Share Market Today: लाला निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज

Share Market Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 250.48 अंक गिरकर 83,628 अंक पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 57.95 अंक गिरकर 25,732 पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे कमजोर होकर 90.21 पर बंद हुआ। कौन से शेयर रहे पीछे सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 में गिरावट रही। ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और आईटीसी जैसे शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टीसीएस में निवेशकों ने खरीदारी की। फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG सेक्टर में दबाव रहा, जबकि मेटल, IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही। टीसीएस के मुनाफे में गिरावट आईटी कंपनी टीसीएस का दिसंबर तिमाही मुनाफा 13.91% घटकर 10,657 करोड़ रुपये रहा। इसका कारण नए श्रम कानूनों का प्रभाव बताया गया। READ MORE: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला महंगाई का प्रभाव दिसंबर में खुदरा महंगाई 1.33% पर पहुंची। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी, जिससे बाजार में दबाव बना। आईपीओ अपडेट आज भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का आखिरी दिन है। प्राइस बैंड ₹21-23 प्रति शेयर है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेंगी एंट्री
Harsha Richhariya: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेंगी एंट्री

Highlights Harsha Richhariya: महाकुंभ 2025 में साध्वी रूप में सुर्खियों में आई हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में उन्होंने बताया कि लगातार विरोध और मानसिक दबाव के कारण अब वह अपने पुराने पेशे मॉडलिंग और एंकरिंग में लौटेंगी। मानसिक दबाव के कारण लिया फैसला हर्षा ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने के दौरान उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए और विरोध किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई गलत या अनैतिक काम नहीं किया। हर्षा ने कहा, “मैं कोई सीता नहीं हूं जो बार-बार अग्नि परीक्षा दूं।” READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू आर्थिक परेशानी का खुलासा हर्षा ने मीडिया में फैलाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि धर्म से करोड़ कमाने की बातें गलत हैं। वास्तव में वह आर्थिक रूप से कर्ज में हैं और अध्यात्म में आने से पहले अपने प्रोफेशन में काफी सक्सेसफुल थी। मौनी अमावस्या के बाद संकल्प समाप्त View this post on Instagram A post shared by Harsha richhariya (@sanatani_harsha_richhariya) हर्षा ने कहा कि इस माघ मेले की मौनी अमावस्या के स्नान के साथ वह धर्म पर चलने का संकल्प समाप्त करेंगी और ग्लैमरस दुनिया में लौट जाएंगी। उन्होंने अपने वीडियो में भावुक होकर बताया कि विरोध और मानसिक दबाव ने उनका मनोबल तोड़ दिया। महाकुंभ में चर्चा में आई हर्षा मॉडल, एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया महाकुंभ में साध्वी रूप में पेशवाई में शामिल हुई थी। उनके साध्वी रूप पर संत समाज के कुछ वर्ग ने आपत्ति जताई थी, जिससे विवाद बढ़ा और उन्होंने महाकुंभ बीच में छोड़ दिया। READ MORE: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला
Bhopal Council Meeting: नगर निगम बैठक में कांग्रेस का हंगामा; गौकशी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Highlights Bhopal Council Meeting: भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के आरोपों को लेकर मंगलवार को नगर निगम परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया। बैठक के साथ-साथ हिंदू संगठन भी सड़क पर उतर आए और कार्रवाई की मांग की। बैठक शुरू होते ही हंगामा बैठक शुरू होते ही विपक्ष ने गौकशी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस पार्षद बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे, जिन पर लिखा था – “गौ माता हम शर्मिदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं”। पार्षद अध्यक्ष की आसंदी के सामने पहुंच गए और नारेबाजी की। READ MORE: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला महापौर से इस्तीफे की मांग कांग्रेस पार्षदों ने महापौर मालती राय से इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि ठेकेदार ही नहीं, बल्कि इस मामले से जुड़े सभी अधिकारी और नेता जिम्मेदार हैं, जिनके नाम सार्वजनिक कर कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी के कई पार्षदों ने भी स्लॉटर हाउस में गोमांस के खिलाफ विरोध जताया। पार्षद देवेंद्र भार्गव ने जैकेट पर कागज चस्पा कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने अपना इस्तीफा भी दिया, हालांकि अध्यक्ष ने उसे स्वीकार नहीं किया। सरकारी कार्रवाई मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनी प्रसाद गौर को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर स्लॉटर हाउस की जिम्मेदारी थी। महापौर मालती राय ने कहा कि 2022 में प्रशासक काल के दौरान टेंडर हुआ था और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू 11 कर्मचारियों पर सवाल MIC सदस्यों और पार्षदों ने मांग की कि स्लॉटर हाउस से जुड़े 11 कर्मचारियों पर भी निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई हो। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क पर प्रदर्शन इधर, हिंदू संगठनों ने स्लॉटर हाउस को हमेशा के लिए बंद करने और भोपाल को “मांस की मंडी” न बनने देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। READ MORE: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका…
Blinkit New Rule: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला

Highlights Blinkit New Rule: क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने अपने प्लेटफॉर्म और विज्ञापनों से ‘10 मिनट में डिलीवरी’ का दावा हटा दिया है। यह फैसला केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद लिया गया। सरकार ने कहा कि इतनी कम समय के कारण डिलीवरी पार्टनर्स की जान जोखिम में रहती है। कंपनियों के साथ हुई अहम बैठक श्रम मंत्री मांडविया ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें डिलीवरी राइडर्स पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे पर चर्चा हुई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कारोबार श्रमिकों की सुरक्षा की कीमत पर नहीं चल सकता। अन्य कंपनियां भी बदलेंगी पॉलिसी बैठक के बाद स्विगी, जोमैटो और जेप्टो ने भी भरोसा दिया कि वे ‘टाइम-बाउंड डिलीवरी’ वाले विज्ञापन नहीं करेंगे। कंपनियां अब किसी तय समय का वादा करने के बजाय ‘फास्ट डिलीवरी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करेंगी। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू ब्लिंकिट की नई टैगलाइन सूत्रों के अनुसार, ब्लिंकिट ने अपनी ब्रांडिंग बदल दी है। पहले जहां ‘10 मिनट में 10,000 से ज्यादा प्रोडक्ट’ कहा जाता था, अब इसे बदलकर ‘30,000 से ज्यादा प्रोडक्ट आपके दरवाजे तक’ कर दिया गया है। गिग वर्कर्स की लंबे समय से मांग गिग वर्कर्स लंबे समय से 10 मिनट डिलीवरी मॉडल का विरोध कर रहे थे। 25 और 31 दिसंबर को कई डिलीवरी पार्टनर्स ने हड़ताल भी की थी। उनका कहना था कि कम कमाई और तेज डिलीवरी का दबाव उन्हें जोखिम लेने को मजबूर करता है। सरकार गिग वर्कर्स के लिए बेहतर कार्य स्थितियां और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में नीति बनाने की तैयारी में है। यह फैसला क्विक कॉमर्स सेक्टर में सुरक्षा और जिम्मेदारी की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। READ MORE: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका…
Digvijay Singh: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका…

Highlights Digvijay Singh: पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे और अगले ढाई साल तक मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ध्यान देंगे। दिग्विजय छोटे कार्यक्रम और ब्लॉक-स्तरीय बैठकों के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। READ MORE: 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें बदली, हिंदी और अन्य पेपर अब होंगे इन तारीख में… दलित नेता को राज्यसभा भेजने की मांग कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि खाली हो रही राज्यसभा सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व हो। अहिरवार ने दिग्विजय के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दिखाता है। राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस में प्रतिस्पर्धा Digvijay Singh के इनकार के बाद कमलनाथ, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, मीनाक्षी नटराजन और अन्य वरिष्ठ नेताओं की नजर खाली राज्यसभा सीट पर है। कमलनाथ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाने और राज्यसभा भेजने पर भी चर्चा चल रही है, ताकि वे केंद्र में सक्रिय भूमिका निभा सकें। READ MORE: भोपाल में शुरू हो रहा खेलो एमपी यूथ गेम्स; CM मोहन यादव आज करेंगे उद्घाटन
MP Board 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें बदली, हिंदी और अन्य पेपर अब होंगे इन तारीख में…

MP Board 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का नया टाइमटेबल जारी किया है। 10वीं का हिंदी पेपर अब 6 मार्च 2026 को होगा, जबकि पहले यह 11 फरवरी को प्रस्तावित था। 12वीं के उर्दू और मराठी पेपर 6 मार्च को होंगे और हिंदी का पेपर 7 मार्च 2026 को आयोजित होगा। परीक्षा का समय सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी और 10वीं 13 फरवरी से। कुछ विषयों का क्रम भी बदला गया है ताकि छात्रों की तैयारी और प्रबंधन सुचारू हो। READ MORE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा एमपी का मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत छात्रों और स्कूलों को निर्देश बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नया टाइमटेबल नोटिस बोर्ड, प्रार्थना सभा और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत साझा करें। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से संशोधित टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव प्रैक्टिकल, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और लॉजिस्टिक कारणों से किया गया है। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू
Khelo MP Youth Games: भोपाल में शुरू हो रहा खेलो एमपी यूथ गेम्स; CM मोहन यादव आज करेंगे उद्घाटन

Highlights Khelo MP Youth Games: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े खेल आयोजन खेलो एमपी यूथ गेम्स का उद्घाटन आज शाम 6 बजे भोपाल के बोट क्लब, बड़े तालाब में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह में गायिका शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार अपनी प्रस्तुति देंगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होंगे मौजूद मंत्री विश्वास सारंग आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे और सुरक्षा, यातायात एवं प्रबंधन को लेकर निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि यह देश में पहली बार खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित हो रहा है। READ MORE: शिखर धवन ने विदेशी गर्लफ्रेंड से की रोमांटिक सगाई, फरवरी में होगी शादी चार चरणों में होगी प्रतियोगिता प्रतियोगिताएं 13 से 31 जनवरी तक चार चरणों विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। इसमें लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय मुकाबलों में विजेताओं को कुल 4 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। 28 खेलों में मुकाबले इस वर्ष कुल 28 खेलों में प्रतियोगिताएं होंगी। ब्लॉक स्तर से चयन प्रक्रिया शुरू होगी और प्रदेश के 313 विकासखंड शामिल होंगे। राज्य स्तरीय मुकाबले भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम में आयोजित होंगे। उद्घाटन और समापन समारोह में राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। READ MORE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा एमपी का मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत
Shikhar Dhawan Engagement: शिखर धवन ने विदेशी गर्लफ्रेंड से की रोमांटिक सगाई, फरवरी में होगी शादी

Highlights Shikhar Dhawan Engagement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। धवन ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ बांटी। उन्होंने लिखा कि वे सपनों और खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने के लिए हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला कर चुके हैं। लंबे समय से रिलेशनशिप में थे दोनो शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मई 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले वे दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मैच और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आ चुके हैं। आईपीएल के दौरान भी सोफी को पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते देखा गया था। कौन हैं सोफी शाइन? सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह अमेरिका की एक बड़ी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह शिखर धवन फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। READ MORE: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड फरवरी में शादी की चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर और सोफी फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तलाक के बाद नया सफर शिखर धवन का अक्टूबर 2023 में आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ था। तलाक के बाद वे एक मुश्किल दौर से गुजरे। अब सगाई के साथ धवन ने जिंदगी में नई शुरुआत की है। फैंस दे रहे बधाइयां सगाई की खबर सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने शिखर धवन को बधाइयां दी हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू
Donald Trump Tariff: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू

Highlights Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। क्यों लिया गया फैसला? यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं और वहां हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच ईरान की मुद्रा रियाल की हालत बेहद कमजोर हो गई है। भारतीय मुद्रा में 1 रियाल की कीमत लगभग शून्य के बराबर रह गई है। भारत पर बढ़ेगा दबाव रॉयटर्स के मुताबिक ईरान से व्यापार करने वाले प्रमुख देशों में चीन, संयुक्त अरब अमीरात और भारत शामिल हैं। अमेरिका पहले ही भारत पर कुल 50% टैरिफ लगा चुका है। अगर ईरान से व्यापार को लेकर भी 25% टैरिफ लगाया गया, तो भारत पर कुल टैरिफ 75% तक पहुंच सकता है। इससे भारतीय निर्यातकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। READ MORE: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत ट्रेड डील पर बातचीत भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए ट्रेड डील पर बातचीत होनी है। भारत चाहता है कि कुल टैरिफ घटाकर 15% किया जाए और रूस से तेल खरीद पर लगाई गई अतिरिक्त पेनल्टी हटाई जाए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम ट्रंप के टैरिफ लगाने के अधिकार पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला सुना सकता है। ट्रंप का कहना है कि अगर उनके अधिकार सीमित किए गए, तो अमेरिका को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। ईरान के व्यापारिक साझेदार ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में चीन, भारत, तुर्की और UAE शामिल हैं। भारत-ईरान के बीच चावल, दवाइयों और केमिकल्स का बड़ा कारोबार होता है, जिस पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है। READ MORE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत
MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा एमपी का मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से 2 से 3 दिन बाद प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मावठा (हल्की बारिश) गिरने की संभावना है। उत्तर एमपी में कड़ाके की ठंड फिलहाल ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में तेज ठंड और ठिठुरन बनी हुई है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दतिया, श्योपुर जैसे जिलों में भी रातें बेहद ठंडी हो रही हैं। कोहरे की चादर से ढका प्रदेश मंगलवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, गुना, शिवपुरी, शाजापुर और सीहोर में भी कोहरे का असर देखा गया। ज्यादातर जगहों पर दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक रही। READ MORE: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत कल्याणपुर सबसे ठंडा शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दिन में भी नहीं मिली राहत दिन के तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। दतिया में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। ट्रेनों पर असर घने कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। READ MORE: दिग्विजय सिंह का दलित एजेंडा, भोपाल डिक्लेरेशन-2 पर मंथन शुरू