Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत

हाइलाइट्स ताशखाई कोयला खदान में भीषण धमाका। खदान में काम कर रहे दस मजदूरों की मौत। गैस रिसाव या खराबी की आशंका। Coal Mine Explosion : मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ताशखाई की कोयला खदान में हादसा जानकारी के अनुसार, ताशखाई की कोयला खदान में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। उस समय खदान के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, जो धमाके की चपेट में आ गए। Om Birla on PM Modi Speech : पीएम मोदी के हो सकता था साथ कुछ भी…स्पीकर ओम बिरला ने बताई स्पीच टालने की वजह वजह विस्फोट इतना तेज था कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि मृतक मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। मेघालय पुलिस और बचाव दल मौके पर स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतकों में एक मजदूर असम के कटिंगारा क्षेत्र के बिहारा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही मेघालय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खदान के अंदर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत धमाके के कारणों की जांच शुरू प्रशासन ने हादसे के बाद पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि राहत कार्य में कोई रुकावट न आए। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा।
Om Birla on PM Modi Speech : पीएम मोदी के साथ हो सकता था कुछ भी…स्पीकर ओम बिरला ने बताई स्पीच टालने की वजह वजह

Om Birla on PM Modi Speech : नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोई अप्रत्याशित घटना होने की आशंका थी। इसी वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी की शाम 5 बजे होने वाली स्पीच टालनी पड़ी। स्पीकर ने कहा कि उन्होंने खुद प्रधानमंत्री से सदन में न आने का आग्रह किया था, जिसे पीएम मोदी ने मान लिया। Bihar Assembly Budget Session : बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के विवादित बयान से विधानसभा में हंगामा इस वजह से पीएम का नहीं हुआ संबोधन दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब देने वाले थे लेकिन इससे पहले विपक्षी महिला सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इस वजह से प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं हो सका। अप्रिय घटना होती तो… लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जो घटनाक्रम बुधवार को हुआ, वह संसद के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री सदन में जवाब देने वाले थे, तब कुछ विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंच गए थे। Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की अप्रिय घटना हो सकती थी। अगर ऐसा होता, तो यह लोकतंत्र की परंपराओं के लिए बेहद गंभीर होता। इसी को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री से सदन में न आने का अनुरोध किया। स्पीकर ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि पोस्टर और बैनर लेकर आने से सदन नहीं चल सकता। जिस तरह महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंचीं, वह न तो उचित था और न ही सदन की गरिमा के अनुरूप। पीएम की स्पीच से पहले सदन में क्या हुआ बुधवार शाम 5 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियों का घेराव कर लिया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की कुर्सी भी शामिल थी। उनके हाथों में बड़े-बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था—“जो सही है, वो करो।” ये सांसद मंगलवार को हुए हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के कारण स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। Distinguished Service Medal : MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट व सेवा पदक, यहां देखिये पूरी लिस्ट स्पीकर के कार्यालय में भी हुई बहस 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कार्यालय में बीजेपी और विपक्षी सांसदों के बीच भी तीखी बहस हुई। सामने आए वीडियो में विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से बहस करती दिखाई दीं। PM पर हमले की योजना का दावा मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री की स्पीच के दौरान उन पर हमला करने की योजना बना रही थी। इसी आशंका के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री सदन में मौजूद थे और जवाब देने के लिए तैयार भी थे, लेकिन हालात को देखते हुए स्पीच टाल दी गई। Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग राहुल गांधी किताब लेकर पहुंचे संसद इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को संसद में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की एक अनपब्लिश्ड किताब लेकर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री सदन में आते हैं, तो वे उन्हें यह किताब देंगे। उन्होंने किताब का एक पन्ना दिखाते हुए दावा किया कि इसमें प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ के बीच हुई बातचीत का जिक्र है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री आते, तो वे खुद जाकर उन्हें यह किताब सौंपते, ताकि देश सच्चाई जान सके।
Bihar Assembly Budget Session : बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के विवादित बयान से विधानसभा में हंगामा

Bihar Assembly Budget Session : पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। हालांकि, अपने भाषण के दौरान वह कुछ नर्वस नजर आए और लिखित भाषण पढ़ते समय कई बार अटकते दिखे। तेजस्वी यादव ने सदन को बताया कि उनका नाखून उखड़ गया है और वह दवा लेकर आए हैं, इसलिए बैठकर बोलने की अनुमति चाहते हैं। उनके इस आग्रह को विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने स्वीकार कर लिया। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद सदन में हंगामा मच गया और विपक्ष व सत्तापक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत

हाइलाइट्स जीरो कमीशन मॉडल ड्राइवर पूरी कमाई रखेंगे। ड्राइवर खुद प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार और मालिक। ग्राहकों को किफायती और स्थिर किराया। Bharat Taxi : नई दिल्ली। देश की पहली सहकारी आधारित कैब टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ को आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के विज्ञान भवन में इस सेवा की शुरुआत की। सरकार का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म ओला-उबर जैसे निजी एग्रीगेटर्स को सीधी चुनौती देगा और टैक्सी ड्राइवरों को शोषण से आज़ादी दिलाएगा। ‘सहकार से समृद्धि’ के विज़न से प्रेरित भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। ड्राइवर (जिन्हें ‘सारथी’ कहा जाएगा) खुद इस प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार और मालिक होंगे। Parliament Budget Session : लोकसभा में हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित, नहीं हो सकी PM मोदी की स्पीच ड्राइवर-सेंट्रिक मॉडल, जीरो कमीशन जहां निजी कंपनियां ड्राइवरों की कमाई से 20 से 30 प्रतिशत तक कमीशन काटती हैं, वहीं भारत टैक्सी जीरो-कमीशन मॉडल पर काम करेगी। यानी हर राइड की कमाई सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगी। सिर्फ मामूली दैनिक, साप्ताहिक या मासिक शुल्क देना होगा। ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि इसमें सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी। पीक टाइम में भी किराया अचानक नहीं बढ़ेगा, जिससे यात्रियों को किफायती राइड मिलेगी। Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग बीमा, रिटायरमेंट और सपोर्ट सिस्टम लॉन्च के मौके पर अमित शाह ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 6 सारथियों को सम्मानित किया और उन्हें शेयर सर्टिफिकेट सौंपे। इन ड्राइवरों को 5 लाख का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस और 5 लाख का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस दिया गया। इसके अलावा सभी ड्राइवरों को रिटायरमेंट सेविंग्स, ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम और इमरजेंसी असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। दिल्ली में इसके लिए 7 प्रमुख स्थानों पर सपोर्ट सेंटर शुरू किए गए हैं। Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस भारत टैक्सी में महिलाओं के लिए ‘सारथी दीदी’ (Saarthi Didi Scheme) पहल चलाई जा रही है। पहले चरण में 100 महिला ड्राइवर जुड़ेंगी 2030 तक लक्ष्य 15,000 महिला सारथियों का महिलाओं को मुफ्त ट्रेनिंग, विशेष बीमा और फीमेल राइडर चुनने का विकल्प Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद कौन चलाएगा भारत टैक्सी? यह सेवा सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित की जाएगी, जिसकी स्थापना जून में 300 करोड़ रुपए की पूंजी के साथ हुई थी। इसके बोर्ड में अमूल के MD जयेन मेहता (चेयरमैन), NCDC के रोहित गुप्ता (वाइस चेयरमैन) सहित देश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं से जुड़े सदस्य शामिल हैं। कितनी तेजी से फैलेगी सेवा? सरकार के अनुसार, भारत टैक्सी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में देश के सभी राज्यों और प्रमुख शहरों तक अपनी सेवाओं का विस्तार करना है। योजना के तहत वर्ष 2027-28 तक 20 शहरों में करीब 50 हजार ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान वहीं, 2030 तक यह सेवा जिला मुख्यालयों और ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी, जहां एक लाख ड्राइवरों के साथ संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत टैक्सी को FASTag और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से भी इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे सेवाएं और अधिक सुगम बन सकें। अब तक की स्थिति अब तक की स्थिति की बात करें तो, भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से 4 लाख से अधिक ड्राइवर जुड़ चुके हैं, जबकि 10 लाख से ज्यादा यूजर्स अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सरकार के मुताबिक, अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि सीधे ड्राइवरों को भुगतान के रूप में दी जा चुकी है। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित गृहमंत्री अमित शाह का बयान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि, कहा, भारत टैक्सी इस बात का उदाहरण है कि सहकारिता के ज़रिए आम लोग मिलकर बड़ी शुरुआत कैसे कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म से टैक्सी चालक न सिर्फ सम्मान के साथ कमाएंगे, बल्कि इसके मालिक भी होंगे।”
Parliament Budget Session : लोकसभा में हंगामे के बीच धन्यवाद प्रस्ताव पारित, नहीं हो सकी PM मोदी की स्पीच

हाइलाइट्स लोकसभा में हंगामे के बीच ध्वनिमत से धन्यवाद प्रस्ताव पास। लोकसभा में नहीं हो सकी पीएम मोदी की स्पीच, राज्यसभा में संभावना। जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को बताया अबोध बालक। Parliament Budget Session : नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में लगातार हंगामे का माहौल बना रहा। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। जब 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तो विपक्षी सदस्य फिर से वेल में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग हंगामे के बीच ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को वोटिंग के लिए रख दिया। बिना चर्चा पूरी हुए धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। पीएम मोदी का जवाब नहीं हो सका लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना था। पहले तय था कि पीएम मोदी 4 फरवरी को शाम 5 बजे जवाब देंगे, लेकिन उस दिन भी हंगामे के कारण सदन स्थगित हो गया। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री अगले दिन लोकसभा में जवाब देंगे, लेकिन हंगामे के चलते ऐसा नहीं हो सका। आखिरकार पीएम मोदी की स्पीच के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा से पारित हो गया। Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप अब उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रख सकते हैं। राज्यसभा में भी तीखी बहस इस पूरे मामले को लेकर राज्यसभा में भी माहौल गरम रहा। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में हुए घटनाक्रम का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया। इस पर राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि एक सदन की कार्यवाही पर दूसरे सदन में चर्चा नहीं की जा सकती। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि राहुल गांधी को बोलने का पूरा मौका दिया गया था। उन्हें कई बार बोलने का अवसर मिला, लेकिन सदन नियमों से चलता है और विपक्ष नियमों का पालन नहीं करता। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए खड़गे को नसीहत दी कि वे अपनी पार्टी को “अबोध बालक” का बंधक न बनाएं और स्वतंत्र रूप से पार्टी चलाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदन में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने सदन चलने ही नहीं दिया। स्पीकर ने जताई चिंता इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हो रहे लगातार हंगामे पर चिंता जताई और कहा कि इस तरह का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ है। Bengal SIR SC Hearing : बंगाल SIR पर अब 8 फरवरी को सुनवाई, ममता बनर्जी खुद हुईं पेश; जानिए क्या दी दलील फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो चुकी है, लेकिन विपक्षी हंगामे के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी है।
Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग

हाइलाइट्स राजधानी में तीन लड़कियों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार। सड़क चलती युवतियो को कटर से करता था घायल। अयोध्या नगर में फिर घटना को अंजाम देने की फिराक में था। Bhopal Cutter Attack : मध्य प्रदेश। भोपाल में बीते कुछ दिनों से युवतियों पर हो रहे हमलों ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। लगातार यह खबरें सामने आ रही थीं कि रात के समय सड़क पर चलती युवतियों पर एक अज्ञात व्यक्ति कटर से हमला कर रहा है। सबसे पहले पिपलानी इलाके से ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी लोग सहमे हुए थे। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर यह आरोपी कौन है और वह ऐसा क्यों कर रहा है। Distinguished Service Medal : MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट व सेवा पदक, यहां देखिये पूरी लिस्ट अब पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। युवतियों पर कटर से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते 6 दिनों से फरार था और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। मिनाल क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मिनाल इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही FRV टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी अयोध्या नगर और छोला क्षेत्र में फिर से हमला करने की योजना बना रहा था। Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद CCTV फुटेज से हुई पहचान पुलिस ने बताया कि घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई थी। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की गई। आरोपी को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। नशे की हालत में करता था हमला गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी है और गिरफ्तारी के समय भी नशे की हालत में था। आरोपी अपने पास एक बड़ा कटर रखता था, जिससे वह राह चलती युवतियों पर हमला कर उन्हें घायल करता था। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट पुलिस ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और उसने इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। कई जिलों से जुड़े मिले सुराग जांच में सामने आया है कि आरोपी निशातपुरा इलाके में मजदूरी का काम करता था। उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल सागर जिले की बताई जा रही है, जबकि मोबाइल सिम शहडोल पते पर दर्ज है। आरोपी सोशल मीडिया पर भरत अहिरवार नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहा था। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित पारिवारिक विवाद के बाद बना अपराधी प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया और राह चलती युवतियों को निशाना बनाने लगा। आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को लेकर जल्द ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
Distinguished Service Medal : MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट व सेवा पदक, यहां देखिये पूरी लिस्ट

हाइलाइट्स केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2025 के लिए जारी की सूची। MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट और सेवा पदक। बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल। Distinguished Service Medal : भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए गौरव की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक और सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्य प्रदेश के कुल 269 अफसर और कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक भोपाल के एडिशनल सीपी अवधेश गोस्वामी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि वह इससे पहले 26 जनवरी को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी चयनित किए जा चुके हैं। उनके इस चयन को पुलिस विभाग में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इन अधिकारियों के नाम सूची में शामिल इसके अलावा भोपाल के स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव, आईजी रुचिवर्धन मिश्र और आईजी शियास ए. को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं एआईजी मलय जैन, एआईजी अमित सक्सेना और मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा का नाम भी सूची में शामिल है। CM Mohan Yadav yoga : हरिद्वार में CM मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, बाबा रामदेव के साथ किया शीर्षासन उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान सम्मानित होने वालों में पुलिस मुख्यालय, बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में तैनात अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। इन सभी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासनिक सुधार, बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले ये पदक पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस के लिए यह सम्मान राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप

Gold-Silver Crash : नई दिल्ली। शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट दोनों में गुरुवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली। दो दिन की तेजी के बाद अचानक बाजार धड़ाम हो गया। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। वहीं, सोना और चांदी की कीमतों में भी एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट से शुरुआत सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,817.69 के मुकाबले 83,757.54 पर खुला, लेकिन कुछ ही मिनटों में गिरावट तेज हो गई। देखते ही देखते सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा फिसलकर 83,313 के स्तर तक आ गया। Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी दबाव में नजर आया। निफ्टी अपने पिछले बंद 25,776 के मुकाबले 25,755.90 पर खुला और फिर गिरावट बढ़ते हुए 164 अंक टूटकर 25,612.90 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों से मिले निगेटिव संकेत भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी बाजारों की कमजोरी का भी असर पड़ा। Gift Nifty 100 अंक से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई करीब 500 अंक, हांगकांग का हैंगसेंग 350 अंक और साउथ कोरिया का KOSPI इंडेक्स 180 अंक तक टूट गया। ग्लोबल मार्केट से मिले इन निगेटिव संकेतों का सीधा असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट खुलते ही टूटे दिग्गज शेयर बाजार खुलते ही कई बड़ी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। लार्जकैप शेयरों में IndiGo करीब 2.30 फीसदी, BEL 2 फीसदी और Eternal करीब 2 फीसदी तक टूट गए। मिडकैप शेयरों में TIndia 8 फीसदी, Dixon 5 फीसदी, UPL 3 फीसदी और Suzlon करीब 2.10 फीसदी गिर गया। स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो Radington 5 फीसदी, TIMKEN 4.50 फीसदी और MCX करीब 4.40 फीसदी तक फिसल गया। इसके अलावा Reliance, Bajaj Finance, Adani Ports, Tata Steel और HDFC Bank जैसे बड़े शेयर भी रेड जोन में कारोबार करते दिखे। Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट में भी गिरावट का माहौल रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतें खुलते ही क्रैश हो गईं। 5 मार्च एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत पिछले बंद के मुकाबले 24,000 रुपये से ज्यादा टूट गई। वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना भी 2,400 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया। Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित निवेशकों में बढ़ी चिंता शेयर बाजार और सोना-चांदी, दोनों में एक साथ आई गिरावट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्लोबल संकेतों और मुनाफावसूली के चलते फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद

Sagar Nurse Murder : भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ में हुई नर्स की हत्या के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या के बाद महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। CM Mohan Yadav yoga : हरिद्वार में CM मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, बाबा रामदेव के साथ किया शीर्षासन क्या बोले नेता प्रतिपक्ष सिंघार इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और यह घटना सरकार के महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलती है। सरकार के अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम उमंग सिंघार ने लिखा कि थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की जघन्य वारदात होना यह साबित करता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो भाजपा सरकार की गंभीर और अक्षम शासन व्यवस्था का परिणाम है। नर्स के परिवार को मुआवजा देने की मांग नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और मृतक नर्स के परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। Two Terrorists Killed : जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर समेत दो आतंकवादी ढेर, उधमपुर में सेना का बड़ा ऑपरेशन फिलहाल इस घटना को लेकर प्रदेश में आक्रोश का माहौल है और लोग महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सागर जिले के शाहगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ड्यूटी जा रही नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के खोखले दावों को आईना दिखा दिया है। थाने और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई… — Umang Singhar (@UmangSinghar) February 5, 2026
CM Mohan Yadav yoga : हरिद्वार में CM मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, बाबा रामदेव के साथ किया शीर्षासन

CM Mohan Yadav yoga : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में योग के कई कठिन आसन किए। Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट योग के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी योग सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पूरी ऊर्जा और एकाग्रता के साथ अभ्यास करते नजर आए। सत्ता के शीर्ष पर रहते हुए योग के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी ने लोगों का ध्यान खींचा। बाबा रामदेव भी इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने योग के महत्व पर जोर दिया। Online Gaming Suicide Case : भोपाल में ऑनलाइन गेमिंग के चलते छात्र ने की आत्महत्या, सरकार ने लिया संज्ञान योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी इस योग अभ्यास के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वस्थ जीवनशैली और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताते हुए इसके नियमित अभ्यास की अपील भी की गई। यहां देखिये तस्वीरें