Share Market: वैश्विक तनाव से सेंसेक्स 322 अंक टूटा, निफ्टी 26,250 पर फिसला; आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी ने निवेशकों को सतर्क बना दिया। सेंसेक्स और निफ्टी का हाल बीएसई सेंसेक्स 322.39 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 85,439.62 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 446 अंक से ज्यादा टूटा था। वहीं एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड इंट्रा-डे हाई 26,373.20 तक पहुंचने के बाद टिक नहीं पाया और 78.25 अंक फिसलकर 26,250.30 पर बंद हुआ। भारतीय रुपया लगातार चौथे सत्र में कमजोर रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 90.28 पर बंद हुआ। READ MORE: मौतों पर सियासत नहीं, न्याय होना चाहिए इंदौर में कांग्रेस का मेगा मार्च इन शेयरों में रही तेजी गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 2.65 प्रतिशत चढ़कर सबसे बड़ा गेनर रहा। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इन दिग्गज शेयरों पर दबाव एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा 2.35 प्रतिशत टूटा। वैश्विक बाजारों का संकेत एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मजबूती दिखी, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत गिरकर 60.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एफआईआई और डीआईआई ने शुक्रवार को शुद्ध खरीदारी की थी, फिर भी घरेलू बाजार दबाव में रहा। READ MORE: इस देश में IPL प्रसारण पर लगा बैन; जानिए किस कारण से लिया ये फैसला?
IPL BAN: इस देश में IPL प्रसारण पर लगा बैन; जानिए किस कारण से लिया ये फैसला?

Highlight IPL BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट और राजनीति से जुड़ा विवाद और गहरा हो गया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर रोक लगा दी है। यह फैसला मार्च 2026 से शुरू होने वाले IPL सीजन से पहले लिया गया है। मुस्तफिजुर विवाद से शुरू हुआ मामला इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया। KKR ने उन्हें हाल ही में मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। भारत में विरोध के बाद फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया। READ MORE: SC का बड़ा फैसला: उमर खालिद-शरजील इमाम नहीं होंगे रिहा, अन्य 5 आरोपियों को बेल बांग्लादेश सरकार की नाराजगी बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि मुस्तफिजुर को बाहर करने का फैसला बिना ठोस कारण के लिया गया और इससे बांग्लादेश की जनता आहत हुई है। इसी वजह से अगले आदेश तक IPL के सभी मैचों और उससे जुड़े कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। टी-20 वर्ल्ड कप पर भी असर इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था। BCB ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुरोध किया है कि उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं। फिलहाल ICC ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। अन्य देशों का रुख पाकिस्तान पहले ही भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर चुका है और उसके मैच भी श्रीलंका में होंगे। अगर बांग्लादेश के मैच भी शिफ्ट होते हैं, तो यह दूसरा देश होगा जो भारत में विश्व कप नहीं खेलेगा। यह पूरा मामला अब सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी असर डालता दिख रहा है। READ MORE: अजब गजब कांग्रेसी! जिसके खिलाफ विरोध करने गए, उसी के साथ डटकर किया नाश्ता
Indore Protest: अजब गजब कांग्रेसी! जिसके खिलाफ विरोध करने गए, उसी के साथ डटकर किया नाश्ता

Indore Protest: इंदौर की राजनीति में एक दिलचस्प और चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है, जिसने विरोध-प्रदर्शन की पारंपरिक गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के घर घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता का विरोध उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब वह वहीं मौजूद विधायक समर्थकों के साथ नाश्ता करते नजर आया। इस अनोखी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला सियासी बहस और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। विरोध प्रदर्शन की योजना थी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर में बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के घर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उनका उद्देश्य विधायक के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 17वीं मौत; सरकारी आदेश में ‘घंटा’ विवाद का जिक्र, देवास के SDM सस्पेंड विवादास्पद नाश्ता कांग्रेस कार्यकर्ता को विधायक के समर्थकों के साथ नाश्ता करते हुए देखा गया, जिससे यह मामला और भी अजीब हो गया। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हो गई और लोग इसे लेकर चुटकियां लेने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी सफाई इस बारे में कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, “मुझे नाश्ता कराकर बदनाम किया गया। यह बीजेपी की साजिश है।” उन्होंने दावा किया कि उन्हें नाश्ता देने के पीछे भाजपा का हाथ है, ताकि वह बदनाम हो सकें। जीतू पटवारी ने किया स्वीकार इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी बयान दिया और माना कि विपक्ष की भूमिका में रहते हुए कांग्रेस को अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभानी चाहिए थी। READ MORE: SC का बड़ा फैसला: उमर खालिद-शरजील इमाम नहीं होंगे रिहा, अन्य 5 आरोपियों को बेल
MP Congress Election Campaign: मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार कांग्रेस का चुनाव से 2 साल पहले कैंपेन

Highlight MP Congress Election Campaign: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चुनाव से पूरे दो साल पहले ही बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के नेता अब केवल कार्यालय तक सीमित नहीं रह रहे हैं, बल्कि घर-घर जाकर मतदाताओं और जनता से सीधे जुड़ रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की खामियां उजागर करना और 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाना है। दिग्विजय सिंह ने शुरू की पहल कांग्रेस के इस अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने की है। उनका कहना है कि जनता से सीधे जुड़ने से पार्टी की जमीनी ताकत मजबूत होगी और पंचायत स्तर तक संगठन को पुनर्गठित किया जा सकेगा। READ MORE: दूषित पानी से 17वीं मौत; सरकारी आदेश में ‘घंटा’ विवाद का जिक्र, देवास के SDM सस्पेंड सीहोर में ग्राम पंचायत कमेटी का गठन सीहोर जिले के इच्छावर विधानसभा के खेरी गांव में कांग्रेस ने ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया। ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्राम सभा में बैठकर यह कमेटी बनाई गई। यह कदम कांग्रेस को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और जनता से सीधे जुड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक असर की उम्मीद विश्लेषकों का मानना है कि यह घर-घर अभियान सीधे भाजपा की पकड़ पर असर डाल सकता है। राज्य में वर्तमान में भाजपा की सरकार है और पिछले चुनावों में उसकी स्थिति मजबूत रही है। कांग्रेस का यह अभियान जनता को विकल्प के रूप में जोड़ने और संगठन को मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है। जमीनी संगठन को पुनर्गठित करना सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन अब पूरी तैयारी के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय हो गया है। आने वाले दो साल में इस अभियान का प्रदेश की राजनीति पर असर देखने को मिल सकता है। READ MORE: मौतों पर सियासत नहीं, न्याय होना चाहिए इंदौर में कांग्रेस का मेगा मार्च
Indore Polluted Water Death: मौतों पर सियासत नहीं, न्याय होना चाहिए इंदौर में कांग्रेस का मेगा मार्च

Indore Polluted Water Death: इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मौतों पर सियासत नहीं होनी चाहिए, बल्कि न्याय होना चाहिए। पटवारी ने आरोप लगाया कि इंदौर की जनता भाजपा के अहंकार से पीड़ित है और लगातार हो रही मौतों के बावजूद जिम्मेदार नेता मौन हैं। कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा पटवारी ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की और कहा कि गलती सरकार की है, लेकिन सजा अधिकारियों और आवाज उठाने वालों को मिल रही है। न्याय मार्च की घोषणा उन्होंने 11 जनवरी को इंदौर में न्याय मार्च निकालने की घोषणा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया, जिसे उन्होंने सरकार की तानाशाही बताया। मृतकों को श्रद्धांजलि दी और जनता से सरकार को जवाब देने की अपील की। READ MORE: MP की 4667 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की लंबित समस्याओं पर चर्चा मनरेगा पर सवाल पटवारी ने मनरेगा योजना का नाम बदलने पर हमला किया और कहा कि नाम बदलने से योजना नहीं चलती, फंड देना होगा। उन्होंने किसानों के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। धान, गेहूं, सोयाबीन और प्याज की कीमतें गिरी हैं और किसान कर्ज में डूबे हैं। आर्थिक नाकामी पर आरोप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 5000 करोड़ का कर्ज लिया और 1100 संपत्तियां बेच दी। अब और संपत्तियां बेचने की तैयारी कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की आर्थिक समझ पर सवाल उठाया और कहा कि आय बढ़ाने और खर्च घटाने की कोई सोच नहीं है। पटवारी ने कांग्रेस पंचायत और संगठन विस्तार की जानकारी दी और कहा कि यह प्रदेश की राजनीति में बदलाव की नींव साबित होगी। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 17वीं मौत; सरकारी आदेश में ‘घंटा’ विवाद का जिक्र, देवास के SDM सस्पेंड
Delhi High Level Meeting: MP की 4667 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की लंबित समस्याओं पर चर्चा

Highlight Delhi High Level Meeting: मध्यप्रदेश की 4667 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को लेकर आज नई दिल्ली में हाई-लेवल बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और PWD मंत्री राकेश सिंह शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य लंबित परियोजनाओं के काम को शुरू करने और प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को नई गति देने पर चर्चा करना है। लंबित परियोजनाओं की वजह प्रदेश की 10 सड़क परियोजनाएं भूमि अधिग्रहण और वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने के कारण लंबित हैं। मंजूरी और टेंडर होने के बावजूद इन परियोजनाओं पर काम अभी तक शुरू नहीं हो सका। बैठक में इन बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य जल्दी शुरू कराने के उपायों पर चर्चा होगी। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 17वीं मौत; सरकारी आदेश में ‘घंटा’ विवाद का जिक्र, देवास के SDM सस्पेंड समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी बैठक में NHAI और MoRTH के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वे वर्तमान और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। विशेष ध्यान लंबित परियोजनाओं, पर्यावरण एवं वन मंजूरी, और अन्य प्रशासनिक अड़चनों पर रहेगा। प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति मध्यप्रदेश में वर्तमान में 61 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर काम चल रहा हैं। इसमें 33 NHAI के अंतर्गत और 28 MoRTH-PWD के अंतर्गत चल रही हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो की कुल लंबाई 9,300 किलोमीटर से अधिक है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा बैठक में वर्ष 2025-26 की प्रस्तावित परियोजनाओं और प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। इसका लक्ष्य प्रदेश में सड़कें आधुनिक, सुरक्षित और व्यापक बनाना है। READ MORE: एमपी में सीजन का सबसे घना कोहरा: 20 मीटर विजिबिलिटी, 19 जिलों में स्कूल बंद, ठंड से जनजीवन बेहाल
Indore Polluted Water Case: दूषित पानी से 17वीं मौत; सरकारी आदेश में ‘घंटा’ विवाद का जिक्र, देवास के SDM सस्पेंड

Highlight Indore Polluted Water Case: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 17वीं मौत हो गई है। रिटायर्ड पुलिसकर्मी ओमप्रकाश शर्मा (69) को उल्टी-दस्त और किडनी की परेशानी के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। अभी तक इस त्रासदी में 142 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। कुल 398 लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से 256 को छुट्टी दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में 4 जनवरी को 9416 लोगों की जांच की। 20 नए मरीज सामने आए, जबकि 429 पुराने मरीजों का फॉलोअप लिया गया। हर घर में 10 ओआरएस पैकेट और 30 जिंक की गोलियां बांटी गई। साथ ही, पानी शुद्ध करने के लिए क्लीन वाटर किट और टैंकर से पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। वैज्ञानिक करेंगे पानी की जांच कोलकाता, दिल्ली और भोपाल से विशेषज्ञ डॉक्टर और वैज्ञानिक आए हैं। कोलकाता के डॉ. प्रमित घोष और डॉ. गौतम चौधरी रैंडम सैंपल लेकर पानी की वैज्ञानिक जांच करेंगे। READ MORE: एमपी में सीजन का सबसे घना कोहरा: 20 मीटर विजिबिलिटी, 19 जिलों में स्कूल बंद, ठंड से जनजीवन बेहाल पाइपलाइन की मरम्मत जारी भागीरथपुरा में पाइपलाइन की मरम्मत और लीकेज की जांच तेजी से हो रही है। फिलहाल पीने का पानी टैंकर और बिसलरी गाड़ियों से उपलब्ध कराया जा रहा है। SDM का निलंबन विवाद देवास के एक SDM को सरकारी आदेश में कांग्रेस के ज्ञापन की हू-ब-हू नकल करने और प्रशासनिक चूक के कारण निलंबित कर दिया गया है। ज्ञापन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय की टीवी पर की गई ‘घंटा’ टिप्पणी का जिक्र था। प्रशासन की प्रतिक्रिया महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में लगातार मौजूद है और मरीजों को तुरंत इलाज दिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी जल लाइनों का सर्वे और 48 घंटे में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। READ MORE: वेनेजुएला को ट्रंप का अल्टीमेटम; शर्ते नहीं मानीं तो दूसरा सैन्य हमला
Umar Khalid: SC का बड़ा फैसला; उमर खालिद-शरजील इमाम नहीं होंगे रिहा, अन्य 5 आरोपियों को बेल

Highlight Umar Khalid: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगे मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि लंबे समय तक जेल में रहना जमानत का आधार नहीं बन सकता। अन्य आरोपियों को मिली राहत सुप्रीम कोर्ट ने मामले के अन्य पांच आरोपियों गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी। जमानत 12 शर्तो के साथ दी गई है। कोर्ट का कहना जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन यह कानूनी प्रावधानों के ऊपर नहीं है। अदालत ने उमर और शरजील को ट्रायल कोर्ट में जमानत के लिए अपील करने का विकल्प दिया। READ MORE: वेनेजुएला को ट्रंप का अल्टीमेटम; शर्ते नहीं मानीं तो दूसरा सैन्य हमला गिरफ्तारी और आरोप उमर खालिद 13 सितंबर, 2020 से और शरजील इमाम 28 जनवरी, 2020 से जेल में हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि उनके भाषण और गतिविधियों ने 2020 के फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की साजिश में मदद की। पुलिस ने उन्हें UAPA के तहत गिरफ्तार किया था। दंगे CAA विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए थे, जिसमें कई लोगों की मौत हुई और संपत्ति को नुकसान हुआ। शरजील इमाम पर कई वीडियो को मुख्य सबूत के रूप में पेश किया गया, जिसमें कथित रूप से दिल्ली में ‘चक्का जाम’ और अलग-अलग योजनाओं की बात की गई थी। कोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम एक साल तक जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं कर सकते। READ MORE: एमपी में सीजन का सबसे घना कोहरा: 20 मीटर विजिबिलिटी, 19 जिलों में स्कूल बंद, ठंड से जनजीवन बेहाल
US-Venezuela Tension: वेनेजुएला को ट्रंप का अल्टीमेटम; शर्ते नहीं मानीं तो दूसरा सैन्य हमला

Highlight US-Venezuela Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अमेरिका की शर्ते नहीं मानतीं, तो उनका हाल पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से भी बुरा हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालात हमारे कंट्रोल में – ट्रंप ट्रंप का दावा है कि मादुरो को हिरासत में लेने के बाद वेनेजुएला की स्थिति अमेरिका के नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जमीनी हालात पर नजर बनाए हुए है और देश को ठीक करने के लिए सभी विकल्प खुले हैं। दूसरे हमले की तैयारी ट्रंप ने बताया कि अमेरिका दूसरी मिलिट्री स्ट्राइक के लिए पूरी तरह तैयार था। हालांकि फिलहाल हमला नहीं किया गया, लेकिन हालात बिगड़ने पर यह विकल्प बना रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि एक सैन्य ऑपरेशन में अमेरिकी हेलिकॉप्टर को नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी सैनिक सुरक्षित हैं। ट्रंप ने वेनेजुएला को “मरा हुआ देश” बताते हुए कहा कि वहां का तेल ढांचा दोबारा खड़ा करना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी तेल कंपनियां निवेश के लिए तैयार हैं और अमेरिका को वेनेजुएला के तेल व संसाधनों तक पूरी पहुंच चाहिए। READ MORE: 16 मौतों के बाद इंदौर में सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने; भागीरथपुर में जमकर हंगामा सैन्य तैनाती ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, कैरेबियन क्षेत्र में करीब 15 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। वहीं, 3 जनवरी को हुए अमेरिकी हमले में क्यूबा के 32 अधिकारियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद क्यूबा ने दो दिन का शोक घोषित किया। विदेश मंत्री की सफाई अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि वेनेजुएला पर अमेरिका का कोई कब्जा नहीं है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के पास हर स्थिति से निपटने के विकल्प मौजूद हैं। READ MORE: MP में सीजन का सबसे घना कोहरा; 20 मीटर विजिबिलिटी, स्कूल बंद, ठंड से जनजीवन बेहाल
MP Weather Today: MP में सीजन का सबसे घना कोहरा; 20 मीटर विजिबिलिटी, स्कूल बंद, ठंड से जनजीवन बेहाल

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में इस समय घने कोहरे और ठंड का असर दिख रहा है। भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है। रविवार को भोपाल में इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा, जहां विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई। सोमवार को भी कोहरा बरकरार है, जिससे सड़कें धुंध में गुम हो गई और यातायात धीमा हो गया। ठंडी और शीतलहर का अलर्ट ग्वालियर, राजगढ़, दतिया, छतरपुर और उमरिया जैसे जिलों में शीतलहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में ठंड और सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। READ MORE: 16 मौतों के बाद इंदौर में सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने; भागीरथपुर में जमकर हंगामा स्कूलों में छुट्टी कोहरे और ठंड के कारण 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मंदसौर, और विदिशा जैसे जिलों में छुट्टियां दी गई हैं। वहीं, भोपाल और धार में बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों का समय बदला गया है। अब इन जिलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद खुलेंगे। रेल और हवाई यातायात पर असर कोहरे का असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि भोपाल एयरपोर्ट पर भी उड़ानें 1 घंटे तक देरी से चल रही हैं। READ MORE: RSS शताब्दी वर्ष: भारत का युवा जाग चुका है, देश को समर्थ बनाना चाहता है – डॉ. मोहन भागवत