Aayudh

Speaker Om Birla : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

no-confidence Motion Against Speaker Om Birla

हाइलाइट्स सत्र में टकराव तेज, नहीं हुई राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा। हंगामे से धन्यवाद प्रस्ताव बिना चर्चा पारित। विपक्ष ने स्पीकर की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। No Confidence Motion Against Speaker Om Birla : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। लोकसभा में हंगामे की वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। हालात ऐसे बने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव को पारित करना पड़ा। T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षाना की फिरकी का चला जादू सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकमत इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। विपक्षी दलों ने अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। विपक्ष के सूत्रों के मुताबिक, लगभग सभी विपक्षी दल इस मुद्दे पर एकमत हैं और जल्द ही लोकसभा महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा जा सकता है। Pariksha pe Charcha 2026 : हमें AI से डरने की ज़रूरत नहीं… खुद को मजबूत बनाएं, परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर होने बाकी हालांकि, अभी इस प्रस्ताव पर विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर होने बाकी हैं। विपक्ष का कहना है कि स्पीकर की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही, जिसके चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। अगर विपक्ष यह अविश्वास प्रस्ताव लाता है, तो यह लगातार दूसरे कार्यकाल में लोकसभा स्पीकर बने ओम बिरला के कामकाज पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा। RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि विपक्ष अपने इस कदम को औपचारिक रूप देता है या नहीं और इस पर सत्तापक्ष की क्या प्रतिक्रिया रहती है। संसद के बजट सत्र में फिलहाल राजनीतिक माहौल और ज्यादा गर्माने के संकेत दिख रहे हैं।

T20 World Cup 2026 : श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया, हसरंगा-तीक्षणा की फिरकी का चला जादू

T20 World Cup 2026 Sri Lanka vs Ireland

हाइलाइट्स आयरलैंड को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में बनाई मजबूत स्थिति। हसरंगा और तीक्षणा ने 3-3 विकेट लेकर मैच पलटा। कामिंदु मेंडिस ने बनाये 19 गेंदों में 44 रन। T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां श्रीलंका ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन किया। T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरु, भारत-अमेरिका की टक्कर; नहीं खेलेंगे बुमराह आयरलैंड ने जीता टॉस आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। किसने बनाये कितने रन श्रीलंका की शुरुआत तेज रही। कामिल मिशारा ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। T20 WORLD CUP : कैप्टन कूल ने कहा भारत दुनियाभर की टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा निचले क्रम में कामिंदु मेंडिस ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आयरलैंड की ओर से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने दो-दो विकेट लिए। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम दबाव में आ गई। टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरी टेक्टर ने 34 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि रॉस अडायर ने 23 गेंदों में 34 रन का योगदान दिया। लॉरकन टकर और कर्टिस कैम्फर ने भी कोशिश की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। T20 World Cup 2026 : भारत से मैच के बहिष्कार पर ICC सख्त, PCB को दे दी ये बड़ी चेतावनी श्रीलंका की गेंदबाजी इस मैच में निर्णायक साबित हुई। वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाना ने शानदार स्पिन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और आयरलैंड की रनचेज को पूरी तरह रोक दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि आयरलैंड को आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत होगी।

UP Budget Session 2026 : 11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट, पहली बार सदन में आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

UP Budget Session 2026

हाइलाइट्स यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी तक चलेगा। 11 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का आम बजट। 16 से 18 फरवरी तक बजट पर होगी विस्तृत चर्चा । UP Budget Session 2026 : लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र कुल 10 दिनों तक चलेगा और 20 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के संयुक्त सदन में अभिभाषण से हुई, जिसमें सरकार ने बीते एक साल की उपलब्धियों और नीतियों का खाका पेश किया। Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच विधानसभा में बजट पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्र शुरू होने से पहले कहा कि इस बजट सत्र के दो प्रमुख एजेंडे हैं। पहला राज्यपाल का अभिभाषण और दूसरा आम बजट। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिस पर विस्तार से चर्चा होगी। आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में रखा जाएगा सीएम योगी ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार अपनी आर्थिक उपलब्धियों को इस तरह से सदन के सामने रख रही है। आर्थिक सर्वेक्षण में यह बताया जाएगा कि किस तरह उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन से बाहर निकालकर देश की अर्थव्यवस्था में एक मजबूत स्थिति तक पहुंचाया गया है। Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच प्रदेश की आर्थिक प्रगति की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट राज्यपाल के अभिभाषण और बजट चर्चा के दौरान विधायकों के लिए एक अहम दस्तावेज होगी। इससे जनप्रतिनिधियों और आम जनता को प्रदेश की आर्थिक प्रगति की पूरी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायिका लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और यह संवाद से चलती है, न कि सदन की कार्यवाही में बाधा डालने से। 20 फरवरी को पूरे बजट पर मतदान बजट सत्र के कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को दो विधायकों के निधन के कारण विधानसभा की कार्यवाही केवल शोक प्रस्ताव तक सीमित रहेगी। 11 फरवरी को बजट पेश होने के बाद 12 और 13 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला इसके बाद 16 से 18 फरवरी तक बजट पर विस्तृत बहस होगी। 19 फरवरी को विभागवार बजट पास कराया जाएगा और 20 फरवरी को पूरे बजट पर मतदान होगा। सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सीएम योगी ने सभी दलों से स्वस्थ और सकारात्मक चर्चा की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सदन में गंभीर और सार्थक चर्चा जरूरी है। RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत वहीं, बजट सत्र के दौरान विपक्ष के तेवर तीखे रहने के आसार हैं। विपक्ष सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।   #WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, “After the Governor’s address today, when the address is laid on the table of the House, the economic survey of Uttar Pradesh will also be presented in the House immediately. This is the first time any state government is… pic.twitter.com/DwPA9XivLc — ANI (@ANI) February 9, 2026

Pariksha pe Charcha 2026 : हमें AI से डरने की ज़रूरत नहीं… खुद को मजबूत बनाएं, परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी

Pareeksha pe Charcha

Pariksha pe Charcha 2026 : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण का दूसरा एपिसोड सोमवार को प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्र-छात्राओं से बातचीत की और परीक्षा, करियर, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और जीवन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच प्रतिभा और कौशल का सही इस्तेमाल कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के विद्यार्थियों में अपने सपनों को सच करने की पूरी क्षमता है। परीक्षा पे चर्चा का मकसद यही है कि छात्र अपनी प्रतिभा और कौशल का सही इस्तेमाल करना सीखें। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए कहा कि विद्या, तर्क, विज्ञान, स्मृति, तत्परता और कर्मशीलता से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने, नियमित दिनचर्या अपनाने और खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि वे छात्रों से सिखाने के लिए नहीं, बल्कि सीखने के लिए बातचीत करते हैं। RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स से मिलें छात्र स्टार्टअप को लेकर पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए किसी खास उम्र की जरूरत नहीं होती। कोई भी छात्र कभी भी स्टार्टअप की शुरुआत कर सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्र इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स से मिलें और उनके काम करने के तरीके को समझें। हमें टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना टेक्नोलॉजी और एआई को लेकर पीएम मोदी ने साफ कहा कि हमें टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए। टेक्नोलॉजी से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्णय हमेशा इंसान के हाथ में होना चाहिए। Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला लोकल उत्पादों को अपनाने पर जोर पढ़ाई और पैशन के बीच संतुलन पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों जरूरी हैं। अगर छात्र कला में रुचि रखते हैं, तो उसे पढ़ाई से जोड़कर सीख सकते हैं। इससे न केवल विषय समझने में मदद मिलती है, बल्कि तनाव भी कम होता है। 2047 के विकसित भारत के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज के छात्र भी देश के भविष्य को लेकर सोच रहे हैं। उन्होंने साफ-सफाई, ट्रैफिक नियमों के पालन, पानी बचाने और लोकल उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभूतपूर्व, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स किए साझा रायपुर में पीएम मोदी ने छात्रों के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्नैक्स ठेठरी और खुरमी भी साझा किए। वहीं देवमोगरा में आदिवासी छात्रों से मिलकर शिक्षा और विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है।

Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच

Delhi Schools Bomb Threat

हाइलाइट्स दिल्ली के 9 बड़े स्कूलों को एक साथ बम की धमकी। सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच आए कॉल और ईमेल। बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर तलाशी। Delhi Schools Bomb Threat : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 9 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह कॉल और ईमेल सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच आए, जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत जांच प्रक्रिया जारी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें अलग-अलग स्कूलों में पहुंचीं। सुरक्षा के लिहाज से बच्चों और स्कूल स्टाफ को बाहर निकालकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन एहतियातन जांच प्रक्रिया जारी रखी गई। इन स्कूलों को मिली बम की धमकी जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के केम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल, CM श्री स्कूल और बाल भारती स्कूल, सादिक नगर का इंडियन स्कूल, आईएनए का DTA स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला एक ही समय पर भेजा ईमेल पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी धमकी भरे कॉल और ईमेल लगभग एक ही समय पर आए हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस कॉल और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम की मदद से जांच कर रही है। धमकी वाले ईमेल में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया था और एक तय समय पर धमाके का दावा भी किया गया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ऐसे मामलों में घबराने की जरूरत नहीं है और हर सूचना की पूरी जांच की जाती है। Gaurav Gogoi Case : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाक ISI से जुड़ी? असम CM हिमंता ने गृह मंत्रालय को सौंपा केस गौरतलब है कि जनवरी से फरवरी 2026 के बीच दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों को बम की धमकियों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले भी कई बार स्कूलों को खाली कराया गया, लेकिन जांच में धमकियां फर्जी पाई गईं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में भी सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।