Manipur Violence Update : मणिपुर में 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद, उखरूल हिंसा के बाद प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

Manipur Violence Update : मणिपुर। उखरूल जिले में एक बार फिर हिंसा की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। जिले के लिटन सारेड्खोंग गांव में कुछ सशस्त्र बदमाशों द्वारा कई घरों में आग लगाए जाने की सूचना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, हथियारबंद समूहों ने पहाड़ी गांव के पास हवा में कई राउंड फायरिंग की, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालात बिगड़ते देख कई ग्रामीण अपने जरूरी सामान के साथ पड़ोसी कांगपोकपी जिले के सुरक्षित इलाकों की ओर पलायन करने लगे। तांगखुल गांव के भी कई लोगों के क्षेत्र छोड़ने की जानकारी सामने आई है। Om Birla No Confidence Motion : स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस 5 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए मणिपुर सरकार के गृह आयुक्त ने उखरूल जिले में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि हालिया घटनाओं के चलते जिले में अशांति फैली है और सोशल मीडिया व अन्य डिजिटल माध्यमों से अफवाहों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सार्वजनिक सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। कर्फ्यू और सुरक्षा बढ़ाई आगजनी की घटनाओं के बाद उखरूल जिले के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही, आगे किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह शनिवार रात से शुरू हुआ तनाव प्रशासन के अनुसार, हिंसा की शुरुआत शनिवार रात को हुई थी, जब लीटन गांव में सात-आठ लोगों ने तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की। हालांकि, मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन रविवार को प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। इसके बाद सोमवार देर रात हालात अचानक बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब आधी रात को कुछ हथियारधारी बदमाशों ने लीटन सारईखोंग गांव में तांगखुल नागा समुदाय के घरों को आग के हवाले कर दिया। इसके जवाब में नाग समुदाय के कुछ लोगों ने कुकी समुदाय के घरों को निशाना बनाया। Kerala Free Education : भारत के इस राज्य में फ्री एजुकेशन, मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य पुलिस का बयान पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार रात करीब 12:10 बजे के. लुंगविराम गांव में आगजनी की एक घटना हुई, जिसमें एक आवासीय घर को आंशिक नुकसान पहुंचा। सुरक्षाबलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन का दावा है कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और शांति बहाल करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Om Birla No Confidence Motion : स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस

Om Birla No Confidence Motion : नई दिल्ली। संसद में जारी हंगामे और गतिरोध के बीच विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। विपक्ष ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को इस संबंध में लोकसभा सचिवालय को औपचारिक नोटिस सौंपा गया। Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल हाट में सजा आदिवासी संस्कृति का रंगीन संसार, एम्ब्रॉयडरी से बांस कला तक सब कुछ कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दी जानकारी कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जानकारी दी कि स्पीकर को हटाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 94(सी) के तहत नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर अपने पद का निष्पक्ष तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर 120 सांसदों के हस्ताक्षर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर विपक्ष के करीब 120 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इनमें कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल हैं। IND vs PAK T20 World Cup : PCB का यू-टर्न, भारत के खिलाफ अब खेलेगा पाकिस्तान मैच; जानिए कब है मुकाबला? नोटिस में विपक्ष ने क्या लगाए आरोप नोटिस में विपक्ष ने आरोप लगाया है कि लोकसभा स्पीकर लगातार विपक्षी सांसदों को जनहित से जुड़े मुद्दे सदन में उठाने से रोक रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि स्पीकर खुले तौर पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं, जो संसदीय लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। अब इस नोटिस के बाद आगे की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं। अगर प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है, तो आने वाले दिनों में संसद का राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमाने की संभावना है।
Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल हाट में सजा आदिवासी संस्कृति का रंगीन संसार, एम्ब्रॉयडरी से बांस कला तक सब कुछ

हाइलाइट्स देश के 20 राज्यों के आदिवासी कलाकार हैंडलूम आर्टिस्ट पहुंचे भोपाल। देश के अलग अलग राज्यों की आदिवासी संस्कृति की झलक। भोपाल हाट में हो रहा आदि महोत्सव का आयोजन। Bhopal Haat Aadi Mahotsav 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों देशभर की आदिवासी संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। भोपाल हाट में आयोजित ‘आदि महोत्सव 2026’ में देश के 20 से ज्यादा राज्यों से आए आदिवासी कलाकार और हैंडलूम आर्टिस्ट अपनी कला और परंपरा को प्रदर्शित कर रहे हैं। Kerala Free Education : भारत के इस राज्य में फ्री एजुकेशन, मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य कई राज्यों से आए बुनकर और शिल्पकार इस महोत्सव में पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, असम और नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों से आए बुनकर और शिल्पकार शामिल हैं। यहां हाथ से बने कपड़े, कांथा वर्क की सिल्क साड़ियां, टसर, मूगा और एरी सिल्क, बांस से बनी कलाकृतियां, बेल मेटल, पॉटरी और पारंपरिक ज्वेलरी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। कढ़ाई और हस्तशिल्प आकर्षण का केंद्र भोपाल हाट में सजी यह रंग-बिरंगी बाजार भोपालवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां हर राज्य की अपनी अलग पहचान वाली कढ़ाई, टेक्सटाइल और हस्तशिल्प देखने को मिल रहा है। Mathura Mass Suicide : सामूहिक आत्महत्या से मथुरा में मातम, दंपति ने 3 बच्चों के साथ दूध में पिया जहर हस्तशिल्प- ज्वेलरी लोगों तक पहुंचना ट्राइफेड की डिप्टी जनरल मैनेजर प्रीति मैथिल ने बताया कि यह आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत ट्राइफेड द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभर के आदिवासी और जनजातीय कारीगरों को एक मंच देना है, ताकि वे अपने पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, ज्वेलरी और संस्कृति से जुड़ी चीजों को सीधे लोगों तक पहुंचा सकें। 10 दिनों तक भोपाल में आदि महोत्सव उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में 20 से अधिक राज्यों के एम्पैनल्ड आदिवासी आर्टिस्ट शामिल हुए हैं, जो करीब 10 दिनों तक भोपाल में रहकर अपनी कला का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं। IND vs PAK T20 World Cup : PCB का यू-टर्न, भारत के खिलाफ अब खेलेगा पाकिस्तान मैच; जानिए कब है मुकाबला? नॉर्थ ईस्ट के सातों राज्यों की अलग-अलग एम्ब्रॉयडरी और टेक्सटाइल यहां खास तौर पर देखने को मिल रही है। इसके साथ ही बांस से बना सामान और पॉटरी के शौकीनों के लिए भी यहां काफी कुछ है। खास बात यह है कि यहां पॉटरी बनाना भी सिखाया जा रहा है। आदिवासी संस्कृति को करीब से जानना आयोजकों को उम्मीद है कि भोपाल के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे और आदिवासी समुदाय द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। आदि महोत्सव न सिर्फ खरीदारी का मौका दे रहा है, बल्कि आदिवासी संस्कृति को करीब से जानने और महसूस करने का बेहतरीन अवसर भी प्रदान कर रहा है।
Kerala Free Education : भारत के इस राज्य में फ्री एजुकेशन, मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य

Kerala Free Education : केरल। भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में केरल ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। केरल सरकार ने बजट 2026-27 में बड़ा फैसला लेते हुए ग्रेजुएशन स्तर तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त करने की घोषणा की है। इसके साथ ही केरल देश का पहला राज्य बन गया है, जहां 12वीं के बाद भी छात्रों को डिग्री कोर्स के लिए फीस नहीं देनी होगी। राज्य में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था वित्त मंत्री के.एन. बालागोपाल ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी भी छात्र की पढ़ाई में बाधा न बने। अब तक राज्य में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था थी, लेकिन अब सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में आर्ट्स और साइंस के अंडरग्रेजुएट कोर्स भी पूरी तरह फ्री होंगे। Mathura Mass Suicide : सामूहिक आत्महत्या से मथुरा में मातम, दंपति ने 3 बच्चों के साथ दूध में पिया जहर सरकार का मानना है कि इस फैसले से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर और समान अवसर मिलेंगे। साथ ही, विश्वविद्यालयों को मजबूत करने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 259.09 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया गया है। नई एक्सीडेंट इंश्योरेंस योजना का ऐलान शिक्षा के साथ-साथ छात्रों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है। बजट में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूली बच्चों के लिए नई एक्सीडेंट इंश्योरेंस योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना पर हर साल 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे बच्चों को दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा कवर मिलेगा। इससे अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। ग्लोबल स्कूल की भी होगी स्थापना केरल से हर साल बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाते हैं, जिससे राज्य से भारी मात्रा में धन बाहर चला जाता है। इस ब्रेन ड्रेन को रोकने के लिए सरकार एक ग्लोबल स्कूल की स्थापना करेगी। यहां आधुनिक तकनीक, स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल एजुकेशन पर फोकस किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए शुरुआती तौर पर 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू स्कॉलरशिप और फेलोशिप के लिए 38.76 करोड़ हायर एजुकेशन और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में कई अहम घोषणाएं की गई हैं। जिन फुल टाइम पीएचडी छात्रों को किसी अन्य फेलोशिप का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें अब हर महीने 15 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। स्कॉलरशिप और फेलोशिप के लिए कुल 38.76 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा, हायर एजुकेशन सुधार के लिए 851.46 करोड़ रुपये और तकनीकी शिक्षा के लिए 295 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू सरकार पब्लिक हॉस्टल स्कीम भी दूर-दराज के इलाकों से पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों की रहने की समस्या को देखते हुए सरकार पब्लिक हॉस्टल स्कीम भी शुरू करेगी। पहले चरण में एर्नाकुलम, त्रिशूर और कोझिकोड जैसे शहरों में हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। कुल मिलाकर, केरल का बजट 2026-27 शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट न सिर्फ राज्य के युवाओं के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक नई दिशा और मिसाल पेश करता है।
Mathura Mass Suicide : सामूहिक आत्महत्या से मथुरा में मातम, दंपति ने 3 बच्चों के साथ दूध में पिया जहर

Mathura Mass Suicide : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सभी के शव घर के एक कमरे में मिले हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। IND vs PAK T20 World Cup : PCB का यू-टर्न, भारत के खिलाफ अब खेलेगा पाकिस्तान मैच; जानिए कब है मुकाबला? शवों के पास मिले दूध के गिलास घटना की जानकारी उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य सुबह देर तक घर से बाहर नहीं निकले। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर सभी के शव पड़े मिले। शवों के पास दूध के गिलास भी पाए गए हैं, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्चों को दूध पिलाया गया और फिर दंपती ने भी वही दूध पी लिया। MP Board Exam 2026 : एमपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने CCTV-फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। परिजनों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि परिवार किसी परेशानी में तो नहीं था। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि पूरा परिवार इस तरह खत्म हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
IND vs PAK T20 World Cup : PCB का यू-टर्न, भारत के खिलाफ अब खेलेगा पाकिस्तान मैच; जानिए कब है मुकाबला?

हाइलाइट्स भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खेलेगा पाकिस्तान। पहले बहिष्कार का ऐलान, फिर दवाब में लिया यू-टर्न। नकवी के बयान से अब नई बहस छिड़ी। IND vs PAK T20 World Cup : नई दिल्ली। काफी विवाद और बयानबाजी के बाद आखिरकार पाकिस्तान सरकार ने अपने पहले फैसले से यू-टर्न ले लिया है। पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम अब 15 फरवरी को ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना तय मुकाबला खेलेगी। इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का ऐलान किया था। Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू मैच खेलने की अनुमति ICC, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, श्रीलंका और यूएई क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपना रुख बदला। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को मैच खेलने की अनुमति दे दी। सरकार ने कहा कि कई मित्र देशों की अपील और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भावना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान सरकार का बयान पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की औपचारिक मांग और श्रीलंका, यूएई समेत अन्य देशों के अनुरोध पर दोबारा विचार किया गया। PCB Three Demands : IND vs PAK मैच पर नया ड्रामा! PCB ने रखीं हैंडशेक समेत 3 शर्तें, क्या ICC मानेगा? साथ ही श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की फोन पर बातचीत भी हुई, जिसमें मौजूदा विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने पर जोर दिया गया। श्रीलंका ने किया स्वागत इस फैसले का श्रीलंका सरकार ने स्वागत किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच का तय कार्यक्रम के अनुसार होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने ICC और सभी संबंधित पक्षों का भी धन्यवाद किया। Thank you Prime Minister @CMShehbaz for ensuring the game we all love goes on. Delighted that the eagerly awaited India and Pakistan match at the ongoing T20 Cricket World Cup in Colombo will proceed as planned. As co-host of the tournament, Sri Lanka thanks the @ICC and all… — Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) February 9, 2026 इस मामले पर ICC ने क्या कहा ? इस पूरे मामले पर ICC ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत सकारात्मक रही। ICC ने साफ किया कि इस विवाद को लेकर किसी भी बोर्ड पर कोई आर्थिक या प्रशासनिक जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि बांग्लादेश को भविष्य में एक ICC इवेंट की मेजबानी का मौका दिया जाएगा। T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू नकवी के बयान पर नई बहस हालांकि, इस सहमति के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बयान ने नई बहस छेड़ दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी दबाव में नहीं झुका है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे विरोधाभासी बता रहे हैं, क्योंकि अंत में पाकिस्तान को तय कार्यक्रम के अनुसार मैच खेलने की अनुमति देनी ही पड़ी। 🚨 Match is on. 🚨 Mohsin Naqvi has caused more damage to Pakistan cricket than Babar and Rizwan. His actions have settled his own political score, effectively destroying Shebaz Sharif’s credibility. pic.twitter.com/ddmbmuwn0Z — The Cricket Katha (@TheCricketKatha) February 10, 2026 कब होगा मुकाबला ? कुल मिलाकर भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चला लंबा विवाद बातचीत के जरिए सुलझ गया। अब 15 फरवरी को दोनों टीमें मैदान में आमने-सामने होंगी और क्रिकेट फैंस को बहुप्रतीक्षित मुकाबला देखने को मिलेगा।
MP Board Exam 2026 : एमपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, नकल रोकने CCTV-फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात

हाइलाइट्स एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा आज से शुरू, पहली परीक्षा अंग्रेजी की। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी शुरू। 206 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था। MP Board Exam 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। सबसे पहले 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनकी पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की है। वहीं 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। IND vs PAK T20 World Cup : PCB का यू-टर्न, भारत के खिलाफ अब खेलेगा पाकिस्तान मैच; जानिए कब है मुकाबला? परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में 3 हजार 856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां CCTV कैमरे, फ्लाइंग स्क्वॉड और विशेष निगरानी टीमों की तैनाती की गई है। बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू 8:30 के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही परीक्षा शुरू होने के बाद दो घंटे से पहले किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने 206 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील प्रदेश में कुल 206 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। प्रशासन और शिक्षा विभाग का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा बोर्ड परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। अभिभावकों और छात्रों से नियमों का पालन करने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है।
Holi Special Train 2026 : होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन, 27 फरवरी से होगी शुरू

हाइलाइट्स होली के मौके पर रानी कमलापति-दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन। ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च तक कुल 4 ट्रिप में चलेगी। एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध। Holi Special Train 2026 : भोपाल। होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने रानी कमलापति और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन चार ट्रिप में चलाई जाएगी, जिससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। Terrorist Murder in Jail : हाई सिक्योरिटी बैरक में आतंकी अब्दुल रहमान का मर्डर, पुलिस की जांच शुरू 27 फरवरी से स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच संचालित होगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री आराम से सफर कर सकें। इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, सतना समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी। Kanpur Lamborghini Accident : लैंबॉर्गिनी कांड में शिवम मिश्रा को बचाने की साजिश? जानिए कौन है रईसजादा वापसी में गाड़ी संख्या 01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से चलेगी। इससे बिहार से मध्य प्रदेश की ओर आने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यात्री इस स्पेशल ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट या नजदीकी आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहार के दौरान भीड़ को देखते हुए समय रहते टिकट की बुकिंग करा लें।