Gold Silver Price Today: ऑल टाइम हाई पर चांदी; सोने में भी रिकॉर्ड तेजी 1 लाख 37 हजार के पार

Highlight Gold – Silver Price Today: देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में चांदी और सोना दोनों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 19 दिसंबर को चांदी का भाव ₹2,00,336 प्रति किलो था, जो 26 दिसंबर तक बढ़कर ₹2,28,107 प्रति किलो हो गया। यानी एक हफ्ते में चांदी ₹27,771 महंगी हो गई। ऑल टाइम हाई पर चांदी इस हफ्ते चांदी ने लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई बनाया। शुक्रवार को अकेले एक दिन में चांदी ₹9,124 चढ़कर बंद हुई। दिल्ली बाजार में तो चांदी का भाव ₹2,36,350 प्रति किलो तक पहुंच गया। READ MORE: एक बार संघ और भाजपा संगठन के मुरीद हुए राजा साहब; एक्स पर किया ऐसा पोस्ट… सोने की कीमत भी बढ़ी सोने में भी तेजी जारी रही। 19 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,31,779 थी। एक हफ्ते में ₹6,177 की बढ़त के साथ 26 दिसंबर को यह ₹1,37,956 पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इस साल कितनी बढ़त? इस साल सोने की कीमत में करीब 81% की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं चांदी ने निवेशकों को और ज्यादा फायदा दिया है। 2024 के अंत में ₹86,017 प्रति किलो रही चांदी अब ₹2,28,107 हो गई है, यानी करीब 165% की तेजी। चांदी क्यों हो रही महंगी? चांदी की कीमत बढ़ने की बड़ी वजह इंडस्ट्रियल डिमांड है। ईवी, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉलिड-स्टेट बैटरी जैसे सेक्टर में चांदी का इस्तेमाल बढ़ा है। साथ ही उत्पादन सीमित है और वैश्विक मांग ज्यादा है। READ MORE: कांग्रेस शुरू करेगी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’, मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC बैठक के बाद किया ऐलान
Satna ISBT: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा; अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा सतना ISBT

Highlight Satna ISBT: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 27 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर सतना पहुंचे। दोपहर 12.30 बजे उनका विशेष विमान सतना एयरपोर्ट पर उतरा। उनके साथ नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। ISBT का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में निरंतर बढ़ते कदम… सतना में ₹383 करोड़ की लागत से बनने वाले 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन के निर्माण का आज भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शासकीय मेडिकल कॉलेज के छात्रों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। pic.twitter.com/5gThxlCTsV — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 27, 2025 मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतना के नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और विकास का प्रतीक रहा है। बरगी नहर से मिलेगा नर्मदा का पानी मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 तक बरगी नहर के माध्यम से नर्मदा नदी का पानी सतना वासियों तक पहुंचेगा। इससे शहर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और किसानों को भी लाभ मिलेगा। READ MORE: मध्यप्रदेश सरकार गौ हत्या और तस्करी के मामले में सख्त; पशुपालन मंत्री बोले – दोषियों को होगी 7 साल की सजा हवाई पट्टी को 1800 मीटर करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने सतना की हवाई पट्टी को दोबारा 1800 मीटर लंबा करने के निर्देश कलेक्टर को दिए, जिससे भविष्य में हवाई सुविधाएं और बेहतर हो सकें। स्टेडियम और ISBT का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने 31 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बने नए ISBT और 8 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बने धवारी क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम से युवाओं को खेल के नए अवसर मिलेंगे। मेडिकल कॉलेज में नया अस्पताल मुख्यमंत्री ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में 383 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 650 बिस्तर के नए अस्पताल भवन का भूमिपूजन किया। इससे जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। READ MORE: कांग्रेस शुरू करेगी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’, मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC बैठक के बाद किया ऐलान
CWC Meeting: कांग्रेस शुरू करेगी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’, मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC बैठक के बाद किया ऐलान

CWC Meeting: कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को बचाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 5 जनवरी से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिया गया काम करने का अधिकार है। CWC बैठक में मनरेगा पर चर्चा आज CWC की बैठक में हमने यह शपथ ली कि मनरेगा योजना को प्रमुख बिंदु बनाकर देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस शपथ में हमने पांच बिन्दुओं पर बात रखी है। हम शपथ लेते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अग्रणी भूमिका लेते हुए 5 जनवरी से 'मनरेगा बचाओ अभियान' शुरू करेगी • हम… pic.twitter.com/hYBeIMZVku — Congress (@INCIndia) December 27, 2025 कांग्रेस वर्किग कमेटी (CWC) की बैठक में खरगे ने मनरेगा को खत्म करने के सरकार के फैसले को गरीबों पर क्रूर वार बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर हमला है। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। सोनिया और राहुल गांधी का बयान सोनिया गांधी ने कहा कि मनरेगा को खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान है। राहुल गांधी ने बताया कि यह फैसला बिना किसी अध्ययन और राज्यों से पूछे लिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का फायदा केवल कुछ बड़े पूंजीपतियों को हो रहा है, जबकि ग्रामीणों को नुकसान पहुंच रहा है। READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर हाईकोर्ट के बाहर विरोध, पीड़िता की माँ का छलका दर्द लोकतांत्रिक अधिकारों की चिंता BJP और चुनाव आयोग मिलकर 'वोट चोरी' कर रहे हैं pic.twitter.com/G6QEl10psI — Congress (@INCIndia) December 27, 2025 खरगे ने SIR और मतदाता सूची में हेराफेरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्गों के मतदाता सूची से न कटें और उन्हें सुरक्षित बूथ पर रखा जाए। नाम बदलने का विरोध कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G करने के फैसले का भी विरोध किया। खरगे ने कहा कि मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है। कांग्रेस ने शपथ ली कि वह मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करेगी और गांव-गांव तक आवाज़ बुलंद करेगी। READ MORE: सरकार गौ हत्या और तस्करी के मामले में सख्त; पशुपालन मंत्री बोले – दोषियों को होगी 7 साल की सजा
Lakhan Singh Patel: सरकार गौ हत्या और तस्करी के मामले में सख्त; पशुपालन मंत्री बोले – दोषियों को होगी 7 साल की सजा

Lakhan Singh Patel: Lakhan Singh Patel: मध्यप्रदेश के पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन सिंह पटेल ने गौ हत्या और तस्करी के मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में अब किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और जहां से भी ये मामले सामने आएंगे, वहां सख्त कार्रवाई होगी। दोषीयों को मिलेगी सख्त सजा मंत्री लखन सिंह पटेल ने बताया कि हमारी सरकार ने पहले भी कई मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। अब तक गौ तस्करी में शामिल वाहनों को अक्सर छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा और दोषियों को 7 साल तक की सजा का प्रावधान भी है। READ MORE: मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार; टेलेंट हंट विवाद के चलते मध्य प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल गौवंश के मामले में MP दूसरे स्थान पर विकास और सेवा के 2 वर्ष मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने की दिशा में किए गए सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 12 लाख लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है – श्री @Lakhan_BJP , राज्य मंत्री… pic.twitter.com/AE9LASkCAs — Jansampark MP (@JansamparkMP) December 27, 2025 मंत्री लखन सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में गौवंश की संख्या 1.87 करोड़ है, जो देश में दूसरे स्थान पर है। 70 प्रतिशत गौवंश अवर्णित नस्ल के हैं। सरकार ने गौशालाओं के लिए बजट बढ़ाकर 505 करोड़ रुपये प्रति वर्ष कर दिया है और 2500 गौशालाओं में 4 लाख 75 हजार से अधिक गौवंश को आश्रय दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि स्वावलंबी गौशालाओं की स्थापना नीति 2025 लागू की गई है और 5000 गौवंश के लिए 130 एकड़ भूमि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नस्ल सुधार और दुग्ध प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी लगातार काम किया जा रहा है। मंत्री ने ब्रीडर एसोसिएशन के गठन की भी जानकारी दी, जिससे पशुपालकों को मंच मिलेगा और नस्ल सुधार व पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। आगे की राह लखन सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले तीन सालों में पशुधन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन की उत्पादकता और स्थिरता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे और 9000 नवीन ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। READ MORE: एक बार संघ और भाजपा के संगठन के मुरीद हुए राजा साहब; एक्स पर किया ऐसा पोस्ट…
एक बार संघ और भाजपा संगठन के मुरीद हुए राजा साहब; एक्स पर किया ऐसा पोस्ट…

Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा कर राजनीतिक हलकों में तहलका मचा दिया। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिखाई दे रहे हैं, और दिग्विजय सिंह ने इसे संगठन की ताकत का उदाहरण बताया। उनके इस पोस्ट ने कांग्रेस में संगठन और नेतृत्व पर नई बहस को जन्म दे दिया है। पोस्ट में क्या था? दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पुरानी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी आडवाणी के पैरों के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने इसे प्रभावशाली बताते हुए लिखा कि कैसे एक आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और बाद में देश का प्रधानमंत्री बनता है। उन्होंने इसे संगठन की ताकत बताया। READ MORE: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो कांग्रेस को संदेश? इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या दिग्विजय सिंह कांग्रेस संगठन के जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमी की ओर इशारा कर रहे हैं। कुछ लोग इसे कांग्रेस नेतृत्व के लिए सुझाव या नसीहत मान रहे हैं। #WATCH | Delhi | On his tweet sharing an old photo of veteran BJP leader LK Advani and PM Modi, Congress leader Digvijaya Singh says, "I support the organisation. I am against the RSS and Modi ji… You have misunderstood… I have praised 'sangathan'. I was, am, and will remain… pic.twitter.com/KQy1wCPt8t — ANI (@ANI) December 27, 2025 हालांकि इस पोस्ट के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने ये साफ किया कि – मैं आरएसएस और मोदी जी के खिलाफ हूं… आपने पोस्ट को गलत समझा है… मैंने ‘संगठन’ की प्रशंसा की है। मैं आरएसएस और मोदी का कट्टर विरोधी था, हूं और रहूंगा… क्या संगठन को मजबूत करना और उसकी प्रशंसा करना गलत बात है? राहुल, प्रियंका और मोदी को किया टैग पोस्ट में दिग्विजय ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रधानमंत्री मोदी को टैग किया। इससे पोस्ट की राजनीतिक चर्चा और बढ़ गई। खास बात यह कि यह पोस्ट कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के दौरान किया गया, जिसमें वह खुद भी शामिल थे। पहले भी दे चुके हैं इशारे करीब एक हफ्ते पहले 19 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस संगठन सुधार और व्यावहारिक विकेंद्रीकरण की जरूरत बताई थी। अब यह साफ है कि उनके ये सोशल मीडिया पोस्ट कांग्रेस के भीतर संगठन और नेतृत्व पर बहस को तेज कर रहे हैं। READ MORE: मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार; टेलेंट हंट विवाद के चलते मध्य प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल
Mukesh Nayak Controversy: कांग्रेस में मीडिया विभाग प्रमुख इस्तीफा अस्वीकार; मध्य प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल

Mukesh Nayak Controversy: मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक विवाद सामने आया। प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस्तीफा दिया था। यह कदम पार्टी के टेलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर बढ़ती असहमति का नतीजा माना जा रहा है। नायक की बनाई 13 सदस्यीय टेलेंट हंट कमेटी को प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने रद्द कर दिया था। इससे पार्टी में नियमों और कार्यशैली को लेकर असहमति और खींचतान बढ़ गई। लेकिन अब मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया गया है। ‘गांव चलो–बूथ चलो’ अभियान में बाधा इस बीच कांग्रेस संगठन प्रदेश स्तर पर ‘गांव चलो–बूथ चलो’ अभियान की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस्तीफे के चलते पार्टी के अंदर सामंजस्य बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कई नेताओं के बीच यह विवाद संगठनात्मक मजबूती पर भी असर डाल सकता है। READ MORE: टिंबर मार्केट में भीषण आग; 22 फायर वाहनों ने 5 घंटे की शक्कत के बाद बुझी आग कांग्रेस ने इस्तीफा अस्वीकार किया प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी द्वारा पारिवारिक कारणों से प्रस्तुत किया गया त्यागपत्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है। आपसे अपेक्षा है कि आप पूर्ववत संगठन की मजबूती हेतु मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में… pic.twitter.com/SQ06ING5M5 — MP Congress (@INCMP) December 27, 2025 हालांकि, पार्टी ने मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस ने X पर इसकी जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा – प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा पारिवारिक कारणों से प्रस्तुत किया गया त्यागपत्र, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है। आपसे अपेक्षा है कि आप पूर्ववत संगठन की मजबूती हेतु मीडिया विभाग के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। READ MORE: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो
Mukesh Nayak Resigns: मध्य प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल; मीडिया विभाग प्रमुख ने दिया इस्तीफा, टेलेंट हंट विवाद वजह?

Mukesh Nayak Resigns: मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक विवाद सामने आया है। प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस्तीफा दे दिया है, जो पार्टी के टेलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर बढ़ते विवाद का परिणाम माना जा रहा है। नायक की बनाई 13 सदस्यीय टेलेंट हंट कमेटी को प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया था, जिससे पार्टी में आपसी खींचतान और नियमों के पालन को लेकर असहमति उजागर हुई है। वहीं, कांग्रेस संगठन प्रदेश स्तर पर ‘गांव चलो–बूथ चलो’ अभियान की तैयारी कर रही है, लेकिन इस्तीफे ने पार्टी में सामंजस्य बनाए रखने की चुनौती को और बढ़ा दिया है। READ MORE: टिंबर मार्केट में भीषण आग; 22 फायर वाहनों ने 5 घंटे की शक्कत के बाद बुझी आग
Salman Khan Birthday: भाईजान के 60वें जन्मदिन की धूम; फार्महाउस में सितारों का मेला, एक्स गर्लफ्रेंड ने लूटी मैहफिल

Highlights Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में भव्य पार्टी आयोजित की। सेलेब्स का जमावड़ा View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) सलमान की पार्टी में उनके परिवार के अलावा कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे। संजय दत्त, करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सोहेल और अरबाज खान भी नजर आए। रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी, तब्बू, डायरेक्टर कबीर खान और मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारे भी जश्न में शामिल हुए। इनके अलावा सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी ग्लैमरस लुक में पार्टी में शामिल हुई। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) READ MORE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी मीडिया के साथ काटा केक #WATCH | Panvel, Maharashtra | Actor Salman Khan cuts a cake as he celebrates his 60th birthday today. pic.twitter.com/8k3MqjpPWF — ANI (@ANI) December 26, 2025 आधी रात सलमान ने फार्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा। इस दौरान उनके माता-पिता सलीम और सलमा खान, बहन अर्पिता और बच्चे, भाई अरबाज और सोहेल के परिवार भी मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) सलमान को मिली धमकियों के कारण मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर थी। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में पुलिस फोर्स दोगुनी कर दी गई। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन सलमान की चैरिटी पहल ‘बीइंग ह्यूमन’ के तहत उनके जन्मदिन से एक दिन पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशन किया गया। सलमान के 60वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस ने उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं। READ MORE: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो
James Concert Violence: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो

Highlights James Concert Violence: बांग्लादेश के मशहूर गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर शुक्रवार रात हमला हो गया। यह कार्यक्रम फरीदपुर जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जाना था। रात करीब 9 बजे शुरू होने वाले इस कॉन्सर्ट से पहले ही हालात बिगड़ गए और आखिरकार शो रद्द करना पड़ा। आयोजकों ने जताई चिंता आयोजन समिति के अनुसार, कुछ बाहरी लोग बिना अनुमति कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो भीड़ ने ईट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमलावर मंच पर कब्जा करने की भी कोशिश कर रहे थे। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने विरोध किया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। 15 से 20 छात्र घायल Today a violent mob attacked prominent singer James concert in Faridpur. He later left the venue immediately to save his life. Extremist are on a mission to make Bangladesh failed country like Pakistan. pic.twitter.com/muqb87s6tf — Redowan Ibne Saiful (@Redowanshakil) December 26, 2025 हमले में फरीदपुर जिला स्कूल के 15 से 20 छात्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रात करीब 10 बजे कॉन्सर्ट रद्द करने की घोषणा की गई। आयोजन समिति के सदस्य राजिबुल हसन खान ने कहा कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी थी, लेकिन हमला क्यों हुआ और इसके पीछे कौन था, यह अब तक साफ नहीं है। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोंन सिस्टम कौन हैं गायक जेम्स फारुक महफूज अनम, जिन्हें जेम्स के नाम से जाना जाता है, बांग्लादेश के सबसे लोकप्रिय रॉक सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों ‘गैंगस्टर’ का भीगी भीगी और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का अलविदा जैसे मशहूर गाने भी गाए हैं। READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन
Bhopal Timber Market Fire: टिंबर मार्केट में भीषण आग; 22 फायर वाहनों ने 5 घंटे की शक्कत के बाद बुझी आग

Highlights Bhopal Timber Market Fire: भोपाल के भारत टॉकीज रोड स्थित पात्रा पुल के पास टिंबर मार्केट में शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक फर्नीचर शोरूम में लगी, जो तेजी से पास की आरा मशीन और अन्य दुकानों तक फैल गई। कुछ ही देर में आग ने तीन से ज्यादा जगहों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की 22 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा आग की सूचना मिलते ही नगर निगम, भेल और पुलिस की करीब 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए पानी के टैंकर, पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दीवार गिरने से 4 लोग घायलआग बुझाने के दौरान आरा मशीन की एक पक्की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में 2 कर्मचारी समेत कुल 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले निजी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन 50 फीट ऊंची उठीं लपटेंप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें करीब 50 फीट तक ऊंची उठी और धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग इतनी तेज थी कि लोहे की टिन तक पिघल गया। एक करोड़ से ज्यादा का नुकसानआग में फर्नीचर, लकड़ी और मशीनरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। व्यापारियों के अनुसार इस हादसे में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। भोपाल डेकोरेटर के मालिक ने बताया कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आग के कारणों की जांच जारीफिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। शॉर्ट सर्किट या साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डेढ़ महीने पहले भी इसी टिंबर मार्केट में आग लग चुकी है। READ MORE: कड़ाके की ठंड से होगी एमपी में नए साल की शुरुआत