Vaibhav Suryavanshi Century : फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट

Vaibhav Suryavanshi Century : हरारे। आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर वैभव ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। उनकी इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए इंग्लैंड को 412 रनों का लक्ष्य दिया। Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद फाइनल में सबसे तेज शतक वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज शतक है। इससे पहले फाइनल जैसे बड़े मंच पर इतनी तेजी से सेंचुरी किसी ने नहीं बनाई थी। शतक के बाद वैभव का बल्ला और भी गरज उठा अगले 50 रन उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में पूरे कर दिए। कम उम्र में बड़ा कारनामा इस पारी के साथ वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे, जिसने इंग्लैंड की गेंदबाजी और फील्डिंग को पूरी तरह बिखेर दिया। छक्कों की इस बरसात ने उन्हें फाइनल का “सिक्सर किंग” भी बना दिया। Mirzapur Release Date : गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया दिखेंगे बड़े पर्दे पर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने 100 छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। हाई-प्रेशर फाइनल में 175 रन बनाना और इतने बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करना, यह साबित करता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। यहां जानिए मैच का पूरा हाल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ज्यादा देर टिक नहीं सकी, लेकिन इसके बाद वैभव और आयुष म्हात्रे ने पारी को संभाला। आयुष 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव ने अपनी आंधी जारी रखी। अंत में कनिष्क चौहान (37*) और दीपेश देवेंद्रन (0*) नाबाद रहे। BCCI Central Contract: क्या रोहित विराट का होगा डिमोशन! वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI ने दिया बड़ा झटका भारत की खिताबी दावेदारी मजबूत भारतीय टीम लगातार छठा और कुल 10वां अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीत चुका है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार—1998 में—यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी ने फाइनल को एकतरफा बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि क्या भारत इस विशाल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का ताज अपने नाम करता है।
Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद

Islamabad Blast Update : इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को एक भीषण आत्मघाती बम धमाके से दहल उठी। तरलाई इलाके में स्थित शिया इमाम बारगाह खदीजात-उल-कुबरा के बाहर जुमे की नमाज के दौरान हुए इस धमाके में अब तक कम से कम 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, धमाके के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद थे, जिस वजह से हताहतों की संख्या तेजी से बढ़ी। घटना के तुरंत बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पुलिस, रेस्क्यू और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। Vladimir Alekseyev Shot : मॉस्को में रूस के सैन्य अधिकारी पर हमला, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मारी गोली विस्फोट की प्रकृति पर सस्पेंस पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट पूरी तरह आत्मघाती था या किसी अन्य तरीके से अंजाम दिया गया। फॉरेंसिक जांच और सबूतों के विश्लेषण के बाद ही धमाके की वास्तविक प्रकृति सामने आ सकेगी। अस्पतालों में इमरजेंसी, इलाज जारी घायलों को इस्लामाबाद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने हालात को देखते हुए अस्पतालों में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है, ताकि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत राष्ट्रपति जरदारी ने जताया शोक पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले पर गहरा दुख जताते हुए इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, उन्होंने युवाओं से आगे आकर अस्पतालों में रक्तदान करने की अपील भी की। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले गौरतलब है कि इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के बाहर हुए धमाके में 12 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस हमले की जिम्मेदारी TTP से अलग हुए संगठन जमात-उल-अहरार (JuA) ने ली थी। Attack In Pakistan: पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकवादी हमला; कई धमाके और फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा हालांकि, मौजूदा हमले के पीछे अब तक किसी भी संगठन ने आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हैं और शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
Vladimir Alekseyev Shot : मॉस्को में रूस के सैन्य अधिकारी पर हमला, लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मारी गोली

Vladimir Alekseyev Shot : मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शुक्रवार को गोली मार दी गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकारी मीडिया ने जांच एजेंसियों के हवाले से इस हमले की पुष्टि की है। लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव रूस के रक्षा मंत्रालय के जनरल स्टाफ के मुख्य निदेशालय (GRU) में डिप्टी चीफ के पद पर तैनात हैं। इतना ही नहीं उन्हें रूस के सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारियों में गिना जाता है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब बीते कुछ महीनों में कई वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है। Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, बम ब्लास्ट में कई लोगों की मौत अपार्टमेंट बिल्डिंग के अंदर मारी गई गोलियां रूस की जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने बताया कि मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट बिल्डिंग के भीतर अज्ञात हमलावर ने अलेक्सेयेव पर कई गोलियां चलाईं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनकी हालत को लेकर अब तक कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। पेट्रेंको ने यह भी बताया कि इस मामले में हत्या की कोशिश का आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन फिलहाल हमलावर या हमले के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। Trump On Canada: गोल्डन डोम प्रोजेक्ट पर नाराज ट्रम्प की चेतावनी; कहा – चीन 1 साल में कनाडा को निगल जाएगा GRU के अहम चेहरे रहे हैं अलेक्सेयेव व्लादिमीर अलेक्सेयेव साल 2011 से रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी GRU में फर्स्ट डिप्टी हेड के तौर पर कार्यरत हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान उनकी भूमिका काफी अहम रही है। साल 2022 में मारियुपोल की घेराबंदी के दौरान उन्होंने यूक्रेन के साथ बातचीत में हिस्सा लिया था। इसके अलावा जून 2023 में वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन के विद्रोह के समय भी अलेक्सेयेव उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें प्रिगोज़िन से बातचीत के लिए भेजा गया था। यूक्रेन युद्ध के बाद बढ़े हमले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से कई वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है। मॉस्को इन हमलों के लिए अक्सर यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराता रहा है। कुछ मामलों में यूक्रेन की सैन्य और खुफिया एजेंसियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया है। INDIA – EU FTA: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर लगी मुहर; 110% टैक्स घटकर 10%; PM मोदी बोले – गेम चेंजर… हाल ही में जनरल स्टाफ के आर्मी ट्रेनिंग निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की दिसंबर 2025 में मॉस्को में कार के नीचे लगाए गए बम विस्फोट में मौत हो गई थी। इससे पहले 2024 में जनरल इगोर किरिलोव की भी एक विस्फोट में हत्या की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी यूक्रेन की SBU एजेंसी ने ली थी।
Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत

Pakistan Blast : इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ। यह विस्फोट जुमे की नमाज़ के दौरान हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। India US Trade Deal impact : भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कमाल, सेंसेक्स 2500 अंक उछला पूरे शहर में इमरजेंसी लागू घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और उसके आसपास कड़ी निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी तरह की और अनहोनी से बचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायलों का इलाज जारी डॉन न्यूज समेत पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका शहज़ाद टाउन इलाके के तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। बड़ी संख्या में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। जोहरान ममदानी ने जेल में बंद उमर को भेजी चिट्ठी; लिखा – ‘तुम्हारे बारे में सोचता हूं’, दो साल पहले पढ़ी थी तुम्हारी चिट्ठी… PIMS के कार्यकारी निदेशक के अनुसार, मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। जांच जारी, कारणों का पता नहीं फिलहाल धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच एजेंसियां मौके से सबूत जुटा रही हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट कैसे और किन हालात में हुआ। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Mirzapur Release Date : गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया दिखेंगे बड़े पर्दे पर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Mirzapur The Movie Release Date : मुंबई। भारत की सबसे लोकप्रिय और फैन-फेवरेट वेब सीरीज मिर्ज़ापुर अब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट मिलकर मिर्ज़ापुर यूनिवर्स को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्ज़ापुर की एक नई और अब तक अनसुनी कहानी दिखाएगी, जिसे खास तौर पर थिएटर ऑडियंस के लिए तैयार किया गया है। Bihar Assembly Roof Debris Fall : रिनोवेशन के बाद विधानसभा की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर जानिए कब होगी रिलीज मेकर्स ने मिर्ज़ापुर: द मूवी की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली यह फ्रैंचाइज़ी पहली बार बड़े पर्दे पर उसी रॉ, हिंसक और दमदार दुनिया के साथ नजर आएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल और सिनेमैटिक अनुभव के साथ। मुन्ना भैया भी फिल्म में आएंगे नजर फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में दिखाई देंगे। अली फज़ल गुड्डू पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं और फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि दिव्येंदु का मशहूर किरदार मुन्ना भैया भी फिल्म में नजर आएगा। मुन्ना भैया की वापसी को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने जॉइन किया बीजेपी कई अन्य जाने-पहचाने चेहरे मिर्ज़ापुर: द मूवी में कई अन्य जाने-पहचाने चेहरे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान शामिल हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया प्रोड्यूस इस फिल्म को एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जो मिर्ज़ापुर की दुनिया को नए अंदाज में पेश करेंगे। Rohit Shetty Firing : रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शुभम लोंकर के साथ रची गई साजिश! मेकर्स का दावा है कि मिर्ज़ापुर द मूवी दर्शकों को वही पहचान वाली दुनिया दिखाएगी, जिसे वे पसंद करते हैं, लेकिन इस बार सिनेमाघरों के लिए खास तौर पर तैयार की गई कहानी और भव्य प्रस्तुति के साथ। मिर्ज़ापुर के फैंस के लिए यह फिल्म एक बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।
Bihar Assembly Roof Debris Fall : रिनोवेशन के बाद विधानसभा की छत का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे स्पीकर

Bihar Assembly Roof Debris Fall : पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि जब विधानसभा अध्यक्ष सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए भवन के अंदर जा रहे थे, उसी दौरान विधानसभा भवन की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट गनीमत रही कि विधानसभा अध्यक्ष उस टूटे हुए हिस्से की चपेट में नहीं आए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद विधानसभा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह हैरानी की बात यह है कि बजट सत्र से पहले ही विधानसभा भवन का रिनोवेशन कराया गया था, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद छत का हिस्सा गिरना भवन की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Gold Silver Prices Today : आज फिर गिरा सोने-चांदी का भाव, जानिए क्या है ताजा अपडेट

Gold Silver Prices Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 6 फरवरी को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 13,155 रुपये गिरकर 2,41,184 रुपये प्रति किलो रह गई है। इससे पहले चांदी का भाव 2,54,339 रुपये प्रति किलो था। बीते दो दिनों में चांदी कुल 41,278 रुपये सस्ती हो चुकी है। Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप 24 कैरेट सोने का भाव 1,013 रुपये घटा सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,013 रुपये घटकर 1,51,489 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यह 1,52,502 रुपये पर था। बीते दो दिनों में सोना कुल 6,669 रुपये सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपये और चांदी ने 3,85,933 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था। Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह चांदी और सोने के दामों में बड़ी गिरावट इससे पहले भी चांदी और सोने के दामों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये कम हो गई थी, जबकि सोने के दाम में करीब 26 हजार रुपये की गिरावट आई थी। वायदा कारोबार यानी MCX पर चांदी 4 लाख रुपये से गिरकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.70 लाख रुपये से गिरकर 1.40 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद दोनों धातुओं के दामों में फिर से तेजी देखने को मिली थी। Gold and Silver Prices Today : तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी 17 हजार बढ़ी, सोना पहुंचा 1.45 लाख; जानिए ताजा भाव सोने और चांदी क्रैश का कारण विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली वजह प्रॉफिट बुकिंग है। हाल के दिनों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए बिक्री शुरू कर दी। दूसरी वजह फिजिकल डिमांड में कमी है। ऑल टाइम हाई के बाद बाजार में सोने और चांदी की मांग कमजोर हुई है, साथ ही चांदी के औद्योगिक उपयोग को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं। Share Market Today : बजट से बाजार निराश, औंधे मुंह गिरा मार्केट, सेंसेक्स में 2 हजार अंकों की भारी गिरावट इन बातों का रखे ध्यान इस बीच ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। सोना खरीदते समय उसकी कीमत और वजन जरूर जांच लें। खरीदारी के दिन सोने का भाव अलग-अलग सोर्स से क्रॉस चेक करना बेहतर रहता है। यह भी ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इससे ग्राहक को सही दाम पर शुद्ध सोना खरीदने में मदद मिलती है।
Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह

हाइलाइट्स चुराचंदपुर में डिप्टी सीएम के शपथ के विरोध में भड़की हिंसा। कुकी समुदाय में नेम्चा किपगेन को डिप्टी सीएम बनाने से असंतोष। विधायकों पर विश्वासघात का आरोप, सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी। Manipur Violence : इंफाल। पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। राज्य के चुराचंदपुर जिले में डिप्टी सीएम नेम्चा किपगेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हालात बिगड़ गए। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद मणिपुर पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। नई सरकार के गठन के महज 24 घंटे बाद हुई इस हिंसा से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। Manipur CM Oath : आखिरकार मणिपुर को मिला ‘अपना सीएम’, एक साल बाद राष्ट्रपति शासन खत्म, खेमचंद सिंह होंगे मुख्यमंत्री मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के विरोध में हिंसा नई सरकार में कुकी समुदाय की विधायक नेम्चा किपगेन को डिप्टी सीएम बनाए जाने से कुकी समुदाय के एक बड़े वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है। उनके साथ एलएम खौटे और न्गुर्संगलुर भी सरकार में शामिल हुए हैं। कुछ कुकी संगठनों ने इन विधायकों पर समुदाय के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है और सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी है। वहीं, समर्थक गुटों का कहना है कि विधायक समुदाय की सुरक्षा और विकास के लिए सरकार का हिस्सा बने हैं। Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित सड़क पर टायर जलाए और पत्थरबाजी हिंसा के दौरान चुराचंदपुर के तुइबोंग इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए और पत्थरबाजी की। कुछ समूहों की ओर से सरकार में शामिल कुकी विधायकों को जान से मारने की धमकियां और इनाम की घोषणाएं भी सामने आई हैं। दिनभर हालात तनावपूर्ण बने रहे और कई जगह सुरक्षा बलों को सख्ती करनी पड़ी। हिंसा के ये तीन बड़े कारण विशेषज्ञों के मुताबिक, मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच जारी हिंसा के तीन बड़े कारण हैं। पहला कारण मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग है। अप्रैल 2023 में हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कुकी समुदाय को डर है कि इससे उनकी जमीन और अधिकारों पर असर पड़ेगा। दूसरा कारण कुकी समुदाय की अलग प्रशासन या कुकीलैंड की मांग है, जिसे राज्य सरकार और मैतेई समुदाय राज्य की एकता के लिए खतरा मानते हैं। तीसरा कारण ड्रग्स तस्करी और अवैध अफीम की खेती को लेकर लगे आरोप हैं, जिससे आपसी अविश्वास और बढ़ा है। इंफाल और चुराचंदपुर में भारी नुकसान हालिया हिंसा में इंफाल और चुराचंदपुर में भारी नुकसान हुआ है। कई चर्च और मंदिरों को आग के हवाले कर दिया गया, सैकड़ों घर और संपत्तियां जला दी गईं। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल हुए और करीब 70 हजार से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए। हिंसा के दौरान भीड़ द्वारा हजारों हथियार लूटे जाने की घटनाएं भी सामने आईं। असम राइफल्स की तैनाती स्थिति को काबू में करने के लिए असम राइफल्स और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार की ओर से प्रभावित समुदायों से बातचीत कर हालात शांत करने की कोशिशें भी की जा रही हैं। कुकी समुदाय के 10 विधायक गौरतलब है कि, भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बने। खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं। उनके साथ ही नगा समुदाय से आने वाले लोसी दिखो ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वे नगा पीपुल्स फ्रंट के विधायक हैं। वहीं, कुकी समुदाय से आने वालीं नेम्चा किप्गेन राज्य की पहली डिप्टी सीएम बनीं। भाजपा नेता नेम्चा ने दिल्ली के मणिपुर भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शपथ लीं। बता दें कि, मणिपुर विधानसभा की 60 सीटों में कुकी समुदाय के 10 विधायक हैं, जिनमें से 7 भाजपा से जुड़े हैं। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट मणिपुर में जातीय हिंसा का इतिहास पुराना है। पिछले करीब 10 महीनों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, हजारों घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। लंबे समय तक इंटरनेट बंद रहने से भी हालात बिगड़े। कुकी और मैतेई समुदायों के बीच बढ़ता अविश्वास और पुराने विवाद राज्य में शांति बहाल करने की राह में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। #WATCH | Manipur | Violence broke out between security forces and the mob in Churachandpur against Nemcha Kipgen and Losii Dikho, taking oath as the Deputy Chief Ministers of Manipur Police use tear gas to disperse the protestors (05.02) pic.twitter.com/SQI9vpnjho — ANI (@ANI) February 6, 2026
Pariksha pe Charcha 2026 : जिंदगी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं… PM मोदी ने बताई याद करने की Easy ट्रिक

हाइलाइट्स पढ़ाई में पूरी भागीदारी जरूरी। नंबरों से आत्मविश्वास न जोड़ें, जीवन लक्ष्य बड़ा। टेक्नोलॉजी वरदान है, लेकिन पर्सनैलिटी खुद बनाएं। Pariksha pe Charcha 2026 : नई दिल्ली। देशभर के छात्रों से जुड़ने और परीक्षा के तनाव को कम करने के उद्देश्य से हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल इसका 9वां संस्करण आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई, परीक्षा, करियर, तकनीक और जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और छात्रों को तनाव से दूर रहने के आसान तरीके बताए। MP Hope App : बुजुर्गों को अब नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल, भोपाल, इंदौर समेत 6 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट कई बार पढ़नें के बाद भी भूल जाते हैं कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि कई बार वे जो पढ़ते हैं, उसे भूल जाते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हम वही बातें याद रखते हैं, जिनमें हम पूरी तरह से शामिल होते हैं। उन्होंने समझाया कि जैसे आज का दिन सबको याद रहेगा क्योंकि सभी इसमें पूरी तरह से जुड़े हुए हैं इसलिए पढ़ाई करते समय खुद को उस विषय से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि खुद को कम आंकने के बजाय समझदारी से बात करें और सही लोगों से राय लें। Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित मार्क्स एक तरह की बीमारी प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के समय में मार्क्स एक तरह की बीमारी बन गए हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने मन और आत्मविश्वास को सिर्फ नंबरों से न जोड़ें। यह सोचने की जरूरत है कि जीवन में आगे क्या करना है और किस दिशा में जाना है, न कि केवल अच्छे अंक लाने पर ध्यान देना चाहिए। AI का महत्व पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को AI का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, क्योंकि टेक्नोलॉजी एक वरदान है। लेकिन साथ ही यह भी बताया कि AI हर लक्ष्य को हासिल करने में मदद नहीं कर सकता। इसे अपनी समझ, सोच और पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने के लिए समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत जिम्मेदार नागरिक बनने पर दिया जोर ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री ने जिम्मेदार नागरिक बनने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम विकसित भारत चाहते हैं, तो साफ-सफाई और जागरूकता जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय प्रोडक्ट्स को खरीदने और इस्तेमाल करने की अपील की। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि 2047 में वे 35 से 40 साल के होंगे और देश की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उन्होंने सवाल किया कि अगर वे विकसित भारत के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो क्या छात्रों को भी इसके लिए काम नहीं करना चाहिए। Parliament Budget Session : लोकसभा में हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित, नहीं हो सकी PM मोदी की स्पीच माता-पिता के लिए सम्मान बनती सफलता उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की सफलता उनके माता-पिता के लिए सम्मान बनती है, क्योंकि माता-पिता अपने बच्चों पर भरोसा करते हैं और उनमें निवेश करते हैं। गेमिंग को लेकर उन्होंने कहा कि यह भी एक स्किल है और सही तरीके से किया जाए तो यह पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में मदद कर सकता है। शिक्षा नहीं लगनी चाहिए बोझ प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि शिक्षा कभी बोझ नहीं लगनी चाहिए। पढ़ाई में पूरी भागीदारी जरूरी है, क्योंकि टुकड़ों में पढ़ाई करने से सफलता नहीं मिलती। उन्होंने दोहराया कि मार्क्स पर फोकस करने के बजाय जीवन में हासिल की गई उपलब्धियों पर ध्यान देना चाहिए। Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग जिंदगी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं है। परीक्षा कभी अंतिम लक्ष्य नहीं होनी चाहिए, बल्कि सर्वांगीण विकास ही असली लक्ष्य होना चाहिए। जीवन में संतुलन जरूरी है, क्योंकि किसी एक चीज पर ज्यादा झुकाव नुकसान पहुंचा सकता है। जीवन कौशल और पेशेवर कौशल दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों का असमिया गमोसा से स्वागत किया और इसे महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण बताया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने बनाए गाने भी गाए, जिसे प्रधानमंत्री ने सराहा। #WATCH | PM Narendra Modi interacts with students during the 9th edition of ‘Pariksha pe Charcha’. He says, “… Education should not feel like a burden. It needs our total involvement. Education in bits and pieces does not ensure success… Instead of focusing on marks,… pic.twitter.com/IKV33nd54b — ANI (@ANI) February 6, 2026
MP Hope App : बुजुर्गों को अब नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल, भोपाल, इंदौर समेत 6 शहरों में पायलट प्रोजेक्ट

हाइलाइट्स बीमार बुजुर्गों को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं। 6 शहरों में शुरू ‘होप एप’ का पायलट प्रोजेक्ट शुरू। 346 बुजुर्गों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग को जा चुकी है। MP Hope App : भोपाल। बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को अब इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मध्य प्रदेश सरकार की एक नई पहल के तहत बुजुर्गों को उनके घर पर ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रीवा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह योजना इन जिलों के शहरी क्षेत्रों में लागू की जाएगी। Ola Uber Rapido Strike : 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की बड़ी हड़ताल, कैब सेवाएं प्रभावित अब तक 1214 बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत अब तक 1214 बुजुर्गों का पंजीकरण ‘होप एप’ में किया जा चुका है। इनमें से 346 बुजुर्गों की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच भी पूरी कर ली गई है। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए उन बुजुर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं, जो बीमारी या कमजोरी के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाते। आशा कार्यकर्ता करेंगी घर-घर सर्वे योजना के तहत घर-घर सर्वे का काम आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। सर्वे के दौरान जिन बुजुर्गों को नियमित देखभाल और इलाज की जरूरत होगी, उनकी जानकारी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर को दी जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर ऐसे बुजुर्गों का चयन कर उनका विवरण ‘होप एप’ में दर्ज करेंगी। PM Modi Rajya Sabha Speech : राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच, विपक्ष का वॉकआउट, बोले- ‘भारत विश्व की चुनौतियों का समाधान दे रहा नर्सिंग ऑफिसर जाएंगी बुजुर्ग के घर इसके बाद नर्सिंग ऑफिसर ‘होप किट’ लेकर बुजुर्ग के घर जाएंगी। घर पर ही बुजुर्गों की ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और अन्य जरूरी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर उनके लिए फॉलोअप प्लान भी तैयार किया जाएगा, ताकि समय-समय पर उनकी सेहत पर नजर रखी जा सके। तुरंत मिल सके डॉक्टर की सलाह अगर किसी बुजुर्ग को डॉक्टर की सलाह की जरूरत पड़ेगी, तो उन्हें ऑनलाइन डॉक्टर से भी जोड़ा जाएगा। इससे गंभीर मामलों में तुरंत विशेषज्ञ की राय मिल सकेगी और समय पर इलाज संभव हो पाएगा। Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत सफलता के बाद अन्य जिलों में करेंगे लागू सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए प्रदेशभर में करीब एक लाख ऐसे बुजुर्गों को जोड़ा जाए, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं और नियमित इलाज से वंचित रह जाते हैं। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इसे अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है।