16 मौतों के बाद इंदौर में सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने; भागीरथपुर में जमकर हंगामा

Highlight Indore Polluted Water Case: इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इस घटना के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और लोगों में नाराजगी बढ़ी है। Indore Police Stole the GHANTA 🔔 from the Protest against 'Ghantey Ka Minister' Kailash Vijayvargiya. Nindaniya… pic.twitter.com/zDjMcAhEG5 — Dr Ranjan (@AAPforNewIndia) January 3, 2026 कांग्रेस का दौरा शुक्रवार को कांग्रेस की जांच कमेटी प्रभावित क्षेत्र भागीरथपुरा पहुंची। कमेटी में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई विधायक और नेता शामिल थे। नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह जनहित का मुद्दा है और सरकार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला भाजपा ने किया कांग्रेस का विरोध कांग्रेस के पहुंचने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। उन्होंने नारेबाजी की और कांग्रेस नेताओं का विरोध किया। कुछ महिलाओं ने चूड़ियां फेंकी और काले झंडे दिखाए। हालात तनावपूर्ण हो गए, लेकिन पुलिस ने धक्का-मुक्की को संभाल लिया। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस मौतों पर राजनीति कर रही है। सरकार पहले से राहत और इलाज की व्यवस्था कर रही है। स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है और प्रभावितों को मदद दी जा रही है। कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग सज्जन सिंह वर्मा ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन नहीं चल पा रहा है तो मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस ने ऐलान किया कि 11 जनवरी तक अगर कैलाश विजयवर्गी इस्तीफा नहीं देते है तो 11 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस व्यापक प्रदर्शन करेगी। आगे की राह यह मामला इंदौर की राजनीति को और गरमा सकता है। सबसे जरूरी है कि पीड़ितों को समय पर इलाज और साफ पानी मिले, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों। READ MORE: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव: ट्रम्प बोले वेनेजुएला के राष्ट्रपति हमारी गिरफ्त में; बीती रात की थी एयरस्ट्राइक
RSS 100 Year: सरसंघचालक भागवत ने कहा – सद्भावना से जुड़ा रहता है समाज; पं. प्रदीप मिश्रा – बोले संघ और शिव समान

RSS 100 Year: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय मौजूद रहे। बैठक में मध्यभारत के 16 जिलों से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सद्भाव भारतीय समाज का स्वभाव डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि सामाजिक सद्भाव कोई नई बात नहीं है, यह भारतीय समाज का स्वाभाविक गुण है। मत, पंथ, भाषा और जाति अलग हो सकते हैं, लेकिन हिंदू पहचान सभी को जोड़ती है। हमारी संस्कृति, धर्म और पूर्वज एक हैं। हिंदू एक जीवन पद्धति उन्होंने कहा कि हिंदू केवल धार्मिक पहचान नहीं, बल्कि एक स्वभाव और जीवन जीने की पद्धति है। धर्म का अर्थ है सबको साथ लेकर चलना और अपने कर्तव्यों का पालन करना। विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। समाज को जोड़ती है सद्भावना सरसंघचालक ने कहा कि कानून समाज को नियंत्रित करता है, लेकिन सद्भावना समाज को जोड़ती है। सद्भाव केवल संकट के समय नहीं, बल्कि हर समय जरूरी है। संवाद और आपसी मेलजोल से ही समाज मजबूत बनता है। READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला संघ की कार्यपद्धति अनोखी उन्होंने बताया कि संघ की तुलना किसी और संस्था से नहीं की जा सकती। यह व्यक्ति और समाज निर्माण की अनोखी पद्धति है, जिसकी स्थापना डॉ. हेडगेवार ने समाज में एकता के लिए की थी। संघ और शिव की समानता पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि संघ और भगवान शिव में समानता है। जैसे शिव ने विष पिया, वैसे ही संघ आरोपों को सहकर राष्ट्रहित में कार्य करता है। उन्होंने समाज को सजग रहने और एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही। पंच परिवर्तन का संकल्प बैठक का समापन समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व-बोध और अनुशासन जैसे पंच परिवर्तन पर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। यह बैठक सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देती है। READ MORE: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव: ट्रम्प बोले वेनेजुएला के राष्ट्रपति हमारी गिरफ्त में; रात में किए हवाई हमले
US-Venezuela Tensions: ट्रम्प बोले – वेनेजुएला के राष्ट्रपति हमारी गिरफ्त में; रात में किए हवाई हमले

US-Venezuela Tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है। ट्रम्प के अनुसार, दोनों को देश से बाहर ले जाया गया है। यह दावा वेनेजुएला पर हुए हवाई हमलों के बाद सामने आया है। रात में एयरस्ट्राइक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के चार शहरों काराकास, मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। कुल सात हवाई हमले किए गए। पहला हमला स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 2 बजे हुआ। कुछ वीडियो में कम ऊंचाई पर उड़ते हेलिकॉप्टर देखे गए और कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई। इसके बाद कुछ जगहों पर बिजली गुल हो गई। READ MORE: उत्तर भारत में ठंड का कहर: कोहरा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें; जाने मौसम का हाल ट्रम्प का बयान ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की पूरी जानकारी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। वेनेजुएला की प्रतिक्रिया वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले ही बयान जारी कर कहा था कि किसी भी हमले का डटकर जवाब दिया जाएगा। सरकार ने देशभर में आपातकाल घोषित कर दिया है। मादुरो ने आरोप लगाया कि अमेरिका तख्तापलट की कोशिश कर रहा है ताकि वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा किया जा सके। जानकारी के लिए बता दं कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव है। अमेरिका ने ड्रग तस्करी के आरोपों को लेकर वेनेजुएला के आसपास सैन्य मौजूदगी बढ़ा रखी है। बीते महीनों में समुद्र में कई कार्रवाइयों का दावा भी किया गया है। READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला
वेनेजुएला की राजधानी में आधी रात हुए हवाई हमले; अमेरिकी हस्तक्षेप की आशंका

Highlights Venezuela News: वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के कई धमाके हुए। स्थानीय समय के अनुसार रात 2 बजे कम से कम 7 जोरदार विस्फोट सुने गए। आसमान में नीची उड़ान भरते लड़ाकू विमान भी देखे गए। धमाकों के बाद लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। अमेरिका पर शक धमाकों की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन मीडिया और सूत्रों का अनुमान है कि ये हमले अमेरिका की तरफ से हो सकते हैं। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हाल ही में सैन्य टकराव बढ़ा है। अमेरिकी नौसेना और विमान क्षेत्र में तैनात हैं। READ MORE: प्रियंका गांधी के बेटे ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर मादुरो का बयान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हमले की पुष्टि या खंडन नहीं किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ सहयोग के लिए वे तैयार हैं। मादुरो ने अमेरिकी आरोपों को खारिज किया कि वे ड्रग तस्करी में शामिल हैं। तनाव बढ़ा अमेरिका ने हाल ही में कैरेबियन सागर में सैन्य बल तैनात किए हैं और वेनेजुएला के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई है। इसके अलावा अमेरिकी प्रशासन ने वेनेजुएला के तेल और ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया है। अन्य इलाकों में असर धमाके केवल काराकस तक सीमित नहीं थे। ला गुआइरा पोर्ट और मैक्वेटिया के पास भी विस्फोट और आग की खबरें हैं। एयरस्पेस खाली होने और विमान रूट बदलने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा। READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला
प्रियंका गांधी के बेटे ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

Priyanka Gandhi Son Engagement: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। दोनों का रिश्ता 29 दिसंबर 2025 को पक्का हुआ। प्नियंका ने इंस्टाग्राम पर रेहान और अवीवा की सगाई की पहली फोटो भी शेयर की। View this post on Instagram A post shared by Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhivadra) रेहान के पिता रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “बेटा जवान हो गया, उसे जीवनसंगिनी मिल गई। उनके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें।” प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आप दोनों हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें और सबसे अच्छे दोस्त बने रहें।” आपको बता दें कि सगाई के बाद रेहान-अवीवा और उनके परिवार रणथंभौर गए। वहां दोनों ने टाइगर सफारी का आनंद लिया। राहुल गांधी भी उनके साथ थे। READ MORE: उत्तर भारत में ठंड का कहर; कोहरा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें; जाने मौसम का हाल अवीवा बेग के बारे में अवीवा फोटोग्राफी और मीडिया में रुचि रखती हैं। उन्होंने कंटेंट प्लेटफॉर्म PROPAGANDA और Art Chain India में काम किया है। वे Atelier 11 की को-फाउंडर भी हैं। अवीवा ने कई आर्ट और डिजाइन एग्जीबिशन में हिस्सा लिया है। परिवार और दोस्ती अवीवा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से आती है। उनकी मां नंदिता बेग एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। प्रियंका गांधी और नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं। READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला
बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला

Highlights भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा निर्देश दिया है। बोर्ड ने टीम से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा है। यह फैसला बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा को लेकर उठे विरोध के बाद लिया गया है। BCCI सचिव की प्रतिक्रिया BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर KKR किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो बोर्ड उसे इसकी अनुमति देगा। बोर्ड का मानना है कि मौजूदा हालात में यह कदम जरूरी था। राजनीतिक नेताओं का विरोध मुस्तफिजुर के IPL में खेलने को लेकर कई राजनीतिक नेताओं ने आपत्ति जताई थी। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने KKR के मालिक शाहरुख खान से अपील की थी कि वे बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से बाहर करें। वहीं, शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा था कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। READ MORE: मध्यप्रदेश में मौसम का कहर; 20 मीटर विजिबिलिटी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी 9.20 करोड़ में खरीदे गए थे मुस्तफिजुर दिसंबर में हुई IPL 2026 की मिनी नीलामी में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें खरीदने के लिए KKR और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी होड़ हुई थी। हालांकि, खरीद के बाद से ही इस फैसले को लेकर विवाद शुरू हो गया था। IPL 2026 की नीलामी में सात बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन केवल मुस्तफिजुर रहमान को ही किसी टीम ने खरीदा था। IPL 2026 का शेड्यूल IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। अब KKR की नजर नए विदेशी विकल्प पर होगी। READ MORE: उत्तर भारत में ठंड का कहर; कोहरा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें; जाने मौसम का हाल
RSS शताब्दी वर्ष: हिन्दू पहचान हम सबको जोड़ती है: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भोपाल में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मत, पंथ, भाषा और जाति अलग हो सकती है, लेकिन हिन्दू पहचान हम सबको जोड़ती है। हमारी संस्कृति, धर्म और पूर्वज एक हैं। कार्यक्रम में मध्यभारत प्रांत के संघचालक श्री अशोक पांडेय और भोपाल विभाग के संघचालक श्री सोमकान्त उमालकर भी उपस्थित रहे। हिन्दू होना स्वभाव और प्रकृति डॉ. भागवत ने कहा कि हिन्दू केवल धार्मिक पहचान नहीं, बल्कि स्वभाव और जीवन पद्धति है। धर्म का अर्थ पूजा-पद्धति या रिलीजन नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलना, कर्तव्य निभाना और समाज में सद्भाव बनाए रखना है। रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन लक्ष्य एक ही है। READ MORE: मध्यप्रदेश में मौसम का कहर; 20 मीटर विजिबिलिटी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी संघ को तुलना से नहीं समझा जा सकता सरसंघचालक ने कहा कि संघ को किसी अन्य संगठन से तुलना करके नहीं समझा जा सकता। संघ न तो पैरा मिलिट्री फोर्स है और न ही केवल समाजसेवी संगठन। संघ एक अनूठी पद्धति है, जो व्यक्ति और समाज निर्माण का कार्य करती है। शताब्दी वर्ष में समाज तक संघ की सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। किसी प्रतिक्रिया में नहीं बना संघ उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ किसी विरोध या प्रतिस्पर्धा में शुरू नहीं हुआ। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने देश की परिस्थितियों पर गहन चिंतन के बाद समाज में एकता और गुणवत्ता लाने के लिए संघ की स्थापना की। उद्देश्य था समाज को ‘स्व’ का बोध कराना, ताकि स्वतंत्रता स्थायी बनी रहे। उपेक्षा और विरोध के बावजूद आगे बढ़ा संघ डॉ. भागवत ने कहा कि संघ ने भारी विरोध और उपेक्षा के बावजूद अपना कार्य जारी रखा। स्वयंसेवकों ने त्याग और समर्पण से संघ को यहां तक पहुंचाया, जहां आज समाज का विश्वास प्राप्त हुआ है। पंच परिवर्तन का आह्वान अंत में उन्होंने समाज के प्रमुख जनों से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व-बोध और नागरिक अनुशासन जैसे पंच परिवर्तन पर मिलकर काम करने का आह्वान किया। READ MORE: भारत का युवा जाग चुका है, देश को समर्थ बनाना चाहता है – डॉ. मोहन भागवत
RSS शताब्दी वर्ष: भारत का युवा जाग चुका है, देश को समर्थ बनाना चाहता है – डॉ. मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर है। प्रवास के पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने मध्यभारत प्रांत के 16 जिलों से आए युवाओं को संबोधित किया। युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान डॉ. भागवत ने कहा कि संघ अपने जन्म से ही भारत को परम वैभव तक ले जाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है। कोई भी देश पूरे समाज के योगदान से आगे बढ़ता है। आज भारत का युवा जाग गया है और देश को समर्थ बनाना चाहता है। उन्होंने युवाओं से संघ की शाखा या समाज उपयोगी कार्यो से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भाग लेने का आह्वान किया। READ MORE: मध्यप्रदेश में मौसम का कहर; 20 मीटर विजिबिलिटी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी गुण, त्याग और भयमुक्त जीवन पर जोर सरसंघचालक ने कहा कि देश के लिए कार्य करने के लिए अहंकार और स्वार्थ छोड़ना जरूरी है। संघ की पद्धति अच्छी आदतें और देशभक्ति विकसित करती है। शाखा व्यक्ति निर्माण की अनोखी जगह है, जहां कोई बंधन नहीं है। उन्होंने युवाओं से भयमुक्त होकर जीने और स्वयं से पहले देश को रखने की बात कही। युवाओं के सवालों के जवाब कार्यक्रम में युवाओं ने करियर, सुरक्षा और एआई जैसे विषयों पर सवाल पूछे। डॉ. भागवत ने कहा कि जीवन में जोखिम लेना जरूरी है और वही करियर बेहतर है जिसमें व्यक्ति उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। एआई पर उन्होंने कहा कि तकनीक को नियंत्रित करना चाहिए और उसका उपयोग देशहित में होना चाहिए। READ MORE: उत्तर भारत में ठंड का कहर, कोहरा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें; जाने मौसम का हाल
Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर: कोहरा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें; जाने मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी राज्यों में साफ दिख रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और ओडिशा में अगले 4–5 दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरुआत से ही सर्दी तेज है। 3 जनवरी को आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाया है। कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। हवाएं करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी। उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड बढ़ी उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय कोहरे का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 9 जनवरी के बीच शीतलहर चल सकती है। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 4 और 5 जनवरी को कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतें; CM ने अधिकारियों पर कसा शिकंजा हिमाचल में बर्फबारी का असर हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुल्लू-मनाली में ब्लैक आइस जमने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। सुरक्षा कारणों से रोहतांग में वाहनों की ऐंट्री बंद कर दी गई है। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। READ MORE: मध्यप्रदेश में मौसम का कहर; 20 मीटर विजिबिलिटी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी
MP Weather News: मध्यप्रदेश में मौसम का कहर; 20 मीटर विजिबिलिटी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

MP Weather News: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, दतिया सहित 9 जिलों में अति घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। राजधानी भोपाल में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इन जिलों में सबसे ज्यादा असर ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना से अति घना कोहरा देखा गया। सीहोर में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 20 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। READ MORE: ‘हमें क्या करना है कोई नहीं बताएगा’, जयशंकर का आतंकवाद और पड़ोसियों पर कड़ा संदेश तापमान में और गिरावट के आसार मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में कई जिलों का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। पचमढ़ी 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। शिवपुरी में 6, टीकमगढ़ में 8, रीवा में 9.2 और राजगढ़ में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों का हाल भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.6, ग्वालियर में 10.2 और इंदौर में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात की ठंड कुछ नरम रही, लेकिन दिन में ठंड और कोहरे का असर बना रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिन तक घना कोहरा रहेगा। इसके बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह से तेज शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है, जो महीने के अंत तक चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में हल्की बारिश के भी आसार हैं। यातायात पर असर घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार थमी रही और कुछ ट्रेनें 1 से 2 घंटे देरी से चली। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतें; CM ने अधिकारियों पर कसा शिकंजा