RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत

हाइलाइट्स मोहन भागवत का बयान- संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ने को तैयार। जाति नहीं, सेवा भाव से तय होता है सरसंघचालक। RSS में अंग्रेजी नहीं बनेगी मुख्य भाषा। Mumbai RSS Centenary Program : मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि यदि संघ उनसे सरसंघचालक का पद छोड़ने को कहेगा, तो वे बिना किसी संकोच के तुरंत ऐसा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ में पद किसी व्यक्ति से बड़ा नहीं होता। Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला 75 साल की उम्र को लेकर परंपरा पर बोले मोहन भागवत ने कहा कि संघ में आमतौर पर 75 साल की उम्र के बाद जिम्मेदार पदों पर नहीं रहने की परंपरा की बात कही जाती है। हालांकि, अंतिम निर्णय संगठन की आवश्यकता और संघ की सामूहिक सोच पर निर्भर करता है। सरसंघचालक बनने की योग्यता पर स्पष्ट संदेश RSS प्रमुख ने कहा कि सरसंघचालक बनने के लिए किसी जाति विशेष से होना जरूरी नहीं है। क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र या ब्राह्मण होना कोई योग्यता नहीं है। जो व्यक्ति हिंदू समाज और संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से काम करता है, वही इस पद के योग्य होता है। Bhopal Chief Justice Conference : भोपाल में चीफ जस्टिस कॉन्फ्रेंस का समापन, AI से लंबित केस खत्म?, CJI के बड़े संकेत वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग मोहन भागवत ने कहा कि यदि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है, तो इससे पुरस्कार की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने सावरकर के योगदान को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया। समान नागरिक संहिता पर संतुलित राय भागवत ने कहा कि समान नागरिक संहिता सभी वर्गों को विश्वास में लेकर बनाई जानी चाहिए। इसका उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, न कि मतभेद बढ़ाना। कानून ऐसा हो, जिससे सभी को न्याय और समानता मिले। Gaurav Gogoi Case : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाक ISI से जुड़ी? असम CM हिमंता ने गृह मंत्रालय को सौंपा केस घुसपैठ और निष्कासन पर सरकार को सलाह उन्होंने कहा कि घुसपैठ का मुद्दा गंभीर है और सरकार को इस दिशा में अभी और काम करना है। पहचान कर निष्कासन की प्रक्रिया जरूरी है। पहले यह काम ठीक से नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे प्रगति हो रही है। RSS का काम प्रचार नहीं, संस्कार देना मोहन भागवत ने कहा कि RSS का उद्देश्य प्रचार करना नहीं, बल्कि समाज में संस्कार विकसित करना है। जरूरत से ज्यादा प्रचार दिखावे और अहंकार को जन्म देता है। प्रचार बारिश की तरह होना चाहिए, सही समय पर और सीमित मात्रा में। Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती अंग्रेजी और मातृभाषा को लेकर स्पष्ट रुख RSS प्रमुख ने कहा कि संघ की कार्यप्रणाली में अंग्रेजी कभी मुख्य भाषा नहीं बनेगी। अंग्रेजी भारतीय भाषा नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जाता है। अंग्रेजी सीखना जरूरी है, लेकिन मातृभाषा को कभी नहीं भूलना चाहिए। दक्षिण भारत और विदेशों के उदाहरण दिए भागवत ने बताया कि दक्षिण भारत के कुछ प्रतिनिधि हिंदी नहीं समझ पा रहे थे, इसलिए उन्होंने अंग्रेजी में संवाद किया। इसी तरह विदेशों में भारतीय प्रवासियों से बातचीत उनकी भाषा या हिंदी में की जाती है, यह देश की स्थिति पर निर्भर करता है।
Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला

हाइलाइट्स सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में घायल हालत में मिली युवती की मौत। लिव-इन पार्टनर ने शक के चलते पत्थर से किया हमला। इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में तोड़ा दम। Indore Live in Partner Murder : मध्य प्रदेश। इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह एक युवती गंभीर हालत में मिली थी। राहगीरों ने युवती को घायल अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एफआरवी मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। Bhopal TT Nagar Robbery Case : टीटी नगर में युवती को बंधक बनाकर लूट, आरोपी निकला नौकरानी का बेटा इलाज के दौरान हुई मौत एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात युवती ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, साथ ही शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए। शुरुआती जांच में संदिग्ध हालात अस्पताल में प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों को मामला संदिग्ध लगा। युवती के साथ ज्यादती की आशंका के चलते मेडिकल सैंपल भी लिए गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। Bhopal Love Jihad : खुद को “राजा” बताकर फंसाता था लड़कियां, फिर बनता अश्लील वीडियो, ऐसे खुला आवेश खान का राज लिव-इन पार्टनर ने किया हमला पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने ही किया था। आरोपी ने युवती को जान से मारने की नीयत से पत्थर से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज टीआई आरडी कानवा की टीम ने इस मामले में मुकेश कोरी (45), निवासी तीन पुलिया, को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार युवती और मुकेश कुछ समय से साथ रह रहे थे और दोनों नशे के आदी थे। शक और विवाद बना हत्या की वजह पुलिस ने बताया कि शनिवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। मुकेश युवती का खर्च उठाता था और उसे शक था कि युवती के अन्य युवकों से संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसा में बदल गई। India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभूतपूर्व, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित शराब पीने के बाद किया हमला पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने परदेशीपुरा इलाके से अवैध शराब खरीदी और साथ बैठकर पी। इसके बाद वे एक खाली मैदान में बैठे थे, जहां विवाद के दौरान आरोपी ने पत्थर उठाकर युवती के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गया। सुबह लोगों ने देखा, अस्पताल पहुंचाया शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे लोगों ने युवती को मैदान में गंभीर हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती इटारसी की रहने वाली थी युवती पुलिस के अनुसार युवती मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और पिछले कुछ वर्षों से इंदौर में रह रही थी। पहले आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब युवती की मौत के बाद धाराएं बढ़ाकर हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
Bhopal Chief Justice Conference : भोपाल में चीफ जस्टिस कॉन्फ्रेंस का समापन, AI से लंबित केस खत्म?, CJI के बड़े संकेत

हाइलाइट्स चीफ जस्टिस कॉन्फ्रेंस में न्यायपालिका में एआई के इस्तेमाल पर गहन चर्चा । CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि फैसले पूरी तरह न्यायाधीश ही करेंगे, एआई नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने एआई उपयोग के लिए विशेष समिति बनाई। Bhopal Chief Justice Conference : मध्य प्रदेश। भोपाल में आयोजित दो दिवसीय चीफ जस्टिस कॉन्फ्रेंस के दौरान न्यायपालिका से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस सम्मेलन में देशभर से आए शीर्ष न्यायाधीशों के साथ उनके परिजनों ने भी भोपाल और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। Bhopal TT Nagar Robbery Case : टीटी नगर में युवती को बंधक बनाकर लूट, आरोपी निकला नौकरानी का बेटा भोपाल पहुंचे देश के शीर्ष न्यायाधीश दो दिनी चीफ जस्टिस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत और देश के 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भोपाल पहुंचे। यह सम्मेलन भोपाल स्थित राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (एनजेए) में आयोजित किया गया। दिल्ली के बाद भोपाल बना दूसरा खास शहर इस कॉन्फ्रेंस की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि दिल्ली के बाद भोपाल इकलौता शहर बना, जहां सीजेआई समेत सुप्रीम कोर्ट के 9 न्यायाधीश और देश के सभी 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एक साथ मौजूद रहे। इसे भारतीय न्यायपालिका के लिए ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है। Gaurav Gogoi Case : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाक ISI से जुड़ी? असम CM हिमंता ने गृह मंत्रालय को सौंपा केस पहले दिन तकनीक और एआई पर रहा फोकस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन न्यायपालिका में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। न्यायाधीशों ने कहा कि एआई से मामलों की पेंडेंसी कम करने और प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिल सकती है। फैसलों में एआई की भूमिका से इनकार जस्टिस सूर्यकांत समेत अन्य न्यायाधीशों ने साफ कहा कि एआई का उपयोग सिर्फ प्रशासनिक और प्रक्रिया संबंधी कामों तक सीमित रहना चाहिए। न्यायिक फैसले पूरी तरह से न्यायाधीशों के विवेक और समझ पर ही आधारित होने चाहिए। India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभूतपूर्व, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित सुप्रीम कोर्ट में बनी एआई कमेटी न्यायपालिका में एआई के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही एक समिति का गठन किया है। दिसंबर 2025 में पुनर्गठित इस समिति के अध्यक्ष जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा हैं, जो एआई के लिए रोडमैप तैयार करेगी। कॉन्फ्रेंस की थीम रही जन-केंद्रित न्यायपालिका भोपाल कॉन्फ्रेंस की थीम “एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका” रखी गई। इस दौरान डिजिटल नवाचार के जरिए भाषाई और भौगोलिक बाधाएं दूर करने पर मंथन हुआ। Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती कई वरिष्ठ न्यायाधीशों ने रखे विचार कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीशों ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार साझा किए। इनमें जस्टिस जेके महेश्वरी, जस्टिस बीबी नागरत्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और अन्य न्यायाधीश शामिल रहे। डिजिटल तकनीक से बढ़ेगी काम की रफ्तार सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में त्वरित न्याय के लिए डिजिटल डिवाइस और आईसीटी बेहद जरूरी हैं। उन्होंने न्यायपालिका के प्रदर्शन के नियमित मूल्यांकन और नीतियों में सुधार पर भी जोर दिया। Pappu Yadav Judicial Custody : सांसद पप्पू यादव को दो दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा, PMCH में एडमिट कॉन्फ्रेंस के दौरान न्यायाधीशों के परिजनों ने भोपाल और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। इससे मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और पर्यटन छवि को भी खास पहचान मिली।
Bhopal TT Nagar Robbery Case : टीटी नगर में युवती को बंधक बनाकर लूट, आरोपी निकला नौकरानी का बेटा

हाइलाइट्स टीटी नगर में महिला को घर में बंधक बनाकर लूटा। नौकरानी का बेटा और उसका नाबालिग भाई आरोपी। चाकू की नोक पर 1.68 लाख कैश सहित सवा तीन लाख की लूट। Bhopal TT Nagar Robbery Case : मध्य प्रदेश। भोपाल के टीटी नगर इलाके में माइनिंग विभाग की एक महिला कर्मचारी के साथ उसके ही घर में बंधक बनाकर लूट की वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। Gaurav Gogoi Case : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाक ISI से जुड़ी? असम CM हिमंता ने गृह मंत्रालय को सौंपा केस टीटी नगर में घर के अंदर लूट की वारदात भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में रहने वाली माइनिंग विभाग की महिला कर्मचारी को बदमाशों ने उसी के घर में बंधक बनाकर लूट लिया। घटना शनिवार शाम की है, जब आरोपी ने चाकू की नोक पर महिला को डरा-धमकाकर नकदी और कीमती सामान लूट लिया। नौकरानी का बेटा निकला मुख्य आरोपी इस लूट का मुख्य आरोपी पीड़िता के घर काम करने वाली नौकरानी का बेटा आशीष उर्फ गोली रायकवार है। उसने अपने 15 साल के नाबालिग मौसेरे भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। Bhopal Love Jihad : खुद को “राजा” बताकर फंसाता था लड़कियां, फिर बनता अश्लील वीडियो, ऐसे खुला आवेश खान का राज करीब सवा तीन लाख रुपए की लूट आरोपियों ने महिला से 1.68 लाख रुपए नकद, एक एप्पल मोबाइल फोन और अन्य सामान मिलाकर करीब सवा तीन लाख रुपए का माल लूटा। पूरी वारदात करीब 15 मिनट में अंजाम दी गई। घर की पूरी जानकारी थी आरोपी को टीआई गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष पहले भी पीड़िता के घर छोटे-मोटे काम करता था। उसे घर के हर कोने और परिवार की दिनचर्या की जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि महिला के पिता कब नौकरी पर जाते हैं। Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती गेट खुलते ही अंदर घुसे बदमाश घटना के दिन आरोपी काम के बहाने घर पहुंचे। जैसे ही गेट खुला, दोनों ने महिला को धक्का देकर अंदर घुस गए और चाकू दिखाकर घर में रखे पैसे और सामान के बारे में पूछताछ की। लोन चुकाने के लिए की लूट पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर समूह लोन का दबाव था और रिकवरी के लिए लगातार फोन आ रहे थे। इसी वजह से उसने लूट की योजना बनाई। आरोपी ने यह भी बताया कि बची रकम से वह अपने शौक पूरे करना और नई बाइक खरीदना चाहता था। Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें” पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी और उसके नाबालिग सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई नकदी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
Gaurav Gogoi Case : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाक ISI से जुड़ी? असम CM हिमंता ने गृह मंत्रालय को सौंपा केस

हाइलाइट्स असम सरकार ने गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजने का फैसला किया। एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग। पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख से नजदीकी का आरोप। Gaurav Gogoi Case : गुवाहाटी। असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित पाकिस्तान कनेक्शन मामले को लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचने की तैयारी में है। इस पूरे मामले पर असम कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। Bhopal Love Jihad : खुद को “राजा” बताकर फंसाता था लड़कियां, फिर बनता अश्लील वीडियो, ऐसे खुला आवेश खान का राज असम कैबिनेट का बड़ा फैसला असम सरकार ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजने का फैसला किया है। यह निर्णय शनिवार को हुई असम कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसकी जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। पत्नी का OCI/वीजा रद्द करने की मांग मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कि असम सरकार गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI कार्ड या वीजा रद्द करने की भी मांग करेगी। सरकार का आरोप है कि एलिजाबेथ की मौजूदगी भारत की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक हो सकती है। Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती पाकिस्तानी एजेंट से नजदीकी का आरोप सीएम हिमंता ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के काफी करीब हैं। उन्होंने दावा किया कि एक पाकिस्तानी फर्म ने एलिजाबेथ को नौकरी दी थी और बाद में उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया गया। भारत विरोधी जानकारी साझा करने का दावा मुख्यमंत्री के अनुसार, एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई अहम जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख को भेजती थीं। इसके बदले उन्हें सैलरी भी दी जाती थी। आरोप है कि अली तौकीर शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। Pappu Yadav Judicial Custody : सांसद पप्पू यादव को दो दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा, PMCH में एडमिट गिरफ्तारी पर चुनावी राजनीति का डर CM हिमंता सरमा ने कहा कि अभी तक मौजूदा सांसद गौरव गोगोई से पूछताछ नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अगर चुनाव से पहले गिरफ्तारी होती है तो इसे राजनीतिक कदम बताया जा सकता है, इसलिए राज्य सरकार ने यह मामला केंद्र को सौंपने का फैसला लिया है। एलिजाबेथ और गौरव पर लगाए गए 10 आरोप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एलिजाबेथ ने IB सूत्रों से जानकारी जुटाई, पाकिस्तान के कई दौरे किए और FCRA नियमों का उल्लंघन हुआ। वहीं गौरव गोगोई पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने, पाकिस्तान यात्रा की सूचना न देने और लौटने के बाद संवेदनशील सवाल पूछने जैसे आरोप लगाए गए हैं। India US Trade Deal : चाय, कॉफी, स्मार्टफोन, केला-अमरूद पर 0% टैरिफ, मंत्री पीयूष गोयल ने बताई पूरी लिस्ट केंद्र और इंटरपोल की मदद जरूरी सीएम सरमा ने कहा कि SIT जांच अब ऐसे मोड़ पर है, जहां केंद्र सरकार और इंटरपोल की मदद जरूरी है। कई जानकारियां संसद और केंद्रीय एजेंसियों से जुड़ी हैं, इसलिए राज्य स्तर पर जांच आगे बढ़ाना संभव नहीं है। गौरव गोगोई का पलटवार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पत्नी ISI एजेंट है तो वह खुद RAW एजेंट हैं। गौरव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान हटाने के लिए यह मुद्दा उठा रहे हैं। Mirzapur Release Date : गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया दिखेंगे बड़े पर्दे पर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने कौन हैं एलिजाबेथ कोलबर्न एलिजाबेथ कोलबर्न ब्रिटिश नागरिक हैं और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। उनकी मुलाकात गौरव गोगोई से 2010 में संयुक्त राष्ट्र में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। दोनों ने 2013 में शादी की और उनके दो बच्चे हैं। एलिजाबेथ का प्रोफेशनल बैकग्राउंड एलिजाबेथ ने क्लाइमेट डेवलपमेंट एंड नॉलेज नेटवर्क सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ काम किया है। वह यूरोपीय संसद, अमेरिकी सीनेट और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं और फिलहाल एक निजी कंसल्टिंग कंपनी में सीनियर एडवाइजर हैं।
Bhopal Love Jihad : खुद को “राजा” बताकर फंसाता था लड़कियां, फिर बनता अश्लील वीडियो, ऐसे खुला आवेश खान का राज

Bhopal Love Jihad : भोपाल। राजधानी भोपाल में पहचान बदलकर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी आवेश खान के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर खुद को “राजा” बताकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कई हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से 40 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभूतपूर्व, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित कटारा हिल्स की युवती से जुड़ा मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 20 वर्षीय हिंदू युवती को भी आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाया था। जब युवती को आवेश खान की असल पहचान का पता चला, तो उसने उससे बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। बजरंग दल ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद शुक्रवार देर रात करीब 4 बजे आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती पुलिस कार्रवाई कटारा हिल्स थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने की बात कबूल की है। आरोपी का बैकग्राउंड पुलिस के मुताबिक, आवेश खान हापुड़ के एक जामिया स्कूल से पढ़ाई कर चुका है और भोपाल के बगरोदा इलाके में एक टाइल्स फैक्ट्री में काम करने आया था। Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें” पुलिस का बयान एडीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी बयान दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सीधे पुलिस को दें।
India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभूतपूर्व, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित

Shivraj Singh Chouhan on India-US Trade Deal : भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि दुनिया को भारत की नीतिगत प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश देता है। कृषि मंत्री ने कहा कि भारत की नीति कमिटमेंट की है, कॉम्प्रोमाइज की नहीं। हम सौदेबाजी की जगह संतुलित रणनीति अपनाकर सकारात्मक फैसले लेते हैं। यह डील डिप्लोमेसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का बेहतरीन उदाहरण है। Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती किसानों की चिंताओं का समाधान कृषि मंत्री के तौर पर संतोष व्यक्त करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय कृषि को लेकर जो भी चिंताएं थीं, इस समझौते में उनका समाधान किया गया है। यह ट्रेड डील हमारे किसानों को न सिर्फ सुरक्षित रखती है, बल्कि उनके कृषि उत्पादों के लिए नए अवसर भी खोलती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष यह कहकर हल्ला मचा रहा है कि खेती बर्बाद हो जाएगी, जबकि सच्चाई यह है कि हमारे कृषि उत्पाद ही किसानों की मूल ताकत हैं। राष्ट्रहित और किसान हित सर्वोपरि हैं और किसानों के हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें” कौन-से कृषि उत्पाद सुरक्षित केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारतीय किसानों के सोयाबीन, मक्का, गेहूं, चावल, चीनी, मोटे अनाज, डेयरी, मूंग, तिलहन जैसे उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रमुख अनाज, फल और डेयरी उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी उत्पाद जैसे गेहूं, मक्का, दलहन, अंगूर, नींबू भारत में नहीं आएंगे। इसके अलावा डब्बाबंद सब्जियां, कृषि और डेयरी से जुड़े कई मसाले भी इस सूची में शामिल हैं। धनिया, मेथी समेत सभी प्रमुख मसाले सुरक्षित रखे गए हैं और अमेरिकी किसानों को भारत में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। Vijay Shah on Colonel Sophia : मंत्री विजय शाह ने फिर दी कर्नल सोफिया बयान पर सफाई, बोले- भावनाओं में निकले शब्द थे भारत को मिलेगा नया बाजार शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए कई टैरिफ को 50% से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वर्ष 2024-25 में 4.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर के एक्सपोर्ट के साथ भारत पहले ही मजबूत स्थिति में था, अब मसालों और अन्य उत्पादों को नया वैश्विक बाजार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से खासतौर पर किसानों, महिलाओं और युवाओं को अपने सपनों को उड़ान देने के लिए नए पंख मिलेंगे। भारत के प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में हमारा टैरिफ अब काफी कम है। इसके साथ ही टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट समेत कई सेक्टर में भी टैरिफ घटाए गए हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती

9th and 11th Board Pattern Exams : भोपाल। मध्य प्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रश्नपत्रों को थानों में सुरक्षित रखा जाएगा और परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले ही प्रश्नपत्रों का बंडल बाहर निकाला जाएगा। जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा तैयार किए गए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारी और केंद्राध्यक्षों के माध्यम से प्रश्नपत्र स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे। खास बात यह है कि परीक्षा के दिन ही केंद्राध्यक्ष की निगरानी में प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें” मूल्यांकन और परीक्षा की समय-सीमा शिक्षा विभाग के मुताबिक, परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद समय पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा का शेड्यूल कक्षा 9वीं की परीक्षा : 2 मार्च से 17 मार्च तक समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें कक्षा 11वीं की परीक्षा : 23 फरवरी से 17 मार्च तक समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक नकल पर लगेगा अंकुश बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा होने से नकल पर सख्ती से रोक लगेगी और मूल्यांकन प्रक्रिया भी अधिक निष्पक्ष होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से छात्रों की तैयारी और मूल्यांकन का स्तर बेहतर होगा। MP Congress Review Meeting : मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन मजबूत करने की कवायद, भोपाल संभाग की समीक्षा बैठक आज से शुरू प्रदेश में पहली बार 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को इस तरह बोर्ड परीक्षा जैसी प्रक्रिया से कराने का फैसला शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें”

Salman Khan in RSS Event : मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुंबई में आयोजित व्याकरणमाला कार्यक्रम में शामिल हुए। आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘संघ यात्रा के 100 साल: नए क्षितिज’ थीम पर दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया था। सलमान जैसे ही कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और लोग उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उमड़ पड़े। इस खास कार्यक्रम में हेमा मालिनी और पूनम ढिल्लों जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों की मौजूदगी ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई। आरएसएस के आधिकारिक फेसबुक पेज के मुताबिक, यह कार्यक्रम संगठन की 100 साल की यात्रा, समाज में उसकी भूमिका और भविष्य की दिशा पर मंथन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। PM Modi in Malaysia : PM इब्राहिम ने तोड़ा प्रोटोकॉल, खुद एयरपोर्ट पहुंचकर मोदी को किया रिसीव! बोले- भारतीयों से खास मोहब्बत सलमान की लोकप्रियता पर की टिप्पणी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम के दौरान सलमान खान की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि कॉलेज के छात्र उन्हें बिना वजह कॉपी करते हैं। उन्होंने कहा, “कॉलेज के छात्र सलमान खान के फैशन को कॉपी करते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्यों, तो वे कहते हैं-पता नहीं, सलमान ऐसा करते हैं। इसका मतलब है कि समाज में अच्छे मूल्य भी फैशन बनने चाहिए।” Vijay Shah on Colonel Sophia : मंत्री विजय शाह ने फिर दी कर्नल सोफिया बयान पर सफाई, बोले- भावनाओं में निकले शब्द थे जैकी श्रॉफ के जन्मदिन में भी दिखा सलमान का अंदाज़ इसी बीच सलमान खान हाल ही में जैकी श्रॉफ के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान और जैकी के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें सलमान मूंछों वाले लुक में नजर आए। माना जा रहा है कि यह लुक उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए है। सुभाष घई ने की सलमान की जमकर तारीफ सुभाष घई ने सलमान की तारीफ करते हुए लिखा, “सलमान खान उन चुनिंदा स्टार्स में से हैं जो अपने सीनियर्स का दिल से सम्मान करते हैं। मैंने उन्हें मैसेज कर जैकी के जन्मदिन में आने का अनुरोध किया और उन्होंने कम समय के नोटिस पर आकर सबको सरप्राइज दिया। शुक्रिया सलमान, हमेशा खुश रहो।” Ritu Tawde : BMC मेयर पद पर सियासी सरगर्मी तेज, BJP ने रितु तावड़े को बनाया उम्मीदवार, डिप्टी मेयर के लिए संजय मैदान में ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे सलमान वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए टकराव पर आधारित है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
MP Congress Review Meeting : मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन मजबूत करने की कवायद, भोपाल संभाग की समीक्षा बैठक आज से शुरू

हाइलाइट्स मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर समीक्षा बैठक आज। सुबह 11 भोपाल संभाग की बैठक होगी शुरू। भोपाल,सीहोर,रायसेन,राजगढ़, विदिशा जिलों की होगी बैठक। MP Congress Review Meeting : भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर आज भोपाल में समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की शुरुआत सुबह 11 बजे भोपाल संभाग से होगी। इस दौरान भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा जिलों की अलग-अलग बैठकें ली जाएंगी। Salman Khan in RSS Event : RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, भागवत बोले- “सलमान फैशन नहीं, वैल्यू ट्रेंड बनें” संगठन के कामकाज की समीक्षा सभी जिलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रत्येक जिले को लेकर करीब एक घंटे का समय तय किया गया है। इन बैठकों में संगठन के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और जिलों से फीडबैक लिया जाएगा। जीतू पटवारी होंगे शामिल बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे और वही इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही SIR और पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए टास्क की रिपोर्ट भी ली जाएगी। Pappu Yadav Judicial Custody : सांसद पप्पू यादव को दो दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा, PMCH में एडमिट बैठक के दौरान भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके। वहीं, कल उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।