Aayudh

Drishyam 3: अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत होंगे दृश्यम 3 का हिस्सा; 8 जनवरी से गोवा में शुरू होगी शूटिंग 

Drishyam 3

Drishyam 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 का मुंबई शेड्यूल पूरा हो चुका है। अब फिल्म की टीम अगले शेड्यूल के लिए गोवा रवाना होने वाली है। गोवा में शूटिंग 8 जनवरी से शुरू होगी, जो फरवरी के अंत तक चलने की उम्मीद है। गोवा में होंगे अहम सीन गोवा शेड्यूल में फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन शूट किए जाएंगे। इस दौरान अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर समेत पूरी स्टार कास्ट मौजूद रहेगी। खास बात यह है कि इसी शेड्यूल से जयदीप अहलावत भी फिल्म से आधिकारिक तौर पर जुड़ जाएंगे। अक्षय खन्ना हुए बाहर दृश्यम 3 को लेकर चर्चा तब तेज हुई जब खबर आई कि अक्षय खन्ना फिल्म से बाहर हो गए हैं। मेकर्स के मुताबिक, यह विवाद फीस को लेकर नहीं बल्कि एक्टर के लुक को लेकर था। फिल्म की कहानी पिछली किस्त के कुछ घंटों बाद से शुरू होती है, ऐसे में अक्षय की बाल या विग से जुड़ी मांग कहानी से मेल नहीं खा रही थी। मेकर्स ने भेजा लीगल नोटिस प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने बताया कि अक्षय के अचानक फिल्म छोड़ने से प्रोडक्शन को आर्थिक नुकसान हुआ है। सेट तैयार थे और शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। इसी कारण मेकर्स ने अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजा है। फिलहाल अक्षय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जयदीप अहलावत बने नया चेहरा अक्षय खन्ना की जगह अब जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया है। मेकर्स को उम्मीद है कि जयदीप इस किरदार में नया रंग लाएंगे। कब रिलीज होगी फिल्म स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी दृश्यम 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की मार को पाक ने किया कबूल, कहा – नूरखान एयरबेस पर भारत ने 80 ड्रोन दागे

Operation Sindoor

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने आखिरकार भारत के ऑपरेशन सिंदूर की मार को सार्वजनिक रूप से मान लिया है। उप प्रधानमंत्री इशाक डार और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस कार्रवाई से जुड़े अहम खुलासे किए हैं। नूरखान एयरबेस पर ड्रोन हमला इशाक डार ने कहा कि भारत ने 36 घंटे में पाकिस्तान की ओर करीब 80 ड्रोन भेजे। इनमें से 79 ड्रोन पाकिस्तानी सेना ने मार गिराए, लेकिन एक ड्रोन नूरखान एयरबेस तक पहुंच गया। इस हमले में सैन्य ठिकानों को नुकसान हुआ और कई सैनिक घायल हुए। यह एयरबेस रावलपिंडी के चकाला इलाके में स्थित है। 11 एयरबेस को नुकसान का दावा डार के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने कुल 11 पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया। इनमें नूरखान के अलावा शोरकोट, रफीकी, मुरिद, रहीम यार खान, सुक्कुर, चुनियन, स्कर्दू, भोलारी, जैकोबाबाद और सरगोधा शामिल हैं। READ MORE: अरावली हिल्स मामला, अपने ही फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, केंद्र-राज्यों को जारी किया नोटिस; नई विशेषज्ञ समिति का गठन पहलगाम हमले का जवाब भारत ने यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की थी, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। भारत का कहना है कि उसने आतंकी संगठन TRF के ठिकानों को भी निशाना बनाया। शुरुआत में पाकिस्तान सरकार और सेना ने हमलों से इनकार किया था। बाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अब डिप्टी पीएम इशाक डार ने इसकी पुष्टि की। जरदारी का बंकर बयान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बताया कि संघर्ष के दौरान उन्हें बंकर में जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि नेता बंकर में नहीं, मैदान में खड़े रहते हैं। एलओसी पर बढ़ी सतर्कता ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान एलओसी पर एंटी-ड्रोन यूनिट्स मजबूत कर रहा है। ड्रोन पहचान और जैमिंग सिस्टम के साथ कई विशेष यूनिट्स तैनात की गई हैं। READ MORE: मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य सिस्टम 2025 में रहा संकट में, नए साल में बड़े सुधार की तैयारी

MP News: मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य सिस्टम 2025 में रहा संकट में, नए साल में बड़े सुधार की तैयारी

MP News

MP News: साल 2025 मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। छिंदवाड़ा के कफ सिरप कांड में दो दर्जन मासूम बच्चों की मौत, इंदौर और जबलपुर के अस्पतालों में चूहों के हमले, सतना में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त देने और सागर में आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथिक इंग्रेडिएंट्स मिलने जैसी घटनाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर कमी उजागर की। प्रदेश में अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, जरूरी मशीनों की अनुपलब्धता और डॉक्टरों का अपने कार्यालय से ही अटेंडेंस अपडेट करना आम खबर बन गई। इन सभी घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया और सरकार पर जनता का विरोध बढ़ा। READ MORE: आसमान छू रही चांदी; साल खत्म होने से पहले कीमत 2.5 लाख के पार अब सरकार द्वारा सुधार की दिशा में कदम उठाए गए हैं। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि लापरवाही के मामलों में सख्ती की गई, जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया और पेस्ट कंट्रोल सहित कई जरूरी काम किए गए। साथ ही कैबिनेट ने पुराने अस्पतालों के रीडेवलपमेंट की मंजूरी दी है। इसके तहत इंदौर एमवाय अस्पताल (772 करोड़), रीवा मेडिकल कॉलेज (322 करोड़) और जबलपुर, ग्वालियर मेडिकल कॉलेज (800 करोड़) के लिए काम शुरू होगा। बताया जा रहा है कि नए साल 2026 में सरकार के सामने ग्रामीण स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करना बड़ी चुनौती होगी। जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाना, गांवों तक डॉक्टर और विशेषज्ञ पहुंचाना और अमानक दवाओं पर नियंत्रण करना प्राथमिकता होगी। READ MORE: भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ईरानी गैंग का डेरा ध्वस्त, 34 गिरफ्तार

Irani Gang Arrested:भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ईरानी गैंग का डेरा ध्वस्त, 34 गिरफ्तार

Irani Gang Arrested

Highlgihts Irani Gang Arrested: भोपाल पुलिस ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय ईरानी गैंग पर रेड की। अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे में छापा मारकर 24 पुरुष और 10 महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर राजू ईरानी को गिरफ्त में लेने का लक्ष्य था। पुलिस पर हमला आरोपियों ने पुलिस का विरोध करने के लिए महिलाओं और बच्चों को आगे किया और पथराव भी किया, लेकिन पुलिस पूरी तरह से तैयार थी। बैकअप टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई सफल रही। READ MORE: आसमान छू रही चांदी; साल खत्म होने से पहले कीमत 2.5 लाख के पार चोरी का सामान बरामद छापेमारी में नकली पिस्तौल, 21 चोरी की बाइक, 51 मोबाइल फोन, फर्जी न्यूज चैनल की आईडी और विदेशी मुद्रा बरामद हुई। आरोपी नकली पुलिस और पत्रकार बनकर कई राज्यों में लूटपाट कर रहे थे। आगे की कार्रवाई डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। आरोपी कई राज्यों में वांटेड थे और अब उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ईरानी डेरा लंबे समय से अपराधियों का अड्डा बना हुआ था, जिसे अब ध्वस्त कर दिया गया है। READ MORE: अरावली हिल्स मामला: अपने ही फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, केंद्र-राज्यों को जारी किया नोटिस; नई विशेषज्ञ समिति का गठन

Silver Price Today: आसमान छू रही चांदी; साल खत्म होने से पहले कीमत 2.5 लाख के पार

Silver Price Today

Highlight Silver Price Today: साल के अंत से कुछ दिन पहले चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रचा है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी पहली बार 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम के पार चली गई। कारोबारी सत्र में चांदी 2,54,174 रुपए तक पहुंच गई। वहीं सोने की कीमत भी बढ़कर 1,40,444 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुच गई। दिसंबर में बढ़े चांदी की रेट नवंबर के अंत में चांदी 1,74,981 रुपए थी। दिसंबर में इसमें 79,193 रुपए की बढ़ोतरी हुई, यानी इस महीने निवेशकों को 45.28% रिटर्न मिला। पूरे साल चांदी ने 191% से ज्यादा का रिटर्न दिया। READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक; हाईकोर्ट आदेश पर की कड़ी टिप्पणी.. तेजी की वजह सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और इंडस्ट्री में चांदी की मांग बढ़ी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में संभावित कटौती और डॉलर की कमजोरी ने भी कीमतें बढ़ाने में मदद की। आगे की संभावना विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल सप्लाई में बाधाओं और बढ़ती मांग के कारण चांदी 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। 2026 में भी यह कीमत स्थिर बनी रहने की उम्मीद है। READ MORE: RSS और BJP की तारीफ कर अपनी ही पार्टी में घिरे दिग्विजय सिंह; राहुल ने भी जताई आपत्ति

Aravali Hills: अरावली मामले में अपने ही फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक; नई विशेषज्ञ समिति का गठन

Aravali Hills

Highlight Aravali Hills: सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा से जुड़े अपने पिछले निर्देशों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट और उसके निर्देशों को गलत समझा जा रहा है। नई समिति का गठन चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि रिपोर्ट लागू करने से पहले एक निष्पक्ष और स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति की राय जरूरी है। यह समिति अरावली पहाड़ियों और पर्वतमालाओं की सही पहचान करेगी और माइनिंग से जुड़े नियम तय करेगी। मुख्य चिंताएं कोर्ट ने 500 मीटर के गैप वाले क्षेत्रों में माइनिंग की अनुमति, पहाड़ियों की ऊंचाई और इकोलॉजिकल निरंतरता जैसे मुद्दों की जांच करने को कहा। यह भी देखना होगा कि 12,081 में से केवल 1,048 पहाड़िया ही 100 मीटर ऊची हैं, क्या यह सही आंकड़ा है। READ MORE: RSS और BJP की तारीफ कर अपनी ही पार्टी में घिरे दिग्विजय सिंह; राहुल ने भी जताई आपत्ति राज्यों और केंद्र को नोटिस सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि राज्यों और केंद्र को निर्देश दिए गए हैं कि कोई नई माइनिंग गतिविधि न की जाए। कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल और सीनियर एडवोकेट से समिति की संरचना तय करने को कहा। अरावली क्षेत्र भूजल संरक्षण और मरुस्थलीकरण (वह प्रक्रिया है जिसमें उपजाऊ भूमि, जैसे कि घास के मैदान अपनी उत्पादकता खोकर रेगिस्तान में बदल जाती है) रोकने में महत्वपूर्ण है। परिभाषा में ढील देने से संरक्षित क्षेत्रों में माइनिंग और निर्माण बढ़ सकता है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को रखी है। READ MORE: उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक; हाईकोर्ट आदेश पर की कड़ी टिप्पणी

Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक; हाईकोर्ट के आदेश पर की कड़ी टिप्पणी.. 

Unnao Rape Case

Highlights Unnao Rape Case: उन्नाव गैंगरेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सजा सस्पेंड करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। कोर्ट ने सीबीआई की दलील को सुनने के बाद यह आदेश दिया। सेंगर पहले से ही रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में जेल में हैं। सीबीआई और सॉलिसिटर जनरल की दलील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट ने गलती की है और सेंगर के लोक सेवक होने के समय अपराध का मामला गंभीर है। उन्होंने बताया कि धारा 376 और पॉक्सो के तहत न्यूनतम सजा 20 साल से उम्रकैद तक हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या पीड़िता नाबालिग न होती, तो भी न्यूनतम सजा लागू होती। हाई कोर्ट के आदेश पर SC की कड़ी प्रतिक्रिया सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के सजा निलंबन आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। न्यायमूर्ति जेके महेश्वरी ने पूछा कि क्या हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि कुलदीप सेंगर धारा 376(2)(i) के तहत दोषी हैं। साथ ही चीफ जस्टिस (CJI) ने कहा कि इस मामले में एक गंभीर कानूनी सवाल है, जिस पर विचार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश देने वाले जज देश के बेहतरीन जजों में गिने जाते हैं, लेकिन गलती किसी से भी हो सकती है। पॉक्सो कानून में ‘लोक सेवक’ की परिभाषा को लेकर अदालत चिंतित है। READ MORE: RSS और BJP की तारीफ कर अपनी ही पार्टी में घिरे दिग्विजय सिंह; राहुल ने जताई आपत्ति सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के बाहर पीड़िता के समर्थन में महिला कांग्रेस और अन्य एक्टिविस्ट प्रदर्शन कर रही थी। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें हिरासत में लिया। महिला कार्यकर्ता अलका लांबा और योगिता भयाना ने न्याय दिलाने की उम्मीद जताई। READ MORE: एमपी का वित्त विभाग होगा स्मार्ट, AI से लैस होगी वेबसाइट; स्मार्ट चैटबॉट से मिलेगा टीए-डीए

IND VS NZ Indore Tickets: 18 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड, इस प्लेटफार्म पर मिलेगी टिकिट्स; जाने डीटेल

IND VS NZ Indore Tickets

IND VS NZ Indore Tickets: लंबे समय बाद मध्यप्रदेश की धरती पर वनडे क्रिकेट का रोमांच लौटने जा रहा है। 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वनडे मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया की तरफ से स्टार प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस सीरिज का हिस्सा हो सकते है। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सूत्रों की मने तो मैच के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 31 दिसंबर से शुरू होगी। पहले दिन टिकट बुक करने का अवसर स्टूडेंट्स और दिव्यांगजनों को दिया जाएगा। इसके बाद सामान्य दर्शकों के लिए टिकिट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.district.in/mpca तय की गई है। इंदौर में लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच आयोजित हो रहा है, ऐसे में होलकर स्टेडियम के खचाखच भरने की उम्मीद है। खास तौर पर फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का माहौल पहले से ही बनना शुरू हो गया है। READ MORE: एमपी का वित्त विभाग होगा स्मार्ट, AI से लैस होगी वेबसाइट; स्मार्ट चैटबॉट से मिलेगा टीए-डीए

Digvijaya Singh Controversy: RSS और BJP की तारीफ कर अपनी ही पार्टी में घिरे दिग्विजय सिंह; राहुल ने जताई आपत्ति

Digvijaya Singh Controversy

Highlights Digvijaya Singh Controversy: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में RSS और भाजपा की संगठनात्मक ताकत की तारीफ की, जिससे कांग्रेस में एक नया विवाद पैदा हो गया। कांग्रेस महासचिव सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दिग्विजय को घेरा। वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके व्यवहार को अनुशासनहीन बताया। निधि चतुर्वेदी ने दी सख्त चेतावनी निधि चतुर्वेदी ने अपने फेसबुक पोस्ट में दिग्विजय सिंह की RSS और BJP की तारीफ पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे कांग्रेस के वैचारिक दोगलापन और पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को चोट पहुचाने वाला बताया। निधि ने सवाल उठाया कि क्या दिग्विजय की यह ‘घर वापसी’ की चाहत है और पार्टी हाईकमान से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान कांग्रेस की जड़ों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए नुकसानदायक हैं। READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी; सोने में भी रिकोर्ड तेजी 1 लाख 37 हजार के पार राहुल गांधी ने जताई आपत्ति कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में कहा कि दिग्विजय सिंह से कहा कि – आपने गलत किया। सोनिया गांधी भी वहीं मौजूद थी।  दिग्विजय सिंह का पक्ष #WATCH | Delhi | On his tweet sharing an old photo of veteran BJP leader LK Advani and PM Modi, Congress leader Digvijaya Singh says, "I support the organisation. I am against the RSS and Modi ji… You have misunderstood… I have praised 'sangathan'. I was, am, and will remain… pic.twitter.com/KQy1wCPt8t — ANI (@ANI) December 27, 2025 दिग्विजय सिंह ने सफाई दी कि वे केवल संगठन की ताकत की सराहना कर रहे थे और RSS, PM मोदी और उनकी नीतियों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी नेता एकजुट हैं और उनका उद्देश्य पार्टी को कमजोर करना नहीं है। BJP की प्रतिक्रिया BJP नेताओं ने दिग्विजय के बयान की सराहना की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिग्विजय ने संगठन की ताकत को समझा है। दिग्विजय सिंह के बयान ने कांग्रेस के भीतर विवाद बढ़ा दिया है। अब सवाल यह है कि कांग्रेस हाईकमान इस पर क्या कदम उठाएगी। READ MORE: एमपी का वित्त विभाग होगा स्मार्ट, AI से लैस होगी वेबसाइट; स्मार्ट चैटबॉट से मिलेगा टीए-डीए

MP Finance Department: एमपी का वित्त विभाग होगा स्मार्ट, AI से लैस होगी वेबसाइट; स्मार्ट चैटबॉट से मिलेगा टीए-डीए

MP Finance Department

Highlgihts MP Finance Department: मध्यप्रदेश सरकार डिजिटल सुधार की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में अब वित्त विभाग की वेबसाइट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बनाया जा रहा है। इस नई व्यवस्था से कर्मचारियों और आम लोगों को वित्तीय नियमों से जुड़ी जानकारी तुरंत मिल सकेगी। स्मार्ट चैट-बोर्ड की शुरुआत वित्त विभाग ने AI आधारित स्मार्ट चैट-बोर्ड सिस्टम शुरू किया है। इसके जरिए कर्मचारी भत्तों, टीए-डीए, सर्कुलर, बजट और नियमों से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत पा सकेंगे। अब जानकारी के लिए फाइलें या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी; सोने में भी रिकोर्ड तेजी 1 लाख 37 हजार के पार एक क्लिक पर बजट और नियम नई AI वेबसाइट पर बजट, वित्तीय नियम और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगी। इससे कामकाज में तेजी आएगी और नियमों की जटिलता भी कम होगी। अधिकारियों के फैसले लेने की प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा तेज हो सकेगी। रोलिंग बजट की तैयारी शुरू वित्त विभाग ने 2026-27 से 2028-29 तक के रोलिंग बजट की तैयारी भी शुरू कर दी है। नए डिजिटल सिस्टम की मदद से बजट निर्माण, निगरानी और योजना प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाएगा। काम होगा आसान, सिस्टम होगा तेज सरकार का कहना है कि AI आधारित वेबसाइट से कर्मचारियों और अधिकारियों दोनों को फायदा मिलेगा। जानकारी जल्दी मिलने से समय बचेगा और वित्त विभाग का पूरा सिस्टम ज्यादा स्मार्ट और सरल बन सकेगा। READ MORE: MP में शीतलहर का कहर: मंदसौर 2.5° के साथ सबसे ठंडा, भोपाल में 4.8°, कोहरे से ट्रेनें लेट