मुरैना के मदरसों में पढ़ रहे सैकड़ों हिंदू बच्चे; शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल

Highlight Hindu Studying In Madrassas: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले के मदरसों में 254 हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं। यह मामला तब और अहम हो जाता है, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 अगस्त 2024 को मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चों के दाखिले पर रोक के आदेश दिए थे। जिले में मदरसों की स्थिति शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि मुरैना में कुल 55 मदरसे दर्ज हैं। इनमें से 26 मदरसे अनुदान न मिलने के कारण बंद हैं, जबकि 29 मदरसे वर्तमान में संचालित हो रहे हैं। इन 29 में से 8 मदरसों में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के बच्चे पढ़ रहे हैं। छात्रों के आंकड़े इन 8 मदरसों में कुल 950 छात्र नामांकित हैं, जिनमें 254 हिंदू और 696 मुस्लिम बच्चे शामिल हैं। विभाग का कहना है कि हिंदू बच्चे अपने अभिभावकों की सहमति से शासन द्वारा तय पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा ले रहे हैं। शेष 21 मदरसों में केवल मुस्लिम छात्र पढ़ते हैं। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार खडियार गांव का उदाहरण अंबाह विकासखंड के खडियार गांव स्थित मदरसा आयशा इस्लामिया में कुल 448 छात्रों में 135 हिंदू बच्चे पाए गए। अभिभावकों का कहना है कि पास में यही शिक्षण संस्थान उपलब्ध है, इसलिए बच्चे यहीं पढ़ रहे हैं। एनएचआरसी की चिंता एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो के अनुसार मुरैना और शिवपुरी में लगभग 550 हिंदू बच्चों के मदरसों में दाखिले की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में धर्मांतरण की आशंका भी जताई गई है। आरटीई एक्ट के तहत स्कूलों की उपलब्धता के बावजूद हिंदू बच्चों का मदरसों में पढ़ना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या ठोस कदम उठाती है। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 20 की मौत; कांग्रेस का 11 को विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी होंगे शामिल
Vicky Katrina Baby Name: विक्की-कटरीना ने बेटे का नाम किया रिवील; शादी के चार बाद बने पेरेंट्स

Highlights Vicky Katrina Baby Name: बॉलीवुड के पसंदीदा कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने आखिरकार अपने बेटे के नाम से पर्दा उठा दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए बेटे का नाम बताया, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। बेटे का नाम और उसका मतलब कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। यह नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है। विहान का अर्थ होता है सुबह, भोर या नई शुरुआत। यह नाम सूर्य की पहली किरण और एक नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। शेयर की खास तस्वीर कपल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर शेयर की है। फोटो में विक्की और कटरीना अपने बेटे के नन्हे हाथ को थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी रोशनी की किरण, विहान कौशल।” READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार दिल छू लेने वाला कैप्शन कैप्शन में आगे लिखा गया, “दुआएं कुबूल हुई। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई। शब्दों से परे कृतज्ञता।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सेलेब्स और फैंस की बधाई इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा, श्रेया घोषाल, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर और शिबानी दांडेकर समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। फैंस भी नाम की खूब तारीफ कर रहे हैं और हार्ट इमोजी से प्यार लुटा रहे हैं। शादी और पैरेंटहुड विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद नवंबर 2025 में वे माता-पिता बने। अब बेटे के नाम के खुलासे के साथ उनकी खुशी और भी खास हो गई है। READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने के दाम में हल्की गिरावट; जाने आज के रेट
Indore Polluted Water Deaths: इंदौर में दूषित पानी से 20 की मौत; कांग्रेस का 11 को विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी होंगे शामिल

Indore Polluted Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने 6 मौतों की पुष्टि की है, जबकि 18 परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। पीड़ितों की संख्या और मुआवजे में अंतर को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनके लिए एक भी जीवन की कीमत महत्वपूर्ण है, इसलिए आंकड़ों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। मरीजों की स्थिति दूषित पानी से अब तक 429 लोग बीमार हुए। इनमें से 330 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 99 अभी अस्पताल में भर्ती हैं। 16 मरीज आईसीयू में हैं। हाईकोर्ट ने मामले को हेल्थ इमरजेंसी करार दिया है। READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने के दाम में हल्की गिरावट; जाने आज के रेट सरकार की कार्रवाई सरकार ने प्रदेश के लगभग 6.5 लाख हैंडपंपों की जांच और जल स्रोतों की मासिक सफाई का निर्देश दिया है। PHE विभाग को दूषित पानी और पाइपलाइन लीकेज की शिकायतों का 24 घंटे में निपटारा करने को कहा गया है। कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। पैदल मार्च गणपति चौक से अहिल्या चौक और राजवाड़ा तक निकलेगा। इसमें दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल और अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी से भी समय मांगा गया है। सभी जिलाध्यक्षों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि छह महीने से गंदे पानी की शिकायतें मिल रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब लोगों को जान-माल का खतरा है और सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार
Gold-Silver Price Today: ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने के दाम में हल्की गिरावट; जाने आज के रेट

Highlights Gold-Silver Price Today: 7 जनवरी 2026 को चांदी ने ऑल टाइम हाई छूकर ₹2,46,044 प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये ₹2,43,150 पर थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी आज ₹2,894 महंगी हुई। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹45 घटकर ₹1,36,615 पर आ गया। सोने ने 29 दिसंबर 2025 को ₹1,38,161 का ऑल टाइम हाई बनाया था। बाजार में सोने में हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली का असर दिखा। बाजार में उतार-चढ़ाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का मार्च अनुबंध ₹4,161 या 1.61% गिरकर ₹2,54,650 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में चांदी ₹2,59,692 के रिकॉर्ड स्तर तक गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार मुनाफावसूली और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के इंतजार के कारण चांदी में यह उतार-चढ़ाव आया। READ MORE: ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम कहा – भारत में ही खेलो, नहीं तो अंक कटेंगे अमेरिकी ब्याज दरों का असर अमेरिकी ब्याज दरों, बेरोजगारी और भू-राजनीतिक घटनाओं ने बुलियन बाजार में निवेशकों की सावधानी बढ़ा दी है। अमेरिका-वेनेजुएला तनाव और चीन-जापान विवाद के कारण सोना और चांदी में सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है। आगे का रुख विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च कीमतों पर मुनाफावसूली जारी रह सकती है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण चांदी और सोने में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार
Stray Dog Case: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार

Highlights Stray Dog Case: सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी को सुनवाई में कहा कि सड़कें आवारा कुत्तों से खाली रखनी होंगी। कोर्ट ने यह भी बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के दो जज हाल ही में आवारा कुत्तों की वजह से दुर्घटना का शिकार हुए हैं, जिनमें से एक अभी रीढ़ की हड्डी की चोट से जूझ रहे हैं। पीड़ितों की सुनवाई पहले सुनवाई में बेंच ने कहा कि पहले आवारा कुत्तों से चोटिल हुए लोगों की सुनवाई होगी, फिर कुत्तों के पक्ष में पैरवी करने वालों की। कोर्ट ने पिछले 20 दिनों में हुए हादसों और बच्चों व बड़ों पर हमलों की चिंता जताई। राज्य सरकारों और NHAI को निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल हाईवे और राज्य राजमार्गो से सभी आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए। एनएचएआई ने 1400 किलोमीटर संवेदनशील क्षेत्र की पहचान की है, जिसकी देखभाल राज्य सरकारों को करनी होगी। READ MORE: दिल्ली तुर्कमान गेट पर आधी रात को हंगामा; मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस पर पथराव; कई अधिकारी घायल शेल्टर और नसबंदी जरूरी एमिकस क्यूरी ने बताया कि शेल्टर होम और नसबंदी केंद्र कम हैं। अदालत ने कहा कि पकड़े गए कुत्तों को वापस उसी जगह नहीं छोड़ा जाएगा। पहले उनका नसबंदी और टीकाकरण होगा। बहस में कुत्तों के मूड और सुरक्षा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ काटना ही समस्या नहीं है, दुर्घटनाओं का खतरा भी है। कुत्तों का मूड नहीं जाना जा सकता। कुत्तों को काउंसलिंग देकर सुरक्षित तरीके से छोड़ा जाना चाहिए। अब तक इस मामले में क्या हुआ? यह मामला 28 जुलाई 2025 से चल रहा है। अब तक 5 बार सुनवाई हो चुकी है और कई राज्यों ने अभी तक हलफनामा दाखिल नहीं किया है। 6 जनवरी को दो वकीलों ने नई याचिका लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों के मामलों में सुरक्षा और मानव जीवन सर्वोपरि है। READ MORE: ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम कहा – भारत में ही खेलो, नहीं तो अंक कटेंगे
T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम कहा – भारत में ही खेलो, नहीं तो अंक कटेंगे

Highlights T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर कराने की मांग खारिज कर दी है। ICC ने साफ कहा कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, अन्यथा उसे अंक गंवाने पड़ सकते हैं। सुरक्षा का हवाला देकर रखी मांग BCB ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारण बताकर भारत में मैच खेलने से इनकार किया और श्रीलंका में वेन्यू बदलने की अपील की थी। ICC ने स्पष्ट किया कि मैचों का स्थान नहीं बदलेगा। बांग्लादेश का ग्रुप टीम को ग्रुप-सी में रखा गया है। 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली, 14 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला होगा, सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ है। READ MORE: दूषित पानी से 18वी मौत, 16 मरीज ICU में; नए मरीजों की संख्या कम मुस्तफिजुर और IPL विवाद मुस्तफिजुर रहमान को बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हालिया घटनाओं के चलते IPL से बाहर किया गया। KKR ने उन्हें 3 जनवरी को रिलीज किया। इसके बाद BCB ने भारत में मैच नहीं खेलने की मांग की। ICC ने इसे स्वीकार नहीं किया। मुआवजे का मुद्दा मुस्तफिजुर को IPL से बाहर किए जाने पर कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। यह मामला बीमा नियमों के तहत नहीं आता, क्योंकि खिलाड़ी चोट या लीग से जुड़े खेल कारण से टीम से नहीं हटे। READ MORE: दिल्ली तुर्कमान गेट पर आधी रात को हंगामा; मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस पर पथराव; कई अधिकारी घायल
दिल्ली तुर्कमान गेट पर आधी रात को हंगामा; मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस पर पथराव, कई अधिकारी घायल

Highlights Delhi Turkman Gate: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मंगलवार देर रात उस समय तनाव फैल गया, जब मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची पुलिस और एमसीडी टीम पर पथराव किया गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस घटना में 4 से 5 पुलिसकर्मी और अधिकारी घायल हुए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर एमसीडी ने रात करीब 1 बजे फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 17 बुलडोजर लगाए गए और बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानें व अन्य अवैध ढांचे तोड़े गए। READ MORE: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक: सिंचाई व सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, मंत्रियों को मिले टैबलेट, ई-कैबिनेट की शुरुआत भीड़ का विरोध और पथराव Tension in Delhi's Turkman Gate after encroachment around mosque demolished in pre-dawn drive pic.twitter.com/V1saiqUE76 — Amit Bhardwaj (@AmmyBhardwaj) January 7, 2026 कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। भीड़ ने एमसीडी कर्मचारियों और पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और भीड़ को खदेड़ा। इलाका छावनी में बदला स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके को 9 जोन में बांटा गया है। हर जोन की जिम्मेदारी एडीसीपी स्तर के अधिकारियों को दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी। क्या है पूरा मामला एमसीडी का कहना है कि मस्जिद के पास करीब 38,940 वर्ग फुट जमीन पर अवैध अतिक्रमण था, जिसे हटाने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे। वहीं मस्जिद प्रबंधन समिति का दावा है कि जमीन वक्फ की है और उन्होंने आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। READ MORE: 18 मौतों से हड़कंप, 16 मरीज ICU में; नए केस कम होने पर भी हालात गंभीर, हाईकोर्ट ने कहा हेल्थ इमरजेंसी
Indore Contaminated Water Scandal: दूषित पानी से 18वी मौत, 16 मरीज ICU में; नए मरीजों की संख्या कम

Highlights Indore Contaminated Water Scandal: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 18 लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने पूरे मध्यप्रदेश में पेयजल स्रोतों की जांच के लिए नई SOP जारी की है। 6 लाख 50 हजार हैंडपंपों की जांच सरकार ने प्रदेश के करीब 6 लाख 50 हजार हैंडपंपों की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जल स्रोतों की हर महीने सफाई अनिवार्य की गई है। यह विशेष अभियान 20 जनवरी तक चलाया जाएगा। READ MORE: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक: सिंचाई व सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, मंत्रियों को मिले टैबलेट, ई-कैबिनेट की शुरुआत 24 घंटे में शिकायतों का समाधान PHE विभाग ने दूषित पानी और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों को इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इंदौर में हालात गंभीर भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 429 लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से 330 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 99 अभी भर्ती हैं। स्थिति की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि 16 मरीज आईसीयू में हैं, जिनमें से 3 वेंटिलेटर पर हैं। हाईकोर्ट ने मामले को “हेल्थ इमरजेंसी” करार दिया है। मुआवजा सूची में नए नाम जुड़े प्रशासन की मुआवजा सूची में दो नए नाम जोड़े गए हैं। अब तक 15 मृतकों के नाम सूची में शामिल किए जा चुके हैं। इलाके में लोग बोरिंग का पानी छोड़कर टैंकर और आरओ के पानी पर निर्भर हैं। सरकार के इस कदम से लोगों को राहत की उम्मीद है। READ MORE: MP में कड़ाके की सर्दी का कहर, भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनें लेट
MP Weather Update: MP में कड़ाके की सर्दी का कहर, भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनें लेट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। तेज सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूलों में छुट्टी बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इंदौर, रायसेन-नर्मदापुरम, ग्वालियर और मऊगंज में बुधवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं भोपाल, धार, सीहोर, अनूपपुर, बड़वानी, मुरैना और खरगोन में स्कूल सुबह 9 बजे के बाद खोलने के निर्देश दिए गए हैं। कोहरे का सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल अंचल में कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखा गया। दतिया, ग्वालियर, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, रीवा, जबलपुर, कटनी, सतना और शहडोल समेत कई जिलों में भी घना कोहरा छाया रहा। READ MORE: रोजगार की लड़ाई शिक्षकों को सड़कों पर लाई; भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग तेज तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड राजधानी भोपाल में जनवरी की सर्दी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 2 डिग्री रहा। उमरिया, शाजापुर, सीहोर और रीवा भी बेहद ठंडे रहे। ट्रेनें लेट, जनजीवन प्रभावित घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें 5 से 6 घंटे देरी से पहुंची। मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आगे भी राहत नहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है। READ MORE: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक: सिंचाई व सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, मंत्रियों को मिले टैबलेट, ई-कैबिनेट की शुरुआत