Aayudh

Bhopal Declaration-2: दिग्विजय सिंह का दलित एजेंडा, भोपाल डिक्लेरेशन-2 पर मंथन शुरू 

Bhopal Declaration-2

Bhopal Declaration-2: दलित और आदिवासी वर्ग के अधिकारों को मजबूत करने के लिए भोपाल डिक्लेरेशन-2 बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का विचार-विमर्श आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से दलित और आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, ओमकार सिंह मरकाम सहित कई दलित-आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। भोपाल डिक्लेरेशन-1  तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार के दौरान भोपाल डिक्लेरेशन-1 लाया गया था। इसे “दलित एजेंडा” का नाम दिया गया था। इस कमेटी का उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के हितों पर काम करना है। READ MORE: 5 दिन बाद लौटी शेयर बजार की रौनक; सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद, जाने मार्केट का हाल दिग्विजय सिंह का बयान दिग्विजय सिंह ने कहा कि ST/SC वर्ग के बच्चों में बेरोजगारी की समस्या अब भी बनी हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के लिए पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी जैसे कई कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि अब Gen-Z से संवाद करना जरूरी है। उनकी सरकार ने डिग्री होल्डर युवाओं को टेंडर देने की शुरुआत की थी। भोपाल डिक्लेरेशन-2 का लक्ष्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि भोपाल डिक्लेरेशन-2 लाया जाए, जिसे वर्ष 2027 में लागू करने का लक्ष्य है। संतोष वर्मा को लेकर दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया संतोष वर्मा के विवादित बयान पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “देखना होगा किस संदर्भ में उन्होंने अपनी बात कही है। अपनी बात को लेकर उन्होंने स्पष्टीकरण भी दे दिया। बात ये नहीं है कि उनका बयान क्या है, बात ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अंदर ये क्यों भावना पैदा हो रही है। कहीं न कहीं कमी तो है, हम ही लोगों में कमी होगी।  उन्होंने कहा कि लोगों में लोकतंत्र को लेकर चिंता है। साथ ही यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में ST/SC वर्ग का मुख्यमंत्री बने तो उन्हें खुशी होगी। आदिवासी वर्ग को जमीन के पट्टे तो मिल रहे हैं, लेकिन जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल पा रहा है। READ MORE: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत

Share Market Today: 5 दिन बाद लौटी शेयर बजार की रौनक; बढ़त के साथ बंद मार्केट, जाने आज का हाल

Share Market Today

Highlights Share Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 301.93 अंक यानी 0.36% चढ़कर 83,878.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.42% की तेजी के साथ 25,790.25 के पार पहुंच गया। दिन में दिखी बड़ी रिकवरी कारोबार की शुरुआत में बाजार दबाव में रहा। सेंसेक्स करीब 715 अंक गिरकर 82,861 के निचले स्तर तक आ गया था, जबकि निफ्टी 25,500 से नीचे फिसल गया था। लेकिन दोपहर बाद अमेरिकी राजदूत के बयान के बाद बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 1000 अंक उछल गया। अमेरिकी बयान से बढ़ा जोश अमेरिका के राजदूत सर्गियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर सक्रिय बातचीत चल रही है। इस बयान से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में तेजी लौट आई। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो साल में भारत आ सकते हैं। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से एक ही दिन में दो की मौत; कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 23 तक किन सेक्टरों में रही खरीदारी सोमवार को एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। टाटा स्टील, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल लाभ में रहे। वहीं इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी जैसे शेयरों में गिरावट रही। रुपये में हल्की मजबूती कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया भी संभला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे मजबूत होकर 90.16 पर बंद हुआ। पिछले सत्रों की गिरावट के बाद राहत पिछले पांच कारोबारी दिनों की भारी गिरावट के बाद सोमवार की तेजी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली और बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। READ MORE: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड

India-US Trade Deal: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत

India-US Trade Deal

Highlights India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर चल रही बातचीत के दौरान अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती मजबूत और भरोसे पर आधारित है। अगले एक-दो साल में ट्रंप आ सकते हैं भारत राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले एक या दो साल में भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रंप और मोदी के बीच सीधा संवाद और आपसी समझ दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाती है। ट्रेड डील पर बातचीत जारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गोर ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने माना कि भारत जैसे बड़े देश के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देना आसान नहीं है, लेकिन दोनों पक्ष इसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। READ MORE: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया वेनेजुएला का एक्टिंग राष्ट्रपति  सिर्फ व्यापार नहीं, कई क्षेत्रों में साझेदारी राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं हैं। दोनों देश सुरक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत को पैक्स सिलिका में मिलेगा न्योता गोर ने भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी दी। उन्होंने बताया कि अगले महीने भारत को अमेरिका की अगुवाई वाली पहल पैक्स सिलिका का पूर्ण सदस्य बनने का निमंत्रण मिलेगा। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर, AI, ऊर्जा और सप्लाई चेन को मजबूत करना है। भारत सबसे अहम साझेदार सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने कहा, “हम दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।” READ MORE: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड

Virat Kohli: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड

Virat Kohli

Highlights Virat Kohli: वडोदरा में भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 91 गेंद में 93 रन बनाए। इसके साथ ही भारत ने 20वीं बार 300+ रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया। लगातार पांचवी बार 50+ कोहली ने लगातार पांचवें वनडे में 50 से ज्यादा रन बनाए। यह रिकॉर्ड अब सिर्फ उनके नाम है। उनके बाद क्विंटन डी कॉक, केन विलियमसन और बाबर आजम दो-दो बार ही ऐसा कर पाए हैं। READ MORE: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया वेनेजुएला का एक्टिंग राष्ट्रपति  सबसे तेज 28 हजार रन कोहली ने 28 हजार इंटरनेशनल रन सबसे कम 624 पारियों में पूरे किए। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा (28016 रन) को पीछे छोड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे टॉप स्कोरर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत के ही सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। भारत ने 300+ टारगेट चेज किया टीम इंडिया ने 301 रन का लक्ष्य 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। यह 20वीं बार है जब भारत ने 300+ का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया। रोहित शर्मा ने 26 रन बनाते हुए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा। प्लेयर ऑफ द मैच 37 साल 67 दिन के कोहली वनडे में 90–99 रन बनाने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उनके नाम अब तक 45 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स हैं, जो जयसूर्या (48) से सिर्फ तीन कम हैं। कोहली ने 300+ रन के टारगेट चेज में 12 पारियों में 1091 रन बनाए हैं। इसमें सात शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से एक ही दिन में दो की मौत; कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 23 तक 

Indore News: पत्नी ने फिजिकल रिलेशन बनाने से किया इनकार तो पति ने उतारा मौत के घाट

Indore News

Highlights Indore News: इंदौर के एरोड्रम इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी माधव चौहान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सुमित्रा चौहान (40) उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। कैसे की हत्या? पुलिस के अनुसार, 9 जनवरी को विवाद के दौरान माधव ने सुमित्रा का गला दबा दिया। जब उसकी सांसें बंद हो गई, तो उसने उसे एमवाय अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने और मारपीट के निशान पाए गए। READ MORE: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया वेनेजुएला का एक्टिंग राष्ट्रपति पुलिस जांच और कबूलनामा शुरू में माधव ने पत्नी की मौत बीमारी का कारण बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जांच में सब सच सामने आया। पूछताछ में उसने हत्या स्वीकार कर ली। माधव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में माधव ने बताया कि घटना के दिन बेटे और बेटी घर पर नहीं थे। बेटा काम पर गया था, जबकि बेटी स्कूल गई हुई थी। माधव पेशे से मिस्त्री है। शादी के आठ साल में सुमित्रा अक्सर अपने पति के साथ संबंध बनाने से इनकार करती थी, जिससे विवाद बढ़ता गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी पर हत्या और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरेलू विवादों को बातचीत और समझदारी से सुलझाएं। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से एक ही दिन में दो की मौत; कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 23 तक 

Donald Trump: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया इस देश का एक्टिंग राष्ट्रपति 

Donald Trump

Highlights Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति (Acting President) बताया। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा था कि वे जनवरी 2026 से वेनेजुएला के राष्ट्रपति हैं। फोटो में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को उनका उपाध्यक्ष भी बताया गया। अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया हमला 2 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़ी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़कर न्यूयॉर्क लाया गया। दोनों पर नार्को-आतंकवाद के आरोप लगे हैं। इस हमले में करीब 100 वेनेजुएला सैनिकों की मौत हुई। वेनेजुएला की नई लीडरशिप मादुरो के हटने के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका वेनेजुएला की सत्ता परिवर्तन प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासन की निगरानी करेगा। READ MORE: ISRO को लगा बड़ा झटका, साल की पहली लॉन्चिंग फेल; 15 सैटेलाइट्स ले जा रहा PSLV- C62 रास्ते से भटका… तेल और क्यूबा पर रोक ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला से अब क्यूबा को तेल या आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को वेनेजुएला में निवेश के लिए चुना जाएगा और तेल बिक्री से होने वाली राशि अमेरिका और वेनेजुएला के लोगों के हित में इस्तेमाल होगी। इस कार्रवाई के बाद पूरे लैटिन अमेरिका में चिंता का माहौल है। ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका की नजर मेक्सिको और अन्य देशों पर भी है। फोटो की सच्चाई विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप द्वारा शेयर की गई तस्वीर एडिट की हुई है। असल में विकिपीडिया या अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में ट्रंप को वेनेजुएला का राष्ट्रपति नहीं दिखाया गया है। इस मामले में व्हाइट हाउस या अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। READ MORE: PM मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ उड़ाई पतंग; साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को किया नमन; देखे वीडियो

Indore Contaminated Water Death: इंदौर में दूषित पानी से एक ही दिन में दो की मौत; कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 23 तक 

Indore Contaminated Water Death

Highlights Indore Contaminated Water Death: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से सोमवार को दो और लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 59 वर्षीय कमलाबाई और 64 वर्षीय भगवानदास सबनानी की इलाज के दौरान मौत हुई। दोनों मरीज पिछले लगभग 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। मृतकों की संख्या अब बढ़कर 23 हो गई है। हॉस्पिटल में हालत गंभीर भगवानदास को पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और बाद में बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट और मल्टी ऑर्गन्स फेल्यर जैसी गंभीर समस्या थी। कमलाबाई पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित थी और इलाज के दौरान 9 जनवरी को उनकी मौत हुई। READ MORE: ISRO को लगा बड़ा झटका, साल की पहली लॉन्चिंग फेल; 15 सैटेलाइट्स ले जा रहा PSLV- C62 रास्ते से भटका… आईसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ी भागीरथपुरा में दूषित पानी का खतरा अभी भी जारी है। लोग आरओ, बोतल या उबला हुआ पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। आईसीयू में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि पिछले कई दिनों से 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 29 दिसंबर को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अस्पतालों में पहुंचे थे। हालाकि दूषित पानी के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। लोग सतर्क हैं और पानी छानकर पी रहे हैं, लेकिन हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दूषित पानी मामले में कांग्रेस ने रविवार को इंदौर में न्याय यात्रा निकाली। इस यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दोषियों पर केस और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजे की मांग की। READ MORE: PM मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ उड़ाई पतंग; साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को किया नमन; देखे वीडियो

PM Modi ने जर्मन चांसलर के साथ उड़ाई पतंग; साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को किया नमन; देखे वीडियो

PM Modi

Highlights PM Modi: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिन के भारत दौरे पर रविवार रात अहमदाबाद पहुंचे। सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई। यह मर्ज का पहला भारत दौरा है, जिसे भारत-जर्मनी संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। साबरमती आश्रम में गांधी को नमन #WATCH | Ahmedabad, Gujarat | PM Narendra Modi welcomes German Chancellor Friedrich Merz to Sabarmati Ashram as they pay tributes to Mahatma Gandhi. Source: DD pic.twitter.com/0otZfoEh5m — ANI (@ANI) January 12, 2026 प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम का दौरा किया। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गेस्ट बुक में मर्ज ने गांधी की अहिंसा, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के विचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की दुनिया को गांधी के आदर्शो की पहले से ज्यादा जरूरत है। READ MORE: भोपाल स्लॉटर हाउस मामला; भैंस का मीट बताकर बाहर भेजा जा रहा था गौमांस; 26 टंन जब्त अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में लिया हिस्सा इसके बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने पतंग उड़ाई। महोत्सव में 50 देशों के 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज शामिल हुए हैं। एलईडी लाइट से सजी रात की पतंगें लोगों के लिए खास आकर्षण रही। यह महोत्सव सात दिनों तक चलेगा। गांधीनगर में द्विपक्षीय वार्ता अहमदाबाद के बाद दोनों नेता गांधीनगर पहुंचे, जहां महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई। बैठकों में व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा, ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। रणनीतिक साझेदारी पर फोकस यह दौरा भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के समय हो रहा है। साथ ही 27 जनवरी को होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले इस यात्रा को खास महत्व दिया जा रहा है। READ MORE: ISRO को लगा बड़ा झटका, साल की पहली लॉन्चिंग फेल; 15 सैटेलाइट्स ले जा रहा PSLV- C62 रास्ते से भटका…

ISRO को लगा बड़ा झटका, साल की पहली लॉन्चिंग फेल; 15 सैटेलाइट्स ले जा रहा PSLV- C62 रास्ते से भटका

ISRO PSLV-C62

Highlights इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का साल 2026 का पहला सैटेलाइट मिशन PSLV-C62 तकनीकी गड़बड़ी के कारण फेल हो गया है। यह लॉन्च सोमवार 12 जनवरी की सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया गया था। तीसरे चरण में आई तकनीकी दिक्कत ISRO के मुताबिक, रॉकेट का प्रदर्शन तीसरे चरण (PS3) के अंत तक सामान्य रहा, लेकिन इसी चरण के आखिरी समय में रॉकेट की घूमने की गति में गड़बड़ी आ गई। इसके कारण रॉकेट तय रास्ते से भटक गया और सैटेलाइट्स अपनी निर्धारित कक्षा में स्थापित नहीं हो सके। अन्वेषा सैटेलाइट का महत्व इस मिशन का मुख्य पेलोड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-N1 ‘अन्वेषा’ था, जिसे DRDO ने विकसित किया है। अन्वेषा एक एडवांस खुफिया सैटेलाइट है, जिसे धरती से लगभग 600 किलोमीटर ऊपर सूर्य-समकालिक कक्षा (SSO) में स्थापित किया जाना था। READ MORE: मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर जारी; जनजीवन प्रभावित… हाइपरस्पेक्ट्रल तकनीक से लैस अन्वेषा सैटेलाइट हाइपरस्पेक्ट्रल रिमोट सेंसिंग (HRS) तकनीक पर काम करता है। यह तकनीक रोशनी के सैकड़ों सूक्ष्म रंगों को पहचान सकती है, जिससे मिट्टी, जंगल, गतिविधियों और छिपी संरचनाओं की सटीक पहचान संभव होती है। इसे भारत की सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। 15 सैटेलाइट्स थे शामिल PSLV-C62 मिशन के तहत कुल 15 सैटेलाइट्स लॉन्च किए गए थे। इनमें 7 भारतीय और 8 विदेशी सैटेलाइट शामिल थे, जो फ्रांस, नेपाल, ब्राजील और यूके के थे। यह मिशन न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। ISRO ने कहा है कि गड़बड़ी का विस्तृत विश्लेषण शुरू कर दिया गया है, ताकि भविष्य के मिशनों में ऐसी समस्या दोबारा न आए। READ MORE: भोपाल स्लॉटर हाउस मामला; भैंस का मीट बताकर बाहर भेजा जा रहा था गौमांस; 26 टंन जब्त

Bhopal Beef Racket: भोपाल स्लॉटर हाउस मामला; भैंस का मीट बताकर बाहर भेजा जा रहा था गौमांस, 26 टंन जब्त

Bhopal Cow Slaughter Case

Highlights Bhopal Beef Racket: जिंसी स्थित भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस से गोमांस मुंबई भेजे जाने के मामले में नगर निगम की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए दस्तावेजों से स्पष्ट हुआ है कि मांस को भैंस का बताकर बाहर भेजने की अनुमति दी गई थी, जबकि जांच में वह गोमांस निकला। पशु चिकित्सक का पत्र आया सामने नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बेनीप्रसाद गौर द्वारा 17 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में कहा गया है कि पिछले करीब दो सप्ताह में स्लॉटर हाउस में 15 वर्ष से अधिक उम्र की 85 भैंसों का वध किया गया। इसी आधार पर मांस को फ्रोजन मीट के रूप में पैक कर मुंबई भेजने की अनुमति दी गई। नियमों के अनुसार वध से पहले और बाद में पशु चिकित्सक की जांच जरूरी होती है। ऐसे में भैंस का प्रमाणपत्र कैसे जारी हुआ, यह अब जांच का विषय बन गया है। READ MORE: ईरानी डेरे का सरगना राजू ईरानी गिरफ्तार, सूरत से दबोचा गया सैंपल में गोमांस की पुष्टि पुलिस ने मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनमें गोमांस की पुष्टि हुई। इससे साफ है कि स्लॉटर हाउस में गायों का वध हुआ है। 160 बछड़ों को लाने का दावा सूत्रों के अनुसार 15 और 16 दिसंबर की रात दो अलग-अलग वाहनों से गायों के 160 बछड़े स्लॉटर हाउस लाए गए थे। ये वाहन बैतूल के रास्ते भोपाल पहुंचे थे। इन्हीं का मांस 26 टन की खेप में शामिल बताया जा रहा है। कंटेनर क्यों छोड़ा गया? 17 दिसंबर की रात हिंदू संगठनों ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास कंटेनर रोका था। गोमांस की आशंका पर हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने सैंपल तो लिए, लेकिन कंटेनर जब्त नहीं किया। नगर निगम ने मांस रखने की व्यवस्था न होने का हवाला देकर कंटेनर छोड़ दिया। नगर निगम अध्यक्ष की प्रतिक्रिया गौमांस मामले को लेकर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि असलम चमड़ा हो या कहीं का चमड़ा हो, ऐसे अपराध में लिप्त पाए गए तो उनकी चमड़ी उतार दी जाएगी। साथ ही अधिकारियों को भी चेतावानी देते हुए कहा कि, “कोई अपराधी है या उसे संरक्षण देने वाले कोई अधिकारियों भी हो नहीं छोड़ा जाएगा।” READ MORE: मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर जारी; जनजीवन प्रभावित…