Aayudh

BANGLADESH ELECTION: बांग्लादेश में 20 साल बाद सत्ता में वापसी: बीएनपी को भारी बहुमत का अनुमान

BANGLADESH ELECTION

HIGHLIGHTS: बीएनपी ने साधारण बहुमत पार कर सरकार बनाने की स्थिति हासिल की। 20 साल बाद बीएनपी सत्ता में लौटने के क़रीब। जमात-ए-इस्लामी को केवल दो अंकों की सीटें मिलीं। चुनाव के दिन हुई हिंसा में 70+ लोग घायल, सुरक्षा बढ़ाई गई। जनमत संग्रह में 72.9% वोट संविधान के पक्ष में पड़े। BANGLADESH ELECTION: ढाका। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) 13वें आम चुनावों में साधारण बहुमत के आंकड़े पार करते हुए सरकार बनाने के क़रीब पहुंच गई है। यह जीत 20 साल बाद बीएनपी की सत्ता में वापसी का संकेत है। पार्टी के नेतृत्व में तारिक रहमान ने पिछले चुनावों में अपने प्रदर्शन से बहुमत की आवश्यकता वाली 151 सीटें पार कर ली हैं। MP WEATHER UDAPTE: एमपी में तापमान 30 डिग्री पार, जानें अगले दो दिन का मौसम अपडेट जमात-ए-इस्लामी को करारा झटका इस चुनाव में जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका लगा। मतगणना के अनुसार, पार्टी केवल दो अंकों की सीटों तक सीमित रही। इससे बीएनपी की मजबूत वापसी का संकेत मिलता है। कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी है, लेकिन समग्र रुझान बड़े बदलाव की संभावना कम दिखा रहे हैं। Thailand Firing : 22 बच्चों समेत 34 लोगों की हत्या, डे-केयर में फायरिंग मतदान और हिंसा का छोटा लेकिन असरदार दौर चुनाव के दिन कई स्थानों पर अशांति देखी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 70 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिसमें सबसे ज्यादा हिंसा नोआखली जिले के हटिया में हुई। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू होकर नौ घंटे तक चला। देशभर में सुरक्षा कड़ी थी, लगभग 10 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। Kim Jong Un Successor : क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को सौंपेंगे सत्ता? दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का बड़ा दावा जनमत संग्रह में संविधान के पक्ष में मजबूत समर्थन बीएनपी के अलावा देश में जनमत संग्रह भी हुआ। अनौपचारिक परिणाम के अनुसार, कुल वोटों में से 72.9% वोट संविधान के पक्ष में पड़े, जबकि 27.1% इसके विरोध में रहे। सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी और सुरक्षा बल तैनात रहे। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ी हुई निगरानी ने मतदाताओं का विश्वास बढ़ाया। चुनाव में किसी की मृत्यु की सूचना नहीं मिली।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri’s statement: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान – सीताराम-सीताराम से धर्म नहीं बचेगा!

DHIRENDRA KRISHNA SHASTRI

HIGHLIGHTS: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान। कहा: सीताराम-सीताराम करने से धर्म नहीं बचेगा। हिंदुत्व की रक्षा के लिए मठ के बाहर भी सक्रिय होना जरूरी माला और भाला संभालने की आवश्यकता पर जोर बयान सातवें कन्याविवाह महोत्सव के दौरान आया Pandit Dhirendra Krishna Shastri’s statement: छतरपुर। बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भक्तों को संबोधित करते हुए धर्म और हिंदुत्व की रक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है । बता दें कि उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल “सीताराम-सीताराम” बोलने या जप करने से धर्म की रक्षा नहीं होगी। MP BOARD EXAMS:10वीं MP बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र देंगे पहला पेपर मंदिर में बैठ कर पूजा करना पर्याप्त नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुत्व को बचाने के लिए केवल मंदिर और मठ में बैठकर पूजा करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए भक्तों को समाज में सक्रिय भूमिका निभानी होगी और जरूरत पड़ने पर माला और भाला संभालने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका यह बयान धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सक्रिय भागीदारी की अहमियत को रेखांकित करता है। देखें पूरा विडियो…. समाज से लोग निभाए अपना कर्त्तव्य यह संदेश उन्होंने बागेश्वर धाम में आयोजित सातवें कन्याविवाह महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में दिया। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने शास्त्री के विचारों को काफी प्रेरणादायक बताया। सूचना की माने तो पंडित जी ने मंच से यह भी कहा कि धर्म की रक्षा केवल पूजा या जप तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज में अपने कर्तव्यों को निभाने की भी आवश्यकता है। Bharat Bandh 2026 : ट्रेड डील से लेकर नए विधेयकों के खिलाफ आज भारत बंद, जानिए किन सेवाओं पर असर युवा और समाज से सक्रीय होने की अपील शास्त्री का मानना है कि अगर हिंदुत्व और धर्म को मजबूत बनाना है तो युवाओं और समाज के लोगों को मंदिरों से बाहर आकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ साहस और निडरता का भी प्रदर्शन करना जरूरी है। ACCIDENT NEWS: ड्यूटी पर जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज ने खोले राज! लोगों ने दिया बढ़ावा इस अवसर पर शास्त्री ने अपने विचारों के माध्यम से न केवल धार्मिक संदेश दिया, बल्कि समाज में जागरूकता और सक्रियता के महत्व को भी उजागर किया। उनके इस बयान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच उत्साह और चर्चा दोनों को बढ़ा दिया।

MP BOARD EXAMS:10वीं MP बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र देंगे पहला पेपर

10TH MP BOARD EXAMS

HIGHLIGHTS: आज से एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू सुबह 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी 9 से 12 बजे तक होगी परीक्षा 9 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वाड से कड़ी निगरानी MP BOARD EXAMS: मध्यप्रदेश। भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में आज से एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। जिसमे परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। बता दें कि ये परीक्षा सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। MP IPS PROPERTY: एमपी के करोड़पति IPS: सैलरी से ज्यादा किराए से कर रहे कमाई, देखें किसके पास कितने पैसे? उर्दू विषय से होगी शुरुआत इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत उर्दू विषय के पेपर से होगी। राज्यभर में 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी कड़ी निगरानी के इंतजाम परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड भी तैनात किए गए हैं, जो औचक निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से नियमों का पालन करने और समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है। GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी 12वीं की परीक्षा पहले ही शुरू गौरतलब है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है।

MP IPS PROPERTY: एमपी के करोड़पति IPS: सैलरी से ज्यादा किराए से कर रहे कमाई, देखें किसके पास कितने पैसे?

MP IPS NEWS

HIGHLIGHTS: एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा कई अधिकारी वेतन से ज्यादा किराए से कमा रहे हैं अजय शर्मा के पास 11.65 करोड़ की संपत्ति जयदीप प्रसाद को सालाना 74 लाख रुपये की आय सभी विवरण केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सौंपे गए ब्यौरे पर आधारित MP IPS PROPERTY: भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के कई आईपीएस अधिकारियों की आय और संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को सौंपे गए वार्षिक संपत्ति विवरण में सामने आया है कि कुछ अधिकारी अपनी सैलरी से ज्यादा कमाई किराए और निवेश से कर रहे हैं। नियम के तहत सभी आईपीएस अधिकारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होता है। GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी अजय शर्मा के पास 11.65 करोड़ की संपत्ति सूचन की माने तो अजय शर्मा, जो पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष हैं, उनके के पास 11 करोड़ 65 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें हर महीने लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये तक का किराया प्राप्त होता है। साथ ही भोपाल और दिल्ली में भी उनकी करोड़ों की संपत्तियां बताई गई हैं। उपेंद्र जैन और वरुण कपूर की संपत्ति सूत्रों के मुताबिक आईपीएस उपेंद्र जैन के पास 8 करोड़ 39 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज की गई है। इंदौर, बड़वाह और भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में उनकी अचल संपत्ति है। वहीं जेल डीजी वरुण कपूर के पास 8 करोड़ 43 लाख रुपये की अचल संपत्ति है और उन्हें सालाना करीब 5 लाख 12 हजार रुपये किराया मिलता है। जयदीप प्रसाद और अनिल कुमार की आय एडीजी, एससीआरबी जयदीप प्रसाद के पास 5 करोड़ 32 लाख रुपये की चल संपत्ति है। रांची, हजारीबाग, भोपाल, सीहोर और गुड़गांव में उनकी संपत्तियां हैं, जिनसे उन्हें सालाना लगभग 74 लाख रुपये की आय होती है। महिला शाखा के स्पेशल डीजी अनिल कुमार के पास 4 करोड़ 81 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है। Rahul Gandhi LS Membership : क्या राहुल गांधी की सदस्यता होगी खत्म, पहले भी ‘मोदी सरनेम मामले’ में हुए थे सस्पेंड नियमों के तहत घोषित संपत्ति ये सभी आंकड़े अधिकारियों द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित संपत्ति विवरण पर आधारित हैं। हालांकि, यह खुलासा चर्चा का विषय बना हुआ है कि कई अधिकारी वेतन से अधिक आय किराए और अन्य स्रोतों से अर्जित कर रहे हैं। Bombay High Court Decision : महात्मा गांधी पर निबंध लिखा तो रेप की सजा हुई कम! बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी

BHOPAL CURRENT NEWS

HIGHLIGHTS: भोपाल कुटुंब न्यायालय में अनोखा समझौता पति की प्रेमिका ने मकान और 27 लाख रुपये दिए कुल समझौता राशि करीब डेढ़ करोड़ रुपये पांच साल चली काउंसलिंग प्रक्रिया बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: मध्यप्रदेश। भोपाल के कुटुंब न्यायालय में पारिवारिक विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक पत्नी ने आर्थिक सुरक्षा के बदले पति को उसकी प्रेमिका के साथ रहने की सहमति दे दी। बता दें कि यह समझौता करीब डेढ़ करोड़ रुपये में तय हुआ, जिसमें एक मकान और 27 लाख रुपये नकद शामिल हैं। ACCIDENT NEWS: ड्यूटी पर जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज ने खोले राज! दफ्तर से शुरू हुई प्रेम कहानी मामला एक केंद्रीय सरकारी विभाग में कार्यरत 42 वर्षीय अधिकारी का है, जिसे अपने ही कार्यालय में काम करने वाली 10 साल बड़ी महिला अधिकारी से प्रेम हो गया था। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ गई। जिसके बाद घर में रोजाना होने वाले विवादों का असर उनकी 16 और 12 वर्ष की बेटियों पर भी पड़ने लगा। बेटी की शिकायत से शुरू हुई प्रक्रिया लगातार तनाव से परेशान होकर बड़ी बेटी ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, जो करीब पांच साल तक चली। सूत्रों के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान पति ने साफ किया कि वह अपनी सहकर्मी के साथ रहना चाहता है और आपसी सहमति से तलाक लेने को तैयार है। Rajpal Yadav in Tihar : तिहाड़ जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज आर्थिक सुरक्षा बनी समझौते की शर्त पत्नी ने बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक मकान और 27 लाख रुपये नकद की मांग रखी थी। जिसके बाद प्रेमिका ने इस शर्त को स्वीकार करते हुए पूरी राशि देने पर सहमति जताई। बताया जा रहा है कि मकान और नकद मिलाकर सौदा करीब डेढ़ करोड़ रुपये में तय हुआ। बच्चों के हित को प्राथमिकता समाजशास्त्रियों का मानना है कि ऐसे मामलों में बच्चों के हित सर्वोपरि होने चाहिए। न्यायालय की देखरेख में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और अब विवाह विच्छेद की प्रक्रिया जारी है।

ACCIDENT NEWS: ड्यूटी पर जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज ने खोले राज!

CAR ACCIDENT

HIGHLIGHTS: मंडीदीप में फैक्ट्री कर्मचारी को कार से दो बार कुचलने का आरोप सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आरोपी चालक गिरफ्तार, कई धाराओं में मामला दर्ज तड़के सुबह 5 बजे सतलापुर थाना क्षेत्र में हुई घटना पुलिस जांच जारी, पूछताछ में और खुलासे संभव ACCIDENT NEWS: भोपाल। मंडीदीप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सुबह करीब 5 बजे एक फैक्ट्री कर्मचारी को कथित तौर पर कार से दो बार कुचल दिया गया। बता दें कि घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। Kim Jong Un Successor : क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को सौंपेंगे सत्ता? दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का बड़ा दावा ड्यूटी पर जाते समय हुआ हमला मृतक की पहचान कृष्ण पाल के रूप में हुई है, जो मंडीदीप स्थित HEG Limited (एचईजी) फैक्ट्री में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि चालक ने पहले टक्कर मारी और फिर गाड़ी को रिवर्स कर दोबारा कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। सोशल मीडिया पर आक्रोश घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस कृत्य को अमानवीय और क्रूरतापूर्ण बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। MP Ayurved AIIMS : मध्य प्रदेश के इस जिले में खुलेगा आयुर्वेद का एम्स, सीएम मोहन यादव की घोषणा पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना सतलापुर थाना क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्टेशन हाउस ऑफिसर विजय सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और पूछताछ के बाद और तथ्य सामने आ सकते हैं।

MP WEATHER UDAPTE: एमपी में तापमान 30 डिग्री पार, जानें अगले दो दिन का मौसम अपडेट

MP WEATHER UPDATE

HIGHLIGHTS: मध्य प्रदेश में दिन का तापमान कई शहरों में 30°C पार। अगले दो दिन हल्की ठंड बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव। 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो विस्टर्न डिस्टरबेंस। सिस्टम गुजरने के बाद राज्य में एक और दौर सर्दी का देखने को मिलेगा। MP WEATHER UDAPTE: भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दियों का अंतिम दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। राज्य के 15 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। लोगों ने कहा कि दिन के समय धूप में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। Pandit Dhirendra Krishna Shastri’s statement: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान – सीताराम-सीताराम से धर्म नहीं बचेगा! अगले दो दिन हल्की ठंड मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक हल्की ठंड रहेगी। रात का तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा कम रहेगा, लेकिन दिन के समय धूप के कारण गर्मी महसूस होगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी सिस्टम का असर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो विस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। इन सिस्टम का असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा रहेगा, जबकि मध्य प्रदेश में इसका प्रभाव सीमित रहेगा। MP BOARD EXAMS:10वीं MP बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र देंगे पहला पेपर सर्दी का आखिरी दौर सिस्टम गुजरने के बाद राज्य में एक और दौर सर्दी का देखने को मिल सकता है। हालांकि यह पहले जैसी कड़ाके की ठंड नहीं होगी। दिन और रात के तापमान में फर्क धीरे-धीरे कम होने लगेगा। GIRLFRIEND BAUGHT LOVER: डेढ़ करोड़ में टूटा रिश्ता: प्रेमिका के लिए पति को छोड़ने पर राजी पत्नी सावधानी और सुझाव मौसम विभाग ने आम जनता को सलाह दी है कि सुबह-शाम की ठंड से बचने के लिए हलके गर्म कपड़े पहनें। बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।