Aayudh

Shambhavi Pathak: अजित पवार प्लेन क्रैश का  MP कनेक्शन आया सामने; हादसे में ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक की दर्दनाक मौत

Shambhavi Pathak

Highlights Shambhavi Pathak: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई। इस चार्टर्ड प्लेन को ग्वालियर की रहने वाली कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रही थी, जिनका भी इस हादसे में निधन हो गया। हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई। हादसे से पहली दद्दा को किया आखिरी मैसेज हादसे से पहले शांभवी पाठक ने सुबह 6:36 बजे मुंबई से अपनी दादी मीरा पाठक को मैसेज किया था। मैसेज में उन्होंने लिखा था  “गुड मॉर्निंग दद्दा।” इसके बाद वे सीधे फ्लाइट के लिए रवाना हो गई। करीब सुबह 8:45 बजे विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। कौन थी कैप्टन शांभवी पाठक? शांभवी पाठक ने वायुसेना बाल भारती स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई विश्वविद्यालय से एयरोनॉटिक्स व एविएशन साइंस में ग्रेजुएशन किया। पायलट बनने के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड में कठिन प्रशिक्षण लिया और वहां से कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया। READ MORE: ‘दादा’ के निधन के बाद पवार परिवार में पसरा मातम, रो-रो कर सुप्रिया सुले का बुरा हाल; बेसुध नजर आई पत्नी सुनेत्रा पवार भारत और विदेश से ली ट्रेनिंग शांभवी के पास न्यूजीलैंड CAA और भारत के DGCA दोनों के लाइसेंस थे। उन्होंने फ्रोजन एटीपीएल, ए320 जेट ट्रेनिंग और एविएशन सिक्योरिटी (AVSEC) का कोर्स भी किया था। वे वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में Learjet-45 की फर्स्ट ऑफिसर थी। आमिर के लिए भी प्लेन उड़ा चुकी है कैप्टन शांभवी पाठक एक अनुभवी पायलट थी। अपने करियर के दौरान वह कई वीआईपी और खास हस्तियों के लिए विमान उड़ा चुकी थीं। जानकारी के अनुसार, शांभवी बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए भी चार्टर्ड प्लेन उड़ा चुकी थी। उज्ज्वल करियर का अंत कम उम्र में शांभवी ने विमानन क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई थी। यह हादसा न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे विमानन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO

Ajit Pawar Death: ‘दादा’ के निधन से पवार परिवार में पसरा मातम, रो-रो कर सुप्रिया सुले का बुरा हाल; बेसुध नजर आई पत्नी सुनेत्रा पवार…

Ajit Pawar Death

Highlights Ajit Pawar Death: मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति को गहरा झटका दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। इस खबर से महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई। पवार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा अजित पवार जिस चार्टर्ड विमान से मुंबई से बारामती आ रहे थे, वह सुबह करीब 8:45 पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक यह क्रैश लैंडिंग थी, जिसमें विमान को गंभीर नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया गया। विमान बना आग का गोला चश्मदीदों ने बताया कि विमान नीचे आते समय असंतुलित नजर आ रहा था। कुछ ही पलों में वह जमीन से टकराया और आग के गोले में बदल गया। आसमान में काला धुआं छा गया और इसके बाद कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी। आग इतनी तेज थी कि लोग चाहकर भी मदद नहीं कर सके। READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO परिवार से मिलते ही छलका दर्द हादसे के बाद एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार बारामती में परिजनों से मिलने पहुंची। परिजनों को देखते ही दोनों खुद को संभाल नहीं सकी और फूट-फूटकर रो पड़ी। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया। चुनावी दौरे पर थे अजित पवार जानकारी के मुताबिक अजित पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे। लेकिन यह यात्रा उनकी आखिरी साबित हुई। जांच जारी प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। तकनीकी कारणों और लैंडिंग से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। बारामती में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अंतिम संस्कार व श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की तैयारी परिवार की सहमति से की जाएगी। READ MORE: बजट सत्र 2026 शुरू: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में संबोधन, किसान-स्टार्टअप से लेकर सुरक्षा तक सरकार का रोडमैप साझा किया

MP में मौसम का कहर: 30 जिलों में बारिश, 8 में ओले गिरे; फसलें तबाह, कई शहरों में घना कोहरा

MP Weather Update

Highlights MP Weather Update: दो मौसमी सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत 30 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर में सबसे ज्यादा ढाई इंच पानी गिरा, जबकि 8 जिलों में ओले पड़े। ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान ओलों और तेज बारिश से गेहूं, चना, सरसों, मसूर और धनिया की फसलें खेतों में बिछ गई। ग्वालियर-चंबल अंचल के गुना, शिवपुरी, भिंड, मुरैना और श्योपुर में किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में बेर और नींबू के आकार के ओले गिरे। अशोकनगर और मुरैना सबसे ज्यादा प्रभावित अशोकनगर के बहादुरपुर क्षेत्र के नरखेड़ा, ओडेर, नानौटी सहित कई गांवों में कुछ मिनट की ओलावृष्टि से खेतों और गलियों में सफेद परत जम गई। मुरैना में सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा, फलियां टूटकर जमीन पर गिर गई। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 29वीं मौत, हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी बारिश के बीच बुधवार सुबह कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर दर्ज की गई। भोपाल, दतिया, रीवा, सागर सहित कई जिलों में भी कोहरा रहा। स्कूलों में छुट्टी, जनजीवन प्रभावित लगातार बारिश और ठंड के चलते ग्वालियर-शिवपुरी में कक्षा 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई। सड़कों पर जलभराव और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। आज भी खराब मौसम की संभावना मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा का अलर्ट है। तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। READ MORE: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में संबोधन, किसान-स्टार्टअप से लेकर सुरक्षा तक सरकार का रोडमैप साझा किया

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में संबोधन, किसान-स्टार्टअप से लेकर सुरक्षा तक सरकार का रोडमैप साझा किया

Budget Session 2026

Highlights Budget Session 2026: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त संबोधन से हुई। यह सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा, जिसमें बजट पर चर्चा की जाएगी। किसान और ग्रामीण विकास पर जोर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार के लिए खुशहाल किसान विकसित भारत की पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए ‘विकसित भारत–ग्राम विकास कानून’ बनाया गया है, जिससे गांवों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा  EU डील और रोजगार के अवसर राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित FTA से सेवा और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। स्टार्टअप और तकनीक में भारत राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत स्टार्टअप का बड़ा हब बनकर उभरा है। एक दशक पहले जहां करीब 500 स्टार्टअप थे, अब उनकी संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। तकनीक और AI के क्षेत्र में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा, वैश्विक भूमिका और नारी शक्ति राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता देखी है। भारत ग्लोबल साउथ की एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है। उन्होंने NDA से महिला कैडेटों के पहले बैच के पासआउट होने को नारी शक्ति की बड़ी उपलब्धि बताया। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 29वीं मौत, हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग

Indore Polluted Water Death: इंदौर में दूषित पानी से 29वीं मौत, हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग

Indore Polluted Water Death

Highlights Indore Polluted Water Death: भागीरथपुरा में दूषित पानी से मंगलवार को 63 वर्षीय खूबसंद की मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी से हुई मौतों की संख्या 29 हो गई। मृतक पिछले 15 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित था। हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को आई-वॉश कहा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा कि शासन और नगर निगम की रिपोर्ट पर्याप्त वैज्ञानिक आधार पर नहीं बनी है। पेश की गई रिपोर्ट केवल ‘आई-वॉश’ है। READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO स्वतंत्र जांच आयोग का गठन कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित किया। आयोग जांच करेगा आयोग को विशेष अधिकार जांच आयोग अधिकारियों और गवाहों को तलब कर सकेगा, दस्तावेज मंगा सकेगा, जल गुणवत्ता की जांच करा सकेगा और स्थल निरीक्षण कर सकेगा। मुआवजा और राहत कार्य सरकार ने अब तक प्रभावित परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया। याचिकाकर्ता इसे बढ़ाकर 10-10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अगली सुनवाई आयोग को चार हफ्ते में अंतरिम रिपोर्ट सौंपनी होगी। दैनिक जल गुणवत्ता जांच और स्वास्थ्य शिविर जारी रहेंगे। अगली सुनवाई 5 मार्च 2026 को होगी। READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी, जाने क्या है रिटायरमेंट की वजह और आगे का प्लान?

Arijit Singh Retirement

Highlights Arijit Singh Retirement: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अब वे फिल्मों के लिए कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे। अरिजीत ने लिखा, “इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक खूबसूरत सफर रहा, जिसे मैं यहीं खत्म कर रहा हूं।” म्यूजिक नहीं छोड़ रहे अरिजीत View this post on Instagram A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh) अरिजीत ने साफ किया कि वे म्यूजिक बनाना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ पुराने कमिटमेंट्स पूरे करेंगे और 2026 में कुछ गाने रिलीज हो सकते हैं। उन्होंने लिखा, “मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और सीखते रहना चाहता हूं।” READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO रिटायरमेंट की वजह क्या है? एक इंटरव्यू में अरिजीत ने बताया कि इस फैसले के पीछे कई वजहें हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्दी बोर हो जाते हैं और अब कुछ नया करना चाहते हैं। वे इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और अलग तरह के म्यूजिकल एक्सपेरिमेंट्स पर फोकस करेंगे। ‘आशिकी 2’ से बदली किस्मत 2013 में फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना “तुम ही हो” अरिजीत के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद अगर तुम साथ हो, चाहूं मैं या ना, केसरिया जैसे गानों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन अरिजीत के फैसले से फैंस भावुक हो गए। रैपर बादशाह ने लिखा, “सदियों में एक।” वहीं संगीतकार अमाल मलिक ने कहा कि फिल्म म्यूजिक उनके बिना पहले जैसा नहीं रहेगा। आगे क्या करेंगे अरिजीत सिंह प्लेबैक से दूरी बनाकर अरिजीत इंडिपेंडेंट म्यूजिक, ग्लोबल कोलैबोरेशन, वर्ल्ड टूर और खास म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया गया है। READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

Jammu-Kashmir Avalanche: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, दहशत का माहौल; VIDEO

Jammu-Kashmir Avalanche

Highlights Jammu-Kashmir Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार रात करीब 10:12 बजे बड़ा हिमस्खलन (एवलांच) हुआ। यह घटना मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग रिजॉर्ट क्षेत्र में हुई। एवलांच का वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने बढ़ाई दहशत वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक पहाड़ी से बर्फ का तेज तूफान नीचे की ओर आता है और कुछ ही सेकंड में इमारतों को अपनी चपेट में ले लेता है। इस दृश्य को देखकर इलाके में रहने वाले लोगों और पर्यटकों में दहशत फैल गई। कई होटलों को हुआ नुकसान हिमस्खलन की चपेट में आने से कई होटलों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। READ MORE: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ भीषण हादसा रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल और प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। 11 जिलों में एवलांच अलर्ट JKU TDMA ने कश्मीर के 11 जिलों और जम्मू क्षेत्र के कई इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लगातार बर्फबारी को देखते हुए लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। हाईवे, फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं प्रभावित भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 फ्लाइट्स रद्द की गईं। कुछ ट्रेन सेवाएं भी अस्थायी रूप से प्रभावित रहीं। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय जिला प्रशासन और पुलिस ने आम लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है। READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

Budget Session 2026: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

Budget Session 2026

Highlights Budget Session 2026: 18वीं लोकसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। यह सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा और इसमें कुल 30 बैठकें प्रस्तावित हैं। दो हिस्सों में चलेगा सत्र बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। पहले हिस्से में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होगी। 1 फरवरी को पेश होगा बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। 28 जनवरी और 1 फरवरी को शून्यकाल नहीं होगा। READ MORE: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ भीषण हादसा हंगामेदार सत्र के आसार इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), VB-G RAM G कानून, अमेरिका के भारत पर लगाए गए टैरिफ, विदेश नीति, वायु प्रदूषण और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष की कुछ मांगों को खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कानून पास हो चुका है, उसे वापस नहीं लिया जा सकता – हम गियर को रिवर्स नहीं कर सकते। इन विधेयकों पर हो सकती है चर्चा लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान संशोधन विधेयक शामिल हैं। सरकार और विपक्ष दोनों की रणनीतियों के बीच, बजट सत्र में अहम बहसों और टकराव के आसार बने हुए हैं। READ MORE: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड: शंकराचार्य ने धर्म क्षेत्र में बड़े पद का प्रस्ताव दिया

Ajit Pawar Death: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन; भीषण हादसे में 6 की मौत

Ajit Pawar Death

Highlights Ajit Pawar Death: बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक निजी विमान हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई। मुंबई से बारामती जा रहे थे अजीत पवार अजित पवार मुंबई से निजी चार्टर्ड विमान से बारामती आ रहे थे। उन्हें जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए जनसभाओं में शामिल होना था। लैंडिंग के समय विमान रनवे से उतर गया और आग लग गई। READ MORE: बजट सत्र के दिन पहली बार खुलेगा शेयर बाजार; 1 फरवरी रविवार को पेश होगा बजट विमान पूरी तरह जलकर खाक हादसा इतना भयावह था कि विमान पूरी तरह जल गया। दुर्घटना के बाद इलाके में धुआं फैल गया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। लो विजिबिलिटी बनी वजह प्राथमिक जांच में हादसे की वजह लो विजिबिलिटी बताई जा रही है। पुलिस और DGCA मामले की जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने की मौत की पुष्टि पुणे जिला प्रशासन और DGCA ने अजित पवार समेत सभी 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। SP ग्रामीण के अनुसार अब तक कई शव बाहर निकाले जा चुके हैं। परिवार बारामती के लिए रवाना हादसे की सूचना मिलते ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, सांसद सुप्रिया सुले और परिवार के अन्य सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। घटना से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है। READ MORE: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड: शंकराचार्य ने धर्म क्षेत्र में बड़े पद का प्रस्ताव दिया