कुलदीप सेंगर की जमानत पर हाईकोर्ट के बाहर विरोध, पीड़िता की माँ का छलका दर्द

Highlights Kuldeep Sengar Bail: उन्नाव रेप केस में अपराधी पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया और फैसले पर रोक लगाने की मांग की। पीड़िता की मां का छलका दर्द पीड़िता की मां ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से उनका भरोसा टूट गया है। उन्होंने साफ कहा कि वे इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। उनका कहना है कि सेंगर को किसी भी हालत में राहत नहीं मिलनी चाहिए। READ MORE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका सेंगर की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली तीसरे पक्ष की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मेंशन की जाएगी। याचिका में कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को उम्रकैद की सजा दी थी और हाईकोर्ट ने गंभीर तथ्यों पर ध्यान नहीं दिया। महिला संगठनों का जोरदार प्रदर्शन जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में हाईकोर्ट गेट नंबर 5 पर प्रदर्शन हुआ। महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा कि जिस जगह से अन्याय हुआ, वहीं से न्याय की मांग की जाएगी। उन्होंने जल्द सुनवाई की अपील की। राजनीतिक प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह देशभर की महिलाओं के भरोसे को कमजोर करता है और गलत संदेश देता है। दिल्ली मेट्रो में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर विरोध जताया और सोशल मीडिया पर पीड़िता के समर्थन की अपील की। पीड़ित परिवार और एक्टिविस्टों का कहना है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोंन सिस्टम
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोन सिस्टम

Highlights ऑपरेशन सिंदूर से घबराया हुआ पाकिस्तान पीओके में काउंटर ड्रोंन सिस्टम तैयार कर रहा है। भारत की ओर से संभावित नए ड्रोन अभियानों की आशंका को लेकर LoC और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के आगे के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन तैनात किए हैं। कहां-कहां तैनाती सूत्रों के मुताबिक रावलाकोट, कोटली और भिंबर सेक्टरों के सामने 30 से ज्यादा विशेष एंटी-ड्रोन यूनिट्स लगाई गई हैं। इनकी जिम्मेदारी मुर्री मुख्यालय वाली 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन और कोटली–भिंबर क्षेत्र की 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन संभाल रही हैं। सेक्टरवार जिम्मेदारी READ MORE: मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जनवरी तक करें आवेदन कौन से सिस्टम लगाए गए पाकिस्तान ने इलेक्ट्रॉनिक और हथियार आधारित दोनों तरह के सिस्टम तैनात किए हैं। ड्रोन-रोधी कमजोरियां दूर करने के लिए पाकिस्तान तुर्की और चीन से नए ड्रोन व एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की बातचीत कर रहा है। भारत की तैयारी से बढ़ी बेचैनी भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लगातार संयुक्त अभ्यासों से पाकिस्तान की चिंता और बढ़ी है। यही वजह है कि LoC पर हवाई सुरक्षा को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। READ MORE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी

Highlight बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है। आरोप है कि ईशनिंदा की अफवाह के बाद भीड़ ने उनकी जान ले ली। यह घटना 18 दिसंबर को ढाका के पास हुई बताई जा रही है। जाह्नवी कपूर की कड़ी प्रतिक्रिया एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बरता है और इसे नरसंहार कहा जाना चाहिए। जाह्नवी ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की घटनाओं पर चुप न रहें और हर तरह के चरमपंथ का विरोध करें। जाह्नवी ने कहा कि अगर ऐसी अमानवीय घटनाओं के बावजूद लोगों को गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड समाज को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर भी चिंता जताई। READ MORE: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे अन्य सेलेब्स ने भी उठाई आवाज इस मामले पर कई अन्य सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा ने घटना को बेहद क्रूर बताया और न्याय की मांग की। अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि कुछ मुद्दों पर आवाज उठाई जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी दुखद है। सोशल मीडिया पर समर्थन सिंगर टोनी कक्कड़ और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी इस घटना की निंदा की। सोशल मीडिया पर यूजर्स जाह्नवी कपूर की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। READ MORE: एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज
मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जनवरी तक करें आवेदन

Highlights MP Government Jobs: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य संस्थान, निगम और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्वास्थ्य और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। READ MORE: एमपी कांग्रेस की अह बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज भर्ती में शामिल प्रमुख पद हैं: योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, जैसे स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट या संबंधित डिप्लोमा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और SC/ST/OBC वर्ग के लिए 250 रुपये है। उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर जैसे पदों पर अच्छी सैलरी और स्थायी नौकरी मिल सकती है, जबकि लैब टेक्नीशियन और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे पदों की मांग लगातार बढ़ रही है। READ MORE: महाकाल की कृपा बरसी! साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दान से 108 करोड़ रुपए आए और 13 करोड़ के आभूषण …
महाकाल की कृपा बरसी! साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दान से 108 करोड़ रुपए आए और 13 करोड़ के आभूषण …

Ujjain Mahakaal: महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और दान में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। देश-विदेश से आए भक्त पहले से कही अधिक संख्या में दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान कर रहे हैं। 5.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष 1 जनवरी से 15 दिसंबर तक करीब 5.5 करोड़ श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। आम दिनों में रोजाना 1.2 लाख, जबकि वीकेंड पर डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। READ MORE: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे रिकॉर्ड दान और आभूषण भक्तों ने नकद दान के साथ-साथ सोना 1483 ग्राम और चांदी 592 किलो 366 ग्राम मंदिर को अर्पित किया। इसके आभूषणों की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए मानी जा रही है। दान पेटियों से 43.43 करोड़ रुपए और शीघ्र दर्शन व्यवस्था से 64.50 करोड़ रुपए की आय हुई। कुल मिलाकर 11 महीने 15 दिन में 107.93 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड दान मंदिर को प्राप्त हुआ। पिछले साल की तुलना पिछले वर्ष 2024 में कुल दान 92 करोड़ रुपए था। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में लगभग 15 करोड़ रुपए अधिक दान बाबा महाकाल को मिला है। मंदिर का गर्भगृह पिछले दो साल से बंद है। यहां दर्शन और जल अर्पण से पिछले साल 21 करोड़ रुपए की आय हुई थी। गर्भगृह बंद होने के कारण मंदिर को करोड़ों रुपए के दान का नुकसान हो रहा है। प्रशासन की तैयारी महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि दिसंबर के अंत तक और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिर में आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि जारी है। READ MORE: एमपी कांग्रेस की अह बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज
MP Congress Meeting: एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज

Highlights MP Congress Meeting: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी को जोर दे दिया है। आज सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों का फीडबैक लेना और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करना है। पार्टी बूथ स्तर पर मजबूती, युवा और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। साथ ही बैठक में भाजपा की कमजोरियों को उजागर करने और कांग्रेस की मजबूत छवि बनाने पर भी चर्चा होगी। हरीश चौधरी प्रदेश की स्थिति पर रिपोर्ट देंगे, जबकि दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार अपने अनुभव साझा करेंगे। READ MORE: रीवा में विजिलेंस कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता की मौत, जांच जारी बैठक में कौन हैं शामिल बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। 2028 चुनाव की रणनीति 2028 चुनाव को देखते हुए लंबी रणनीति बनाई जा रही है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और अब उनका फीडबैक लिया जा रहा है। पार्टी पुराने कामों को याद दिलाने और भाजपा की नीतियों की आलोचना करने पर भी जोर देगी। कांग्रेस इस बैठक के माध्यम से पार्टी में नई ऊर्जा और एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है। 2023 की हार के बाद पार्टी फिर से मजबूत होकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। READ MORE: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे
विजिलेंस टीम की पूछताछ के दौरान आया अटैक मौके पर ही मौत! सब कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

Rewa News: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के डोमा (धूमा) गांव में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की कार्रवाई के दौरान एक उपभोक्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है। छापे के दौरान कहा-सुनी जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी की शंका में विभाग की उड़नदस्ता टीम उपभोक्ता बालेंद्र चतुर्वेदी के ठिकाने पर पहुंची थी। टीम और उपभोक्ता के बीच सवाल-जवाब और कहा-सुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान राजेश कुमार चतुर्वेदी की तबीयत अचानक बिगड़ी और वे जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। READ MORE: वॉक पर निकले शिक्षक की AMU कैंपस में हत्या, छात्रों में दहशत टीम के सदस्यों पर आरोप परिजनों का आरोप है कि विजिलेंस टीम ने जबरन घर का दरवाजा खुलवाया और राजेश कुमार के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हुई। वहीं, घटना के बाद टीम के कुछ सदस्य मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही चोरहटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विजिलेंस टीम के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है और उड़नदस्ता लिखी गाड़ी को जब्त किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि छापा किस आधार पर मारा गया और घटना के समय क्या परिस्थितियां थी। घटना का वीडियो READ MORE: नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – ‘कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे’
Train Fare Hike: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे

Train Fare Hike: भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट के किराए बढ़ा दिए हैं। अब लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। छोटे रूट के यात्रियों को थोड़ी राहत दी गई है। कौन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित हैं राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जनशताब्दी जैसी विशेष ट्रेनों में भी यह बढ़ोतरी लागू होगी। रिजर्वेशन शुल्क और सुपरफास्ट चार्ज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लंबी दूरी के टिकट महंगे दूसरी श्रेणी की आर्डिनरी ट्रेनों में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। 216 किमी से 2,250 किमी तक की यात्रा पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किमी और एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किमी बढ़ा दिए गए हैं। उदाहरण के लिए, 1,000 किमी की यात्रा पर 20 रुपए ज्यादा देने होंगे। सेकंड क्लास साधारण: 215 किमी तक: कोई बढ़ोतरी नहीं 216-750 किमी: 5 रुपये की बढ़ोतरी 751-1250 किमी: 10 रुपये की बढ़ोतरी 1251-1750 किमी: 15 रुपये की बढ़ोतरी 1751-2250 किमी: 20 रुपये की बढ़ोतरी स्लीपर क्लास: 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी फर्स्ट क्लास (साधारण): 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC) ट्रेनों में: सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और फर्स्ट क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी AC क्लास में: AC चेयर कार: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी AC 3 टियर / 3E: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी AC 2 टियर: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी AC फर्स्ट क्लास / एग्जीक्यूटिव क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी READ MORE: वॉक पर निकले शिक्षक की AMU कैंपस में हत्या, छात्रों में दहशत छोटे रूट और पास वालों को राहत 215 किमी से कम दूरी की यात्रा करने वालों के किराए नहीं बढ़ाए गए। साथ ही, मंथली सीजन टिकट और उपनगरीय ट्रेन यात्रियों को भी कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। पहले से बुक टिकट पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकट पर कोई बढ़ी हुई कीमत नहीं लगेगी। आज या आज के बाद टिकट बनवाने वाले यात्रियों को नई दरें लागू होंगी। क्यों बढ़ा किराया रेलवे ने किराया बढ़ाने का कारण परिचालन लागत में वृद्धि और नई ट्रेन सेवाओं व स्टेशन आधुनिकीकरण के लिए फंड जुटाना बताया। अनुमान है कि इससे रेलवे को सालाना 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी होगी। READ MORE: नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – ‘कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे’
कुंडली में मंगल है कमजोर? ये 7 संकेत बताते हैं सब कुछ, तुरंत करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और आत्मविश्वास का ग्रह माना गया है। इसे ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। मंगल भूमि, भवन और शक्ति से जुड़ा होता है। कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर हो तो व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खराब मंगल के सामान्य संकेत जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है, उनमें आत्मविश्वास की कमी दिखती है। ऐसे लोग जल्दी थक जाते हैं और मन में कमजोरी महसूस करते हैं। बार-बार गुस्सा आना, छोटी बातों पर झगड़ा होना भी खराब मंगल का संकेत माना जाता है। स्वास्थ्य और व्यवहार पर असर कमजोर मंगल से रक्त से जुड़ी समस्याएं, आंखों की परेशानी या ब्लड शुगर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। चोट लगना, हादसे होना और बेवजह डर बना रहना भी देखा जाता है। ऐसे लोग मेहनत तो करते हैं, लेकिन उसका फल देर से मिलता है। READ MORE: कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- दिग्विजय सिंह के कार्यकाल मध्यप्रदेश बीमारू राज्य… काम और रिश्तों में परेशानी मंगल कमजोर होने पर कार्यस्थल पर बॉस और सहकर्मियों से तालमेल नहीं बन पाता। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं और शत्रु परेशान करते रहते हैं। कई बार पराजय का सामना भी करना पड़ता है। मंगल को मजबूत करने के आसान उपाय मंगल को मजबूत करने के लिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें और घी का दीपक जलाएं। मंगलवार के दिन ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस दिन केला दान करना शुभ माना जाता है। खान-पान और व्रत मंगल कमजोर हो तो मांसाहार और तामसिक भोजन से बचें। मंगलवार को उपवास रखने से भी मंगल ग्रह को बल मिलता है। नियमित उपाय करने से धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगते हैं। READ MORE: नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – ‘कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे’
America Airstrike On Nigeria: नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – कट्टर आतंकवाद…

Highlights America Airstrike On Nigeria: अमेरिका ने नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में ISIS से जुड़े आतंकवादी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने सटीक निशाने साधे हैं। Here is the video of the bomb as directed by Trump, the Commander in Chief of the United States of America, against ISIS and ISWAP militants in northwest Nigeria who were targeting Christians. Trump said more action will follow if they do not stop. pic.twitter.com/0L9CAFHmnY — Business Elites Africa (@ElitesAfrica) December 26, 2025 नाइजीरिया सरकार का आधिकारिक बयान नाइजीरिया सरकार ने विदेश मंत्रालय के जरिए बयान जारी कर कहा कि आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद से निपटने के लिए वह अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ सुरक्षा और खुफिया सहयोग कर रही है। सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई इसी सहयोग के तहत की गई है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह सहयोग अंतरराष्ट्रीय नियमों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार है। इसमें खुफिया जानकारी साझा करना, रणनीतिक समन्वय और आवश्यक समर्थन शामिल है। सरकार ने संप्रभुता के सम्मान और क्षेत्रीय सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई। READ MORE: पुष्पा स्टाइल तस्करी का भंडाफोड़, STF को बड़ी सफलता नागरिकों की सुरक्षा पर जोर नाइजीरिया सरकार ने कहा कि आतंकवाद-रोधी प्रयासों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता की रक्षा और सभी नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण है। किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ हिंसा देश के मूल्यों के खिलाफ है। आतंकी नेटवर्क कमजोर करने की कोशिश सरकार ने बताया कि वह अपने साझेदारों के साथ मिलकर आतंकी नेटवर्क, उनके वित्तपोषण और लॉजिस्टिक को बाधित करने पर काम कर रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया क्षमताओं को भी मजबूत किया जा रहा है। ट्रम्प का बयान ट्रम्प ने कहा कि नाइजीरिया में ISIS ईसाइयों को निशाना बना रहा है और अमेरिका कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। उन्होंने सेना की कार्रवाई की सराहना की और आगे भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। READ MORE: वॉक पर निकले शिक्षक की एएमयू कैंपस में हत्या, छात्रों में दहशत