BHOPAL DRUG DEALERS ARRESTED: भोपाल में क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, 495 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS: भोपाल में दो तस्कर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 495 ग्राम चरस बरामद दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से सफल धरपकड़ BHOPAL DRUG DEALERS ARRESTED: मध्यप्रदेश। भोपाल क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 495 ग्राम चरस और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया है। मुखबिर की सूचना से हुई पकड़एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरा स्थित टीआईटी मैदान खंडहर के पास दो युवक खड़े हैं और वे चरस बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस के कहना है कि अगर इन्हें समय पर पकड़ा नहीं जाता, तो ये मादक पदार्थ बेचकर फरार हो सकते थे। RAM CHARAN TWINS: शिव-राम से जोड़कर राम चरण ने किया बेटे का नाम करण; जानिए क्या है बेटी का नाम क्राइम ब्रांच ने की घेराबंदीसूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 495 ग्राम चरस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने मौके से सभी सबूत जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। T20 World Cup 2026: में महा-उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया चित आरोपियों की पहचान और आगे की कार्रवाईपुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान स्थानीय युवकों के रूप में की गई है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि वे चरस की तस्करी कहां तक कर चुके हैं और उनके अन्य नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। क्राइम ब्रांच की सतर्कता पर जताई सराहना स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने क्राइम ब्रांच की इस सतर्कता और तेजी से कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही अधिकारीयों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
RAM CHARAN TWINS: शिव-राम से जोड़कर राम चरण ने किया बेटे का नाम करण; जानिए क्या है बेटी का नाम

HIGHLIGHTS: सुपरस्टार राम चरण और पत्नी उपासना कोनिदेला बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता। बेटे का नाम रखा गया शिव-राम, बेटी का नाम अनवीरा देवी। नामों के पीछे खास अर्थ: ‘वीरा’ मतलब वीरता, ‘देवी’ मतलब माता का आशीर्वाद। परिवार ने नाम चुनने में राम चरण और उपासना का पूरा साथ दिया। फैंस सोशल मीडिया पर बच्चों के नाम और उनके अर्थ को लेकर उत्साहित। RAM CHARAN TWINS: साउथ के मेगा स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिदेला अपने परिवार में दोहरी खुशियों का जश्न मना रहे हैं। बता दें कि फरवरी 2026 की शुरुआत में दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे और अब उन्होंने अपने नवजात बेटे और बेटी का नाम फैंस के साथ साझा किया है। माता-पिता और परिवार की आस्था राम चरण ने अपने बेटे का नाम शिव-राम रखा है, जिसमें उनके माता-पिता और परिवार की आस्था झलकती है। वहीं बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक राम चरण ने बताया कि ‘वीरा’ का मतलब वीरता और साहस है, जबकि ‘देवी’ माता का आशीर्वाद दर्शाता है। यह नाम परिवार और संस्कारों के साथ-साथ आध्यात्मिक अर्थ भी रखता है। T20 World Cup 2026: में महा-उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया चित पुरे परिवार ने मिलकर रखे बच्चों के नाम नामकरण के निर्णय में राम चरण की पत्नी उपासना ने भी अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा पूरे परिवार ने बच्चों के नाम तय करने में सक्रिय भागीदारी दी। राम चरण ने कहा कि उन्होंने नामों का चयन सोच-समझ कर किया है ताकि बच्चों के व्यक्तित्व और उनके संस्कारों में यह झलक सके। सोशल मीडिया पर वायरल खबर फैंस और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। राम चरण के फैंस उनके घर आई इस डबल खुशियों की खबर को उत्साह और प्यार के साथ शेयर कर रहे हैं। कई लोग उनके बच्चों के नाम के अर्थ और उनके पीछे की कहानी से प्रेरित भी हो रहे हैं। PM’S NEWS OFFICE: PM मोदी ने बदला PMO का पता, ‘सेवा तीर्थ’ से होगी नई शुरुआत
T20 World Cup 2026: में महा-उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया चित

HIGHLIGHTS: जिम्बाब्वे ने 23 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रन की पारी ब्रैड इवांस के 5 और मुजारबानी के 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट में पहली हार जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी जीत T20 World Cup 2026: कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने इतिहास रच दिया। 2007 की तरह एक बार फिर उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 2 विकेट पर 169 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 146 रन ही बना सकी और 23 रन से मैच हार गई। यह टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी जीत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली हार। ब्रायन बेनेट की दमदार पारी जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन (56 गेंद) की शानदार पारी खेली। उन्होंने 7 चौके लगाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। तादिवानाशे मारुमानी (35), रयान बर्ल (35) और कप्तान सिकंदर रजा (नाबाद 25) ने भी अहम योगदान दिया। PM’S NEWS OFFICE: PM मोदी ने बदला PMO का पता, ‘सेवा तीर्थ’ से होगी नई शुरुआत मुजारबानी-इवांस की घातक गेंदबाजी 170 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 विकेट झटके, जबकि ब्रैड इवांस ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू रेनशॉ ने 65 रन बनाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। GOLD-SILVER PRICE: चांदी दो दिन में ₹24 हजार सस्ती, सोना भी फिसला; जानें रांची समेत झारखंड के ताजा रेट जांपा को नहीं मिला विकेट एडम जांपा ने 4 ओवर में 31 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी कमजोर नजर आई।
PM’S NEWS OFFICE: PM मोदी ने बदला PMO का पता, ‘सेवा तीर्थ’ से होगी नई शुरुआत

HIGHLIGHTS: ‘सेवा तीर्थ’ बना नया PMO कॉम्प्लेक्स साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार पेपरलेस और डिजिटल वर्क कल्चर पर जोर PM’S NEWS OFFICE: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (13 फरवरी) को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) कॉम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय का पता अब स्थायी रूप से बदल गया है। अब प्रधानमंत्री और उनसे जुड़े प्रमुख विभाग इसी नए आधुनिक परिसर से कामकाज संचालित करेंगे। यह कॉम्प्लेक्स सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक छत के नीचे लाना है। सेवा तीर्थ परिसर में PMO, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट के कार्यालय मौजूद रहेंगे। शाम 6 बजे करेंगे संबोधन उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री शाम 6 बजे सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन-1 और 2 का भी उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जो वहां मोदी सरकार की आखिरी बैठक होगी। GOLD-SILVER PRICE: चांदी दो दिन में ₹24 हजार सस्ती, सोना भी फिसला; जानें रांची समेत झारखंड के ताजा रेट बदले कई ऐतिहासिक नाम सरकार ने बीते वर्षों में कई प्रमुख स्थलों के नाम बदले हैं: साउथ ब्लॉक → सेवा तीर्थ सेंट्रल सेक्रेटेरिएट → कर्तव्य भवन राजपथ → कर्तव्य पथ रेस कोर्स रोड → लोक कल्याण मार्ग राजभवन/राज निवास → लोक भवन/लोक निवास आधुनिक सुविधाओं से लैस करीब 2.26 लाख वर्ग फुट में फैले इस परिसर को लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। यह हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर, डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम जैसी स्मार्ट सुविधाओं से लैस है।
GOLD-SILVER PRICE: चांदी दो दिन में ₹24 हजार सस्ती, सोना भी फिसला; जानें रांची समेत झारखंड के ताजा रेट

HIGHLIGHTS: 22 कैरेट सोना ₹600 सस्ता 24 कैरेट सोना ₹630 गिरा चांदी ₹3 लाख प्रति किलो पर स्थिर दो दिन में चांदी ₹24,000 तक टूटी खरीदारी से पहले BIS हॉलमार्क जरूर देखें GOLD-SILVER PRICE: नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज 22 कैरेट सोना ₹1,46,200 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,53,510 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी ₹3,00,000 प्रति किलो के भाव पर स्थिर है। हालांकि इससे पहले चांदी के दाम में दो दिन में ₹24,000 तक की गिरावट देखी गई थी। GIRL DUMPED IN BOX: सोशल मीडिया से शादी, फिर मौत! संदूक में मिला सिया का शव सोना हुआ सस्ता कल की तुलना में 22 कैरेट सोने में ₹600 की गिरावट आई है। गुरुवार शाम इसका भाव ₹1,46,800 था, जो आज घटकर ₹1,46,200 हो गया। इसी तरह 24 कैरेट सोना ₹630 सस्ता हुआ है। कल इसका रेट ₹1,54,140 था, जो आज ₹1,53,510 पर आ गया। अन्य शहरों में क्या है रेट? बोकारो 22 कैरेट: ₹1,49,500 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट: ₹1,58,000 प्रति 10 ग्राम चांदी: ₹2,68,000 प्रति किलो Ghoosakhor Pandit Controversy : सुप्रीम कोर्ट ने टाइटल पर लगाई रोक, हलफनामा दाखिल करने का आदेश जमशेदपुर 22 कैरेट: ₹1,46,300 24 कैरेट: ₹1,59,720 चांदी: ₹2,37,180 प्रति किलो MP Ayurved AIIMS : मध्य प्रदेश के इस जिले में खुलेगा आयुर्वेद का एम्स, सीएम मोहन यादव की घोषणा देवघर 22 कैरेट: ₹1,39,773 24 कैरेट: ₹1,52,480 चांदी: ₹2,37,180 प्रति किलो खरीदारी से पहले ध्यान दें Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल हाट में सजा आदिवासी संस्कृति का रंगीन संसार, एम्ब्रॉयडरी से बांस कला तक सब कुछ सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर जांचें। भारत में सोने की शुद्धता प्रमाणित करने का अधिकार केवल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के पास है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क कोड होते हैं, इसलिए सही जांच के बाद ही खरीदारी करें।
GIRL DUMPED IN BOX: सोशल मीडिया से शादी, फिर मौत! संदूक में मिला सिया का शव

HIGHLIGHTS: संदूक में मिला सिया का शव आरोपी समीर की तीसरी पत्नी थी मृतका इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान दहेज में मिले बक्से में छिपाई गई लाश हत्या के बाद जबलपुर गया था आरोपी GIRL DUMPED IN BOX: मध्यप्रदेश। भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पानी की टंकी के पास पड़े एक संदूक से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बात दें कि पुलिस ने जब संदूक को पानी से बाहर निकाला तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला। फॉरेंसिक जांच के बाद मृतका की पहचान सिया के रूप में हुई, जो आरोपी समीर की तीसरी पत्नी बताई जा रही है। सुचना की माने तो महिला का शव दो से तीन दिन पुराना माना जा रहा है। दहेज में मिले बक्से में छिपाई लाश पुलिस जांच में सामने आया कि जिस संदूक में शव मिला, वह आरोपी को उसकी दूसरी शादी में दहेज में मिला था। जांच के बाद आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बक्से में बंद कर पानी की टंकी में फेंक दिया गया। S-400 Missiles: भारत की रूस से 10,000 करोड़ की मिसाइल डील,पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान पुलिस के अनुसार, समीर की सिया से पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में वह उसे ‘साली’ बताकर घर लाया, बाद में दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगातार विवाद होते थे। हत्या के बाद दूसरी पत्नी लेने पहुंचा था सूत्रों के मुताबिक, सिया की हत्या के बाद समीर जबलपुर अपनी दूसरी पत्नी को लाने गया था। लौटते समय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ जारी है। ILLEGAL DRUG CULTIVATION: एक करोड़ रुपए की अफीम की अवैध खेती का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ड्रोन से खोजे 11,600 पौधे पुलिस की जांच जारी पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया चैट खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
ILLEGAL DRUG CULTIVATION: एक करोड़ रुपए की अफीम की अवैध खेती का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ड्रोन से खोजे 11,600 पौधे

HIGHLIGHTS: कुल 11,600 अफीम के पौधे बरामद पौधों का वजन 9.76 क्विंटल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 97.6 लाख रुपये आरोपी हिरालाल माली गिरफ्तार ड्रोन तकनीक से की गई पहचान ILLEGAL DRUG CULTIVATION: नीमच। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि लुहारिया जाट क्षेत्र में कपास की फसल की आड़ में लहलहा रही अफीम की अवैध खेती को पकड़ा गया है। पुलिस ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर 11,600 हरे पौधों की पहचान की, जिनका कुल वजन लगभग 9.76 क्विंटल आंका गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 97 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। Petrol Diesel Price Update: एक ही दिन में तेल की कीमतों में बड़ा झटका, जानें आपके शहर का रेट ड्रोन ने दिखाई कपास के बीच छिपी अफीम की खेती पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले में अफीम और गांजे की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए मुखबिर तंत्र और आधुनिक तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए थे। इसी के तहत रतनगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद खेत की ड्रोन से खोजबीन की। कपास के पौधों के बीच छिपी अफीम स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हिरालाल माली के खेत पर छापा मारा। आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ जब्त मौके पर पुलिस ने अवैध अफीम के सभी 11,600 पौधों को जब्त किया। आरोपी हिरालाल माली को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर ही पौधों का विधिवत तौल कर रिकॉर्ड तैयार किया।
Petrol Diesel Price Update: एक ही दिन में तेल की कीमतों में बड़ा झटका, जानें आपके शहर का रेट

HIGHLIGHTS: ब्रेंट क्रूड: 67.53 डॉलर प्रति बैरल, ढाई डॉलर की गिरावट। डब्ल्यूटीआई क्रूड: 62.86 डॉलर प्रति बैरल, डेढ़ डॉलर घटा। दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर। गुरुग्राम, जयपुर और पटना में दाम में हल्की गिरावट। गिरावट का मुख्य कारण: ग्लोबल मार्केट में तेल की नरमी और मांग में उतार-चढ़ाव। Petrol Diesel Price Update: नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक ही दिन में करीब ढाई डॉलर गिरकर 67.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि डब्ल्यूटीआई का रेट डेढ़ डॉलर की कमी के साथ 62.86 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। इस नरमी का असर आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में दिखा। S-400 Missiles: भारत की रूस से 10,000 करोड़ की मिसाइल डील,पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका महानगरों में स्थिरता, कुछ शहरों में बदलाव दिल्ली और मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये/लीटर, डीजल 87.62 रुपये/लीटर मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये/लीटर, डीजल 89.97 रुपये/लीटर चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये/लीटर, डीजल 92.35 रुपये/लीटर कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये/लीटर, डीजल 91.76 रुपये/लीटर MP WEATHER UDAPTE: एमपी में तापमान 30 डिग्री पार, जानें अगले दो दिन का मौसम अपडेट वहीं कुछ राज्यों के शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। गुरुग्राम: पेट्रोल 95.26 रुपये (-0.24), डीजल 87.73 रुपये (-0.24) जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये (+0.10), डीजल 90.21 रुपये (+0.09) पटना: पेट्रोल 105.43 रुपये (+0.20), डीजल 91.67 रुपये (+0.18) Pandit Dhirendra Krishna Shastri’s statement: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान – सीताराम-सीताराम से धर्म नहीं बचेगा! कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में आपूर्ति और मांग में बदलाव, अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में स्टॉक्स और अंतरराष्ट्रीय राजनयिक घटनाएं तेल की कीमतों को प्रभावित कर रही हैं। इसका सीधा असर घरेलू पेट्रोल-डीजल के रेट पर पड़ता है।
S-400 Missiles: भारत की रूस से 10,000 करोड़ की मिसाइल डील,पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका

HIGHLIGHTS: रूस से 288 S-400 मिसाइलों की खरीद। सौदे की कुल लागत: लगभग ₹10,000 करोड़। फ्रांस से 114 राफेल और अमेरिका से 6 समुद्री विमानों की मंजूरी। नई मिसाइलें 40 से 400 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम। भविष्य में 5 और S-400 दस्ते खरीदने की तैयारी S-400 Missiles: नई दिल्ली। भारत अपनी हवाई सुरक्षा को नई ऊँचाईयों तक ले जाने जा रहा है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए 288 मिसाइलें खरीदने की मंजूरी दी है, जिससे देश की सीमा सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। यह सौदा न केवल पाकिस्तान और अन्य संभावित खतरों के लिए एक मजबूत संदेश है, बल्कि भारतीय वायु सेना की ताकत को भी कई गुना बढ़ाएगा। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 प्रणाली ने अपनी क्षमता साबित की थी, और अब नई मिसाइलों की खरीद के साथ यह सिस्टम पूरी ताकत में लौटेगा। DR. APJ SPACE CENTER: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्पेस सेंटर बनने की तैयारी, युवाओं को मिलेगा अंतरिक्ष प्रशिक्षण ₹10,000 करोड़ का बड़ा रक्षा सौदा इस सौदे की कुल कीमत लगभग 10,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, रक्षा खरीद परिषद ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों और अमेरिका से 6 समुद्री निगरानी विमानों की खरीद पर भी मुहर लगाई है। इन विमानों की कीमत लगभग 30,000 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर इस बैठक में लगभग 3,60,000 करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जो भारतीय सेना की क्षमता को कई स्तरों पर बढ़ाएंगे। नई मिसाइलों की आवश्यकता नई मिसाइलें 120 छोटी दूरी और 168 लंबी दूरी की होंगी, जिन्हें तेज प्रक्रिया में खरीदा जाएगा ताकि सिस्टम जल्द ही पूरी ताकत में काम कर सके। ये मिसाइलें जमीन से हवा में मार करने में सक्षम हैं और 40 किलोमीटर से लेकर 400 किलोमीटर तक दुश्मन को निशाना बनाने में कारगर होंगी। MP BOARD EXAMS:10वीं MP बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र देंगे पहला पेपर भविष्य की तैयारी भारतीय सेना अब S-400 के पांच और दस्तों की खरीद पर विचार कर रही है। साथ ही, रूस से पैंटसर छोटी दूरी की रक्षा प्रणाली लेने का भी प्रस्ताव है। इससे भारत की हवाई सुरक्षा पहले से कहीं अधिक अभेद्य बन जाएगी और मानव रहित विमानों जैसी खतरनाक परिस्थितियों से भी निपटना आसान होगा।
DR. APJ SPACE CENTER: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्पेस सेंटर बनने की तैयारी, युवाओं को मिलेगा अंतरिक्ष प्रशिक्षण

HIGHLIGHTS: भोपाल में नया स्पेस सेंटर प्रस्तावित। युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान में ट्रेनिंग। PMJVK योजना के तहत शिक्षा और कौशल विकास। केंद्र से तकनीकी और वित्तीय सहयोग का अनुरोध। विज्ञान और नवाचार में प्रेरणा। DR. APJ SPACE CENTER: भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल में प्रस्तावित ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर’ की स्थापना का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को सौंपा। BANGLADESH ELECTION: बांग्लादेश में 20 साल बाद सत्ता में वापसी: बीएनपी को भारी बहुमत का अनुमान युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा श्रीमती गौर ने बताया कि यह स्पेस सेंटर युवाओं और विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में प्रशिक्षण देगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें भविष्य में अंतरिक्ष एवं तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत यह केंद्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास और आधारभूत संरचना को सशक्त करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह पहल प्रदेश के विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान करेगी। Bharat Bandh 2026 : ट्रेड डील से लेकर नए विधेयकों के खिलाफ आज भारत बंद, जानिए किन सेवाओं पर असर केंद्र सरकार से तकनीकी और वित्तीय सहयोग की मांग श्रीमती गौर ने केंद्र सरकार से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग और वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में विज्ञान आधारित सशक्त युवा शक्ति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।