Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 780 और निफ्टी 264 अंक फिसला, 7 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Today: 8 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 780 अंक टूटकर 84,181 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 264 अंक गिरकर 25,877 के स्तर पर आ गया। निफ्टी एक बार फिर 26,000 के अहम स्तर से नीचे बंद हुआ। दिनभर दबाव में रहा बाजार सुबह बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती घंटों में थोड़ी रिकवरी दिखी, लेकिन आखिरी सत्र में मेटल, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस और आईटी शेयरों में तेज बिकवाली से बाजार फिसल गया। गिरावट की बड़ी वजह बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका से जुड़ी चिंताएं रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 500% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। हालांकि यह बिल अभी संसद से पास नहीं हुआ है, लेकिन इस आशंका ने निवेशकों को सतर्क कर दिया। READ MORE: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में भी मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल सेक्टरवार हाल आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। बैंकिंग और एफएमसीजी शेयर भी दबाव में नजर आए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी रही, जिससे बाजार की चौड़ाई नकारात्मक रही। कुछ शेयरों ने दी राहत गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 2% चढ़ा। बालाजी एमाइंस में 14% और पेनेसिया बायोटेक में 13% की तेजी रही, डेंगू वैक्सीन ट्रायल पूरा होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान एक दिन में निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारों का कहना है कि आने वाले सत्रों में बाजार की चाल वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और FII की गतिविधियों पर निर्भर करेगी। फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। READ MORE: भोपाल में गौमांस तस्करी का भांड़ा फोड़; ट्रक से ले रहे थे 26 टन मांस के पैकेट; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा…
Indore Polluted Water Scandal: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल

Indore Polluted Water Scandal: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हालात गंभीर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्टस की माने तो यहां लिए गए पानी के 60 सैंपल में से 35 सैंपल लैब टेस्ट में फेल पाए गए हैं। जांच में बोरिंग के पानी में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है, जो हैजा, टाइफॉइड जैसी कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। पार्षद का बोर भी दूषित चौंकाने वाली बात यह है कि वार्ड के बीजेपी पार्षद कमल वाघेला का बोरिंग भी दूषित पाया गया है। इससे इलाके में डर और बढ़ गया है। इलाके में लोग पानी को छानकर और उबालकर पी रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार अपील कर रहा है कि पीने के पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करें। READ MORE: भोपाल में गौमांस तस्करी का भांड़ा फोड़; ट्रक से ले रहे थे 26 टन मांस के पैकेट; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा… अब तक 20 लोगों की मौत दूषित पानी से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 437 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे। इनमें से 381 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल 56 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। नर्मदा पानी के इस्तेमाल पर रोक प्रशासन ने पहले ही मुनादी कराकर नर्मदा लाइन से आ रहे पानी का उपयोग न करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया कुछ दिन और जारी रहेगी, ताकि पूरी लाइन साफ हो सके। भोपाल का पानी भी दूषित भोपाल में भी पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर निगम ने शहर के करीब 250 जगहों से पानी के सैंपल लिए, जिनमें से 4 सैंपल फेल पाए गए। इनमें खानूगांव, आदमपुर छावनी और बाजपेई नगर के भूगर्भ जल में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया। READ MORE: खारिज होगी ईरानी डेरे के आरोपियों की जमानत; ऐसे किया था कोर्ट को गुमराह
Irani Gang Fake Bail: खारिज होगी ईरानी डेरे के आरोपियों की जमानत; ऐसे किया था कोर्ट को गुमराह

Highlights Irani Gang Fake Bail: राजधानी भोपाल की अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे पर हुई पुलिस की हाई-रिस्क कार्रवाई अब विवादों में है। जिन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी, वे मात्र 48 घंटे में फर्जी तरीके से ली जमानत पर बाहर आ गए। सुबह 4 बजे हुई थी कार्रवाई 27-28 दिसंबर की रात करीब चार बजे पुलिस ने ईरानी डेरे पर दबिश दी थी। महीनों की प्लानिंग के बाद 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पथराव और मारपीट भी हुई, लेकिन पुलिस ने 22 पुरुषों और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया। गंभीर अपराधों में शामिल आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी कई राज्यों में चोरी, लूट, ठगी और संगठित अपराध में शामिल रहे हैं। सभी पर बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए गए। READ MORE: गौमांस तस्करी का भंड़ाफोड़; ट्रक में मिला 26 टन मांस; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा… मृत लोगों को बनाया जमानतदार सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि 14 आरोपियों को फर्जी जमानतदारों के जरिए जमानत दिलाई गई। जमानतदारों में से दो लोगों की मौत दो साल पहले ही हो चुकी थी। उनके नाम और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मानी गड़बड़ी भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि जमानत के दस्तावेज प्रथम दृष्टया गलत पाए गए हैं। पुलिस अब ऊपरी अदालत में अपील कर जमानत रद्द कराने की तैयारी कर रही है। फिर जेल जा सकते हैं आरोपी यदि जमानत रद्द होती है तो आरोपी दोबारा जेल भेजे जाएंगे। हालांकि पुलिस के सामने उन्हें फिर से पकड़ना बड़ी चुनौती होगा। इस पूरे मामले ने कोर्ट में वेरिफिकेशन प्रक्रिया और पुलिस-न्याय तंत्र के तालमेल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। READ MORE: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल
Bhopal Beef Racket Exposed: गौमांस तस्करी का भंड़ाफोड़; ट्रक में मिला 26 टन मांस; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा…

Bhopal Beef Racket Exposed: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गौमांस तस्करी का एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था, जिसका खुलासा अब लैब रिपोर्ट के जरिए हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि 18 दिसंबर 2025 की रात को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद इलाके में एक ट्रक पकड़ा था। जिसमें करीब 26 टन मांस के पैकेट लोड थे। ये ट्रक मांस लेकर शहर से बाहर जा रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस ट्रक में गौमांस है। कई घंटों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया। साथ ही मांस की पुष्टी के लिए कुछ सैंपल को लैब भेजा, जिसकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें गौमांस होने की पुष्टि हुई है। READ MORE: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल स्लॉटर हाउस सील रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित स्लॉटर हाउस को सील कर दिया और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस 26 टन मांस की जांच कर रही है। ताकि ये पता सगया जा सके कि इसमें कितना हिस्सा गौमांस का है। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रक विदेश निर्यात के लिए मांस ले जा रहा था, लेकिन अब यह साफ हो गया कि इसमें अवैध गौमांस शामिल था। विहिप के कार्यकर्ताओं ने किया भंडाफोड़ ये घटना 18 दिसंबर की है। विहिप कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि जहांगीराबाद से एक बड़ा ट्रक मांस लेकर निकल रहा है। कार्यकर्ताओं ने उस ट्रक को रोका और तलाशी ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा हो चुका था। पुलिस ने ट्रक को पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ा कराया और सैंपल लेकर लैब भेजे। साथ ही चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बड़े पैमाने पर गौमांस तस्करी भोपाल पुलिस ने इस मामले में गौवध निषेध कानून और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। आरोपी स्लॉटर हाउस मालिक और सप्लायर हैं। जांच में पता चला कि भोपाल में बड़े पैमाने पर अवैध गाय कटाई हो रही थी। यह मांस विदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। READ MORE: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल
ED Raid: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल

Highlights ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले की जांच में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। प्रतीक जैन टीएमसी के IT सेल के हेड भी हैं। ममता बनर्जी ने जताया विरोध छापेमारी की जानकारी पाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे प्रतीक जैन के घर पहुंची। उन्होंने कहा कि “ED मेरी पार्टी के दस्तावेज उठा रही है। क्या यह गृहमंत्री अमित शाह का काम है?” ममता ने इसे केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल बताया और कहा कि यह साजिश के तहत किया जा रहा है। READ MORE: अग्निवेश के निधन पर छलका पिता अनिल का दर्द; 75% संपत्ति समाज को दान का वादा दोहराया TMC आईटी सेल पर भी छापा ED ने TMC के IT सेल पर भी कार्रवाई की। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा SIR के जरिए मतदाताओं के नाम हटा रही है और चुनाव के नाम पर उनकी पार्टी से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। BJP का पलटवार भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने ममता पर ED के काम में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता ने जांच में बाधा डाली और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कौन है प्रतीक जैन? I-PAC को 2013 में प्रशांत किशोर और उनके साथियों ने शुरू किया था। प्रतीक जैन, जो IIT बॉम्बे के इंजीनियर हैं, कंपनी के मुख्य निदेशकों में से एक हैं। READ MORE: जज बोले – ‘कुत्ते इंसानी डर को पहचान कर हमला करते हैं’, बिल्लियो को लेकर भी कही ये बात
SC Stray Dog Case: जज बोले – ‘कुत्ते इंसानी डर को पहचान कर हमला करते हैं’, बिल्लियो को लेकर भी कही ये बात

Highlight SC Stray Dog Case: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आवारा कुत्तों के मामले पर लगातार दूसरे दिन सुनवाई की। जस्टिस नाथ ने कहा कि कुत्ते इंसानों का डर पहचानते हैं इसलिए काटते हैं। वकील ने इनकार किया, लेकिन न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यह उनके व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है। शेल्टर की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर हैं, हर शेल्टर में 100 कुत्ते ही रखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों से कुत्तों को हटाने के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। कुत्तों को हटाने पर चिंता एनिमल वेलफेयर की ओर से सीयू सिंह ने तर्क दिया कि कुत्तों को हटाने से चूहों और बंदरों की संख्या बढ़ सकती है। कोर्ट ने कहा, “तो क्या बिल्लियों को बढ़ाना चाहिए?” और यह स्पष्ट किया कि हर कुत्ते को हटाने का आदेश नहीं है। READ MORE: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल रोकथाम ही बेहतर उपाय वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि सभी कुत्तों को पकड़ना संभव नहीं है और आर्थिक रूप से भी मंहगा होगा। कोर्ट ने कहा कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर है। सरकार के पास नहीं हैं आंकड़े ध्रुव मेहता ने बताया कि सरकार के पास आवारा कुत्तों और डॉग बाइट के सही आंकड़े नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीमार और स्वस्थ कुत्तों को एक साथ रखने से नई समस्याएं हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सभी पक्षों को सुझाव रखने का मौका मिलेगा ताकि समाधान निकाला जा सके। READ MORE: अग्निवेश के निधन पर छलका पिता अनिल का दर्द; 75% संपत्ति समाज को दान का वादा दोहराया
Agnivesh Agarwal: अग्निवेश के निधन पर छलका पिता अनिल का दर्द; 75% संपत्ति समाज को दान का वादा दोहराया

Agnivesh Agarwal: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे अग्निवेश के निधन के बाद समाज को 75% संपत्ति वापस देने का वादा फिर से दोहराया। 49 वर्षीय अग्निवेश का अमेरिका में माउंट सिनाई अस्पताल में अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे स्कीइंग दुर्घटना में लगी चोटों से जूझ रहे थे। अनिल अग्रवाल ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे दुखद दिन बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि – अग्निवेश अग्रवाल के निधन की खबर दुखद है। भगवान से प्रार्थना है कि अनिल अग्रवाल, आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले। पिता अनिल का भावुक संदेश बेटे की मौत के गहरे दुख को साझा करते हुए अनिल ने सोशल मीडिया पर लिखा – आज मेरे जीवन का सबसे कठिन दिन है। मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमसे बहुत जल्दी चला गया। वह केवल 49 साल का था। उसका जाना हमारे लिए अपूरणीय दर्द है। अग्निवेश न सिर्फ मेरा बेटा था, बल्कि मेरा दोस्त भी था। उनका सपना था कि कोई बच्चा भूखा न रहे, हर महिला आत्मनिर्भर बने और हर युवा को अवसर मिले। मैंने उनका सपना पूरा करने का संकल्प दोबारा लिया है। बेटा, तुम्हारी याद हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। तुम्हारी रोशनी को हम आगे बढ़ाएंगे। बेटे की मौत के गहरे दुख के बावजूद अनिल अग्रवाल ने कहा कि वे समाज से किए आपने वादे को निभाएंगे और सादा जीवन जीने का संकल्प लेंगे। PM मोदी ने जताया शोक The untimely passing of Shri Agnivesh Agarwal is deeply shocking and saddening. The depth of your grief is evident in this touching tribute. Praying that you and your family find continued strength and courage. Om Shanti.@AnilAgarwal_Ved https://t.co/qn0DBuBj2S — Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026 READ MORE: इंदौर में 20 की मौत पर कांग्रेस का मेगा प्रोटेस्ट; CM ने कहा हम आकड़ों में नहीं पड़ रहे… अग्निवेश का सपना अनिल और अग्निवेश ने समाज को बेहतर बनाने का सपना देखा। उन्होंने यह वादा किया था कि वे अपनी दौलत का 75% से ज्यादा हिस्सा समाज की भलाई में देंगे। यह रोडमैप चार मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित था – पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार। अग्निवेश का जीवन और उपलब्धियां अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने मेयो कॉलेज से पढ़ाई की और बिजनेस में कदम रखा। वे फुजैराह गोल्ड के फाउंडर और हिंदुस्तान ज़िंक के पूर्व चेयरमैन थे। अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा सरल, दयालु और मेहनती इंसान था। अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे का सपना था कि कोई बच्चा भूखा न सोए, हर महिला आत्मनिर्भर बने और युवा भारतीयों के पास सार्थक काम हो। उनका परिवार और कर्मचारी इस कठिन समय में एक दूसरे का सहारा बन रहे हैं। READ MORE: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल
Bhopal Polluted Water: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल

Highlights Bhopal Polluted Water: इंदौर में दूषित पानी से 20 मौतों के बाद अब भोपाल में भी पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर निगम ने शहर के करीब 250 जगहों से पानी के सैंपल लिए, जिनमें से 4 सैंपल फेल पाए गए। इनमें खानूगांव, आदमपुर छावनी और बाजपेई नगर के अंडरग्राउंड पानी में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया। नगर निगम ने दी चेतावनी नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को भूगर्भ जल का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह बैक्टीरिया इंदौर में लोगों की मौत का कारण बना था, लेकिन भोपाल में यह सप्लाई का पानी नहीं बल्कि ग्राउंड वाटर है। READ MORE: इंदौर में 20 की मौत पर कांग्रेस का मेगा प्रोटेस्ट; CM ने कहा हम आकड़ों में नहीं पड़ रहे… लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क ई-कोलाई बैक्टीरिया से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गो और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग इसके प्रति अधिक संवेदनशील हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने और प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है। क्या है ई-कोलाई और क्यों खतरनाक? ई-कोलाई आमतौर पर इंसानों और जानवरों की आंतों में पाया जाता है। लेकिन जब यह पीने के पानी में मिल जाता है, तो पानी मल या गंदगी से प्रदूषित होता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सुरक्षा के लिए कदम नगर निगम ने सभी संदिग्ध जल स्रोत बंद कर दिए हैं। खानूगांव और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारी लगातार सैंपलिंग और निगरानी में जुटे हैं। READ MORE: ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम कहा – भारत में ही खेलो, नहीं तो अंक कटेंगे
Indore Polluted Water: इंदौर में 20 की मौत पर कांग्रेस का मेगा प्रोटेस्ट; CM ने कहा हम आकड़ों में नहीं पड़ रहे…

Highlights Indore Polluted Water: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत के बाद सियासी बवाल छिड़ गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने इसे केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता बताया है। 11 जनवरी को कांग्रेस का मेगा प्रदर्शन इंदौर दूषित पानी कांड के विरोध में कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसकी तैयारियों के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 जनवरी से पहले बड़ी बैठक करेंगे। जीतू पटवारी ने सभी कांग्रेस विधायको को प्रदर्शन के लिए एक हजार लोग जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस की आला कमान ने सीएम मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे मांगा। साथ ही मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। 437 लोग बीमार, 20 की मौत भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से अब तक 437 लोग बीमार हुए। इनमें से 381 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। फिलहाल 56 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मामले को “इंदौर के माथे पर कलंक” बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री बार-बार इंदौर आते हैं, तो सिर्फ मुआवजा देकर चुप क्यों हो जाते हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है। READ MORE: ट्रंप का टैरिफ बम! रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 500% टैरिफ; भारत और चीन को चेतावनी जीतू पटवारी बोले- सिस्टम फेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्र लिखकर कहा कि यह प्रशासनिक नहीं, बल्कि शासन की असफलता है। उन्होंने जल आपूर्ति प्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट और दोषियों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कहा कि इस घटना से शहर की छवि को गहरा नुकसान हुआ है। कोर्ट ने साफ किया कि स्वच्छ पानी जनता का मौलिक अधिकार है और जरूरत पड़ी तो दोषियों पर सिविल व क्रिमिनल कार्रवाई होगी। सीएम का बयान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए हर एक व्यक्ति कष्टदायक है इसलिए हम आंकड़ों में नहीं पड़ रही है और हर पीड़ित परिवार को राहत दी जाएगी। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार
Trump Tariffs: ट्रंप का टैरिफ बम! रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 500% टैरिफ; भारत और चीन को चेतावनी

Highlight Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई के लिए एक सख्त विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस बिल के तहत ऐसे देशों पर भारी टैक्स लगाया जा सकता है, जो रूस से तेल और यूरेनियम खरीद रहे हैं। 500 फीसदी तक टैरिफ का प्रस्ताव इस प्रस्तावित कानून का नाम “रूस पर प्रतिबंध अधिनियम 2025” है। इसमें प्रावधान है कि रूस से जुड़े व्यापार पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इसका मकसद यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर आर्थिक दबाव बनाना है। अगले हफ्ते हो सकती है वोटिंग रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस विधेयक को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने संकेत दिया कि अगले सप्ताह अमेरिकी संसद में इस पर वोटिंग हो सकती है। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार भारत, चीन और ब्राजील निशाने पर सीनेटर ग्राहम के अनुसार, इस कानून से ट्रंप को भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव डालने की ताकत मिलेगी। ये देश सस्ते रूसी तेल के बड़े खरीदार हैं, जिससे रूस को युद्ध के लिए पैसा मिलता है। भारत पर पहले भी बढ़ा था टैक्स पिछले साल अमेरिका ने भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। रूसी तेल खरीदने के कारण अतिरिक्त टैक्स जोड़कर यह दर 50 फीसदी तक पहुंच गया था। भारत का साफ रुख भारत सरकार ने साफ कहा है कि वह अपने ऊर्जा फैसले राष्ट्रीय हित में लेती है। भारत ने ट्रंप के उस दावे को भी खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी ने रूसी तेल खरीद बंद करने का वादा किया था। READ MORE: मुरैना के मदरसों में पढ़ रहे 254 हिंदू बच्चे; शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल