Aayudh

Rahul Gandhi Indore: राहुल के इंदौर दौरे का शेड्यूल जारी; दूषित पानी कांड पीड़ितो से मुलाकात के दिन करेंगे उपवास

RAHUL GANDHI Indore

Highlights Rahul Gandhi Indore: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही इंदौर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे को आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा रहा है। पार्टी ने इसको लेकर संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। भागीरथपुरा के पीड़ितों से मुलाकात राहुल गांधी इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। वे पीड़ितों की समस्याएं सुनेंगे और सरकार की लापरवाही को उजागर करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस घटना में कई लोगों की जान गई और सैकड़ों लोग बीमार हुए, लेकिन सरकार ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए। नगरीय निकाय नेताओं को करेंगे संबोधित इंदौर दौरे के दौरान राहुल गांधी आनंद माथुर सभागृह में प्रदेश भर से आए नगर निगम अध्यक्षों, नगर पालिका अध्यक्षों, पार्षदों और नेता प्रतिपक्ष को संबोधित करेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों को इंदौर बुलाया गया है। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनावी रणनीति तय करना है। READ MORE: एलन मस्क का AI Grok अब नहीं बनाएगा अश्लील कंटेंट; Deepfake तस्वीर बनाने वालो को मिलेगी ये सजा  मनरेगा नाम बदलने के विरोध में उपवास कांग्रेस ने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में 17 जनवरी को प्रदेशव्यापी एक दिवसीय उपवास का ऐलान किया है। यह उपवास सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तर पर आयोजित होगा। जिला कांग्रेस कमेटियों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। भाषण का लाइव प्रसारण राहुल गांधी के इंदौर में दिए जाने वाले भाषण को सभी जिलों में उपवास स्थलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम गरीबों के हितों की रक्षा और सरकार की नीतियों के विरोध का प्रतीक है। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ममता बनर्जी एजेंसी की कार्यवाही में नहीं दे सकती दखल, ED के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

MP Assembly Budget Session: MP विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से होगा शुरू; 19 दिन का तक चलेगा…

MP Assembly Budget Session

Highlights MP Assembly Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का आगामी बजट सत्र 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेगा। इस बार का सत्र 19 दिन का होगा, जिसमें कुल 12 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल अभिभाषण देंगे और सरकार की उपलब्धियां सदन के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। बजट पेश होगा 16 से 20 फरवरी के बीच मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश होगा। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में रखेंगे। इस बार महिलाओं और युवाओं के लिए कई नई योजनाओं का बजट में प्रावधान होने की संभावना है, जिसमें ‘लाडली बहना योजना’ के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल हो सकता है। READ MORE: एलन मस्क का AI Grok अब नहीं बनाएगा अश्लील कंटेंट; Deepfake तस्वीर बनाने वालो को मिलेगी ये सजा  बैठकों और अवकाश का शेड्यूल सत्र के दौरान 21, 22, 28 फरवरी और 1, 2, 3, 4 मार्च को बैठकें नहीं होंगी। 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को दोपहर 1.30 बजे से अशासकीय कार्य होंगे। स्थगन प्रस्ताव और अन्य जानकारी अशासकीय विधेयक और संकल्प की सूचनाएं 4 और 5 फरवरी तक ली जाएंगी। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण और नियम 267-क के तहत सूचनाएं 10 फरवरी से कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक ली जाएंगी। सत्र में विपक्ष सरकार से कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और एंबुलेंस सेवाओं जैसी समस्याओं पर जवाब मांगेगा। यह सत्र राजनीतिक रूप से गहमागहमी भरा रहने की उम्मीद है। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ममता बनर्जी एजेंसी की कार्यवाही में नहीं दे सकती दखल, ED के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ममता एजेंसी की कार्यवाही में नहीं दे सकती दखल, ED के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

Supreme Court ED Raid

Highlights Supreme Court ED Raid: I-PAC से जुड़े ED रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार से दो हफ्तों के भीतर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के आरोप गंभीर हैं। ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर रोक जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने ED अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR पर 3 फरवरी 2026 तक रोक लगा दी है। साथ ही, ED अधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई पर भी अंतरिम रोक लगाई गई है। एजेंसियों के काम में दखल न हो सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि राज्य सरकार या पुलिस केंद्रीय एजेंसियों की जांच में दखल नहीं दे सकती। अगर एजेंसियां किसी गैरकानूनी गतिविधि की ईमानदारी से जांच कर रही हैं, तो उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। READ MORE: विराट कोहली बने 5 साल बाद नंबर-1 वनडे बल्लेबाज; कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ा सबूत सुरक्षित रखने का आदेश कोर्ट ने बंगाल सरकार और पुलिस को निर्देश दिया है कि सभी CCTV फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं। कोर्ट ने चेतावनी दी कि जवाब न मिलने पर स्थिति अराजक हो सकती है। ED के गंभीर आरोप ED का आरोप है कि 8 जनवरी 2026 को I-PAC से जुड़े ठिकानों पर रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, DGP और पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। एजेंसी का कहना है कि इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज अपने साथ ले जाए गए और ED अधिकारियों के मोबाइल भी छीने गए। कोर्ट में तीखी बहस सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के बीच तीखी बहस हुई। मेहता ने सबूत चोरी का आरोप लगाया, जबकि सिब्बल ने चुनाव से पहले रेड के समय पर सवाल उठाया। अगली सुनवाई 3 फरवरी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां चुनावी कार्यक्रमों में दखल नहीं दे सकती, लेकिन अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर सकती हैं। मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी 2026 को होगी। READ MORE: एलन मस्क का AI Grok अब नहीं बनाएगा अश्लील कंटेंट; Deepfake तस्वीर बनाने वालो को मिलेगी ये सजा 

एलन मस्क का AI Grok अब नहीं बनाएगा अश्लील कंटेंट; Deepfake तस्वीर बनाने वालो को मिलेगी ये सजा 

AI Grok controversy

AI Grok: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के AI चैटबॉट Grok को दुनिया भर में अश्लील और डीपफेक तस्वीरें बनाने के आरोपों के बाद विवादों में घेरा गया है। इंडोनेशिया और मलेशिया ने इसे अस्थायी रूप से बैन कर दिया है। भारत, ब्रिटेन और यूरोप की सरकारें भी इस मामले पर चिंता जता चुकी हैं। अश्लील कंटेंट रोकने के लिए बदलाव X ने Grok की पॉलिसी में बदलाव किए हैं ताकि कोई भी यूजर किसी की बिना सहमति अश्लील तस्वीरें नहीं बना सके, ये दावा कंपनी की ओर से किया जा रहा है। कंपनी ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वाले यूजर के अकाउंट को हमेशा के लिए बंद किया जाएगा। साथ ही अगर कोई अश्लील तस्वीरें बनाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्वायही की जा सकती है। हालांकि, कंपनी का दावा झूठा साबित होता नजर आ रहा है, टेस्टिंग में पाया गया कि Grok अभी भी कुछ अश्लील तस्वीरें बनाने में सक्षम है। READ MORE: ईरानी सरकार ने ट्रंप को दी जान से मारने की धमकी; ईरान में फंसे 10 हजार भारतीय  सरकारी कार्रवाई  भारत सरकार ने X को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया और 3500 आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के साथ 600 से अधिक अकाउंट डिलीट किए गए। मलेशिया और इंडोनेशिया ने भी सुरक्षा उपायों की मांग की। ब्रिटेन में आने वाले कानून के तहत बिना सहमति अश्लील डीपफेक बनाना अपराध होगा। डिजिटल सुरक्षा पर सवाल Grok विवाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। AI टूल से बनाई जाने वाली नकली तस्वीरें असली जैसी दिखती हैं, जिससे लोगों को खतरा है। सरकारें चाहती हैं कि AI कंपनियां सख्त सुरक्षा उपाय लागू करें ताकि तकनीक का गलत इस्तेमाल रोका जा सके। READ MORE: विराट कोहली बने 5 साल बाद नंबर-1 वनडे बल्लेबाज; कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ा

Virat Kohli ODI Rank: विराट कोहली बने 5 साल बाद नंबर-1 वनडे बल्लेबाज; कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ा

Virat Kohli ODI Rank

Highlights Virat Kohli ODI Rank: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली 5 साल बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस पोजिशन से उन्होंने लंबे समय तक नंबर-1 रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब तीसरे नंबर पर हैं। 93 रनों की पारी बनी मदद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 8 चौके लगाए। इसके बाद उन्हें 785 रेटिंग पॉइंट्स मिले और वह 11वीं बार अपने करियर में वनडे नंबर-1 बल्लेबाज बने। टॉप रैंकिंग में भारतीय दबदबा आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। शुभमन गिल पांचवें और श्रेयस अय्यर दसवें नंबर पर हैं। कोहली से सिर्फ 1 रेटिंग प्वाइंट पीछे न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं। READ MORE:भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच को लेकर पुलिस अलर्ट; ब्लैक में टिकट बेचने वालो की मॉनिटरिंग तेज आगे चुनौती बड़ी कोहली नंबर-1 तो बन गए हैं, लेकिन रेटिंग में सिर्फ 1 अंक का अंतर होने के कारण उन्हें अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए लगातार रन बनाना होंगे। आने वाले दो वनडे मुकाबलों में उनके प्रदर्शन से अगली रैंकिंग तय होगी। READ MORE: ईरानी सरकार ने ट्रंप को दी जान से मारने की धमकी; ईरान में फंसे 10 हजार भारतीय 

Iran Unrest: ईरानी सरकार ने ट्रंप को दी जान से मारने की धमकी; ईरान में फंसे 10 हजार भारतीय 

Iran Unrest

Highlights Iran Unrest: ईरान में मौजूदा हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन, इंटरनेट बंद और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। आशंका है कि हालात और गंभीर हो सकते हैं। 10 -12 हजार भारतीय फंसे जानकारी के मुताबिक ईरान में इस समय 10 से 12 हजार भारतीय मौजूद हैं। इनमें बड़ी संख्या छात्रों की है। खासकर 2 से 3 हजार कश्मीरी छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान में रह रहे हैं। छात्र संगठनों की चिंता जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) ने कहा है कि इंटरनेट बंद होने और कई इलाकों में हिंसा के कारण छात्रों से संपर्क मुश्किल हो गया है। इससे भारत में उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है। संगठन ने सरकार से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। READ MORE: संक्रांति स्नान करने नर्मदापुरम जा रहे परिवार पर टूटा कहर, सड़क हादसे में 5 की मौत भारत की एडवाइजरी भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों से जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया है। भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने और भीड़भाड़ से दूर रहने की अपील की गई है। भारत के अलावा स्पेन, इटली और पोलैंड ने भी अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। हालात पर दुनिया की नजर बनी हुई है। ईरान ने दी ट्रंप को धमकी ईरानी सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी है। सरकारी टीवी चैनल पर यह धमकी पर्शियन में दिखाई गई, जिसमें 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप पर हुए हमले की फुटेज भी दिखाई गई और संदेश दिया गया कि ” इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी।”  अमेरिका की सख्त चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों के बाद ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी देने से पीछे हटने के संकेत दिए हैं। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि फांसी देने की कोई योजना नहीं है। 26 साल के प्रदर्शनकारी इरफान सुलतानी को फांसी दी जानी थी, लेकिन फिलहाल यह टाल दी गई है। मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि सरकार डर फैलाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। READ MORE: उज्जैन में श्रद्धा और भक्ति के साथ फिर मनाई गई मकर संक्रांति; तिल के तेल से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक

Bhopal Accident: संक्रांति स्नान करने नर्मदापुरम जा रहे परिवार पर टूटा कहर, सड़क हादसे में 5 की मौत

Bhopal Accident

Highlights Bhopal Accident: भोपाल से सटे बैरसिया रोड पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। विधा विहार स्कूल (ठाकुर लाल सिंह स्कूल) के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडिंग वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सिरोंज के थे मृतक मृतक विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोग मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान के लिए लोडिंग वाहन में सवार होकर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 9 बजे यह हादसा हुआ। READ MORE: चाइनीज मांझा बना मौत की डोर; कुछ ही घंटों में तीन युवक घायल, सड़क पर बहा खून घायलों की हालत गंभीर हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग लोडिंग वाहन में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को बैरसिया के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुची घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आशुतोष शर्मा, एएसपी नीरज चौरसिया, बैरसिया थाना टीआई वीरेंद्र सेन और विधायक विष्णु खत्री अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। तेज रफ्तार बनी वजह प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। READ MORE: उज्जैन में श्रद्धा और भक्ति के साथ फिर मनाई गई मकर संक्रांति; तिल के तेल से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक

उज्जैन में श्रद्धा और भक्ति के साथ फिर मनाई मकर संक्रांति; तिल के तेल से हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक

Ujjain Mahakaal Makar Sankranti

Highlights Ujjain Mahakaal Makar Sankranti: उज्जैन में मकर संक्रांति का पर्व आज भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शिप्रा नदी के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पवित्र स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था पर्व को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम द्वारा घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की गई थी। पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे, जिससे स्नान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे घाट क्षेत्र में जयकारों और भक्ति का माहौल बना रहा। READ MORE: भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच को लेकर पुलिस अलर्ट; ब्लैक में टिकट बेचने वालो की मॉनिटरिंग तेज महाकाल मंदिर में विशेष पूजन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को हुआ था, लेकिन पर्व काल आज होने से पूजन 15 जनवरी को किया गया। परंपरा के अनुसार सबसे पहले बाबा महाकाल को तिल के तेल और तिल के उबटन से स्नान कराया गया। भस्म आरती में तिल का विशेष महत्व तड़के चार बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद तिल के लड्डू, तिल्ली के पकवान और फलों का भोग लगाया गया। बाबा का भव्य श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने साकार रूप में दर्शन किए। पतंगबाजी से बढ़ी रौनक मकर संक्रांति पर शहर में पतंगबाजी का भी खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग छतों पर पतंग उड़ाते नजर आए। शिप्रा स्नान, महाकाल मंदिर में तिल से अभिषेक, भस्म आरती और पतंगबाजी से शहर भक्तिमय माहौल में रंगा रहा। READ MORE: चाइनीज मांझा बना मौत की डोर; कुछ ही घंटों में तीन युवक घायल, सड़क पर बहा खून