Bhojshala Basant Panchami: 10 साल बाद भोजशाला में बसंत पंचमी पर वाग्देवी पूजा और जुमे की नमाज साथ-साथ; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Highlights Bhojshala Basant Panchami: बसंत पंचमी के अवसर पर धार स्थित विवादित धार्मिक स्थल भोजशाला में शुक्रवार को 10 साल बाद हिंदू पूजा और मुस्लिम नमाज एक ही दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार दोनों समुदायों को तय समय पर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति दी गई। सुबह से पूजा-पाठ सूर्योदय के साथ ही हिंदू श्रद्धालुओं ने वाग्देवी (मां सरस्वती) की पूजा शुरू की। पूरे दिन हवन, पाठ और पूजन का कार्यक्रम चला, जो सूर्यास्त तक जारी रहेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर में जुमे की नमाज मुस्लिम समाज को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जुमे की नमाज की अनुमति दी गई। निर्धारित समय पर मस्जिद वाले हिस्से में करीब 20 मिनट में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी को सुरक्षित बाहर ले जाया गया। READ MORE: माघ मेले में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड़ी; बाबा रामदेव ने दी ये नसीहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजशाला परिसर और धार शहर में 8000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए। सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस के साथ ड्रोन, सीसीटीवी और AI कैमरों से निगरानी की गई। 300 मीटर क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया। प्रशासन की अपील कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की। भीड़ से बिगड़ी तबीयत दर्शन के दौरान अधिक भीड़ के कारण कुछ श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हुई। एक बुजुर्ग श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार दिया गया, उनकी हालत अब सामान्य है। विवाद की पृष्ठभूमि भोजशाला 11वीं-12वीं सदी का ऐतिहासिक स्थल है। हिंदू इसे सरस्वती मंदिर और मुस्लिम समाज इसे कमाल मौला मस्जिद मानता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दोनों समुदायों ने तय समय पर अपने-अपने धार्मिक कार्य पूरे किए। READ MORE: उज्जैन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 12 बसों में तोड़फोड़-आगजनी; धारा 144 लागू
Ujjain Violence: उज्जैन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 12 बसों में तोड़फोड़-आगजनी; धारा 144 लागू

Highlights Ujjain Violence: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। इसके बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाजार बंद हैं और जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक कराई गई। पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू है। कैसे शुरू हुआ विवाद घटना की शुरुआत गुरुवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हुई। तराना के बड़े राम मंदिर के सामने सुखला गली में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा और कुछ अन्य युवक वहां पहुंचे और “यहां क्यों खड़े हो” कहने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। युवक पर हमले से बिगड़े हालात आरोप है कि झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल ठाकुर पर हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया। इस घटना की खबर फैलते ही दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। READ MORE: माघ मेले में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड़ी; बाबा रामदेव ने दी ये नसीहत तोड़फोड़ और आगजनी गुरुवार रात बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ की गई। शुक्रवार को हालात और बिगड़ गए। पथराव हुआ, कई गाड़ियों और घरों को नुकसान पहुंचा। एक पूर्व पार्षद की दुकान में आग लगा दी गई और एक बस को भी जला दिया गया। पथराव में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस कार्रवाई पुलिस ने सप्पन मिर्जा, ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी फरार है। सात थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात है। शांति की अपील हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं शहर काजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: अमेरिका में स्कूल से लौट रहे 5 साल के बच्चे को पुलिस ने हिरासत में लिया, पिता भी गिरफ्तार; ट्रंप पर भड़की कमला हैरिस
Shankaracharya Controversy: माघ मेले में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड़ी; बाबा रामदेव ने दी ये नसीहत

Highlights Shankaracharya Controversy: प्रयागराज माघ मेले में 5 दिन से धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें तेज बुखार है और वह सुबह से अपनी वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए। वसंत पंचमी पर भी उन्होंने संगम स्नान नहीं किया। शिष्यों का कहना है कि सर्दी और लगातार धरने के कारण उनकी सेहत प्रभावित हुई है। क्या है मामला? अविमुक्तेश्वरानंद मौनी अमावस्या यानी 18 जनवरी को प्रशासन के रवैये से नाराज होकर शिविर के बाहर धरने पर बैठे थे। उस दिन माघ मेले में पालकी में स्नान के दौरान शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई थी। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से माफी की मांग की और तब तक स्नान नहीं करने की चेतावनी दी। बाबा रामदेव की नसीहत प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर बाबा रामदेव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थलों पर किसी भी शंकराचार्य या साधु के बीच विवाद नहीं होना चाहिए। आपसी झगड़े से सनातन धर्म की छवि खराब होती है। हमें व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। READ MORE: भोजशाला में 10 साल बाद बसंत पंचमी पर एक साथ पूजा-नमाज; सुरक्षा में 8 हजार जवान तैनात, धार छावनी में तब्दील शिवलिंग स्थापना अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में सवा लाख मिट्टी के शिवलिंग लाने आए थे, लेकिन मौनी अमावस्या विवाद के कारण उनका स्थापना कार्य नहीं हो पाया। प्रशासन ने उन्हें दो नोटिस जारी किए, जिस पर उन्होंने जवाब भेजा। नेताओं की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी परंपरा बाधित नहीं कर सकता। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अविमुक्तेश्वरानंद के स्वस्थ होने और स्नान कर मामले का समाधान करने की प्रार्थना की। READ MORE: अमेरिका में स्कूल से लौट रहे 5 साल के बच्चे को पुलिस ने हिरासत में लिया, पिता भी गिरफ्तार; ट्रंप पर भड़की कमला हैरिस
US में स्कूल से लौट रहे 5 साल के बच्चे को पुलिस ने हिरासत में लिया, पिता भी गिरफ्तार; ट्रंप सरकार पर भड़की हैरिस

Highlights 5 Year Old Arrested In US: अमेरिका के मिनेसोटा के कोलंबिया हाइट्स में ICE एजेंट्स ने 5 साल के प्रीस्कूल छात्र लियाम कोनेजो रामोस और उनके पिता को हिरासत में लिया। एजेंट्स ने बच्चे को गाड़ी से उतारा और बाद में उसे और उसके पिता को टेक्सास के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर भेज दिया। लियाम का परिवार अमेरिका में कानूनी रूप से शरणार्थी के तौर पर रह रहा था। उन्हें देश छोड़ने का कोई आदेश नहीं मिला था। ICE का बयान ICE ने कहा कि बच्चे को निशाना नहीं बनाया गया था। कार्रवाई का मकसद लियाम के पिता को गिरफ्तार करना था। हिरासत के दौरान एक एजेंट बच्चे के साथ रहा ताकि उसकी सुरक्षा बनी रहे। READ MORE: बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल का सरसों के फूल से दिव्य श्रंगृार; पंचामृत अभिषेक और संध्या आरती से होगी होली की शुरुआत स्कूल की प्रतिक्रिया कोलंबिया हाइट्स स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि एजेंट्स ने लियाम से घर का दरवाजा खटखटाने को कहा, जिससे लगता है कि बच्चा चारे की तरह इस्तेमाल हुआ। स्कूल की उप-प्रधान जीना स्टेनविक ने कहा, “5 साल का बच्चा अपराधी नहीं है, उसे हिरासत में क्यों लिया गया? राजनेताओं की प्रतिक्रिया डेमोक्रेट नेता कमला हैरिस ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि बच्चा अपने परिवार के साथ घर पर होना चाहिए। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि बच्चा गिरफ्तार नहीं हुआ था और सुरक्षा के लिए एजेंट उसके पास था। स्कूलों में डर का माहौल हाल के हफ्तों में मिनेसोटा में कई बच्चों को ICE ने हिरासत में लिया। स्कूल अधिकारियों ने बताया कि छात्रों की उपस्थिति गिर गई है और परिवार डर के माहौल में हैं। READ MORE: पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप; शादी से पहले स्मृति मंधाना को भी दिया था धोखा….
Palash Muchhal Controversy: पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप; शादी से पहले स्मृति मंधाना को भी दिया था धोखा….

Highlights Palash Muchhal Controversy: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका गाना या फिल्म नहीं, बल्कि धोखाधड़ी और पैसों के हेरफेर का आरोप है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक्टर और प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने पलाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रॉफिट का वादा कर ठगे 40 लाख शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2024 में विज्ञान माने ने पलाश मुच्छल से मुलाकात की। पलाश ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नजरिया’ में निवेश करने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये निवेश पर 12 लाख रुपये का मुनाफा मिलेगा और फिल्म में एक भूमिका भी दी जाएगी। विश्वास जताकर विज्ञान माने ने कुल 40 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में दिए। पैसे वापस मांगने पर ब्लैकमेल किया लेकिन फिल्म प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ और पलाश ने पैसे लौटाए नहीं। जब माने ने पैसे मांगने की कोशिश की, तो पलाश की मां ने ब्लैकमेल किया और फिल्म का बजट बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये बता दिया। इसके बाद पलाश ने फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। READ MORE: भोजशाला में 10 साल बाद बसंत पंचमी पर एक साथ पूजा-नमाज; सुरक्षा में 8 हजार जवान तैनात, धार छावनी में तब्दील स्मृति मंधाना से टूटी शादी पलाश पहले भी क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। विज्ञान माने का दावा है कि पलाश ने स्मृति के नाम और फेम का इस्तेमाल कर लोगों को प्रभावित किया और पैसे जुटाए। पलक मुच्छल पर भी सवाल विज्ञान ने पलाश की बहन पलक मुच्छल की चैरिटी पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है, प्राथमिक जांच जारी है। READ MORE: बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल का सरसों के फूल से दिव्य श्रंगृार; पंचामृत अभिषेक और संध्या आरती से होगी होली की शुरुआत
Mahu Polluted Water: इंदौर जहरीले पानी कांड के बाद महू में दूषित पानी से 25 बीमार, 19 बच्चे भी शामिल; स्वास्थ्य टीम अलर्ट

Highlights Mahu Polluted Water: इंदौर जिले के महू क्षेत्र में दूषित पेयजल पीने से हड़कंप मच गया है। पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में गंदा पानी पीने से 25 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं, जिनमें 19 बच्चे शामिल हैं। कई मरीजों में पीलिया और टाइफाइड जैसे लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य टीम अलर्ट बीमार लोगों को महू के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक अस्पताल में आपात स्थिति बनी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मरीजों की निगरानी कर रही हैं। प्राथमिक जांच में बीमारी की वजह दूषित पानी सामने आई है। कलेक्टर और विधायक पहुंचे मौके पर मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को सभी मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। स्थानीय विधायक उषा ठाकुर ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से बातचीत की। READ MORE: भोजशाला में 10 साल बाद बसंत पंचमी पर एक साथ पूजा-नमाज; सुरक्षा में 8 हजार जवान तैनात, धार छावनी में तब्दील पेयजल लाइन से गंदगी की आशंका रहवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पानी में बदबू और गंदगी आ रही थी। चंदर मार्ग क्षेत्र में नर्मदा जल की पाइपलाइन नालियों के बीच से गुजर रही है, जिससे लीकेज के कारण पानी दूषित होने की आशंका जताई जा रही है। कई घरों में 3–4 दिन में ही पानी आता है। प्रशासन के निर्देश कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता जांचने, टैंकरों से साफ पानी उपलब्ध कराने और स्थायी समाधान के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंदा पानी न पिएं और बीमार होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें। 50 से ज्यादा घर प्रभावित स्थानीय लोगों के अनुसार 50 से अधिक घरों में लोग बीमार हैं। प्रशासन ने पानी के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और जल्द सुधार का भरोसा दिया है। READ MORE: बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल का सरसों के फूल से दिव्य श्रंगृार; पंचामृत अभिषेक और संध्या आरती से होगी होली की शुरुआत
बसंत पंचमी पर महाकाल का सरसों के फूल से श्रंगृार; पंचामृत अभिषेक, संध्या आरती से होगी होली की शुरुआत

Highlights Ujjain Mahakaal Basant Panchmi: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। शुक्रवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल की भस्म आरती के साथ पर्व की शुरुआत हुई। इसी दिन से महाकाल मंदिर से होली पर्व की परंपरागत शुरुआत भी मानी जाती है। पंचामृत से अभिषेक सुबह भगवान महाकाल को जल स्नान के बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही केसर युक्त पंचामृत अर्पित किया गया। भगवान को पीले रंग के पकवानों का भोग लगाया गया। सरसों के फूलों से विशेष श्रृंगार बसंत पंचमी पर बाबा महाकाल का वर्ष में एक बार होने वाला विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान को सरसों के पीले फूलों, पत्तियों और सूखे मेवों से सजाया गया। राजा स्वरूप में भगवान का श्रृंगार किया गया, जिसमें रजत मुकुट, रुद्राक्ष माला, रजत मुंडमाला और रत्नजड़ित तिलक शामिल रहा। READ MORE: जबलपुर में सड़क किनारे बछड़े का कटा सिर मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी पीले रंग से सजा मंदिर पूरे मंदिर परिसर में बसंती माहौल देखने को मिला। पांचों आरतियों में भगवान को विशेष वासंती पोशाक धारण कराई गई। मां सरस्वती की भी संयुक्त रूप से आराधना की गई। संध्या आरती में गुलाल अर्पण पुजारियों के अनुसार सुबह सरसों के फूल और शाम को संध्या आरती में भगवान को गुलाल अर्पित किया जाएगा। आज से होली तक प्रतिदिन भगवान को गुलाल चढ़ाया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। दर्शन का विशेष महत्व पुजारियों ने बताया कि बसंत पंचमी पर महाकाल के दर्शन से शक्ति और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस अद्भुत दर्शन के लिए भक्त साल भर प्रतीक्षा करते हैं। READ MORE: भोजशाला में 10 साल बाद बसंत पंचमी पर एक साथ पूजा-नमाज; सुरक्षा में 8 हजार जवान तैनात, धार छावनी में तब्दील
Bhojshala Basant Panchami: भोजशाला में 10 साल बाद बसंत पंचमी पर एक साथ पूजा-नमाज; सुरक्षा में 8 हजार जवान तैनात, धार छावनी में तब्दील

Highlights Bhojshala Basant Panchami: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में आज बसंत पंचमी के अवसर पर खास और संवेदनशील माहौल देखा जा रहा है। करीब 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब एक ही दिन पूजा और नमाज दोनों हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार यह व्यवस्था की गई है। सुबह से पूजा, दोपहर में नमाज सूर्योदय के साथ ही हिंदू समाज ने मां सरस्वती की पूजा शुरू कर दी। यह पूजा दोपहर 1 बजे तक और फिर 3 बजे से सूर्यास्त तक चलेगी। वहीं मुस्लिम समाज दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जुमे की नमाज अदा करेगा। इस दौरान परिसर को पूरी तरह खाली रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का आदेश यह फैसला सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि दोनों समुदायों को तय समय पर धार्मिक कार्य करने की अनुमति होगी और प्रशासन शांति बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी लेगा। READ MORE: फिर से खुले लाड़ली बहना योजना के फॉर्म! कलेक्ट्रेट में लगा महिलाओं का जमावड़ा धार बना छावनी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार शहर को छावनी में बदल दिया गया है। सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस के 8000 से ज्यादा जवान तैनात हैं। ड्रोन और AI कैमरों से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं को कई स्तर की जांच के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। नो-फ्लाई जोन और सख्ती भोजशाला के 300 मीटर क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन का बयान धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि पूजा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। भोजशाला विवाद भोजशाला 11वीं-12वीं सदी का ऐतिहासिक स्थल है। हिंदू इसे सरस्वती मंदिर मानते हैं, जबकि मुस्लिम समाज इसे कमाल मौला मस्जिद के रूप में देखता है। READ MORE: जबलपुर में सड़क किनारे बछड़े का कटा सिर मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी