Aayudh

Indore Contaminated Water: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से सैकड़ों बीमार, तीन की मौत; मंत्री विजयवर्गीय ने की पुष्टी

Indore Contaminated Water

Highlights Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से स्थानीय लोगो की हालात गंभीर हो गई हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सभी मरीज अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। मृतकों की जानकारी मंगलवार सुबह वर्मा हॉस्पिटल में 75 वर्षीय नंदलाल पाल की मौत हुई। डॉक्टरों ने कारण कार्डियक अरेस्ट बताया, लेकिन परिजन का कहना है कि पानी पीने के बाद हालत बिगड़ी। इसके अलावा दो महिलाओं की भी मौत हुई। READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि बीमारियों का सिलसिला पिछले एक हफ्ते में लगभग 150 लोगों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की। वर्मा हॉस्पिटल में मंगलवार को 5 नए मरीज भर्ती हुए, जबकि 2 मरीज डिस्चार्ज हुए। फिलहाल यहां 20 मरीज हैं, बाकी त्रिवेणी और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का इलाज सरकार करेगी और पहले जमा पैसे रिफंड होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। दूषित पानी की आशंका शुरुआती जांच में वार्ड के आसपास चल रही खुदाई या पानी की टंकी दूषित होने की संभावना जताई जा रही है। नर्मदा का पानी सप्लाई होता है, लेकिन लाइन में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। READ MORE: इंदौर कोर्ट में बोले जीतू पटवारी- मैं खुद वनवास भोग रहा हूं, भाजपा का पलटवार

Mamata Banerjee: शाह पर भड़की ममता, कहा – सिर्फ बंगाल में घुसपैठिए, तो क्या आपने कराया पहलगाम हमला ?

Mamata Banerjee

Highlights Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर जोरदार पलटवार किया। शाह ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। जिसपर पलटवार करते हुए ममता ने कहा, “अगर घुसपैठ सिर्फ बंगाल से होती है, तो पहलगाम में हमला कैसे हुआ? दिल्ली में हुई घटनाओं के पीछे कौन था?” उन्होंने सीधे अमित शाह से सवाल किया कि क्या उन्होंने पहलगाम हमला कराया। READ MORE: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर आया चीन का रिएक्शन; ट्रेलर देख जताई नाराजगी बीजेपी को शकुनि-दुर्योधन कहा साथ ही ममता में मोदी और शाह की तुलना महाभारत के दुशासन और दुर्योधन से की। ममता ने कहा कि चुनाव आते ही ये लोग बंगाल में दिखाई देने लगते हैं। उन्होंने अमित शाह को शकुनि का चेला करार दिया जो जानकारी इकट्ठा करने आया है। जमीन और रेलवे परियोजनाओं पर विवाद शाह ने आरोप लगाया था कि ममता सरकार ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी, इसपर भी ममता ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, पेट्रापोल और अंडाल में जमीन किसने दी? रेलवे परियोजनाएं इसलिए पूरी हुई क्योंकि राज्य सरकार ने जमीन दी थी। SIR प्रक्रिया पर हमला ममता ने कहा कि SIR के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के दौरान करीब 60 लोग मर चुके हैं और बुजुर्गो को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। ममता ने इसे AI का इस्तेमाल कर किया गया बड़ा घोटाला बताया। READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Battle of Galwan: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर आया चीन का रिएक्शन; ट्रेलर देख जताई नाराजगी

Battle of Galwan

Battle of Galwan: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चीन में नाराजगी देखने को मिल रही है। फिल्म का टीजर 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था। इसके बाद चीनी मीडिया और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई। ग्लोबल टाइम्स की प्रतिक्रिया चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने फिल्म पर एक लेख प्रकाशित किया। अखबार ने लिखा कि यह फिल्म भारत-चीन सीमा विवाद के तथ्यों को बदल नहीं सकती। अखबार के अनुसार, जब दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हो रहा है, ऐसे समय में इस फिल्म का रिलीज होना सही नहीं है। फिल्म पर गंभीर आरोप चीनी सैन्य विशेषज्ञ सोंग झोंगपिंग ने आरोप लगाया कि फिल्म भारतीय नजरिया दिखाकर चीन विरोधी भावना को बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों का इस्तेमाल भारत में राष्ट्रवादी भावना बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन फिल्में इतिहास नहीं बदल सकती। चीनी सोशल मीडिया पर सलमान खान के हेयरस्टाइल, ड्रेस और कुछ सीन की भी आलोचना हुई है। कुछ यूजर्स ने टीजर को हकीकत से दूर बताया, तो कुछ ने इसकी तुलना हॉलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स से कर दी। यह नाराजगी इसलिए भी अहम है क्योंकि चीन में सलमान खान की अच्छी फैन फॉलोइंग रही है। ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद उन्हें वहां काफी लोकप्रियता मिली। माना जा रहा है कि इस फिल्म से उनकी छवि पर असर पड़ सकता है। READ MORE: जल्द ही सास बनने वाली है प्रियंका गांधी, बेटे रेहान ने की सगाई; जाने कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहु… फिल्म की कहानी और रिलीज डेट अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष से प्रेरित है। सलमान खान इसमें कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। READ MORE: अर्जुन से हार के बाद बौखलाए मैग्नस, फिर मारा टेबल पर हाथ; वीडियो वायरल

ममता नहीं रोक सकती घुसपैठ, भाजपा आई तो परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा – बंगाल दौरे पर बोले शाह

Amit Shah Bengal Visit

Highlights Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठ रोकने में असफल रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा सरकार बनी तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा और घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। ममता सरकार पर आरोप शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में बंगाल में भय, भ्रष्टाचार और कुशासन का राज रहा। उन्होंने टीएमसी पर चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ बढ़ाने, योजनाओं को ठप करने और महिलाओं को सुरक्षा न देने का आरोप लगाया। READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि चुनाव और विकास की बात अमित शाह ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में विकास की गंगा बहने लगेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2026 में दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी। उन्होंने बंगाल के GDP गिरने और योजनाओं के रुके होने पर चिंता जताई। राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ शाह ने कहा कि घुसपैठ अब केवल बंगाल नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा का मामला है। उन्होंने ममता सरकार पर इसे रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और भाजपा को ही इसे रोकने में सक्षम बताया। केंद्रीय गृहमंत्री ने महिलाओं और बंगाल के हिंदुओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जनता अब भयमुक्त सरकार चाहती है और टीएमसी का शासन खत्म होना चाहिए। भाजपा का चुनावी आधार अमित शाह ने पिछले चुनावों में भाजपा की बढ़ती ताकत का जिक्र किया और कहा कि बंगाल भाजपा के लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल में पुनर्जागरण की शुरुआत होगी। READ MORE: जल्द ही सास बनने वाली है प्रियंका गांधी, बेटे रेहान ने की सगाई; जाने कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहु…

Magnus Carlsen: अर्जुन से हार के बाद बौखलाए मैग्नस, फिर मारा टेबल पर हाथ; वीडियो वायरल

Magnus Carlsen

Magnus Carlsen: दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन वर्ल्ड रैपिड/ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2025 में चर्चा में हैं। दोहा में भारत के अर्जुन एरिगैसी से हारने के बाद गुस्से में कार्लसन ने टेबल पर हाथ मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अर्जुन का शानदार प्रदर्शन 22 साल के अर्जुन ने रैपिड में ब्रॉन्ज मेडल जीता और कई मुकाबलों में कार्लसन को हराया। अर्जुन के स्वभाव की आनंद महिंद्रा ने तारीफ की और सोशल मीडिया पर लिखा – महान खिलाड़ी के खिलाफ तनावपूर्ण जीत के बाद शांति से बोर्ड को जमाना और अच्छा व्यवहार करना, शालीनता की साक्षात मिसाल है। मैग्नस पहले भी कर चुके है ऐसी हरकत 👀👀👀 🇳🇴 Magnus Carlsen lost to Vladislav Artemiev in Round 7 of the FIDE World Rapid Championship in Doha.#RapidBlitz pic.twitter.com/R52fPBjUYz — International Chess Federation (@FIDE_chess) December 27, 2025 इससे पहले मैग्नस कार्लसन ने गुकेश से हारने पर बोर्ड पर मुक्का मारा था। वहीं, रूस के व्लादिस्लाव आर्टेमिएव से हारने के बाद बाहर जाते समय उन्होंने कैमरामैन को भी धक्का दे दिया था। मैग्नस कार्लसन की मेहनत हालांकि मैग्नस कार्लसन को हार का झटका लगा, उन्होंने रैपिड टूर्नामेंट में आखरी दिन लगातार तीन मुकाबले जीतकर अपना छठा वर्ल्ड रैपिड खिताब सुनिश्चित किया। ओपन कैटेगरी में 10.5 अंकों के साथ उन्होंने 70,000 यूरो पुरस्कार राशि भी जीती। ब्लिट्ज फॉर्मेट में एक छोटी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है। हार के बावजूद कार्लसन की जुझारूपन और वापसी ने यह दिखाया कि शीर्ष स्तर पर मानसिक दबाव कितना चुनौतीपूर्ण होता है। READ MORE: जल्द ही सास बनने वाली है प्रियंका गांधी, बेटे रेहान ने की सगाई; जाने कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहु…

जल्द ही सास बनने वाली है प्रियंका गांधी, बेटे रेहान ने की सगाई; जाने कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहु

Priyanka Gandhi Son Marriage

Highlight Priyanka Gandhi Son Marriage: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। सूत्रों के अनुसार, रेहान ने अवीवा को हाल ही में प्रपोज किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। शादी की तारीख रेहान और अवीवा की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा अनुसार शादी का फैसला करेंगे। कौन हैं अवीवा बेग? अवीवा बेग पेशे से फोटोग्राफर हैं और दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। 2023 में उन्होंने ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में अपने काम को पेश किया। अवीवा फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं। बता दें कि 24 साल के रेहान विजुअल आर्टिस्ट हैं। रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति लगभग 65.54 करोड़ रुपये है। वे हैंडीक्राफ्ट और कस्टम ज्वेलरी व्यवसाय के साथ रियल एस्टेट में भी सक्रिय हैं। उनके पास महंगी कारें और बाइक्स भी हैं। READ MORE: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से सैकड़ों बीमार, अस्पताल में भर्ती  इंदौर में दूषित पानी से 35 से ज्यादा लोग बीमार

Indore News: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से 35 बीमार, अस्पताल में भर्ती

Indore News

Highlights Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से सोमवार को 35 से अधिक लोग बीमार हो गए। उन्हें उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत हुई। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया है, जबकि कई लोग डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने लिया हालात का जायजा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वर्मा हॉस्पिटल पहुंचे और मरीजों से मुलाकात कर स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि सभी का इलाज मुफ्त होगा और पहले से जमा किए गए पैसे लौटाए जाएंगे। दूषित पानी की संभावना रहवासियों का कहना है कि इलाके में चल रही खुदाई या टंकी के दूषित पानी की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। नर्मदा का पानी सप्लाई होता है, लेकिन टंकी या ड्रेनेज में गंदगी मिलने की आशंका जताई जा रही है। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे अस्पतालों में भर्ती मरीज करीब 20 मरीज वर्मा हॉस्पिटल में और बाकी त्रिवेणी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। अधिकारियों ने कहा है कि मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा और अस्पतालों में स्टाफ बढ़ा दिया गया है। मंत्री विजयवर्गीय ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल नल का पानी सीधे न पिएं और पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करें। इलाके में पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं और पूरी जांच चल रही है। विरोध प्रदर्शन कांग्रेस ने भी वार्ड कार्यालय में इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और जल्द ही लोगों के लिए पानी की सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे

Jitu Patwari: PCC चीफ जीतू पटवारी का छलका दर्द; कहा – मैं खुद वनवास भोग रहा…

Jitu Patwari

Highlights Jitu Patwari: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक बयान प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट में पुराने मामले की पेशी के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने कहा, “मैं तो खुद वनवास भोग रहा हूं।” उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंदौर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने यह बात कही। हालांकि उन्होंने बयान का विस्तार से कोई संदर्भ नहीं दिया, लेकिन इसे कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा ने कसा तंज जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर होते ही खुद को वनवास में मानने लगते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस को जनता के बीच जाना पड़ता है, तो उसे वही वनवास लगता है। READ MORE: कड़ाके की ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड; 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे वरिष्ठ नेताओं को लेकर आरोप सुमित मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि जीतू पटवारी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को ही राजनीतिक रूप से किनारे कर दिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूदा नेतृत्व से नाराज होकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह की पोस्ट भी चर्चा में इस सियासी बयानबाजी के बीच दिग्विजय सिंह की एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने RSS और भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ की थी। इसे लेकर भी राजनीतिक हलकों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। देखिए वायरल वीडियो READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

MP Weather:  कड़ाके की ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड; 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

MP Weather

MP Weather: मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण सर्दी, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहडोल जिले के कल्याणपुर में पारा 3.8 डिग्री तक पहुंच गया। 25 से ज्यादा शहरों में 10 डिग्री से नीचे पारा प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इंदौर में 6.4, ग्वालियर में 9, जबलपुर में 8, उज्जैन में 9.5, पचमढ़ी में 5.2 और नौगांव-उमरिया में करीब 5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां पारा 4 डिग्री तक गिरा। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित ग्वालियर-चंबल अंचल और विंध्य क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर और रायसेन जैसे जिलों में सुबह विजिबिलिटी बहुत कम रही। कोहरे के कारण कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक देरी से चली। दिन में भी नहीं मिली राहत सिर्फ रात ही नहीं, दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। ग्वालियर में एक ही दिन में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री रह गया। कई शहरों में दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहा। स्कूलों में विंटर वेकेशन तेज ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया है। इस दौरान UKG से 12वीं तक के सभी शासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार ठंड का असर अभी बना रहेगा। आने वाले दिनों में भी सर्द हवाओं और कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं। READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Khaleda Zia: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Khaleda Zia

Highlights Khaleda Zia: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 6 बजे 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थी और लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी। खालिदा जिया को सीने में संक्रमण, किडनी, लिवर, डायबिटीज, गठिया और आंखों से जुड़ी समस्याएं थी। परिवार और पार्टी नेताओं ने उनके निधन की पुष्टि की। READ MORE: अरावली हिल्स मामला, अपने ही फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, केंद्र-राज्यों को जारी किया नोटिस; नई विशेषज्ञ समिति का गठन एक दिन पहले ही किया नामांकन दाखिल निधन से ठीक एक दिन पहले सोमवार को खालिदा जिया ने फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए 3 सीटों – बोगुरा-7, फेनी-1 और दिनाजपुर-3 से नामांकन दाखिल कराया था। उनकी गंभीर हालत के बावजूद BNP ने उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था। पार्टी ने बीमारी को देखते हुए वैकल्पिक उम्मीदवार भी तैयार रखा था। दो बार बनी प्रधानमंत्री खालिदा जिया 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही। वे बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थी। बोगुरा क्षेत्र उनका पारंपरिक राजनीतिक गढ़ माना जाता है। परिवार और पार्टी उनके बड़े बेटे और BNP के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान हाल ही में लंदन से बांग्लादेश लौटे थे और उन्होंने भी 2 सीटों से नामांकन दाखिल किया है। छोटे बेटे अराफात रहमान का 2015 में निधन हो चुका है। पीएम मोदी ने जताया दुख Deeply saddened to learn about the passing away of former Prime Minister and BNP Chairperson Begum Khaleda Zia in Dhaka. Our sincerest condolences to her family and all the people of Bangladesh. May the Almighty grant her family the fortitude to bear this tragic loss. As the… pic.twitter.com/BLg6K52vak — Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने एक अनुभवी नेता को खो दिया है और भारत इस दुख की घड़ी में बांग्लादेश की जनता के साथ खड़ा है। खालिदा जिया के निधन को बांग्लादेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे