Aayudh

UAE: भारत दौरे के बाद बदला UAE का रुख, इस्लामाबाद एयरपोर्ट ऑपरेशन से पीछे हटा संयुक्त अरब अमीरात

UAE

Highlights UAE: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी योजना से खुद को अलग कर लिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हाल ही में भारत का संक्षिप्त दौरा किया था। क्या थी एयरपोर्ट डील? इस्लामाबाद एयरपोर्ट के संचालन को लेकर UAE और पाकिस्तान के बीच अगस्त 2025 से बातचीत चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबू धाबी इस एयरपोर्ट के ऑपरेशन में रुचि दिखा रहा था, लेकिन अब उसने इस योजना से हाथ खींच लिया है। डील क्यों टूटी? पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, UAE को इस प्रोजेक्ट में कोई मजबूत स्थानीय पार्टनर नहीं मिला। इसके अलावा पाकिस्तान में सुरक्षा, प्रबंधन और आर्थिक अनिश्चितता भी बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया आधिकारिक तौर पर इसे राजनीतिक फैसला नहीं बता रहा। READ MORE: कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकारों ने दिखाई भारत की शक्ति और संस्कृति पाकिस्तान सरकार की सफाई पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि UAE के साथ एयरपोर्ट को लीज पर देने या चलाने की कोई पक्की डील कभी हुई ही नहीं थी। सरकार के मुताबिक, अब इस्लामाबाद एयरपोर्ट को ओपन और प्रतिस्पर्धी बिडिंग के जरिए निजी हाथों में दिया जाएगा। खाड़ी देशों की बदलती राजनीति यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब सऊदी अरब और UAE के बीच भी मतभेद सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान जहां सऊदी अरब और तुर्की के साथ रिश्ते मजबूत कर रहा है, वहीं UAE भारत के साथ रक्षा और रणनीतिक साझेदारी बढ़ा रहा है। भारत-UAE रिश्तों में मजबूती भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच ट्रेड, डिफेंस समेत 9 अहम समझौते हुए। इसके बाद UAE ने 900 भारतीय कैदियों की रिहाई को भी मंजूरी दी। इस्लामाबाद एयरपोर्ट की अहमियत इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पाकिस्तान का सबसे बड़ा और आधुनिक एयरपोर्ट है। इसका संचालन 2018 में शुरू हुआ था और यहां से रोजाना 45–50 उड़ानें संचालित होती हैं। READ MORE: शंकराचार्य अपमान विवाद पर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा, सरकार पर लगाए ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप

शंकराचार्य अपमान पर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, सरकार पर लगाए ब्राह्मण विरोधी होने के आरोप

Shankaracharya Controversy

Highlights Shankaracharya Controversy: उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह UGC के नए नियम 2026 और प्रयागराज में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ हुई कथित बदसलूकी को बताया है। UGC नियमों और शंकराचार्य मामले पर नाराजगी यूजीसी के विरुद्ध इस्तीफे की झड़ी में लगातार नए इस्तीफे…. बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने #UGCRegulations को लेकर अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दिया….2019 बैच के #PCS अफसर हैं अलंकार…#NoUGCRollBack_NoVote pic.twitter.com/xye97gTtlm — ADVOCATE SAHAB (@Adv_RPSingh04) January 26, 2026 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि UGC के नए नियम समाज को बांटने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों से सामान्य वर्ग, खासकर ब्राह्मण समाज, खुद को उपेक्षित और असहाय महसूस कर रहा है। साथ ही प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की चोटी खींचे जाने की घटना से वह बेहद आहत हैं। READ MORE: मध्य प्रदेश के चार ऐसे हीरो, जिन्होंने समाज और संस्कृति में किया कमाल, अब मिला पद्मश्री का गौरव! सरकार पर लगाए गंभीर आरोप अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में विधायक और सांसद “कॉरपोरेट कर्मचारियों” की तरह काम कर रहे हैं और खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए कहा कि ऐसे फैसलों से देश में आंतरिक तनाव बढ़ सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा अलंकार अग्निहोत्री के नाम से जुड़ा एक इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे राज्यपाल और चुनाव आयोग को भेजा गया बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कानपुर के मूल निवासी अलंकार अग्निहोत्री ने 2019 में UPPCS क्वालीफाई किया था और पिछले छह साल से सेवा में थे। उनका मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है, जिससे मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। READ MORE: कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकारों ने दिखाई भारत की शक्ति और संस्कृति

धर्मेद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी हुई भावुक, कहा- काश यह सम्मान उन्हें पहले…

Dharmendra Padma Award

Highlights Dharmendra Padma Award: भारत सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके असाधारण योगदान के लिए दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की। धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हुआ था। हेमा मालिनी की भावुक प्रतिक्रिया धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा, “बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। हम चाहते थे कि यह सम्मान उन्हें हमारे साथ रहते मिले, लेकिन फिर भी हम खुश हैं। वह इसके पूरी तरह हकदार थे।” उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि सच्चे कलाकार थे और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया। READ MORE: मध्य प्रदेश के चार ऐसे हीरो, जिन्होंने समाज और संस्कृति में किया कमाल, अब मिला पद्मश्री का गौरव! बेटी ईशा देओल की खुशी बेटी ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जताई और लिखा कि पापा को पद्म विभूषण मिलना गर्व की बात है। उन्होंने साथ ही भाई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की तारीफ की। इस अवसर पर सनी, ईशा और अहाना देओल पहली बार लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आए। धर्मेंद्र और हेमा की हिट जोड़ी धर्मेंद्र को 70 के दशक में स्टारडम मिला और वह उस समय हेमा मालिनी के साथ कई हिट फिल्मों में नजर आए। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों में सीता और गीता, शोले, जुगनू, राजा जानी, पत्थर के फूल, चाचा भतीजा जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। READ MORE: कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकारों ने दिखाई भारत की शक्ति और संस्कृति

कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकारों ने दिखाई भारत की शक्ति और संस्कृति

Republic Day parade

Highlights देश ने आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद देशभर की सेनाओं और कलाकारों ने अपनी ताकत और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। विदेशी मेहमानों की मौजूदगी इस साल परेड में पहली बार दो मुख्य अतिथि शामिल हुए: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भी समारोह में मौजूद रहे। READ MORE: भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, CM यादव ने उज्जैन में किया ध्वजारोहण; परेड और झांकियों में दिखा MP का विकास मॉडल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन परेड में भारतीय वायु सेना के 29 एयरक्राफ्ट शामिल थे, जिनमें राफेल, सुखोई, मिग-29 और जगुआर शामिल थे। विमानों ने सिंदूर, वज्रांग और अर्जन फॉर्मेशन प्रस्तुत किए। पहली बार हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी प्रदर्शित किया गया। झांकियों में संस्कृति और विकास परेड में 30 से अधिक झांकियां दिखाई गई। सांस्कृतिक प्रदर्शन परेड में 2,500 कलाकार और एयरफोर्स के फ्लाई-पास्ट ने दर्शकों को रोमांचित किया। विशेष प्रस्तुतियों में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का संदेश, राज्य की विविध संस्कृति और शौर्य का चित्रण किया गया। वीरों को सलामी On the occasion of Republic Day 2026, President Droupadi Murmu confers India’s highest peacetime gallantry award, the Ashok Chakra, upon Group Captain Shubhanshu Shukla, who made history as the first Indian to set foot on the International Space Station. Group Captain Shukla has… pic.twitter.com/2jRraeYFja — President of India (@rashtrapatibhvn) January 26, 2026 सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली और परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने कमान संभाली। READ MORE: मध्य प्रदेश के चार ऐसे हीरो, जिन्होंने समाज और संस्कृति में किया कमाल, अब मिला पद्मश्री का गौरव!

Padma Awards 2026: MP के चार ऐसे हीरो, जिन्होंने समाज और संस्कृति में किया कमाल, अब मिला पद्मश्री का गौरव!

Padma Awards 2026

Highlights Padma Awards 2026: भारत सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल कुल 131 लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मान मिलेगा। इसमें मध्य प्रदेश के चार महान हस्तियों को उनके समाज, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। कैलाश चंद्र पंत: साहित्य और शिक्षा में योगदान 90 वर्षीय कैलाश चंद्र पंत को हिंदी साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता में उनके लंबे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पंत जी ने पत्रिकाओं के माध्यम से समाज और संस्कृति को जोड़ते हुए वैचारिक पत्रकारिता को नया आयाम दिया। बचपन में संघ से जुड़े पंत ने 13 साल की उम्र में सत्याग्रह में भाग लिया और गिरफ्तारी भी दी थी। READ MORE: कर्तव्य पथ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर ऐतिहासिक परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकार दिखाएंगे नए भारत की ताकत मोहन नागर: जल संरक्षण और समाज सेवा मोहन नागर (जन्म 1968) आदिवासी और जनजातीय क्षेत्रों में जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें “जल पुरुष” के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भगवानदास रैकवार: पारंपरिक मार्शल आर्ट के संरक्षक भगवानदास रैकवार (जन्म 1944) ने सागर में अखाड़ा संस्कृति और पारंपरिक युद्ध कलाओं को जीवित रखा। उन्होंने लाठी, तलवार, भाला जैसी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुचाया और समाज के लिए जीवनभर निस्वार्थ भाव से काम किया। नारायण व्यास: पुरातात्विक धरोहरों के रक्षक नारायण व्यास ने उज्जैन और मालवा क्षेत्र की पुरातात्विक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में योगदान दिया। उनका मानना है कि नई पीढ़ी देश की धरोहरों को जाने और संरक्षित करे। READ MORE: भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, CM यादव ने उज्जैन में किया ध्वजारोहण; परेड और झांकियों में दिखा MP का विकास मॉडल

Suryakumar yadav: सूर्यकुमार यादव ने भारत की रिकॉर्ड T20 जीत के बाद दिया बड़ा बयान; कहा – इसी तरह…

Suryakumar yadav

Highlights Suryakumar yadav: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी की मदद से भारत ने तीसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। भारत ने 154 रन को 10 ओवर में चेज किया, जिसमें सिर्फ दो विकेट गिरे। सूर्यकुमार की धमाकेदार पारी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में सात चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में छह चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद 57 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने कहा, “हम इसी तरह का आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। शीर्ष बल्लेबाजों ने मेरा काम आसान किया।” READ MORE: कर्तव्य पथ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर ऐतिहासिक परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकार दिखाएंगे नए भारत की झलक गेंदबाजी में भी भारत ने दिखाया दबदबा स्पिनर रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए, वहीं जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने मिलकर नौ विकेट पर 153 रन पर न्यूजीलैंड को रोक दिया। बुमराह ने कहा, “टीम के लिए योगदान देकर खुश हूं। जो भूमिका मिली, वही निभाई।” न्यूजीलैंड कप्तान की प्रतिक्रिया न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में हमें दबाव में डाल दिया और यह मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने विश्व कप की तैयारी पर ध्यान देने की बात भी कही। READ MORE: भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, CM यादव ने उज्जैन में किया ध्वजारोहण; परेड और झांकियों में दिखा MP का विकास मॉडल

भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, CM यादव ने उज्जैन में किया ध्वजारोहण; परेड और झांकियों में दिखा MP का विकास मॉडल

77th Republic Day

Highlights 77th Republic Day: मध्य प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान से शुरू हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। पुलिस बैंड की प्रस्तुति के बाद हर्ष फायर के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड हुई, जिसमें कुल 23 टुकड़ियां शामिल रही। परेड में अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी आकर्षण का केंद्र रहे। राज्यपाल का संबोधन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और देश के प्रति प्रतिबद्धता की बात कही। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को बाबा साहेब की जन्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है। READ MORE: अमेरिका जल्द ही हटा सकता है भारत का 25% टैरिफ, वित्तमंत्री ने कहा – भारत ने रूस से तेल खरीदना कम किया कृषि और विकास पर जोर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र बना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को मध्य प्रदेश में कृषि वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। कृषि बजट में भारी वृद्धि हुई है और “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के लक्ष्य पर काम हो रहा है। 22 विभागों की झांकियां परेड के दौरान प्रदेश सरकार के 22 विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गई। इनमें कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन और नगरीय विकास जैसी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया। उज्जैन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया और शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। READ MORE: कर्तव्य पथ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर ऐतिहासिक परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकार दिखाएंगे नए भारत की ताकत

कर्तव्य पथ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर ऐतिहासिक परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकार दिखाएंगे नए भारत की झलक

77th Republic Day

Highlights 77th Republic Day: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड को सलामी देंगी। इस अवसर पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। थीम: वंदे मातरम् के 150 साल इस वर्ष गणतंत्र दिवस की थीम “वंदे मातरम् के 150 वर्ष” रखी गई। परेड में ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ और ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ की झलक देखने को मिली। कर्तव्य पथ को इसी थीम के अनुरूप सजाया गया। कॉम्बैट परेड पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस था, इसलिए इस बार पारंपरिक परेड की जगह कॉम्बैट परेड की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। थलसेना, नौसेना और वायुसेना के दस्ते युद्धक भूमिका में नजर आएंगे। टैंक, तोप, मिसाइल, ड्रोन, रोबोटिक डॉग और बैटल एरे ने दर्शकों को रोमांचित करेंगे। READ MORE: अमेरिका जल्द ही हटा सकता है भारत का 25% टैरिफ, वित्तमंत्री ने कहा – भारत ने रूस से तेल खरीदना कम किया सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट भारतीय वायुसेना के 29 एयरक्राफ्ट ने फ्लाई-पास्ट होगी। इसमें रफाल, सुखोई, मिग-29 और जगुआर विमानों की खास ‘सिंदूर फॉर्मेशन’ आकर्षण का केंद्र बनेगी। ऑपरेशन सिंदूर की विजय का संदेश इस फ्लाई-पास्ट में साफ दिखाई देगा। 30 झांकियां, 2500 कलाकार परेड में कुल 30 झांकियां शामिल होगी, जिनमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तथा 13 मंत्रालयों की झांकियां है। करीब 2500 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारत की विविधता और एकता को दर्शाएगे। शौर्य और विविधता की झलक परेड में वीरता पुरस्कार विजेता, हिम योद्धा, पशु दल में दो कूबड़ वाला बैक्ट्रियन ऊंट, घुड़सवार दस्ते और विभिन्न अर्धसैनिक बल भी भाग लेंगे। PM मोदी ने दी शुभकामानाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गणतंत्र दिवस भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सामूहिक संकल्प को नई ऊर्जा और उत्साह देता है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर को एकता, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का प्रतीक बताया। READ MORE: भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी, ICC ने बांग्लादेश को किया बाहर; स्कॉटलैंड को मौका