Bhopal Irani Gang: ईरानी डेरे का सरगना राजू ईरानी गिरफ्तार, सूरत से दबोचा गया

Highlights Bhopal Irani Gang: भोपाल के कुख्यात ईरानी डेरे से जुड़े अपराध नेटवर्क के सरगना राजू ईरानी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरत क्राइम ब्रांच ने उसे गुजरात के सूरत शहर से पकड़ा है। भोपाल पुलिस की निशातपुरा थाना टीम भी सूरत में मौजूद है और आरोपी को भोपाल लाने की तैयारी चल रही है। 6 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश राजू ईरानी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश करीब 6 राज्यों की पुलिस कर रही थी। जांच में सामने आया है कि ईरानी डेरे का अपराध नेटवर्क देश के 12 राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह चोरी, लूट, ठगी, नकली सोना खपाने और प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जा करने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था। गैंग का नेटवर्क मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, नोएडा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। READ MORE: ओवैसी बोले – हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन बनेगी देश की PM; संविधान की ताकत पर जताया भरोसा पहले हो चुकी है बड़ी कार्रवाई बीते दिनों भोपाल पुलिस ने ईरानी डेरे पर बड़ी छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सरगना राजू ईरानी उस समय फरार हो गया था। सूरत में मिली सूचना, हुई गिरफ्तारी पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू ईरानी सूरत में छिपा हुआ है। इसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच और भोपाल पुलिस के समन्वय से कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। READ MORE: मकर संक्रांति से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल; जानिए कितना है आपके शहर का भाव नकली दस्तावेजों से कब्जे का आरोप पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य नकली दस्तावेज तैयार कर प्रॉपर्टी पर कब्जा करते थे। साथ ही चोरी और ठगी की वारदातों को भी अंजाम देते थे। फरार आरोपियों की तलाश तेज पुलिस का कहना है कि राजू ईरानी की गिरफ्तारी से गिरोह को बड़ा झटका लगा है। अब बाकी फरार सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। READ MORE: अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, एक युवक हिरासत में
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, एक युवक हिरासत में

Highlights Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में शनिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था उस समय सख्त हो गई, जब एक युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश का मामला सामने आया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद खुफिया एजेंसियां और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। गेट D1 से परिसर में प्रवेश जानकारी के अनुसार युवक राम मंदिर के गेट D1 से अंदर घुसा था। वह सीता रसोई और दक्षिणी परकोटे के पास बैठकर नमाज पढ़ने लगा। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी, जिसके बाद उसे रोका गया। कश्मीर का रहने वाला बताया जा रहा पकड़े गए युवक की पहचान अबू अहमद शेख के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती जानकारी में उसके साथ एक अन्य युवक और एक युवती के होने की भी बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत रोके जाने पर नारेबाजी का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोका तो उसने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभालते हुए उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और युवक के इरादों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा पहले से कड़ी गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से रोजाना करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही बेहद कड़ी है। फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। READ MORE: ओवैसी बोले – हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन बनेगी देश की PM; संविधान की ताकत पर जताया भरोसा
Asaduddin Owaisi: ओवैसी बोले – हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन बनेगी देश की PM, संविधान की ताकत पर भरोसा

Highlights Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा के दौरान कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान की ताकत है, जो हर नागरिक को बराबर अधिकार देता है। भारत-पाक संविधान की तुलना ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के संविधान में केवल एक विशेष धर्म के व्यक्ति को ही प्रधानमंत्री बनने की अनुमति है, जबकि भारत का संविधान किसी भी धर्म, जाति या पहनावे के आधार पर भेदभाव नहीं करता। उनके मुताबिक भारत में कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है। नफरत फैलाने वालों पर हमला ओवैसी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी और जब समाज में प्यार बढ़ेगा, तब लोगों को सच्चाई समझ आएगी। READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत भाजपा नेता नितेश राणे की प्रतिक्रिया महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने ओवैसी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है और यहां हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिलाएं प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। राणे ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ऐसे सपने देखने वालों को इस्लामिक देशों में जाना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता की चुनौती भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि संविधान किसी को रोकता नहीं है, लेकिन ओवैसी को पहले अपनी पार्टी में किसी पसमांदा या हिजाब पहनने वाली महिला को अध्यक्ष बनाना चाहिए। AIMIM का जवाब AIMIM नेता वारिस पठान ने नितेश राणे के बयान का विरोध करते हुए कहा कि भारत संविधान से चलता है, किसी की सोच से नहीं। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत कोई भी भारतीय नागरिक बड़े पद पर पहुंच सकता है और AIMIM किसी धमकी से डरने वाली नहीं है। READ MORE: मकर संक्रांति से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल; जानिए कितना है आपके शहर का भाव
Gold-Silver Price Today: मकर संक्रांति से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल; जानिए कितना है आपके शहर का भाव

Highlights Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखी गई। 24 कैरेट सोना अब ₹1,40,460 प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम के लिए ₹14,04,600 पर पहुच गया है। 22 कैरेट सोना ₹1,28,750 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट ₹1,05,340 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जनवरी में सोने की कीमतों में करीब 4% तक की तेजी हुई है। चांदी में भी उछाल चांदी में दो दिन गिरावट के बाद तेजी आई। 1 किलो चांदी ₹2.60 लाख और 100 ग्राम ₹2,600 पर पहुंच गई है। जनवरी में चांदी की कीमतों में अब तक 9.2% से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। READ MORE: भोपाल के पानी में कैंसर वाले बैक्टीरिया; सीवेज के पास गुजर रही पाइपलाइन त्योहारों पर असर मकर संक्रांति, पोंगल और माघा बिहू जैसे त्योहारों के करीब सोने-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतें ₹1,25,000 से ₹1,42,000 और चांदी ₹2,32,000 से ₹2,55,000 के बीच रह सकती हैं। वैश्विक घटनाओं का असर रिसर्च टीम के अनुसार, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और रूस से तेल पर अमेरिकी टैरिफ की संभावित घोषणा से निवेशक सुरक्षित संपत्ति यानी सोना-चांदी खरीद सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कीमतों में तेजी सीमित हो सकती है। बाजार में तेजी जारी है और त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल की संभावना है। निवेशक सावधानी रखते हुए सोने-चांदी में निवेश कर सकते हैं। READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत
Bhopal Polluted Water: भोपाल के पानी में कैंसर वाले बैक्टीरिया; सीवेज के पास गुजर रही पाइपलाइन

Highlights Bhopal Polluted Water: भोपाल में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम की हालिया सैंपलिंग में बाजपेई नगर, आदमपुर और खानूगांव सहित चार जगहों पर पानी दूषित पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकर से आने वाला पानी पीला और ऊपर तेल जैसी परत वाला होता है। यदि रात भर रखा जाए तो उसमें सफेद पतली परत बन जाती है। नगर निगम की नियमित नल सुविधा न होने के कारण लोग मजबूरी में इस पानी को पी रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि इससे बच्चे और बुजुर्ग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। पानी में खतरनाक तत्व पर्यावरण विशेषज्ञ ने कहा कि शहर के कई इलाकों में पानी की पाइपलाइनें सीवेज लाइन के पास गुजर रही हैं, जिससे पानी में मल-मूत्र से आने वाले बैक्टीरिया मिल रहे हैं। साथ ही पानी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पैदा करने वाले तत्व भी पाए गए हैं। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते ठोस कार्रवाई न हुई तो यह खतरा मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। READ MORE: बंगाल में ED रेड पर सियासी घमासान; ममता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; सुवेंदु ने भेज दिया नोटिस नगर निगम की प्रतिक्रिया नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि मैदानी अमले को अलर्ट कर दिया गया है। पानी की सैंपलिंग और जांच खुद अधिकारी मॉनिटर कर रहे हैं। शिकायत वाले इलाकों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि पानी में रंग, स्वाद या बदबू में बदलाव दिखे तो तुरंत नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। सतर्क रहने की जरूरत भोपाल के कई इलाकों में साफ और सुरक्षित पानी की गंभीर कमी है। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को हर घर में नल और शुद्ध पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। समय रहते कदम न उठाए जाने पर स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत
Jaipur Audi Car Accident: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत

Highlights Jaipur Audi Car Accident: जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार रात 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क किनारे फूड स्टॉल्स में घुस गई। कार ने करीब 16 लोगों को रौंदा। हादसे में भीलवाड़ा के रमेश बैरवा की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। नशे में था ड्राइवर ऑडी कार चूरू के दिनेश रणवां चला रहा था। पुलिस के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे और सभी नशे में थे। दिनेश ने दूसरी कार के साथ रेसिंग शुरू की थी। हादसे के बाद पप्पू नाम के एक साथी और एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया, जबकि दिनेश और एक अन्य आरोपी फरार हैं। READ MORE: ईरान में बेकाबू हालात: 180 शहरों में प्रदर्शन, 217 की मौत, इंटरनेट बैन और फ्लाइट्स रद्द स्थानीय लोगों में आक्रोश हादसे के दौरान स्टॉल संचालक और वहां खाना खा रहे लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया, बाद में पुलिस के समझाने पर स्थिति शांत हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पेड़ से टकराई कार ऑडी की तेज रफ्तार ने करीब 10 स्टॉल्स को क्षतिग्रस्त किया और कार लगभग 100 मीटर दूर एक पेड़ से टकरा कर रुकी। हादसे में घायल लोगों में जालौर, अलवर, मालपुरा और भीलवाड़ा के निवासी शामिल हैं। READ MORE: बंगाल में ED रेड पर सियासी घमासान; ममता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; सुवेंदु ने भेज दिया नोटिस
Mamata Banerjee: बंगाल में ED रेड पर सियासी घमासान; ममता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; सुवेंदु ने भेज दिया नोटिस

Highlights Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने ममता से 72 घंटे के भीतर अपने आरोपों के सबूत देने को कहा है। सुवेंदु ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में जवाब नहीं मिला तो वे मानहानि का मुकदमा करेंगे। यह नोटिस ममता के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सुवेंदु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कोयला घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया था। ED रेड की दौरान ममता की मौजूदगी 8 जनवरी को कोलकाता में राजनीतिक सलाहकार संस्था I-PAC के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गई। भाजपा का आरोप है कि ममता ने जांच में दखल दिया और दस्तावेज व डिजिटल सबूत अपने साथ ले गई। ममता का कहना है कि ED चुनावी रणनीति से जुड़ा डेटा चुरा रही थी। READ MORE: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय ED का बड़ा दावा ED ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि कोयला तस्करी नेटवर्क से 2017-2020 के बीच 2,742 करोड़ रुपये का अवैध फंड बना, जिसमें से करीब 20 करोड़ रुपये हवाला के जरिए I-PAC तक पहुंचे। एजेंसी का आरोप है कि जांच के दौरान डिजिटल सबूत छीने गए और गवाहों पर दबाव डाला गया। हाईकोर्ट में हंगामा ED रेड के खिलाफ TMC की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन भारी हंगामे के कारण जज को बिना सुनवाई किए ही मामला 14 जनवरी तक टालना पड़ा। भाजपा के तीखे हमले भाजपा ने ममता पर जांच में बाधा डालने और संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कुछ नेताओं ने राष्ट्रपति शासन की मांग भी की है। वहीं, TMC इसे केंद्र की एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला बता रही है। READ MORE: ईरान में हालात बेकाबू; 180 शहरों में प्रदर्शन, 217 की मौत, इंटरनेट बैन और फ्लाइट्स रद्द
Iran Protest: ईरान में हालात बेकाबू; 180 शहरों में प्रदर्शन, 217 की मौत, इंटरनेट बैन और फ्लाइट्स रद्द

Highlights Iran Protest: ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को 13वें दिन भी जारी है। खराब अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और गिरती मुद्रा के विरोध में लोग सड़कों पर हैं। यह आंदोलन अब देश के सभी 31 प्रांतों में फैल चुका है। तेहरान में 217 मौतों का दावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के एक डॉक्टर ने दावा किया है कि राजधानी के सिर्फ छह अस्पतालों में 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है। डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत सुरक्षा बलों की गोलीबारी से हुई। हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। 180 शहरों में हो रहा प्रदर्शन मानवाधिकार संगठन एचआरएएनए के अनुसार, ईरान के 180 शहरों में 512 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक 65 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि वास्तविक संख्या इससे ज्यादा हो सकती है। READ MORE: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय इंटरनेट और फोन सेवा बंद सरकार ने देशभर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद कर दी हैं। संस्था नेटब्लॉक्स के मुताबिक, कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के सिर्फ 1% पर रह गई है। इसे सरकार की कार्रवाई छिपाने की कोशिश बताया जा रहा है। खामेनेई का सख्त रुख सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि विदेशी ताकतें ईरान को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उड़ानों पर असर अशांति के चलते दुबई और ईरान के बीच कम से कम 17 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तुर्की एयरलाइंस ने भी ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कई फ्लाइट्स को कैंसिल किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। READ MORE: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे; जाने आज का हाल
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे; जाने आज का हाल

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में कंपकंपी बढ़ गई है। खासकर ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खजुराहो सबसे ठंडा प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर जिले का खजुराहो लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शिवपुरी में 4 डिग्री, दतिया में 4.6, नौगांव में 5 और रीवा में 5.5 डिग्री तापमान रहा। READ MORE: भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में बाबर का महिमामंडन… BLF सत्र को लेकर हंगामा बड़े शहरों का हाल पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 7.2, इंदौर में 6.9, उज्जैन में 9 और जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कोल्ड डे का असर शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां दिनभर ठंड बनी रह सकती है। ट्रेनें लेट घने कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। मालवा एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे लेट चल रही है। पंजाब मेल, सचखंड एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंच रही हैं। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे का यह दौर जारी रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। READ MORE: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय