Aayudh

Pension Rules Changed : MP सरकार का बड़ा फैसला, 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को भी परिवार पेंशन का लाभ

Pension Rules Changed

हाइलाइट्स MP सरकार ने 50 साल पुराना नियम बदला। 2005 के बाद NPS कर्मचारियों को परिवार मिलेगी पेंशन। पत्नी के बाद आश्रितों को भी पेंशन। Pension Rules Changed : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने करीब 50 साल पुराने पेंशन नियम में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं। इस फैसले के तहत अब वर्ष 2005 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को भी परिवार पेंशन का लाभ मिलेगा। अब तक ये कर्मचारी अंशदायी पेंशन योजना (NPS) के दायरे में आते थे, जिनके लिए परिवार पेंशन को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं था। MP Board 12th Exam Cheating : पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़े, भोपाल-मुरैना में सबसे ज्यादा मामले किन्हें मिलेगा लाभ? सरकार के नए निर्णय के अनुसार, अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी भी अब परिवार पेंशन के लिए पात्र होंगे। यदि किसी कर्मचारी का सेवा के दौरान निधन हो जाता है, तो उसकी पत्नी को परिवार पेंशन दी जाएगी। पत्नी के बाद आश्रितों को यह लाभ मिलेगा। बेटियों को भी आजीवन पेंशन नए नियम में एक अहम प्रावधान यह भी जोड़ा गया है कि अविवाहित और तलाकशुदा बेटियों को आजीवन परिवार पेंशन की पात्रता होगी, बशर्ते वे निर्धारित शर्तों को पूरा करती हों। यह प्रावधान महिला आश्रितों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Om Birla No Confidence Motion : स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस कर्मचारियों के लिए राहत भरा फैसला सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों द्वारा परिवार पेंशन की मांग की जा रही थी। अब नियम में संशोधन के बाद हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। सरकार का कहना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

MP Board 12th Exam Cheating : पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़े, भोपाल-मुरैना में सबसे ज्यादा मामले

MP Board 12th Exam Cheating

हाइलाइट 9 जिलों में 226 केंद्रों पर विशेष निगरानी। भोपाल में 7 और मुरैना में 6 छात्र नकल करते पकड़े। अंग्रेजी पेपर में पर्यवेक्षकों और उड़नदस्तों ने तुरंत कार्रवाई की। MP Board 12th Exam Cheating : भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल के 13 प्रकरण दर्ज किए गए। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल 13 छात्र नकल करते पकड़े गए। परीक्षा की सख्ती और निगरानी के बीच सामने आए इन मामलों ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। Manipur Violence Update : मणिपुर में 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद, उखरूल हिंसा के बाद प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू भोपाल और मुरैना में सामने आए मामले मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल जिले में नकल के 7 मामले दर्ज किए गए, जबकि मुरैना जिले में 6 छात्र नकल करते पकड़े गए। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों और उड़नदस्तों की सतर्कता से इन मामलों को तुरंत पकड़ लिया गया। 3604 केंद्रों पर हुई परीक्षा प्रदेशभर में कुल 3604 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन करीब 6,12,609 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। Om Birla No Confidence Motion : स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस CCTV से हो रही कड़ी निगरानी इस वर्ष परीक्षा में पारदर्शिता और नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग परीक्षा के दौरान मंडल मुख्यालय में देखी जा रही है। इसके अलावा हर जिले के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इससे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। Kerala Free Education : भारत के इस राज्य में फ्री एजुकेशन, मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य सख्त संदेश मंडल की ओर से साफ किया गया है कि नकल के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उड़नदस्तों की तैनाती, संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा और तकनीकी निगरानी जैसे इंतजाम जारी रहेंगे। परीक्षा के पहले दिन की सख्ती ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।