नियमित पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएं।
SADHVI PREM BAISA DEATH: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में सामने आया चौंकाने वाला सच, जाने क्या है कारण!

HIGHLIGHTS: FSL जांच में जहर की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अस्थमा और सांस रुकना मौत का संभावित कारण। साध्वी को पहले से अस्थमा की समस्या थी। 28 जनवरी को उन्हें जुकाम भी हुआ था। मेडिकल बोर्ड ने अंतिम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। SADHVI PREM BAISA DEATH: राजहास्थान। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की जांच में किसी तरह के जहर की पुष्टि नहीं हुई है। PM’S ASSAM VISIT: PM मोदी ने असम में दी बड़ी सौगात, राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान रनवे पर उतरे PM रिपोर्ट में अस्थमा को मौत का बताया कारण पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट में साध्वी को अस्थमा और सांस रुकने को मृत्यु का संभावित कारण बताया गया है। उन्हें पहले से अस्थमा की समस्या थी और 28 जनवरी को जुकाम के बाद उनकी सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई थी। VALENTINES DAY: भोपाल में वैलेंटाइन डे पर हंगामा: चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, पुलिस बल तैनात मेडिकल बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने FSL रिपोर्ट और पोस्टमार्टम का विश्लेषण कर मृत्यु के कारण की अंतिम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। अब मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ सकती है।
PM’S ASSAM VISIT: PM मोदी ने असम में दी बड़ी सौगात, राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान रनवे पर उतरे

HIGHLIGHTS: डिब्रूगढ़-मोरान हाईवे पर पहली ELF। राफेल, सुखोई और ट्रांसपोर्ट विमानों का प्रदर्शन। 40 टन फाइटर और 74 टन ट्रांसपोर्ट विमान संभालने में सक्षम। गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन। पीएम-ईबस योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसें हरी झंडी। PM’S ASSAM VISIT: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 14 फरवरी 2026 को असम के डिब्रूगढ़-मोरान हाईवे पर पूर्वोत्तर भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी खुद C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान से हाईवे स्ट्रिप पर उतरे और भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों का एरियल डिस्प्ले देखा। इस 4.2 किलोमीटर लंबी स्ट्रिप को भारतीय वायुसेना ने डिजाइन किया है। यह 40 टन तक के लड़ाकू विमानों और 74 टन अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले परिवहन विमानों को संभाल सकती है। युद्ध या किसी आपात स्थिति में यह हाईवे रनवे की तरह काम करेगा। रणनीतिक और आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका यह सुविधा न केवल भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि बाढ़, भूकंप जैसी आपदाओं में राहत और बचाव कार्यों में भी मददगार साबित होगी। कुल 5 हाईवे स्ट्रिप्स बनाई जा रही हैं, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र में रक्षा और आपातकालीन तैयारियों को नई मजबूती देंगी। VALENTINES DAY: भोपाल में वैलेंटाइन डे पर हंगामा: चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, पुलिस बल तैनात पीएम मोदी ने इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से सुविधा और उसकी रणनीतिक अहमियत पर प्रस्तुति भी देखी। गुवाहाटी में बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1 बजे गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर 3,030 करोड़ रुपये लागत से बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। इसके अलावा लचित घाट पर 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। GIRL DUMPED IN BOX: सोशल मीडिया से शादी, फिर मौत! संदूक में मिला सिया का शव PM मोदी ने IIM गुवाहाटी का उद्घाटन किया और पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत चार शहरों में 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इससे 50 लाख से अधिक लोगों को सस्ती, भरोसेमंद और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
VALENTINES DAY: भोपाल में वैलेंटाइन डे पर हंगामा: चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, पुलिस बल तैनात

HIGHLIGHTS: भोपाल के चिनार पार्क के बाहर वैलेंटाइन डे पर नारेबाजी कार्यकर्ता लट्ठ लेकर पहुंचे, मुंडन की चेतावनी दी कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात 15 निगरानी दस्ते होटल, मॉल और पार्कों पर रखेंगे नजर प्रशासन ने शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी VALENTINES DAY: भोपाल। राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे के मौके पर विरोध का असर सड़कों पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शहर के चिनार पार्क के बाहर जमा हो गए। जिसके बाद कार्यकर्ता हाथों में लट्ठ लेकर नारेबाजी करते नजर आए। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पार्क में कोई जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में मिला तो उसका मुंडन कर विरोध जताया जाएगा। उनका कहना है कि वे भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे। FAKE IAS OFFICER: वल्लभ भवन में फर्जी IAS की एंट्री, असली अफसर के सामने ट्रांसफर की मांग कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद स्थिति को देखते हुए पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी तरह की अवैध या हिंसक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। IAS OFFICERS: मध्यप्रदेश में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले 15 निगरानी दस्ते गठित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए सख्त रुख अपनाया है। वहीं संस्कृति बचाओ मंच ने शहरभर में 15 निगरानी दस्ते गठित करने की घोषणा की है, जो होटल, मॉल और पार्कों पर नजर रखेंगे। एक दिन पहले संगठनों ने ‘दंड पूजन’ कर विरोध दर्ज कराया था। LADLI BEHNA YOJNA: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज, 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये होटल संचालकों को चेतावनी संस्कृति बचाओ मंच ने होटल संचालकों से अपील की है कि वे वैलेंटाइन डे पर कोई विशेष आयोजन न करें। पदाधिकारियों ने युवाओं से महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का आग्रह किया।
FAKE IAS OFFICER: वल्लभ भवन में फर्जी IAS की एंट्री, असली अफसर के सामने ट्रांसफर की मांग

HIGHLIGHTS: वल्लभ भवन के सामान्य प्रशासन विभाग में पहुंचा फर्जी IAS खुद को 2019 बैच का अधिकारी और इंदौर में SDM बताया असली IAS अजय कटेसरिया ने वरिष्ठता सूची से खोली पोल आधार कार्ड से हुई पहचान, युवक का नाम योगेंद्र सिंह चौहान पुलिस जांच जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल FAKE IAS OFFICER: भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खुद को 2019 बैच का आईएएस अधिकारी बताने वाला एक युवक सामान्य प्रशासन विभाग पहुंच गया। उसने दावा किया कि वह इंदौर में एसडीएम के पद पर पदस्थ है और लंबे समय से उसकी पोस्टिंग नहीं हुई, इसलिए ट्रांसफर कराने आया है। असली IAS के सामने खुली पोल युवक उप सचिव अजय कटेसरिया के पास पहुंचा और खुद को 2019 बैच का आईएएस बताते हुए ट्रांसफर की मांग करने लगा। उसने पूर्व इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह और वर्तमान कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ काम करने का दावा भी किया। हालांकि, अजय कटेसरिया ने तुरंत आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता सूची जांची, जिसमें युवक का नाम नहीं मिला। शक पुख्ता होते ही उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को बुलाया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। IAS OFFICERS: मध्यप्रदेश में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले आधार कार्ड से हुई पहचान मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा के अनुसार, युवक के पास से आधार कार्ड और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। उसकी पहचान योगेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो इंदौर के खातीपुरा का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। LADLI BEHNA YOJNA: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज, 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय में प्रवेश के लिए दस्तावेज जांच के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाते हैं। युवक के पास ऐसा कोई संदिग्ध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके आधार पर उसे रोका जा सके। परिजनों का दावा है कि युवक मानसिक बीमारी से जूझ रहा है।
IAS OFFICERS: मध्यप्रदेश में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले

HIGHLIGHTS: प्रदेश में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले अशोक बर्णवाल को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संदीप यादव बने वन विभाग के प्रमुख मनीष सिंह को फिर मिला जनसंपर्क विभाग दीपक सक्सेना आबकारी आयुक्त, ग्वालियर नियुक्त IAS OFFICERS: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस त्रासदी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि उनके पास पहले से मौजूद पर्यावरण विभाग भी यथावत रहेगा। साथ ही उन्हें खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। LADLI BEHNA YOJNA: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज, 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये वहीं प्रमुख सचिव संदीप यादव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर वन विभाग का प्रमुख बनाया गया है। उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मनीष सिंह को फिर मिला जनसंपर्क विभाग 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले भी इस विभाग का कार्यभार संभाल चुके हैं। उनके पास परिवहन विभाग और जेल विभाग का दायित्व पूर्ववत रहेगा। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा। BHOPAL DRUG DEALERS ARRESTED: भोपाल में क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, 495 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को सरकार ने नई जिम्मेदारी देते हुए आबकारी आयुक्त, ग्वालियर नियुक्त किया है। वहीं लंबे समय से उक्त दायित्व संभाल रहे अभिजीत अग्रवाल को वापस बुलाकर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। देखें कौन-कौन है शामिल. T20 World Cup 2026: में महा-उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया चित
LADLI BEHNA YOJNA: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज, 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये

HIGHLIGHTS: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज जारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंधाना (खंडवा) से करेंगे ट्रांसफर 1500 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में 1.26 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ डीबीटी के जरिए पारदर्शी भुगतान LADLI BEHNA YOJNA: खंडवा। मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज यानि 14 फरवरी को जारी की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।इस किस्त के तहत प्रदेश की करीब 1.26 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में होगा राशि अंतरण खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डिजिटल माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हितग्राही महिलाएं मौजूद रहेंगी। BHOPAL DRUG DEALERS ARRESTED: भोपाल में क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, 495 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार डीबीटी से पारदर्शी भुगतान योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। 33वीं किस्त की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होगा। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की आय में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का आधार बन रही है। GOLD-SILVER PRICE: चांदी दो दिन में ₹24 हजार सस्ती, सोना भी फिसला; जानें रांची समेत झारखंड के ताजा रेट