Aayudh

फिर विवादो में घिरे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया; बोले – खूबसूरत लड़की दिखी तो हो सकता है रेप 

Phool Singh Baraiya

Highlights Phool Singh Baraiya: मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बयान को महिला विरोधी और आपत्तिजनक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। क्या कहा विधायक ने? विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि “अगर खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है।” इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि कुछ ग्रंथों में अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के साथ सहवास को पुण्य बताया गया है। जब उनसे स्रोत पूछा गया तो उन्होंने ‘रुद्रयामल तंत्र’ का नाम लिया। बरैया ने यह भी कहा कि रेप कोई अकेला व्यक्ति नहीं करता, बल्कि चार–पांच लोग मिलकर करते हैं। उनके इस बयान में अपराध को सही ठहराने की कोशिश बताया गया। बयान सामने आते ही लोगों में गुस्सा फैल गया। READ MORE: न्यूजीलैंड मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पहुंचे नलखेड़ा, मैच से पहले हवन में शामिल कांग्रेस और भाजपा की प्रतिक्रिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा कि रेप किसी भी हालत में अपराध है और उसे जाति या धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी बयान को अनुचित बताया। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि यह जुबान की फिसलन नहीं, बल्कि विकृत सोच का उदाहरण है। राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने बयान को शर्मनाक बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुराने विवाद भी आए सामने यह पहला मौका नहीं है जब बरैया विवादों में आए हों। इससे पहले भी वे चुनाव प्रणाली, प्रशासनिक अधिकारियों और ऐतिहासिक तथ्यों पर विवादित बयान दे चुके हैं। बरैया के विवादित बयान: 14 जनवरी 2026 : दलित एजेंडा कार्यक्रम में बोले, संयुक्त चुनाव प्रणाली से एससी-एसटी विधायक कुत्ते जैसी हालत में हैं, आदिवासियों को हिंदू न बनने दें। 5 अक्टूबर 2024: प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी दी, कहा- मशीनों का दुरुपयोग या बोट लूटने पर हाथतोड़ देंगे, आंख फोड़ देंगे। 2 अक्टूबर 2020: वक्त है, नहीं जागे अनुसूचित जाति के लोग तो सवर्ण देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे। यह भी कहा था- इांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद नहीं हुई, ग्वालियर आकर आत्महत्या की। भाजपा ने की सार्वजनिक माफी की मांग भाजपा ने मांग की है कि कांग्रेस या तो विधायक से सार्वजनिक माफी दिलाए और कार्रवाई करे, या फिर अपनी चुप्पी तोड़े। अब सबकी नजर कांग्रेस नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी है। READ MORE: IGNTU अमरकंटक में असम के छात्र पर हमला; पांच छात्र निष्कासित, CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी