Aayudh

Aayudh Impact: भोपाल गौ मांस मामले में 8 निगम कर्मचारियों पर गिरी गाज; आयुध की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन

Aayudh Impact

Highlights Aayudh Impact: राजधानी भोपाल में गोकशी मामले को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं। आयुध मीडिया की रिपोर्ट सामने आने के बाद निगम के 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम के पीपीपी मोड पर संचालित स्लॉटर हाउस को भी बंद कर दिया गया है। आयुध रिपोर्ट में उठे गंभीर सवाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गाय काटे जाने के मामले में आयुध मीडिया ने गंभीर लापरवाही उजागर की थी। रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन नहीं किया। इन कर्मचारियों पर गिरी गाज निलंबित किए गए कर्मचारियों में वसीम खान (सिपाही), सलीम, राजा खां, शेख युसूफ और वहिद खान (कामगार), मोहम्मद फैयाज, ईशा मोहम्मद खान (चौकीदार) और अब्दुल रहमान शामिल हैं। वहीं युसूफ खान, अब्दुल हकीम और मोहम्मद रफीक को नोटिस जारी कर 10 दिनों में जवाब मांगा गया है। READ MORE: चाइनीज मांझा बना मौत की डोर; कुछ ही घंटों में तीन युवक घायल, सड़क पर बहा खून महापौर परिषद की बैठक में हंगामा मंगलवार को हुई महापौर परिषद की बैठक में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। निगमाध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संगठनों ने खुलासा किया, पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन निगम के अधिकारी चुप बैठे रहे। स्लॉटर हाउस हमेशा के लिए बंद गोवध मामले में निगम की छवि खराब होने के बाद स्लॉटर हाउस को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अब शहर में स्लॉटरिंग की कोई व्यवस्था नहीं होगी। कंपनी और संचालक ब्लैकलिस्ट स्लॉटर हाउस का संचालन करने वाली लाइव स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और उसके मालिक असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा वाला को आजीवन ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। निगम ने साफ किया है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट READ MORE: भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच को लेकर पुलिस अलर्ट; ब्लैक में टिकट बेचने वालो की मॉनिटरिंग तेज

IND VS NZ Indore: भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच को लेकर पुलिस अलर्ट; ब्लैक में टिकट बेचने वालो की मॉनिटरिंग तेज

IND VS NZ Indore tickets

Highlights IND VS NZ Indore: 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। खास तौर पर मैच टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी इंदौर क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल लगातार फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो ऑनलाइन माध्यम से मैच के टिकट अधिक कीमत पर बेचने या टिकट ब्लॉक कराने का दावा कर रहे हैं। इस तरह की दो शिकायतें पहले ही पुलिस को मिल चुकी हैं। जनता से सतर्क रहने की अपील क्राइम ब्रांच ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी लालच में न आएं और सोशल मीडिया पर टिकट दिलाने के झांसे से बचें। यदि किसी को टिकटों की अवैध बिक्री या धोखाधड़ी की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। READ MORE: चाइनीज मांझा बना मौत की डोर; कुछ ही घंटों में तीन युवक घायल, सड़क पर बहा खून सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम मैच को लेकर होलकर स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बैठकें की जा रही हैं। मैच की तैयारियों के तहत दोनों टीमें 15 जनवरी को इंदौर पहुंचेंगी और इसके बाद अभ्यास सत्र शुरू होगा। स्टेडियम में सख्त निगरानी स्टेडियम के सभी नौ प्रवेश द्वारों और अंदरूनी हिस्सों में अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई है। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर सभी सुरक्षा मानकों और एसओपी का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। सुरक्षित और सफल आयोजन पर जोर पुलिस प्रशासन का कहना है कि मैच का आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा, ताकि दर्शक बिना किसी परेशानी के क्रिकेट का आनंद ले सकें। READ MORE: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान 

Indore News: चाइनीज मांझा बना मौत की डोर; कुछ ही घंटों में तीन युवक घायल, सड़क पर बहा खून

Indore News

Highlights Indore News: बैन होने के बावजूद चाइनीज मांझा लगातार लोगों की जान ले रहा है। बुधवार को कुछ ही घंटों के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों में बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन इमली ब्रिज पर गंभीर हादसा पहला हादसा तीन इमली ब्रिज के पास हुआ। बाइक से जा रहे युवक हेमराज रविंद्र चौरसिया का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सड़क पर खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। हेमराज पेट्रोल पंप पर काम करता है और छुट्टी के बाद रिश्तेदार के यहां जा रहा था। परदेशीपुरा और जूनी इंदौर में भी चोट दूसरी घटना परदेशीपुरा क्षेत्र में हुई, जहां नंदानगर निवासी महेश सोनी के गले में मांझे से चोट आई। तीसरी घटना जूनी इंदौर ब्रिज पर हुई। दूध बांटने जा रहे प्रेम भंडारी अचानक सामने आई डोर से घायल हो गए। उनके गले के पास गंभीर चोट आई और 8 टांके लगाने पड़े। READ MORE: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, 80 घायल पहले भी जा चुकी हैं जानें इससे पहले खजराना ब्रिज पर हुए हादसे में ठेकेदार रघुवीर धाकड़ की मौत हो चुकी है। वहीं, NEET की तैयारी कर रहे छात्र और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। उज्जैन में भी बीते छह हफ्तों में ऐसे आठ मामले सामने आ चुके हैं। प्रतिबंध बेअसर चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, फिर भी बाजार में खुलेआम बिक रहा है। इंदौर में बाइक सवार खास तौर पर इसका शिकार हो रहे हैं। भंवरकुआ पुलिस ड्रोन से पतंग उड़ाने वालों पर नजर रख रही है, लेकिन सवाल यही है क्या यह सख्ती लोगों की जान बचा पाएगी? READ MORE: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान 

Rahul Gandhi Indore Visit: 17 जनवरी को इंदौर पहुंचेगे राहुल गांधी; जहरीले पानी से पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Indore Visit

Rahul Gandhi Indore Visit: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे और दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। इसी दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम भी आयोजित कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मृतकों की संख्या 23 हो गई है। आईसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ी भागीरथपुरा में दूषित पानी का खतरा अभी भी जारी है। लोग आरओ, बोतल या उबला हुआ पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। आईसीयू में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि पिछले कई दिनों से 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। READ MORE: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, दर्जन घायल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दूषित पानी मामले में कांग्रेस ने रविवार को इंदौर में न्याय यात्रा निकाली। इस यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दोषियों पर केस और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजे की मांग की। ये खबर अपडेट की जा रही है…. READ MORE: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान 

RCB Home Ground: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान 

RCB Home Ground

Highlight RCB Home Ground: लंबे इंतजार के बाद अब छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गूंज सुनाई देगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रायपुर को अपना घरेलू मैदान बनाएगी और यहां IPL 2026 के 2 मुकाबले खेले जाएंगे। RCB का होम ग्राउंड रायपुर RCB रायपुर में 2 मैच खेलेगी। अगर बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम NOC नहीं देता है तो रायपुर को 3 और मैच मिल सकते हैं। शेष दो मैच इंदौर में कराए जा सकते हैं। RCB ने अभी तक कर्नाटक क्रिकेट संघ से संपर्क नहीं किया है। READ MORE: खुदा के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इरफान सुल्तानी को सरेआम हो सकती है फांसी; ट्रंप बोले अगर ईरानी सरकार ने ऐसा किया तो….  पिछली बार बेंगलुरु में हुई भगदड़ RCB ने IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद 4 जून को बेंगलुरु में ट्रॉफी सेलिब्रेशन किया था। भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण भगदड़ हुई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद बड़े आयोजनों में कड़े नियम लागू किए गए। अन्य टीमें के होम ग्राउंड मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स इस बार अपने कुछ होम मैच पुणे में खेल सकती है। जयपुर स्टेडियम में रेनोवेशन और सुरक्षा कारणों से यह बदलाव किया जा रहा है। रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच के दौरान 350 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी और 45 अधिकारी तैनात होंगे। स्टेडियम के सभी 13 प्रवेश द्वारों पर लोहे की रेलिंग और सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे। दर्शकों की सुरक्षा और मैदान में प्रवेश पर कड़ा नियंत्रण रहेगा। READ MORE: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, 80 घायल

Thailand Accident: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, 80 घायल

Thailand Accident

Highlights Thailand Accident: थाईलैंड के सिखियो जिले में बुधवार को एक भयंकर रेल हादसा हुआ। तेज रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर निर्माणाधीन साइट की क्रेन 65 फीट की ऊचाई से गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। ज्यादातर यात्री छात्र हादसे के समय ट्रेन में 195 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश यात्री स्कूल के छात्र थे। ट्रेन लगभग 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी, जिससे ड्राइवर को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला। ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे क्रेन का मलबा ट्रेन के डिब्बों पर गिरा और कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रेन का मेटल टुकड़ा ट्रेन के बीच में जाकर टकराया, जिससे डिब्बा दो हिस्सों में कट गया। READ MORE: कांग्रेस  MLA ने कुत्तों से की ST/SC विधायको की तुलना; बोले – काटने की बात छोड़िए, वो कुत्ता भौंक भी नहीं पाएगा बचाव कार्य जारी हादसे के कुछ मिनटों बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने कई फंसे यात्रियों को काटने और फैलाने वाले उपकरणों से बाहर निकाला। अब तक 12 शव बरामद किए गए हैं। सरकार ने जांच के आदेश दिए स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि क्रेन क्यों गिरी और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं। हादसे का वीडियो सामने आया #Thailand में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन…20-22 लोगों की मौत।#Thailand #accident #trainaccident #news pic.twitter.com/Eu8MrBkr4b — Mahima Singh (@MahimaS45382990) January 14, 2026 राहत कार्य का वीडियो दिखा रहा है कि बचावकर्मी आग बुझाने और घायल यात्रियों को निकालने में लगे हुए हैं। READ MORE: खुदा के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इरफान सुल्तानी को सरेआम हो सकती है फांसी; ट्रंप बोले अगर ईरानी सरकार ने ऐसा किया तो

खुदा के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इरफान सुल्तानी को सरेआम फांसी; ट्रंप ने ईरान पर हमले की दी धमकी…. 

Iran

Highlights Iran Unrest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े पहले फांसी के मामले में 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी चर्चा में हैं। वे तेहरान के पास कराज शहर के फार्दिस इलाके के रहने वाले है। 8 जनवरी 2026 को उन्हें विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दो दिन में सुनाई गई मौत की सजा मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इरफान को गिरफ्तारी के महज दो दिन बाद 11 जनवरी को मौत की सजा सुना दी गई। उन्हें न वकील मिला, न ढंग से ट्रायल हुआ। परिवार को बताया गया कि 14 जनवरी को फांसी दी जाएगी और अंतिम मुलाकात के लिए सिर्फ 10 मिनट का समय दिया गया। ‘खुदा के खिलाफ जंग’ का आरोप इरफान पर ‘मोहोरेबेह’ यानी ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया गया है। यह ईरान में सबसे गंभीर अपराधों में से एक है, जिसकी सजा फांसी होती है। परिवार का कहना है कि इरफान कोई बड़ा नेता नहीं, बल्कि हालात से नाराज एक आम युवा था। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू ट्रंप की धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है तो अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों की मदद रास्ते में है। जवाब में ईरान ने ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हत्यारा बताया। पूरे देश में हालात बेकाबू 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब ईरान के सभी 31 प्रांतों में फैल चुके हैं। मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक अब तक 2,000 से 2,500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों गिरफ्तार हैं। इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इरफान की फांसी सरकार की डर फैलाने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि बाकी प्रदर्शनकारियों को चुप कराया जा सके। READ MORE: मकर संक्रांति 2026 पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना सौभाग्य का दरवाजा हो जाएगा बंद; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि

Makar Sankranti 2026 पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना सौभाग्य का दरवाजा हो जाएगा बंद

Makar Sankranti 2026

Highlights Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण की शुरुआत का पर्व है। इसे खिचड़ी पर्व और तिल संक्रांति भी कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान और सूर्य पूजा का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति 2026 कब है? मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन दोपहर 3:13 बजे सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय से पुण्य काल शुरू होगा। स्नान और दान का शुभ समय 14 जनवरी को स्नान-दान करना सबसे उत्तम माना गया है। यदि इस दिन संभव न हो, तो 15 जनवरी की सुबह सूर्योदय के बाद भी स्नान और दान किया जा सकता है। नदी में स्नान श्रेष्ठ है, वहीं घर पर स्नान करते समय जल में गंगाजल मिलाना शुभ माना जाता है। READ MORE: उज्जैन में मकर संक्रांति की धूम, महाकाल दरबार से शिप्रा घाट तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब पूजा विधि दान क्यों है जरूरी? मकर संक्रांति को अक्षय पुण्य का दिन कहा गया है। इस दिन तिल, गुड़, अनाज, कंबल और कपड़ों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जरूरतमंद की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इन गलतियों से बचें व्रत कथा का महत्व भीष्म पितामह ने उत्तरायण में देह त्याग कर मोक्ष पाया। मां गंगा का सागर से मिलन भी इसी दिन माना जाता है। ये कथाएं इस पर्व को आत्मिक शुद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक बनाती हैं। ध्यान रखें दिन को शांति, सद्भाव और कृतज्ञता के भाव में बिताएं। यही मकर संक्रांति का सच्चा संदेश है। READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेगी एंट्री

कांग्रेस  MLA ने कुत्तों से की ST/SC विधायकों की तुलना; बोले – काटने की बात छोड़िए, वो कुत्ता भौंक भी नहीं पाएगा

Phool Singh Baraiya Viral Video

Highlights Phool Singh Baraiya Viral Video: मध्य प्रदेश के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भोपाल में दिए एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति (SC-ST) के विधायकों और सांसदों की स्थिति की तुलना कुत्ते से करते हुए कहा कि जॉइंट इलेक्टोरल सिस्टम के कारण वे खुलकर बोल भी नहीं पाते। भोपाल डिक्लेरेशन-2 बैठक में बयान बरैया यह बयान 13 जनवरी को भोपाल के समन्वय भवन में कांग्रेस की ‘भोपाल डिक्लेरेशन-2’ की ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक के दौरान दिया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद उदित राज सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे। READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेगी एंट्री जॉइंट इलेक्टोरल पर सवाल विधायक बरैया ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जॉइंट इलेक्टोरल को लेकर चिंता जताई थी। उनके अनुसार, इस व्यवस्था में चुने गए जनप्रतिनिधि मजबूरी में रहते हैं और अपनी बात मजबूती से नहीं रख पाते। उन्होंने सेपरेट इलेक्टोरल सिस्टम लागू करने की मांग की। सेपरेट इलेक्टोरल की मांग बरैया ने कहा कि यदि सेपरेट इलेक्टोरल सिस्टम लागू होता है, तो SC-ST समुदाय का सही प्रतिनिधित्व होगा और बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होंने दावा किया कि इससे समाज की सामाजिक और आर्थिक बराबरी की दिशा में कदम बढ़ेगा। आदिवासियों को बन रहें हिंदू – बरैया अपने भाषण में बरैया ने आदिवासियों के धर्म को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को हिंदू बनने से रोकने की कोशिश होनी चाहिए और नहीं वे जिंदा ही मर जाएगे। यदि वे सरना धर्म अपनाएं, तो उनकी मुक्ति का मार्ग निकल सकता है। READ MORE: उज्जैन में मकर संक्रांति की धूम, महाकाल दरबार से शिप्रा घाट तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ujjain Mahakaal Darshan Today: उज्जैन में मकर संक्रांति की धूम, महाकाल दरबार से शिप्रा घाट तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Ujjain Mahakaal Darshan Today

Highlights Ujjain Mahakaal Darshan Today: उज्जैन में मकर संक्रांति और माघ कृष्ण एकादशी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकाल की भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। बाबा महाकाल को भस्म रमाकर दिव्य श्रृंगार किया गया और तिल से बने पकवानों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को मिले दिव्य दर्शन भस्म आरती में जल, दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से अभिषेक किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। ढोल-नगाड़े, शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अलौकिक दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। READ MORE: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका शिप्रा घाट पर आस्था की डुबकी मकर संक्रांति पर शिप्रा नदी के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट सहित अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ठंड के बावजूद लोगों ने स्नान कर दान-पुण्य किया। सुरक्षा के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी करते रहे। संक्रांति का समय और दान-पुण्य पंडितों के अनुसार सूर्य 14 जनवरी को दोपहर 3:05 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए दान-पुण्य का मुख्य पर्व 15 जनवरी को माना जाएगा। इस दिन चावल, मूंग दाल, तिल, गुड़, वस्त्र और सुहाग की वस्तुओं का दान श्रेष्ठ माना गया है। अमृत सिद्धि योग का महत्व इस वर्ष मकर संक्रांति अमृत सिद्धि योग में आई है। मान्यता है कि इस योग में किया गया दान अक्षय फल देता है और पितरों को प्रसन्न करता है। READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेगी एंट्री