MP News: विधानसभा चुनाव 2023 निरस्त कराने की मांग लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

Highlights MP News: मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। दोबारा चुनाव कराने की मांग कांग्रेस ने ज्ञापन में 2023 के विधानसभा चुनाव को शून्य घोषित कर पूरे प्रदेश में दोबारा चुनाव कराने की मांग की। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेर-फेर हुआ, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई। मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप पीसी शर्मा ने कहा कि ठोस आंकड़ों से यह साबित होता है कि लाखों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे गए। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े इसका उदाहरण हैं। कांग्रेस के अनुसार इन्हीं मतदाताओं के आधार पर चुनाव परिणाम प्रभावित हुए। कांग्रेस लीगल सेल का दावा कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष जेपी धनोपिया ने कहा कि पार्टी ने पहले भी 28 से 30 लाख फर्जी और डुप्लीकेट वोटों का मुद्दा उठाया था। उनका आरोप है कि अब तक करीब 43 लाख वोट कट चुके हैं, जबकि भाजपा की जीत का अंतर 32 लाख वोटों का था। इससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। READ MORE: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से 8 की मौत, 200 से ज्यादा लोग बीमार… SIR प्रक्रिया पर सवाल कांग्रेस ने SIR के बाद 22 लाख वोटों को शिफ्टेड बताए जाने पर भी आपत्ति जताई। पार्टी का कहना है कि इसके लिए कोई ठोस प्रमाण नहीं है और इससे फर्जीवाड़े की आशंका बढ़ जाती है। न्यायिक जांच की मांग कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया की स्वतंत्र या न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और नियमों के अनुसार हर बूथ पर फार्म की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। इस प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता और जेपी धनोपिया शामिल रहे। READ MORE: बाबा बागेश्वर बोले बदल गया है ट्रेंड! न्यू ईयर में युवा मकबरा नहीं मंदिर जा रहे, शराब की जगह चरणामृत…
बाबा बागेश्वर बोले बदल गया है ट्रेंड! न्यू ईयर में युवा मकबरा नहीं मंदिर जा रहे, शराब की जगह चरणामृत…

Highlights Bageshwar Dham: नव वर्ष के मौके पर युवाओं की सोच में आ रहे बदलाव को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब युवा पब, होटल या मकबरों की बजाय धार्मिक स्थलों में जाकर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। पब नहीं, पूजा की ओर युवा बाबा बागेश्वर ने कहा कि पहले युवा नए साल का जश्न शराब और पार्टियों के साथ मनाते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज का युवा भगवान के दर्शन कर, चरणामृत ग्रहण कर और भजन-कीर्तन में भाग लेकर नव वर्ष मना रहा है। यह बदलाव समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। धार्मिक स्थलों पर बढ़ रही भीड़ उन्होंने बताया कि अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, वाराणसी, उज्जैन के महाकालेश्वर और बागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। नए साल पर लाखों श्रद्धालु इन पवित्र स्थानों पर दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। READ MORE: न्यू ईयर जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा; 1500 जवान की तैनाती, 75 जगहों पर होगी चैकिंग बागेश्वर धाम में खास आयोजन बाबा ने जानकारी दी कि 1 जनवरी 2026 को बागेश्वर धाम में करीब दो लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। यहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नए वर्ष की शुरुआत धार्मिक माहौल में होगी। नव वर्ष पर छतरपुर और खुजराहो में होटल पूरी तरह भर गए हैं। खासकर युवा वर्ग सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। आस्था की जीत – धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर ने कहा कि यह बदलाव आस्था की जीत है और पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बाहर आने का संकेत है। युवाओं का यह रुझान देश और समाज के भविष्य के लिए शुभ है। READ MORE: अमेरिका के बाद अब चीन ने किया भारत-पाक संघर्ष रूकवाने का दावा; कहा – हमने कई लड़ाई सुलझाई
China: अमेरिका के बाद अब चीन ने किया भारत-पाक संघर्ष रूकवाने का दावा; कहा – हमने कई लड़ाई सुलझाई…

China: चीन ने हाल ही में कहा है कि उसने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाई। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग में कहा कि चीन दुनिया के कई संघर्षो को सुलझाने में मदद करता रहा है और भारत-पाक के हालात बिगड़ने पर भी उसने मध्यस्थता की। भारत ने किया खंडन भारत सरकार ने चीन के दावे को खारिज किया। भारत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को रोकने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी। भारत के अनुसार, 10 मई को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों (DGMO) की बातचीत के जरिए ही सीजफायर तय हुआ। मई में हुई झड़प 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद 7-10 मई के बीच तनाव बढ़ा, लेकिन सीधे भारत-पाक सैन्य बातचीत से स्थिति नियंत्रित हुई। READ MORE: न्यू ईयर जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा; 1500 जवान की तैनाती, 75 जगहों पर होगी चैकिंग चीन-पाक संबंधों पर सवाल चीन-पाकिस्तान के करीबी संबंधों और हथियार सप्लाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आलोचना यह भी रही कि चीन ने पाकिस्तान को मदद दी, जबकि भारत की कार्रवाई के खिलाफ जाकर चीन ने पाक का समर्थन किया। वांग यी ने कहा कि चीन ने अन्य वैश्विक संघर्षो जैसे ईरान, म्यांमार, इजराइल-फलस्तीन और थाईलैंड-कंबोडिया में भी मध्यस्थता की। उन्होंने दावा किया कि चीन निष्पक्ष और न्यायपूर्ण रुख अपनाता है। READ MORE: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से 8 की मौत, 200 से ज्यादा लोग बीमार…
Indore Contaminated Water Case: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से 8 की मौत, 200 से ज्यादा लोग बीमार…

Highlight Indore Contaminated Water Case: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर केवल 3 मौतों की पुष्टि की है। इनमें नंदराम (70), उर्मिला (60) और ताराबाई कोरी (70) शामिल हैं। अस्पताल में 200 से ज्यादा मरीज भर्ती विभिन्न अस्पतालों में कुल 200 से ज्यादा लोग भर्ती हैं। वर्मा हॉस्पिटल में 50, ईएसआईसी हॉस्पिटल में 25, एमवायएच में 19, त्रिवेणी हॉस्पिटल में 26 और अरबिंदो हॉस्पिटल में 18 मरीज हैं। गंभीर मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। READ MORE: मौत का हाइवे NH 30! 5 साल में 500 मौतों का क्या है सच… क्या शापित है हाइवे जांच कमेटी का गठन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। इस बीच जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी और पीएचई उपयंत्री शुभम श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। सरकार ने साफ कहा कि स्वास्थ्य से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भागीरथपुरा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा भागीरथपुरा में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया है। खासतौर पर महिला कार्यकर्ता हाथों में चूड़ी लेकर प्रदर्शन कर रही है। अब तक की कार्रवाई मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर और कलेक्टर ने तुरंत स्थिति पर का जायजा लिया, और ऐलान किया की सभी मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। भागीरथपुरा की 15 गलियों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। भागीरथपुरा में टॉयलेट के नीचे मेन लाइन में लीकेज पाया गया। लोगों को क्लोरीन, जिंक टैबलेट और ORS वितरित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सतर्क रहने और दूषित पानी से बचने की सलाह दी है। READ MORE: नए साल में 5 लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरूओं से सजेगा महाकाल का दिव्य दरबार
Ujjain Mahakaal: नए साल में 5 लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरूओं से सजेगा महाकाल का दिव्य दरबार

Highlight Ujjain Mahakaal: नए साल के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक में विशेष सजावट की जाएगी। इस बार मंदिर परिसर को 5 लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरू से अलंकृत किया जाएगा। गुजरात से पहुंची विशेष टीम सजावट के लिए गुजरात के वड़ोदरा से 108 सदस्यों की टीम आई है। टीम ने पहले केदारनाथ धाम में भी सजावट की थी। मंदिर में सजावट का काम 31 दिसंबर की रात तक पूरा किया जाएगा। मंदिर परिसर की सजावट मंदिर में 108 स्तंभों, गर्भगृह, नंदी मंडप और कॉरिडोर को रुद्राक्ष, डमरू, फूल और झूमर से सजाया जाएगा। इस सजावट में लगभग 9 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सभी सदस्यों ने स्वयं दान कर सेवा भाव से यह कार्य किया है। READ MORE: कर्जदार मध्यप्रदेश की सरकार! 2025-26 में लिया 53100 करोड़ का लोन श्रद्धालुओं की सुविधा नए साल पर लाखों श्रद्धालु दर्शन करेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने चारधाम मंदिर के सामने से प्रवेश, रेड कारपेट, पेयजल, लड्डू प्रसाद काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था की है। कालभैरव और मंगलनाथ मंदिर में भी विशेष व्यवस्था रहेगी। विशेष पूजा और महाभोग गढ़कालिका माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। चिंतामन गणेश मंदिर सुबह 6 बजे से रात 9.30 बजे तक खुला रहेगा। छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर में माता हिमालय पर्वत पर विराजित दिखाई देंगी और भक्तों को महाप्रसादी मिलेगी। प्रशासन और मंदिर समिति के सहयोग से नए साल पर महाकालेश्वर मंदिर में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु दर्शन करेंगे। सजावट और भव्यता के कारण यह आयोजन विशेष रूप से यादगार रहने वाला है। READ MORE: न्यू ईयर जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा; 1500 जवान की तैनाती, 75 जगहों पर होगी चैकिंग
मौत का हाइवे NH 30! 5 साल में 500 मौतों का क्या है सच… क्या शापित है हाइवे

NH 30 Accidents: जबलपुर से छत्तीसगढ़ की चिल्फी घाटी तक फैला नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पिछले कुछ सालों में गंभीर हादसों का केंद्र बन गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 5 साल में इस हाईवे पर 500 से ज्यादा लोगों की जान गई है, जबकि 2000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह कोई कहानी नहीं, बल्कि रोज की सच्चाई है। ब्लैक स्पॉट्स से भरा 150 किमी का सफर बरेला से शुरू होकर मंडला जिला और चिल्फी घाटी तक करीब 150 किलोमीटर के हिस्से में 11 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। हर मोड़ और ढलान पर खतरा बना रहता है। ड्राइवरों का कहना है कि यहां सफर करते समय हर पल डर लगा रहता है। सबसे खतरनाक हिस्से बरेला घाट, अंजनिया घाट और बबेहा नाला इस हाईवे के सबसे जोखिम भरे हिस्से माने जाते हैं। यहां खड़ी ढलान, संकरे रास्ते और अचानक आने वाले अंधे मोड़ हादसों की बड़ी वजह हैं। READ MORE: कर्जदार मध्यप्रदेश की सरकार! 2025-26 में लिया 53100 करोड़ का लोन डिजाइन पर उठे सवाल ड्राइवरों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे का डिजाइन सही नहीं है। गलत ढलान और मोड़ों की वजह से कई बार ब्रेक फेल जैसी स्थिति बन जाती है। यह सड़क 2014-15 में करोड़ों रुपये की लागत से बनी थी, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नाकाफी बताए जा रहे हैं। स्थानीय मान्यता कुछ लोग इसे ‘शापित हाईवे’ भी कहते हैं। मान्यता है कि निर्माण के दौरान बंजारी माता का मंदिर हटाया गया, जिससे हादसे बढ़े। लोग मंदिर की पुनर्स्थापना और हाईवे की री-इंजीनियरिंग की मांग कर रहे हैं। READ MORE: न्यू ईयर जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा; 1500 जवान की तैनाती, 75 जगहों पर होगी चैकिंग
New Year Celebration: न्यू ईयर जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा; 1500 जवान की तैनाती, 75 जगहों पर होगी चैकिंग

Highlights New Year Celebration: न्यू ईयर 2026 के जश्न को लेकर भोपाल पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1500 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सड़कों से लेकर बाजार, होटल और पार्टी स्थलों तक पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। 75 जगहों पर चेकिंग पॉइंट भोपाल पुलिस ने शहर में 75 स्थानों पर चैकिंग पॉइंट बनाए हैं। वहीं, यातायात पुलिस ने 50 अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच शुरू की है। प्रमुख चौराहों, मॉल, रेस्टोरेंट और क्लबों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन पर सख्त सुरक्षा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। रेलवे पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। READ MORE: MP में रिकॉर्ड तोड़ ठंड: शहडोल में 1.7 डिग्री तापमान, विजिबिलिटी 20 मीटर; सड़क पर बढ़ा खतरा ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही है। ओवर स्पीड, बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वालों पर चालान और कार्रवाई की जा रही है। फार्म हाउस और होटलों पर नजर शहर के आउटर इलाकों में बने फार्म हाउस और होटलों पर भी पुलिस की विशेष टीमें तैनात हैं। ड्रग्स सप्लाई रोकने के लिए अलग से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की लोगों से अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए साल का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं। नशे में वाहन न चलाएं और जरूरत पड़ने पर कैब या सोबर ड्राइवर का इस्तेमाल करें। नियमों का पालन कर सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का स्वागत करें। READ MORE: कर्जदार मध्यप्रदेश की सरकार! 2025-26 में लिया 53100 करोड़ का लोन
MP Government Debt: कर्जदार मध्यप्रदेश की सरकार! 2025-26 में लिया 53100 करोड़ का लोन

Highlight MP Government Debt: मध्यप्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में एक बार फिर बाजार से कर्ज लिया है। सरकार ने आरबीआई के जरिए 3500 करोड़ रुपए का नया लोन उठाया है। इसके साथ ही इस वित्त वर्ष में लिया गया कुल कर्ज बढ़कर 53,100 करोड़ रुपए हो गया है। यह कर्ज तीन किस्तों में लिया गया है। तीन किस्तों में कर्ज की व्यवस्था पहली किस्त 1200 करोड़ रुपए की है, जो 5 साल के लिए ली गई है और इसका भुगतान 31 दिसंबर 2030 तक किया जाएगा। दूसरी किस्त भी 1200 करोड़ रुपए की है, जिसकी अवधि 11 साल तय की गई है और इसे 31 दिसंबर 2036 तक चुकाना होगा। तीसरी किस्त 1100 करोड़ रुपए की है, जिसे 23 साल की लंबी अवधि में ब्याज के साथ चुकाया जाएगा। READ MORE: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर आया चीन का रिएक्शन; ट्रेलर देख जताई नाराजगी पहले भी कई बार लिया गया कर्ज सरकार इससे पहले भी अक्टूबर, नवंबर और सितंबर में कई बार कर्ज उठा चुकी है। अक्टूबर में 5200 करोड़, नवंबर में 4000 करोड़ और सितंबर में 3000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था। सभी ऋण अलग-अलग अवधि के लिए हैं और इन पर ब्याज का भुगतान हर छह महीने में किया जाएगा। रेवेन्यू सरप्लस का दावा सरकार का कहना है कि कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश की वित्तीय स्थिति संतुलित है। वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार को 12,487.78 करोड़ रुपए का रेवेन्यू सरप्लस रहा। वहीं 2024-25 में भी संशोधित आंकड़ों के अनुसार 1025.91 करोड़ रुपए की सरप्लस आय दर्ज की गई। कर्ज सीमा के भीतर सरकार ने साफ किया है कि जो भी कर्ज लिया जा रहा है, वह तय लोन लिमिट के भीतर है। वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले मध्यप्रदेश सरकार पर कुल कर्ज करीब 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए था जो अब बढ़कर 4 लाख 55 हजार 200 करोड़ हो गया है। READ MORE: MP में रिकॉर्ड तोड़ ठंड: शहडोल में 1.7 डिग्री तापमान, विजिबिलिटी 20 मीटर; सड़क पर बढ़ा खतरा
MP Weather Update: MP में रिकॉर्ड तोड़ ठंड: शहडोल में 1.7 डिग्री तापमान, विजिबिलिटी 20 मीटर; सड़क पर बढ़ा खतरा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इस समय ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ठंड ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंड का यह असर अभी कुछ दिन और बना रह सकता है। 30 से ज्यादा शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान प्रदेश के करीब 30 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। छतरपुर के नौगांव में 3 डिग्री, उमरिया में 3.1, खजुराहो में 4.4, राजगढ़ में 4.6 और पचमढ़ी में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला और रीवा में तापमान 5 डिग्री के आसपास रहा। राजधानी भोपाल में 5.6 डिग्री, इंदौर और ग्वालियर में 6.6 डिग्री तथा उज्जैन में 9.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। READ MORE: इंदौर कोर्ट में बोले जीतू पटवारी- मैं खुद वनवास भोग रहा हूं, भाजपा का पलटवार घने कोहरे से विजिबिलिटी बेहद कम ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रीवा के सोहागी घाटी इलाके में विजिबिलिटी 20 मीटर तक सिमट गई। दतिया और ग्वालियर में भी विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास रही। कई जिलों में सुबह के समय सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। 10 से ज्यादा ट्रेनें लेट कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखा। दिल्ली से भोपाल और इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी, सचखंड और कर्नाटक एक्सप्रेस समेत 10 से अधिक ट्रेनें 4 से 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं। ठंड बढ़ने की वजह मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज जेट स्ट्रीम के कारण ठंड बढ़ी है। जेट स्ट्रीम की रफ्तार 259 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने से रात के तापमान में तेज गिरावट आई है। आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे का असर बना रहने की संभावना है। READ MORE: शाह पर भड़की ममता, कहा – सिर्फ बंगाल में घुसपैठिए, तो क्या आपने कराया पहलगाम हमला ?