Aayudh

Bhopal Cow Slaughter Case: भोपाल स्लॉटर हाउस केस में SIT गठित; एसीपी उमेश तिवारी करेंगे जांच

Bhopal Cow Slaughter Case

Highlights Bhopal Cow Slaughter Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्लॉटर हाउस से 26 टन गौ मांस मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने मामले की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस SIT का नेतृत्व एसीपी उमेश तिवारी करेंगे। दो थाना प्रभारी भी जांच में शामिल एसआईटी में एसीपी उमेश तिवारी के साथ दो थाना प्रभारी भी शामिल किए गए हैं। जांच टीम यह पता लगाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में गौ मांस कहां से लाया गया था और स्लॉटर हाउस कब से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। पूरे नेटवर्क की होगी जांच पुलिस यह भी जांच करेगी कि इस अवैध काम में कितने लोग शामिल थे और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है। जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर और भी आरोपियों को मामले में शामिल किया जा सकता है। READ MORE: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका; दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड करने की याचिका खारिज  दो आरोपी भेजे गए जेल अब तक पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये दोनों स्लॉटर हाउस से जुड़े मुख्य संदिग्ध बताए जा रहे हैं। बरामद 26 टन गौ मांस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दूसरे राज्यों से कनेक्शन की जांच जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह गौ मांस दूसरे राज्यों से लाया गया था। स्लॉटर हाउस के मालिक और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर का बयान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई बड़ा नेटवर्क सामने आता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें। READ MORE: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बोले गोविंदा – कोई दूध का धुला नहीं है, ऐसी स्थिति में न डाले कि दम घुटने लगे

एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बोले गोविंदा – कोई दूध का धुला नहीं है, ऐसी स्थिति में न डाले कि दम घुटने लगे

Govinda Affair

Highlights Govinda Affair: बीते कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाले बयानों के बाद अब गोविंदा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश चल रही है, जिसमें उनके परिवार को भी अनजाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। ‘चुप रहने पर लोग कमजोर समझते हैं’ एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति चुप रहता है तो लोग उसे कमजोर समझने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह जवाब दे रहे हैं क्योंकि लगातार उनकी छवि खराब की जा रही है। गोविंदा के मुताबिक, उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी कि उनके घर-परिवार के लोग भी इस साजिश का हिस्सा बन सकते हैं। READ MORE: सुनीता ने गोविंदा को सुनाई खरी-खरी, यश के करियर पर किया बड़ा खुलासा; बोली – तू बाप है कि क्या है?  काम और परिवार से दूर करने की कोशिश गोविंदा ने आरोप लगाया कि पहले उन्हें काम से दूर किया गया और फिर परिवार में गलतफहमियां पैदा की गईं। उन्होंने कहा कि उनकी कई फिल्मों को सही मौका नहीं मिला, हालांकि उन्होंने खुद भी कई प्रोजेक्ट छोड़े हैं। गोविंदा ने साफ किया कि वह रो नहीं रहे, बस सच्चाई सामने रख रहे हैं। अफेयर के आरोपों पर जवाब पत्नी सुनीता के अफेयर वाले आरोपों पर गोविंदा ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में सिर्फ एक ही शादी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन पूरी तरह दूध का धुला है, लेकिन फिर भी उन्हीं पर आरोप लगाए जा रहे हैं। परिवार से की अपील गोविंदा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें ऐसी स्थिति में न डाला जाए जहां उनका दम घुटने लगे। उन्होंने खास तौर पर अपने परिवार से अपील की कि वे किसी की बातों में न आएं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना सिर्फ अपने बच्चों और परिवार की भलाई के लिए है। शादी और तलाक की अफवाहें गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। हाल ही में तलाक की अफवाहें भी उड़ी थी, जिन्हें दोनों ने नकार दिया था। READ MORE: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका; दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड करने की याचिका खारिज 

Kuldeep Sengar: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका; सजा सस्पेंड करने की याचिका खारिज 

Kuldeep Sengar 

Highlights Kuldeep Sengar: दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की 10 साल की सजा सस्पेंड करने की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस रविंदर डुडेजा ने कहा कि सेंगर ने लगभग 7.5 साल जेल में काट लिए हैं, और सजा के खिलाफ अपील में देरी कुछ हद तक उनकी ही वजह से हुई। पीड़िता के पिता की मौत सेंगर के कहने पर पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया था। 9 अप्रैल 2018 को पुलिस हिरासत में उनकी मौत हुई। मार्च 2020 में अदालत ने सेंगर और अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। READ MORE: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका कोर्ट ने कहा – सजा सस्पेंड नहीं होगी जज ने कहा कि सजा के बाद कोई ऐसा नया तथ्य नहीं आया है जो सेंगर के पक्ष में हो। उनके क्रिमिनल रिकॉर्ड और अपराध की गंभीरता को देखते हुए सजा सस्पेंड करने लायक नहीं है। कोर्ट ने अपील को मेरिट पर जल्दी सुनवाई का निर्देश दिया। पहले भी खारिज हो चुकी थी याचिका जून 2024 में भी हाई कोर्ट ने सेंगर की ऐसी ही याचिका खारिज की थी। अदालत ने कहा था कि अपराध की गंभीरता, दोषी का रिकॉर्ड और ज्यूडिशियरी पर विश्वास को ध्यान में रखते हुए सजा सस्पेंड नहीं की जा सकती। सजा और जुर्माना अधीनस्थ अदालत ने सेंगर को 10 साल की जेल और 10 लाख रुपये जुर्माने की सजा दी थी। उनके भाई अतुल सिंह सेंगर और पांच अन्य आरोपियों को भी इसी सजा का सामना करना पड़ा। READ MORE: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले पर SC बोला – माफी नहीं चलेगी! MP सरकार को विजय शाह पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया

कर्नल सोफिया कुरैशी मामले पर SC बोला – माफी नहीं चलेगी! MP सरकार को विजय शाह पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया

Vijay Shah Controversy

Highlights Vijay Shah Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में सख्ती दिखाई। कोर्ट ने कहा कि मंत्री की ऑनलाइन माफी में बहुत देर हो चुकी है। SIT की रिपोर्ट पर फैसला क्यों नहीं? सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा कि SIT ने पांच महीने पहले विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश दी थी, लेकिन अब तक कोई फैसला क्यों नहीं लिया गया। कोर्ट ने कहा कि सरकार को दो हफ्ते में निर्णय करना होगा। विजय शाह का विवादित बयान पिछले साल 11 मई को महू के रायकुंडा गांव में मंत्री शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद FIR दर्ज हुई, जिसे शाह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। READ MORE: मैं इस स्वार्थी महिला से तलाक लूंगा – अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव ने पत्नि अपर्णा यादव को बताया परिवार तोड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट ने कहा- माफी नहीं चलेगी सुनवाई के दौरान शाह की ओर से सीनियर वकील ने बताया कि मंत्री ने माफी मांगी है और जांच में सहयोग कर रहे हैं। कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया और कहा कि सार्वजनिक माफी कानूनी जिम्मेदारी से बचने का तरीका नहीं हो सकती। राज्य सरकार को निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करे और SIT की रिपोर्ट पर जल्द निर्णय लें। खुफिया विभाग के डीआईजी भी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में अन्य मामलों का भी जिक्र है, जिस पर कार्रवाई जरूरी है। READ MORE: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका

मैं इस स्वार्थी महिला से तलाक लूंगा – अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव ने पत्नि अपर्णा यादव को बताया परिवार तोड़ने वाली

प्रतीक यादव

Highlights उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया। प्रतीक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को खराब किया और वह जल्द तलाक देंगे। अपर्णा का रुख सूत्रों के मुताबिक अपर्णा यादव ने अभी फोन नहीं उठाया और कोई बयान नहीं दिया। उनके सहयोगियों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अपर्णा वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी में शामिल हैं। READ MORE: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका शादी और परिवार अपर्णा और प्रतीक ने 2011 में शादी की थी। अपर्णा मुलायम परिवार की बहू हैं और समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी। प्रतीक यादव राजनीति से दूर हैं और रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस करते हैं। दोनों की एक बेटी प्रथमा है। राजनीतिक चर्चाए अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने और समाजवादी पार्टी की आलोचना करने के बाद उनके तलाक की खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। प्रतीक ने अपर्णा को परिवार तोड़ने वाली महिला बताया। कौन है अपर्णा? अपर्णा ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है। प्रतीक ने लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। दोनों एनिमल लवर हैं और सामाजिक कार्यों में भी जुड़े हैं। READ MORE: इतिहास में पहली बार चांदी 3 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!

Silver Price Today: इतिहास में पहली बार चांदी 3 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!

Silver Price Today

Highlights Silver Price Today: 19 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत MCX पर पहली बार 3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई। सिर्फ एक दिन में चांदी में 14,000 से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। जनवरी की शुरुआत में चांदी 2.35 लाख प्रति किलो थी, जो अब 3.01 लाख तक पहुंच गई। तेजी का कारण विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते व्यापार तनाव, ट्रंप की ग्रीनलैंड नीति और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर खींचा। इसके चलते सोना और चांदी दोनों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं। सोने में भी उछाल सोना भी पीछे नहीं रहा। MCX पर फरवरी सोना 1,45,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जनवरी महीने में सोने की कीमत लगभग 9,700 बढ़ चुकी है। READ MORE: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल  निवेशकों को फायदा पिछले 9 महीनों में चांदी में निवेश करने वालों को 200% से अधिक रिटर्न मिला। सिर्फ जनवरी में चांदी में 25% की तेजी आई। निवेशक शेयर या प्रॉपर्टी के बजाय अब चांदी को सबसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं। वैश्विक बाजार की स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 94.35 प्रति औंस और सोना 4,698 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका-यूरोप के बीच तनाव बढ़ा, तो धातुओं के दाम और ऊंचाई छू सकते हैं। READ MORE: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका

Prayagraj Magh Mela: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका

Prayagraj Magh Mela: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका

Highlights Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के पावन स्नान के दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान से रोक दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। शंकराचार्य पालकी से संगम जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें भीड़ का हवाला देकर रोक लिया। शिष्यों और पुलिस में धक्का-मुक्की 📍 Prayagraj, Uttar Pradesh | CLASH at Magh Mela 🚨Police stopped Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati’s chariot amid heavy crowding. Disciples refused to proceed on foot.The Shankaracharya returned without taking the holy dip on Mauni Amavasya. pic.twitter.com/j4KNNiVOSF — The Alternate Media (@AlternateMediaX) January 18, 2026 पुलिस ने शंकराचार्य से पालकी छोड़कर पैदल जाने का आग्रह किया, लेकिन शिष्य नहीं माने और आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान पुलिस और शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। आरोप है कि एक साधु को चौकी में पीटा गया और कई शिष्यों को हिरासत में लिया गया। पालकी खीची, क्षत्रप टूटा विवाद बढ़ने पर पुलिस ने शंकराचार्य की पालकी को खींचते हुए संगम से करीब एक किलोमीटर दूर ले गई। इस दौरान पालकी का क्षत्रप भी टूट गया। लगभग दो घंटे तक अफसरों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन शंकराचार्य नाराज रहे और स्नान नहीं किया। READ MORE: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल  धरने पर बैठे शंकराचार्य घटना से आहत शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें ससम्मान प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाया जाएगा, तब तक वे गंगा स्नान नहीं करेंगे। उन्होंने इसे सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया। प्रशासन का पक्ष प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि शंकराचार्य बिना अनुमति पालकी पर आए थे। उस समय संगम पर भारी भीड़ थी। समर्थकों ने बैरियर तोड़े और पुलिस से धक्का-मुक्की की। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौनी अमावस्या पर संगम तट पर रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। शाम तक करीब साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। सुरक्षा के लिए AI, CCTV और ड्रोन से निगरानी की गई, मेला क्षेत्र को सात सेक्टरों में बांटा गया था। READ MORE: MP से 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक-समर्थक; नितिन नबीन की निर्विरोध जीत लगभग तय

BJP National President: MP से 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक-समर्थक; नितिन नबीन की निर्विरोध जीत लगभग तय

BJP National President

Highlights BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है। औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी। एमपी से 20 नेताओं की अहम भूमिका मध्य प्रदेश से कुल 20 नेता नितिन नबीन के समर्थक और प्रस्तावक बनेंगे। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य, पांच केंद्रीय मंत्री और पांच वरिष्ठ नेता भी प्रस्तावक होंगे। सीएम मोहन यादव दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के संगठन चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे और पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। READ MORE: AI का गलत इस्तेमाल; AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार दोपहर में होगा नामांकन नितिन नबीन दोपहर 2 से 4 बजे के बीच नामांकन दाखिल करेंगे। शाम 4 से 5 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सभी राज्यों से समर्थन बीजेपी ने इस बार सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगाए हैं, ताकि राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के प्रस्तावक होंगे। 20 जनवरी को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होगी। इसके अगले दिन 21 जनवरी को वे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। READ MORE: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल 

RD Prajapati Controversy: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल 

RD Prajapati Controversy

Highlights RD Prajapati Controversy: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ST-SC-OBC संयुक्त मोर्चा के महासम्मेलन में छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। मंच से उन्होंने कहा कि कथावाचकों को “जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए।” यह सुनते ही सभा में सन्नाटा छा गया। अनिरुद्धाचार्य पर अभद्र टिप्पणी आरडी प्रजापति ने लोकप्रिय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भी गंदी टिप्पणी की। उन्होंने ‘WIFE’ शब्द को लेकर की गई व्याख्या का जिक्र करते हुए निजी और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे कई लोगों ने महिलाओं का अपमान बताया। बहन-बेटियों पर विवादित बयान पूर्व विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने बहन-बेटियों को लेकर भी घिनौने शब्दों का प्रयोग किया। कथाओं में आने वाली युवतियों को लेकर कही गई उनकी बातें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का कारण बन गई। READ MORE: AI का गलत इस्तेमाल: AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश आरडी प्रजापति के इस पूरे भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनातन समाज, कथावाचकों और महिला संगठनों में इसे लेकर जबरदस्त नाराजगी है। लोग इसे धार्मिक भावनाओं और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बता रहे हैं। संतोष वर्मा के समर्थन में सम्मेलन यह सम्मेलन आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिनके ब्राह्मण बेटियों पर दिए बयान को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। प्रजापति ने कहा कि पहले कथावाचकों पर कार्रवाई हो, फिर संतोष वर्मा को हटाया जाए। राजनीतिक पृष्ठभूमि आरडी प्रजापति 2013 में बीजेपी से विधायक रहे हैं। बाद में उन्होंने सपा जॉइन की और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। फिलहाल उनके बयान ने उन्हें फिर विवादों के केंद्र में ला दिया है। वायरल वीडियो READ MORE: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार

AI का गलत इस्तेमाल: AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में विमान हादसों के फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से ऐसे वीडियो तैयार कर रहा था, जिनका उद्देश्य लोगों में डर और भ्रम फैलाना था। भीड़ दिखाकर फैलाई गई अफवाह AI जनरेटेड वीडियो में कभी विमान को रेल की पटरियों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए दिखाया गया, तो कभी खेतों में उतारे जाने का दृश्य बनाया गया। वीडियो इतने वास्तविक प्रतीत हो रहे थे कि कई लोगों ने इन्हें असली हादसा मान लिया और तेजी से शेयर कर दिया । सूत्रों की मने तो फर्जी वीडियो में विमान के आसपास लोगों की भीड़ भी दिखाई गई थी, जिससे यह आभास दिया गया कि जबलपुर में कोई बड़ा विमान हादसा हुआ है। इससे क्षेत्र में अफवाहों का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए। READ MORE: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार खमरिया थाना पुलिस की कार्रवाई मामले की जानकारी मिलते ही खमरिया थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या खबर को बिना पुष्टि के साझा न करें और फेक कंटेंट से सतर्क रहें। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी कांड के बाद टीम इंडिया में डर का माहौल; शुभमन गिल ने 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा