Aayudh

Share Market: 2026 के पहले दिन शेयर बाजार सपाट; ऑटो और IT शेयरों में तेजी, ITC की गिरावट से FMCG दबाव में

Share Market

Share Market: साल 2026 के पहले कारोबारी दिन गुरुवार (1 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 32 अंक की मामूली गिरावट के साथ 85,189 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 17 अंक चढ़कर 26,147 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो और IT में तेजी, FMCG कमजोर आज के कारोबार में ऑटो, IT और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दिसंबर 2025 के बेहतर बिक्री आंकड़ों के बाद ऑटो कंपनियों के शेयरों में मजबूती आई। दूसरी ओर FMCG और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा, जिससे बाजार की तेजी पर असर पड़ा। ITC का शेयर 10% टूटा सरकार द्वारा तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने की खबर से FMCG सेक्टर दबाव में रहा। देश की बड़ी सिगरेट कंपनी ITC का शेयर करीब 9.7% गिरकर 363.95 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर में भी 17% से ज्यादा की गिरावट आई। READ MORE: जिस शहर की जनता ने स्वच्छता का ताज दिलाया उसे ही दिया पानी में जहर; जीतू पटवारी ने BJP पर साधा निशाना घरेलू निवेशकों का मजबूत सपोर्ट 31 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FII) ने करीब 3,597 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने लगभग 6,760 करोड़ रुपये की खरीदारी की। दिसंबर और नवंबर दोनों महीनों में भी DIIs ने भारी निवेश किया, जिससे बाजार को सहारा मिला। ग्लोबल संकेत और बाजार का रुख नए साल के चलते एशियाई बाजार बंद रहे, जबकि वॉल स्ट्रीट पर गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद भारतीय बाजार घरेलू मांग और मजबूत आर्थिक आधार के चलते स्थिर बना रहा। साल 2025 का अंत बाजार के लिए मजबूत रहा। सेंसेक्स ने सालभर में करीब 9% और निफ्टी ने 10.5% की बढ़त दर्ज की। निफ्टी ने लगातार 10वें साल सालाना बढ़त का रिकॉर्ड भी बनाया। READ MORE: न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास… 

MP News: अपने ही चपरासी की LEAVE अप्रूव करने मेडम ने ली 5 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ाई 

MP News

MP News: छतरपुर जिले के आयुष विभाग में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। आयुष अधिकारी और एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सागर से आई लोकायुक्त टीम द्वारा की गई, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, आयुष विभाग में पदस्थ चपरासी अविनाश मिश्रा से उसकी छुट्टी का आवेदन पास करवाने के लिए  5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। सूत्रों की मने तो यह मांग आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा और लिपिक आनंद साहू द्वारा की गई थी। READ MORE: न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास… बताया जा रहा है कि चपरासी ने रिश्वत की मांग से परेशान होकर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरी योजना तैयार की। जैसे ही तय योजना के तहत कर्मचारी ने रिश्वत की राशि आरोपियों को सौंपी, लोकायुक्त पुलिस ने मौके पर ही दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद आयुष विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। साथ ही लोकायुक्त की इस सख्त कार्रवाई को सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। READ MORE: मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ घंटा प्रदर्शन इंदौर की घटना कांग्रेस हमलावर

New Year 2026: बागेश्वर धाम में भक्तों की उमड़ी भीड़! हनुमान चालीसा के साथ नए साल का आगाज

New Year 2026

Highlights New Year 2026: छतरपुर के बागेश्वर धाम में नव वर्ष 2026 का शुभारंभ भक्ति और हर्षोल्लास के साथ किया गया। हजारों भक्तों ने बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर नए साल की शुरुआत की। हनुमान चालीसा से गूंजा धाम मध्यरात्रि में जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, हनुमान चालीसा की चौपाइयों से धाम भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। भक्तों ने इसके बाद बाला जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। READ MORE: जिस शहर की जनता ने स्वच्छता का ताज दिलाया उसे ही दिया पानी में जहर; जीतू पटवारी ने BJP पर साधा निशाना महाराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं बागेश्वर महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी भक्तों को नव वर्ष की बधाई दी और कहा कि वर्ष 2026 में हिंदू-हिंदुत्व और हिंदुस्तान का विकास लगातार जारी रहे। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के न्यूनतम होने और जीवन में खुशहाली की कामना भी की। युवाओं के लिए खास संदेश महाराज ने युवाओं से आग्रह किया कि वे मोबाइल और सोशल मीडिया का कम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे जीवन में अनुशासन, साधना और सकारात्मकता बढ़ती है। साथ ही उन्होंने चार संकल्प लेने की प्रेरणा दी दो सद्गुण अपनाने और दो अवगुण छोड़ने के। मध्यप्रदेश में नए साल की रौनक बागेश्वर धाम में हनुमान भक्ति के साथ नए साल का स्वागत हुआ, वहीं उज्जैन, भोपाल, इंदौर और अन्य बड़े शहरों में भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कहीं आतिशबाजी हुई, तो कहीं मंदिर दर्शन और पिकनिक के साथ नए साल का उत्सव मनाया गया। READ MORE: न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास…

Indore Contaminated Water: मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ  घंटा प्रदर्शन इंदौर की घटना कांग्रेस हमलावर

Indore Contaminated Water

Highlight Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 से 31 दिसंबर तक 13 लोग मरे थे, जबकि 14वीं मौत अरविंद (43) नामक व्यक्ति की हुई। इलाके में करीब 1400 लोग बीमार हुए हैं, जिनमें से 162 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 7992 घरों का सर्वे किया, जिसमें 2456 लोग संक्रमित पाए गए। कांग्रेस का घंटा प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छावनी चौराहे पर सरकार के खिलाफ घंटा बजाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार और जिम्मेदार मंत्री जनता की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं। कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की और लोगों को चेताने के लिए यह प्रदर्शन किया। मंत्री विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया पर नाराजगी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को स्कूटर पर भागीरथपुरा पहुंचे। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने उन्हें गंदे पानी की समस्या पर कार्रवाई न करने को लेकर नाराजगी जताई। कुछ परिवारों ने मृतकों के लिए दिए गए मुआवजे के चेक लेने से मना कर दिया। अदालत ने सरकार को फटकारा एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने जनहित याचिका पर सरकार से 2 जनवरी तक स्थिति रिपोर्ट मांगी और सभी मरीजों का मुफ्त इलाज कराने के आदेश दिए। READ MORE: जिस शहर की जनता ने स्वच्छता का ताज दिलाया उसे ही दिया पानी में जहर; जीतू पटवारी ने BJP पर साधा निशाना

न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास

Zohran Mamdani Oath

Zohran Mamdani Oath: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करते हुए न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ ली। वे न्यूयॉर्क के ऐसे पहले मेयर है जिन्होंने बाइबिल की जगह कुरान पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की।  34 साल के डेमोक्रेट जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशिया में जन्मे मेयर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ममदानी ने न्यूयॉर्क के सिटी हॉल के नीचे मौजूद बंद सबवे  स्टेशन पर शपथ ली। इस खास मौके पर ममदानी के साथ उनकी पत्नी रामा दूवाजी स्टेज पर मौजूद रही, साथ उनका परिवार इस प्राइवेट समारोह में शामिल हुए।  READ MORE: नववर्ष पर राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे; महिला क्रिकेट टीम ने भी किए दर्शन 18वीं सदी की कुरान का किया इस्तमाल VIDEO | New York, US: Zohran Mamdani (@ZohranKMamdani) is sworn in as the Mayor of New York during a private midnight ceremony at the Old City Hall Station.#NewYorkMayor #ZohranMamdani #USPolitics (Source – AFP/PTI) (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/dOroCVCVBr — Press Trust of India (@PTI_News) January 1, 2026 जोहरान ने अपने दादा और दादी, दोनों की कुरानों का इस्तेमाल शपथ ग्रहण की। इस शपथ ग्रहण के लिए कुरान का चयन जोहरान ममदानी की पत्नी ने किया है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो पॉकेट साइज कुरान 18वीं सदी की है। इसके अलावा आज दोपहर में भी सार्वजनिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि अमेरिका के संविधान के अनुसार मेयर किसी भी धार्मिक ग्रंथ पर हाथ रखकर शपथ ले सकते है, बाइबिल को लेकर किसी भी प्रकार का कोई खास प्रावधान नहीं है।   ममदानी का चुनाव कैंपेन चुनाव के दौरान ममदानी ने अरने कैंपेन में न्यूयॉर्क की सबसे बड़ी समस्याओं पर फोकस किया जिसमें महंगाई को प्रमुख मुद्दा था। इसके अलावा ही उन्होंने अपने धार्मिक विश्वास को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं छुपाई और जानता के सामने सभी बाते खुलकर रखी। कौन हैं ममदानी? जोहरान ममदानी मशहूर फिल्म मेकर मीरा नायर और शिक्षाविद महमूद ममदानी के बेटे है। मीरा नायर सिनेमा जगत की एक मशहुर हस्ती है। उन्होंने चुनावी कैंपेन में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और जोहरान के लिए प्रचार किया था। READ MORE: जिस शहर की जनता ने स्वच्छता का ताज दिलाया उसे ही दिया पानी में जहर; जीतू पटवारी ने BJP पर साधा निशाना

इंदौर जहरीला पानी कांड! जिस शहर की जनता ने स्वच्छता का ताज दिलाया उसे ही दिया पानी में जहर – जीतू पटवारी

Indore Contaminated Water

Highlight Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 162 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में से 11 के नाम उनके परिवार ने पुष्टि किए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिस शहर ने स्वच्छता का ताज पाया, वहां जनता को पानी में जहर दिया गया। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा मांगा और कहा कि मासूम बच्चों समेत लोगों की मौत सरकार की लापरवाही की वजह से हुई। READ MORE: नववर्ष पर राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे; महिला क्रिकेट टीम ने भी किए दर्शन कांग्रेस की जांच समिति  कांग्रेस ने एक पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है जो हाल ही में उठे विवादित मामले की जांच करेगी। इस समिति में वरिष्ठ और अनुभवशील नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, जयवर्धन सिंह, बदनावर से विधायक भंवर सिंह शेखावत, तराना से विधायक महेश परमार और सरदारपुर से विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल हैं। समिति का उद्देश्य मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करना है। हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट भागीरथपुरा में हुई मौतों पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से स्थिति की रिपोर्ट 2 जनवरी तक पेश करने को कहा। कोर्ट में बताया गया कि 10 अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। जांच और मुआवजा की मांग भाजपा के नेताओं में सत्ता का अहंकार रावण से भी बड़ा हो गया है, तभी वे पत्रकारों को गालियां दे रहे हैं।@drmohanyadav51 जी को अपनी रीढ़ की हड्डी दिखाते हुए 13 मौतों के जिम्मेदार लोगों से इस्तीफा लेना चाहिए और उनके खिलाफ हत्या के मुकदमे चलने चाहिए। pic.twitter.com/tss7yPugSh — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 1, 2026 कांग्रेस ने दो पूर्व मंत्रियों के नेतृत्व में जांच टीम बनाई है। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को 1–1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की भी मांग की है। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति फिर कभी न बने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: एमपी के मंदिरों में आस्था का सैलाब, ओरछा-उज्जैन में रिकॉर्ड भीड़

New Year 2026: एमपी के मंदिरों में आस्था का सैलाब, ओरछा-उज्जैन में रिकॉर्ड भीड़

New Year 2026

Highlight New Year 2026: नववर्ष 2026 के पहले दिन बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली ओरछा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद देशभर से भक्त रामराजा सरकार के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। प्रशासन के अनुसार आज करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भगवान राम यहां राजा के रूप में पूजे जाते हैं, इसलिए यह मंदिर विश्व में अद्वितीय है। कड़ी सुरक्षा और स्वास्थ्य इंतजाम भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। बाहरी वाहनों का मंदिर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है और अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बैरिकेडिंग के जरिए दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखा जा रहा है। READ MORE: नए साल की सुबह घने कोहरे में लिपटा मध्यप्रदेश; कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे ठंडे शहर उज्जैन में महाकाल के दरबार में भीड़ उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह 9 बजे तक करीब 80 हजार भक्त दर्शन कर चुके थे। विश्वकप विजेता महिला क्रिकेट टीम की सदस्य भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची। शहर के सभी होटल फुल हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मैहर और अन्य धार्मिक स्थल मैहर में मां शारदा देवी मंदिर के पट तड़के 3 बजे खोले गए। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। ओंकारेश्वर, देवास, नलखेड़ा और अशोकनगर के मंदिरों में भी आस्था की भीड़ उमड़ी। READ MORE: नववर्ष पर राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे; महिला क्रिकेट टीम ने भी किए दर्शन

नववर्ष पर राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे; महिला क्रिकेट टीम ने भी किए दर्शन

ujjain mahakal darshan today

Highlight Ujjain Mahakal Darshan Today: नववर्ष 2026 के पहले दिन उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दर्शन के लिए तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों भक्तों ने नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर की और सुख, शांति व सफलता की कामना की। भस्म आरती में विशेष पूजन गुरुवार सुबह 4 बजे भस्म आरती के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। पंडे-पुजारियों ने विधि-विधान से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक हुआ। पूजन के दौरान हरि ओम के मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गूंज उठा। राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का आकर्षक राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से शृंगार कर रजत मुकुट, रुद्राक्ष माला और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई, जिसे देखकर भक्त भावविभोर हो गए। READ MORE: नए साल की सुबह घने कोहरे में लिपटा मध्यप्रदेश; कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे ठंडे शहर महिला क्रिकेट टीम ने भी किए दर्शन भस्म आरती में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सहित अन्य खिलाड़ी और उनके परिजन भी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर नए साल के लिए आशीर्वाद लिया। नववर्ष पर करीब 2.5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। दर्शन व्यवस्था रात 11 बजे तक चलेगी। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मंदिर परिसर में जय महाकाल के जयघोष के साथ नववर्ष की शुरुआत हुई। भस्म आरती READ MORE: बाबा बागेश्वर बोले बदल गया है ट्रेंड! न्यू ईयर में युवा मकबरा नहीं मंदिर जा रहे, शराब की जगह चरणामृत…

MP Weather Update: नए साल की सुबह घने कोहरे में लिपटा मध्यप्रदेश; कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो सबसे ठंडे शहर

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इस बार सर्दी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नवंबर में 84 साल की सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई, वहीं दिसंबर ने पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में भी कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जनवरी में भी पड़ेगी तेज ठंड मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी की शुरुआत में ही कई इलाकों में माइनस जैसी ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। नए साल की पूर्व संध्या पर भी प्रदेश ठिठुरता रहा, हालांकि ठंड के बीच लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया। कोहरे की चपेट में कई जिले नए साल के पहले दिन सुबह होते ही ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, विंध्य और मध्य भारत के कई जिलों में घना कोहरा छा गया। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली के साथ भोपाल, इंदौर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मंडला और डिंडौरी में विजिबिलिटी काफी कम रही। READ MORE: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से 8 की मौत, 200 से ज्यादा लोग बीमार… पहाड़ों की बर्फबारी का असर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर एमपी के मौसम पर पड़ रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा, दिन में कोल्ड डे और रात में शीतलहर जैसी स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 12–13 किमी ऊंचाई पर बहने वाली जेट स्ट्रीम की रफ्तार 278 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है। ठंडी और बर्फीली हवाओं के साथ इसके प्रभाव से ठंड दोगुनी हो गई है। सबसे ठंडे शहर बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में 9 डिग्री और जबलपुर में 8.2 डिग्री रहा। करीब 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। कोहरे के कारण कई ट्रेनें भी देरी से चली। READ MORE: बाबा बागेश्वर बोले बदल गया है ट्रेंड! न्यू ईयर में युवा मकबरा नहीं मंदिर जा रहे, शराब की जगह चरणामृत…