Indore Beggar Mangilal: इंदौर का मांगीलाल निकला मालामाल; सराफा कारोबारियों को ब्याज पर देता है पैसे

Highlights Indore Beggar Mangilal: इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों की सोच को झकझोर कर रख दिया है। सालों से सराफा बाजार में दिव्यांग बनकर भीख मांगने वाला मांगीलाल असल में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला। दया की आड़ में चलता रहा खेल इस भिखारी का नाम मांगीलाल है। वह खुद को लाचार और दिव्यांग बताकर लकड़ी की गाड़ी पर बैठकर भीख मांगता था। रोज लोग उसे देखकर दया करते और पैसे दे देते थे। लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में उसकी सच्चाई सामने आ गई। मकान, कार और ऑटो रिक्शा का मालिक है मांगीलाल मांगीलाल के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार (ड्राइवर सहित), शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट और अलवास में 10×20 फीट का दो मकान हैं। अलवास का मकान विकलांगता के आधार पर रेड क्रॉस की मदद से मिला। उसके तीन ऑटो भी किराए पर हैं। वह अपने माता-पिता के साथ अलवास में रहता है। READ MORE: बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार; PM बोले – नितिन नबीन मेरे बॉस हैं भीख के साथ सूदखोरी का धंधा रेस्क्यू के दौरान मांगीलाल ने कबूल किया कि वह सराफा बाजार में लोगों को ब्याज पर पैसे भी देता था। दिहाड़ी मजदूरों और छोटे दुकानदारों को वह पैसे उधार देता और रोजाना 10 प्रतिशत तक ब्याज वसूलता था। रात के समय वह कार से सराफा पहुंचता और भीख के साथ ब्याज वसूली करता था। लगातार मिल रही थी शिकायतें अधिकारियों को लंबे समय से उसके खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। करीब डेढ़ महीने की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया। प्रशासन अब उसके पूरे लेन-देन नेटवर्क की जांच कर रहा है। भीख मांगना प्रतिबंधित है गौरतलब है कि इंदौर में फरवरी 2024 से भीख मांगना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद मांगीलाल लोगों की संवेदनशीलता का फायदा उठाता रहा। यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि मदद से पहले सच्चाई जानना कितना जरूरी है। READ MORE: क्या रोहित विराट का होगा डिमोशन! वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI ने दिया बड़ा झटका
BCCI Central Contract: क्या रोहित विराट का होगा डिमोशन! वर्ल्ड कप 2027 से पहले BCCI ने दिया बड़ा झटका

Highlights BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ए+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म करने पर विचार कर रहा है। अगर यह फैसला लागू होता है, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की सैलरी में भारी कटौती हो सकती है। ए+ ग्रेड क्यों हो सकता है खत्म? सूत्रों के अनुसार, चयन समिति और BCCI कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर को ज्यादा सरल और परफॉर्मेंस-आधारित बनाना चाहती है। मौजूदा व्यवस्था में ए+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। नए मॉडल में सिर्फ ए, बी और सी ग्रेड रखने का प्रस्ताव है, ताकि सभी खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनके फॉर्मेट और योगदान के आधार पर हो सके। रोहित-विराट का हो सकता है डिमोशन वर्तमान में रोहित शर्मा और विराट कोहली केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसी वजह से रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ए+ ग्रेड हटने की स्थिति में दोनों को बी ग्रेड में रखा जा सकता है। बी ग्रेड के तहत खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं, यानी दोनों की कमाई में करीब 4 करोड़ रुपये की गिरावट हो सकती है। बुमराह और अन्य खिलाड़ियों पर असर रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को ग्रेड ए में रखा जा सकता है, जबकि रवींद्र जडेजा को भी बी ग्रेड में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि, ग्रेड ए की सैलरी 5 करोड़ रुपये ही रहेगी या उसमें भी बदलाव होगा, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। आधिकारिक एलान बाकी BCCI की अगली एपेक्स काउंसिल मीटिंग में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अगर यह बदलाव लागू होता है तो यह भारतीय क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट इतिहास का सबसे बड़ा फेरबदल माना जाएगा। READ MORE: बीजेपी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार; PM बोले – नितिन नबीन मेरे बॉस हैं
BJP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार; PM बोले – नबीन मेरे बॉस हैं

Highlights BJP New National President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को औपचारिक रूप से भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगी, जबकि मंगलवार को उन्होंने पदभार संभाला। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। पीएम मोदी का संबोधन बीजेपी मुख्यालय में आयोजित संगठन पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा, “मैं कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन मेरे बॉस हैं।” उन्होंने भाजपा को सुशासन, स्थिरता और संवेदनशीलता की पार्टी बताया और कहा कि देश आज भाजपा का विकास मॉडल देख रहा है। READ MORE: मुंबई में अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी हादसे का शिकार, दो लोग घायल; वीडियो विकास और सुशासन पर जोर पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारा है। जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बीते 5-6 वर्षों में 12 करोड़ से ज्यादा परिवारों को नल से जल की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा, “जिसे किसी ने नहीं पूछा, उसे मोदी ने पूजा है।” चुनावी सफलताओं का उल्लेख प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़-दो सालों में भाजपा का स्ट्राइक रेट अभूतपूर्व रहा है। 6 राज्यों के विधानसभा चुनावों में से 4 में भाजपा-एनडीए ने जीत हासिल की। महाराष्ट्र, केरल और अन्य राज्यों में स्थानीय निकायों में भी भाजपा मजबूत होकर उभरी है। नितिन नबीन का संदेश नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने “भारत माता की जय” के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने उन्हें मिलेनियल नेता बताते हुए कहा कि आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका होगी। जेपी नड्डा ने दी शुभकामनाएं पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को ऊर्जावान और प्रतिभावान नेता बताया। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक कर्मठ कार्यकर्ता हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। READ MORE: 3 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन का नोटिस, 24 घंटे में शंकराचार्य होने का दें प्रमाण…
3 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद को मेला प्रशासन का नोटिस, 24 घंटे में शंकराचार्य होने का दें प्रमाण…

Highlights Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज माघ मेला में मौनी अमावस्या पर रथ रोकने के विरोध में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगेगा, वह अपने आश्रम में प्रवेश नहीं करेंगे और फुटपाथ पर रहेंगे। नोटिस में 24 घंटे में जवाब तलब माघ मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी कर 24 घंटे में साबित करने को कहा है कि वे असली शंकराचार्य हैं। नोटिस में सुप्रीम कोर्ट के 2022 के आदेश का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया था कि कोर्ट के अंतिम फैसले तक किसी को भी शंकराचार्य घोषित नहीं किया जा सकता। READ MORE: ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने बैडमिंटन को कहा अलविदा; वर्ल्ड में नंबर-1 प्लेयर रह चुकी हैं अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सफाई बीते सोमवार को मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने आप को ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य बताते हुए कहा कि तीनों अन्य पीठों में से दो उन्हें ही शंकराचार्य मानते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले माघ मेले में वे साथ स्नान कर चुके हैं। स्वामी ने यह भी स्पष्ट किया कि शंकराचार्य का निर्णय केवल शंकराचार्य ही कर सकते हैं, न कि राज्य के मुख्यमंत्री या राष्ट्रपति। पुरी के शंकराचार्य ने उनके बारे में कोई विरोध नहीं जताया। उन्होंने आपना दावा दोहराते हुए कहा कि, “हम निर्विवाद रूप से ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य हैं, जो इस पर सवाल उठाना चाहता है, वह सामने आए और बात करे।” मौनी अमावस्या पर हुआ विवाद रविवार को मौनी अमावस्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को पुलिस ने रोक दिया था। शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, कई शिष्यों को हिरासत में लिया गया। इसके विरोध में शंकराचार्य अपने शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रशासन और शंकराचार्य में टकराव प्रशासन ने कहा कि स्वामी ने अपने शिविर में बोर्ड पर खुद को “ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य” लिखा, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। नोटिस में जवाब देने के साथ सुधार करने को कहा गया है। READ MORE: मुंबई में अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी हादसे का शिकार, दो लोग घायल; वीडियो
मुंबई में अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी हादसे का शिकार, दो लोग घायल; वीडियो

Highlights Akshay Kumar Accident News: सोमवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह घटना सिल्वर बीच कैफे और मुक्तेश्वर रोड के पास करीब रात 8:30 बजे हुई। हादसे में एक ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। कैसे हुआ एक्सीडेंट जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ विदेश यात्रा से लौटकर एयरपोर्ट से घर जा रहे थे। वे आगे चल रही दूसरी कार में थे, जबकि पीछे उनकी सिक्योरिटी टीम की इनोवा और एक मर्सिडीज चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मार दी और इनोवा आगे जाकर ऑटो से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। READ MORE: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बोले गोविंदा – कोई दूध का धुला नहीं है, ऐसी स्थिति में न डाले कि दम घुटने लगे घायल अस्पताल में भर्ती हादसे में ऑटो चालक और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक के भाई ने बताया कि ऑटो पूरी तरह टूट गया है और इलाज में काफी खर्च आ रहा है। परिवार ने उचित इलाज और नुकसान के मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया केस हादसे की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मर्सिडीज ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। राहत की बात यह रही कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सिक्योरिटी गाड़ी पलटी हुई और ऑटो के चिथड़े उड़ते दिख रहे हैं। फिलहाल अक्षय कुमार की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। READ MORE: ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने बैडमिंटन को कहा अलविदा; वर्ल्ड में नंबर-1 प्लेयर रह चुकी हैं
Saina Nehwal Retirement: ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने बैडमिंटन को कहा अलविदा; वर्ल्ड में नंबर-1 प्लेयर रह चुकी हैं

Highlights Saina Nehwal Retirement: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास लेने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। लंबे समय से घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रही साइना ने कहा कि अब उनका शरीर शीर्ष स्तर के खेल का दबाव झेलने की स्थिति में नहीं है। 2023 में खेला था आखिरी मैच साइना ने आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में मुकाबला खेला था। हालांकि, उस समय उन्होंने संन्यास की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वे दो साल पहले ही खेल से दूर हो चुकी थी। READ MORE: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बोले गोविंदा – कोई दूध का धुला नहीं है, ऐसी स्थिति में न डाले कि दम घुटने लगे घुटने की बीमारी बनी वजह साइना ने बताया कि उनके घुटनों का कार्टिलेज पूरी तरह घिस चुका है और उन्हें आर्थराइटिस हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले वह दिन में 8–9 घंटे ट्रेनिंग कर पाती थी, लेकिन बाद में 1–2 घंटे में ही घुटने सूज जाते थे। ऐसे में खेल को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया। चोट के बाद भी की शानदार वापसी रियो ओलिंपिक 2016 के दौरान लगी घुटने की चोट के बाद भी साइना ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर जोरदार वापसी की, लेकिन चोट उन्हें बार-बार परेशान करती रही। भारत को दिलाया ओलिंपिक पदक साइना नेहवाल लंदन ओलिंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं और तीन ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। अवॉर्ड से सजा करियर साइना को 2009 में अर्जुन अवॉर्ड और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका करियर भारतीय खेल इतिहास के पन्नो में हमेशा दर्ज रहेगा। READ MORE: 45 साल के नितिन नबीन संभालेंगे भाजपा की कमान; निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
BJP New President: 45 साल के नितिन नबीन संभालेंगे भाजपा की कमान; निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Highlights BJP New President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को निर्विरोध भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। निर्विरोध हुआ चुनाव भाजपा मुख्यालय, दिल्ली में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नामांकन दाखिल हुआ। उनके समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र जमा किए गए, जिन्हें जांच के बाद वैध पाया गया। ऐसे में मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। READ MORE: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका; सजा सस्पेंड करने की याचिका खारिज मंदिर-गुरुद्वारे में की प्रार्थना अध्यक्ष चुने जाने से पहले नितिन नबीन ने झंडेवालान मंदिर, हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। शीर्ष नेताओं का समर्थन नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए। राजनीतिक अनुभव नितिन नबीन बिहार के वरिष्ठ नेता रहे नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। उन्होंने 2006 में राजनीति में कदम रखा और लगातार चार बार बिहार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वे बिहार सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और भाजपा युवा मोर्चा में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। आगे की चुनौतियां नए अध्यक्ष के सामने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम जैसे राज्यों में आगामी चुनाव बड़ी चुनौती होंगे। नितिन नबीन ने संगठन को पंचायत से संसद तक मजबूत करने और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया है। READ MORE: भोपाल स्लॉटर हाउस केस में SIT गठित; एसीपी उमेश तिवारी करेंगे जांच