T20 World Cup 2026 का हिस्सा नहीं होगा बांग्लादेश; भारत में खेलने से इनकार पड़ा भारी; स्कॉटलैंड को मिला मौका

Highlights T20 World Cup 2026: ICC ने टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर कर दिया है। उसकी जगह अब स्कॉटलैंड टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। यह विश्व कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। भारत में खेलने से इनकार बना वजह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। ICC ने इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन तय समय में कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला। READ MORE: ट्रम्प ने कनाडा को चेताया ट्रम्प का कनाडा पर हमला: कहा, चीन 1 साल में निगल जाएगा, गोल्डन डोम प्रोजेक्ट पर नाराजगी प्रोटोकॉल उल्लंघन से बिगड़ा मामला सूत्रों के अनुसार, BCB ने ICC को सूचित करने से पहले ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी, जिसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया। इसके बाद आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने बोर्ड को पत्र लिखकर साफ किया कि बांग्लादेश की मांगें आईसीसी नीति के अनुरूप नहीं हैं। स्कॉटलैंड को मिली जगह स्कॉटलैंड को यह मौका उसके हालिया प्रदर्शन और आईसीसी टी20 रैंकिंग (14वां स्थान) के आधार पर मिला है। 2024 टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन कर चुका है। स्कॉटलैंड का संभावित शेड्यूल स्कॉटलैंड अब ग्रुप C में खेलेगा। ICC का संदेश साफ ICC ने साफ किया है कि तय कार्यक्रम और टूर्नामेंट से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। READ MORE: अमेरिका जल्द ही हटा सकता है भारत का 25% टैरिफ, वित्तमंत्री ने कहा – भारत ने रूस से तेल खरीदना कम किया
India-US Relations: अमेरिका जल्द ही हटा सकता है भारत पर टैरिफ, वित्तमंत्री ने कहा – रूस से तेल खरीदना कम किया

Highlights India-US Relations: अमेरिका भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाने पर विचार कर सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद में भारी कमी किए जाने से टैरिफ में राहत की परिस्थितियां बन गई हैं। 50% टैरिफ दो चरणों में लगाया गया था स्कॉट बेसेंट के अनुसार, अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया था। पहला 25% टैरिफ व्यापार घाटे को लेकर और दूसरा 25% टैरिफ रूस से तेल खरीदने के चलते सजा के तौर पर लगाया गया था। READ MORE: ट्रम्प ने कनाडा को चेताया ट्रम्प का कनाडा पर हमला: कहा, चीन 1 साल में निगल जाएगा, गोल्डन डोम प्रोजेक्ट पर नाराजगी रूसी तेल खरीद में तेज गिरावट बेसेंट ने कहा कि भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैरिफ काफी असरदार रहा। इसके बाद भारत ने रूस से तेल की खरीद तेजी से घटाई है और अब यह लगभग बंद हो चुकी है। उन्होंने इसे अमेरिका की बड़ी जीत बताया। यूरोप पर भी साधा निशाना अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ भारत पर टैरिफ इसलिए नहीं लगा रहा क्योंकि वह भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता करना चाहता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोप भारत से रिफाइंड तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद कर रहा है। भारत की स्थिति और आंकड़े दिसंबर 2025 में भारत रूस से तेल खरीद के मामले में तीसरे स्थान पर आ गया। भारत ने इस महीने रूस से करीब 2.3 बिलियन यूरो का तेल आयात किया, जो नवंबर की तुलना में काफी कम है। READ MORE: तराना में हिंसा बेकाबू: नकाबपोश उपद्रवियों ने बस जलाई, दुकानों में आगजनी, पथराव में 19 गिरफ्तार
MP Congress Holds Fast: BJP हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन धर्म गुरुओं का अपमान – जीतू पटवारी

Highlights MP Congress Holds Fast: राजधानी भोपाल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कथित अपमान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए रोशनपुरा चौराहे पर एक दिवसीय उपवास किया। कांग्रेस नेताओं का एकदिवसीय उपवास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास किया। कांग्रेस का आरोप है कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाली बीजेपी लगातार सनातन परंपराओं और धर्म गुरुओं का अपमान कर रही है। पटवारी का तीखा हमला जीतू पटवारी ने कहा कि शंकराचार्य जी सनातन धर्म की सबसे बड़ी विरासत हैं। उनसे प्रमाण पत्र मांगना, गंगा स्नान से रोकने की कोशिश करना और बटुकों की शिखा खींचना अक्षम्य अपराध है। उन्होंने कहा कि इस पाप की सजा दोषियों को जरूर मिलेगी। READ MORE: लाड़ली बहनों के प्रदेश से गायब हुई 54 हजार से ज्यादा लड़कियां; 5 साल के आकड़ो से हुआ चौकानें वाला खुलासा… BJP का पलटवार बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राम और सनातन का विरोध किया है। अब वह पाखंड कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त है और हिंसा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। करप्शन और कानून व्यवस्था पर आरोप पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में करप्शन जड़ों तक फैल चुका है। एक भी ऐसा सरकारी दफ्तर नहीं जहां बिना भ्रष्टाचार काम होता हो। तराना हिंसा को उन्होंने प्रशासन की विफलता बताया। पानी संकट पर आंदोलन की चेतावनी महू और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर पटवारी ने कहा कि लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। कांग्रेस जल्द इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी। READ MORE: प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा; भागीरथपुरा में शव सड़क पर रखकर परिजन कर रहे विरोध प्रदर्शन, अब तक 27 की मौत
Trump On Canada: गोल्डन डोम प्रोजेक्ट पर नाराज ट्रम्प की चेतावनी; कहा – चीन 1 साल में कनाडा को निगल जाएगा

Highlights Trump On Canada: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर कनाडा अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं से दूरी बनाकर चीन के करीब जाता है, तो चीन उसे एक साल में निगल सकता है। यह बयान कनाडा द्वारा ट्रम्प के प्रस्तावित ग्रीनलैंड गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा प्रोजेक्ट का विरोध करने के बाद आया। READ MORE: लाड़ली बहनों के प्रदेश से गायब हुई 54 हजार से ज्यादा लड़कियां; 5 साल के आकड़ो से हुआ चौकानें वाला खुलासा… सोशल मीडिया पर साधा निशाना ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि गोल्डन डोम परियोजना कनाडा की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। इसके बावजूद कनाडा ने चीन के साथ व्यापार को प्राथमिकता दी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चीन पहले ही साल में कनाडा को खत्म कर देगा। अमेरिका-कनाडा संबंध में तनाव यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में खटास बढ़ रही है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वैश्विक राजनीति और नियम आधारित व्यवस्था की कमजोरी पर बात की और अमेरिकी टैरिफ नीति की आलोचना की। ट्रम्प ने कार्नी को आभारी न होने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। कनाडा-चीन बढ़ती नजदीकियां 17 जनवरी को कार्नी ने चीन के साथ नया व्यापार समझौता किया। इसके तहत चीन से आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ घटाया जाएगा, जबकि कनाडा के कृषि उत्पादों पर शुल्क कम किया जाएगा। कार्नी ने कहा कि चीन अब अमेरिका की तुलना में अधिक भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार बन गया है। गोल्डन डोम का महत्व ट्रम्प के अनुसार ग्रीनलैंड पर गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा सिस्टम रूस और चीन से आने वाली मिसाइलों को रोकने में अहम है। उनका कहना है कि यह अमेरिका और कनाडा दोनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। READ MORE: प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा; भागीरथपुरा में शव सड़क पर रखकर परिजन कर रहे विरोध प्रदर्शन, अब तक 27 की मौत
Indore Protest: प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा; भागीरथपुरा में शव सड़क पर रखकर परिजन कर रहे विरोध प्रदर्शन, अब तक 27 की मौत

Highlights Indore Protest: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार को 63 वर्षीय बद्री प्रसाद की मृत्यु हो गई। परिजन का आरोप है कि उनकी तबीयत उल्टी-दस्त की वजह से बिगड़ी थी, लेकिन प्रशासन मौत को दूसरी बीमारी बता रहा है। नाराज परिवार ने शनिवार को शव पुल पर रखकर चक्का जाम किया। परिजन और जनता में आक्रोश प्रदर्शन में स्थानीय लोग और परिजन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और दूषित पानी की सप्लाई के कारण इलाके में 27 मौतें हो चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पार्षद कमल वाघेला के खिलाफ नारेबाजी भी की। READ MORE: शंकराचार्य विवाद पर कांग्रेस का विरोध तेज; आज करेगी एक दिवसीय उपवास प्रशासन की प्रतिक्रिया मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंचे। एसडीएम निधि वर्मा ने भरोसा दिलाया कि स्वच्छ पेयजल व्यवस्था जल्द कराई जाएगी और मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने भी परिवार का समर्थन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की। मरीजों की वर्तमान स्थिति भागीरथपुरा के अस्पतालों में अब 10 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। क्षेत्र में अब डायरिया के नए मरीज कम आए हैं और पानी की सप्लाई सुधारने का काम चल रहा है। READ MORE: लाड़ली बहनों के प्रदेश से गायब हुई 54 हजार से ज्यादा लड़कियां; 5 साल के आकड़ो से हुआ चौकानें वाला खुलासा…
लाड़ली बहनों के प्रदेश से गायब हुई 54 हजार से ज्यादा लड़कियां; 5 साल के आकड़ो से हुआ चौकानें वाला खुलासा…

Highlights MP Missing Girls Data: मध्यप्रदेश में बीते पांच वर्षों के दौरान नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2025 के बीच कुल 54,803 बालिकाएं लापता हुई। इनमें सबसे ज्यादा मामले वर्ष 2025 में सामने आए, जब 13,146 नई गुमशुदगी दर्ज की गई। रिकवरी रेट में सुधार राहत की बात यह है कि लापता बालिकाओं की बरामदगी के आंकड़ों में भी सुधार हुआ है। वर्ष 2025 में 14,520 लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बीते पांच सालों में कुल 52,176 लड़कियों का पता लगाया जा चुका है। 31 दिसंबर 2025 तक 2,627 लड़कियां अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह संख्या पिछले वर्ष के 4,001 लंबित मामलों की तुलना में कम है। READ MORE: तराना में हिंसा बेकाबू: नकाबपोश उपद्रवियों ने बस जलाई, दुकानों में आगजनी, पथराव में 19 गिरफ्तार वर्षवार स्थिति सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2021 में 9,407 मामले दर्ज हुए और 10,204 लड़कियां मिली। 2022 में 9,093 मामले और 8,979 बरामदगी हुई। 2023 में 11,250 केस दर्ज हुए, जिनमें से 10,430 लड़कियां मिली। 2024 में 11,907 मामले सामने आए और 11,670 की बरामदगी हुई। इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित विधानसभा CM यादव द्वारा साल 2025 में दिए आंकड़ों के अनुसार इंदौर शहर से सबसे ज्यादा बच्चे लापता हुए हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र से 449 बेटियां गायब हुई, जबकि धार जिला इस सूची में दूसरे स्थान पर है। पुलिस की नई व्यवस्था गुमशुदा मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। अब महिला शाखा हर महीने इन मामलों की समीक्षा कर रही है। जिलों को प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग दी जा रही है और बेहतर काम करने वाले जिलों को सम्मानित किया जाता है। READ MORE: शंकराचार्य विवाद पर कांग्रेस का विरोध तेज; आज करेगी एक दिवसीय उपवास
शंकराचार्य विवाद पर कांग्रेस का विरोध तेज; आज करेगी एक दिवसीय उपवास

Highlights Congress Protest For Abhimukteswaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े प्रयागराज विवाद के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस आज भोपाल में एक दिवसीय उपवास कर रही है। यह उपवास रोशनपुरा चौराहे पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कांग्रेस के बड़े नेता होंगे शामिल उपवास में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने इसे सनातन धर्म और धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है। प्रयागराज में शंकराचार्य से जुड़ा विवाद 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान के लिए जाते समय पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान उनके शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद से शंकराचार्य शिविर के बाहर धरने पर बैठे हैं। READ MORE: बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल का सरसों के फूल से दिव्य श्रंगृार; पंचामृत अभिषेक और संध्या आरती से होगी होली की शुरुआत सुरक्षा को लेकर चिंता शंकराचार्य के प्रतिनिधियों ने उनकी जान को खतरा बताते हुए शिविर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग संत के वेश में निगरानी कर रहे हैं। शंकराचार्य की तबीयत भी हाल ही में बिगड़ी थी। प्रशासन पर सवाल मेला प्रशासन ने शंकराचार्य को नोटिस जारी कर उनसे पद से जुड़े सवाल पूछे थे, जिसे लेकर विरोध बढ़ गया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे और नोटिस को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। READ MORE: माघ मेले में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड़ी; बाबा रामदेव ने दी ये नसीहत अन्य मुद्दों पर भी घेराव कांग्रेस भोपाल में गौकशी, काशी में मंदिरों के ध्वंस और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी बीजेपी सरकार को घेर रही है। कांग्रेस का आरोप कांग्रेस का कहना है कि सरकार सनातन परंपराओं की रक्षा करने में विफल रही है। उपवास के जरिए जनता का ध्यान इन मुद्दों पर आकर्षित किया जा रहा है। READ MORE: 10 साल बाद विवादित भोजशाला में बसंत पंचमी पर वाग्देवी पूजा और जुमे की नमाज साथ-साथ; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Ujjain Violence: उज्जैन में हिंसा बेकाबू; नकाबपोश उपद्रवियों ने बस जलाई, दुकानों में आगजनी, पथराव में 19 गिरफ्तार

Highlights Ujjain Violence: तराना कस्बे में हिंसा का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी है। गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार ने हिंसक रूप ले लिया है। बस जलाने, दुकानों में आगजनी और पथराव की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद गुरुवार शाम बड़े राम मंदिर के सामने खड़े विहिप के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर पर कुछ युवकों ने हमला किया। इसी घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। शुक्रवार को भड़की हिंसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उपद्रवियों ने बस स्टैंड के पास खड़ी एक यात्री बस में आग लगा दी। इसके बाद कपड़ा मार्केट और अन्य इलाकों में पथराव हुआ। कई दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा। रात में नकाबपोश उपद्रवियों ने एक लकड़ी की टाल में भी आग लगा दी। READ MORE: माघ मेले में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड़ी; बाबा रामदेव ने दी ये नसीहत पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब तक 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। शुक्रवार रात इमली बाड़ा इलाके में फिर पथराव हुआ, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर नियंत्रित किया। नुकसान का आंकलन हिंसा में 1 बस जली, 13 बसों में तोड़फोड़ हुई, 10 कारें क्षतिग्रस्त हुई और 6 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा। प्रशासन की अपील कलेक्टर और एसपी मौके पर डटे हुए हैं। धारा 144 लागू है और बाजार बंद हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। READ MORE: 10 साल बाद विवादित भोजशाला में बसंत पंचमी पर वाग्देवी पूजा और जुमे की नमाज साथ-साथ; सुरक्षा के कड़े इंतजाम