Aayudh

IND VS NZ: दूषित पानी कांड के बाद टीम इंडिया में डर का माहौल; गिल ने 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा

Highlights IND VS NZ: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 मरीज अस्पताल में इलाजरत हैं, जिनमें से कुछ को ICU में रखा गया है। यह संकट भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले से ठीक पहले आया है। टीम इंडिया के खास इंतजाम भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने 3 लाख रुपए कीमत का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा। यह मशीन आरओ और पैक्ड वाटर को भी दोबारा पूरी तरह शुद्ध कर देती है। होटल स्टाफ को इसके इस्तेमाल और तकनीक की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। READ MORE: सुनीता ने गोविंदा को सुनाई खरी-खरी, यश के करियर पर किया बड़ा खुलासा; बोली – तू बाप है कि क्या है?  बीसीसीआई ने भेजा शेफ टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस और डाइट का खास ध्यान रखते हुए BCCI ने शेफ भी साथ भेजे हैं। विराट कोहली की डाइट में हरी ग्रिल्ड सब्जियां, स्प्राउट्स और सूप शामिल हैं, जबकि रोहित शर्मा बादाम, ओट्स, पनीर, फ्रूट और हरी सब्जियां खाते हैं। सुरक्षित पानी और डाइट पर फोकस खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए फ्रांस के इवियन नेचुरल स्प्रिंग वॉटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 3-4 हजार रुपए प्रति लीटर है। टीम इंडिया का यह कदम इंदौर में दूषित पानी से होने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। READ MORE: बीजेपी सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर भेजेंगे – मालदा से बोले पीएम मोदी 

Nitin Gadkari Vidisha Visit: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार

Nitin Gadkari Vidisha Visit

Highlights Nitin Gadkari Vidisha Visit: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विदिशा में 4400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कुल 181 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं से मध्य भारत और बुंदेलखंड की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। भव्य रोड शो गडकरी दोपहर में हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे। इसके बाद बड़ा बाजार से कृषि उपज मंडी तक भव्य रोड शो निकाला गया। हजारों लोगों ने नेताओं का स्वागत किया। मुख्य समारोह में रिमोट बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इन मार्गों को मिलेगा फायदा इन सड़कों के बनने से भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा आसान होगी। फोर-लेन सड़कों से समय और ईधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी। READ MORE: राहुल गांधी बोले: इंदौर में दूषित पानी से 24 की मौत, ये है सरकार का ‘अर्बन मॉडल’; मृतकों को दिए 1-1 लाख रुपये के चेक प्रमुख शिलान्यास परियोजनाएं भोपाल–विदिशा, विदिशा–ग्यारसपुर, ग्यारसपुर-राहतगढ़ और राहतगढ़–बेरखेड़ी खंड का 4-लेन चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सागर वेस्टर्न बायपास का निर्माण और भोपाल–ब्यावरा मार्ग पर 5 अंडरपास बनाए जाएंगे। रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में अब्दुल्लागंज–इटारसी 4-लेन सड़क और देहगांव–बम्होरी मार्ग का निर्माण कार्य लोकार्पित किया गया। ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का शिलान्यास भी हुआ। ये युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग और रोजगार के अवसर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति देंगी। नितिन गडकरी ने कहा कि अच्छी सोच और नेतृत्व से बड़ा बदलाव संभव है। READ MORE: बीजेपी सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर भेजेंगे – मालदा से बोले पीएम मोदी 

BJP सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर भेजेंगे – मालदा से बोले पीएम मोदी 

PM Modi West Bengal Visit

Highlights PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने, उन्हें वोटर बनाने और गरीबों के अधिकार छीनने के गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल में सुशासन और विकास की नई शुरुआत होगी। घुसपैठियों को वोटर बनाने का आरोप #WATCH | Malda, West Bengal | Prime Minister Narendra Modi says, "West Bengal faces a huge challenge from infiltrators. Look at the developed countries of the world, where there is no shortage of money; even they are expelling illegal immigrants. It is absolutely essential that… pic.twitter.com/8jo1xRM3Fm — ANI (@ANI) January 17, 2026 पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि TMC अवैध घुसपैठियों को वोटर बना रही है। इससे गरीबों का हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। आयुष्मान भारत पर TMC को घेरा प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी गई। TMC को गरीबों की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने इसे “पत्थर दिल सरकार” बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है। READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया विकास परियोजनाओं की सौगात पीएम मोदी ने मालदा में 3250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन भी किया, जो हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर और बच्चों से बातचीत भी की। भाजपा के सुशासन का दावा पीएम ने कहा कि देश के कई राज्यों असम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार और महाराष्ट्र में जनता ने भाजपा के सुशासन मॉडल पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल में भी विकास और सुशासन की बारी है। जनता से अपील प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के हर परिवार को पक्का घर, मुफ्त राशन और मुफ्त बिजली मिले। उन्होंने जनता से अपील की कि TMC की भ्रष्ट सरकार को हटाकर भाजपा को मौका दें, ताकि बंगाल में भी विकास की गंगा बहे। READ MORE: राहुल गांधी बोले: इंदौर में दूषित पानी से 24 की मौत, ये है सरकार का ‘अर्बन मॉडल’; मृतकों को दिए 1-1 लाख रुपये के चेक

राहुल गांधी बोले – दूषित पानी से 24 की मौत, ये है सरकार का ‘अर्बन मॉडल’; पीड़ित परिवार को दिया 1-1 लाख का चेक

Rahul Gandhi Indore

Highlights Rahul Gandhi Indore: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे और दूषित पानी पीने से प्रभावित मरीजों और मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह नई स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि एक “अर्बन मॉडल” है, जहां लोग पानी पीकर बीमार और मौत का शिकार हो रहे हैं। राहुल ने पीड़ित परिवारों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के चेक दिए और सरकार से साफ पानी उपलब्ध कराने तथा जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। संस्कार उद्यान में पीड़ितों को दिया मुआवजा इसके बाद राहुल गांधी संस्कार उद्यान पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये के चेक सौंपे। राहुल के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अजय सिंह भी मौजूद थे। सरकार पर साधा निशाना राहुल गांधी ने कहा कि यह नई स्मार्ट सिटी का मॉडल नहीं बल्कि एक “अर्बन मॉडल” है, जहां पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने से लोग बीमार और मृत हो रहे हैं। यह सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य शहरों में भी यही स्थिति है। READ MORE: बीएमसी चुनाव हार के बाद राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया; कहा- मराठी पहचान के लिए संघर्ष जारी साफ पानी सरकार की जिम्मेदारी राहुल ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल है। उन्होंने कहा कि लोगों को डराया जा रहा है और मीडिया का ध्यान हटते ही हालात पहले जैसे हो जाएंगे। विपक्ष का नेता होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे पीड़ितों की आवाज उठाएं और सरकार से साफ पानी उपलब्ध कराने और मुआवजा देने की मांग करें। लोगों की परेशानी अभी भी जारी रहवासियों ने बताया कि अभी भी कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है और डायरिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं। साफ पानी आने के बावजूद उन्हें पानी उबालकर पीना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने साफ कहा, “यह राजनीति नहीं है, बल्कि मेरी जिम्मेदारी है कि लोगों को साफ पानी मिले। मैं इसके लिए खड़ा हूं और दिलाकर रहूंगा।” READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया

सुनीता ने गोविंदा को सुनाई खरी-खरी, यश के करियर पर किया बड़ा खुलासा; बोली – तू बाप है कि क्या है? 

Govinda Affair News

Highlights Govinda Affair News: बॉलीवुड कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में गोविंदा के कथित अफेयर और बेटे यश के करियर को लेकर बड़े खुलासे किए।  अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का हिंट दिया। उन्होंने कहा, “ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम थोड़े बेवकूफ हो। 63 साल के हो गए हो।” इसके साथ ही सुनीता ने कहा कि वह गोविंदा को माफ नहीं करेंगी और अपनी नाराजगी जाहिर की। बेटे यश के करियर पर नाराजगी सुनीता ने अपने बेटे यश आहूजा के करियर के बारे में भी गोविंदा की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि गोविंदा ने यश की मदद नहीं की और यश ने भी कभी पिता से मदद नहीं मांगी। सुनीता ने गुस्से में कहा, “मैंने उसके मुंह पर बोला, ‘तू बाप है क्या है?’” READ MORE: बीएमसी चुनाव हार के बाद राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया; कहा- मराठी पहचान के लिए संघर्ष जारी बच्चो की शादी को लेकर कसा तंज सुनीता ने गोविंदा को याद दिलाया कि उन्हें टीना की शादी और बेटे के करियर पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि कुछ चीजों को गंभीरता से लेना जरूरी है। मीडिया में पहले भी चर्चा हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने अपने रिश्ते और परिवार को लेकर खुलकर बात की है। पिछले साल गणेश चतुर्थी पर उन्होंने तलाक की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया था और बताया था कि उनका रिश्ता मजबूत है। यश आहूजा अब फिल्मों में एक्टिंग शुरू कर रहे हैं, जबकि पहले उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। सुनीता की ये खुलासे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी ने दूषित पानी कांड पीड़ितों से की मुलाकात; बांटे 1-1 लाख के चेक

Rahul Gandhi Indore Visit

Highlights Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर दौरे पर हैं। सबसे पहले उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल का दौरा किया और दूषित जल से प्रभावित मरीजों से मुलाकात की। यहां उनके साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे। भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात इसके बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचे। संकरी गलियों के कारण वे पैदल ही पीड़ित परिवारों के पास गए। उन्होंने मृतक और प्रभावित परिवारों से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। READ MORE: इंदौर वनडे से पहले विराट और कुलदीप पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार; भस्म आरती में हुए शामिल राहुल गांधी ने राहत राशि वितरित की राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये के चेक दिए। वहीं, एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। मीडिया से होगी बातचीत भागीरथपुरा में 12.45 से 1.45 बजे तक मुलाकात के बाद राहुल गांधी मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट पहुंचकर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया

CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया

Union Carbide

Highlights Union Carbide: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल के जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यह दौरा फैक्ट्री की खाली पड़ी 85 एकड़ जमीन के भविष्य उपयोग, पर्यावरण सुरक्षा और गैस पीड़ितों के पुनर्वास से जुड़े फैसलों की दिशा तय करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री दौरा डॉ. यादव ने जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों से करीब 85 एकड़ जमीन के उपयोग पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पहले इस क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया था, जबकि हमारी सरकार ने सफाई और जहर नष्ट करने का काम किया। READ MORE: इंदौर वनडे से पहले विराट और कुलदीप पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार; भस्म आरती में हुए शामिल गैस पीड़ितों के मुद्दे मुख्यमंत्री से गैस पीड़ित संगठन भी मिलने की संभावना है। उनकी मांगों में मासिक पेंशन, स्वास्थ्य समिति की बैठक और पुनर्वास शामिल हैं। संगठन का आरोप है कि फैक्ट्री में अब भी जहरीला कचरा दफन है, जिससे आसपास 42 बस्तियों का भूजल प्रदूषित है। भोपाल गैस त्रासदी का दर्द 2-3 दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक हुई थी। तत्काल 3,828 लोगों की मौत हुई, जबकि प्रभावित अब करीब 5.5 लाख हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा भूमि उपयोग, पर्यावरण सुरक्षा और पीड़ितों के पुनर्वास के फैसलों में अहम माना जा रहा है। फूल सिंह बरैया पर प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में विद्वेष फैलाते हैं। यादव ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि विधायक को सस्पेंड कर पार्टी से बाहर किया जाए। READ MORE: बीएमसी चुनाव हार के बाद राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया; कहा- मराठी पहचान के लिए संघर्ष जारी

BMC Results: बीएमसी चुनाव हार के बाद राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया; कहा- मराठी पहचान के लिए संघर्ष जारी

BMC Results

Highlights BMC Results: महाराष्ट्र नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। बड़े शहरों में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। हार के बावजूद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी समाज और पहचान के लिए अपने संघर्ष की प्रतिबद्धता दोहराई। मुनाफे से ऊपर मराठी समाज राज ठाकरे ने अपने संदेश में कहा कि चुनाव हारना हिम्मत हारने जैसा नहीं है। निर्वाचित पार्षद मराठी लोगों के हितों की रक्षा करेंगे और किसी भी प्रकार की अनदेखी या अन्याय को चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई मराठी मानुष, मराठी भाषा और समृद्ध महाराष्ट्र के लिए है।” READ MORE: फिर विवादो में घिरे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया; बोले – खूबसूरत लड़की दिखी तो हो सकता है रेप  कार्यकर्ताओं को दी बधाई उन्होंने मनसे और शिवसेना के निर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई दी। राज ठाकरे ने कहा कि चुनाव पैसों और सत्ता की ताकत के खिलाफ कठिन जंग थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन संघर्ष किया। सत्ता में बैठे लोग मराठी पहचान दबाने की कोशिश ठाकरे ने चेतावनी दी कि सत्ताधारी मराठी लोगों को कमजोर करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने संगठन और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन “हर सांस मराठी के लिए है।” हार के बावजूद मनसे का संदेश मनसे का कहना है कि हार केवल अस्थायी है। पार्टी आगे भी मराठी पहचान और भाषा के लिए संघर्ष करती रहेगी और अपनी रणनीति सुधारकर मजबूत होगी। READ MORE: इंदौर वनडे से पहले विराट और कुलदीप पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार; भस्म आरती में हुए शामिल

Virat Kohli Ujjain: इंदौर वनडे से पहले विराट और कुलदीप पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार; भस्म आरती में हुए शामिल

Virat Kohli Ujjain

Highlights Virat Kohli Ujjain: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में होने वाले वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आस्था में डूबे नजर आए। शनिवार सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भस्म आरती में हुए शामिल विराट कोहली और कुलदीप यादव सुबह करीब 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान उन्होंने माथे पर त्रिपुंड लगाया और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते नजर आए। पूजन-अर्चन और दर्शन भस्म आरती के बाद दोनों खिलाड़ियों ने भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। नंदी जी का पूजन कर गर्भगृह की देहरी से दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से विराट कोहली और कुलदीप यादव का सम्मान किया गया तथा उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई। READ MORE: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात, जानें कार्यक्रम मिनट टू मिनट शेड्यूल क्या बोले कुलदीप यादव? दर्शन के बाद कुलदीप यादव ने कहा कि महाकाल मंदिर आकर हमेशा मन को शांति मिलती है। उन्होंने भगवान से क्रिकेट और निजी जीवन में अच्छा करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे। पहले भी पहुंचे खिलाड़ी इससे पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मां बगलामुखी मंदिर में पूजा-अनुष्ठान किया था। वहीं केएल राहुल भी महाकाल मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। टीम इंडिया का बाबा महाकाल से पुराना जुड़ाव रहा है। मैच पर टिकी नजरें भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। अब फैंस को उम्मीद है कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से टीम इंडिया एक बार फिर जीत दर्ज करेगी। READ MORE: फिर विवादो में घिरे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया; बोले – खूबसूरत लड़की दिखी तो हो सकता है रेप 

राहुल गांधी का इंदौर दौरा; भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात, जानें कार्यक्रम मिनट टू मिनट शेड्यूल

Rahul Gandhi Indore Visit

Highlights Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार, 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। राहुल गांधी करीब तीन घंटे इंदौर में रहेंगे। पहला पड़ाव: बॉम्बे हॉस्पिटल राहुल गांधी सुबह विशेष विमान से दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे, जहां जल प्रदूषण त्रासदी के कारण भर्ती पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। यहां वे बीमार बच्चों और उनके परिजनों से भी बात करेंगे। भागीरथपुरा में पीड़ितों से मुलाकात इसके बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचेंगे। सुरक्षा कारणों से वे संकरी गलियों में अंदर नहीं जाएंगे, बल्कि पानी की टंकी के पास ही मृतकों के परिजन और प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। तय समय के अनुसार दोपहर 12:45 से 1:45 बजे तक पीड़ितों से संवाद होगा। यहीं वे मीडिया से भी बात करेंगे। READ MORE: IGNTU अमरकंटक में असम के छात्र पर हमला; पांच छात्र निष्कासित, CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी पैदल चलकर करेंगे संवाद कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी पीड़ितों से सीधे जुड़ने के लिए पैदल चलकर मुलाकात करेंगे। 5 माह के अव्यान सहित अन्य मृतकों के परिजनों से भी चर्चा की जाएगी। कांग्रेस जांच रिपोर्ट सौंपेगी प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित जांच समिति अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपेगी। रिपोर्ट में आरोप है कि इंदौर नगर निगम द्वारा दूषित पानी की आपूर्ति के कारण यह स्थिति बनी। इसमें तकनीकी जानकारी भी शामिल है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम राहुल गांधी के दौरे से पहले एसपीजी और स्थानीय पुलिस ने रूट का निरीक्षण किया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह दौरा पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम होगा। READ MORE: फिर विवादो में घिरे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया; बोले – खूबसूरत लड़की दिखी तो हो सकता है रेप