Aayudh

क्रिसमस पर पीएम मोदी ने पहुंचे दिल्ली के कैथेड्रल चर्च; प्रार्थना सभा में हुए शामिल

PM Modi Christmas

Highlights PM Modi Christmas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के खास अवसर पर दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। इसमें दिल्ली और देशभर से ईसाई समुदाय के लोग भी शामिल थे। समारोह में प्रार्थना, कैरल, भजन और बिशप रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप द्वारा पीएम के लिए विशेष प्रार्थना शामिल थी। सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं May Christmas bring renewed hope, warmth and a shared commitment to kindness. Here are highlights from the Christmas morning service at The Cathedral Church of the Redemption. pic.twitter.com/BzvKYQ8N0H — Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2025 पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का संदेश झलक रहा था। उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व समाज में सद्भाव और भाईचारा बढ़ाए। कैथेड्रल चर्च की खासियत कैथेड्रल चर्च दिल्ली का सबसे बड़ा और पुराने चर्चो में से एक है। यह गोल डाकखाना के पास स्थित है और खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। हर साल क्रिसमस पर यहां विशेष सजावट और कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें लोग दूर-दूर से प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना और भजन के लिए आते हैं। पीएम मोदी का संदेश पीएम मोदी ने कहा कि क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता का संदेश लेकर आता है। उनका मानना है कि इस पर्व की भावना समाज में मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करेगी। READ MORE: MP में कोहरा घटा, ठंड और तेज: पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री से नीचे

MP में कोहरा घटा, ठंड और तेज: पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री से नीचे

MP Weather

मध्यप्रदेश में इन दिनों कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन ठंड और ज्यादा बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में कोहरा कम रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में ठंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। READ MORE: RGPV छात्र पर भगवान राम-कृष्ण के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, हिंदू समाज में आक्रोश अन्य शहरों की बात करें तो नौगांव में 7 डिग्री, राजगढ़ में 7.4, मलाजखंड में 7.6, रीवा में 8.2, उमरिया में 8.3 और रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला में करीब 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, उज्जैन में 10, जबकि ग्वालियर और जबलपुर में 11 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला। हालांकि अगले दो दिनों में कोहरे का असर और कम होने की संभावना है। कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर पड़ा है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे तक लेट चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं। READ MORE: मी टाइम: सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा, पचमढ़ी में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या