Aayudh

संघ के 100 साल पर डॉ. भागवत का संदेश: संघ युवाओं को बना रहा है देश के लिए सामर्थ्यवान 

डॉ. मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मध्यभारत के 16 जिलों के युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित हुआ। डॉ. भागवत ने कहा कि संघ का उद्देश्य भारत की संस्कृति और धर्म की रक्षा करना और देश को समर्थ बनाना है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे संघ की शाखा में आएं या अपनी रुचि के अनुसार राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। गुण और योग्यता के साथ देश सेवा उन्होंने युवाओं को बताया कि देश के लिए कार्य करते समय अहंकार और स्वार्थ को छोड़कर गुणों को अपनाना जरूरी है। संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण और देशभक्ति का प्रशिक्षण देती है। डॉ. भागवत ने कहा कि असुरक्षा और चिंता के बजाय भयमुक्त होकर जीना चाहिए और स्वयं से पहले देश को महत्व देना चाहिए। READ MORE: जहरीले पानी कांड में सरकार ने HC में पेश की रिपोर्ट, सिर्फ चार की मौत का किया जिक्र; राहुल बोले – जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में  युवा और करियर, सुरक्षा और तकनीक युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है, इसलिए बिना चिंता जीवन जिएं। करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और डर को चुनौती समझें। एआई और नई तकनीक का उपयोग देश हित में करना चाहिए, न कि उसके अधीन होना। संघ का दृष्टिकोण अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख श्री दीपक विस्पुते ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा और समाज में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ उत्सव मनाने के बजाय लोगों तक सीधे पहुचने और उनके जीवन में बदलाव लाने पर काम कर रहा है। युवाओं को सामर्थ्यवान बनाना भोपाल करुणा धाम के प्रमुख श्री सुदेश शांडिल्य ने कहा कि समर्थ वही है जिसकी नीयत सही हो। संघ युवाओं को सामर्थ्यवान बना रहा है, ताकि वे देश के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने युवाओं से परोपकार, सदाचार और जनकल्याण की भावना अपनाने की प्रेरणा दी। READ MORE: ‘हमें क्या करना है कोई नहीं बताएगा’, जयशंकर का आतंकवाद और पड़ोसियों पर कड़ा संदेश

Indore News: इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतें; CM ने अधिकारियों पर कसा शिकंजा

Indore News

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोग बीमार हो गए। कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा था, लेकिन नगर निगम ने समय पर कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों पर गिरी गाज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना को गंभीर मानते हुए इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए गए। पानी में सीवेज मिलने की पुष्टि महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में पानी में सीवेज मिलने की पुष्टि हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ ने पानी में बैक्टीरिया पाए जाने की बात मानी है, लेकिन पूरी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। READ MORE: जहरीले पानी कांड में सरकार ने HC में पेश की रिपोर्ट, सिर्फ चार की मौत का किया जिक्र; राहुल बोले – जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में  जांच टीम गठित राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर निगम में खाली पदों को तुरंत भरने का भी आदेश दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि साफ पानी जीवन का अधिकार है और इसकी जिम्मेदारी “डबल इंजन सरकार” की है। पूर्व सीएम उमा भारती ने इसे सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी बताया। कई शहरों में मंत्री विजयवर्गीय का विरोध हो रहा है। READ MORE: ‘हमें क्या करना है कोई नहीं बताएगा’, जयशंकर का आतंकवाद और पड़ोसियों पर कड़ा संदेश

S Jaishankar: ‘हमें क्या करना है कोई नहीं बताएगा’, जयशंकर का आतंकवाद और पड़ोसियों पर कड़ा संदेश

S Jaishankar

Highlights S Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने IIT मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत की पड़ोस नीति और आतंकवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से भारत के कुछ पड़ोसी बुरे हैं और अगर कोई देश जानबूझकर और लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। आत्मरक्षा पर भारत का हक जयशंकर ने साफ कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा। यह कैसे और कब किया जाएगा, यह भारत खुद तय करेगा। कोई दूसरा देश भारत को यह नहीं बता सकता कि उसे क्या करना चाहिए या क्या नहीं। उन्होंने कहा, “अपनी सुरक्षा के लिए जो जरूरी होगा, हम करेंगे।” विदेश मंत्री ने कहा कि जहां पड़ोसी देश भारत के लिए अच्छे या कम से कम नुकसानदायक होते हैं, वहां भारत निवेश करता है, मदद करता है और संसाधन साझा करता है। कोविड-19 के समय भारत ने सबसे पहले अपने पड़ोसियों को वैक्सीन दी। READ MORE: ‘जिंदगी की कीमत दो लाख नहीं, पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा’, जहरीले पानी से 15 की मौत पर बोली उमा भारती  श्रीलंका और बांग्लादेश का जिक्र जयशंकर ने बताया कि आर्थिक संकट के समय भारत ने श्रीलंका को करीब 4 अरब डॉलर की मदद दी थी। बांग्लादेश पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह हाल ही में वहां गए थे और भारत हमेशा चाहता है कि पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बने रहें। आतंकवाद और समझौते साथ नहीं चल सकते उन्होंने कहा कि अगर कोई देश दशकों तक आतंकवाद फैलाता है, तो उससे अच्छे पड़ोसी जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता। ऐसे में वह पानी जैसे समझौतों के फायदे भी नहीं मांग सकता। भारत की ग्रोथ से क्षेत्र को फायदा जयशंकर ने कहा कि भारत की तरक्की एक “बढ़ती लहर” है। अगर भारत आगे बढ़ेगा, तो उसके पड़ोसी देश भी साथ आगे बढ़ेंगे। यही भारत का संदेश है। READ MORE: जहरीले पानी कांड में सरकार ने HC में पेश की रिपोर्ट, सिर्फ चार की मौत का किया जिक्र; राहुल बोले – जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में 

Indore Polluted Water Case: सरकार ने HC में पेश की रिपोर्ट, सिर्फ चार की मौत का जिक्र; राहुल बोले – प्रशासन कुंभकर्णी नींद में 

Indore Polluted Water Case

Highlight Indore Polluted Water Case: इंदौर में गंदे पानी से हुई मौतों के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। इसमें सिर्फ 4 मौतों की बात कही गई है। वहीं, मृतकों के परिजन और अस्पतालों के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार की शिकायत थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि रोहित सिसोनिया को इंदौर से हटा दिया गया है। वहीं, इंचार्ज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव से जल वितरण विभाग का प्रभार भी वापस ले लिया गया है। इस पूरे मामले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर निगम में आवश्यक खाली पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो। पानी में सीवेज मिलने की पुष्टि महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में पानी में सीवेज मिलने की पुष्टि हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ ने पानी में बैक्टीरिया पाए जाने की बात मानी है, लेकिन पूरी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। READ MORE: पेयजल में मिले गटर और मल-मूत्र के बैक्टीरिया, 15 की मौत, 200 से ज्यादा भर्ती इलाजरत सैकड़ों मरीज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के क्षेत्र भागीरथपुरा में 16 बच्चों समेत 201 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। मंत्री और सांसद दोनों ने पाइपलाइन लीकेज और सीवेज मिक्स होने की बात स्वीकार की है। हाईकोर्ट और NHRC की कार्रवाई हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 6 जनवरी तय की है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव से दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सियासी बयानबाजी तेज राहुल गांधी ने कहा कि साफ पानी जीवन का अधिकार है और इसकी जिम्मेदारी “डबल इंजन सरकार” की है। साथ ही बताया कि “मध्यप्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है – कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।” पूर्व सीएम उमा भारती ने भी अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस महापाप का प्रायश्चित करना होगा साथ ही इसे सीएम यादव के लिए परीक्षा की घड़ी बताया। READ MORE: ‘जिंदगी की कीमत दो लाख नहीं, पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा’, जहरीले पानी से 15 की मौत पर बोली उमा भारती 

‘जिंदगी की कीमत दो लाख नहीं, महापाप का प्रायश्चित करना होगा’, इंदौर के जहरीले पानी कांड पर बोली उमा भारती 

Uma Bharti On Indore Case

Highlight Uma Bharti On Indore Case: इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई और 1400 से अधिक लोग बीमार है और 201 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इस गंभीर घटना ने पूरे प्रदेश और देश को चिंता में डाल दिया है। इस मामले में जांच रिपोर्ट सामने आई है। महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पानी में ऐसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं, जो आमतौर पर गटर और मल-मूत्र में मिलते हैं। इस घटना के बाद से प्रदेश में राजनितिक बनायबाजी तेज हो गई, विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। तो वहीं दूसरी ओर इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उमा भारती ने घटना को बताया शर्मनाक भाजपा नेत्री उमा भारती ने कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में हुई ये घटनाएं पूरे प्रदेश और सरकार के लिए शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा, “प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर होने का पुरस्कार पाने वाले नगर में जहर मिला पानी पीकर कितनी जिंदगियां खत्म हो गई, यह स्वीकार्य नहीं है। जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती। पीड़ितों से माफी मांगी जानी चाहिए और दोषियों को अधिकतम दंड दिया जाना चाहिए।” 1. इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं।2. जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? 3. ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड! — Uma Bharti (@umasribharti) January 2, 2026 सीएम मोहन यादव की परीक्षा की घड़ी उमा भारती ने मोहन यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि यह उनकी परीक्षा की घड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पानी खराब था, तो अधिकारी क्या कर रहे थे। जीतू पटवारी ने उठाए सवाल मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा कि यह हादसा सत्ता के अहंकार और भ्रष्टाचार का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और महापौर पर FIR होना चाहिए। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए अधिकारियों को निशाना बना रही है। READ MORE: भोपाल नगर निगम कर रहा लोगों की जान से खिलवाड़; इंदौर हादसे से नहीं लिया सबक ड्राइवर ले रहे पानी के सैंपल

नगर निगम कर रहा लोगों की जान से खिलवाड़; इंदौर हादसे से नहीं लिया सबक, ड्राइवर ले रहे पानी के सैंपल

Bhopal Polluted Water

Bhopal Polluted Water: भोपाल में नगर निगम की लापरवाही अब गंभीर रूप ले चुकी है। शहर में पीने के पानी की गुणवत्ता पर से लोगो का भरोसा उठता जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नगर निगम के ड्राइवर ही पानी के सैंपल लेने लगे हैं, जबकि इसके लिए प्रशिक्षित केमिस्ट और लैब स्टाफ की जरूरत होती है। गंदे पानी की लगातार शिकायतें भोपाल के कई इलाके जैसे करोंद, रोशनपुरा, ईदगाह हिल्स और नीलबड़ में लोग बदबूदार और मटमैले पानी के जखीरे से जूझ रहे हैं। कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन पर हर महीने 10 से अधिक शिकायतें दर्ज होती हैं। READ MORE: पेयजल में मिले गटर और मल-मूत्र के बैक्टीरिया, 14 की मौत, 200 से ज्यादा भर्ती पाइपलाइन को लेकर लापरवाही कई इलाकों में पीने के पानी की पाइपलाइन नालियों और नालों के पास से गुजरती है। करीब 80% ओवरहेड और संपवेल टैंक 6 महीने से 1 साल तक साफ नहीं किए गए हैं। इसका गंदा पानी सीधे लोगों के घरों तक पहुच रहा है। प्रशासनिक कार्यवाही महापौर मालती राय ने इंजीनियरों की टीमें संदिग्ध लाइनों की जांच के लिए भेजी हैं। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मुद्दा अब केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और राजनीतिक भी बन चुका है। भोपाल में यह स्थिति साफ संकेत देती है कि अगर नगर निगम ने जल्द सुधार नहीं किया, तो इंदौर जैसी त्रासदी होने का खतरा बढ़ सकता है। READ MORE: भोपाल में दो दिन रहेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, चार कार्यक्रमों में करेंगे संवाद

जोहरान ममदानी ने जेल में बंद उमर को भेजी चिट्ठी; लिखा – ‘तुम्हारे बारे में सोचता हूं’, दो साल पहले पढ़ी थी तुम्हारी चिट्ठी…

Zohran Mamdani letter to Umar Khalid

Zohran Mamdani Letter to Umar Khalid: न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने दिल्ली दंगों के आरोपी छात्र एक्टिविस्ट उमर खालिद को हाथ से लिखा एक नोट भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा, “प्रिय उमर, मुझे अक्सर आपके शब्द याद आते हैं कि कड़वाहट को खुद पर हावी न होने देना कितना अहम है। आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सभी आपके बारे में सोच रहे हैं।” नोट कब लिखा गया यह पत्र दिसंबर 2025 में लिखा गया था, जब उमर खालिद के माता-पिता अमेरिका आए थे। उसी दौरान उन्होंने ममदानी से मुलाकात की और जेल में बंद उमर की स्थिति पर चर्चा की। ममदानी के नोट के साथ ही अमेरिकी आठ डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी भारतीय राजदूत को पत्र लिखकर उमर खालिद की रिहाई की मांग की है। READ MORE: न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास…  ममदानी ने पहले भी पढ़ा था उमर का लेटर जोहरान ममदानी ने जून 2023 में न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में उमर खालिद का जेल से लिखा लेटर पढ़ा था। उन्होंने कहा था कि खालिद को बिना मुकदमे लंबी हिरासत में रखा गया है, जो न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना है। उमर खालिद की स्थिति उमर खालिद को फरवरी 2020 में दिल्ली दंगों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वे तिहाड़ जेल में हैं। उन पर यूएपीए और भारतीय दंड संहिता के तहत कई आरोप हैं, लेकिन वे लगातार इनसे इनकार कर रहे हैं। कौन है जोहरान ममदानी? जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर हैं। उन्होंने 4 नवंबर 2025 को चुनाव जीतकर इतिहास रचा। READ MORE: पेयजल में मिले गटर और मल-मूत्र के बैक्टीरिया, 15 की मौत, 200 से ज्यादा भर्ती

Mohan Bhagwat Bhopal Visit: भोपाल में दो दिन रहेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mohan Bhagwat Bhopal Visit

Highlights Mohan Bhagwat Bhopal Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज और कल (2–3 जनवरी) भोपाल के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह प्रवास संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। चार प्रमुख कार्यक्रम दो दिनों में कुल चार मुख्य कार्यक्रम होंगे। इनमें युवा, समाज के प्रमुख व्यक्ति, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और मातृशक्ति को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सभी कार्यक्रम संवादात्मक स्वरूप में होंगे। युवा संवाद कार्यक्रम आज सुबह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रांत स्तरीय युवा संवाद होगा। इसमें मध्यभारत प्रांत के 31 जिलों से चयनित युवा शामिल होंगे। ये युवा शिक्षा, सेवा, नवाचार, सामाजिक कार्य और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। संवाद में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और मूल्यों पर चर्चा होगी। READ MORE: MP में फिर बढ़ेगी ठंड की मार; पचमढ़ी सबसे ठंडे शहरों में शामिल प्रमुखजन गोष्ठी आज शाम 5:30 बजे रविन्द्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में प्रमुखजन गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें भोपाल विभाग के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, व्यवसायिक और अन्य क्षेत्रों के प्रभावशाली लोग शामिल होंगे। यहां संघ की शताब्दी यात्रा, सामाजिक समरसता और वर्तमान चुनौतियों पर विमर्श होगा। दूसरे दिन के कार्यक्रम 3 जनवरी को सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक होगी, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। शाम 5 बजे मातृशक्ति के साथ “शक्ति संवाद” कार्यक्रम आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संघ की 100 वर्षों की यात्रा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियां और देश-समाज निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर चर्चा करना है। यह प्रवास भोपाल के लिए एक महत्वपूर्ण वैचारिक और सामाजिक आयोजन माना जा रहा है। READ MORE: पेयजल में मिले गटर और मल-मूत्र के बैक्टीरिया, 15 की मौत, 200 से ज्यादा भर्ती

Indore Polluted Water Case: पेयजल में मिले गटर और मल-मूत्र के बैक्टीरिया, 15 की मौत, 200 से ज्यादा भर्ती

Indore Polluted Water Case

Highlights Indore Polluted Water Case: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत और सैकड़ों के बीमार होने के मामले में जांच रिपोर्ट सामने आई है। महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पानी में ऐसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं, जो आमतौर पर गटर और मल-मूत्र में मिलते हैं। कौन से बैक्टीरिया मिले? रिपोर्ट के मुताबिक पानी में Vibrio cholerae, Shigella और E. coli जैसे बैक्टीरिया पाए गए हैं। ये बैक्टीरिया गंभीर संक्रमण फैलाते हैं और दूषित पानी के जरिए शरीर में पहुंचते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि Vibrio cholerae, Shigella और E. coli ऐसे खतरनाक बैक्टीरिया हैं जो गटर या मल-मूत्र से दूषित पानी में पाए जाते हैं। ये बैक्टीरिया दूषित पेयजल के जरिए शरीर में पहुंचकर हैजा, पेचिश और गंभीर दस्त जैसी बीमारियां फैलाते हैं। इनसे पीड़ित व्यक्ति को उल्टी, पेट दर्द, तेज दस्त और शरीर में पानी की कमी हो सकती है, समय पर इलाज न मिलने पर ये बैक्टीरिया जानलेवा भी बन सकते है।  पाइपलाइन लीकेज से फैला संक्रमण स्वास्थ्य विभाग और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माना है कि पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण सीवेज का गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल गया। चौकी के पास लीकेज को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। READ MORE: मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ  घंटा प्रदर्शन इंदौर की घटना कांग्रेस हमलावर मौतों के आंकड़े स्थानीय परिजनों के अनुसार अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सरकारी रिकॉर्ड में 4 मौतें दर्ज हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 8 से 9 मौतों की बात कही है। सैकड़ों मरीज अस्पताल में भर्ती CMHO डॉ. माधव हसानी के अनुसार अब तक 272 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल 201 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 32 ICU में हैं। 71 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। मानवाधिकार आयोग और हाईकोर्ट सक्रिय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से दो हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। वहीं हाईकोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई होने वाली है। लोगों में गुस्सा मंत्री के दौरे के दौरान पीड़ित परिवारों ने मुआवजा चेक लेने से इनकार कर नाराजगी जताई। महिलाओं का आरोप है कि लंबे समय से गंदा पानी आ रहा था, लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। READ MORE: 2026 के पहले दिन शेयर बाजार सपाट; ऑटो और IT शेयरों में तेजी, ITC की गिरावट से FMCG दबाव में

MP Weather Update: MP में फिर बढ़ेगी ठंड की मार; पचमढ़ी सबसे ठंडे शहरों में शामिल

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नए साल के पहले दिन मौसम ने करवट ली। तेज सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोहरा और बादलों का असर बना रहा। मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। 3 जनवरी से फिर कड़ाके की सर्दी लौटने वाली है। उत्तरी जिलों में कोहरा गुरुवार को श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड और दतिया में बादल छाए रहे। दतिया में हालात ऐसे थे कि विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। इसके अलावा खजुराहो, सतना, रीवा, सीधी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, खरगोन, गुना और दमोह में भी कोहरा देखा गया। आज भी कई जिलों में कोहरे का असर बना हुआ है। READ MORE: अपने ही चपरासी की LEAVE अप्रूव करने मेडम ने ली 5 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ाई  3 जनवरी से बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार 3, 4 और 5 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाएगा। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर तेज होगा। ट्रेनें हो रही लेट घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनें 8 से 10 घंटे तक लेट पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। सबसे ठंडे इलाके प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। शहडोल का कल्याणपुर दूसरे नंबर पर रहा, जहां पारा 6.4 डिग्री रहा। कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। जनवरी में भी शीतलहर और घना कोहरा बना रहेगा। READ MORE: 2026 के पहले दिन शेयर बाजार सपाट; ऑटो और IT शेयरों में तेजी, ITC की गिरावट से FMCG दबाव में